Advertisement
यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, मैच 15 Commentary, Live Updates
उत्तरप्रदेश vs गुजरात, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 15, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
, Mar 03, 2025

105
(17.1)

186/5
(20.0)
गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 81 रनों से हराया
% Chance to Win
उत्तरप्रदेश
गुजरात
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचबेथ मूनी96(59)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से 6 मार्च को होगी आपसे मुलाकात एक नए मुकाबले के साथ जो यूपी और मुंबई के बीच लखनऊ के इसी मैदान में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार बेथ मूनी को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने जब बल्लेबाज़ी करना शुरू किया तो मैं पहले साझेदारी बनाने को देख रही थी| आगे मूनी ने कहा कि मैंने काफी सारे गेंदबाजों का सामना किया है तो मुझे पता है कि वो किस तरह की बॉल करने वाली हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अगले मैच में भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
मैच विनिंग कप्तान एश्ले गार्डनर ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हम इस बड़ी जीत से काफी खुश हैं| हमें इसकी सख्त दरकार थी जो आई है| आगे बताया कि हां बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाकर हम जीतने का दम रखते हैं और आज उसे साबित भी किया| बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाज़ी की और टीम को एक बड़े टोटल तक ले गई| आगे बताया कि बल्लेबाज़ी के दौरान आखिरी के पांच ओवरों में हमने अच्छा काम किया| मैंने टीम से बात की थी पहली पारी के बाद और सबको यही कहा था कि काम अभी आधा हुआ है| इस टीम में काफी अच्छे अच्छे खिलाड़ी हैं|
मैच गंवाकर बात करने आई यूपी टीम की कप्तान दीप्ति शर्मा ने बताया कि रन चेज़ हो जाता लेकिन हमने शुरुआत से ही विकटों को गंवाना शुरू कर दिया जिसके कारण हम मुकाबले को गंवा बैठे| आगे दीप्ति ने कहा कि हमने यही सोचा था कि शुरुआत में बेहतर रन बनाना है और हमारी बल्लेबाज़ी लाइनअप मज़बूत है तो ये लक्ष्य हम हासिल कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी यही कोशिश रहेगी कि अगले मैच हम आज हुई गलती को फिर से ना करे और अच्छा प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीतें|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीँ गेंदबाजी में डीएनड्रा डॉटिन ने शुरुआत में कमाल की स्विंग गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए यूपी के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने का काम किया और इसमें कश्वी गौतम और मेघना सिंह ने उनका पूरा साथ दिया| 187 रनों की इस रन चेज़ में ग्रेस हैरिस ने 25 जबकि सिनेले हेनरी ने 28 रनों की पारी खेली| बाकी की बल्लेबाज़ सिर्फ क्रीज़ पर आती गई और जाती गई| इस बीच कश्वी और तनूजा ने 3-3 जबकि डॉटिन ने 2, गार्डनर और मेघना ने 1-1 विकेट हासिल करते हुए अपनी टीम को 81 रनों की एक बड़ी जीत दिलाई| इस जीत से ना केवल इस टीम का नेट रन रेट काफी शानदार हुआ बल्कि मनोबल भी काफी ऊपर आया होगा जो अब आगे आने वाले मुकाबलों में उनकी ताक़त बन जाएगा|
टॉस जीतकर यूपी की कप्तान दीप्ति शर्मा का अपने होम ग्राउंड पर गेंदबाजी करने का फैसला बेहद ही ग़लत साबित हो गया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात की टीम बेथ मूनी के शानदार 96 रनों की पारी की बदौलत बोर्ड पर 186 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो पाई| इसके अलावा हरलीन देओल ने 45 रनों की पारी खेलते हुए उनका बखूबी साथ निभाया| दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई जो इस टीम की जीत की नींव बनी|
गुजरात विजयी!! दो महत्वपूर्ण अंक गुजरात के खाते में दर्ज हुए हैं| अपने घर में खेलते हुए यूपी को मिली करारी हार| वहीँ इस दो अंक के साथ गुजरात की टीम ने पांचवें पायदान से छलांग लगाते हुए दूसरे पायदान पर 6 अंकों के साथ अपना कब्ज़ा जमा लिया है| कमाल का क्रिकेट आज इस टीम ने खेला है| पहले बेहतरीन बल्लेबाज़ी से एक बड़े स्कोर तक पहुंची और फिर बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए यूपी जैसे फायर पॉवर वाली बैटिंग लाइन अप को धूल चटा दी|
17.1
W
तनुजा कंवर To सोफी एकलेसटोन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ गुजरात ने यूपी की टीम को 81 रनों से शिकस्त दे दी है!! सोफी एकलेसटोन 14 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! तनुजा कंवर के हाथ लगी तीसरी विकेट| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा मिडिल स्टंप्स को जा लगी| इसी दौरान गुजरात की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर की समाप्ति 17 : 105/9
5 रन
- 116.1
- 416.2
- W 16.3
- W 16.4
- 016.5
- 016.6
क. गौड़
0 (2)
स. एकलेसटोन
14 (9)
क. गौतम
3-0-11-3
16.6
0
कश्वी गौतम To क्रांति गौड़
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
16.5
0
कश्वी गौतम To क्रांति गौड़
डॉट गेंद!! हैट्रिक पर थी गेंदबाज़ यहाँ पर लेकिन बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को देखा और हलके हाथों से कवर की ओर खेल दिया| फील्डर वहां पर मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
क्रांति गौड़ आखिरी बल्लेबाज़ हैं, हैट्रिक पर हैं अब कश्वी गौतम|
16.4
W
कश्वी गौतम To गौहर सुल्ताना OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट बेथ मूनी बोल्ड कश्वी गौतम| दो गेंद दो विकेट| हैट्रिक पर हैं अब कश्वी| विकेट के पीछे बेथ मूनी ने कमाल का कैच पकड़ा है| गौहर सुल्ताना आई और स्कोरर को बिना तंग किये पवेलियन की तरफ चलती बनी| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई आउट स्विंग गेंद| बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे खेलना चाहा लेकिन आउट स्विंग से चकमा खाई और मोटा एज लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई गेंद| 105/9 यूपी|
16.3
W
कश्वी गौतम To उमा छेत्री OUT!
आउट!! कैच आउट!! इस बार उमा छेत्री 17 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! कश्वी गौतम के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थी तनुजा कंवर जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| जिसके बाद गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में विकेट हासिल करने का जश्न मनाया| वहीं बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलती बनी| 105/8 यूपी|
16.2
4
कश्वी गौतम To उमा छेत्री
चौका! ये गेंद कवर फील्डर को बीट करती हुई गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|
16.1
1
कश्वी गौतम To सोफी एकलेसटोन
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 100/7
10 रन
- 115.1
- 615.2
- 115.3
- 115.4
- 115.5
- 015.6
उ. छेत्री
13 (20)
स. एकलेसटोन
13 (8)
प. मिश्रा
4-0-25-0
15.6
0
प्रिया मिश्रा To उमा छेत्री
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.5
1
प्रिया मिश्रा To सोफी एकलेसटोन
सिंगल!! इसी के साथ यूपी टीम का 100 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
15.4
1
प्रिया मिश्रा To उमा छेत्री
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
15.3
1
प्रिया मिश्रा To सोफी एकलेसटोन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
15.2
6
प्रिया मिश्रा To सोफी एकलेसटोन
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
15.1
1
प्रिया मिश्रा To उमा छेत्री
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में गेंद एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 15 : 90/7
6 रन
- 114.1
- 014.2
- 114.3
- 214.4
- 114.5
- 114.6
उ. छेत्री
11 (17)
स. एकलेसटोन
5 (5)
ड. डॉटिन
3-0-14-2
14.6
1
डिएंड्रा डॉटिन To उमा छेत्री
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट ऑन विकेट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| 90/7 यूपी|
14.5
1
डिएंड्रा डॉटिन To सोफी एकलेसटोन
सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद थी| मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
14.4
2
डिएंड्रा डॉटिन To सोफी एकलेसटोन
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
14.3
1
डिएंड्रा डॉटिन To उमा छेत्री
सिंगल! इस बार विकेट लाइन पर छोटी गेंद डाली गई| बल्लेबाज़ द्वारा स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
14.2
0
डिएंड्रा डॉटिन To उमा छेत्री
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हो सका|
14.1
1
डिएंड्रा डॉटिन To सोफी एकलेसटोन
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 84/7
4 रन
- 113.1
- 113.2
- 113.3
- W 13.4
- 013.5
- 113.6
स. एकलेसटोन
1 (2)
उ. छेत्री
9 (14)
त. कंवर
3-0-17-2
13.6
1
तनुजा कंवर To सोफी एकलेसटोन
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
13.5
0
तनुजा कंवर To सोफी एकलेसटोन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गाइड किया| ऐसे में फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
सोफी एकलेसटोन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई है...
13.4
W
तनुजा कंवर To सिनेले हेनरी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट फोएबे लिचफील्ड बोल्ड तनुजा कंवर| बड़े विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| सिनेले हेनरी 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गई है| यूपी के लिए अब जीत की उम्मीद काफी कम हो गई है| मिड विकेट बाउंड्री पर फील्डर का एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला है| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई फ्लाईटेड गेंद| हीव शॉट उसपर खेला लालच में आकर लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका और ना ही दूरी हासिल हो पाई| फील्डर ने कैच को बड़े आराम से लपक लिया है| 83/7 यूपी|
13.3
1
तनुजा कंवर To उमा छेत्री
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
13.2
1
तनुजा कंवर To सिनेले हेनरी
ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| बैक फुट से इसे कवर्स की तरफ खेला| डीप से एक रन हासिल किया है|
13.1
1
तनुजा कंवर To उमा छेत्री
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 13 : 80/6
17 रन
- 112.1
- 412.2
- 112.3
- 112.4
- 412.5
- 612.6
स. हेनरी
27 (12)
उ. छेत्री
7 (12)
म. सिंह
2-0-28-1
12.6
6
मेघना सिंह To सिनेले हेनरी
छक्का! हैमर्ड!! सिनेले हेनरी ऑन फायर!! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑफ़ के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
12.5
4
मेघना सिंह To सिनेले हेनरी
चौका! लाजवाब शॉट सामने की तरफ! बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| फील्डर को बीट करते हुए गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.4
1
मेघना सिंह To उमा छेत्री
सिंगल से इस बार काम चलाया है| फ्रंट फुट से गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ पंच किया| फील्डर से मिस फील्ड हुई है जहाँ से एक रन मिला है|
12.3
1
मेघना सिंह To सिनेले हेनरी
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| बैक फुट से मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
12.2
4
मेघना सिंह To सिनेले हेनरी
चौका! स्टैंड एंड डेलिवर! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है कवर्स की तरफ| इस बल्लेबाज़ को आप आगे नहीं डाल सकते गेंद|
12.1
1
मेघना सिंह To उमा छेत्री
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से सिंगल हासिल हो गया है|
ओवर की समाप्ति 12 : 63/6
6 रन
- 411.1
- 011.2
- 011.3
- 111.4
- 011.5
- 111.6
उ. छेत्री
5 (10)
स. हेनरी
12 (8)
ए. गार्डनर
2-0-9-1
11.6
1
एश्ले गार्डनर To उमा छेत्री
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर रखी गई गेंद को ऑन साइड की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है| 63/6 यूपी|
11.5
0
एश्ले गार्डनर To उमा छेत्री
इस बार उमा ने क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सकी| रन नहीं होगा|
11.4
1
एश्ले गार्डनर To सिनेले हेनरी
सिंगल हासिल किया है यहाँ पर| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
11.3
0
एश्ले गार्डनर To सिनेले हेनरी
एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखी| लेग स्टम्प को मिस करते हुए जा रही थी गेंद| टर्न होकर अंदर आई थी गेंद और बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को लग गई थी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
11.2
0
एश्ले गार्डनर To सिनेले हेनरी
इस बार विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
11.1
4
एश्ले गार्डनर To सिनेले हेनरी
चौका! बढ़िया बैक फुट पंच किया पॉइंट बाउंड्री की तरफ| एक बड़ा गैप था दो फील्डरों के बीच जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 11 : 57/6
9 रन
- 1 WD 10.1
- 010.1
- 110.2
- 610.3
- 010.4
- 010.5
- 110.6
स. हेनरी
7 (4)
उ. छेत्री
4 (8)
प. मिश्रा
3-0-15-0
10.6
1
प्रिया मिश्रा To सिनेले हेनरी
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट से मिड ऑन की तरफ गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
10.5
0
प्रिया मिश्रा To सिनेले हेनरी
डॉट बॉल!! आउटसाइड थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| हेनरी को लगा था कि ये एक वाइड हो जायेगी लेकिन ऐसा हो ना सका|
10.4
0
प्रिया मिश्रा To सिनेले हेनरी
सॉलिड डिफेन्स!! फ्लाईटेड गेंद को पूरी तरह से सम्मान दिया| कोई रन नहीं होगा|
10.3
6
प्रिया मिश्रा To सिनेले हेनरी
छक्का!! पहली ही गेंद पर सिनेले हेनरी ने बल्ले घुमाया| बीच बल्ले पर लगकर गेंद सीधा लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए|
10.2
1
प्रिया मिश्रा To उमा छेत्री
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.1
0
प्रिया मिश्रा To उमा छेत्री
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस हुआ है! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
10.1
wd
प्रिया मिश्रा To उमा छेत्री
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर के पास गई| वाइड का इशारा आया है|
सिनेले हेनरी अगली बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 10 : 48/6
9 रन
- 09.1
- 19.2
- 19.3
- 5 WD 9.4
- 19.4
- 19.5
- W 9.6
ग. हैरिस
25 (30)
उ. छेत्री
3 (6)
त. कंवर
2-0-13-1
9.6
W
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! यूपी टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! ग्रेस हैरिस 25 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! तनुजा कंवर के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप्स के बाहर जाकर गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बॉल टप्पा खाकर धीमी रही और बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद सीधा मिडिल स्टंप्स पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 48/6 यूपी|
9.5
1
तनुजा कंवर To उमा छेत्री
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
9.4
1
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
9.4
wd
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और देखने में तो लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद फाइन लेग की ओर गई थी लेकिन फील्ड अम्पायर ने वाइड दे दिया| ऐसे में बॉल फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
9.3
1
तनुजा कंवर To उमा छेत्री
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.2
1
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
आगे आकर बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.1
0
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर की ओर खेला| एक टप्पा खाकर वहां मौजूद फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं हुआ|
टाइम आउट का समय हुआ है यहाँ पर| 9 ओवर की समाप्ति के बाद 39/5 यूपी| 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई है| स्विंग गेंदबाजी गुजरात की तरफ से हुई जिसकी वजह से बल्लेबाज़ एक के बाद एक लूज़ शॉट खेलते हुए पवेलियन में जाकर बैठ गई हैं| अब यहाँ से 66 गेंदों पर 148 रनों की दरकार है और अब काफी कुछ ग्रेस हैरिस और सिनेले हेनरी के ऊपर निर्भर करने वाला है|
ओवर की समाप्ति 9 : 39/5
3 रन
- 08.1
- 18.2
- 18.3
- 08.4
- 18.5
- 08.6
उ. छेत्री
1 (4)
ग. हैरिस
23 (26)
प. मिश्रा
2-0-6-0
8.6
0
प्रिया मिश्रा To उमा छेत्री
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
8.5
1
प्रिया मिश्रा To ग्रेस हैरिस
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
8.4
0
प्रिया मिश्रा To ग्रेस हैरिस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
8.3
1
प्रिया मिश्रा To उमा छेत्री
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
8.2
1
प्रिया मिश्रा To ग्रेस हैरिस
आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाया और एक रन हासिल किया|
8.1
0
प्रिया मिश्रा To ग्रेस हैरिस
सॉलिड इन डिफेन्स!! सटीक लाइन पर रखी गई गेंद को सम्मान दे दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 36/5
3 रन
- 17.1
- 17.2
- 17.3
- W 7.4
- 07.5
- 07.6
उ. छेत्री
0 (2)
ग. हैरिस
21 (22)
ए. गार्डनर
1-0-3-1
7.6
0
एश्ले गार्डनर To उमा छेत्री
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप हासिल नहीं हो सका| 36/5 यूपी|
7.5
0
एश्ले गार्डनर To उमा छेत्री
फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान देते हुए अपनी विकेट सुरक्षित की है|
उमा छेत्री नयी बल्लेबाज़ हैं...
7.4
W
एश्ले गार्डनर To श्वेता सेहरावत OUT!
आउट!! कैच आउट!! यूपी की आधी टीम अब पवेलियन लौटती हुई!! श्वेता सेहरावत 5 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! एश्ले गार्डनर के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने दूर से ही मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद मिड विकेट की तरफ हवा में गई जहाँ पर फील्डर फोएबे लिचफील्ड ने दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 36/5 यूपी|
7.3
1
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में एक रन मिल गया|
7.2
1
एश्ले गार्डनर To श्वेता सेहरावत
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.1
1
एश्ले गार्डनर To ग्रेस हैरिस
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 33/4
4 रन
- 26.1
- 1 B 6.2
- 06.3
- 06.4
- 06.5
- 16.6
ग. हैरिस
19 (20)
श. सेहरावत
4 (6)
प. मिश्रा
1-0-3-0
6.6
1
प्रिया मिश्रा To ग्रेस हैरिस
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.5
0
प्रिया मिश्रा To ग्रेस हैरिस
इस बार बैक फुट से गेंद को पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
6.4
0
प्रिया मिश्रा To ग्रेस हैरिस
एक और डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
6.3
0
प्रिया मिश्रा To ग्रेस हैरिस
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
6.2
b
प्रिया मिश्रा To श्वेता सेहरावत
बाई के रूप में आया एक रन!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ के साथ कीपर भी चकमा खा गई और गेंद कीपर के हाथों में लगकर थर्ड मन की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में लिया|
6.1
2
प्रिया मिश्रा To श्वेता सेहरावत
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर्स की ओर गैप में शॉट खेला| फील्डर बॉल के पीछे भागी| ऐसे में बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 29/4
4 रन
- 15.1
- 05.2
- 05.3
- 15.4
- 15.5
- 15.6
श. सेहरावत
2 (4)
ग. हैरिस
18 (16)
त. कंवर
1-0-4-0
5.6
1
तनुजा कंवर To श्वेता सेहरावत
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
5.5
1
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
5.4
1
तनुजा कंवर To श्वेता सेहरावत
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.3
0
तनुजा कंवर To श्वेता सेहरावत
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
5.2
0
तनुजा कंवर To श्वेता सेहरावत
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5.1
1
तनुजा कंवर To ग्रेस हैरिस
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
श्वेता सेहरावत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
ओवर की समाप्ति 5 : 25/4
11 रन
- 24.1
- 14.2
- 1 WD 4.3
- 44.3
- 14.4
- 24.5
- W 4.6
द. शर्मा
6 (9)
ग. हैरिस
16 (14)
म. सिंह
1-0-11-1
4.6
W
मेघना सिंह To दीप्ति शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट बेथ मूनी बोल्ड मेघना सिंह| एक और विकेट का पतन लूज़ शॉट की वजह से होता हुआ| मेघना सिंह को उनके स्पेल के पहले ही ओवर में मिली सफलता| कप्तान दीप्ति शर्मा महज़ 6 रन बनाकर वापिस लौट गई हैं| इस बार भी आउट स्विंग गेंद ने किया है काम| दूर से ही दीप्ति उसपर शॉट लगाने गई| टप्पा खाकर स्विंग हुई, बल्ले का आउट साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई गेंद जहाँ कैच का एक आसान मौका बन गया है| 25/4 यूपी|
4.5
2
मेघना सिंह To दीप्ति शर्मा
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
4.4
1
मेघना सिंह To ग्रेस हैरिस
स्कूप शॉट का प्रयास| इन साइड एज लेकर पैड्स से लगी और शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ गई| सिंगल का मौका बन गया है|
4.3
4
मेघना सिंह To ग्रेस हैरिस
चौका!!! खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ ग्रेस ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया और गैप से चौका बटोर लिया है|
4.3
wd
मेघना सिंह To ग्रेस हैरिस
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
4.2
1
मेघना सिंह To दीप्ति शर्मा
एक और बार ऑफ़ साइड की तरफ ड्राइव करते हुए स्विंग गेंदबाजी पर रन हासिल किया है|
4.1
2
मेघना सिंह To दीप्ति शर्मा
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| सीमा रेखा पर इस गेंद को फील्ड किया गया था| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया है|
ओवर की समाप्ति 4 : 14/3
1 रन
- W 3.1
- 03.2
- 03.3
- 03.4
- 03.5
- 13.6
द. शर्मा
1 (5)
ग. हैरिस
11 (12)
क. गौतम
2-0-6-1
3.6
1
कश्वी गौतम To दीप्ति शर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर उसे कवर्स की तरफ खेला| एक रन हासिल हो पाया|
3.5
0
कश्वी गौतम To दीप्ति शर्मा
एक और बढ़िया आउट स्विंग गेंद!! ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन यहाँ भी नहीं मिल पायेगा|
3.4
0
कश्वी गौतम To दीप्ति शर्मा
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
3.3
0
कश्वी गौतम To दीप्ति शर्मा
इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3.2
0
कश्वी गौतम To दीप्ति शर्मा
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
दीप्ति शर्मा नई बल्लेबाज़ हैं...
3.1
W
कश्वी गौतम To वृंदा दिनेश OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! कश्वी गौतम के हाथ लगी पहली विकेट| यहाँ भी एक शानदार इन स्विंग देखने को मिली है| महज़ 1 रन बनाकर वृंदा दिनेश बनी कश्वी गौतम का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से स्विंग होकर अंदर की तरफ आई गेंद| दिनेश ने उसपर फाइन लेग की तरफ बैठकर लैप शॉट लगाना चाहा| स्विंग से पूरी तरह से चकमा खाई और सीधा जाकर विकटों से टकराई गेंद और बूम| 13/3 यूपी|
ओवर की समाप्ति 3 : 13/2
6 रन
- 42.1
- 02.2
- 12.3
- 12.4
- 02.5
- 02.6
ग. हैरिस
11 (12)
व. दिनेश
1 (2)
ड. डॉटिन
2-0-8-2
2.6
0
डिएंड्रा डॉटिन To ग्रेस हैरिस
स्लोवर गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर रखी गई गेंद| लेग साइड पर मोड़ने गई, गति परिवर्तन से चकमा खाई| ग्लव्स से लगकर टप्पा खाने के बाद कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ है| 3 के बाद 13/2 यूपी|
2.5
0
डिएंड्रा डॉटिन To ग्रेस हैरिस
फुल बॉल| सीधे बल्ले से इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हो सका|
2.4
1
डिएंड्रा डॉटिन To वृंदा दिनेश
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
2.3
1
डिएंड्रा डॉटिन To ग्रेस हैरिस
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
2.2
0
डिएंड्रा डॉटिन To ग्रेस हैरिस
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
2.1
4
डिएंड्रा डॉटिन To ग्रेस हैरिस
चौका!!! शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| फील्डर को बीट करने के बाद गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 7/2
5 रन
- 01.1
- 01.2
- 01.3
- 41.4
- 01.5
- 11.6
ग. हैरिस
6 (7)
व. दिनेश
0 (1)
क. गौतम
1-0-5-0
1.6
1
कश्वी गौतम To ग्रेस हैरिस
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ| 7/2 यूपी|
1.5
0
कश्वी गौतम To ग्रेस हैरिस
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
1.4
4
कश्वी गौतम To ग्रेस हैरिस
चौका!! ग्रेस हैरिस के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
1.3
0
कश्वी गौतम To ग्रेस हैरिस
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
1.2
0
कश्वी गौतम To ग्रेस हैरिस
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल हो गया| ग्रेस हैरिस ने रिव्यु लेकर खुद को बचाया है| शार्प इन स्विंगर थी| पड़कर अंदर की तरफ आई| उसे लेग साइड पर फ्लिक करने गई| बल्ले को बीट करते हुए पैड्स से टकराई गेंद जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर नेउसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को मिस कर रही थी|
1.1
0
कश्वी गौतम To ग्रेस हैरिस
हार्ड लेंथ गेंद!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 1 : 2/2
2 रन
- 10.1
- W 0.2
- 00.3
- 00.4
- 1 WD 0.5
- W 0.5
- 00.6
व. दिनेश
0 (1)
ग. हैरिस
1 (1)
ड. डॉटिन
1-0-2-2
0.6
0
डिएंड्रा डॉटिन To वृंदा दिनेश
डॉट बॉल के साथ एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद को लेफ्ट कर दिया कीपर के लिए|
0.5
W
डिएंड्रा डॉटिन To जॉर्जिया वॉल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! यूपी को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका!! डिएंड्रा डॉटिन के हाथ लगी दूसरी विकेट!! जॉर्जिया वॉल बिना रन बनाए पवेलियन लौटी| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधा मिडिल स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलती बनी| 2/2 यूपी|
काफी अधिक स्विंग हो रही है यहाँ पर|
0.5
wd
डिएंड्रा डॉटिन To जॉर्जिया वॉल
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
0.4
0
डिएंड्रा डॉटिन To जॉर्जिया वॉल
एक और डॉट गेंद!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
0.3
0
डिएंड्रा डॉटिन To जॉर्जिया वॉल
डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
जॉर्जिया वॉल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
0.2
W
डिएंड्रा डॉटिन To किरण नवगिरे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट फोएबे लिचफील्ड बोल्ड डिएंड्रा डॉटिन| दूसरी ही गेंद पर विकेट हासिल हुई है| कमाल की शुरुआत गुजरात की तरफ से हुई है| किरण नवगिरे बिना खाता खोले पवेलियन वापिस लौट गई हैं| शानदार शुरुआत डिएंड्रा डॉटिन की हुई है यहाँ पर| बढ़िया कैच स्लिप्स में लिचफील्ड ने अपने दाहिने तरफ स्ट्रेच करते हुए पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| टप्पा खाने के बाद आउट स्विंग हुई| दूर से खेल गई, आउट साइड एज लगा और स्लिप्स की तरफ गई गेंद जिसे दोनों हाथों से लपक लिया गया| 1/1 यूपी|
0.1
1
डिएंड्रा डॉटिन To ग्रेस हैरिस
सिंगल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए ऑफ़ साइड पर पंच किया एक रन के लिए|

Type
Overs
Batsmen
- ग्रेस हैरिस
- किरण नवगिरे
- जॉर्जिया वॉल
- वृंदा दिनेश
- दीप्ति शर्मा
- श्वेता सेहरावत
- उमा छेत्री
- सिनेले हेनरी
- सोफी एकलेसटोन
- गौहर सुल्ताना
- क्रांति गौड़
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- मौसम साफ़
- टॉस यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 81 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच बेथ मूनी
- अंपायर Gayathri Venugopalan (IND), Narayanan Janani (IND), Bhavesh Patel (IND)
- रेफ़री Rajni Basnet (IND)