Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस, मैच 5 Commentary, Live Updates

बैंगलोर vs मुंबई, 2023 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 5, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Apr 02, 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
172/2 (16.2)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
171/7 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    फाफ डु प्लेसिस
    73(43)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के छठे मैच के साथ जो चेन्नई और लखनऊ के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान फाफ डु प्लेसिस को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया| फाफ ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये काफी ख़ुशी का पल है हमारे लिए| हम लम्बे समय के बाद यहाँ पर खेल रहे थे और जीत के साथ शुरुआत करना काफी अच्छी बात है| हमने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत की थी और हमे उसका इनाम भी मिला| ये एक शानदार विकेट थी बल्लेबाज़ी के लिए| घरेलु खिलाड़ी के रूप में मैंने यहाँ पर पहली बार खेला है और जिस तरह से मेरे और विराट के बीच साझेदारी हुई वो हमें काफी फायदा पहुंचा गई| अपने कैच पर कहा कि उसके लिए फिटनेस काफी ज़रूरी होती है और मैं अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देता हूँ|
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हमने शुरुआती ओवरों में बेहतर बल्लेबाज़ी नहीं की और विकटों को गँवा दिया था लेकिन तिलक वर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| आगे रोहित ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी| हमने अपनी पूरी ताकत पर बल्लेबाज़ी ना करते हुए भी 170 रनों के आंकड़े को छुआ| हाँ हमने 30 से 35 रन्स कम बनाए| जाते-जाते रोहित ने बताया कि हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपना बेस्ट देते आए हैं और आगे भी देंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस रन चेज़ में फाफ (73) और कोहली (82) की जोड़ी ने 148 रनों की शानदार साझेदारी करते हुए मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफ़ा कर दिया और मुंबई को जीत से काफी दूर कर दिया| फिर जब फाफ का विकेट गिरा तो बल्लेबाज़ी में दिनेश कार्तिक को ऊपर भेजा गया ताकि वो गेम को जल्दी फिनिश कर सके लेकिन वो भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| इसके बाद मैक्सवेल ने महज़ 3 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर टीम को फिनिशिंग लाइन के काफी पास ला दिया जबकि छक्के के रूप में विनिंग शॉट लगाकर विराट ने इस मुकाबले को शानदार अंदाज़ में समाप्त किया|
टॉस जीतकर इस मुकाबले में कप्तान फाफ डु प्लेसिस का गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा की बेहतरीन 84 रनों की पारी भले ही व्यर्थ चली गई लेकिन टीम को उनके इस प्रदर्शन से काफी आत्मविश्वास मिलेगा| पहली पारी में तिलक की दिखी क्लास तो दूसरी पारी में फाफ और विराट ने बताया कि हम भी हैं झकास|
1400 दिनों का इंतज़ार हुआ समाप्त!! एक लम्बे समय के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैंगलोर ने खेला मुकाबला और जीत के साथ किया है आगाज़| इंडियन टी20 लीग के पांचवें मुकाबले में बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकटों से शिकस्त दे दी है| 22 गेंद पहले मिली इस बड़ी जीत के साथ फाफ एंड कम्पनी ने इस प्रतियोगिता में अपनी शुरुआत की है| बैंगलोर का ये घरेलू मैदान था जहाँ वो लम्बे अंतराल के बाद खेलने उतरी थी और जीत हासिल करते हुए उन्होंने एक बढ़िया मोमेंटम यहाँ पर हासिल किया है|
16.2
6
अरशद खान To विराट कोहली
छक्का!!! इसी के साथ किंग कोहली ने सिक्स लगाकर मुकाबले को समाप्त किया!! बैंगलोर ने मुंबई की टीम को 8 विकटों से शिकस्त दे दी है!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| इसी दौरान बैंगलोर की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू किया|
16.2
wd
अरशद खान To विराट कोहली
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ जाने दिया कीपर की ओर| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
16.1
4
अरशद खान To विराट कोहली
चौका!!! विराट के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा फाइन लेग की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला|
ओवर की समाप्ति 16 : 161/2
13 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • W 15.3
  • 015.4
  • 615.5
  • 615.6
ग. मैक्सवेल
12 (3)
व. कोहली
72 (47)
क. ग्रीन
2-0-30-1
15.6
6
कैमरन ग्रीन To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
15.5
6
कैमरन ग्रीन To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!! इस खूबसूरत शॉट के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने अपना खाता खोला!!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
15.4
0
कैमरन ग्रीन To ग्लेन मैक्सवेल
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
ग्लेन मैक्सवेल अब क्रीज़ पर आयेंगे...
एक के बाद दूसरा झटका बैंगलोर को लगा...
15.3
W
कैमरन ग्रीन To दिनेश कार्तिक OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक और विकेट बैंगलोर की टीम यहाँ पर गंवाती हुई!! कैमरन ग्रीन के हाथ लगी विकेट!! दिनेश कार्तिक शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| गेम को फिनिश करना चाहते थे कार्तिक लेकिन खुद को मिले मौके को आज भुना नहीं पाए| पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की ओर फ्लिक किया| हवा में गई बॉल सीधा फील्डर तिलक वर्मा के हाथों में जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच किया| 149/2 बैंगलोर|
15.2
0
कैमरन ग्रीन To दिनेश कार्तिक
मिड ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
15.1
1
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 148/1
9 रन
  • 614.1
  • 214.2
  • 014.3
  • 114.4
  • W 14.5
  • 014.6
द. कार्तिक
0 (1)
व. कोहली
71 (46)
अ. खान
2-0-17-1
14.6
0
अरशद खान To दिनेश कार्तिक
फुल गेंद!! कार्तिक ने इसे सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला जिसे गेंदबाज़ ने रोक दिया| रन नहीं हुआ| 30 गेंदों पर 24 रनों की दरकार|
दिनेश कार्तिक अगले बल्लेबाज़ हैं...
14.5
W
अरशद खान To फाफ डु प्लेसिस OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई के हाथ लगी पहली विकेट!! 148 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!!! अरशद खान के हाथ लगी सफ़लता!! फाफ डु प्लेसिस 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद हवा में ऊँची गई| फील्डर टिम डेविड ने गेंद पर नज़रें जमाई रखी और कैच पकड़ लिया| 148/1 बैंगलोर|
14.4
1
अरशद खान To विराट कोहली
लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.3
0
अरशद खान To विराट कोहली
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
14.2
2
अरशद खान To विराट कोहली
हवा में थी गेंद!! मिड विकेट फील्डर के पास गई लेकिन उसे लपक नहीं पाए| एक बड़ा मौका था जो फील्डर के हाथों से निकल गया| पैरों पर डाली गई गेंद को सीधा फील्डर की तरफ खेल दिया था जहाँ विराट को भाग्य का साथ मिल गया|
14.1
6
अरशद खान To विराट कोहली
छक्का! ब्रेक के बाद विराट ने बड़ा शॉट लगाकर फिर से काउंटर मोड जारी रखा है| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिद्ब विकेट की तरफ हीव कर दिया| बल्ले से निकलने के बाद गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार निकल गई|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 14 ओवर के बाद 139/0 बैंगलोर, जीत के लिए 36 गेंदों पर 33 रनों की दरकार| फ़िलहाल क्रीज़ पर विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं|
ओवर की समाप्ति 14 : 139/0
10 रन
  • 213.1
  • 113.2
  • 613.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
डु प्लेसिस
73 (42)
व. कोहली
62 (42)
ज. आर्चर
4-0-33-0
13.6
0
जोफ्रा आर्चर To फाफ डु प्लेसिस
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 139/0 बैंगलोर, 36 गेंदों पर 33 रनों की दरकार|
13.5
0
जोफ्रा आर्चर To फाफ डु प्लेसिस
फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
13.4
1
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
छक्का लगाने के बाद समझदारी से इस गेंद पर विराट ने सिंगल लिया| इस बार स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
13.3
6
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
छक्का! विराट के बल्ले से निकला गोली शॉट| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद पर नटराज पुल शॉट लगाया| बल्ले से लगने के बाद गेंद बड़ी दूर जाकर गिरी|
13.2
1
जोफ्रा आर्चर To फाफ डु प्लेसिस
इस बार हलके हाथों से फाफ ने गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.1
2
जोफ्रा आर्चर To फाफ डु प्लेसिस
दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 129/0
16 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 612.3
  • 412.4
  • 012.5
  • 112.6
डु प्लेसिस
70 (38)
व. कोहली
55 (40)
ज. बेहरनडोर्फ़
3-0-37-0
12.6
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
12.5
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
एक अहम डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
12.4
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
पहले छक्का और अब लगा दिया है चौका! फाफ काफी खतरनाक मूड में बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं| इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया और फ्लिक किया उसे फाइन लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रन हासिल किये|
12.3
6
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
मैक्सिमम!!! करारा पुल शॉट फाफ द्वारा| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
12.2
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विराट कोहली
सिंगल लेकर चतुराई से अब विराट ने छोर बदला| इस बार पैड्स की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
12.1
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विराट कोहली
चौका! आगे आकर विराट ने इस छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री बटोरी| गेंदबाज़ भी पूरी तरह से चौंक गए|
ओवर की समाप्ति 12 : 113/0
5 रन
  • 211.1
  • 011.2
  • 211.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 011.6
डु प्लेसिस
59 (34)
व. कोहली
50 (38)
ज. आर्चर
3-0-23-0
11.6
0
जोफ्रा आर्चर To फाफ डु प्लेसिस
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.5
1
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
सिंगल के साथ अब विराट का भी अर्धशतक पूरा हो गया| ये उनके करियर में इस लीग का 50वां अर्धशतक है| उनसे आगे बस डेविड वॉर्नर ही हैं| ड्रेसिंग रूम और स्टैंड्स से उनके लिए तालियाँ बजनी शुरू हो गई| इस बार गेंद को हलके हाथों से पुश किया और सिंगल हासिल किया|
11.4
0
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
कोई रन नहीं, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
11.3
2
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
एक बार फिर से दुग्गी हासिल हो जाएगी| हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
11.2
0
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
डॉट गेंद!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
11.1
2
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ फाफ| रन आउट की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्ला सही समय पर क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| मिड विकेट फील्डर की तरफ शॉट खेलकर रन भागने के बाद दूसरे की मांग की| टिम ने गेंद को पकड़ते हुए बोलर की तरफ थ्रो किया जहाँ डायरेक्ट हिट लगी थी| अम्पायर द्वारा इसे चेक किया गया और फैसला बल्लेबाज़ के पक्ष में गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 108/0
11 रन
  • 010.1
  • 210.2
  • 610.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 210.6
डु प्लेसिस
59 (33)
व. कोहली
45 (33)
प. चावला
4-0-26-0
10.6
2
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
दो रनों के साथ हुई 11 रनों के एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|
10.5
0
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हो सका|
10.4
1
पीयूष चावला To विराट कोहली
इस बार समझदारी से गेंद को एक रन के लिए टहलाया|
10.3
6
पीयूष चावला To विराट कोहली
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़ विराट| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
10.2
2
पीयूष चावला To विराट कोहली
दुग्गी!! इस बार काफी तेज़ शॉट सामने की तरफ लगाया गया| सामने वाली विकटों से टकराई गेंद और मिड विकेट की तरफ गई जहां से दो रन हासिल हुआ|
10.1
0
पीयूष चावला To विराट कोहली
डॉट गेंद के साथ हुई है ओवर की शुरुआत| इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 10 : 97/0
17 रन
  • 29.1
  • 19.2
  • 69.3
  • 69.4
  • 19.5
  • 19.6
व. कोहली
36 (29)
डु प्लेसिस
57 (31)
ऋ. शौकीन
1-0-17-0
9.6
1
ऋतिक शौकीन To विराट कोहली
पैड्स लाइन की गेंद पर विराट ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया| बैंगलोर को अब जीत के लिए 60 गेंदों पर 75 रनों की दरकार है|
9.5
1
ऋतिक शौकीन To फाफ डु प्लेसिस
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.4
6
ऋतिक शौकीन To फाफ डु प्लेसिस
छक्का!!!  फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
9.3
6
ऋतिक शौकीन To फाफ डु प्लेसिस
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी फाफ के द्वारा देखने को मिल रही है!! इसी के साथ फाफ डु प्लेसिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया!!! आगे डाली गई गेंद पर फाफ ने घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
9.2
1
ऋतिक शौकीन To विराट कोहली
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.1
2
ऋतिक शौकीन To विराट कोहली
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर तिलक वर्मा ने गेंद को वहां पर फील्ड किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
टाइम आउट का हुआ समय!! 9 ओवरों की समाप्ति के बाद 80/0 बैंगलोर, लक्ष्य से 92 रन दूर| विराट और फाफ की जोड़ी ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से अबतक इस मुकाबले को एकतरफ़ा बनाया हुआ है लेकिन मुंबई पलटन यहाँ सभी तगड़ी वापसी कर सकती है बस उन्हें एक विकेट की तलाश है| आखिर कौन दिलाएगा वो विकेट ये तो समय ही बताएगा|
ओवर की समाप्ति 9 : 80/0
5 रन
  • 48.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 08.6
डु प्लेसिस
44 (28)
व. कोहली
32 (26)
प. चावला
3-0-15-0
8.6
0
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| 80/0 बैंगलोर|
8.5
0
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ और कीपर के तरफ़ से किया गया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं|
8.4
1
पीयूष चावला To विराट कोहली
आगे की गेंद पर कोहली ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.3
0
पीयूष चावला To विराट कोहली
पॉइंट की ओर कोहली ने गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
8.2
0
पीयूष चावला To विराट कोहली
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.1
4
पीयूष चावला To विराट कोहली
चौका!!! कोहली ने भी लगा दिया एक और बाउंड्री!!! आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधा सामने की ओर शॉट लगाया| गेंद तेज़ी से गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 75/0
17 रन
  • 17.1
  • 47.2
  • 07.3
  • 27.4
  • 47.5
  • 67.6
डु प्लेसिस
44 (26)
व. कोहली
27 (22)
क. ग्रीन
1-0-17-0
7.6
6
कैमरन ग्रीन To फाफ डु प्लेसिस
छक्का!!! इस ओवर से 17 रन्स हासिल करती हुई बैंगलोर की टीम यहाँ पर!!! फाफ के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
7.5
4
कैमरन ग्रीन To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! बेहतरीन फॉर्म में नज़र आ रहे हैं बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस यहाँ पर!! ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7.4
2
कैमरन ग्रीन To फाफ डु प्लेसिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन लिया|
7.3
0
कैमरन ग्रीन To फाफ डु प्लेसिस
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई|
7.2
4
कैमरन ग्रीन To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! फाफ के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7.1
1
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
गेंदबाज़ी में रोहित ने किया है बदलाव, कैमरन ग्रीन के हाथों में दी गई बॉल...
ओवर की समाप्ति 7 : 58/0
5 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
व. कोहली
26 (21)
डु प्लेसिस
28 (21)
प. चावला
2-0-10-0
6.6
1
पीयूष चावला To विराट कोहली
आगे डाली गई स्पिन बॉल पर कोहली ने कवर की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन हासिल किया|
6.5
1
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.4
1
पीयूष चावला To विराट कोहली
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.3
1
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.2
1
पीयूष चावला To विराट कोहली
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
6.1
0
पीयूष चावला To विराट कोहली
बैक फुट से कोहली ने गेंद को कवर की ओर पंच किया| इसी बीच रोहित ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं मिल सका|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 53/0 बैंगलोर, लक्ष्य से अभी भी 119 रन दूर| फिलहाल क्रीज़ पर कोहली और फाफ की जोड़ी जिनके कन्धों पर टीम को एक बड़े स्कोर तक ले जाने की ज़िम्मेदारी| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए|
ओवर की समाप्ति 6 : 53/0
8 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 45.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 15.6
व. कोहली
23 (17)
डु प्लेसिस
26 (19)
ज. आर्चर
2-0-18-0
5.6
1
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
5.5
1
जोफ्रा आर्चर To फाफ डु प्लेसिस
हवा में बॉल लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद!!! शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद नो मेंस लैंड में गिरी और बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
5.4
1
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.3
4
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
चौका!!! कोहली के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! इसी के साथ बैंगलोर टीम का 50 रन पूरा हुआ!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.2
0
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
5.1
1
जोफ्रा आर्चर To फाफ डु प्लेसिस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर 1 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 45/0
5 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 14.6
डु प्लेसिस
24 (17)
व. कोहली
17 (13)
प. चावला
1-0-5-0
4.6
1
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| इस बार बैकफुट पर जाकर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 45/0 बैंगलोर|
4.5
0
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
गुगली गेंद से इस बार पूरी तरह से बीट हुए फाफ| रूम बनाकर शॉट लगाना चाहते थे लेकिन असफल रहे| कोई रन नहीं हुआ|
4.4
4
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
बेहतरीन पंच शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा शॉट खेला| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
4.3
0
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को पंच किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हो सका|
4.2
0
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|
4.1
0
पीयूष चावला To फाफ डु प्लेसिस
गुगली गेंद!! फाफ ने लेग साइड पर जाकर शॉट खेलना चाहा लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 4 : 40/0
10 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 63.5
  • 03.6
व. कोहली
17 (13)
डु प्लेसिस
19 (11)
ज. आर्चर
1-0-10-0
3.6
0
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
डॉट गेंद के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| 40/0 बैंगलोर|
3.5
6
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
छक्का! कोहली का विराट शॉट यहाँ पर आता हुआ| ये बल्लेबाज़ काफी फॉर्म में है| इस बार आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को और फ्लैट सिक्स हासिल किया|
3.4
0
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
3.3
0
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
3.2
4
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
चौका!!! विराट के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
3.1
0
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
कैच का मौका लेकिन आर्चर के हाथों में नहीं आई गेंद| काफी टफ चांस था जिसे लपकने में असफल रहे गेंदबाज़| इस बार रूम बनाकर विराट ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया था| मिस टाइम हुआ और सीधा बोलर की तरफ गई गेंद जिसे आर्चर ने हाथ लगाकर रोकना चाहा लेकिन चूक गए|
ओवर की समाप्ति 3 : 30/0
16 रन
  • 42.1
  • 02.2
  • 62.3
  • 62.4
  • 02.5
  • 02.6
डु प्लेसिस
19 (11)
व. कोहली
7 (7)
ज. बेहरनडोर्फ़
2-0-21-0
2.6
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गेंदबाज़ ने इसपर लैप शॉट लगाना चाहा लेकिन असफल रहे|
2.5
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
डॉट गेंद!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
2.4
6
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
छक्का! बैक टू बैक सिक्स!! काउंटर अटैक कप्तान फाफ द्वारा| शॉट!! बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं कप्तान!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए|
2.3
6
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ फाफ ने आगे आकर इस गेंद को महज़ अपनी टाइमिंग के साथ मिड विकेट की तरफ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
2.2
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
प्ले एंड मिस!! इस बार गेंदबाज़ ने अपनी गति और उछाल से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
2.1
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
चौका! चहल कदमी करते हुए फाफ ने अपने लिए चौका बटोर लिया| ये गेंद कवर्स की तरफ गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने आगे निकलकर इसे पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 14/0
9 रन
  • 1 WD 1.1
  • 1 WD 1.1
  • 1 WD 1.1
  • 01.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 1 LB 1.5
  • 01.6
व. कोहली
7 (7)
डु प्लेसिस
3 (5)
अ. खान
1-0-8-0
1.6
0
अरशद खान To विराट कोहली
डॉट गेंद!! इस बार आगे आकर विराट ने गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर की तरफ चली गई| कोई रन नहीं हुआ|
1.5
lb
अरशद खान To फाफ डु प्लेसिस
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! इनस्विंग गेंद से बल्लेबाज़ के पैड्स पर मारने में कामयाब हुए| फाफ शॉट लगाते वक़्त गिर पड़े और उसी दौरान पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
1.4
1
अरशद खान To विराट कोहली
सिंगल, फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया गया|
1.3
0
अरशद खान To विराट कोहली
इस बातर आगे आकर दबाव डालना चाहा गेंदबाज़ के ऊपर| अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| रन नहीं हुआ|
1.2
4
अरशद खान To विराट कोहली
चौका!! पहली बाउंड्री विराट के बल्ले से आती हुई| कलाईयों का बेहतरीन इस्तेमाल किया है| इस बार फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा फाइन लेग की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला|
1.1
0
अरशद खान To विराट कोहली
इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई|
1.1
wd
अरशद खान To विराट कोहली
वाइड की हैट्रिक!! एक बार फिर से लेग स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई गेंद जिसे वाइड दे दिया गया| लाइन को पकड़ने की ज़रुरत युवा गेंदबाज़ को यहाँ पर|
1.1
wd
अरशद खान To विराट कोहली
वाइड! एक और बार लेग स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई गेंद| फ्लिक करना चाहा लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
1.1
wd
अरशद खान To विराट कोहली
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
दूसरे छोर से अरशद खान को लाया गया है गेंदबाजी पर...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 20.5
  • 00.6
डु प्लेसिस
3 (4)
व. कोहली
2 (2)
ज. बेहरनडोर्फ़
1-0-5-0
0.6
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
डॉट गेंद!!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.5
2
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे की मांग की और तेज़ी से भागते हुए उसे पूरा किया|
0.4
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विराट कोहली
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
0.3
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
पहला रन फाफ के बल्ले से भी यहाँ पर आता हुआ| इस बार आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
0.2
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To फाफ डु प्लेसिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
0.1
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विराट कोहली
पहली ही गेंद पर विराट ने खोला अपना और टीम का खाता| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच फाफ डु प्लेसिस
  • अंपायर नितिन मेनन, तपन शर्मा, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement