आगामी मैच
Advertisement
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 42 Commentary, Live Updates
बेंगलुरु vs राजस्थान, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 42, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
, Apr 24, 2025

205/5
(20.0)

194/9
(20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराया
% Chance to Win
बेंगलुरु
राजस्थान
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचजोश हेजलवुड4/33(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 07.30 बजे चेन्नई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जोश हेज़लवुड को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी में कभी बाउंसर, यॉर्कर लाइन और धीमी गति की गेंद का इस्तेमाल किया जिससे बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी हुई| आगे हेज़लवुड ने कहा कि पिच से मुझे काफी अतिरिक्त उछाल भी मिल रही थी|
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| हमने इस सीजन यहाँ अभी तक नहीं जीता था और आज की इस जीत से हमारा मनोबल और भी ऊपर आया है| आगे कहा कि आज की विकेट काफी अलग थी| जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है| 10 ओवरों के बाद उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की वो काबिले तारीफ है| हाँ पहले दस ओवरों में उन्होंने काबिले तारीफ बल्लेबाजी की थी और हमें विकटों की दरकार थी जो हमें मिलती चली गई|
मैच गंवाकर बात करने आए राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने बताया कि हमने शुरुआत में बल्लेबाज़ी काफी अच्छी की थी और तेज़ गति से रन बना रहे थे| हालाँकि बीच के ओवरों में जब 8 से 10 रन्स प्रति ओवर चाहिए थे तो हमने धीमा खेल दिया और विकटों को भी गंवा दिया| आगे रियान ने कहा कि हमें अपनी बल्लेबाज़ी में अभी सुधार करने की दरकार है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम कोशिश करेंगे कि अपने अगले मैच में बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल करें|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
9 ओवरों में आरआर ने 110 रन बना लिया था| यहाँ से लगा कि गेम एक तरफ़ा राजस्थान पक्ष में झुक जाएगा लेकिन स्पिनरों ने आकर उसे बराबरी पर ला दिया| यहाँ से काफी कुछ ध्रुव जुरेल (47) और शिमरन हेटमायर (11) के ऊपर निर्भर कर रहा था| आखिरी की 30 गेंदों पर 58 रनों की दरकार थी| 17वें ओवर में हेजलवुड ने तो सस्ता ओवर डालकर गेम को बनाया लेकिन 18वें ओवर में भुवि ने 22 रन दे दिए और गेम पूरी तरह से आरआर की झोली में चला गया| इस दौरान शुभम दुबे और जुरेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और आरसीबी को गेम से दूर कर दिया| लेकिन अंतिम के दो ओवरों में हेजलवुड और फिर यश दयाल ने आरआर को 18 रन्स नहीं मारने दिया और जीता हुआ मुकाबला उनके मुंह से छीन लिया|
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जयसवाल ने 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दी| इस दौरान युवा वैभव सूर्यवंशी ने भी एक दो झन्नाटेदार शॉट्स दिखाए| 72 के स्कोर पर जयसवाल का विकेट गिरा जहाँ से नितीश राणा (28) और रियान पराग (22) ने पारी को सम्भाला और बड़े शॉट्स लगाते हुए टीम को रन चेज में बनाए रखा| दोनों के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई लेकिन फिर आरसीबी के स्पिनरों ने आकर कसी हुई गेंदबाजी की और गेम को टाईट करते चले गए| क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा ने पिच का इस्तेमाल किया और रन गति पर रोक लगाते हुए बड़े शॉट्स पर बांध लगा दिया| इसके दबाव में राणा और पराग दोनों अपना विकेट गँवा बैठे|
हालाँकि आज के इस मुकाबले में आरसीबी टीम ने 200 से अधिक का टोटल बोर्ड पर लगाया था लेकिन महज 19 गेंदों पर 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर यशस्वी जयसवाल ने राजस्थान के लिए गेम बनाया लेकिन बाक़ी के बल्लेबाज उसे फिनिशिंग लाइन के पार नहीं पहुंचा सके| वहीँ दो महत्वपूर्ण अंक बेंगलुरु के खाते में दर्ज हुए हैं| कप्तान रजत को टॉस जीतने के मामले में भी अपने लक को बदलना होगा| टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का फैसला पूरी तरह से ग़लत साबित हो गया| बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (70) और देवदत्त (50) के शानदार अर्ध शतकों की बदौलत बोर्ड पर 205 रन्स लगाया था और ऐसा लगा था कि अच्छी गेंदबाजी के दम पर इसे डिफेंड कर लिया जाएगा लेकिन आरआर के बल्लेबाजों के इरादे कुछ और ही थे|
अपने घर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन उनकी पहली जीत| ऐसा कहा जा सकता है कि इस इस साल आरसीबी को उनका घरेलु मैदान रास नहीं आ रहा था लेकिन आज जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए उसे बदल दिया है| चार मुकाबले यहाँ पर खेले हैं और चौथे में जीत का स्वाद चखने को मिला है| कप्तान रजत पाटीदार अपने और टीम के इस प्रदर्शन से बेहद खुश होंगे| टॉस भले ही कप्तान के पक्ष में नहीं गया लेकिन मुकाबला आज अपने नाम किया है|
ओवर की समाप्ति 20 : 194/9
5 रन
- W 19.1
- 1 B 19.2
- W 19.3
- 119.4
- 119.5
- 119.6
फ. फारूकी
2 (2)
त. देशपांडे
1 (2)
यश दयाल
3-0-33-1
19.6
1
यश दयाल To फजलहक फारूकी
सिंगल!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 11 रनों से शिकस्त दे दी है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| इसी दौरान आरसीबी की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
1
यश दयाल To तुषार देशपांडे
एक रन!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से एक रन लिया|
19.4
1
यश दयाल To फजलहक फारूकी
सिंगल!! आरसीबी जीत के काफी करीब है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| 2 गेंदों पर अब 14 रनों की दरकार है|
अगले बल्लेबाज फजलहक फारूकी हैं| अब 3 गेंद 15 रन की दरकार है|
19.3
W
यश दयाल To वानिंदु हसरंगा OUT!
आउट!! रन आउट!! मुकाबला पूरी तरह से बेंगलुरु की झोली में चला गया है| एक रन तो मिला लेकिन दूसरे रन के दौरान हसरंगा रन आउट हो गए| जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| पहला रन तेजी से लिया| दूसरे के लिए भागे| इस बीच टिम डेविड का थ्रो कीपर जितेश शर्मा की तरफ काफी वाइड आया| वहां से उन्होंने गेंद को अपने दस्तानों में लिया और कूदकर बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज का काम तमाम कर दिया| 191/9 आरआर|
19.2
b
यश दयाल To तुषार देशपांडे
सिंगल!! बाई के रूप में आया एक रन| अब 4 गेंद पर 16 रन की दरकार है| अच्छी कीपिंग जितेश ने की और टीम के लिए कुछ रन्स बचाए| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर रन बचाया| सटीक यॉर्कर थी, बल्लेबाज उसपर बल्ला नहीं लगा पाए| कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन भाग लिया गया|
अगले बल्लेबाज़ फजलहक फारूकी हैं...
19.1
W
यश दयाल To शुभम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट राजस्थान की टीम गंवाती हुई यहाँ पर!! शुभम दुबे 12 रन बनाकर पवेलिय लौटे!! यश दयाल के हाथ लगी सफ़लता| पैड्स लाइन पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगी और वहां मौजूद फील्डर फिलिप साल्ट के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 189/8 राजस्थान रॉयल्स, जीत के लिए 5 गेंदों पर 17 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 19 : 189/7
1 रन
- 118.1
- 018.2
- W 18.3
- W 18.4
- 018.5
- 018.6
व. हसरंगा
0 (2)
श. दुबे
12 (6)
ज. हेजलवुड
4-0-33-4
18.6
0
जोश हेजलवुड To वानिंदु हसरंगा
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस ओवर में जोश हेज़लवुड ने 1 रन खर्च करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में आगे कर दिया है| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका| राजस्थान को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 17 रनों की ज़रुरत है|
18.5
0
जोश हेजलवुड To वानिंदु हसरंगा
डॉट गेंद!! हैट्रिक तो नहीं लेकिन टीम के लिए एक बेहतर गेंद डालने में कामयाब हो रहे हैं गेंदबाज़!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|
हसरंगा नए बल्लेबाज हैं| हैट्रिक पर हैं जोश हेजलवुड|
18.4
W
जोश हेजलवुड To जोफ्रा आर्चर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रजत पाटीदार बोल्ड जोश हेजलवुड| दो गेंद दो विकेट| हैट्रिक पर होंगे जोश हेजलवुड| मुकाबला एक बार फिर से बेंगलुरु की तरफ झुक गया है| आर्चर आये और आर्चर गए| हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज ने उसपर जोर से बल्ला चलाया| मिस हिट हुआ| बल्ले के आधे भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जिसे फील्डर पाटीदार ने लपक लिया है| 189/7 आरआर|
जोफ्रा आर्चर नए बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं| अब 9 गेंद 17 रनों की दरकार है...
18.3
W
जोश हेजलवुड To ध्रुव जुरेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! बेंगलुरु टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! ध्रुव जुरेल 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जोश हेजलवुड के हाथ लगी तीसरी विकेट| आरसीबी ने मुकाबले में वापसी कर ली है यहाँ पर| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करने का प्रयास किया| तभी बल्ले के करीब से होती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद उन्होंने कैच की अपील की लेकिन अम्पायर ने नकारा| ऐसे में फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि बल्ले का पिछला हिस्सा लेकर गेंद कीपर के पास गई थी| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 189/6 राजस्थान रॉयल्स|
18.2
0
जोश हेजलवुड To ध्रुव जुरेल
डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं हो सका| राजस्थान को अब जीत के लिए 10 गेंदों पट 17 रनों की दरकार है|
18.1
1
जोश हेजलवुड To शुभम दुबे
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 11 गेंदों पर अब 17 रनों की ज़रुरत है|
ओवर की समाप्ति 18 : 188/5
22 रन
- 617.1
- 117.2
- 617.3
- 117.4
- 417.5
- 417.6
ध. जुरेल
47 (32)
श. दुबे
11 (5)
भ. कुमार
4-0-50-1
17.6
4
भुवनेश्वर कुमार To ध्रुव जुरेल
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री ध्रुव जुरेल के बल्ले से आती हुई!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप्स के बाहर जाकर कीपर के ऊपर से स्कूप शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 22 रन्स आए भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से यहाँ पर| राजस्थान को अब जीत के लिए| 12 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है|
17.5
4
भुवनेश्वर कुमार To ध्रुव जुरेल
चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
17.4
1
भुवनेश्वर कुमार To शुभम दुबे
सिंगल!! ओवर थ्रो की वजह से आया यहाँ पर रन!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| ऐसे में फील्डर ने गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया जो स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
17.3
6
भुवनेश्वर कुमार To शुभम दुबे
छक्का!! शुभम दुबे के बल्ले से यहाँ पर आता हुआ सिक्स!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 15 गेंदों पर अब 27 रनों की दरकार है|
17.2
1
भुवनेश्वर कुमार To ध्रुव जुरेल
इस बार धीमी गति की डाली गई गेंद| जिसको बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| ऐसे में टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
17.1
6
भुवनेश्वर कुमार To ध्रुव जुरेल
छक्का!! पहली गेंद एक दम बल्ले के नीचे डाल दी गेंदबाज़ ने यहाँ पर!! राजस्थान की टीम रन चेज़ में पूरी तरह से जीवित है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 17 गेंदों पर अब 34 रनों की ज़रुरत है|
ओवर की समाप्ति 17 : 166/5
6 रन
- 1 WD 16.1
- 016.1
- 116.2
- W 16.3
- 016.4
- 016.5
- 416.6
श. दुबे
4 (3)
ध. जुरेल
32 (28)
ज. हेजलवुड
3-0-32-2
16.6
4
जोश हेजलवुड To शुभम दुबे
चौका!!! इस आखिरी गेंद पर दुबे ने गैप ढून्ढ लिया है| अब 18 गेंदों पर 40 रनों की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| ड्राइव किया गेंद को गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
16.5
0
जोश हेजलवुड To शुभम दुबे
एक और डॉट गेंद!! मुकाबला अब पूरी तरह से रोमांचक होता हुआ| स्लोवर बॉल| पुल लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| शॉर्ट मिड विकेट फील्डर की तरफ टप्पा खाने के बाद गई गेंद|
16.4
0
जोश हेजलवुड To शुभम दुबे
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
मुकाबला अब यहाँ से रोमांचक होता हुआ| 21 गेंद 44 रनों की दरकार है...
शुभम दुबे अगले बल्लेबाज हैं...
16.3
W
जोश हेजलवुड To शिमरन हेटमायर OUT!
आउट!! कैच आउट!! राजस्थान टीम को लगता हुआ बड़ा झटका यहाँ पर!! शिमरन हेटमायर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जोश हेजलवुड के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| टप्पा खाकर शरीर की ओर आई और बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर की तरफ गई जहाँ से जितेश शर्मा ने कैच पकड़ने के बाद जश्न मनाया| इसी बीच बल्लेबाज़ खुद से ही पवेलियन की तरफ चलते बने| 162/5 राजस्थान रॉयल्स|
16.2
1
जोश हेजलवुड To ध्रुव जुरेल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
16.1
0
जोश हेजलवुड To ध्रुव जुरेल
डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
16.1
wd
जोश हेजलवुड To ध्रुव जुरेल
वाइड!! लेग स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 160/4
12 रन
- 015.1
- 115.2
- 615.3
- 115.4
- 215.5
- 215.6
श. हेटमायर
11 (7)
ध. जुरेल
31 (26)
क. पंड्या
4-0-31-2
15.6
2
क्रुणाल पंड्या To शिमरन हेटमायर
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ सुरक्षित क्रीज़ में आ गए थे!! इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेला और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागे| तभी फील्डर ने गेंद को कीपर की तरफ थ्रो किया लेकिन बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर बल्ले को क्रीज़ के अंदर कर दिया| हालाँकि थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया लेकिन बल्लेबाज़ को क्रीज़ में ही पाया| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| ऐसे में 2 रन मिल गया|
15.5
2
क्रुणाल पंड्या To शिमरन हेटमायर
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
15.4
1
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.3
6
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
15.2
1
क्रुणाल पंड्या To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
15.1
0
क्रुणाल पंड्या To शिमरन हेटमायर
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप करने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 15 : 148/4
8 रन
- 014.1
- 114.2
- 114.3
- 014.4
- 014.5
- 614.6
ध. जुरेल
24 (24)
श. हेटमायर
6 (3)
स. शर्मा
4-0-31-0
14.6
6
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
छक्का!!! बड़े शॉट की दरकार थी और वो यहाँ पर आ गया है| अब 30 गेंदों पर 58 रनों की दरकार है| इस बार छोटी डाल बैठे गेंद| जुरेल ने इसपर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया और बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
14.5
0
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
प्ले एंड मिस!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
14.4
0
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
14.3
1
सुयश शर्मा To शिमरन हेटमायर
इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.2
1
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.1
0
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
डॉट बॉल!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 140/4
8 रन
- 013.1
- 013.2
- 2 WD 13.3
- W 13.3
- 113.4
- 113.5
- 413.6
श. हेटमायर
5 (2)
ध. जुरेल
17 (19)
क. पंड्या
3-0-19-2
13.6
4
क्रुणाल पंड्या To शिमरन हेटमायर
चौका!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| राजस्थान रॉयल्स टीम को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 66 रनों की दरकार है|
13.5
1
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन पूरा किया|
13.4
1
क्रुणाल पंड्या To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
शिमरन हेटमायर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
13.3
W
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट भुवनेश्वर कुमार बोल्ड क्रुणाल पंड्या| बड़े विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| सही समय पर आरसीबी को मिली है विकेट| क्रुणाल पंड्या ने अपनी टीम को दिलाया एक बड़ा ब्रेक थ्रू| 28 रन बनाकर नितीश राणा बने क्रुणाल पंड्या का दूसरा शिकार| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर घुटना टिकाकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ शॉट लगाया| हवा में गई गेंद| फील्डर भुवि ने छलांग लगाकर कैच को पकड़ना चाहा| पहली बार में फम्बल किया लेकिन दूसरी बार में उसपर नजर रखते हुए दोनों हाथों से लपक लिया| मुकाबला अब बराबरी पर आ गया है| 134/4 राजस्थान रॉयल्स|
13.3
wd
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
वाईड के साथ बाई का एक रन भी आया| डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव किया| कीपर के पैड्स को लगकर दूर गई जहाँ से एक रन मिला|
13.2
0
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
13.1
0
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 13 : 132/3
4 रन
- 112.1
- 012.2
- 112.3
- 012.4
- 112.5
- 112.6
ध. जुरेल
16 (16)
न. राणा
28 (21)
स. शर्मा
3-0-23-0
12.6
1
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
कैच ड्रॉप!! 15 के स्कोर पर ध्रुव जुरेल को मिला जीवनदान| कीपर के पास कैच का एक टफ चांस था जो दस्तानों में फंस सकता था लेकिन ऐसा हो ना सका| ऑफ़ स्टम्प के काफी पास की गेंद पर कट शॉट लगाने गए| गति और टर्न से चकमा खाए| आउट साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों में लगी और दूर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
12.5
1
सुयश शर्मा To नितीश राणा
हवा में गेंद लेकिन शॉर्ट मिड विकेट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी है| बैक फुट से पुल शॉट लगाने गए| गति से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद लेकिन गैप में गिरी|
12.4
0
सुयश शर्मा To नितीश राणा
डॉट गेंद!! अभी तक अच्छा जा रहा है ओवर| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.3
1
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! इस बार बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया| डीप में कोहली ने उसे फील्ड किया जहाँ से एक रन ही हासिल हुआ है|
12.2
0
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
एक और बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए बल्लेबाज़ और उसे ऑफ़ साइड पर मोड़ दिया| गैप नहीं मिल सका|
12.1
1
सुयश शर्मा To नितीश राणा
सिंगल से काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को कट किया और एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 12 : 128/3
8 रन
- 111.1
- 111.2
- 011.3
- 411.4
- 111.5
- 111.6
न. राणा
26 (18)
ध. जुरेल
14 (13)
क. पंड्या
2-0-11-1
11.6
1
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा
सिंगल के साथ 8 रनों वाले ओवर की हुई है समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया| 48 गेंद 78 रन की दरकार है|
11.5
1
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| ये बहुत ही समझ बूझ भरी बल्लेबाजी चल रही है|
11.4
4
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
चौका!!! जोखिम भरा शॉट खेला है| फुल बॉल थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल कर ली है|
11.3
0
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान देते हुए अपनी विकेट सुरक्षित की है| समझदारी से स्पिनर्स के खिलाफ खेला जा रहा है|
11.2
1
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
11.1
1
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
बैक फुट पंच!! सामने की तरफ गेंद को खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन हासिल हो पाया|
ओवर की समाप्ति 11 : 120/3
7 रन
- 010.1
- 210.2
- 210.3
- 110.4
- 110.5
- 110.6
ध. जुरेल
8 (9)
न. राणा
24 (16)
स. शर्मा
2-0-19-0
10.6
1
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10.5
1
सुयश शर्मा To नितीश राणा
इस बार गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है| डॉट बॉल के लिए सुयश को जाना होगा यहाँ पर|
10.4
1
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
लेग स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल किया है|
10.3
2
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
एक और बार दो रन मिलेगा| पिछली गेंद का एक्शन रिप्ले हुआ| फिर से शेफर्ड ने पॉइंट बाउंड्री पर डाईव लगाकर कट शॉट को रोका और दो पर ही सीमित किया था|
10.2
2
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
2 रन मिलेगा यहाँ पर| पॉइंट बाउंड्री पर फील्डर ने डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया है| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किया है|
10.1
0
सुयश शर्मा To ध्रुव जुरेल
शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस हुआ| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
ओवर की समाप्ति 10 : 113/3
3 रन
- W 9.1
- 19.2
- 19.3
- 09.4
- 09.5
- 19.6
ध. जुरेल
2 (4)
न. राणा
23 (15)
क. पंड्या
1-0-3-1
9.6
1
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 113/3 राजस्थान रॉयल्स, जीत के लिए 60 गेंदों पर 93 रनों की ज़रुरत है|
9.5
0
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
9.4
0
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
नॉट आउट!! बल्लेबाजी टीम का रिव्यु सफल हो गया| विकेट लाइन की गेंद पर प्ले एंड मिस हुआ था जिसके बाद पैड्स को लगी थी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज ने तुरंत ही बल्ला दिखाकर बताया कि एज लगा हुआ था लेकिन फिर रिव्यु लिया जो सफल हो गया| रिप्ले में अल्ट्रा एज ने ये साफ़ कर दिया कि इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी थी गेंद| आर्म बॉल पर डिफेंड करने गए थे और पैड्स पर खा बैठे थे बल्लेबाज|
9.3
1
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा
इस बार शरीर पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| डीप में डेविड ने उसे फील्ड किया| एक ही रन का मौका बन पाया|
9.2
1
क्रुणाल पंड्या To ध्रुव जुरेल
सिंगल के साथ बल्लेबाज ने खोला अपना खाता| इस बार रूम बनाया| बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिल गया|
ध्रुव जुरेल अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
9.1
W
क्रुणाल पंड्या To रियान पराग OUT!
आउट!! कैच आउट!! राजस्थान को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका!! 38 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! कप्तान रियान पराग 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! क्रुणाल पंड्या गेंदबाज़ी करने आए और अपने ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर लिया| विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाना चाहा| इसी बीच गेंद टप्पा खाकर बल्ले का लीडिंग एज लेती हुई हवा में गई| तभी कीपर जितेश शर्मा ने आगे आकर कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 110/3 राजस्थान रॉयल्स|
पंड्या को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 9 : 110/2
11 रन
- 18.1
- 08.2
- 28.3
- 48.4
- 48.5
- 08.6
न. राणा
22 (14)
र. पराग
22 (9)
यश दयाल
2-0-29-0
8.6
0
यश दयाल To नितीश राणा
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| ऐसे में फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8.5
4
यश दयाल To नितीश राणा
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री नितीश राणा के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फिर से डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया और नतीजा वहीँ चार रनों के रूप में मिला|
8.4
4
यश दयाल To नितीश राणा
चौका!! नितीश राणा के बल्ले से आती हुई इस बार बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
8.3
2
यश दयाल To नितीश राणा
दुग्गी!! शानदार फील्डिंग डीप कवर्स पर जैकब बेथेल के द्वारा देखने को मिली है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर वहां पर भागकर आए और अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने भी रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि फील्डर ने सही तरीके से गेंद को फील्ड कर लिया था|
8.2
0
यश दयाल To नितीश राणा
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8.1
1
यश दयाल To रियान पराग
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 8 ओवरों की समाप्ति के बाद 99/2 आरआर, लक्ष्य से 107 रन दूर| फिलहाल क्रीज़ पर रियान पराग और नितीश राणा की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ इससे पहले महज 19 गेंदों पर 49 रन लगाते हुए यशस्वी जयसवाल ने टीम की जीत की नींव रख दी है जिसे बाकी बल्लेबाज फिनिशिंग लाइन के पार लेकर जाना चाहेंगे| दबाव पूरी तरह से बेंगलुरु के गेंदबाजों पर होगा|
ओवर की समाप्ति 8 : 99/2
12 रन
- 17.1
- 67.2
- 07.3
- 47.4
- 07.5
- 17.6
र. पराग
21 (8)
न. राणा
12 (9)
स. शर्मा
1-0-12-0
7.6
1
सुयश शर्मा To रियान पराग
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.5
0
सुयश शर्मा To रियान पराग
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
7.4
4
सुयश शर्मा To रियान पराग
चौका!! इस बार भी बाहरी किनारा लगा और नतीजा बाउंड्री मिल जाएगा पराग को यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में अतिरिक्त उछाल के साथ गेंद टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए|
7.3
0
सुयश शर्मा To रियान पराग
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल सीधा पैड्स को लगी| रन नहीं आ सका|
7.2
6
सुयश शर्मा To रियान पराग
छक्का!! कप्तान रियान पराग के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद डाली गई थी| जिसको बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हवा में जोर से शॉट लगाया| ऐसे में बॉल दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
7.1
1
सुयश शर्मा To नितीश राणा
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 87/2
15 रन
- 06.1
- 46.2
- 06.3
- 16.4
- 46.5
- 66.6
र. पराग
10 (3)
न. राणा
11 (8)
र. शेफर्ड
1-0-15-0
6.6
6
रोमारियो शेफर्ड To रियान पराग
सिक्स!! एक बार फिर से टॉप एज लगा लेकिन इस दफ़ा मिला छक्का!! गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की बॉल को लेग साइड की ओर खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद की लाइन और उछाल से बीट हुए और इसी दौरान बल्ले का टॉप एज लाकर बॉल फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए|
6.5
4
रोमारियो शेफर्ड To रियान पराग
टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| मिसटाइम कर बैठे जिसके कारण टॉप एज लगा और गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
6.4
1
रोमारियो शेफर्ड To नितीश राणा
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
6.3
0
रोमारियो शेफर्ड To नितीश राणा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और थाई पैड्स को लगकर टप्पे के साथ कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|
6.2
4
रोमारियो शेफर्ड To नितीश राणा
चौका!!! अपर कट शॉट खेला और चार रन हासिल किया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर अपर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
6.1
0
रोमारियो शेफर्ड To नितीश राणा
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद!! बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
रोमारियो शेफर्ड जो थमाई गई है गेंद...
ओवर की समाप्ति 6 : 72/2
14 रन
- 05.1
- 45.2
- 45.3
- 65.4
- W 5.5
- 05.6
र. पराग
0 (1)
न. राणा
6 (4)
ज. हेजलवुड
2-0-26-1
5.6
0
जोश हेजलवुड To रियान पराग
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| सॉलिड डिफेन्स| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ| 72/2 राजस्थान रॉयल्स|
रियान पराग नए बल्लेबाज हैं...
5.5
W
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!! राजस्थान टीम को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका!! इस बार यशस्वी जयसवाल 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जोश हेजलवुड के हाथ लगी पहली विकेट| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया लेकिन गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए| इसी बीच बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल शॉर्ट मिड विकेट की ओर गई जहाँ पर फील्डर रोमारियो शेफर्ड ने आगे की ओर भागकर कोई गलती नहीं करते हुए दोनों हाथों से लो कैच पकड़ा| 72/2 राजस्थान रॉयल्स|
5.4
6
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
छक्का!! यशस्वी जयसवाल के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स|
5.3
4
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
चौका!! यशस्वी जयसवाल के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
5.2
4
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| ऐसे में गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.1
0
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 5 : 58/1
12 रन
- 64.1
- W 4.2
- 04.3
- 04.4
- 64.5
- 04.6
न. राणा
6 (4)
य. जयसवाल
35 (14)
भ. कुमार
3-0-28-1
4.6
0
भुवनेश्वर कुमार To नितीश राणा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 5 ओवर की समाप्ति के बाद 58/1 राजस्थान रॉयल्स|
4.5
6
भुवनेश्वर कुमार To नितीश राणा
छक्का!! इसी के साथ नितीश राणा ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
4.4
0
भुवनेश्वर कुमार To नितीश राणा
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
4.3
0
भुवनेश्वर कुमार To नितीश राणा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
नितीश राणा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
4.2
W
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट!! भुवनेश्वर कुमार ने अपनी टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू| 16 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी बने भुवनेश्वर कुमार का पहला शिकार| इस बार हार्ड लेंथ गेंद थी| बल्लेबाज ने उसपर रूम बनाकर शॉट लगाना चाहा| नकल गेंद से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| खुद से निराश होकर वापिस लौटे वैभव सूर्यवंशी| 52/1 राजस्थान|
4.1
6
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी
छक्का!!! इसी के साथ 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई| इस बार शरीर पर डाली गई थी बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| इसपर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 46/0
12 रन
- 03.1
- 03.2
- 03.3
- 43.4
- 43.5
- 43.6
य. जयसवाल
35 (14)
व. सूर्यवंशी
10 (10)
ज. हेजलवुड
1-0-12-0
3.6
4
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
हैट्रिक चौका!!! पहली तीन गेंद डॉट थी लेकिन अगली तीन गेंद पर आई बाउंड्री| इस बार लेंथ गेंद पर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से चार रनों का मौका बन गया| 46/0 आरआर|
3.5
4
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
बैक टू बैक चौका!!! इस बार अपने लिए रूम बनाकर फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.4
4
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई गेंद और चार रन के लिए चली गई|
3.3
0
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
एक और डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस हुआ| इस बार रूम बनाकर काफीजोर से अपना बल्ला घुमाया लेकिन उछाल से चकमा खाए और कीपर के पास गई गेंद| रन यहाँ भी नहीं मिलेगा|
3.2
0
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
प्ले एंड मिस!! इस बार भी बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर झुकते हुए अपर कट शॉट लगाने गए लेकिन गति और उछाल से पूरी तरह से चकमा खा गए|
3.1
0
जोश हेजलवुड To यशस्वी जयसवाल
स्वंग एंड मिस!! इस बार आगे आकर शॉट लगाने गए| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी| उसे बल्ले पर नहीं ले पाए| कीपर के दस्तानों में गई गेंद जहाँ से कोई रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 34/0
8 रन
- 02.1
- 62.2
- 02.3
- 02.4
- 22.5
- 02.6
व. सूर्यवंशी
10 (10)
य. जयसवाल
23 (8)
भ. कुमार
2-0-16-0
2.6
0
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी
सरप्राइज बाउंसर!!! बल्लेबाज़ पूरी तरह से भौचक्के रह गए| सर के ऊपर से सीटी बजाती हुई निकली ये गेंद और कीपर के दस्तानों में समा गई| 34/0 आरआर|
2.5
2
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| तेज गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया| हालाँकि मिस टाइम हुआ था शॉट जो गैप में गिरा है|
2.4
0
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी
सटीक यॉर्कर!! जड़ में डाली गई थी गेंद| इसपर ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन सका|
2.3
0
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| बाकी का काम कीपर ने किया है|
2.2
6
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी
छक्का!!! कड़क शॉट वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकलता हुआ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ पुल किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
2.1
0
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 2 : 26/0
18 रन
- 01.1
- 1 WD 1.2
- 11.2
- 41.3
- 41.4
- 21.5
- 61.6
य. जयसवाल
23 (8)
व. सूर्यवंशी
2 (4)
यश दयाल
1-0-18-0
1.6
6
यश दयाल To यशस्वी जयसवाल
गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, पुल किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
1.5
2
यश दयाल To यशस्वी जयसवाल
एक बार फिर से हवा में थी गेंद लेकिन ये भी नो मेंस लैंड में गिरी है|बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
1.4
4
यश दयाल To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! ये गेंद बीच बल्ले पर आई है| फुलर लेंथ गेंद डाल बैठे| जयसवाल ने इसपर शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोर लिया है|
1.3
4
यश दयाल To यशस्वी जयसवाल
आउट साइड एज और चौका मिल गया| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई गेंद| लेग साइड की तरफ जोर से शॉट लगाने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद किया, एज लेकर हवा में गई गेंद जो गैप में निकल गई|
1.2
1
यश दयाल To वैभव सूर्यवंशी
हवा में शॉट खेला| मिड ऑन से फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद से दूर रह गए| हार्ड लेंथ गेंद पर और से शॉट लगाने गए लेकिन मिस टाइम हो गया था| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
1.2
wd
यश दयाल To वैभव सूर्यवंशी
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| अपने दाएं ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लिया| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
1.1
0
यश दयाल To वैभव सूर्यवंशी
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज ने उसे साही समय पर जाकर ब्लॉक कर दिया| गेंदबाज की तरफ गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन पायेगा|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने यश दयाल आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
- 60.1
- 00.2
- 10.3
- 00.4
- 10.5
- 00.6
य. जयसवाल
7 (4)
व. सूर्यवंशी
1 (2)
भ. कुमार
1-0-8-0
0.6
0
भुवनेश्वर कुमार To यशस्वी जयसवाल
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाकर पंच कर दिया| गैप नहीं मिल सका| रन का मौका नहीं बन पायेगा| 8/0 आरआर|
0.5
1
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी
हवा में ये भी गेंद गई लेकिन फिर से डीप पॉइंट फील्डर से काफी आगे गिर गई| सिंगल से वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसपर दूर से हवा में शॉट लगा दिया था| मिस टाइम हुआ लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी गेंद|
0.4
0
भुवनेश्वर कुमार To वैभव सूर्यवंशी
स्विंग एंड मिस!! पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| मिस किया| शरीर से लगकर स्लिप की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.3
1
भुवनेश्वर कुमार To यशस्वी जयसवाल
लीडिंग एज लेकर हवा में डीप पॉइंट की तरफ गई गेंद| लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| एज लेकर हवा में गई गेंद जहाँ एक टप्पा बाद उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पाया|
0.2
0
भुवनेश्वर कुमार To यशस्वी जयसवाल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
0.1
6
भुवनेश्वर कुमार To यशस्वी जयसवाल
छक्का!! बड़े शॉट के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| भुवि का स्वागत छह रनों के साथ| शरीर पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| उसपर खड़े-खड़े मिड विकेट की तरफ खिला हुआ सिक्स लगा दिया| गेंदबाज भी हैरान रह गए|

Type
Overs
Batsmen
- यशस्वी जयसवाल
- वैभव सूर्यवंशी
- नितीश राणा
- रियान पराग
- ध्रुव जुरेल
- शिमरन हेटमायर
- शुभम दुबे
- जोफ्रा आर्चर
- वानिंदु हसरंगा
- तुषार देशपांडे
- फजलहक फारूकी
- संदीप शर्मा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
- मौसम साफ़
- टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच जोश हेजलवुड
- अंपायर माइकल गौफ, उल्हास गान्धे, विरेंदर शर्मा
- रेफ़री Rajiv Seth (IND)