Advertisement
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका vs भारत, पहला एकदिवसीय Commentary, Live Updates

दक्षिण अफ्रीका vs भारत, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

दक्षिण अफ्रीका vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
पहला एकदिवसीय, द वॉन्डरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग , Dec 17, 2023
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
116 (27.3)
भारत भारत
117/2 (16.4)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अर्शदीप सिंह
    5/37(10)
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख्याल| आपसे फिर होगी मुलाकात 19 दिसम्बर को शाम 04.00 बजे इस सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले के साथ जो सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हमने सीरीज़ के पहले ही मैच में जीत हासिल की है| आगे राहुल ने कहा कि हमारे तेज़ गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया और बल्लेबाज़ी में श्रेयस अय्यर और युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की उसे देखकर मैं काफी खुश हूँ| 
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अर्शदीप सिंह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद अर्शदीप ने बताया कि मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूँ| आगे कहा कि जब मैं शुरुआत में गेंदबाजी कर रहा था तो मुझे लगा कि इस विकेट पर मैं अधिक से अधिक विकेट ले सकता हूँ और मैंने सटीक लाइन और लेंथ को पकड़े रखा जिसका मुझे इनाम मिला| इसके लिए मैंने काफी मेहनत की थी और अब जाकर मुझे उसका फल मिल रहा है| मैं इस पल को जीना चाहता हूँ और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने को देखूंगा|
मैच गंवाकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने बताया कि मैंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाज़ी की और पिच से उन्हें काफी मदद मिली| आगे मार्करम ने कहा कि 6 से 7 ओवरों तक स्विंग काफी देखने को मिल रही थी जिसका उन्होंने फायदा उठाया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम अगले मैच में बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ना ही प्रोटियाज़ की बल्लेबाज़ी चली और टोटल इतना कम था कि भारतीय बल्लेबाजों ने अफ्रीका के गेंदबाजों को मुकाबले में अपने कदम ही नहीं रखने दिए| भारतीय कप्तान केएल राहुल भी टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे लेकिन आसमान में बादल छाए हुए थे जिसका फायदा गेंदबाजों को मिला| हाँ इस रन चेज़ में गायकवाड के रूप में भारत ने शुरूआती विकेट ज़रूर गंवाई थी लेकिन अय्यर और सुदर्शन ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से ये तय किया कि मेज़बान टीम गेम में वापसी नहीं कर पाए| कुल मिलाकर टीम इंडिया की तरफ से ये लाजवाब प्रदर्शन रहेगा| अब यहाँ से दूसरे मुकाबले के लिए काफिला सेंट जॉर्ज पार्क जायेगा जहाँ मेज़बान टीम अपनी पूरी जी जान लगाते हुए दिखेगी वहीँ केएल राहुल चाहेंगे कि जीत हासिल करते हुए सीरीज में अजय बढ़त बनाई जाए|
वहीँ उनके साथ आवेश खान ने भी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया और 4 विकेट लेते हुए प्रोटियाज़ मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया| फिर 117 रनों के इस रन चेज़ में युवा साई सुदर्शन (55) ने श्रेयस अय्यर (52) के साथ मिलकर 88 रनों की साझेदारी निभाई और अपनी टीम को जीत की रेखा के पास ला दिया| ऐसा कहा जा सकता है कि जीत की नींव गेंदबाजों ने रखी तो उसपर इमारत बल्लेबाजों ने बनाई| वहीँ आज अफ्रीकी टीम के लिए टॉस के अलावा कुछ भी सही नहीं रहा| टॉस भले ही एडन मार्करम ने जीता लेकिन उसके बाद उनके लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं रहा|
डेब्यू मुकाबले पर साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक और टीम को लक्ष्य के पार ले गए| 8 विकटों से टीम इंडिया विजयी| भारत ने 1-0 से एकदिवसीय सीरीज में बढ़त हासिल की है| टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में इसी मैदान पर मेज़बान टीम को महज़ 95 रनों पर ऑल आउट किया था और आज इस वनडे मुकाबले में उसी शानदार बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को महज़ 116 रनों पर ही समेट दिया| वहां कुलदीप यादव ने खोला था अपना पंजा तो यहाँ अर्शदीप सिंह ने अपना पहला एकदिवसीय फाईफर हासिल करते हुए मेज़बान टीम को चारो खाने चित कर दिया|
ओवर की समाप्ति 16.4 : 117/2
6 रन
  • 416.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 116.4
त. वर्मा
1 (3)
स. सुदर्शन
55 (43)
न. बर्गर
5.4-1-35-0
16.4
1
नंद्रे बर्गर To तिलक वर्मा
सिंगल!! इसी के साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकटों से शिकस्त दे दी है!! लेग स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| इसी बीच पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
16.3
0
नंद्रे बर्गर To तिलक वर्मा
बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डक करते हुए बॉल को कीपर की ओर जाने दिया|
16.2
1
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
कैच ड्रॉप!! स्लिप फील्डर से हुई बड़ी चूक| हालांकि अब इससे कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भारत अब एक ही रन दूर जीत से यहाँ पर| 54 रनों पर साई को मिला जीवनदान| शॉर्टपिच गेंद पर झुकते हुए अपर कट शॉट लगाने गए लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई और सीधा स्लिप फील्डर की गोद में तेज़ी के साथ गई जिसे वो लपक नहीं पाए| दूर गई उनसे गेंद और एक रन का मौका दे गई|
16.1
4
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
चौका! शानदार ऑफ़ ड्राइव!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ जड़ दिए चार रन| अब जीत से महज़ 2 रन दूर टीम इंडिया| मिड ऑफ़ फील्डर के पास हिलने तक का मौका नहीं बन पाया| साई चाहेंगे कि उनके बल्ले से ही विनिंग रन्स आयें|
ओवर की समाप्ति 16 : 111/2
15 रन
  • 415.1
  • 115.2
  • 415.3
  • 615.4
  • W 15.5
  • 015.6
त. वर्मा
0 (1)
स. सुदर्शन
50 (41)
फेहलुकवायो
1-0-15-1
15.6
0
एंडिल फेहलुकवायो To तिलक वर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन पाया|
तिलक वर्मा अब क्रीज़ पर आये हैं| भारत जीत से महज़ 6 रन दूर है|
15.5
W
एंडिल फेहलुकवायो To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!!! कैच आउट!! दूसरा झटका यहाँ पर भारत को लगता हुआ!! 88 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! एंडिल फेहलुकवायो के हाथ लगी पहली विकेट!! श्रेयस अय्यर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट खेलना चाहा| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए अय्यर| इसी बीच बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से डेविड मिलर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 111/2 भारत, जीत से बस 6 रन दूर|
15.4
6
एंडिल फेहलुकवायो To श्रेयस अय्यर
छक्का!!! इसी के साथ श्रेयस अय्यर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए|
15.3
4
एंडिल फेहलुकवायो To श्रेयस अय्यर
चौका!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को अय्यर ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.2
1
एंडिल फेहलुकवायो To साई सुदर्शन
सिंगल!! इसी के साथ वनडे क्रिकेट में डेब्यू करते हुए साई सुदर्शन ने अर्धशतक पूरा किया!! परिवार और उनके लिए एक शानदार पल होगा ये| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.1
4
एंडिल फेहलुकवायो To साई सुदर्शन
चौका!!! बेहतरीन अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं साई सुदर्शन यहाँ पर!! एक और बाउंड्री अपने नाम करते हुए!! उप्पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर गैप में ड्राइव किया| बॉल तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 96/1
8 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 414.5
  • 114.6
स. सुदर्शन
45 (39)
श. अय्यर
42 (42)
त. शम्सी
3-0-22-0
14.6
1
तबरेज शम्सी To साई सुदर्शन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| भारत को जीत के लिए 21 रनों की दरकार है|
14.5
4
तबरेज शम्सी To साई सुदर्शन
चौका!! साई सुदर्शन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
14.4
1
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
बैक फुट से अय्यर ने गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| एक रन आसानी से मिल गया|
14.3
1
तबरेज शम्सी To साई सुदर्शन
ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला और एक रन लिया|
14.2
0
तबरेज शम्सी To साई सुदर्शन
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
14.1
1
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 88/1
8 रन
  • 113.1
  • 213.2
  • 013.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 013.6
स. सुदर्शन
39 (35)
श. अय्यर
40 (40)
क. महाराज
3-0-19-0
13.6
0
केशव महाराज To साई सुदर्शन
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| भारत को अब जीत के लिए 29 रन चाहिए|
13.5
1
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पॉइंट की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर एक रन पूरा कर लिया|
13.4
4
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.3
0
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
13.2
2
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप इ गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
13.1
1
केशव महाराज To साई सुदर्शन
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 80/1
9 रन
  • 412.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
श. अय्यर
33 (36)
स. सुदर्शन
38 (33)
त. शम्सी
2-0-14-0
12.6
0
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
12.5
0
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
12.4
0
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.3
1
तबरेज शम्सी To साई सुदर्शन
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.2
4
तबरेज शम्सी To साई सुदर्शन
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री साई सुदर्शन के बल्ले से आती हुई!! इस बार बैक फुट से गेंद को मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
12.1
4
तबरेज शम्सी To साई सुदर्शन
चौका!!! साई सुदर्शन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 71/1
5 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 211.6
श. अय्यर
33 (33)
स. सुदर्शन
29 (30)
क. महाराज
2-0-11-0
11.6
2
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
दुग्गी!! आगे की गेंद पर अय्यर ने एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट खेला| नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन हासिल किया|
11.5
1
केशव महाराज To साई सुदर्शन
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को साई सुदर्शन ने बैक फुट से स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए 1 रन पूरा किया|
11.4
1
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
लेग साइड की ओर अय्यर ने खेलकर एक रन अपने नाम किया|
11.3
1
केशव महाराज To साई सुदर्शन
ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया जहाँ से एक रन मिला|
11.2
0
केशव महाराज To साई सुदर्शन
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
11.1
0
केशव महाराज To साई सुदर्शन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फिट से डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 66/1
5 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 1 WD 10.3
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
स. सुदर्शन
27 (26)
श. अय्यर
30 (31)
त. शम्सी
1-0-5-0
10.6
1
तबरेज शम्सी To साई सुदर्शन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.5
1
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
इस बार लॉन्ग ऑफ की ओर श्रेयस अय्यर ने खेलकर एक रन निकाला|
10.4
1
तबरेज शम्सी To साई सुदर्शन
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
10.3
1
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.3
wd
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10.2
0
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
एक बार फिर से लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फर से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले के सबसे निचले भाग को लगकर ऑफ साइड की ओर गई| रन नहीं आ सका|
10.1
0
तबरेज शम्सी To श्रेयस अय्यर
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 10 : 61/1
6 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 19.6
श. अय्यर
28 (27)
स. सुदर्शन
25 (24)
क. महाराज
1-0-6-0
9.6
1
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और रन पूरा किया| 10 के बाद 61/1 भारत| अब लक्ष्य से महज़ 56 रन दूर|
9.5
4
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
चौका! लाजवाब ड्राइव| अपने लिए रूम बनाया और गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
9.4
0
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
सॉलिड डिफेन्स!! फ्लाईटेड गेंद को पूरी तरह से सम्मान दिया| कोई रन नहीं होगा|
9.3
0
केशव महाराज To श्रेयस अय्यर
डॉट बॉल!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
9.2
1
केशव महाराज To साई सुदर्शन
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया जाएगा| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
9.1
0
केशव महाराज To साई सुदर्शन
टर्न के साथ गेंद को खेला| सॉलिड डिफेन्स किया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 9 : 55/1
11 रन
  • 48.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 48.4
  • 08.5
  • 28.6
श. अय्यर
23 (23)
स. सुदर्शन
24 (22)
न. बर्गर
5-1-29-0
8.6
2
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
हवा में गेंद लेकिन साथ-साथ बल्ला भी अय्यर के हाथों से छूटा| जिस तरह मिड ऑन फील्डर के ऊपर से निकलते हुए नो मेंस लैंड में गिरी गेंद उसी तरह बल्ला भी शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गिरा| फील्डर ने पीछे भागते हुए गेंद को फील्ड किया| दो रन मिल गया|
8.5
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
इस बार सटीक लाइन और लेंथ पर डाली गई गेंद| अय्यर ने क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
8.4
4
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
चौका! इसी के साथ भारत का 50 रन भी बोर्ड पर लग गया| रूम बनाया अय्यर ने यहाँ पर| कवर्स और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से अंदर आती गेंद को खेला| गैप मिला| एडन ने उसका पीछा ज़रूर किया लेकिन बॉल को सीमा रेखा के पार जाने से रोक नहीं पाए|
8.3
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
फुल बॉल!! सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर वहां पर तैनात, कोई रन नहीं मिल पायेगा|
8.2
1
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
इस बार समझदारी भरा सिंगल ले लिया है यहाँ पर| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
8.1
4
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
चौका!!! फ्रंट फुट से करारा पुल शॉट लागाया!! शॉटपिच डाली गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| ऐसा लगा कि इस गेंद के लिए ही तैयार खड़े थे साई यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 8 : 44/1
7 रन
  • 17.1
  • 27.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 27.5
  • 27.6
श. अय्यर
17 (19)
स. सुदर्शन
19 (20)
व. मुल्डर
4-0-26-1
7.6
2
वियान मुल्डर To श्रेयस अय्यर
एक बार फिर से उसी मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर जबतक भागकर उसे फील्ड करते बल्लेबाजों ने दो रन हासिल कर लिया है| 44/1 भारत|
7.5
2
वियान मुल्डर To श्रेयस अय्यर
शरीर पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड विकेट की तरफ उसे मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
7.4
0
वियान मुल्डर To श्रेयस अय्यर
फुल बॉल!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ ड्राइव किया| गेंदबाज़ ने अपना बायां हाथ लगाकर उसे रोक दिया| गैप नहीं मिल सका|
7.3
0
वियान मुल्डर To श्रेयस अय्यर
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
7.2
2
वियान मुल्डर To श्रेयस अय्यर
दुग्गी!!! हवा में थी गेंद लेकिन लॉन्ग ऑफ़ की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| दोनों फील्डर अंदर थे इस वजह से हवा में अय्यर ने शॉट लगाया था| मिड ऑफ़ फील्डर ने पीछे की तरफ भागते हुए उसे रोका|
7.1
1
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ होगी ओवर की शुरुआत!! इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए डीप से एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 37/1
7 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 26.3
  • 46.4
  • 06.5
  • 1 WD 6.6
  • 06.6
श. अय्यर
11 (14)
स. सुदर्शन
18 (19)
न. बर्गर
4-1-18-0
6.6
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ अय्यर ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
6.6
wd
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
वाइड!!! इस बार लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
6.5
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
6.4
4
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
चौका! शॉर्टपिच गेंद| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर| दूर से ही उसपर बल्ला चलाया लेकिन उछाल से चकमा खाए| आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ|
6.3
2
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
इस बार विकेट लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी बॉल जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
6.2
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
6.1
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 6 : 30/1
2 रन
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 25.4
  • 05.5
  • 05.6
स. सुदर्शन
18 (19)
श. अय्यर
5 (8)
व. मुल्डर
3-0-19-1
5.6
0
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5.5
0
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
एक डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ शॉट्स लगाना छह रहे लेकिन गेंदबाजी अच्छी हो रही है यहाँ पर| रन बनाना इतना नहीं होगा यहाँ पर|
5.4
2
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
दुग्गी!! शरीर पर डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद को पकड़ने भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
5.3
0
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
इस बार ऑन ड्राइव किया लेकिन गेंद को रोका दिया गया| कोई रन नहीं हो सका|
5.2
0
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| अपना समय लेकर खेल रहे हैं बल्लेबाज़| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
5.1
0
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 5 : 28/1
0 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
श. अय्यर
5 (8)
स. सुदर्शन
16 (13)
न. बर्गर
3-1-11-0
4.6
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन की इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला गया जिसे फील्डर ने दायें ओर डाईव लगाकर रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ| 28/1 भारत|
4.5
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
4.4
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
ऑन ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
4.3
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
प्ले एंड मिस!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
4.2
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार शार्प बाउंसर का हुआ इस्तेमाल| बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये|
4.1
0
नंद्रे बर्गर To श्रेयस अय्यर
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 4 : 28/1
11 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 13.3
  • 1 WD 3.4
  • W 3.4
  • 43.5
  • 13.6
श. अय्यर
5 (2)
स. सुदर्शन
16 (13)
व. मुल्डर
2-0-17-1
3.6
1
वियान मुल्डर To श्रेयस अय्यर
एक रन!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.5
4
वियान मुल्डर To श्रेयस अय्यर
चौका!! इसी के साथ श्रेयस अय्यर ने पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव यहाँ पर देखने को मिला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| कोई मौका नहीं बन पाया किसी फील्डर के पास गेंद को रोकने का यहाँ पर| बॉल सीधा गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.4
W
वियान मुल्डर To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! कमाल का रिव्यु फील्डिंग कप्तान द्वारा लिया गया और एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| ऋतुराज गायकवाड महज़ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| | फील्डिंग टीम चाहेगी कि अब यहाँ से अपना दबदबा बनाकर रखना है| एंगल से अंदर आती गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए गायकवाड, स्विंग हुई और बल्ले को बीट करते हुए सीधा जाकर फ्रंट पैड्स को लग गई| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| मार्करम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाकर विकेट्स को लग रही थी इसलिए थर्ड अम्पायर ने भी उसे आउट करार दिया| 23/1 भारत|
3.4
wd
वियान मुल्डर To ऋतुराज गायकवाड
वाइड! डाउन द लेग थी गेंद| फ्लिक शॉट खेलना चाहा लेकिन बीट हुए| बॉल सीधा कीपर के पास गई| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
3.3
1
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
एक बार फिर से एंगल बल्ले से गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
3.2
4
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!!! चौका मिलेगा सुदर्शन को यहाँ पर!!! ऑफ़ साइड पर खेलना पसंद करते हैं ये बल्लेबाज़| इस बार ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की दिशा में ड्राइव किया| कवर फील्डर के पास गेंद को रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.1
0
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 3 : 17/0
5 रन
  • 42.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
ऋ. गायकवाड
5 (9)
स. सुदर्शन
11 (10)
न. बर्गर
2-0-11-0
2.6
0
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
2.5
1
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ प्लेस कर दिया| डीप से एक रन हासिल किया|
2.4
0
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
एक और सटीक लाइन और लेंथ पर डाली गई गेंद| साई ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बनेगा|
2.3
0
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
एक और डॉट गेंद!! तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
2.2
0
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|
2.1
4
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
चौका!! साई सुदर्शन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
6 रन
  • 11.1
  • 1 NB 1.2
  • 41.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
ऋ. गायकवाड
5 (8)
स. सुदर्शन
6 (5)
व. मुल्डर
1-0-6-0
1.6
0
वियान मुल्डर To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
1.5
0
वियान मुल्डर To ऋतुराज गायकवाड
रन आउट का मौका लेकिन चूक गए मार्करम!! अगर डायरेक्ट हिट लग जाता या फिर गेंदबाज़ उस गेंद को लपककर विकटों पर लगा देते तो बल्लेबाज़ साई का काम तमाम हो जाता| एक बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव था जिसपर मार्करम ने मिड ऑफ़ पर अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए रोक दिया था| उसी दौरान साई रन लेने के इरादे से काफी आगे भाग निकले थे जहाँ पर रन आउट होने से बच गए|
1.4
0
वियान मुल्डर To ऋतुराज गायकवाड
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
1.3
0
वियान मुल्डर To ऋतुराज गायकवाड
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
1.2
4
वियान मुल्डर To ऋतुराज गायकवाड
चौका! फ्री हिट गेंद का पूरा फायदा उठाया| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
1.2
nb
वियान मुल्डर To ऋतुराज गायकवाड
नो बॉल! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
1.1
1
वियान मुल्डर To साई सुदर्शन
सिंगल!! इस बार एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 40.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
स. सुदर्शन
5 (4)
ऋ. गायकवाड
1 (2)
न. बर्गर
1-0-6-0
0.6
1
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.5
0
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का सोचा लेकिन लिया नहीं| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| अगर रिव्यु लिया जाता तो ये फैसला उनके पक्ष में जा सकता था|
0.4
0
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
0.3
4
नंद्रे बर्गर To साई सुदर्शन
चौका! पहली ही गेंद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में और उसपर बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला है| साई और उनके परिवार के लिए ये खुशियों भरा पल है| फुल गेंद की गेंद| ऑफ़ साइड पर ड्राइव किया| शॉर्ट कवर्स फील्डर को बीट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है यहाँ पर| इस शॉट के साथ उनका आत्मविश्वास भी ऊपर आएगा|
0.2
1
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
एक और इन साइड एज और इस बार ऑफ़ साइड पर गई गेंद पैड्स से लगने के बाद| सिंगल का मौका बनाया और भाग भी लिया| पहला रन भारत के लिए बोर्ड पर लगता हुआ|
0.1
0
नंद्रे बर्गर To ऋतुराज गायकवाड
पहली ही गेंद ऊपर रखकर स्विंग कराने की कोशिश थी| ड्राइव करने गए| इन साइड एज लेकर पैड्स को जा लगी बॉल| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान द वॉन्डरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अर्शदीप सिंह
  • अंपायर बोंगानी जेले, रिचर्ड केटलबरो, अहसान रजा
  • रेफ़री क्रिस ब्रॉड
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement