Advertisement
सनराइज़र्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स, मैच 27 Commentary, Live Updates
हैदराबाद vs पंजाब, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 27, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
, Apr 12, 2025

247/2
(18.3)

245/6
(20.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकटों से हराया
% Chance to Win
हैदराबाद
पंजाब
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचअभिषेक शर्मा141(55)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक शर्मा को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि मैंने अपनी टीम के लिए ऐसी पारी खेली है जो एक समय तक याद रखीं जाएगी| आगे अभिषेक ने कहा कि हम पिछले कुछ मैचों से बेहतर नहीं खेल पा रहे थे ऐसे में किसी भी खिलाड़ी के लिए उस ख़राब फॉर्म से निकलना आसान नहीं होता है लेकिन अब हम पूरे विश्वास के साथ खेलेंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं युवी पाजी का और सूर्यकुमार यादव का धन्यवाद करना चाहता हूँ क्योंकि वो मेरे लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं|
मुकाबला जीतकर बात करने आए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हमने मैच को जीत लिया है| आगे कमिंस ने कहा कि बल्लेबाज़ी ही हमारी ताकत है और मैं जानता था कि ये अभिषेक और ट्रैविस अगर क्रीज़ पर खड़े रह गए तो हम इस लक्ष्य को भी पार कर सकते हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अपने अगले मैच को पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलेंगे|
मैच गंवाकर बात करने आए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हमने गेंदबाज़ी बेहतर नहीं कि है हालाँकि कुछ कैच थे जो हम पकड़ सकते थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके| आगे अय्यर ने कहा कि अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के बीच काफी शानदार साझेदारी हुई जिसने हमें मुकाबले से बाहर कर दिया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि आज खेली गई अभिषेक की पारी उन सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी जो मैंने देखी हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
तभी गेंदबाज़ी करने आए चहल ने ख़तरनाक दिख रहे ट्रैविस हेड को पवेलियन की ओर चलता कर दिया| जिसके कुछ देर बाद अभिषेक शर्मा (141) ने भी बड़ा शॉट लगाना चाहा और अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गए| हालाँकि तबतक मैच हैदराबाद के हाथों में आ गया था| वहीं अंत में हेनरिक क्लासेन (21) ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाया और ईशान किशन (9) के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया| इसी बीच पंजाब टीम के लिए अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट निकालकर दिया| जबकि और किसी गेंदबाज़ के हाथ सफ़लता नहीं लग सकी और हैदराबाद की टीम ने आसानी से इस बड़े 246 रनों के लक्ष्य को चेज़ कर दिया|
ऐसे में पहली पारी में जहाँ पंजाब किंग्स ने 245 रन बनाकर एक विशाल लक्ष्य हैदराबाद टीम के सामने रख दिया था| तो उसे हासिल करने मैदान पर आई ओरेंज आर्मी ने पहले ही ओवर से बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया| इसी बीच अभिषेक शर्मा जब 28 रनों पर थे तो यश ठाकुर ने कैच आउट कर दिया था लेकिन वो गेंद नो बॉल निकली क्योंकि ओवरस्टेप कर बैठे थे गेंदबाज़| हालाँकि उसके बाद 56 रनों के स्कोर पर अभिषेक को एक और जीवनदान प्राप्त हुआ लेकिन फिर अभिषेक ने पीछे सब कुछ छोड़कर बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया और छक्के चौके लगाते हुए अपना शतक पूरा कर लिया| इसी बीच दूसरी तरफ से शानदार अंदाज़ में ट्रैविस हेड (66) ने भी मिल रहे मौको पर बड़ा शॉट लगाया और गेंद को दर्शकों के बीच भेजने लगे| इसी दौरान हेड ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया| ऐसे में दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 171 रनों की शतकीय साझेदारी हुई|
सुपर शनिवार के इस दूसरे मुकाबले में छक्के और चौके की बारिश तो देखने को मिली ही साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के इस 18वें सीज़न का सबसे बड़ा रन चेज़ भी देखने को मिल गया!! शानदार, बेमिसाल, ज़बर्दस्त, तूफानी और ताबड़तोड़ अंदाज़ में आज अभिषेक शर्मा ने खेली 141 रनों की शतकीय पारी!! जी हाँ रिकॉर्ड बना दिया है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने यहाँ पर|अभिषेक शर्मा की इस शतकीय पारी को हमेशा याद रखा जाएगा| इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकटों से बड़ी शिकस्त दे दी है| ऐसे में चार मैचों से लगातार हारती हुई आ रही ओरेंज आर्मी को मिली इस सीज़न की दूसरी जीत|
ओवर की समाप्ति 18.3 : 247/2
7 रन
- 218.1
- 118.2
- 418.3
ह. क्लासेन
21 (14)
ई. किशन
9 (6)
यश ठाकुर
2.3-0-40-0
18.3
4
यश ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
चौका!! इसी के साथ हैदराबाद ने पंजाब की टीम को 8 विकटों से शिकस्त दे दी है!! हेनरिक क्लासेन ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी के साथ हैदराबाद की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.2
1
यश ठाकुर To ईशान किशन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.1
2
यश ठाकुर To ईशान किशन
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 18 : 240/2
16 रन
- 417.1
- 117.2
- 417.3
- 117.4
- 017.5
- 617.6
ह. क्लासेन
17 (13)
ई. किशन
6 (4)
श. सिंह
2-0-27-0
17.6
6
शशांक सिंह To हेनरिक क्लासेन
छक्का!! हेनरिक क्लासेन के भी लगा दिया है सिक्स यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| हैदराबाद को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 6 रनों की ज़रुरत है|
17.5
0
शशांक सिंह To हेनरिक क्लासेन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.4
1
शशांक सिंह To ईशान किशन
सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
17.3
4
शशांक सिंह To ईशान किशन
चौका!! ईशान किशन के बल्ले से अब आती हुई बाउंड्री!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| हैदराबाद को अब जीत के लिए 13 रन चाहिए|
17.2
1
शशांक सिंह To हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.1
4
शशांक सिंह To हेनरिक क्लासेन
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 224/2
6 रन
- 416.1
- W 16.2
- 016.3
- 116.4
- 016.5
- 116.6
ह. क्लासेन
6 (9)
ई. किशन
1 (2)
अ. सिंह
4-0-37-1
16.6
1
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए| ऐसे में हैदराबाद टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
16.5
0
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.4
1
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
16.3
0
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया| रन नहीं आ सका|
ईशान किशन नए बल्लेबाज़ हैं...
16.2
W
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ अभिषेक शर्मा की 141 रनों की शानदार शतकीय पारी का हुआ अंत!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाया| ऐसे में हवा में गई गेंद और फील्डर प्रवीण दुबे ने बाउंड्री लाइन से आगे की ओर भागकर कैच पकड़ा| 222/2 सनराइजर्स हैदराबाद, जीत के लिए 22 गेंदों पर 24 रनों की दरकार है|
16.1
4
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
चौका!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर ऑफ साइड की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 218/1
13 रन
- 015.1
- 615.2
- 415.3
- 115.4
- 115.5
- 115.6
अ. शर्मा
137 (53)
ह. क्लासेन
5 (7)
यश ठाकुर
2-0-33-0
15.6
1
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया और एक रन लिया| हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंदों पर 28 रनों की ज़रुरत है|
15.5
1
यश ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.4
1
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.3
4
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
15.2
6
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
छक्का!! अभिषेक शर्मा के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
15.1
0
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
मिड ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 15 : 205/1
19 रन
- 014.1
- 114.2
- 614.3
- 1 WD 14.4
- 414.4
- 614.5
- 114.6
अ. शर्मा
125 (48)
ह. क्लासेन
4 (6)
य. चहल
4-0-56-1
14.6
1
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| हैदराबाद को जीत के लिए 30 गेंदों पर 41 रनों की ज़रुरत है|
14.5
6
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
छक्का!! इसी के साथ हैदराबाद टीम का 200 रन पूरा हुआ!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
14.4
4
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
14.4
wd
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
14.3
6
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
छक्का!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे अभिषेक शर्मा वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर लेग साइड की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
14.2
1
युजवेंद्र चहल To हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
14.1
0
युजवेंद्र चहल To हेनरिक क्लासेन
डॉट गेंद!! वाइड के लिए बल्लेबाज़ ने जो रिव्यु लिया था वो असफ़ल हो गया!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| ऐसे में अम्पायर ने बॉल करार दिया तो बल्लेबाज़ ने वाइड के लिए रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद वाइड लाइन के अंदर ही था| इसी लिए बॉल दिया गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 186/1
11 रन
- 113.1
- 1 LB 13.2
- 613.3
- 013.4
- 1 WD 13.5
- 113.5
- 113.6
ह. क्लासेन
3 (4)
अ. शर्मा
108 (44)
अ. सिंह
3-0-31-0
13.6
1
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया जहाँ से एक रन मिल गया| हैदराबाद को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 60 रनों की ज़रुरत है|
13.5
1
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को स्क्वायर लेग की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
13.5
wd
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
वाइड!! इस बार ऑफ स्टंप्स के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13.4
0
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| रन नहीं आ सका|
13.3
6
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
छक्का!! अभिषेक शर्मा आज रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर बड़ा शॉट लगाया| ऐसे में गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
13.2
lb
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
13.1
1
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 13 : 175/1
10 रन
- 612.1
- W 12.2
- 112.3
- 112.4
- 112.5
- 112.6
अ. शर्मा
100 (40)
ह. क्लासेन
2 (2)
य. चहल
3-0-37-1
12.6
1
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने अपना शतक पूरा कर लिया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दिए हैं इस रन चेज़ में अभिषेक!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| हैदराबाद को जीत के लिए 42 गेंदों पर 71 रनों की दरकार है|
12.5
1
युजवेंद्र चहल To हेनरिक क्लासेन
इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.4
1
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
12.3
1
युजवेंद्र चहल To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
मुकाबला यहाँ पर काफी रोमांचक होता हुआ...
हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज़ हैं...
12.2
W
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 171 रनों की सलामी जोड़ी वाली साझेदारी का हुआ अंत!! युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट!! ट्रैविस हेड 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 171/1 सनराइजर्स हैदराबाद|
12.1
6
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड
छक्का!! ट्रैविस हेड के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 165/0
11 रन
- 111.1
- 211.2
- 011.3
- 411.4
- 411.5
- 011.6
अ. शर्मा
98 (38)
ट. हेड
60 (35)
श. सिंह
1-0-11-0
11.6
0
शशांक सिंह To अभिषेक शर्मा
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका| ऐसे में अब हैदराबाद को जीत के लिए 48 गेंदों पर 81 रनों की दरकार है|
11.5
4
शशांक सिंह To अभिषेक शर्मा
चौका!! अभिषेक शर्मा अब अपने शतक से बस 2 रन दूर हैं!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11.4
4
शशांक सिंह To अभिषेक शर्मा
चौका!! अभिषेक शर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप थर्ड मैन मैन की ओर शॉट लगाया| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11.3
0
शशांक सिंह To अभिषेक शर्मा
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
11.2
2
शशांक सिंह To अभिषेक शर्मा
दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया जहाँ से 2 रन हासिल किया|
11.1
1
शशांक सिंह To ट्रैविस हेड
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में गेंदबाज़ के हाथों में लगकर निकल गई जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 154/0
11 रन
- 010.1
- 410.2
- 110.3
- 110.4
- 410.5
- 110.6
ट. हेड
59 (34)
अ. शर्मा
88 (33)
य. चहल
2-0-27-0
10.6
1
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
10.5
4
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड
चौका!! इसी के साथ हैदराबाद टीम का 150 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
10.4
1
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3
1
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.2
4
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड
चौका!! इसी के साथ ट्रैविस हेड ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर ने गेंद को फील्ड करने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी उँगलियों में लगकर निकल गई सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
10.1
0
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 10 : 143/0
20 रन
- 09.1
- 69.2
- 69.3
- 09.4
- 49.5
- 49.6
अ. शर्मा
87 (32)
ट. हेड
49 (29)
म. येन्सन
2-0-39-0
9.6
4
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| 10 ओवर के बाद 143 बिना किसी नुकसान के हैदराबाद, जीत के लिए 60 गेंदों पर 103 रनों की दरकार है|
9.5
4
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
चौका! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर बाउंडरी बटोरी|
9.4
0
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
इस बार ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|
9.3
6
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
छक्का! बैक टू बैक सिक्स अभिषेक शर्मा के बल्ले अत हुआ यहाँ पर| शानदार शॉट| फ्लिक किया गेंद को मिड विकेट की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए|
9.2
6
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9.1
0
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
लेग स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 9 : 123/0
14 रन
- 18.1
- 18.2
- 68.3
- 68.4
- 08.5
- 08.6
ट. हेड
49 (29)
अ. शर्मा
67 (26)
ग. मैक्सवेल
3-0-40-0
8.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
8.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
8.4
6
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
छक्का! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर हेड के बल्ले से आता हुआ| इस बार पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
8.3
6
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 109/0
16 रन
- 17.1
- 17.2
- 67.3
- 37.4
- 47.5
- 17.6
ट. हेड
36 (24)
अ. शर्मा
66 (25)
य. चहल
1-0-16-0
7.6
1
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
7.5
4
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड
चौका! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में गैप में खेला, गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.4
3
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
शानदार शॉट| क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| तेज़ी से तीन रन पूरे किये|
7.3
6
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7.2
1
युजवेंद्र चहल To ट्रैविस हेड
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
7.1
1
युजवेंद्र चहल To अभिषेक शर्मा
कैच ड्रॉप!! अभिषेक शर्मा को 56 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद मिड ऑन की ओर हवा में गई| ऐसे में गेंदबाज़ खुद ही कैच पकड़ने उल्टा भागे लेकिन गेंद उनकी उँगलियों में लगकर निकल गई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा किया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 7 ओवर के बाद 93/0 है सनराइजर्स हैदराबाद, जीत ले लिए अभी भी 78 गेंदों पर 153 रनों की दरकार है| फ़िलहाल क्रीज़ पर हैदराबाद टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हालाँकि अभिषेक ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है जबकि हेड समझदारी के साथ उनका साथ देते हुए दिखाई दिए हैं| ऐसे में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को पहली विकेट की तलाश है|
ओवर की समाप्ति 7 : 93/0
10 रन
- 46.1
- 16.2
- 1 WD 6.3
- 16.3
- 16.4
- 16.5
- 16.6
अ. शर्मा
56 (22)
ट. हेड
30 (21)
ग. मैक्सवेल
2-0-26-0
6.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
6.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
6.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
6.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
6.3
wd
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में मिला यहाँ पर|
6.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
6.1
4
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
चौका!! इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल बाल बचे बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ|
ओवर की समाप्ति 6 : 83/0
7 रन
- 15.1
- 05.2
- 05.3
- 15.4
- 05.5
- 1 WD 5.6
- 45.6
ट. हेड
28 (19)
अ. शर्मा
49 (18)
म. स्टोइनिस
0.4-0-6-0
5.6
4
मार्कस स्टोइनिस To ट्रैविस हेड
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 83 बिना किसी नुकसान के हैदराबाद|
5.6
wd
मार्कस स्टोइनिस To ट्रैविस हेड
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
5.5
0
मार्कस स्टोइनिस To ट्रैविस हेड
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर शॉट खेला| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
5.4
1
मार्कस स्टोइनिस To अभिषेक शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
5.3
0
मार्कस स्टोइनिस To अभिषेक शर्मा
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला लेकिन रन नहीं आ सका|
ओहो!! लॉकी फर्ग्यूसन को गेंदबाज़ी के दौरान पैर में कुछ दिक्कत आई है और वो दर्द में नज़र आ रहे हैं| ऐसे में मैदान पर फ़िजियो आए और अब फर्ग्यूसन मैदान से बाहर जा रहे हैं| जिसके कारण उनकी जगह अब गेंदबाज़ी करने मार्कस स्टोइनिस आए हैं...
5.2
0
लॉकी फर्ग्यूसन To अभिषेक शर्मा
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं हो सका|
5.1
1
लॉकी फर्ग्यूसन To ट्रैविस हेड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 76/0
16 रन
- 14.1
- 1 WD 4.2
- 04.2
- 14.3
- 64.4
- 44.5
- 1 WD 4.6
- 24.6
अ. शर्मा
48 (15)
ट. हेड
23 (16)
ग. मैक्सवेल
1-0-16-0
4.6
2
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
4.6
wd
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में मिला यहाँ पर|
4.5
4
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4.4
6
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
छक्का! शानदार लॉफ्टेड कवर ड्राइव| देखने में मज़ा आ गया और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई|
4.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
4.2
0
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
डॉट गेंद!! वाइड बचाने के लिए फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया था जो सफ़ल साबित हुआ!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स के करीब से गई और अम्पायर ने वाइड दे दिया| जिसके बाद कीपर और कप्तान के बीच बात हुई और रिव्यु लिया गया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद थर्ड पैड्स को लगकर गई थी| इसी लिए बॉल आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
4.2
wd
ग्लेन मैक्सवेल To ट्रैविस हेड
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To अभिषेक शर्मा
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 4 : 60/0
20 रन
- 03.1
- 43.2
- 63.3
- 1 NB 3.4
- 63.4
- 1 WD 3.5
- 13.5
- 1 WD 3.6
- 03.6
ट. हेड
22 (14)
अ. शर्मा
35 (11)
यश ठाकुर
1-0-20-0
3.6
0
यश ठाकुर To ट्रैविस हेड
डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका| 4 ओवर की समाप्ति के बाद 60 बिना किसी नुकसान के हैदराबाद|
3.6
wd
यश ठाकुर To ट्रैविस हेड
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.5
1
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
3.5
wd
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
वाइड!! हैदराबाद टीम के बल्लेबाज़ ने वाइड के लिए रिव्यु लिया था जो सही साबित हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने बॉल करार दिया| तभी बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद वाइड लाइन के बाहर से जा रही थी| इसी लिए वाइड दिया गया यहाँ पर|
3.4
6
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
छक्का!! फ्री हिट गेंद का पूरा फ़ायदा उठाते हुए बल्लेबाज़ यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाया| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
3.4
nb
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
नो बॉल!! ये हैं मैच का मज़ा!! एक पल में मज़ा तो एक ही सेकंड में मिली सज़ा!! कैच आउट तो हो गए थे बल्लेबाज़ लेकिन ये क्या अम्पायर ने नो बॉल का इशारा किया क्योंकि ओवर स्टेप कर बैठे थे गेंद!! ऐसे में अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थे जिन्होंने कैच पकड़ा लेकिन थर्ड अम्पायर ने नो बॉल दे दिया| अब फ्री हिट गेंद पर क्या करते हैं अभिषेक देखना दिलचस्प होगा|
3.3
6
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
छक्का!! इसी के साथ हैदराबाद टीम का 50 रन पूरा हो गया!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3.2
4
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
चौका!! ये बल्लेबाज़ जब तक क्रीज़ पर हैं बाउंड्री ऐसे ही आती रहेगी!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
3.1
0
यश ठाकुर To अभिषेक शर्मा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 40/0
12 रन
- 02.1
- 02.2
- 02.3
- 42.4
- 42.5
- 42.6
ट. हेड
22 (13)
अ. शर्मा
18 (5)
अ. सिंह
2-0-21-0
2.6
4
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
चौका!! हैट्रिक बाउंड्री इस बार ट्रैविस हेड ने लगाया है यहाँ पर!! लगातार बाउंड्री लगाते हुए ट्राविस हेड यहाँ पर| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| 3 ओवर की समाप्ति के बाद 40 बिना किसी नुकसान के हैदराबाद|
2.5
4
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
चौका!! एक और कमाल का शॉट ट्रैविस हेड के बल्ले से देखने को मिला!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और चार रन मिल गया|
2.4
4
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
चौका!! ट्रैविस हेड ने भी बाउंड्री लगाना शुरू कर दिया है यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में गैप में खेला, गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2.3
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
इस बार बाउंसर का इस्तेमाल| डक किया गया| कोई रन नहीं हुआ|
2.2
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
2.1
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में हवा में खेला, टप्पा खाकर फील्डर ने पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 28/0
19 रन
- 11.1
- 41.2
- 21.3
- 41.4
- 41.5
- 41.6
अ. शर्मा
18 (5)
ट. हेड
10 (7)
म. येन्सन
1-0-19-0
1.6
4
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! हैट्रिक बाउंड्री अभिषेक शर्मा ने लगाई है यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 2 ओवर के बाद 28 बिना किसी नुकसान के हैदराबाद|
1.5
4
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
1.4
4
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
चौका!! अभिषेक शर्मा ने लगाया बाउंड्री!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
1.3
2
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
दुग्गी!! इसी बीच कैच का एक मुश्किल मौका था यहाँ पर लेकिन फील्डर के द्वारा अच्छा प्रयास किया गया!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर्स फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया लेकिन फील्डर ने हवा में उछलकर गेंद को पकड़ने की कोशिश की| इसी बीच बॉल उनकी उँगलियों में लगकर निकल गई जहाँ से बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|
1.2
4
मार्को येन्सन To अभिषेक शर्मा
चौका!! इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया थर्ड मैन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
1.1
1
मार्को येन्सन To ट्रैविस हेड
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने मार्को येन्सन आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
- 00.1
- 40.2
- 00.3
- 40.4
- 00.5
- 10.6
ट. हेड
9 (6)
अ. शर्मा
0 (0)
अ. सिंह
1-0-9-0
0.6
1
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
सिंगल!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| 1 ओवर के बाद 10 बिना किसी नुकसान के हैदराबाद|
0.5
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
0.4
4
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
चौका!! ट्रैविस हेड के बल्ले से आती हुई दूसरी बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा की ओर गई चार रनों के लिए|
0.3
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
इस बार फिर से ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया|
0.2
4
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
चौका!! इसी के साथ ट्रैविस हेड ने बाउंड्री लगाकर अपना और टीम का खाता खोला है!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने इस बार लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद एक टप्पे के साथ सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
0.1
0
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव कर दिया| रन नहीं आ सका|

Type
Overs
Batsmen
- ट्रैविस हेड
- अभिषेक शर्मा
- हेनरिक क्लासेन
- ईशान किशन
- नीतीश कुमार रेड्डी
- अनिकेत वर्मा
- अभिनव मनोहर
- पैट कमिंस
- हर्षल पटेल
- मोहम्मद शमी
- जीशन अंसारी
- ईशान मलिंगा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
- मौसम साफ़
- टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा
- अंपायर Akshay Totre (IND), Keyur Kelkar (IND), एड्रियन होल्डस्टॉक
- रेफ़री शक्ति सिंह