Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 22 Match Summary

चेन्नई vs कोलकाता, 2024 - टी-20 Summary

चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 22, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 08, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
141/3 (17.4)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
137/9 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रवींद्र जडेजा
    3/18(4)
कोलकाता 137/9
Bat टॉप बैट्समैन
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर
34 (32)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 106.25SR
सुनील नरेन
सुनील नरेन
27 (20)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 135SR
Bowl टॉप बॉलर्स
चेन्नई 141/3
Bat टॉप बैट्समैन
ऋतुराज गायकवाड
ऋतुराज गायकवाड
67 (58)
  • 9x4s
  • 0x6s
  • 115.51SR
शिवम दुबे
शिवम दुबे
28 (18)
  • 1x4s
  • 3x6s
  • 155.55SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस लीग के अगले मैच के साथ जो पंजाब और हैदराबाद के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रवींद्र जडेजा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी के दौरान बस सही लाइन और लेंथ पर बॉल करने की कोशिश किया और वहीँ से मुझे सफ़लता हासिल हुई| आगे जडेजा ने कहा कि मैंने हमेशा से यहाँ पर अपनी गेंदबाज़ी से बेहतर करने की कोशिश की है और यहाँ से मुझे दर्शकों का काफी प्यार मिला है|
विनिंग कप्तान ऋतुराज गायकवाड यहाँ पर बात करने आये और काफी खुश दिखाई दिए हैं| उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि काफी अच्छा लग रहा है बतौर कप्तान अपनी टीम के लिए अर्ध शतक लगाना और मुकाबला समाप्त करना जब साथ में माही भाई हों| ये 150-160 रनों वाली विकेट थी| हाँ इसपर अधिक बड़े शॉट्स नहीं लगते लेकिन हमने उतने रन्स सोचे थे| जडेजा ने स्पिन डिपार्टमेंट में काफी कमाल का काम किया है| इस टीम में मुझे किसी को कुछ कहने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि सबको पता है कि उनकी क्या भूमिका है| टी20 में आपको टिककर खेलने का हर बार मौका नहीं मिलता लेकिन आज की परिस्थिति जैसी थी उस हिसाब से बल्लेबाज़ी की गई है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए कोलकाता टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि पहली विकेट जल्दी गंवाने के बाद हमने पॉवर प्ले में बेहतर बल्लेबाज़ी की थी लेकिन उसके बाद हमने विकटों को गंवाना शुरू कर दिया| आगे अय्यर ने कहा कि हमारी कोशिश थी कि यहाँ पर तेज़ी से रन बनाया जाए लेकिन चीज़े हमारी सोच के मुताबिक नहीं हुई| जाते-जाते उन्होंने बोला कि इस पिच पर 160 से 170 रनों का लक्ष्य बेहतर हो सकता था लेकिन हम इस स्कोर तक खुद को नहीं पहुँचा सके|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
कप्तान श्रेयस (34) आखिर तक टिके ज़रूर रहे लेकिन गेंदबाजी इतनी शानदार हो रही थी कि वो भी अपनी पारी को लम्बा और बड़ा नहीं कर पाए| 138 रनों के इस रन चेज़ में चेन्नई की शुरुआत शानदार हुई| पहले विकेट के लिए रचीन रवीन्द्र (15) और ऋतुराज गायकवाड (67) ने 27 रन जोड़े और उसके बाद रचीन फिर से उसी शॉट पर आउट हुए जो पिछले दो मैच में लगाकर पवेलियन वापिस गए थे| इसके बाद फिर डैरेल मिचेल (25) ने कप्तान का साथ दिया और 70 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य के काफी पास ले आये| हाँ इसके बाद एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो सुनील नरेन की एक शानदार गेंद का शिकार बन गए लेकिन उसके बाद अंत तक खेलते हुए कप्तान गायकवाड ने अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
अब अगर एक नज़र इस मुकाबले पर डाल लें तो आज पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी| पहली ही गेंद पर फिलिप साल्ट का विकेट गिरा था लेकिन उसके बाद सुनील नरेन (27) और रघुवंशी (24) ने मिलकर 56 रनों की साझेदारी निभाई थी| यहाँ सब कुछ ठीक हो गया था कोलकाता के लिए लेकिन फिर विकटों के पतन का सैलाब आया| एक के बाद एक बल्लेबाज़ जड्डू और बाक़ी चेन्नई के गेंदबाजों का शिकार बनते चले गए| हाँ इस बीच उनकी तरफ से कोई भी सिंगल डबल पर ध्यान देता हुआ नहीं दिखा बल्कि सभी बड़े शॉट्स के लिए जा रहे थे|
चेन्नई विजयी!! जीत का चौका नहीं लगा पाई कोलकाता की टीम| 3 लगातार जीत के बाद उनके विजय रथ पर येलो आर्मी ने रोक लगाई है| चेन्नई ने अपने घर में उन्हें दी है मात और एक बार फिर से इस सीज़न होम टीम ने मारी है बाज़ी| दो महत्वपूर्ण अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर 6 अंक अब गायकवाड एंड कम्पनी के हो गए हैं| वहीँ इस हार के बाद कोलकाता को अधिक नुक्सान नहीं हुआ होगा क्योंकि ये टीम अभी भी शानदार फॉर्म में है| आज के इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज का टॉस जीतकर चेज़ करने का फैसला पूरी तरह से सही साबित हो गया| पिछला दो मैच गंवाने के बाद चेन्नई ने यहाँ खुद को हार की हैट्रिक से बचाया और जीत की पटरी पर वापसी की है|
17.4
4
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! इसी के साथ चेन्नई ने कोलकाता की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी के साथ चेन्नई की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
17.3
1
अनुकूल रॉय To एमएस धोनी
सिंगल!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को धोनी ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| चेन्नई की टीम को अब जीत के लिए 1 रन चाहिए|
17.2
0
अनुकूल रॉय To एमएस धोनी
डॉट गेंद!! इस बार मिड ऑन की तरफ पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन का मौका नहीं बन सका|
17.1
1
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! अब जीत से महज़ 2 रन दूर चेन्नई| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को गायकवाड ने पुश किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन हासिल हो सका| धोनी अब स्ट्राइक पर आये हैं|
ओवर 17 : 135/3
7 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 616.4
  • W 16.5
  • 016.6
ए. धोनी
0 (1)
ऋ. गायकवाड
62 (56)
व. अरोड़ा
4-0-28-2
16.6
0
वैभव अरोड़ा To एमएस धोनी
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| धोनी के बल्ले से एक अच्छा कवर ड्राइव किया गया था लेकिन फील्डर ने इस शॉट को रोक दिया था|
एमएस धोनी अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं...
16.5
W
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ शिवम दुबे की 28 रनों वाली तेज़ तर्रार पारी हुई समाप्त!! वैभव अरोड़ा के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई यॉर्कर लाइन की बॉल को लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे दुबे| इसी बीच गेंद की गति और लाइन से बीट हो गए| बॉल सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 135/3 चेन्नई|
16.4
6
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे
छक्का!! शिवम दुबे ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पॉवर से शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| चेन्नई टीम को अब जीत के लिए बस 3 रन चाहिए|
16.3
0
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.2
0
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
16.1
1
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इस बार लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ पंच किया| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर 16 : 128/2
13 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 615.3
  • 615.4
  • 015.5
  • 015.6
श. दुबे
22 (14)
ऋ. गायकवाड
61 (55)
व. चक्रवर्ती
4-0-26-0
15.6
0
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
डॉट बॉल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया जहाँ से कोई रन नहीं हो सका|
15.5
0
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का दूसरा रिव्यु बर्बाद हो गया! एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से नॉट आउट करार दिया गया| अंदर आती गेंद पर फ्लिक लगाने के दौरान बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी| जिसके बाद ये एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया था जहाँ अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
15.4
6
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर दुबे जी के बल्ले से आता हुआ!! इस बार आगे डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| चेन्नई की टीम को जीत के लिए अब 10 रन चाहिए|
15.3
6
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
छक्का!! शिवम दुबे के बल्ले से आता हुआ फ्लैट सिक्स!! काफी शानदार शॉट सामने की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| 27 गेंदों पर अब 16 रनों की दरकार है|
15.2
0
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.1
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर 15 : 115/2
6 रन
  • 014.1
  • 214.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
ऋ. गायकवाड
60 (54)
श. दुबे
10 (9)
स. नरेन
4-0-30-1
14.6
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया| चेन्नई को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 23 रनों की दरकार है|
14.5
1
सुनील नरेन To शिवम दुबे
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
14.4
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.3
1
सुनील नरेन To शिवम दुबे
आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
14.2
2
सुनील नरेन To शिवम दुबे
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
17 OV
7 रन
व. अरोड़ा to ऋ. गायकवाड श. दुबे ए. धोनी
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 616.4
  • W 16.5
  • 016.6
16 OV
13 रन
व. चक्रवर्ती to ऋ. गायकवाड श. दुबे
  • 115.1
  • 015.2
  • 615.3
  • 615.4
  • 015.5
  • 015.6
15 OV
6 रन
स. नरेन to श. दुबे ऋ. गायकवाड
  • 014.1
  • 214.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
14 OV
10 रन
म. स्टार्क to ऋ. गायकवाड श. दुबे
  • 113.1
  • 013.2
  • 413.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 413.6
13 OV
3 रन
स. नरेन to ऋ. गायकवाड ड. मिचेल श. दुबे
  • 012.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
7 रन
व. चक्रवर्ती to ऋ. गायकवाड ड. मिचेल
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 211.6
11 OV
8 रन
आ. रसेल to ऋ. गायकवाड ड. मिचेल
  • 010.1
  • 110.2
  • 1 WD 10.3
  • 110.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 110.6
10 OV
7 रन
व. चक्रवर्ती to ऋ. गायकवाड ड. मिचेल
  • 19.1
  • 19.2
  • 2 LB 9.3
  • 29.4
  • 19.5
  • 09.6
9 OV
7 रन
स. नरेन to ऋ. गायकवाड ड. मिचेल
  • 18.1
  • 28.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
1 रन
व. चक्रवर्ती to ऋ. गायकवाड ड. मिचेल
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
7 OV
14 रन
स. नरेन to ड. मिचेल ऋ. गायकवाड
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 26.4
  • 66.5
  • 46.6
6 OV
11 रन
व. अरोड़ा to ड. मिचेल ऋ. गायकवाड
  • 15.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 45.5
  • 05.6
5 OV
12 रन
अ. रॉय to ऋ. गायकवाड
  • 44.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 44.5
  • 04.6
4 OV
3 रन
व. अरोड़ा to ऋ. गायकवाड र. रवींद्र ड. मिचेल
  • 13.1
  • W 3.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 03.6
3 OV
15 रन
म. स्टार्क to र. रवींद्र ऋ. गायकवाड
  • 1 WD 2.1
  • 02.1
  • 42.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 42.6
2 OV
7 रन
व. अरोड़ा to र. रवींद्र ऋ. गायकवाड
  • 11.1
  • 21.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 41.6
1 OV
4 रन
म. स्टार्क to र. रवींद्र ऋ. गायकवाड
  • 10.1
  • 20.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 1 WD 0.6
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा
  • अंपायर अनिल चौधरी, -, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement