Advertisement
सनराइज़र्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 2 Commentary, Live Updates
हैदराबाद vs राजस्थान, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 2, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
, Mar 23, 2025

286/6
(20.0)

242/6
(20.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया
% Chance to Win
हैदराबाद
राजस्थान
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचईशान किशन106(47)
ईशान किशन को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
वहीँ आरआर के कप्तान रियान पराग का आज के इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ग़लत साबित हो गया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एसआरएच को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी ने 3 ओवर तक 45 रन जोड़ दिए थे| उसके बाद अभिषेक आउट हुए तो लगा कि रन रेट नीचे आयेगा लेकिन ईशान किशन ने आकर उनकी जगह सम्भाली और हेड के साथ मिलकर रन रेट को और भी ऊपर की तरफ बढ़ा दिया| ईशान, हेड, क्लासेन और नितीश की बेहतरीन पारियों की बदौलत हैदराबाद ने बोर्ड पर 286 रन लगा दिया था| वहीँ 287 रनों की इस रेन चेज़ में राजस्थान को उनकी सलामी जोड़ी से बड़ी शुरुआत की दरकार थी लेकिन ऐसा हो ना सका| यशस्वी जयसवाल और रियान पराग काफी सस्ते में पवेलियन लौट गए| एक छोर से संजू सैमसन (66) टिके रहे| दूसरे एंड से उन्हें ध्रुव जुरेल (70) का साथ मिला जहाँ 111 रनों की शतकीय साझेदारी हुई| रन रेट काफी ऊपर चला गया था जिसे पकड़ने के चक्कर में ये दोनों बल्लेबाज़ आउट हुए| अंत में हेटमायर (42) और शुभम दुबे (34) ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर हार के फासले को काफी कम कर दिया|
इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद ने जीत के साथ अपने सफ़र का आगाज़ किया है| 44 रनों से राजस्थान को मात देते हुए अपने सफ़र की शानदार शुरुआत की है| जिस काम के लिए हैदराबाद की टीम को जाना जाता है वही काम अपने इस पहले मुकाबले किया है| महज़ एक रन से अपने ही सबसे बड़े टोटल वाले रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए| ईशान किशन जो कि पहली बार ऑरेंज आर्मी का हिस्सा बने थे उन्होंने 106 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए टीम को 286 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 242/6
10 रन
- 019.1
- 119.2
- 119.3
- 1 WD 19.4
- 619.4
- W 19.5
- 119.6
ज. आर्चर
1 (1)
श. दुबे
34 (11)
ह. पटेल
4-0-34-2
19.6
1
हर्षल पटेल To जोफ्रा आर्चर
सिंगल के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| इसी के साथ 44 रनों से हैदराबाद ने राजस्थान को मात दे दी है|
19.5
W
हर्षल पटेल To शिमरन हेटमायर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अभिनव मनोहर बोल्ड हर्षल पटेल| एक और विकेट का पतन हुआ है| 42 रन बनाकर शिमरन हेटमायर बने हर्षल पटेल का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर जोर से शॉट लगाना चाहा लेकिन बल्ले के उपरी भाग को लगकर मिस टाइम हो गया| हवा में गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ से आगे की तरफ भागते हुए आये फील्डर ने उसे लपक लिया| 241/6 राजस्थान|
19.4
6
हर्षल पटेल To शिमरन हेटमायर
छक्का! कड़क शॉट सामने की तरफ खेला| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ पुल किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
19.4
wd
हर्षल पटेल To शिमरन हेटमायर
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे खेलना चाहा लेकिन दूर रह गए| अम्पायर के द्वारा उसे वाइड करार दिया गया|
19.3
1
हर्षल पटेल To शुभम दुबे
सिंगल से इस बार काम चलाया है| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
19.2
1
हर्षल पटेल To शिमरन हेटमायर
कैच ड्रॉप!! 35 रन पर शिमरन हेटमायर को मिला जीवनदान| मिड ऑफ़ से उल्टा भागते हुए कमिंस ने कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चूक गए| हाथों से लगकर ज़मीन पर जा गिरी गेंद| एक रन भाग लिया गया|
19.1
0
हर्षल पटेल To शिमरन हेटमायर
स्विंग एंड मिस!! इस स्लोवर बाउंसर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
ओवर की समाप्ति 19 : 232/5
15 रन
- 018.1
- 118.2
- 2 NB 18.3
- 218.3
- 1 WD 18.4
- 618.4
- 218.5
- 118.6
श. हेटमायर
35 (19)
श. दुबे
33 (10)
प. कमिंस
4-0-60-0
18.6
1
पैट कमिंस To शिमरन हेटमायर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
18.5
2
पैट कमिंस To शिमरन हेटमायर
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| पुल शॉट लगाया था| मिस टाइम हुआ, हवा में गई गेंद| लेग साइड पर नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से दो रन हासिल हो गया|
18.4
6
पैट कमिंस To शिमरन हेटमायर
छक्का! शानदार शॉट यहाँ पर शिमरन के बल्ले से आता हुआ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
18.4
wd
पैट कमिंस To शिमरन हेटमायर
वाइड!!! बल्लेबाज़ से दूर रखने के चक्कर में वाइड डाल बैठे|
18.3
2
पैट कमिंस To शिमरन हेटमायर
2 रन ही मिल पायेगा इस फ्री हिट गेंद पर| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
18.3
nb
पैट कमिंस To शुभम दुबे
नो बॉल! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप से भागकर एक रन लिया है|
18.2
1
पैट कमिंस To शिमरन हेटमायर
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
18.1
0
पैट कमिंस To शिमरन हेटमायर
फील्डिंग टीम का वाइड का रिव्यु लिया गया था जो सफल हो गया है|ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया था| अम्पायर ने वाइड करार दिया था| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जो सफल हो गया|
ओवर की समाप्ति 18 : 217/5
22 रन
- 017.1
- 417.2
- 1 WD 17.3
- 617.3
- 117.4
- 617.5
- 417.6
श. दुबे
32 (9)
श. हेटमायर
23 (13)
ए. जम्पा
4-0-48-1
17.6
4
एडम जम्पा To शुभम दुबे
चौका!!! बाउंड्री के साथ एक बड़े ओवर की हुई है समाप्ति| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| 217/5 राजस्थान|
17.5
6
एडम जम्पा To शुभम दुबे
छक्का! इन साइड आउट शॉट खेला कवर्स की तरफ| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| क्लासिकल बल्लेबाज़ी यहाँ पर हो रही है|
17.4
1
एडम जम्पा To शिमरन हेटमायर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
17.3
6
एडम जम्पा To शिमरन हेटमायर
छक्का! झन्नाटेदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
17.3
wd
एडम जम्पा To शिमरन हेटमायर
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
17.2
4
एडम जम्पा To शिमरन हेटमायर
चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद मिड ऑन पार कर गई चार रनों के लिए|
17.1
0
एडम जम्पा To शिमरन हेटमायर
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| गेंदबाज़ ने इस तेज़ शॉट को रोक दिया है|
ओवर की समाप्ति 17 : 195/5
22 रन
- 616.1
- 116.2
- 216.3
- 116.4
- 616.5
- 616.6
श. दुबे
22 (7)
श. हेटमायर
12 (9)
प. कमिंस
3-0-45-0
16.6
6
पैट कमिंस To शुभम दुबे
छक्का!!! तीसरा बड़ा शॉट इस ओवर से आता हुआ| शॉर्ट पिच गेंद थी| सामने की तरफ पुल शॉट लगाया| बल्ले से लगने के बाद दूरी इतनी मिली कि सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
16.5
6
पैट कमिंस To शुभम दुबे
छक्का!!! वाओ वाट अ शॉट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| गेंद और बल्ले का बेहतरीन सम्पर्क हुआ और गेंद 70 मीटर दूर जाकर गिरी है|
16.4
1
पैट कमिंस To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद थी| सादे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हो सका है|
16.3
2
पैट कमिंस To शिमरन हेटमायर
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला था| दो रनों के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया|
16.2
1
पैट कमिंस To शुभम दुबे
सिंगल से इस बार काम चलाया है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
16.1
6
पैट कमिंस To शुभम दुबे
छक्का!!! कड़क पुल शॉट शुभम दुबे ने लगाया है यहाँ पर| छोटी डाली गई थी गेंद| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई|
ओवर की समाप्ति 16 : 173/5
4 रन
- 015.1
- 115.2
- 115.3
- 115.4
- 115.5
- 015.6
श. हेटमायर
9 (7)
श. दुबे
3 (3)
ह. पटेल
3-0-24-1
15.6
0
हर्षल पटेल To शिमरन हेटमायर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
15.5
1
हर्षल पटेल To शुभम दुबे
1 रन, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.4
1
हर्षल पटेल To शिमरन हेटमायर
लेग साइड पर इस गेंद को खेला है जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
15.3
1
हर्षल पटेल To शुभम दुबे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
15.2
1
हर्षल पटेल To शिमरन हेटमायर
सिंगल, मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.1
0
हर्षल पटेल To शिमरन हेटमायर
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
ओवर की समाप्ति 15 : 169/5
8 रन
- 014.1
- W 14.2
- 114.3
- 014.4
- 614.5
- 114.6
श. हेटमायर
7 (3)
श. दुबे
1 (1)
ए. जम्पा
3-0-26-1
14.6
1
एडम जम्पा To शिमरन हेटमायर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है| 169/5 राजस्थान|
14.5
6
एडम जम्पा To शिमरन हेटमायर
छक्का! पहला बड़ा शॉट हेटमायर के बल्ले से आता हुआ! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
14.4
0
एडम जम्पा To शिमरन हेटमायर
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
14.3
1
एडम जम्पा To शुभम दुबे
सिंगल के साथ शुभम दुबे ने अपना खाता खोला है| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
शुभम दुबे अगले बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
14.2
W
एडम जम्पा To ध्रुव जुरेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड एडम जम्पा| एक और बड़े विकेट का पतन हो गया| 70 रन बनाकर ध्रुव जुरेल बने एडम जम्पा का पहला शिकार| लेग स्पिन थी ये गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से उसे घसीटकर मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया| बल्ले पर तो ठीक ठाक लगी गेंद लेकिन फ्लैट गई फील्डर की तरफ जहाँ अपने दाहिने तरफ भागते हुए ईशान ने कैच को पूरा किया है| 161/5 राजस्थान|
14.1
0
एडम जम्पा To ध्रुव जुरेल
डॉट बॉल!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिलेगा|
ओवर की समाप्ति 14 : 161/4
10 रन
- 1 WD 13.1
- 113.1
- 013.2
- 113.3
- 113.4
- 613.5
- W 13.6
स. सैमसन
66 (37)
ध. जुरेल
70 (33)
ह. पटेल
2-0-20-1
13.6
W
हर्षल पटेल To संजू सैमसन OUT!
आउट!! कैच आउट!! जिस विकेट की हैदराबाद टीम को तलाश थी वो हर्षल पटेल निकालकर दिया है!! 111 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! संजू सैमसन 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से हेनरिक क्लासेन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 161/4 राजस्थान रॉयल्स|
13.5
6
हर्षल पटेल To संजू सैमसन
छक्का!!! बेहतरीन कवर ड्राइव बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला!!! शानदार फॉर्म का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए बल्लेबाज़!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
13.4
1
हर्षल पटेल To ध्रुव जुरेल
लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला|
13.3
1
हर्षल पटेल To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
13.2
0
हर्षल पटेल To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.1
1
हर्षल पटेल To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
13.1
wd
हर्षल पटेल To ध्रुव जुरेल
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 151/3
26 रन
- 012.1
- 2 NB 12.2
- 612.2
- 612.3
- 1 WD 12.4
- 612.4
- 112.5
- 412.6
स. सैमसन
59 (33)
ध. जुरेल
68 (31)
स. सिंह
3-0-46-2
12.6
4
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
12.5
1
सिमरजीत सिंह To ध्रुव जुरेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
12.4
6
सिमरजीत सिंह To ध्रुव जुरेल
छक्का!! इस ओवर का तीसरा सिक्स ध्रुव जुरेल के बल्ले से आया है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
12.4
wd
सिमरजीत सिंह To ध्रुव जुरेल
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद काफी ऊपर से कीपर के पास गई, लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
12.3
6
सिमरजीत सिंह To ध्रुव जुरेल
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ!! पहले वाला ताकत के साथ था तो ये वाला नज़ाकत के साथ खेला गया है!! कमाल का शॉट! बल्लेबाज़ ने इसे काफी लेट खेला थर्ड मैन के ऊपर से निकल गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
12.2
6
सिमरजीत सिंह To ध्रुव जुरेल
छक्का!! ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! मुकाबले में धीरे-धीरे ये दोनों बल्लेबाज़ वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
12.2
nb
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
12.1
0
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 125/3
3 रन
- 111.1
- 011.2
- 011.3
- 111.4
- 111.5
- 011.6
ध. जुरेल
49 (27)
स. सैमसन
54 (30)
प. कमिंस
2-0-23-0
11.6
0
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
11.5
1
पैट कमिंस To संजू सैमसन
कैच ड्रॉप!! शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े शमी की तरफ गया तेज़ शॉट| अपने बाएँ हाथ से उसे रोकना चाहा| अंगूठे के ऊपर लग गई गेंद जहाँ से खून निकलने लगा| दूर गई है गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया है| फिजियो मैदान पर आये हैं और शमी अब बाहर जा रहे हैं|
11.4
1
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
11.3
0
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हो सका|
11.2
0
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल
डॉट बॉल!! एक बार फिर से स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
11.1
1
पैट कमिंस To संजू सैमसन
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए डीप से एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 11 : 122/3
4 रन
- 110.1
- 110.2
- 010.3
- 010.4
- 110.5
- 110.6
स. सैमसन
52 (28)
ध. जुरेल
48 (23)
ए. जम्पा
2-0-18-0
10.6
1
एडम जम्पा To संजू सैमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
10.5
1
एडम जम्पा To ध्रुव जुरेल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
10.4
0
एडम जम्पा To ध्रुव जुरेल
बढ़िया फील्डिंग पॉइंट पर सिमरजीत के द्वारा| अपने दाहिने तरफ छलांग लगाते हुए उसे रोका| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया गया था|
10.3
0
एडम जम्पा To ध्रुव जुरेल
फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान देते हुए अपनी विकेट सुरक्षित की है|
10.2
1
एडम जम्पा To संजू सैमसन
सिंगल के साथ संजू ने अपना स्ट्राइक बदला है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
10.1
1
एडम जम्पा To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| फील्डर द्वारा हाफ स्टॉप हुआ लेकिन एक रन मिल गया है|
ओवर की समाप्ति 10 : 118/3
10 रन
- 09.1
- 19.2
- 69.3
- 19.4
- 19.5
- 19.6
ध. जुरेल
46 (19)
स. सैमसन
50 (26)
ह. पटेल
1-0-10-0
9.6
1
हर्षल पटेल To ध्रुव जुरेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया|
9.5
1
हर्षल पटेल To संजू सैमसन
सिंगल!! इसी के साथ संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी के लिए सैमसन ने किया है!! आगे डाली गई धीमी गति की फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
9.4
1
हर्षल पटेल To ध्रुव जुरेल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
9.3
6
हर्षल पटेल To ध्रुव जुरेल
छक्का!! ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
9.2
1
हर्षल पटेल To संजू सैमसन
आगे निकलकर मिड विकेट की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
9.1
0
हर्षल पटेल To संजू सैमसन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 108/3
12 रन
- 68.1
- 08.2
- 18.3
- 08.4
- 18.5
- 48.6
ध. जुरेल
38 (16)
स. सैमसन
48 (23)
अ. शर्मा
2-0-17-0
8.6
4
अभिषेक शर्मा To ध्रुव जुरेल
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
8.5
1
अभिषेक शर्मा To संजू सैमसन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.4
0
अभिषेक शर्मा To संजू सैमसन
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
8.3
1
अभिषेक शर्मा To ध्रुव जुरेल
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
8.2
0
अभिषेक शर्मा To ध्रुव जुरेल
कोई रन नहीं, स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद|
8.1
6
अभिषेक शर्मा To ध्रुव जुरेल
छक्का! लाजवाब हैण्ड आई कॉर्डिनेशन! गेंद को कवर्स के ऊपर से उठाकर इनसाइड मारा छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 96/3
14 रन
- 27.1
- 67.2
- 07.3
- 17.4
- 17.5
- 47.6
स. सैमसन
47 (21)
ध. जुरेल
27 (12)
ए. जम्पा
1-0-14-0
7.6
4
एडम जम्पा To संजू सैमसन
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7.5
1
एडम जम्पा To ध्रुव जुरेल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7.4
1
एडम जम्पा To संजू सैमसन
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.3
0
एडम जम्पा To संजू सैमसन
डॉट गेंद!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं आ सका|
7.2
6
एडम जम्पा To संजू सैमसन
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
7.1
2
एडम जम्पा To संजू सैमसन
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये|
सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अब एडम ज़म्पा आए हैं और ट्रैविस हेड मैदान से बाहर चले गए हैं...
ओवर की समाप्ति 7 : 82/3
5 रन
- 06.1
- 06.2
- 16.3
- 46.4
- 06.5
- 06.6
ध. जुरेल
26 (11)
स. सैमसन
34 (16)
अ. शर्मा
1-0-5-0
6.6
0
अभिषेक शर्मा To ध्रुव जुरेल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
6.5
0
अभिषेक शर्मा To ध्रुव जुरेल
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.4
4
अभिषेक शर्मा To ध्रुव जुरेल
चौका! बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई| डीप में फील्डर से मिस फील्ड हुई जिसकी वजह से गेंद सीमा रेखा के पार चली गई|
6.3
1
अभिषेक शर्मा To संजू सैमसन
1 रन, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.2
0
अभिषेक शर्मा To संजू सैमसन
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ सैमसन| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| घूमती हुई गेंद पर डिफेंड करने गए थे और पूरी तरह से टर्न से चकमा खा गए थे बल्लेबाज़ जिसके बाद कीपर ने बेल्स उड़ाई थी|
6.1
0
अभिषेक शर्मा To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 6 : 77/3
20 रन
- 65.1
- 45.2
- 45.3
- 15.4
- 15.5
- 45.6
ध. जुरेल
22 (8)
स. सैमसन
33 (13)
प. कमिंस
1-0-20-0
5.6
4
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.5
1
पैट कमिंस To संजू सैमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
5.4
1
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
5.3
4
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री ध्रुव जुरेल के बल्ले से आती हुई!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर सीधा बल्ले से खेला| ऐसे में गेंद तेज़ी से लॉन्ग ऑफ बाउंड्री लाइन की ओर गई चार रनों के लिए|
5.2
4
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल
चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
5.1
6
पैट कमिंस To ध्रुव जुरेल
छक्का!! ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 57/3
7 रन
- W 4.1
- 04.2
- 24.3
- 14.4
- 04.5
- 44.6
स. सैमसन
32 (12)
ध. जुरेल
3 (3)
म. शमी
3-0-33-1
4.6
4
मोहम्मद शमी To संजू सैमसन
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक किया उसे स्क्वायर लेग की तरफ| फील्डर उसे रोकने भागे और डाईव भी लगाई लेकिन उसे रोक नहीं सके| 5 के बाद 57/3 राजस्थान रॉयल्स|
4.5
0
मोहम्मद शमी To संजू सैमसन
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप हासिल नहीं हो सका है|
4.4
1
मोहम्मद शमी To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.3
2
मोहम्मद शमी To ध्रुव जुरेल
दुग्गी!! इसी के साथ ध्रुव जुरेल ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
4.2
0
मोहम्मद शमी To ध्रुव जुरेल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ध्रुव जुरेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
4.1
W
मोहम्मद शमी To नितीश राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट पैट कमिंस बोल्ड मोहम्मद शमी| तीसरे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 11 रन बनाकर नितीश राणा बने मोहम्मद शमी का पहला शिकार| मिड ऑफ़ पर फील्डर कमिंस ने एक आसान सा कैच पकड़ा है| बड़ा शॉट मारने का प्रयास था, बल्ले के उपरी भाग को लगकर हवा में खिल गई गेंद| फील्डर गेंद के नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ा है| सोच सही थी लेकिन एलिवेशन और ताक़त नहीं लगा पाए| 50/3 राजस्थान|
ओवर की समाप्ति 4 : 50/2
15 रन
- 03.1
- 03.2
- 43.3
- 03.4
- 1 WD 3.5
- 63.5
- 43.6
स. सैमसन
28 (10)
न. राणा
11 (7)
स. सिंह
2-0-20-2
3.6
4
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
चौका!!! बाउंड्री लाइन पर फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए गेंद को रोकना चाहा लेकिन उसे अंदर नहीं रख सके| हाथों से लगने के बाद सीमा रेखा से जा टकराई गेंद और चौका मिल गया| बैक फुट पंच संजू सैमसन के बल्ले से निकला था|
3.5
6
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
छक्का!! एक और बड़ा शॉट संजू के बल्ले से आता हुआ| कमाल का अपर कट शॉट खेला है| बल्लेबाज़ ने इसे काफी लेट खेला थर्ड मैन के ऊपर से निकल गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
3.5
wd
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प से काफी बाहर डाल बैठे| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर ने उसे पकड़ा| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
3.4
0
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
3.3
4
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
चौका!!! मिड ऑन फील्डर को टपाना था और वही किया है यहाँ पर| छोटी गेंद थी, पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
3.2
0
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से लेट कट किया| शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद जिसे फील्डर ने फील्ड कर दिया|
3.1
0
सिमरजीत सिंह To संजू सैमसन
स्विंग एंड मिस! लेग साइड पर काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 3 : 35/2
10 रन
- 02.1
- 42.2
- 02.3
- 42.4
- 22.5
- 02.6
न. राणा
11 (7)
स. सैमसन
14 (4)
म. शमी
2-0-26-0
2.6
0
मोहम्मद शमी To नितीश राणा
शानदार आउट स्विंगर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस हुआ है| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
2.5
2
मोहम्मद शमी To नितीश राणा
इन साइड एज और दो रन हासिल हो गया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को ड्राइव करने गए थे, स्विंग से चकमा खाए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर को छोड़ते हुए फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|
2.4
4
मोहम्मद शमी To नितीश राणा
चौका!!! पहली बाउंड्री यहाँ पर राणा के बल्ले से आती हुई| लेंथ में छोटी डाली गई थी गेंद| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.3
0
मोहम्मद शमी To नितीश राणा
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई थी गेंद| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
2.2
4
मोहम्मद शमी To नितीश राणा
बाहरी किनारा और चौका निकल गया!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के दूर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| दूर से ही डिफेंड करने गए थे और एज कर बैठे थे|
2.1
0
मोहम्मद शमी To नितीश राणा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| उछाल और गति से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 25/2
9 रन
- 01.1
- 4 B 1.2
- W 1.3
- 41.4
- W 1.5
- 11.6
न. राणा
1 (1)
स. सैमसन
14 (4)
स. सिंह
1-0-5-2
1.6
1
सिमरजीत सिंह To नितीश राणा
सिंगल के साथ एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति जहाँ से दो विकेट आई है| इस बार फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
अगले बल्लेबाज़ नितीश राणा हैं...
1.5
W
सिमरजीत सिंह To रियान पराग OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक ही ओवर में सिमरजीत सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट!! रियान पराग 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल को परख नहीं सके| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा मिड ऑन की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर पैट कमिंस ने आसान सा कैच पकड़ते हुए अपने विपक्षी कप्तान को पवेलियन का रास्ता दिखाया| 24/2 राजस्थान रॉयल्स|
1.4
4
सिमरजीत सिंह To रियान पराग
चौका!! इसी के साथ कप्तान रियान पराग ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
रियान पराग बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
1.3
W
सिमरजीत सिंह To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट अभिनव मनोहर बोल्ड सिमरजीत सिंह| पहले विकेट का पतन हुआ है| पॉइंट पर छलांग लगाते हुए अभिनव मनोहर ने दोनों हाथों से एक शानदार कैच पकड़ा है| यशस्वी जयसवाल महज़ एक रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को कट करना चाहा| फ्लैट गया ये शॉट सीधा फील्डर की तरफ जहाँ उसे लपक लिया गया| 20/1 राजस्थान|
1.2
b
सिमरजीत सिंह To यशस्वी जयसवाल
बाईज के रूप में चौका आया है| शानदार उछाल भरी गेंद थी| पुल लगाने गए लेकिन आगे से उठ गई और बल्लेबाज़ के साथ साथ कीपर को छकाते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद|
1.1
0
सिमरजीत सिंह To यशस्वी जयसवाल
प्ले एंड मिस!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने सिमरजीत सिंह आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 16/0
16 रन
- 00.1
- 1 WD 0.2
- 10.2
- 00.3
- 60.4
- 40.5
- 40.6
स. सैमसन
14 (4)
य. जयसवाल
1 (2)
म. शमी
1-0-16-0
0.6
4
मोहम्मद शमी To संजू सैमसन
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री और एक बड़े ओवर की हुई समाप्ति| इस बार भी पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गैप ढून्ढ लिया और चौका हासिल कर लिया| पहले ओवर से आये 16 रन|
0.5
4
मोहम्मद शमी To संजू सैमसन
चौका!!! इस बार बढ़िया पंच शॉट लगाया है| इसके बाद दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं है| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ सैमसन ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
0.4
6
मोहम्मद शमी To संजू सैमसन
छक्का!!! रन चेज़ का पहला बड़ा शॉट यहाँ पर आता हुआ| शरीर पर डाली गई लेंथ गेंद थी| उसे फाइन लेग की तरफ पुल किया| शमी की गति का इस्तेमाल किया और दूसरे टियर में बॉल को पहुंचा दिया है| संजू ने बता दिया कि हम भी नहीं रुकने वाले हैं|
0.3
0
मोहम्मद शमी To संजू सैमसन
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| फील्डर ने उसे रोक दिया है| कोई रन नहीं हुआ|
0.2
1
मोहम्मद शमी To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! बल्ले से पहला रन यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है| डीप में इस शॉट के लिए फील्डर रखा हुआ है|
0.2
wd
मोहम्मद शमी To यशस्वी जयसवाल
वाइड!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर जोर से बल्ला चलाया और बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
0.1
0
मोहम्मद शमी To यशस्वी जयसवाल
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद पर जोर से शॉट खेलने गए और लाइन से चकमा खाए| कीपर ने उसे पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|

Type
Overs
Batsmen
- यशस्वी जयसवाल
- संजू सैमसन
- रियान पराग
- नितीश राणा
- ध्रुव जुरेल
- शिमरन हेटमायर
- शुभम दुबे
- जोफ्रा आर्चर
- महीश थीक्षाना
- तुषार देशपांडे
- संदीप शर्मा
- फजलहक फारूकी
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
- मौसम साफ़
- टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन
- अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, Akshay Totre (IND), रोहन पंडित
- रेफ़री शक्ति सिंह