Advertisement
Advertisement

वेस्ट इंडीज vs ज़िम्बाब्वे, मैच 8 Commentary, Live Updates

वेस्ट इंडीज vs ज़िम्बाब्वे, 2022 - टी-20 Live Commentary

वेस्ट इंडीज vs ज़िम्बाब्वे स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 8, बेलेरीव ओवल, होबार्ट , Oct 19, 2022
वेस्ट इंडीज वेस्ट इंडीज
153/7 (20.0)
ज़िम्बाब्वे ज़िम्बाब्वे
122 (18.2)
वेस्ट इंडीज ने ज़िम्बाब्वे को 31 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अल्जारी जोसफ
    4/16(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए वेस्टइंडीज़ टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने बताया कि हमने बल्लेबाज़ी में जल्दबाजी दिखाई जिसके कारण हमारे विकेट गिरते चले गए| आगे पूरन ने कहा कि अब आगे आने वाले मुकाबलों में हमें ज़िम्मेदारी लेकर बल्लेबाज़ी करनी होगी| जाते-जाते पूरन ने बताया कि रोवमन पॉवेल और अकील होसेन ने शानदार बल्लेबाज़ी की और टीम को एक बेहतर टोटल तक ले गए| वहीँ अल्जारी जोसेफ और जेसन होल्डर ने जिस तरह की गेंदबाज़ी की वो काबिले तारीफ बात है|  
जिम्बाब्वे के कप्तान ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छी बोलिंग की और हम उन्हें 150 पर रोकने में कामयाब भी हुए थे। जब हम बल्लेबाज़ी करने उतरे तो हम इस विश्वास के साथ आये थे कि हम इसे हासिल कर लेंगे। लेकिन हमने शुरुआत में विकेट बहुत अधिक गंवाया| आगे कहा कि जोसेफ को श्रेय जाता है जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। पिच ने पूरे समय बहुत अच्छा खेला। हम अब शुक्रवार को वापसी करने की कोशिश करेंगे।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अल्जारी जोसेफ को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी ख़ुश हूँ कि मेरी टीम ने मैच को अपने नाम किया| आगे जोसेफ ने बोला कि हमारे पास अभी एक और मैच बचा हुआ है जिसको हम जीतकर आगे की ओर बढ़ना चाहेंगे| जाते-जाते जोसेफ ने बताया कि हमारी टीम ने आज एकजुट होकर खेल दिखाया जिसके कारण हमने मुकाबले को अपने नाम कर लिया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
अल्जारी जोसफ क्या कमाल की गेंदबाजी आज इस अनुभवी गेंदबाज़ ने की और एक करो या मरो वाले मुकाबले में अपनी टीम को ऊपर लाया| उनके अलावा होल्डर ने भी अपने नाम अनुसार प्रदर्शन किया और अहम समय पर विकेट्स हासिल किया| ल्यूक जोंग्वे ने आखिरी के पलों में कुछ शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए फाईट बैक दिखाया लेकिन जोसफ ने जैसे ही उनको क्लीन बोल्ड किया उसके साथ ही ज़िम्बाब्वे टीम की जीत की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया|
वहीँ अब अगर इस मुकाबले की बात करें तो ज़िम्बाब्वे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विंडीज़ जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी टीम को महज़ 153 रनों पर समेट दिया था जिसके बाद रन चेज़ करते हुए शुरुआत तो काफी अच्छी रही और 2 विकेट खोकर 47 रन बना लिए थे| तब ऐसा लगा कि रन आसानी से चेज़ हो जाएगा लेकिन फिर उसके बाद एक बड़ा कोलैप्स आया और महज़ 17 रनों के भीतर अपने चार दिग्गज बल्लेबाजों को गंवाते हुए ज़िम्बाब्वे ने विंडीज़ टीम को मुकाबले में ऊपर आने का बड़ा मौका दे दिया|
दूसरी तरफ 31 रनों की इस हार के साथ ज़िम्बाब्वे ने अपने लिए आगे के स्टेज के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद को अब खतरे में डाल दिया है| अब इस ग्रुप की चारो टीमों के पास पॉइंट्स टेबल पर 2-2 अंक हो गया है यानी अब कौन आगे जाएगा ये कहना बेहद कठिन होगा| नेट रन रेट अब यहाँ पर काफी अहम भूमिका निभाने वाला है|
शानदार स्टार्ट के बाद पूरी तरह से इस रन चेज़ में बिखर गई ज़िम्बाब्वे की टीम| एक वक़्त लगा था कि बड़ी आसानी से काफी पहले इस मुकाबले को जीत जायेंगे लेकिन फिर आया एक बड़ा कोलैप्स जो जीत को उनसे दूर ले गया| 2 महत्वपूर्ण अंक वेस्टइंडीज़ टीम के खाते में गए| दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए खुद को काफी राहत पहुंचाई होगी|
18.2
W
जेसन होल्डर To टेंडाई चटारा OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ वेस्टइंडीज़ ने जिम्बाब्वे टीम को 31 रनों से शिकस्त दे दी है!! जेसन होल्डर के हाथ लगी तीसरी विकेट!! टेंडाई चटारा 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर शॉट लगाने का प्रयास किया| बॉल की गति को परख नहीं पाए चटारा यहाँ पर| बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा स्टंप्स पर जा लगी| इसी के साथ गेंदबाज़ और पूरी विंडीज़ टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.1
0
जेसन होल्डर To टेंडाई चटारा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 18 : 122/9
2 रन
  • W17.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 117.6
ट. चटारा
3 (6)
ब. मुजराबानी
1 (4)
अ. जोसफ
4-0-16-4
17.6
1
अल्जारी जोसफ To टेंडाई चटारा
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| जिम्बाब्वे टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 32 रनों की दरकार|
17.5
1
अल्जारी जोसफ To ब्लेसिंग मुजराबानी
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|
17.4
0
अल्जारी जोसफ To ब्लेसिंग मुजराबानी
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
17.3
0
अल्जारी जोसफ To ब्लेसिंग मुजराबानी
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.2
0
अल्जारी जोसफ To ब्लेसिंग मुजराबानी
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.1
W
अल्जारी जोसफ To ल्यूक जोंग्वे OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! वेस्टइंडीज़ टीम जीत से बस एक विकेट दूर!!! अल्जारी जोसफ के हाथ लगी चौथी विकेट| ल्यूक जोंग्वे 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे| यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बाकर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति से बल्लेबाज़ यहाँ पर चकमा खा गए| बॉल सीधा मिडिल स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 120/9 जिम्बाब्वे|
ओवर की समाप्ति 17 : 120/8
17 रन
  • 116.1
  • 5 NB16.2
  • 216.2
  • 416.3
  • 416.4
  • 116.5
  • 016.6
ट. चटारा
2 (5)
ल. जोंग्वे
29 (21)
ओ. स्मिथ
3-0-31-1
16.6
0
ओडीयन स्मिथ To टेंडाई चटारा
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.5
1
ओडीयन स्मिथ To ल्यूक जोंग्वे
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
16.4
4
ओडीयन स्मिथ To ल्यूक जोंग्वे
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर जोंग्वे के बल्ले से आती हुई!! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
16.3
4
ओडीयन स्मिथ To ल्यूक जोंग्वे
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
16.2
2
ओडीयन स्मिथ To ल्यूक जोंग्वे
फ्री हिटका ज़्यादा फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़!!! ऊपर दलिगाई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला| हवा में गई बॉल और नो मेंस लैंड में जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|
16.2
nb
ओडीयन स्मिथ To ल्यूक जोंग्वे
चौका!!! इसी के साथ नो बॉल भी मिलता हुआ!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जोर से बल्ला चलाया| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
16.1
1
ओडीयन स्मिथ To टेंडाई चटारा
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 16 : 103/8
1 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • W15.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 115.6
ट. चटारा
1 (3)
ल. जोंग्वे
14 (16)
अ. जोसफ
3-0-14-3
15.6
1
अल्जारी जोसफ To टेंडाई चटारा
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 103/8 ज़िम्बाब्वे|
15.5
0
अल्जारी जोसफ To टेंडाई चटारा
इस बार जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से बोलर की तरफ खेला जहाँ रन का मौका नहीं बन पाया|
15.4
0
अल्जारी जोसफ To टेंडाई चटारा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हुआ|
टेंडाई चटारा नए बल्लेबाज़...
15.3
W
अल्जारी जोसफ To रिचर्ड नगरवा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर जिम्बाब्वे टीम को लगता हुआ!! अल्जारी जोसफ के हाथ लगी तीसरी सफ़लता| रिचर्ड नगरवा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति से पूरी तरह यहाँ पर बीट होकर रह गए रिचर्ड नगरवा| बॉल सीधा मिडिल स्टंप पर जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 102/8 जिम्बाब्वे|
15.2
0
अल्जारी जोसफ To रिचर्ड नगरवा
डॉट गेंद!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले के अंदरूनी भाग को लग्कर्पैड्स को लगी| रन लेना चाहते थे नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज़| लेकिन उनके साथी खिलाड़ी ने मना किया|
15.1
0
अल्जारी जोसफ To रिचर्ड नगरवा
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 102/7
8 रन
  • 614.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 114.5
  • 114.6
नगरवा
2 (3)
ल. जोंग्वे
14 (16)
अ. हुसैन
4-0-25-1
14.6
1
अकील हुसैन To रिचर्ड नगरवा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 102/7 ज़िम्बाब्वे|
14.5
1
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
ओह!! रन आउट का मौका लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर से हो गई चूक| सही समय पर थ्रो नहीं कर पाए| कीपर पूरन काफी देर से उनसे बॉल मांगते दिखे लेकिन थ्रो उनकी तरफ नहीं आया जल्दी| और जब आया तब बल्लेबाज़ अंदर घुस चुके थे| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला था और रन के लिए भागे थे| दोनों बल्लेबाजों के बीच हाँ ना हुई और अंत में एक रन हासिल हो गया|
14.4
0
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
एक और डॉट बॉल!! लगातार बड़े शॉट्स का प्रयास कर रहे जोंग्वे लेकिन असफल हो जा रहे|
14.3
0
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
14.2
0
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
एक बार फिर से वही शॉट खेलने गए लेकिन बीट हो गए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|
14.1
6
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
छक्का! जोंग्वे ने गेंद को लॉन्ग वे मार दिया| काफी जल्दी आर्म गेंद को पढ़ लिया| घुटना टिकाया और स्क्वायर लेग बाउंड्री पर निशाना साधते हुए छह रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 94/7
3 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • W13.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 113.6
ल. जोंग्वे
7 (11)
नगरवा
1 (2)
ज. होल्डर
3-0-12-2
13.6
1
जेसन होल्डर To ल्यूक जोंग्वे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पॉइंट की दिशा में खेला इस गेंद को और गैप से एक रन हासिल किया| 36 गेंदों पर 60 रनों की दरकार|
13.5
1
जेसन होल्डर To रिचर्ड नगरवा
सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
13.4
0
जेसन होल्डर To रिचर्ड नगरवा
नॉट आउट!!! विंडीज़ टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले के नीचे से बॉल कीपर की ओर गई जहाँ से कीपर के साथ गेंदबाज़ ने भी किया कैच आउट की अपील| जिसके बाद अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने लिया रिव्यु| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने से पता लगा कि बल्ले का कोई भी भाग गेंद को नहीं लगा था| नॉटआउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
रिचर्ड नगरवा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.3
W
जेसन होल्डर To रायन बर्ल OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! बर्ल तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| खतरनाक यॉर्कर गेंद से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद मिडिल स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 92/7 ज़िम्बाब्वे, लक्ष्य से 62 रन दूर|
13.2
1
जेसन होल्डर To ल्यूक जोंग्वे
सिंगल इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
13.1
0
जेसन होल्डर To ल्यूक जोंग्वे
धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कोई रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 13 : 91/6
3 रन
  • 012.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
ल. जोंग्वे
5 (8)
र. बर्ल
17 (18)
अ. हुसैन
3-0-17-1
12.6
1
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
सिंगल!! महज़ तीन रनों का ये ओवर हुआ समाप्त| ऑन साइड पर गेंद को खेला और एक रन बटोर लिया|
12.5
0
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
अंदर आती गेंद को लेग साइड पर खेलने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| बोलर ने उसे उठाया और सीधा अपने रन अप की तरफ दौड़ पड़े|
12.4
1
अकील हुसैन To रायन बर्ल
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
12.3
1
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
12.2
0
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
12.1
0
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 88/6
7 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 1 LB11.3
  • 111.4
  • 411.5
  • 011.6
र. बर्ल
16 (17)
ल. जोंग्वे
3 (3)
ओ. मैक्कॉय
3-0-19-1
11.6
0
ओबेड मैक्कॉय To रायन बर्ल
एक बार फिर से अपनी धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छका दिया| कोई रन नही हुआ| 48 गेंदों पर 66 रनों की दरकार|
11.5
4
ओबेड मैक्कॉय To रायन बर्ल
शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए!! बेहतरीन स्ट्रोक!! सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
11.4
1
ओबेड मैक्कॉय To ल्यूक जोंग्वे
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
11.3
lb
ओबेड मैक्कॉय To रायन बर्ल
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छका दिया| पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
11.2
0
ओबेड मैक्कॉय To रायन बर्ल
स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसपर डक किया और जाने दिया कीपर की तरफ| अच्छी सोच गेंदबाज़ द्वारा, कोई रन नहीं हुआ|
11.1
1
ओबेड मैक्कॉय To ल्यूक जोंग्वे
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ पंच कर दिया| एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 11 : 81/6
3 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 010.3
  • W10.4
  • 110.5
  • 1 WD10.6
  • 010.6
र. बर्ल
12 (13)
ल. जोंग्वे
1 (1)
अ. हुसैन
2-0-14-1
10.6
0
अकील हुसैन To रायन बर्ल
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ लेग साइड की ओर खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और पॉइंट की ओर टप्पा खाकर गई| फील्डर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिला|
10.6
wd
अकील हुसैन To रायन बर्ल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10.5
1
अकील हुसैन To ल्यूक जोंग्वे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ल्यूक जोंग्वे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
10.4
W
अकील हुसैन To मिल्टन शुम्बा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट शमर ब्रूक्स बोल्ड अकील हुसैन| एक और झटका ज़िम्बाब्वे को लगता हुआ| पूरी तरह से अपनी लय गंवा बैठी है यहाँ पर| विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर स्वीप करने गए| सीम अप डेलिवरी थी इस वजह से टाइम नहीं कर पाए बल्लेबाज़| गेंद हवा में खिल गई और फील्डर ने उसके नीचे आकर एक आसान सा कैच लपक लिया| 79/6 ज़िम्बाब्वे|
10.3
0
अकील हुसैन To मिल्टन शुम्बा
इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
10.2
0
अकील हुसैन To मिल्टन शुम्बा
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
10.1
1
अकील हुसैन To रायन बर्ल
सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला और एक रन बटोर लिया|
ड्रिंक्स ब्रेक!! 10 के बाद 78/5 है ज़िम्बाबवे यानी अब अगली 60 गेंदों पर उन्हें जीत के लिए 76 रनों की दरकार होगी| विंडीज़ टीम विकेट्स के लिए जायेगी जबकि बल्लेबाज़ी टीम को एक बड़ी साझेदारी की दरकार होगी|
ओवर की समाप्ति 10 : 78/5
6 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 19.6
र. बर्ल
11 (11)
म. शुम्बा
2 (6)
ओ. स्मिथ
2-0-14-1
9.6
1
ओडीयन स्मिथ To रायन बर्ल
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
9.5
4
ओडीयन स्मिथ To रायन बर्ल
चौका!!! रायन बर्ल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के पार गई चार रनों के लिए|
9.4
0
ओडीयन स्मिथ To रायन बर्ल
मिड ऑन की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
9.3
1
ओडीयन स्मिथ To मिल्टन शुम्बा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
9.2
0
ओडीयन स्मिथ To मिल्टन शुम्बा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
9.1
0
ओडीयन स्मिथ To मिल्टन शुम्बा
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 72/5
6 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 48.4
  • 08.5
  • 08.6
र. बर्ल
6 (8)
म. शुम्बा
1 (3)
ज. होल्डर
2-0-9-1
8.6
0
जेसन होल्डर To रायन बर्ल
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
8.5
0
जेसन होल्डर To रायन बर्ल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
8.4
4
जेसन होल्डर To रायन बर्ल
चौका!!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
8.3
1
जेसन होल्डर To मिल्टन शुम्बा
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
8.2
0
जेसन होल्डर To मिल्टन शुम्बा
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
8.1
1
जेसन होल्डर To रायन बर्ल
पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 66/5
8 रन
  • 67.1
  • W7.2
  • 07.3
  • 1 WD7.4
  • 07.4
  • 07.5
  • 17.6
र. बर्ल
1 (4)
म. शुम्बा
0 (1)
ओ. स्मिथ
1-0-8-1
7.6
1
ओडीयन स्मिथ To रायन बर्ल
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
7.5
0
ओडीयन स्मिथ To रायन बर्ल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|
7.4
0
ओडीयन स्मिथ To रायन बर्ल
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
7.4
wd
ओडीयन स्मिथ To रायन बर्ल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.3
0
ओडीयन स्मिथ To रायन बर्ल
कोई रन नहीं, बाउंसर का इस्तेमाल| डक किया गया|
रयान बर्ल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
7.2
W
ओडीयन स्मिथ To सिकंदर रजा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रोवमन पॉवेल बोल्ड ओडीयन स्मिथ| मैन इन फॉर्म रज़ा महज़ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| ज़िम्बाब्वे अब मुश्किल में पड़ती हुई| एक बढ़िया रनिंग कैच मिड ऑफ़ पर पॉवेल द्वारा लपका गया| छोटी लेंथ की गेंद को रूम बनाकर मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| उछाल से चकमा खाए और शॉट मिस टाइम होकर हवा में फील्डर की ओर चला गया| 64/5 ज़िम्बाब्वे, लक्ष्य से 90 रन दूर|
7.1
6
ओडीयन स्मिथ To सिकंदर रजा
छक्का! ये तो सिकंदर रज़ा की रज़ा है!! मिड विकेट की दिशा में खेला गया एक बड़ा पुल शॉट जो हवा में खिलता हुआ सीमा रेखा के पार जाकर गिरा| ये बल्लेबाज़ तो अलग ही फॉर्म में है भाई|
ओवर की समाप्ति 7 : 58/4
3 रन
  • 06.1
  • 26.2
  • 06.3
  • 16.4
  • W6.5
  • 06.6
म. शुम्बा
0 (1)
स. रजा
8 (6)
ज. होल्डर
1-0-3-1
6.6
0
जेसन होल्डर To मिल्टन शुम्बा
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 58/4 ज़िम्बाब्वे|
मिल्टन शुम्बा नए बल्लेबाज़...
6.5
W
जेसन होल्डर To वेस्ले मधेवीरे OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बेहतरीन कैच बैकवार्ड पॉइंट पर लुइस के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!!! जिम्बाब्वे टीम को लगा चौथा झटका!! वेस्ले मधेवीरे 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जेसन होल्डर के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| हवा में गई बॉल और पॉइंट की दिशा में फील्डर लुइस मौजूद थे जिन्होंने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर एक बेहतरीन कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 58/4 जिम्बाब्वे, जीत के लिए 78 गेंदों पर 96 रनों की दरकार|
6.4
1
जेसन होल्डर To सिकंदर रजा
पैड्स लाइन की गेंद पर रज़ा ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन ही मिल सका|
6.3
0
जेसन होल्डर To सिकंदर रजा
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
6.2
2
जेसन होल्डर To सिकंदर रजा
अच्छा शॉट यहाँ पर सिकंदर रज़ा के द्वारा खेलने को मिला!!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| फील्डर उसके पीछे भागे| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
6.1
0
जेसन होल्डर To सिकंदर रजा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 55/3
7 रन
  • W5.1
  • 45.2
  • 15.3
  • 25.4
  • 05.5
  • 05.6
व. मधेवीरे
27 (18)
स. रजा
5 (2)
ओ. मैक्कॉय
2-0-13-1
5.6
0
ओबेड मैक्कॉय To वेस्ले मधेवीरे
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
5.5
0
ओबेड मैक्कॉय To वेस्ले मधेवीरे
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
5.4
2
ओबेड मैक्कॉय To वेस्ले मधेवीरे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
5.3
1
ओबेड मैक्कॉय To सिकंदर रजा
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
5.2
4
ओबेड मैक्कॉय To सिकंदर रजा
फ्रेंच कट और चौका!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़!! बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई, खड़े खड़े पंच मारने गए क्रीज़ से ही| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया| इस बल्लेबाज़ का टिककर खेलना ज़िम्बाब्वे के लिए काफी जरूरी|
पिछले मैच के हीरो सिकंदर रज़ा नए बल्लेबाज़...
5.1
W
ओबेड मैक्कॉय To शॉन विलियम्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! विंडीज़ टीम धीरे-धीरे मुकाबले में वापसी करती हुई नज़र आ रही है यहाँ पर!!! ओबेड मैक्कॉय के हाथ लगी पहली विकेट| शॉन विलियम्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ड्राइव करने का प्रयास किया| अतिरिक्त उछाल और गेंद की गति से चकमा खा गए बल्लेबाज़| बॉल ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर की ओर हवा में गई| विकटों के पीछे खड़े निकोलस पूरन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 48/3 जिम्बाब्वे|
ओवर की समाप्ति 5 : 48/2
12 रन
  • 44.1
  • 04.2
  • 64.3
  • 14.4
  • W4.5
  • 14.6
श. विलियम्स
1 (1)
व. मधेवीरे
25 (15)
अ. जोसफ
2-0-13-2
4.6
1
अल्जारी जोसफ To शॉन विलियम्स
सिंगल!!! इसी के साथ शॉन विलियम्स ने अपना खाता खोला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
शॉन विलियम्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.5
W
अल्जारी जोसफ To टोनी मुनयोंगा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! अल्जारी जोसफ ने एक बार फिर से अपनी टीम को विकेट दिलाई| मुनयोंगा महज़ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| खतरनाक यॉर्कर के साथ बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| रूम बनाकर खेलने गए लेकिन गेंद की गति से पूरी तरह से बीट हुए| बॉल सीधा जाकर मिडिल स्टम्प से टकराई और बूम| 47/2 ज़िम्बाब्वे, लक्ष्य से 107 रन दूर|
4.4
1
अल्जारी जोसफ To वेस्ले मधेवीरे
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
4.3
6
अल्जारी जोसफ To वेस्ले मधेवीरे
छक्का! शार्प बाउंसर से बल्लेबाज़ को चकमा तो दे दिया था लेकिन गेंदबाज़ की गति के कारण ये बॉल सीमा रेखा के पार चली गई| आधे मन से खेला गया था पुल शॉट जहाँ से छह रन्स मिल गए|
4.2
0
अल्जारी जोसफ To वेस्ले मधेवीरे
इस बार अपनी गति से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कोई रन नहीं|
4.1
4
अल्जारी जोसफ To वेस्ले मधेवीरे
चौका! पुल शॉट पर काफी रन्स बनाते हैं वेस्ले और ये तो उनके पाले में आ गई थी गेंद| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 4 : 36/1
6 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 03.6
ट. मुनयोंगा
2 (5)
व. मधेवीरे
14 (11)
ओ. मैक्कॉय
1-0-6-0
3.6
0
ओबेड मैक्कॉय To टोनी मुनयोंगा
ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए|
3.5
0
ओबेड मैक्कॉय To टोनी मुनयोंगा
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट|
3.4
1
ओबेड मैक्कॉय To वेस्ले मधेवीरे
इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3.3
4
ओबेड मैक्कॉय To वेस्ले मधेवीरे
चौका! मिस फील्ड हुई चार्ल्स से वहां पर और चौका दे बैठे| ड्राइव किया गया था उनकी ओर और गेंद को रोक नहीं पाए| खुद से काफी निराश दिखे फील्डर|
3.2
0
ओबेड मैक्कॉय To वेस्ले मधेवीरे
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
3.1
1
ओबेड मैक्कॉय To टोनी मुनयोंगा
फुल लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
ओबेड मैक्कॉय को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 3 : 30/1
1 रन
  • 02.1
  • W2.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
व. मधेवीरे
9 (8)
ट. मुनयोंगा
1 (2)
अ. जोसफ
1-0-1-1
2.6
0
अल्जारी जोसफ To वेस्ले मधेवीरे
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ के हाथ पर लगकर गेंद मिड ऑन की ओर गई फील्डर के पास| रन नहीं मिल सका|
2.5
0
अल्जारी जोसफ To वेस्ले मधेवीरे
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
2.4
1
अल्जारी जोसफ To टोनी मुनयोंगा
सिंगल!!! इसी के साथ टोनी मुन्योंगा ने अपना खाता खोला!!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
2.3
0
अल्जारी जोसफ To टोनी मुनयोंगा
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
टोनी मुन्योंगा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
2.2
W
अल्जारी जोसफ To रेजिस चकाब्वा OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़ यहाँ पर| अल्जारी जोसफ ने आते ही अपना काम कर दिया| जिस ब्रेक थ्रू की उनकी टीम को तलाश थी वो हासिल कर ली| पिछली गेंद पर बाउंसर डाली थी इस वजह से इस बार आगे डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े ही शॉट लगा दिया| गेंद हल्का सा अंदर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई बॉल| जोसफ ने विकेट लेने के बाद बल्लेबाज़ को काफी देर घूरा| ये है तेज़ गेंदबाज़ का जोश| 29/1 ज़िम्बाब्वे, लक्ष्य से 125 रन दूर|
2.1
0
अल्जारी जोसफ To रेजिस चकाब्वा
शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए|
ओवर की समाप्ति 2 : 29/0
11 रन
  • 5 NB1.1
  • 11.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 21.4
  • 01.5
  • 21.6
व. मधेवीरे
9 (6)
र. चकाब्वा
13 (7)
अ. हुसैन
1-0-11-0
1.6
2
अकील हुसैन To वेस्ले मधेवीरे
एक और बार हवा में गेंद को उठाकर खेला| लॉन्ग ऑन की तरफ भागते हुए मिड ऑन फील्डर ने गेंद को रोका| दो ही रन मिला|
1.5
0
अकील हुसैन To वेस्ले मधेवीरे
इस बार जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
1.4
2
अकील हुसैन To वेस्ले मधेवीरे
जान बूझकर अपने लिए रूम बनाकर लॉफ्ट किया गेंद को कवर्स की तरफ और दो रन हासिल कर लिया|
1.3
1
अकील हुसैन To रेजिस चकाब्वा
सिंगल!! तेज़ी से भागकर रन पूरा किया| विकेट लाइन की गेंद को स्वीप करने गए थे लेकिन बल्ले के टो एंड पर लगकर वहीँ पर रह गई गेंद और वहीँ से बल्लेबाजों ने एक रन हासिल किया|
1.2
0
अकील हुसैन To रेजिस चकाब्वा
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
1.1
1
अकील हुसैन To वेस्ले मधेवीरे
फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| एक ही रन मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जुड़ पाया|
1.1
nb
अकील हुसैन To वेस्ले मधेवीरे
नो बॉल और चौका! शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा| आक्रामक बल्लेबाज़ी ज़िम्बाब्वे द्वारा| विंडीज़ पूरी तरह से बैकफुट पर जाती हुई|
ओवर की समाप्ति 1 : 18/0
18 रन
  • 1 LB0.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 5 WD0.4
  • 00.4
  • 40.5
  • 40.6
र. चकाब्वा
12 (5)
व. मधेवीरे
0 (1)
क. मेयर्स
1-0-17-0
0.6
4
काईल मेयर्स To रेजिस चकाब्वा
चौका!!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति!!! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| पहले ओवर से आए 18 रन यहाँ पर|
0.5
4
काईल मेयर्स To रेजिस चकाब्वा
चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
0.4
0
काईल मेयर्स To रेजिस चकाब्वा
एक डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली| कोई रन नहीं|
0.4
wd
काईल मेयर्स To रेजिस चकाब्वा
वाइड!!! साथ में बाई के रूप में मिला चौका!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जाने दिया| कीपर जोकि ऊपर से विकेट कीपिंग कर रहे थे उनके पास भी कोई मौका नहीं बन सका बॉल को पकड़ने का यहाँ पर| गेंद गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
0.3
0
काईल मेयर्स To रेजिस चकाब्वा
नॉट आउट!!! वेस्टइंडीज़ टीम का पहला रिव्यु हुआ बेकार!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर इनस्विंग हुई और पैड्स को जाकर लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने लिया रिव्यु| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने के बाद पता लगा कि गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया था फिर पैड्स से टकराई थी बॉल| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
0.2
4
काईल मेयर्स To रेजिस चकाब्वा
चौका!!! इसी के साथ रेजिस चकाब्वा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
0.1
lb
काईल मेयर्स To वेस्ले मधेवीरे
सिंगल!!! के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
मैच की जानकारी
  • स्थान बेलेरीव ओवल, होबार्ट
  • मौसम साफ़
  • टॉस वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम वेस्ट इंडीज ने ज़िम्बाब्वे को 31 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अल्जारी जोसफ
  • अंपायर अलीम दार, पॉल विल्सन, कुमार धर्मसेना
  • रेफ़री क्रिस ब्रॉड
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement