Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 22 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs कोलकाता, 2024 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 22, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 08, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
141/3 (17.4)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
137/9 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रवींद्र जडेजा
    3/18(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस लीग के अगले मैच के साथ जो पंजाब और हैदराबाद के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रवींद्र जडेजा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी के दौरान बस सही लाइन और लेंथ पर बॉल करने की कोशिश किया और वहीँ से मुझे सफ़लता हासिल हुई| आगे जडेजा ने कहा कि मैंने हमेशा से यहाँ पर अपनी गेंदबाज़ी से बेहतर करने की कोशिश की है और यहाँ से मुझे दर्शकों का काफी प्यार मिला है|
विनिंग कप्तान ऋतुराज गायकवाड यहाँ पर बात करने आये और काफी खुश दिखाई दिए हैं| उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि काफी अच्छा लग रहा है बतौर कप्तान अपनी टीम के लिए अर्ध शतक लगाना और मुकाबला समाप्त करना जब साथ में माही भाई हों| ये 150-160 रनों वाली विकेट थी| हाँ इसपर अधिक बड़े शॉट्स नहीं लगते लेकिन हमने उतने रन्स सोचे थे| जडेजा ने स्पिन डिपार्टमेंट में काफी कमाल का काम किया है| इस टीम में मुझे किसी को कुछ कहने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि सबको पता है कि उनकी क्या भूमिका है| टी20 में आपको टिककर खेलने का हर बार मौका नहीं मिलता लेकिन आज की परिस्थिति जैसी थी उस हिसाब से बल्लेबाज़ी की गई है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए कोलकाता टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि पहली विकेट जल्दी गंवाने के बाद हमने पॉवर प्ले में बेहतर बल्लेबाज़ी की थी लेकिन उसके बाद हमने विकटों को गंवाना शुरू कर दिया| आगे अय्यर ने कहा कि हमारी कोशिश थी कि यहाँ पर तेज़ी से रन बनाया जाए लेकिन चीज़े हमारी सोच के मुताबिक नहीं हुई| जाते-जाते उन्होंने बोला कि इस पिच पर 160 से 170 रनों का लक्ष्य बेहतर हो सकता था लेकिन हम इस स्कोर तक खुद को नहीं पहुँचा सके|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
कप्तान श्रेयस (34) आखिर तक टिके ज़रूर रहे लेकिन गेंदबाजी इतनी शानदार हो रही थी कि वो भी अपनी पारी को लम्बा और बड़ा नहीं कर पाए| 138 रनों के इस रन चेज़ में चेन्नई की शुरुआत शानदार हुई| पहले विकेट के लिए रचीन रवीन्द्र (15) और ऋतुराज गायकवाड (67) ने 27 रन जोड़े और उसके बाद रचीन फिर से उसी शॉट पर आउट हुए जो पिछले दो मैच में लगाकर पवेलियन वापिस गए थे| इसके बाद फिर डैरेल मिचेल (25) ने कप्तान का साथ दिया और 70 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य के काफी पास ले आये| हाँ इसके बाद एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो सुनील नरेन की एक शानदार गेंद का शिकार बन गए लेकिन उसके बाद अंत तक खेलते हुए कप्तान गायकवाड ने अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
अब अगर एक नज़र इस मुकाबले पर डाल लें तो आज पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी| पहली ही गेंद पर फिलिप साल्ट का विकेट गिरा था लेकिन उसके बाद सुनील नरेन (27) और रघुवंशी (24) ने मिलकर 56 रनों की साझेदारी निभाई थी| यहाँ सब कुछ ठीक हो गया था कोलकाता के लिए लेकिन फिर विकटों के पतन का सैलाब आया| एक के बाद एक बल्लेबाज़ जड्डू और बाक़ी चेन्नई के गेंदबाजों का शिकार बनते चले गए| हाँ इस बीच उनकी तरफ से कोई भी सिंगल डबल पर ध्यान देता हुआ नहीं दिखा बल्कि सभी बड़े शॉट्स के लिए जा रहे थे|
चेन्नई विजयी!! जीत का चौका नहीं लगा पाई कोलकाता की टीम| 3 लगातार जीत के बाद उनके विजय रथ पर येलो आर्मी ने रोक लगाई है| चेन्नई ने अपने घर में उन्हें दी है मात और एक बार फिर से इस सीज़न होम टीम ने मारी है बाज़ी| दो महत्वपूर्ण अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर 6 अंक अब गायकवाड एंड कम्पनी के हो गए हैं| वहीँ इस हार के बाद कोलकाता को अधिक नुक्सान नहीं हुआ होगा क्योंकि ये टीम अभी भी शानदार फॉर्म में है| आज के इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज का टॉस जीतकर चेज़ करने का फैसला पूरी तरह से सही साबित हो गया| पिछला दो मैच गंवाने के बाद चेन्नई ने यहाँ खुद को हार की हैट्रिक से बचाया और जीत की पटरी पर वापसी की है|
17.4
4
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! इसी के साथ चेन्नई ने कोलकाता की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी के साथ चेन्नई की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
17.3
1
अनुकूल रॉय To एमएस धोनी
सिंगल!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को धोनी ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| चेन्नई की टीम को अब जीत के लिए 1 रन चाहिए|
17.2
0
अनुकूल रॉय To एमएस धोनी
डॉट गेंद!! इस बार मिड ऑन की तरफ पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन का मौका नहीं बन सका|
17.1
1
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! अब जीत से महज़ 2 रन दूर चेन्नई| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को गायकवाड ने पुश किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन हासिल हो सका| धोनी अब स्ट्राइक पर आये हैं|
ओवर की समाप्ति 17 : 135/3
7 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 616.4
  • W 16.5
  • 016.6
ए. धोनी
0 (1)
ऋ. गायकवाड
62 (56)
व. अरोड़ा
4-0-28-2
16.6
0
वैभव अरोड़ा To एमएस धोनी
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| धोनी के बल्ले से एक अच्छा कवर ड्राइव किया गया था लेकिन फील्डर ने इस शॉट को रोक दिया था|
एमएस धोनी अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं...
16.5
W
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ शिवम दुबे की 28 रनों वाली तेज़ तर्रार पारी हुई समाप्त!! वैभव अरोड़ा के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई यॉर्कर लाइन की बॉल को लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे दुबे| इसी बीच गेंद की गति और लाइन से बीट हो गए| बॉल सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 135/3 चेन्नई|
16.4
6
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे
छक्का!! शिवम दुबे ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पॉवर से शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| चेन्नई टीम को अब जीत के लिए बस 3 रन चाहिए|
16.3
0
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.2
0
वैभव अरोड़ा To शिवम दुबे
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
16.1
1
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इस बार लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ पंच किया| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 128/2
13 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 615.3
  • 615.4
  • 015.5
  • 015.6
श. दुबे
22 (14)
ऋ. गायकवाड
61 (55)
व. चक्रवर्ती
4-0-26-0
15.6
0
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
डॉट बॉल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया जहाँ से कोई रन नहीं हो सका|
15.5
0
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का दूसरा रिव्यु बर्बाद हो गया! एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से नॉट आउट करार दिया गया| अंदर आती गेंद पर फ्लिक लगाने के दौरान बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी| जिसके बाद ये एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया था जहाँ अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
15.4
6
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर दुबे जी के बल्ले से आता हुआ!! इस बार आगे डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| चेन्नई की टीम को जीत के लिए अब 10 रन चाहिए|
15.3
6
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
छक्का!! शिवम दुबे के बल्ले से आता हुआ फ्लैट सिक्स!! काफी शानदार शॉट सामने की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| 27 गेंदों पर अब 16 रनों की दरकार है|
15.2
0
वरुण चक्रवर्ती To शिवम दुबे
ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.1
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 115/2
6 रन
  • 014.1
  • 214.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
ऋ. गायकवाड
60 (54)
श. दुबे
10 (9)
स. नरेन
4-0-30-1
14.6
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया| चेन्नई को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 23 रनों की दरकार है|
14.5
1
सुनील नरेन To शिवम दुबे
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
14.4
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.3
1
सुनील नरेन To शिवम दुबे
आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
14.2
2
सुनील नरेन To शिवम दुबे
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
14.1
0
सुनील नरेन To शिवम दुबे
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 109/2
10 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 413.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 413.6
ऋ. गायकवाड
58 (52)
श. दुबे
6 (5)
म. स्टार्क
3-0-29-0
13.6
4
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
चौका! बाउंड्री के साथ हुई है ओवर की समाप्ति| अब यहाँ से 36 गेंदों पर 29 रनों की दरकार है| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे स्क्वायर लेग की दिशा में पुल कर दिया| गैप था जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| मुकाबला अब यहाँ से पूरी तरह से चेन्नई की तरफ झुक गया है|
13.5
0
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
13.4
1
मिचेल स्टार्क To शिवम दुबे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस यॉर्कर गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सामने की तरफ गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
13.3
4
मिचेल स्टार्क To शिवम दुबे
चौका! पहली बाउंड्री शिवम दुबे के बल्ले से आती हुई| इस बार छोटी लेंथ की गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया| मिड विकेट की तरफ फ्लैट शॉट खेला| डीप में कोई फील्डर नहीं था इस वजह से एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
13.2
0
मिचेल स्टार्क To शिवम दुबे
डॉट गेंद!! बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर ने उसे फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
13.1
1
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 99/2
3 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
ऋ. गायकवाड
53 (49)
श. दुबे
1 (2)
स. नरेन
3-0-24-1
12.6
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.5
1
सुनील नरेन To शिवम दुबे
सिंगल!! इस दफा बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की अत्र्फ़ पुश करते हुए सिंगल निकाला|
12.4
0
सुनील नरेन To शिवम दुबे
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
चेन्नई के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शिवम दुबे बल्लेबाज़ी करने आए हैं...
12.3
W
सुनील नरेन To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! सुनील नरेन ने 70 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया| डैरेल मिचेल 25 रन बनाकर वापिस लौटे गए| इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर सामने की तरफ एक बड़ा शॉट लगाना चाहा| नरेन ने अपनी गति से उन्हें चकमा दे दिया| बाहर वाली गेंद के लिए खेले लेकिन टर्न होकर अंदर आ गई बॉल| बल्ले को बीट करने के बाद पूरी तरह से मिडिल स्टम्प से जा टकराई और बूम| जाते-जाते बल्लेबाज़ ने भी गेंदबाज़ की इस शानदार गेंद की सराहना की है| क्या यहाँ से कोलकाता को गेम में वापसी का मौका मिल पायेगा? 97/2 चेन्नई, लक्ष्य से 41 रन दूर|
12.2
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
12.1
0
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई एक अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| परिस्थिति को खेल रहे हैं दोनों बल्लेबाज़ यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 12 : 96/1
7 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 211.6
ड. मिचेल
25 (18)
ऋ. गायकवाड
51 (46)
व. चक्रवर्ती
3-0-13-0
11.6
2
वरुण चक्रवर्ती To डैरेल मिचेल
दुग्गी!! दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब यहाँ से 48 गेंदों पर 42 रनों की दरकार है| विकेट लाइन की गेंद पर लैप शॉट लगाया फाइन लेग की तरफ| डीप में इसे फील्ड किया गया जबतक दो रन मिल गए थे| 96/1 चेन्नई|
11.5
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
11.4
2
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
दुगी और इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड का इस सीज़न का पहला पचास पूरा हुआ| टीम के लिए समझ बूझ भरी पारी आज खेल रहे हैं जो सही सोच भी है| बतौर कप्तान ये पहला अर्ध शतक है उनका| इस बार भाग्यशाली रहे थे बल्लेबाज़| ऑफ़ स्पिन थी, गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से दो रन मिले|
11.3
1
वरुण चक्रवर्ती To डैरेल मिचेल
सिंगल!! इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए| आगे आकर शॉट खेलना चाहा था और ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए थे|
11.2
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! लेंथ को काफी जल्दी परख लिया| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
11.1
0
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 11 : 89/1
8 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 1 WD 10.3
  • 110.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 110.6
ऋ. गायकवाड
47 (42)
ड. मिचेल
22 (16)
आ. रसेल
1-0-8-0
10.6
1
आंद्रे रसेल To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 54 गेंदों पर 49 रनों की दरकार है| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
10.5
4
आंद्रे रसेल To ऋतुराज गायकवाड
चौका! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! मानो बल्लेबाज़ को पता था कि ये गेंद आने वाली है इसलिए इसके लिए तैयार थे गायकवाड| इसपर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट और गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
10.4
0
आंद्रे रसेल To ऋतुराज गायकवाड
पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
10.3
1
आंद्रे रसेल To डैरेल मिचेल
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
10.3
wd
आंद्रे रसेल To डैरेल मिचेल
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर देखने को मिली है| कुछ अलग करने के प्रयास में बाहर डाल बैठे गेंद रसेल|
10.2
1
आंद्रे रसेल To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! लेंथ गेंद थी| बल्लेबाज़ ने इसपर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.1
0
आंद्रे रसेल To ऋतुराज गायकवाड
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 10 : 81/1
7 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 2 LB 9.3
  • 29.4
  • 19.5
  • 09.6
ड. मिचेल
21 (15)
ऋ. गायकवाड
41 (37)
व. चक्रवर्ती
2-0-6-0
9.6
0
वरुण चक्रवर्ती To डैरेल मिचेल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
9.5
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
9.4
2
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन ले लिया|
9.3
lb
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
लेग बाई के रूप में आया दो रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर फाइन लेग की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में 2 रन मिल गया|
9.2
1
वरुण चक्रवर्ती To डैरेल मिचेल
गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
9.1
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया|
टाइम आउट का समय हुआ है| ढाई मिनट का ब्रेक है यहाँ पर जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवर की समाप्ति के बाद 74/1 है चेन्नई, अब यहाँ से 66 गेंदों पर 64 रनों की दरकार है| जिस हिसाब से ये दो बल्लेबाज़ खेल रहे हैं वो टीम को बड़ी आसानी से फिनिशिंग लाइन के पार ले जा सकते हैं| वहीँ अब यहाँ से कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर को अपने स्पिनरों से एक मैजिकल स्पेल की दरकार होगी| अब देखते हैं कि यहाँ से कौन किसपर हावी होता है| फिलहाल बल्लेबाज़ी कमाल की और सुलझी हुई चल रही है|
ओवर की समाप्ति 9 : 74/1
7 रन
  • 18.1
  • 28.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
ऋ. गायकवाड
37 (33)
ड. मिचेल
20 (13)
स. नरेन
2-0-21-0
8.6
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन लिया| 9 ओवर के बाद 74/1 चेन्नई, जीत के लिए 66 गेंदों पर 64 रनों की दरकार है|
8.5
1
सुनील नरेन To डैरेल मिचेल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
8.4
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
8.3
1
सुनील नरेन To डैरेल मिचेल
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|
8.2
2
सुनील नरेन To डैरेल मिचेल
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन पूरा किया|
8.1
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 67/1
1 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
ड. मिचेल
16 (10)
ऋ. गायकवाड
34 (30)
व. चक्रवर्ती
1-0-1-0
7.6
0
वरुण चक्रवर्ती To डैरेल मिचेल
इस बार बल्लेबाज़ ऑफ स्पिन गेंद को पढ़ नहीं सके!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं हो पाया|
7.5
1
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|
7.4
0
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्लेबाज़ के शरीर पर जा लगी| रन नहीं हो पाया|
7.3
0
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
7.2
0
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
7.1
0
वरुण चक्रवर्ती To ऋतुराज गायकवाड
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 66/1
14 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 26.4
  • 66.5
  • 46.6
ड. मिचेल
16 (9)
ऋ. गायकवाड
33 (25)
स. नरेन
1-0-14-0
6.6
4
सुनील नरेन To डैरेल मिचेल
चौका!! एक और बेहतरीन शॉट डैरेल मिचेल ने लगाया यहाँ पर!! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा|
6.5
6
सुनील नरेन To डैरेल मिचेल
छक्का!! डैरेल मिचेल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
6.4
2
सुनील नरेन To डैरेल मिचेल
दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
6.3
1
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
6.2
0
सुनील नरेन To ऋतुराज गायकवाड
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.1
1
सुनील नरेन To डैरेल मिचेल
सिंगल!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप किया| इसी बीच कीपर ने एलबीडबल्यू की अपील किया लेकिन अम्पायर ने नकारा| बॉल ग्लब्स को लगकर गई थी| एक रन मिल गया यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 6 : 52/1
11 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 45.5
  • 05.6
ऋ. गायकवाड
32 (23)
ड. मिचेल
3 (5)
व. अरोड़ा
3-0-21-1
5.6
0
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं आ सका|
5.5
4
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
बैक टू बैक चौका! ये तो काफी खराब गेंद थी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| एक अच्छा कट शॉट इसपर खेला गया| गैप था उस तरफ जिसकी वजह से आसान सी बाउंड्री मिल गई|
5.4
4
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! क्लासिकल ऋतुराज गायकवाड यहाँ पर दिख रहे हैं| इस बार बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और पॉइंट फील्डर के बीच से पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
5.3
1
वैभव अरोड़ा To डैरेल मिचेल
कैच ड्रॉप!! डैरेल मिचेल को 2 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग की ओर हवा में फ्लिक शॉट लगाया| हवा में गई गेंद और फील्डर बाउंड्री लाइन से आगे भागकर कैच पकड़ने गए| इसी बीच बॉल फील्डर के हाथों में लगकर निकल गई और ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर एक रन ले लिया|
5.2
1
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
एक और सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और एक रन ले लिया|
5.1
1
वैभव अरोड़ा To डैरेल मिचेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 5 : 41/1
12 रन
  • 44.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 44.5
  • 04.6
ऋ. गायकवाड
23 (19)
ड. मिचेल
1 (3)
अ. रॉय
1-0-12-0
4.6
0
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
4.5
4
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री कप्तान ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से आती हुई!! इस बार भी बल्लेबाज़ ने लेग स्टंप पर जाकर जगह बनाया और ओवरपिच गेंद को डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में तेज़ी के साथ गई गेंद चार रनों के लिए|
4.4
4
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
चौका!! कप्तान ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेग स्टंप पर जाकर बल्लेबाज़ ने गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4.3
0
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया यहाँ पर| इन साइड एज लगा हुआ था ऐसा रिप्ले में देखने पर साफ़ पता चल गया| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि इन साइड एज था इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| टर्न होकर अंदर की तरफ आई थी बॉल और फ्लिक लगाने के दौरान पैड्स को लग गई थी| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
4.2
0
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
टैप एंड रन का प्रयास था लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने सही समय पर गायकवाड को वापिस भेजा| शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ खेला था और रन चाहते थे लेकिन फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया|
4.1
4
अनुकूल रॉय To ऋतुराज गायकवाड
चौका! लाजवाब कवर ड्राइव शॉट खेला है यहाँ पर| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 29/1
3 रन
  • 13.1
  • W 3.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 03.6
ड. मिचेल
1 (3)
ऋ. गायकवाड
11 (13)
व. अरोड़ा
2-0-10-1
3.6
0
वैभव अरोड़ा To डैरेल मिचेल
प्ले एंड मिस! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 4 के बाद 29/1 चेन्नई|
3.5
0
वैभव अरोड़ा To डैरेल मिचेल
डॉट गेंद!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3.4
1
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
3.3
1
वैभव अरोड़ा To डैरेल मिचेल
सिंगल!! इसी के साथ डैरेल मिचेल में अपना खाता खोला!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन लिया|
डैरेल मिचेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
3.2
W
वैभव अरोड़ा To रचीन रवींद्र OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट वरुण चक्रवर्ती बोल्ड वैभव अरोड़ा| 27 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| एक बार फिर से उसी तरह की लेंथ गेंद पर आउट हुए रचीन रवींद्र जैसा पिछले दो मैच में हुए थे| बस इस बार फर्क ये है कि गेंद लॉन्ग ऑन तक सफ़र कर गई थी| हार्ड लेंथ गेंद पर सामने की तरफ उठाकर शॉट खेला| डीप में इस शॉट के लिए फील्डर पहले से तैनात किया हुआ था जिसे शायद बल्लेबाज़ ने देखा नहीं था| एक आसान सा कैच वरुण चक्रवर्ती की गोद में चला गया| 27/1 चेन्नई|
3.1
1
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! पैड्स पर रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 26/0
15 रन
  • 1 WD 2.1
  • 02.1
  • 42.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 42.6
र. रवींद्र
15 (7)
ऋ. गायकवाड
9 (11)
म. स्टार्क
2-0-19-0
2.6
4
मिचेल स्टार्क To रचीन रवींद्र
चौका! तीसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| लेग स्टम्प लाइन पर लो फुल टॉस डाल बैठे गेंद जिसका बल्लेबाज़ ने फायदा उठा लिया| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला| 26/0 चेन्नई|
2.5
1
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.4
1
मिचेल स्टार्क To रचीन रवींद्र
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| पैड्स पर रखी गई थी गेंद| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.3
4
मिचेल स्टार्क To रचीन रवींद्र
बैक टू बैक चौका! स्टार्क पर आक्रमण कर कर रहे हैं बल्लेबाज़| चिप शॉट खेला इस बार| अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑन के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर|
2.2
4
मिचेल स्टार्क To रचीन रवींद्र
चौका! मिड ऑन फील्डर के बाएँ ओर से शॉट लगाया और चौका हासिल किया है| स्टार्क के खिलाफ सीधे बल्ले से शॉट लगाने को देख रहे रचीन रवींद्र और ये सोच सही है| ये बल्लेबाज़ अगर कुछ ओवर खेल गया तो कोलकाता पूरी तरह से मैच से बाहर हो जायेगी|
2.1
0
मिचेल स्टार्क To रचीन रवींद्र
ऑफ़ ड्राइव लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं होगा!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ रचीन रवींद्र ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
2.1
wd
मिचेल स्टार्क To रचीन रवींद्र
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| बल्ला तो चलाया था लेकिन संपर्क नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/0
7 रन
  • 11.1
  • 21.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 41.6
ऋ. गायकवाड
8 (10)
र. रवींद्र
2 (2)
व. अरोड़ा
1-0-7-0
1.6
4
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
अपर कट और चौका! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद| ऋतुराज गायकवाड ने उसे थर्ड मैन की दिशा में खेला| डीप में कोई फील्डर नहीं था इस वजह से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हो गई है| 2 के बाद 11/0 चेन्नई|
1.5
0
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
सरप्राइज बाउंसर!!! बल्लेबाज़ पूरी तरह से भौचक्के रह गए| कान के पास से सीटी बजाती हुई निकली ये गेंद और कीपर के दस्तानों में समा गई|
1.4
0
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
सॉलिड डिफेन्स!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
1.3
0
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.2
2
वैभव अरोड़ा To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी!! टैप एंड रन| पॉइंट फील्डर को बीट करते हुए डीप में गई गेंद| पहला रन तेज़ी से लिया और मिस फील्ड के बाद दूसरे के लिए भाग गए|
1.1
1
वैभव अरोड़ा To रचीन रवींद्र
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
दूसरे एंड से गेंद लेकर वैभव अरोड़ा आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 10.1
  • 20.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 1 WD 0.6
  • 00.6
ऋ. गायकवाड
2 (5)
र. रवींद्र
1 (1)
म. स्टार्क
1-0-4-0
0.6
0
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| अगर चदते तो शायद आउट साइड एज लगने का खतरा था| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर| पहले ओवर से आये 4 रन|
0.6
wd
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने शफल किया था शायद इस वजह से स्टार्क लाइन से भटक गए|
0.5
0
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
एक और डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
0.4
0
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
शार्प इनस्विंगर हुई यहाँ पर| ऋतुराज गायकवाड ने उसे फुल पर खेला| कवर्स की तरफ गई गेंद| फील्डर ने उसे फील्ड किया जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|
0.3
0
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
0.2
2
मिचेल स्टार्क To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी के साथ ऋतुराज गायकवाड ने भी खोला अपना खाता| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
0.1
1
मिचेल स्टार्क To रचीन रवींद्र
टैप एंड रन के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! लेंथ गेंद को बैक फुट से डिफेंड किया| वहीँ पर रही गेंद और इस बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा कर लिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा
  • अंपायर अनिल चौधरी, -, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement