Advertisement
Advertisement

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings, मैच 44 Commentary, Live Updates

SRH vs CSK, 2021 - टी-20 Live Commentary

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 44, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह , Sep 30, 2021
Sunrisers Hyderabad Sunrisers Hyderabad
134/7 (20.0)
Chennai Super Kings Chennai Super Kings
139/4 (19.4)
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    Josh Hazlewood
    3/24(4)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकटों से शिकस्त दी| साथ ही साथ पहली टीम भी बनी जिसने इस इंडियन टी20 लीग में अपनी जगह प्ले ऑफ में पक्की कर ली| आज के लिए बस इतना ही कल फिर आप से होगी मुलाकात कोलकाता और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि दुबई के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
जोश हेज़लवुड को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करते हुए उन्होंने कहा कि मैं काफी खुश हूँ| आगे बताया कि ये विकेट थोड़ा सा स्लो थी जिसपर हमें थोड़ा अधिक मेहनत करनी पड़ी| एक टीम के रूप में हम काफी अच्छा करते जा रहे हैं और खासकर डीजे जिस तरह से हमें मोमेंटम प्रदान कर रहे हैं उससे हमें काफी मदद मिल रही है|
मैच जीतने के बाद बात करने आए चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने बताया कि मुझे ख़ुशी हो रही है कि हमने प्ले ऑफ में अपनी जगह बना लिया है| हम पिछली बार लीग से बाहर हो गए थे लेकिन इस बार हमने सभी चीजों को भुलाकर इस लीग में खेला और यहाँ तक का सफ़र तय किया है| आगे धोनी ने ये भी कहा कि मेरे लिए ये काफ़ी अच्छा पल था जब मैंने काफी समय बाद मुकाबले को सिक्स लगाकर समाप्त किया| जाते-जाते धोनी ने बोला कि अब हमारी नज़र आने वाले मुकाबले के ऊपर होगी कि जहाँ हम अपने युवा खिलाड़ियों को मौका देते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेंगे|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि हमने शुरुआत में अपनी काफ़ी विकटों को गंवा दिया था जिसके कारण हम बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफ़ल रहे| वहीँ जब हमारी गेंदबाज़ी शुरू हुई तो भी हमे पहली विकेट मिलने में काफी समय लग गया| आगे विलियमसन ने बताया कि चेन्नई की टीम में काफी अच्छे बल्लेबाज़ मौजूद हैं, हमने तो 4 विकटों को हासिल कर लिया था लेकिन धोनी ओर अंबाती रायुडू ने मुकाबले को अंत में अपने नाम कर लिया|
19वें ओवर में भुवि ने 13 रन देकर मुकाबले को पूरी तरह से मेन इन येलो के पक्ष में कर दिया| हैदराबाद के लिए इस मुकाबले में भी निराशा के अलावा और कुछ हाथ नहीं लगा| एक बार फिर से इस टीम ने लो स्कोर बोर्ड पर लगाया और भुवि का आउट ऑफ़ फॉर्म टीम को स्कोर डिफेंड करने में महंगा पड़ गया| अब चेन्नई के नाम के आगे क्यू लग गया है, बाक़ी देखना ये है कि प्ले ऑफ्स में पहुँचने वाली दूसरी टीम कौन सी होती है|
कुछ पल के लिए तो ऐसा लगा था डेथ ओवर्स के दौरान के कहीं चेन्नई इसे गंवा ना दे लेकिन क्रीज़ पर रायुडू और धोनी थे इसलिए सामने वाली टीम अधिक दबाव में थी| आखिरी के दो ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे और तब एक छक्का अम्बाती और एक बाउंड्री धोनी ने लगाकर मुकाबले को पूरी तरह से हल्का कर दिया|
मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता और अब हैदराबाद, शेर ने किया है लगातार चार बड़े शिकार| पहले गेंदबाजी करते हुए सामने वाली टीम को 134 रनों पर रोका फिर बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट से मुकाबले को अपनी झोली में डाला| हालांकि जेसन होल्डर के एक ओवर ने इस मुकाबले को काफी हद तक टाईट कर दिया था लेकिन उसके और राशिद के स्पेल की समाप्ति की वजह से चेन्नई के पास राहत लेने का मौका था|
माही मार रहा है!! जिस तरह से 2011 वर्ल्डकप में विंटेज छक्का लगाकर भारत को ट्रॉफी दिलाई थी ठीक उसी तरह इस मुकाबले को भी फिनिश किया| चेन्नई ने लगाया जीत का चौका!! कमाल का चल रहा है येलो आर्मी का ये दूसरा हाफ! ये है वो चैंपियन टीम जो हारकर जीतना जानती है| जो गिरकर उठाना और संभलना जानती है| माही के शेर सबको कर रहे हैं ढेर!!! दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए इस लीग के प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी माही आर्मी|
19.4
6
Siddarth Kaul To MS Dhoni
छक्का!!! ये लीजिए जिस चीज़ का सभी दर्शक इंतज़ार कर रहे थे वो पूरा हो गया| जी हाँ माही एक बार भी से लौट आया है| दर्शक चाहते थे कि धोनी अपने पुराने अंदाज़ में मुकाबले को सिक्स लगाकर समाप्त करें तो देखिए धोनी ने अपने फैन्स का दिल रखते हुए गेंद को मैदान के बाहर भेज दिया| इसी के साथ चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकटों से शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली और पहली टीम बनी जिसने इस इंडियन टी20 लीग में अपनी जगह प्ले ऑफ में बनाया है| फुल लेंथ की गेंद को माही ने मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, बॉल गई सीधे स्टेडियम के पार और मिला सिक्स|
19.3
0
Siddarth Kaul To MS Dhoni
एक और डॉट बॉल!! 3 गेंद 2 रनों की दरकार| छोटी गेंद को पुल मारने गए थे लेकिन मिस टाइम कर गए| फील्डर की तरफ गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
19.2
1
Siddarth Kaul To Ambati Rayudu
लो फुलटॉस गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया| चेन्नई की टीम को जीत के लिए 2 रन 4 गेंदों पर अब चाहिए|
19.1
0
Siddarth Kaul To Ambati Rayudu
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 132/4
13 रन
  • 118.1
  • 618.2
  • 118.3
  • 1 WD 18.4
  • 418.4
  • 018.5
  • 018.6
MS Dhoni
8 (9)
A. Rayudu
16 (11)
B. Kumar
4-0-34-0
18.6
0
Bhuvneshwar Kumar To MS Dhoni
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, रन नहीं मिल सका| चेन्नई की टीम को जीत के लिए 3 रन 6 गेंदों पर अब चाहिए|
18.5
0
Bhuvneshwar Kumar To MS Dhoni
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| चेन्नई की टीम को जीत के लिए 3 रन 7 गेंदों पर अब चाहिए|
18.4
4
Bhuvneshwar Kumar To MS Dhoni
चौका!!! माही के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| चेन्नई की टीम को जीत के लिए 3 रन 8 गेंदों पर अब चाहिए|
18.4
wd
Bhuvneshwar Kumar To MS Dhoni
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.3
1
Bhuvneshwar Kumar To Ambati Rayudu
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
18.2
6
Bhuvneshwar Kumar To Ambati Rayudu
छक्का! अम्बाती रायुडू क्या सही समय पर जड़ दिया सिक्स| 10 गेंद 9 रन, अब यहाँ से मुकाबला चेन्नई के लिए हल्का हो गया| स्लॉट में थी भुवि द्वारा गेंद जिसे मिड विकेट की दिशा में उठाकर मारा| संपर्क इतना बढिया कि ये गेंद सीधा जाकर स्टैंड्स में गिरी| धोनी ने दूसरे एंड पर चैन की सांस ली होगी|
18.1
1
Bhuvneshwar Kumar To MS Dhoni
सिंगल!! 11 गेंद 15 रनों की दरकार| धोनी ने इसे लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 18 : 119/4
6 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 417.5
  • 017.6
A. Rayudu
9 (9)
MS Dhoni
3 (5)
S. Kaul
2-0-17-0
17.6
0
Siddarth Kaul To Ambati Rayudu
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 16 रन चाहिए|
17.5
4
Siddarth Kaul To Ambati Rayudu
चौका!!! बेहतरीन शॉट रायुडू  के द्वारा देखने को मिला| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
17.4
1
Siddarth Kaul To MS Dhoni
ओह!!! शानदार प्रयास यहाँ पर जेसन रॉय के द्वारा देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर हवा में खेला| फील्डर वहां मौजूद जिन्होंने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को एक हाथ से पकड़ना चाहा| लेकिन हाथ को लगकर गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर गई, एक रन मिला|
17.3
0
Siddarth Kaul To MS Dhoni
कोई रन नहीं, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिला|
17.2
0
Siddarth Kaul To MS Dhoni
ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
17.1
1
Siddarth Kaul To Ambati Rayudu
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 113/4
4 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 216.4
  • 016.5
  • 116.6
A. Rayudu
4 (6)
MS Dhoni
2 (2)
B. Kumar
3-0-21-0
16.6
1
Bhuvneshwar Kumar To Ambati Rayudu
आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया| 18 गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए 22 रन चाहिए|
16.5
0
Bhuvneshwar Kumar To Ambati Rayudu
ऑफ साइड की ओर गेंद को पुश किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
16.4
2
Bhuvneshwar Kumar To Ambati Rayudu
फ्रंटफुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
16.3
0
Bhuvneshwar Kumar To Ambati Rayudu
गुड लेंथ से अंदर आती गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलकर रन भागना चाहते थे लेकिन फील्डर ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
16.2
0
Bhuvneshwar Kumar To Ambati Rayudu
बैकफुट ब्पंच लेकिन सीधा कवर्स फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
16.1
1
Bhuvneshwar Kumar To MS Dhoni
पैड्स पर डाली गई गेंद को माही ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 16 : 109/4
4 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • W 15.3
  • 115.4
  • W 15.5
  • 115.6
MS Dhoni
1 (1)
A. Rayudu
1 (1)
J. Holder
4-0-27-3
15.6
1
Jason Holder To MS Dhoni
सिंगल के साथ ओवर की हुई समाप्ति और धोनी ने अपना खाता भी खोला| छोटी लेंथ की गेंद को पुल करते हुए स्क्वायर लेग बाउंड्री से एक रन हासिल किया| 24 गेंदों पर 26 रनों की दरकार| मुकाबला अब यहाँ पर रोमांचक हो गया है और बीच क्रीज़ पर धोनी हैं|
एम एस धोनी अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आते हुए| फिनिशिंग टच की ज़रुरत...
15.5
W
Jason Holder To Faf du Plessis OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक ही ओवर में चेन्नई को लगा दो बड़ा झटका|  फाफ डु प्लेसिस 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जेसन होल्डर के हाथ लगी तीसरी विकेट लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाना चाहते थे| गेंद टप्पा कहकर अतरिक्त उछाल के साथ आई जिसके कारन पुल शॉट खेलने के द्वारा फाफ़ गेंद को बीच बल्ले से नहीं खेल सके|बल्ले का उपरी हिस्सा लेती हुई गेंद शॉर्ट मिड ऑन की ओर ऊँची हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद जिन्होंने कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 108/4 चेन्नई|
15.4
1
Jason Holder To Ambati Rayudu
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
अंबाती रायुडू बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
15.3
W
Jason Holder To Suresh Raina OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! एक और ब्रेक थ्रू दिलाते हुए होल्डर| 2 रन बनाकर लौटे पवेलियन| होल्डर ने मुकाबले में अभी भी जान बाक़ी रखी है| रैना बाउंसर के चक्कर में थे लेकिन आई यॉर्कर और वहीँ गच्छा खा गए| गेंद जाकर सीधे जूतों पर जा लगी और एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने ज़रा भी समय नहीं लिया और ऊँगली खड़ी कर दी| रैना ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा मानो उन्हें पता था कि ये डेड प्लम्ब है| 107/3 चेन्नई, 27 गेंदों पर 28 रनों की दरकार|
15.2
1
Jason Holder To Faf du Plessis
पैड्स पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
15.1
1
Jason Holder To Suresh Raina
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 105/2
2 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • W 14.4
  • 1 WD 14.5
  • 114.5
  • 014.6
du Plessis
40 (34)
S. Raina
1 (1)
R. Khan
4-0-27-1
14.6
0
Rashid Khan To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए|
14.5
1
Rashid Khan To Suresh Raina
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.5
wd
Rashid Khan To Suresh Raina
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
सुरेश रैना बल्लेबाज़ी करने मैदान में आए...
14.4
W
Rashid Khan To Moeen Ali OUT!
आउट!! बोल्ड!!! राशिद खान के नाम सफलता| एक बड़ा झटका चेन्नई को मोईन के रूप में लगता हुआ| 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| लेग स्पिन बॉल को बैकफुट से खेलने गए| टर्न होकर शरीर पर जा लगी गेंद और पैड्स से टकराने के बाद दो टप्पा खाई और विकेट्स से जा टकराई बॉल| अनलकी रहे मोईन यहाँ पर| 103/2 चेन्नई, 32 गेंदों पर 32 रनों की दरकार|
14.3
0
Rashid Khan To Moeen Ali
गुगली!! हलके हाथों से उसे फाइन लेग की तरफ मोड़ा लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
14.2
0
Rashid Khan To Moeen Ali
फ्लाईटेड बॉल, स्लॉग किया लेकिन बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई गेंद|
14.1
0
Rashid Khan To Moeen Ali
लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से खेला, गैप हासिल नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 103/1
6 रन
  • 213.1
  • 213.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 113.6
M. Ali
17 (13)
du Plessis
40 (33)
J. Holder
3-0-23-1
13.6
1
Jason Holder To Moeen Ali
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल निकाला| चेन्नई की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 32 रन चाहिए|
13.5
1
Jason Holder To Faf du Plessis
फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला, एक रन मिल गया|
13.4
0
Jason Holder To Faf du Plessis
आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
13.3
0
Jason Holder To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
13.2
2
Jason Holder To Faf du Plessis
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल लगाते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
13.1
2
Jason Holder To Faf du Plessis
फुलटॉस गेंद को फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट खेला, 2 रन मिला|
ओवर की समाप्ति 13 : 97/1
6 रन
  • 012.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 412.4
  • 112.5
  • 112.6
du Plessis
35 (28)
M. Ali
16 (12)
R. Khan
3-0-25-0
12.6
1
Rashid Khan To Faf du Plessis
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
12.5
1
Rashid Khan To Moeen Ali
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12.4
4
Rashid Khan To Moeen Ali
चौका!!! मोईन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
12.3
0
Rashid Khan To Moeen Ali
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
12.2
0
Rashid Khan To Moeen Ali
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
12.1
0
Rashid Khan To Moeen Ali
कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहीँ पर रोक दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 91/1
8 रन
  • 111.1
  • 211.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 211.5
  • 111.6
M. Ali
11 (7)
du Plessis
34 (27)
S. Sharma
3-0-18-0
11.6
1
Sandeep Sharma To Moeen Ali
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.5
2
Sandeep Sharma To Moeen Ali
फुलटॉस गेंद को डीप कवर्स की ओर मोईन ने खेलकर 2 रन निकाला|
11.4
1
Sandeep Sharma To Faf du Plessis
मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
11.3
1
Sandeep Sharma To Moeen Ali
ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को कवर्स की ओर खेलने गए मोईन| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी और वहीँ पर रोक गए| बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन पूरा किया|
11.2
2
Sandeep Sharma To Moeen Ali
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
11.1
1
Sandeep Sharma To Faf du Plessis
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 83/1
8 रन
  • W 10.1
  • 110.2
  • 210.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 410.6
M. Ali
5 (3)
du Plessis
32 (25)
J. Holder
2-0-17-1
10.6
4
Jason Holder To Moeen Ali
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| 54 गेंदों पर 52 रन चेन्नई की टीम को जीत के लिए चाहिए|
10.5
0
Jason Holder To Moeen Ali
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
10.4
1
Jason Holder To Faf du Plessis
एक और पुल शॉट लेकिन इस बार सिंगल ही मिल पायेगा| डीप में इस शॉट के लिए फील्डर लगाया गया है|
10.3
2
Jason Holder To Faf du Plessis
छोटी गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से दो रन हासिल हुआ|
10.2
1
Jason Holder To Moeen Ali
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
अगले बल्लेबाज़ कौन? मोईन अली को भेजा गया है...
10.1
W
Jason Holder To Ruturaj Gaikwad OUT!
आउट!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर चेन्नई की टीम को लगता हुआ| ऋतुराज गायकवाड 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जेसन होल्डर ने पहला शिकार कर लिया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को आगे आकर कवर्स फील्डर के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और सीधे हवा में गई जहाँ पर शॉर्ट कवर्स के फील्डर ने कैच पकड़ा| 75/1 चेन्नई|
ओवर की समाप्ति 10 : 75/0
7 रन
  • 49.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 09.6
du Plessis
29 (23)
R. Gaikwad
45 (37)
A. Sharma
2-0-9-0
9.6
0
Abhishek Sharma To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| 60 गेंद पर 60 रनों की दरकार|
9.5
0
Abhishek Sharma To Faf du Plessis
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर रन लेना चाहते थे फाफ़ लेकिन साथी खिलाड़ी ने मना किया|
9.4
1
Abhishek Sharma To Ruturaj Gaikwad
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
9.3
1
Abhishek Sharma To Faf du Plessis
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
9.2
1
Abhishek Sharma To Ruturaj Gaikwad
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9.1
4
Abhishek Sharma To Ruturaj Gaikwad
ऑन ड्राइव और चौका मिलेगा!!! स्टेप आउट करते हुए बॉल को ओवरपिच बनाया और ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 68/0
8 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 48.4
  • 18.5
  • 08.6
du Plessis
28 (20)
R. Gaikwad
39 (34)
R. Khan
2-0-19-0
8.6
0
Rashid Khan To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.5
1
Rashid Khan To Ruturaj Gaikwad
सिंगल! एक टफ चांस!! राशिद के हाथों आई ये गेंद लेकिन तेज़ी की वजह से चिपक नहीं पाई और लॉन्ग ऑन बाउंड्री तक गई| फील्डर ने उसे फील्ड किया, एक ही रन मिला| ऊपर डाली गई गेंद को काफी जोर से सामने की तरफ मारा था|
8.4
4
Rashid Khan To Ruturaj Gaikwad
अति सुंदर!!! टेक्स्ट बुक कवर ड्राइव!!! गेंदबाज़ इससे निराश नहीं होंगे, क्योंकि ये शॉट आला दर्जे का था| फुल लेंथ बल थी चौथे स्टम्प पर| पैर निकालकर उसे ड्राइव कर दिया कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच| गैप मिला और गेंद बड़ी खूबसूरती से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
8.3
1
Rashid Khan To Faf du Plessis
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और सिंगल हासिल हुआ|
8.2
1
Rashid Khan To Ruturaj Gaikwad
क़दमों का इस्तेमाल करते हुए ;लॉन्ग ऑन पर खेला एक रन मिला|
8.1
1
Rashid Khan To Faf du Plessis
लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 8 : 60/0
2 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 17.6
du Plessis
26 (17)
R. Gaikwad
33 (31)
A. Sharma
1-0-2-0
7.6
1
Abhishek Sharma To Faf du Plessis
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन अपने खाते में डाला|
7.5
1
Abhishek Sharma To Ruturaj Gaikwad
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल निकाला|
7.4
0
Abhishek Sharma To Ruturaj Gaikwad
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
7.3
0
Abhishek Sharma To Ruturaj Gaikwad
विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद टप्पा खाती हुई पॉइंट फील्डर के पास गई|
7.2
0
Abhishek Sharma To Ruturaj Gaikwad
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
7.1
0
Abhishek Sharma To Ruturaj Gaikwad
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 7 : 58/0
11 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 66.4
  • 06.5
  • 46.6
du Plessis
25 (16)
R. Gaikwad
32 (26)
S. Kaul
1-0-11-0
6.6
4
Siddarth Kaul To Faf du Plessis
चौका! बाउंड्री के साथ एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| 11 रन इस ओवर से आये| इस गेंद को फाफ ने बैकफुट से कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| गैप मिला और बड़ी आसान बाउंड्री हासिल हुई| फाफ अपने जौहर दिखाते हुए| 58/0 चेन्नई|
6.5
0
Siddarth Kaul To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
6.4
6
Siddarth Kaul To Faf du Plessis
छक्का!!! इसी के साथ चेन्नई का स्कोर 50 के पार पहुँच गए| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे लॉन्ग ऑफ के ऊपर से स्टैंड में और मिला सिक्स|
6.3
1
Siddarth Kaul To Ruturaj Gaikwad
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.2
0
Siddarth Kaul To Ruturaj Gaikwad
कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, फील्डर ने गेंद को पकड़ा|
6.1
0
Siddarth Kaul To Ruturaj Gaikwad
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| रन नहीं मिल सका|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!! इसी के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!!  6 ओवर के बाद 47 बिना किसी नुकसान के चेन्नई, जीत से 88 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर धोनी के टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ टिके हुए हैं| हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को होगी पहले विकेट की तलाश...
ओवर की समाप्ति 6 : 47/0
11 रन
  • 45.1
  • 65.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
du Plessis
15 (13)
R. Gaikwad
31 (23)
R. Khan
1-0-11-0
5.6
0
Rashid Khan To Faf du Plessis
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से लेग साइड की ओर खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
5.5
0
Rashid Khan To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
5.4
1
Rashid Khan To Ruturaj Gaikwad
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
5.3
0
Rashid Khan To Ruturaj Gaikwad
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ का रिव्यु हुआ सफल!! बाल बाल बचे यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील पर आउट दिए जाने के खिलाफ रिव्यु लिया था जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ग्लव्स से लगने के बाद पैड्स से टकराई थी| भाग्य का साथ मिला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खीचकर स्वीप मारने गए थे और फ्रंट पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|
5.2
6
Rashid Khan To Ruturaj Gaikwad
छक्का! पहले चौका और अब मैस्किमम!! राशिद को आड़े हाथ लेते हुए रुतुराज!! इस बार आगे आकर गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| बल्ले से बेहतरीन संपर्क हुआ और पूरे छह रन हासिल हुए|
5.1
4
Rashid Khan To Ruturaj Gaikwad
चौका!!!! इसी के साथ राशिद खान का स्वागत करते हुए बल्लेबाज़| गेंदबाज़ पर आक्रमण| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप करने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधे कीपर के ऊपर से गई| फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 5 : 36/0
9 रन
  • 14.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 04.6
du Plessis
15 (11)
R. Gaikwad
20 (19)
J. Holder
1-0-9-0
4.6
0
Jason Holder To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| 5 के बाद 36/0 चेन्नई|
4.5
4
Jason Holder To Faf du Plessis
चौका! एक और बाउंड्री यहाँ पर फाफ द्वारा लगाई गई| इस बार चहलकदमी करते हुए गेंद की पिच तक आये और उसे उठाकर मार दिया लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
4.4
0
Jason Holder To Faf du Plessis
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
4.3
0
Jason Holder To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, मिड ऑन की दिशा में खेला|
4.2
4
Jason Holder To Faf du Plessis
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| लॉन्ग ऑन की दिशा में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
4.1
1
Jason Holder To Ruturaj Gaikwad
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 27/0
15 रन
  • 23.1
  • 03.2
  • 63.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 63.6
du Plessis
7 (6)
R. Gaikwad
19 (18)
B. Kumar
2-0-17-0
3.6
6
Bhuvneshwar Kumar To Faf du Plessis
छक्का! एक और मैक्सिमम!!! पहले गायकवाड और अब इस बार फाफ ने अपने हाथ खोले और लॉन्ग ऑन बाउंड्री को निशाना बनाते हुए छह रन हासिल किये| लेंथ बॉल थी जिसे फाफ ने परखा और उठाकर मार दिया खड़े खड़े सीमा रेखा के पार| काफी महंगा ओवर भुवि का समाप्त हुआ यहाँ पर| 4 के बाद 27/0 चेन्नई, लक्ष्य से 108 रन दूर|
3.5
1
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
इस बार पॉइंट की दिशा में बॉल को टैप करते हुए सिंगल हासिल क्या| समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़|
3.4
0
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
3.3
6
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
छक्का! शानदार टाइमिंग!! बड़े आराम से इस गेंद को रुतुराज ने खेला| गेंदबाज़ भी भौचक्का रह गए| मिड विकेट बाउंड्री को टार्गेट किया और पूरे छह रन हासिल किये|
3.2
0
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
बेहतरीन यॉर्कर!! सही समय पर उसे ब्लॉक किया, पॉइंट की दिशा में खेला, कोई रन नहीं हुआ|
3.1
2
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
स्टेप आउट करते हुए इस गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मारना चाहा लेकिन सम्पर्क बढ़िया नहीं| फील्डर पीछे गए, दो ही रन मिले|
ओवर की समाप्ति 3 : 12/0
5 रन
  • 42.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
du Plessis
1 (5)
R. Gaikwad
10 (13)
S. Sharma
2-0-10-0
2.6
0
Sandeep Sharma To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
2.5
0
Sandeep Sharma To Faf du Plessis
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
2.4
1
Sandeep Sharma To Ruturaj Gaikwad
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल हासिल किया|
2.3
0
Sandeep Sharma To Ruturaj Gaikwad
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
2.2
0
Sandeep Sharma To Ruturaj Gaikwad
गुड लेंथ बॉल!!! बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
2.1
4
Sandeep Sharma To Ruturaj Gaikwad
चौका!!! शानदार शॉट यहाँ पर ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से देखने को मिली| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 2 : 7/0
2 रन
  • 01.1
  • 1 WD 1.2
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
du Plessis
1 (3)
R. Gaikwad
5 (9)
B. Kumar
1-0-2-0
1.6
0
Bhuvneshwar Kumar To Faf du Plessis
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से इस गेंद को कवर्स की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| महज़ 2 रन इस ओवर से आये| 2 के बाद 7/0 चेन्नई|
1.5
0
Bhuvneshwar Kumar To Faf du Plessis
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कसी हुई गेंदबाजी भुवि द्वारा चल रही है|
1.4
1
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
1.3
0
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद| अब तक अच्छी लय में दिखे हैं भुवि|
1.2
0
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
पंच किया इस बार ऑन द राइज लेकिन सीधा फील्डर की तरफ, कोई रन नहीं|
1.2
wd
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
1.1
0
Bhuvneshwar Kumar To Ruturaj Gaikwad
आउटस्विंगर के साथ हुई है शुरुआत!!! ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
दूसरे छोर से गेंदबाजी के लिए कौन आएगा? भुवि को थमाई गई है गेंद...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 30.6
R. Gaikwad
4 (5)
du Plessis
1 (1)
S. Sharma
1-0-5-0
0.6
3
Sandeep Sharma To Ruturaj Gaikwad
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर गैप में खेला| फील्डर उसके पीछे गए, 3 रन मिल गया|
0.5
0
Sandeep Sharma To Ruturaj Gaikwad
ओवरपिच गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
0.4
0
Sandeep Sharma To Ruturaj Gaikwad
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, रन नहीं हो सका|
0.3
1
Sandeep Sharma To Faf du Plessis
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट लगाने गए फाफ़| बल्ले के बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|
0.2
1
Sandeep Sharma To Ruturaj Gaikwad
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर गैप में खेलकर एक रन लिया|
0.1
0
Sandeep Sharma To Ruturaj Gaikwad
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, रन नहीं मिला|
मैच की जानकारी
  • स्थान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
  • मौसम साफ़
  • टॉस Chennai Super Kings ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच Josh Hazlewood
  • अंपायर नितिन मेनन, यशवंत बर्डे, माइकल गौफ
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement