Advertisement
Advertisement

वेस्ट इंडीज vs न्यूज़ीलैंड, मैच 26 Commentary, Live Updates

वेस्ट इंडीज vs न्यूज़ीलैंड, 2024 - टी-20 Live Commentary

वेस्ट इंडीज vs न्यूज़ीलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 26, ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा, ट्रिनीडाड , Jun 12, 2024
वेस्ट इंडीज वेस्ट इंडीज
149/9 (20.0)
न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड
136/9 (20.0)
वेस्ट इंडीज ने न्यूज़ीलैंड को 13 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
    68(39)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात एक नए मुकाबले के दौरान जो बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच आज ही रात 08.00 बजे खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए वेस्ट इंडीज़ टीम के कप्तान रोवमन पॉवेल ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हमने मुकाबले को अपने नाम कर लिया| आगे पॉवेल ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया है और लगातार विकटों को निकालते रहे हैं| 
न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मुकाबला गंवाने के बाद बात करते हुए कहा कि टॉस जीतकर हमने फैसला सही किया था| हम काफी हद तक गेम में ऊपर बने हुए थे लेकिन शेफर्ड की उस पारी ने मुकाबले में हमें काफी पीछे कर दिया| हमारी बल्लेबाज़ी उस स्तर की नहीं हो सकी| टी20 में आपको ऊपर आने का मौका मिलता है लेकिन हम उसे लपक नहीं पाए| हम विकेट गंवाते चले गए और साझेदारी नहीं बना पाए|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शरफेन रदरफोर्ड को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अपने भगवान को धन्यवाद देना चाहता हूँ| आगे रदरफोर्ड ने कहा कि मैं दो महीनों तक इंडियन टी20 लीग में था, भले ही मैं नहीं खेल रहा था लेकिन मैं अपनी तैयारी कर रहा था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं उम्मीद करता हूँ कि आगे के मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन करूं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
जवाब में 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम उम्मीद अनुसार बल्लेबाज़ी नहीं कर पाई| पहले तीन ओवरों में कीवी टीम की शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन फिर 20 रनों पर उनको डेवोन के रूप में पहला झटका लगा और उसके बाद विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया| 20 पर कीवी टीम ने अपना पहला विकेट गंवाया था और उसके बाद 63/5 हो गई| इस दौरान मध्य क्रम को गुडाकेश मोती ने तितर बितर कर दिया जबकि उनका साथ अल्ज़ारी जोसफ ने दिया और कीवी बल्लेबाजों को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया| ग्लेन फिलिप्स (40) को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज़ कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने आज टिक नहीं पाए| शुरुआत में फिन ऐलेन (26) बल्लेबाज़ी करते हुए अच्छे दिखे थे लेकिन जोसफ ने उनका काम तमाम कर दिया| अंतिम ओवर में 33 रन चाहिए था जहाँ शेफर्ड की पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर मिचेल सैंटनर मुकाबले को रोमांचक बनाया लेकिन उसके बाद तीसरी गेंद पर स्लोवर बॉल का इस्तेमाल करते हुए डॉट कराई और मुकाबले में अपनी टीम को ऊपर ला दिया| हालाँकि उस ओवर में सैंटनर ने तीन छक्के जड़े लेकिन 13 रनों से पीछे रह गए|
वहीँ अगर इस मुकाबले की बात करें तो अपनी पारी के दौरान वेस्ट इंडीज़ की टीम पूरी तरह से लड़खड़ाई थी और 7 ओवर के भीतर ही महज़ 30 रनों पर अपने टॉप पांच बल्लेबाजों को गंवा बैठी थी| इसके बाद शर्फेन रदरफोर्ड (68) एक छोर से खड़े थे लेकिन दूसरे एंड से विकेट गिरती चली जा रही थी| रदरफोर्ड ने समझदारी के साथ अंत तक खेलने का फैसला किया| इस दौरान अकील, रसेल और शेफर्ड आये और छोटी-छोटी पारी खेलकर वापिस लौट गए| 18 ओवर तक गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम गेम में काफी ऊपर बनी हुई थी लेकिन अंतिम के दो ओवरों में शर्फेन रदरफोर्ड ने तगड़ी बल्लेबाज़ी करते हुए लगभग 35 के ऊपर से रन बनाए और टीम को 149 रनों तक ले गए|
वेस्ट इंडीज़ ने न्यू जीलैंड को दी है मात!! शानदार क्रिकेट देखने को मिला है होम टीम द्वारा!! 3 मुकाबलों में 3 जीत के साथ कैरेबियाई टीम अब अपने ग्रुप में 6 अंकों के साथ टॉप पर चली गई है| इसी के साथ होम टीम ने सुपर-8 के लिए लगभग क्वालीफाई भी कर लिया है| वहीँ कीवी टीम के लिए अब आगे का सफ़र लगभग समाप्त हो जाएगा क्योंकि वेस्ट इंडीज़ तो आगे के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और उनके अलावा अफगानिस्तान भी 4 अंक और बढ़िया रन रेट लेकर अंक तालिका में ऊपर है और उसका अगला मुकाबला पीएनजी से होना है जहाँ वो भारी पड़ती नज़र आएगी|
ओवर की समाप्ति 20 : 136/9
19 रन
  • 619.1
  • 619.2
  • 019.3
  • 619.4
  • 019.5
  • 119.6
म. सैंटनर
21 (12)
ल. फर्ग्यूसन
0 (0)
र. शेफर्ड
3-0-36-0
19.6
1
रोमारियो शेफर्ड To मिचेल सैंटनर
सिंगल!! इसी के साथ वेस्ट इंडीज़ ने न्यू जीलैंड की टीम को 13 रनों से शिकस्त दे दी है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेलकर एक रन हासिल किया| इसी बीच वेस्ट इंडीज़ की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
रोमारियो शेफर्ड To मिचेल सैंटनर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.4
6
रोमारियो शेफर्ड To मिचेल सैंटनर
छक्का!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
19.3
0
रोमारियो शेफर्ड To मिचेल सैंटनर
डॉट गेंद!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने खेला| रन लेना सही नहीं समझा|
19.2
6
रोमारियो शेफर्ड To मिचेल सैंटनर
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स मिचेल सैंटनर के बल्ले से आता हुआ!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 4 गेंदों पर अब 21 रनों की दरकार है|
19.1
6
रोमारियो शेफर्ड To मिचेल सैंटनर
छक्का!! मिचेल सैंटनर के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| 5 गेंदों पर अब 27 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 19 : 117/9
9 रन
  • 1 LB 18.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 618.5
  • W 18.6
ट. बोल्ट
7 (4)
म. सैंटनर
2 (6)
आ. रसेल
4-0-30-1
18.6
W
आंद्रे रसेल To ट्रेंट बोल्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट कीवी टीम यहाँ पर गंवाती हुई!! आंद्रे रसेल के हाथ लगी पहली विकेट!! ट्रेंट बोल्ट 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले के टॉप एज लेकर गेंद पॉइंट की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद थे रॉस्टन चेज जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 117/9 न्यू जीलैंड|
18.5
6
आंद्रे रसेल To ट्रेंट बोल्ट
छक्का!! ट्रेंट बोल्ट के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पूरे ताकत के साथ शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 7 गेंदों पर अब 33 रनों की दरकार है|
18.4
1
आंद्रे रसेल To मिचेल सैंटनर
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.3
0
आंद्रे रसेल To मिचेल सैंटनर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.2
1
आंद्रे रसेल To ट्रेंट बोल्ट
सिंगल!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
18.1
lb
आंद्रे रसेल To मिचेल सैंटनर
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 18 : 108/8
8 रन
  • 017.1
  • 417.2
  • 417.3
  • W 17.4
  • W 17.5
  • 017.6
ट. बोल्ट
0 (1)
म. सैंटनर
1 (3)
अ. जोसफ
4-0-19-4
17.6
0
अल्जारी जोसफ To ट्रेंट बोल्ट
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ| न्यू जीलैंड को अब 12 गेंदों पर 42 रनों की दरकार है|
ट्रेंट बोल्ट नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं| हैट्रिक पर होंगे अल्ज़ारी जोसफ...
17.5
W
अल्जारी जोसफ To टिम साउदी OUT!
आउट!! कैच आउट!! दो गेंद पर दो विकेट| अब हैट्रिक पर हैं जोसफ| टिम साउदी आये और अपनी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए| मिड ऑन की तरफ भागते हुए ये एक शानदार कॉट एंड बोल्ड है| पहले बल्लेबाज़ को एक तेज़ गति की गेंद से चकमा दिया, शॉट मिस टाइम हुआ और फिर गेंदबाज़ ने तेज़ भागते हुए एक बेहतरीन कैच लपका| 108/9 न्यू जीलैंड|
17.4
W
अल्जारी जोसफ To ग्लेन फिलिप्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! ग्लेन फिलिप्स 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अल्जारी जोसफ के हाथ लगी तीसरी विकेट| शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ हवा में शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर हवा में गई गेंद| ऐसे में फील्डर रोवमन पॉवेल ने लॉन्ग ऑन से भागकर एक रनिंग कैच पकड़ा| 108/7 न्यू जीलैंड|
17.3
4
अल्जारी जोसफ To ग्लेन फिलिप्स
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से आती हुई!! एक बार फिर से छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई चार रनों के लिए|
17.2
4
अल्जारी जोसफ To ग्लेन फिलिप्स
चौका!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे फिलिप्स वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा चार रनों के लिए|
17.1
0
अल्जारी जोसफ To ग्लेन फिलिप्स
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 17 : 100/6
13 रन
  • 416.1
  • 016.2
  • 616.3
  • 016.4
  • 216.5
  • 116.6
ग. फिलिप्स
32 (29)
म. सैंटनर
1 (3)
आ. रसेल
3-0-22-0
16.6
1
आंद्रे रसेल To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया| न्यू जीलैंड को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 50 रनों की दरकार है|
16.5
2
आंद्रे रसेल To ग्लेन फिलिप्स
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
16.4
0
आंद्रे रसेल To ग्लेन फिलिप्स
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
16.3
6
आंद्रे रसेल To ग्लेन फिलिप्स
छक्का!! ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
16.2
0
आंद्रे रसेल To ग्लेन फिलिप्स
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
16.1
4
आंद्रे रसेल To ग्लेन फिलिप्स
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 87/6
2 रन
  • W 15.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
ग. फिलिप्स
19 (23)
म. सैंटनर
1 (3)
अ. जोसफ
3-0-11-2
15.6
1
अल्जारी जोसफ To ग्लेन फिलिप्स
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.5
0
अल्जारी जोसफ To ग्लेन फिलिप्स
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल पाया|
15.4
1
अल्जारी जोसफ To मिचेल सैंटनर
सिंगल!! मिस फील्ड हुई थी कवर्स फील्डर से जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
15.3
0
अल्जारी जोसफ To मिचेल सैंटनर
एक और बार ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला| रन भागना चाहते थे लेकिन मौका नहीं बन सका|
15.2
0
अल्जारी जोसफ To मिचेल सैंटनर
ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को डिफेंड किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये हैं| कोई रन नहीं|
मिचेल सैंटनर नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
15.1
W
अल्जारी जोसफ To जिमी नीशम OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर न्यू जीलैंड की टीम गंवाती हुई!! अल्जारी जोसफ के हाथ लगी दूसरी विकेट!! जिमी नीशम 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| इसी बीच बल्ले के निचले भाग को लगकर मिड ऑफ की ओर गई जहाँ पर फील्डर ब्रैंडन किंग ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 85/6 न्यू जीलैंड|
ओवर की समाप्ति 15 : 85/5
4 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 014.6
ग. फिलिप्स
18 (21)
ज. नीशम
10 (10)
आ. रसेल
2-0-9-0
14.6
0
आंद्रे रसेल To ग्लेन फिलिप्स
ओह, आंद्रे रसेल यु ब्यूटी!! अपने ही फॉलो थ्रू में दाहिने तरफ फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और टीम के लिए एक रन बचाए| अब 30 गेंदों पर 65 रन की दरकार है| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला था गेंद को जहाँ रन का मौका नहीं बन पाया|
14.5
1
आंद्रे रसेल To जिमी नीशम
सिंगल मिलेगा इस बार भी| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
14.4
1
आंद्रे रसेल To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार फिलिप्स ने बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
14.3
1
आंद्रे रसेल To जिमी नीशम
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| तेज़ी के साथ फील्डर स्लाइड करते हुए गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
14.2
0
आंद्रे रसेल To जिमी नीशम
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
14.1
1
आंद्रे रसेल To ग्लेन फिलिप्स
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| कट किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
ओवर की समाप्ति 14 : 81/5
8 रन
  • 613.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
ज. नीशम
8 (7)
ग. फिलिप्स
16 (18)
र. शेफर्ड
2-0-17-0
13.6
0
रोमारियो शेफर्ड To जिमी नीशम
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर शॉट खेलने गए लेकिन गति से चकमा खाए| कीपर के पास गई गेंद, कोई रन नहीं हो सका| 81/5 न्यू जीलैंड| 36 गेंद पर 69 रनों की दरकार है|
13.5
0
रोमारियो शेफर्ड To जिमी नीशम
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
13.4
1
रोमारियो शेफर्ड To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
13.3
0
रोमारियो शेफर्ड To ग्लेन फिलिप्स
गोद लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.2
1
रोमारियो शेफर्ड To जिमी नीशम
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
13.1
6
रोमारियो शेफर्ड To जिमी नीशम
छक्का!! कैच ड्रॉप कर बैठे यहाँ पर और साथ में छह रन दे दिया| स्क्वायर लेग फील्डर से हो गई चूक| कैच तो छोड़ा साथ में छह रन भी दे बैठे| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया था| फ्लैट जा रही थी ये गेंद जिसे फील्डर मिस जज कर बैठे| हाथों में लगकर सीमा रेखा कपार चली गई गेंद और छह रन मिल गया| वेस्ट इंडीज़ खुद को मिले मौके को गंवाती जा रही है|
ओवर की समाप्ति 13 : 73/5
6 रन
  • 012.1
  • 612.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
ग. फिलिप्स
15 (16)
ज. नीशम
1 (3)
ग. मोती
4-0-25-3
12.6
0
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
डॉट गेंद के साथ एक अच्छे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.5
0
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
12.4
0
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
एक और डॉट गेंद, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
12.3
0
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
डॉट बॉल!! इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
12.2
6
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
12.1
0
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 67/5
4 रन
  • 1 WD 11.1
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 011.6
ज. नीशम
1 (3)
ग. फिलिप्स
9 (10)
र. चेज
1-0-4-0
11.6
0
रॉस्टन चेज To जिमी नीशम
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
11.5
0
रॉस्टन चेज To जिमी नीशम
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
11.4
1
रॉस्टन चेज To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल!! रन आउट का बड़ा मौका पूरन ने गंवा दिया| अगर ये थ्रो लगा देते या फिर दूसरे फील्डर के हाथों में दे देते तो भी रन आउट का मौका बन जाता| काफी समय लिया और अंत में खुद ही थ्रो किया जो विकटों के पास से होकर निकल गया| इसी दौरान नीशम को मिला जीवनदान| उन्होंने अपनी विकेट देने का फैसला किया था लेकिन भाग्य का साथ मिल गया| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेलते हुए रन भाग गए| कीपर पूरन गेंद को उठाने गए| दूसरे बल्लेबाज़ ने ये देखते हुए रन लेने से मना किया था और इस बीच दोनों बल्लेबाज़ आधी क्रीज़ पर खड़े हो गए थे| पूरन के पास रन आउट का मौका बना लेकिन उनसे एक बड़ी चूक हो गई| इस बीच रन का मौका बन गया|
11.3
1
रॉस्टन चेज To जिमी नीशम
एक और सिंगल!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
11.2
1
रॉस्टन चेज To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल! पैड्स की गेंद को बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.1
0
रॉस्टन चेज To ग्लेन फिलिप्स
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
11.1
wd
रॉस्टन चेज To ग्लेन फिलिप्स
वाइड! डाउन द लेग थी गेंद| टर्न होकर और बाहर निकली| बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के पास गई| अतिरिक्त के रूप में रन मिला|
जेम्स नीश्म नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 11 : 63/5
5 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 210.4
  • 110.5
  • W 10.6
ड. मिचेल
12 (13)
ग. फिलिप्स
7 (7)
ग. मोती
3-0-19-3
10.6
W
गुडाकेश मोती To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! गुडाकेश मोती के हाथ तीसरी सफलता लगी है| बड़ी मछली जाल में फंस गई है| डैरेल मिचेल की 12 रनों की पारी का हुआ अंत| ये कमाल की गेंद थी| आगे से घूम गई| सीधे बल्ले से उसे सामने की तरफ ड्राइव करने गए| टर्न से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| मुकाबले में पूरी तरह से ऊपर आ चुकी है वेस्ट इंडीज़ की टीम| 63/5 न्यू जीलैंड|
10.5
1
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल!! इस बार बाहर की गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ| रसेल को एक बार फिर से फील्डिंग में अपना जलवा दिखाना पड़ा| एक ही रन मिल पायेगा|
10.4
2
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
फुल बॉल!! कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| रसेल ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे फील्ड किया| सीमा रेखा से पहले गेंद को रोका| दो रन मिल गए|
10.3
0
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
10.2
1
गुडाकेश मोती To डैरेल मिचेल
एक आसान सा सिंगल हासिल हुआ है यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.1
1
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! इस बार बल्लेबाज़ ने  कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
ड्रिंक्स ब्रेक!! 10 ओवर की समाप्ति के बाद 58/4 है न्यू जीलैंड| अगली 60 गेंदों पर 92 रनों की दरकार है| इस विकेट पर वैसे तो ये काफी टफ हो सकता है लेकिन कीवी बल्लेबाज़ इसे आसानी से जाने देने वाले नहीं हैं| अब अगले दस ओवरों में रोमांचक जंग देखने को मिलने वाली है|
ओवर की समाप्ति 10 : 58/4
3 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 09.6
ड. मिचेल
11 (11)
ग. फिलिप्स
3 (3)
अ. हुसैन
4-0-21-1
9.6
0
अकील हुसैन To डैरेल मिचेल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आआगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| टप्पा खाकर गेंद गई फील्डर के पास, रन नहीं आ सका|
9.5
0
अकील हुसैन To डैरेल मिचेल
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
9.4
0
अकील हुसैन To डैरेल मिचेल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
9.3
1
अकील हुसैन To ग्लेन फिलिप्स
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
9.2
1
अकील हुसैन To डैरेल मिचेल
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ डैरेल द्वारा|
9.1
1
अकील हुसैन To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 9 : 55/4
5 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 28.3
  • 18.4
  • W 8.5
  • 18.6
ग. फिलिप्स
1 (1)
ड. मिचेल
10 (7)
ग. मोती
2-0-14-2
8.6
1
गुडाकेश मोती To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल के साथ अपना खाता खोला है| पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
नये बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स आये हैं...
8.5
W
गुडाकेश मोती To रचीन रवींद्र OUT!
आउट!! कैच आउट!! चौथा झटका न्यूजीलैंड टीम को लगता हुआ यहाँ पर!! रचीन रवींद्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! गुडाकेश मोती के हाथ लगी दूसरी विकेट| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर सीधा फील्डर आंद्रे रसेल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 54/4 न्यूजीलैंड|
8.4
1
गुडाकेश मोती To डैरेल मिचेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.3
2
गुडाकेश मोती To डैरेल मिचेल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से दुग्गी हासिल की|
8.2
0
गुडाकेश मोती To डैरेल मिचेल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
8.1
1
गुडाकेश मोती To रचीन रवींद्र
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फील्डर किया| ऐसे में फील्डर ने बॉल को रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ को लगकर लॉन्ग ऑन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 50/3
5 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 27.4
  • 17.5
  • 07.6
ड. मिचेल
7 (4)
र. रवींद्र
9 (11)
अ. जोसफ
2-0-9-1
7.6
0
अल्जारी जोसफ To डैरेल मिचेल
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
7.5
1
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इसी के साथ न्यूजीलैंड टीम का 50 रन पूरा हुआ!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
7.4
2
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
7.3
0
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड किया|
7.2
1
अल्जारी जोसफ To डैरेल मिचेल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.1
1
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 45/3
9 रन
  • 06.1
  • 26.2
  • 16.3
  • W 6.4
  • 26.5
  • 46.6
ड. मिचेल
6 (2)
र. रवींद्र
5 (7)
ग. मोती
1-0-9-1
6.6
4
गुडाकेश मोती To डैरेल मिचेल
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
6.5
2
गुडाकेश मोती To डैरेल मिचेल
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर 2 रन लिया|
डैरेल मिचेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
6.4
W
गुडाकेश मोती To केन विलियमसन OUT!
आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका न्यूजीलैंड टीम को लगता हुआ!! गुडाकेश मोती के हाथ लगी विकेट!! केन विलियमसन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर के छाती को लगी उसके बाद निकोलस पूरन ने दोनों हाथों से कैच करते हुए जश्न मनाया| 39/3 न्यूजीलैंड|
6.3
1
गुडाकेश मोती To रचीन रवींद्र
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
6.2
2
गुडाकेश मोती To रचीन रवींद्र
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया|
6.1
0
गुडाकेश मोती To रचीन रवींद्र
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 6 : 36/2
4 रन
  • 25.1
  • 05.2
  • 05.3
  • W 5.4
  • 15.5
  • 15.6
र. रवींद्र
2 (4)
क. विलियमसन
1 (1)
अ. जोसफ
1-0-4-1
5.6
1
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
5.5
1
अल्जारी जोसफ To केन विलियमसन
सिंगल!! इसी के साथ केन विलियमसन ने अपना खाता खोला!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से थर्ड मैन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
केन विलियमसन मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए हैं...
5.4
W
अल्जारी जोसफ To फिन ऐलेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट आंद्रे रसेल बोल्ड अल्जारी जोसफ| एक और विकेट का पतन हुआ| दो गेंद पहले कैच ज़रूर छूटा था फिन का लेकिन इस बार रसेल से ऐसी कोई ग़लती नहीं हुई| खुद को मिले जीवनदान का कुछ फायदा नहीं उठा पाए फिन| अल्जारी जोसफ को मिली उनकी पहली विकेट| 26 रन बनाकर फिन ऐलेन वापिस लौट गए हैं| हार्ड लेंथ गेंद| पुल शॉट लगाने गए थे लेकिन अतिरिक्त उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से को लगकर सीधा फील्डर की गोद में चली गई गेंद जहाँ से रसेल ने कैच को पूरा किया| 34/2 न्यू जीलैंड|
5.3
0
अल्जारी जोसफ To फिन ऐलेन
एक और डॉट गेंद| शॉर्ट पिच गेंद| बैक फुट से शॉर्ट फाइन लेग की तरफ पुल शॉट खेला| गैप नहीं ढून्ढ पाए|
5.2
0
अल्जारी जोसफ To फिन ऐलेन
सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
5.1
2
अल्जारी जोसफ To फिन ऐलेन
कैच ड्रॉप!! फिन ऐलेन को 24 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कवर्स की ओर हवा में गई| ऐसे में फील्डर उल्टा भागकर कैच पकड़ने गए लेकिन गेंद उनकी उँगलियों में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाजों ने इसी बीच भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 32/1
7 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 14.6
फ. ऐलेन
24 (19)
र. रवींद्र
1 (3)
अ. हुसैन
3-0-18-1
4.6
1
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हवा में लहराते हुए अंदर की तरफ आई गेंद| फिन ने उसे मिड ऑफ़ की तरफ खेला| थोड़ा देर के लिए हवा में थी लेकिन फील्डर से काफी दूर| एक ही रन का मौका बन पाया| 5 के बाद 32/1 न्यू जीलैंड|
4.5
0
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
इस बार आर्म बॉल डाली| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गैप नहीं मिल पाया|
4.4
4
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
चौका!!! शानदार बैक फुट पंच! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर पॉइंट की ओर पंच किया और चौका बटोरा| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रहे|
4.3
1
अकील हुसैन To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से बैक फुट पर जाकर सामने की तरफ गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
4.2
0
अकील हुसैन To रचीन रवींद्र
एक और स्विंग गेंद अकील के द्वारा| रचीन रवींद्र ने उसे बैक फुट से जाकर ऑफ़ साइड पर खेला है| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हो सका|
4.1
1
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
सिंगल!! इस बार बैक फुट से सामने की तरफ गेंद को पंच किया है| लॉन्ग ऑन पर फील्डर ने उसे फील्ड किया जहाँ से एक ही रन का मौका बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 4 : 25/1
5 रन
  • 43.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
र. रवींद्र
0 (1)
फ. ऐलेन
18 (15)
आ. रसेल
1-0-5-0
3.6
0
आंद्रे रसेल To रचीन रवींद्र
डॉट बॉल!! पहली गेंद पर चौका खाने के बाद रसेल की अच्छी वापसी हुई है| हार्ड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| बल्ले इ उपरी भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स के अकफी आगे गिर गई गेंद| 25/1 न्यू जीलैंड|
3.5
1
आंद्रे रसेल To फिन ऐलेन
क्विक सिंगल!! अंदर की तरफ आई गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए लेग साइड के गैप से एक रन चुराया|
3.4
0
आंद्रे रसेल To फिन ऐलेन
सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| ऐलेन ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे अपने फॉलो थ्रू में रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा| विकेट लाइन की गेंद पर रन बनाना इस विकेट पर मुश्किल लग रहा है|
3.3
0
आंद्रे रसेल To फिन ऐलेन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना बेहतर समझा| रन नहीं आ सका|
3.2
0
आंद्रे रसेल To फिन ऐलेन
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
3.1
4
आंद्रे रसेल To फिन ऐलेन
चौका!! फिन ऐलेन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद्को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेला| गैप में तेज़ी से गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
रचीन रवींद्र बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 3 : 20/1
8 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 62.3
  • 12.4
  • 02.5
  • W 2.6
ड. कॉनवे
5 (8)
फ. ऐलेन
13 (10)
अ. हुसैन
2-0-11-1
2.6
W
अकील हुसैन To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रॉस्टन चेज बोल्ड अकील हुसैन| पहला झटका न्यू जीलैंड को लगता हुआ यहाँ पर| डेवोन कॉनवे महज़ 5 रन बनाकर अकील हुसैन का शिकार बन गए हैं| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| हल्का सा स्विंग भी हुई| नीचे रखते हुए स्वीप शॉट खेलने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन अतिरिक्त उछाल के चलते बल्ले के उपरी भाग को लगकर शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ गई गेंद जिसे बड़े आराम से लपक लिया गया| 20/1 न्यू जीलैंड|
2.5
0
अकील हुसैन To डेवोन कॉनवे
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
2.4
1
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
2.3
6
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
छक्का!! पहला सिक्स इस पारी का आता हुआ| स्विंग होकर अंदर आई गेंद| फिन ने उसपर बल्ला चलाया और मिड विकेट की तरफ हीव शॉट खेल दिया| बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिर गई गेंद छह रनों के लिए|
2.2
0
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
2.1
1
अकील हुसैन To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और फाइन लेग से एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
9 रन
  • 1 WD 1.1
  • 11.1
  • 41.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 1 WD 1.6
  • 01.6
फ. ऐलेन
6 (7)
ड. कॉनवे
4 (5)
र. शेफर्ड
1-0-9-0
1.6
0
रोमारियो शेफर्ड To फिन ऐलेन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| डिफेंड करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ| बेहतर गेंद के साथ ओवर को समाप्त किया है| 12/0 न्यू जीलैंड|
1.6
wd
रोमारियो शेफर्ड To फिन ऐलेन
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
1.5
0
रोमारियो शेफर्ड To फिन ऐलेन
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
1.4
1
रोमारियो शेफर्ड To डेवोन कॉनवे
सिंगल!! समतल उछाल के चलते बल्लेबाज़ के ग्लव्स को जाकर लगी गेंद| बल्ले से हाथ भी निकला| वहीँ पर रह गई गेंद| रन का मौका बना और बल्लेबाजों ने उसका फायदा उठा लिया|
1.3
1
रोमारियो शेफर्ड To फिन ऐलेन
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे क्रीज़ में ही और आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
1.2
4
रोमारियो शेफर्ड To फिन ऐलेन
चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में फिन ऐलेन के बल्ले से आती हुई| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर जमकर पुल शॉट वाला प्रहार कर दिया| गैप मिला लेग साइड पर और गैप से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
1.1
1
रोमारियो शेफर्ड To डेवोन कॉनवे
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड विकेट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
1.1
wd
रोमारियो शेफर्ड To डेवोन कॉनवे
वाइड के साथ ओवर की शुरुआत हुई है! लेग स्टम्प के काफी बाहर| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| अपने दाएं ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लिया| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
रोमारियो शेफर्ड दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 3/0
3 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 10.6
ड. कॉनवे
2 (3)
फ. ऐलेन
1 (3)
अ. हुसैन
1-0-3-0
0.6
1
अकील हुसैन To डेवोन कॉनवे
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 3/0 न्यू जीलैंड|
0.5
1
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
सिंगल के साथ फिन ऐलेन ने अपना खाता खोला है यहाँ पर| विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और डीप से एक रन हासिल किया है|
0.4
0
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
आर्म बॉल!! इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
0.3
0
अकील हुसैन To फिन ऐलेन
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
0.2
1
अकील हुसैन To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ स्कोर बोर्ड का खाता इस रन चेज़ में खुला है| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को कॉनवे ने खेला और गैप से एक रन हासिल किया है|
0.1
0
अकील हुसैन To डेवोन कॉनवे
डॉट बॉल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| एलबीडबल्यू की छोटी सी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| डिफेंड करने गए थे लेकिन उछाल से चकमा खाए| थाई पैड्स पर जाकर लगी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा, ट्रिनीडाड
  • मौसम साफ़
  • टॉस न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम वेस्ट इंडीज ने न्यूज़ीलैंड को 13 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
  • अंपायर अहसान रजा, ऐलेक्स व्हार्फ, रिचर्ड इलिंगवर्थ
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement