Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs गुजरात टाइटन्स, मैच 70 Commentary, Live Updates

बैंगलोर vs गुजरात, 2023 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs गुजरात टाइटन्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 70, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , May 21, 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
197/5 (20.0)
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
198/4 (19.1)
गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    शुभमन गिल
    104(52)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, 23 मई को होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के क्वालीफायर-1 मुकाबले के साथ जो चेन्नई और गुजरात के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शुभमन गिल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं बेहतर फॉर्म में हूँ और उसका फ़ायदा उठाने को देख रहा हूँ| आगे गिल ने कहा कि टी20 मुकाबलों में लगातार बड़े शॉट खेलने की दरकार होती है और मैं ख़राब गेंदों के इंतज़ार में रहता हूँ| गिल ने ये भी बोला कि शंकर जब बल्लेबाज़ी करने आए तो वो जोर से शॉट लगाने को देख रहे थे तो मैंने उनसे कहा कि आप पहले कुछ देर पिच को समझ लें उसके बाद शॉट खेले| जाते-जाते उन्होंने कहा कि चेन्नई में चेन्नई की टीम के सामने खेलना काफी रोमांचक होने वाला है| हमारे पास गेंदबाज़ी बेहतर है और हम उम्मीद करते हैं कि दूसरी बार भी फ़ाइनल में अपनी जगह बनाएं|
विनिंग कप्तान हार्दिक पंड्या ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत से काफी खुश हूँ| ये जीत हमें आगे के मुकाबलों में एक बढ़िया मोमेंटम प्रदान करेगी| हार्दिक ने आगे कहा कि गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है| उन्हें काफी अच्छी तरह से पता है कि पारी को किस तरह से बड़ा बनाना है| ये भी कहा कि हमारी गेंदबाजी आज उस स्तर की नहीं रही जिसके लिए हम जाने जाते हैं| आगे विराट पर कहा कि उन्होंने भी शानदार बल्लेबाज़ी की है| मैं अपने खिलाड़ियों से काफी खुश हूँ और उनको इस जीत का क्रेडिट जाता है|  
मैच गंवाने के बाद बात करने आए बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि मैं काफी निराश हूँ क्योंकि ये एक जीत हमें प्ले ऑफ्स तक पहुँचा सकती थी| आगे फाफ ने कहा कि गुजरात की टीम काफी मज़बूत है और गिल ने जैसी बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| वहीँ फाफ ने ये भी बोला कि विराट और मैक्सवेल ने पूरे सीज़न बेहतर प्रदर्शन किया| जाते-जाते उन्होंने कहा कि पूरे सीज़न विराट ने मेरा अच्छा साथ दिया और सलामी बल्लेबाज़ी करते हुए काफी रन बनाए| 
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
बड़े मंच पर बड़े खिलाड़ी प्रदर्शन करते हैं और आज विराट कोहली की शतकीय पारी ने इस बात को पूरी तरह से सही साबित कर दिया था लेकिन गेंदबाजी में उनके गेंदबाजों ने साथ नहीं दिया जिसकी वजह से गुजरात की टीम 198 रनों का बड़ा लक्ष्य यहाँ पर 6 विकटों से हासिल कर गई| वहीँ जीत के मोमेंटम के साथ गुजरात अब चेन्नई के साथ क्वालीफायर-1 खेलेगी जो इस टीम और खिलाड़ियों के लिए अहम होने वाला है| इस मुकाबले से पहले गुजरात प्ले ऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी और खुलकर यहाँ खेलती हुई भी नज़र आई| वहीँ इस दबाव भरे मुकाबले में बैंग्लोर के गेंदबाज़ अपने होम ग्राउंड पर अपने स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए| वैसे आपको अगर याद हो तो इस साल शुरुआत के दौर में बैंगलोर की गेंदबाजी कमाल की रही थी लेकिन इस अहम मुकाबले में उनका विफल होना टीम और फैन्स को एक और साल ट्रॉफी का इंतज़ार करा गया|
यानी अब कुल 70 मुकाबलों के बाद आज हमें जो टॉप चार टीम मिली है वो हैं गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई| एक बात तो तय है कि अब यहाँ से इन चारों टीमों में से कोई एक टीम ही इस सीज़न ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाएगी| एक कमाल का सीज़न अबतक रहा है इस लीग के इतिहास का और इसे अब और भी रोमांचक बनायेंगी ये चार टीमें|
चेज़ मास्टर विराट कोहली के शतक को शुभमन गिल के शतक ने ढक दिया| इंडियन टी20 लीग 2023 के 70वें मुकाबले में बैंगलोर को मिली हार और प्ले ऑफ्स से हुए बाहर| डू और डाई वाले गेम में विराट कोहली का शतक हुआ बर्बाद| लीग स्टेज के इस मुकाबले में हार गई है बैंगलोर की टीम और इस हार का मतलब कि मुंबई की टीम अब प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है|
ओवर की समाप्ति 19.1 : 198/4
8 रन
  • 1 NB 19.1
  • 1 WD 19.1
  • 619.1
श. गिल
104 (52)
र. तेवतिया
4 (5)
व. पार्नेल
3.1-0-42-0
19.1
6
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
छक्का!!! इसी के साथ शुभमन गिल ने लगाया बैक टू बैक शतक यहाँ पर!!! वहीँ विनिंग सिक्स लगाकर गिल ने बैंगलोर की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!!! बैंगलोर की टीम का सफ़र यहीं पर हुआ समाप्त!!! गुजरात की जीत के साथ मुंबई की टीम ने प्ले ऑफस में अपनी जगह पक्की कर ली है!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| गिल ने छक्का लगाने के बाद शतक का जश्न मनाया| तो पूरी टीम ने जीत की ख़ुशी गिल के साथ ज़ाहिर किया|
19.1
wd
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
वाइड!! बैंगलोर के द्वारा लिया गया वाइड का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! फ्री हिट अभी भी बरकरार रहेगा!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया| बैंगलोर ने लिया रिव्यु लेकिन वो असफ़ल साहिब हो गया|
19.1
nb
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!!! गुजरात के द्वारा नो बॉल के लिए लिया गया रिव्यु सफ़ल रहा!!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया| इसी बीच गिल ने लिया रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद कमर से काफी ऊपर थी इस लिए नो बॉल करार दिया गया|
6 गेंदों पर 8 रनों की दरकार है, वेन पार्नेल डालेंगे आखिरी ओवर...
ओवर की समाप्ति 19 : 190/4
11 रन
  • 118.1
  • 1 WD 18.2
  • 618.2
  • 118.3
  • 218.4
  • 018.5
  • 018.6
र. तेवतिया
4 (5)
श. गिल
98 (50)
ह. पटेल
4-0-29-1
18.6
0
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! 6 गेंदों पर 8 रनों की दरकार है!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ समझ नहीं सके और गेंद को कीपर की ओर जाने दिया|
18.5
0
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
18.4
2
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
दुग्गी!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर 2 रन लिया| 8 गेंदों पर 8 रनों की दरकार|
18.3
1
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर 1 रन लिया|
18.2
6
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
छक्का!!! शुभमन गिल अपने शतक से बस 3 रन दूर हैं!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 10 गेंदों पर 11 रनों की दरकार|
18.2
wd
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
18.1
1
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
सिंगल!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 179/4
15 रन
  • 617.1
  • 117.2
  • 017.3
  • W 17.4
  • 117.5
  • 1 WD 17.6
  • 617.6
श. गिल
91 (48)
र. तेवतिया
1 (1)
म. सिराज
4-0-32-2
17.6
6
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
छक्का! फ्लैट सिक्स!! अब 12 गेंदों पर 19 रनों की दरकार| गिल ने इस ओवर में ये दूसरा सिक्स लगाया है| एक बड़ा ओवर सिराज का हुआ समाप्त| अपने शतक से अब महज़ 9 रन दूर|
17.6
wd
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.5
1
मोहम्मद सिराज To राहुल तेवतिया
सिंगल लेकर तेवतिया ने खोला अपना खाता| लेंथ गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और डीप से एक रन हासिल किया|
राहुल तेवतिया नए बल्लेबाज़, 14 गेंदों पर 27 रनों की दरकार है...
17.4
W
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! चौथा झटका यहाँ पर गुजरात की टीम को लगता हुआ!!! मोहम्मद सिराज के हाथ लगी दूसरी विकेट!!! डेविड मिलर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में खेला| बल्ले और गेंद का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका और गेंद सीधा फील्डर सुयश प्रभुदेसाई के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने सीमा रेखा के ठीक आगे एक बढ़िया जज कैच पकड़ा| 171/4 गुजरात|
17.3
0
मोहम्मद सिराज To डेविड मिलर
डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| बल्ले और गेंद का ताल मेल नहीं हो सका| बॉल गई कीपर के हाथ में, रन नहीं आ सका|
17.2
1
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
लॉन्ग ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
17.1
6
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
छक्का!!! दबाव अब पूरी तरह से सिराज के ऊपर होगा| गिल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| गुजरात की टीम को जीत केलिए 17 गेंदों पर 28 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 17 : 164/3
9 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 1 WD 16.3
  • 116.3
  • 216.4
  • 216.5
  • 116.6
श. गिल
78 (45)
ड. मिलर
6 (5)
व. कुमार
4-0-40-1
16.6
1
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
शॉर्टपिच गेंद पर गिल ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन ही मिल सका| गुजरात की टीम को जीत केलिए 18 गेंदों पर 34 रनों की दरकार है|
16.5
2
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर 2 रन लिया|
16.4
2
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| लॉन्ग ऑन बाउंड्री से भगाकर मैक्सवेल ने गेंद को फील्ड किया और अपनी टीम के लिए 2 रन बचाने में कामयाब हो गए| बल्लेबाजों ने इसी बीच 2 रन ले लिया|
16.3
1
विशक विजय कुमार To डेविड मिलर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.3
wd
विशक विजय कुमार To डेविड मिलर
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.2
1
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.1
1
विशक विजय कुमार To डेविड मिलर
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
ओवर की समाप्ति 16 : 155/3
7 रन
  • 1 WD 15.1
  • 115.1
  • 015.2
  • W 15.3
  • 415.4
  • 015.5
  • 1 B 15.6
ड. मिलर
4 (3)
श. गिल
72 (41)
ह. पटेल
3-0-18-1
15.6
b
हर्षल पटेल To डेविड मिलर
बाई के रूप में आया एक रन!!! धीमी गति की डाली गई छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ चकमा खा गए| बॉल कीपर की ओर गई लेकिन वहां पर कीपर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
15.5
0
हर्षल पटेल To डेविड मिलर
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| फाफ वहां मौजूद थे, रन नहीं मिल सका|
15.4
4
हर्षल पटेल To डेविड मिलर
चौका!!! डेविड मिलर ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! लेग स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
डेविड मिलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
15.3
W
हर्षल पटेल To दसुन शनाका OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका यहाँ पर गुजरात की टीम को लगता हुआ!!! हर्षल पटेल के हाथ लगी पहली विकेट!!! दसुन शनाका शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा फील्डर सुयश प्रभुदेसाई के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 150/3 गुजरात|
15.2
0
हर्षल पटेल To दसुन शनाका
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाने गए शनाका| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और एक टप्पा खाकर कीपर हाथ में गई, रन नहीं आ सका|
15.1
1
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
15.1
wd
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 148/2
14 रन
  • 014.1
  • 414.2
  • 414.3
  • 614.4
  • W 14.5
  • 014.6
द. शनाका
0 (1)
श. गिल
71 (40)
व. कुमार
3-0-31-1
14.6
0
विशक विजय कुमार To दसुन शनाका
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन नहीं मिल सका| गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों पर 50 रनों की दरकार है|
दसुन शनाका बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.5
W
विशक विजय कुमार To विजय शंकर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट विराट कोहली बोल्ड विशक विजय कुमार| 123 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 53 रन बनाकर शंकर लौटे पवेलियन| लगातार बड़े शॉट्स यहाँ पर लगा रहे थे और इस बार भी वही सोचा था लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया| हवा में गई गेंद और सीमा रेखा के काफी आगे विराट ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा| 148/2 गुजरात|
14.4
6
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
छक्का! 106 मीटर लम्बा सिक्स!! ये गेंद मैदान के छज्जे पर लगकर वापिस अंदर मैदान में आई| काफी लम्बा सिक्स था यहाँ पर| इसी के साथ शंकर का एक और अर्धशतक पूरा हो गया|
14.3
4
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
एक और चौका! इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.2
4
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
चौका! जान बूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने इस छोटी गेंद का इंतज़ार चार रनों के लिए अपर कट कर दिया|
14.1
0
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 134/1
9 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 113.6
व. शंकर
39 (30)
श. गिल
71 (40)
म. सिराज
3-0-17-1
13.6
1
मोहम्मद सिराज To विजय शंकर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी पटकी हुई गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 134/1 गुजरात| 36 गेंदों पर 64 रनों की दरकार है|
13.5
4
मोहम्मद सिराज To विजय शंकर
बाहरी किनारा और चौका! किस्मत भी आज पूरी तरह से बल्लेबाज़ का साथ देती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की यॉर्कर गेंद थी जिसपर बल्ला लगाया और आउट साइड एज से बाउंड्री बटोर लिया| गेंदबाज़ सिराज यहाँ पर काफी निराश दिखे|
13.4
1
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
सिंगल से ही काम चलाना होगा यहाँ पर| लेंथ गेंद को ऑन साइड पर पुल कर दिया और डीप से एक रन बटोरा|
13.3
1
मोहम्मद सिराज To विजय शंकर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.2
1
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
ऑन साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.1
1
मोहम्मद सिराज To विजय शंकर
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 125/1
16 रन
  • 212.1
  • 212.2
  • 012.3
  • 612.4
  • 012.5
  • 612.6
श. गिल
69 (38)
व. शंकर
32 (26)
म. ब्रेसवेल
1-0-16-0
12.6
6
माईकल ब्रेसवेल To शुभमन गिल
एक और छक्का! गिल द मामला है दोस्तों!! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| अब 42 गेंदों पर 73 रनों की दरकार है|
12.5
0
माईकल ब्रेसवेल To शुभमन गिल
एक और बार रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए थे लेकिन बीट हुए||
12.4
6
माईकल ब्रेसवेल To शुभमन गिल
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| जीत के काफी नज़दीक जाती हुई गुजरात की टीम|
12.3
0
माईकल ब्रेसवेल To शुभमन गिल
रिवर्स स्वीप!!! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12.2
2
माईकल ब्रेसवेल To शुभमन गिल
मिस फील्ड हुई पॉइंट फील्डर सिराज से जहाँ से एक की जगह दो रन मिल गया| पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया था जहाँ फील्डर से चूक हुई और दो रन हासिल हो गया|
12.1
2
माईकल ब्रेसवेल To शुभमन गिल
दुग्गी!! विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल किया| डीप में गई ये ये गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 109/1
7 रन
  • 211.1
  • 111.2
  • 1 LB 11.3
  • 211.4
  • 011.5
  • 111.6
श. गिल
53 (32)
व. शंकर
32 (26)
ह. पटेल
2-0-12-0
11.6
1
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
स्लोवर बाउंसर!! पुल किया गिल ने उसे मिड विकेट की तरफ जहाँ से विराट ने उसे फील्ड किया| एक ही रन मिला| 48 गेंदों पर 89 रनों की दरकार है| बैंगलोर के हाथों से मुकाबला फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है| कौन दिलाएगा विकेट?
11.5
0
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.4
2
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
दुग्गी!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|
11.3
lb
हर्षल पटेल To विजय शंकर
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस बार हाई फुल टॉस गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.2
1
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
सिंगल और इसी के साथ गिल का का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| इस सीजान का पांचवां| टीम को आज भी उनसे एक बड़ी पारी की दरकार थी और वो आती हुई| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
11.1
2
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 102/1
12 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 110.6
श. गिल
47 (27)
व. शंकर
32 (25)
ह. शर्मा
3-0-28-0
10.6
1
हिमांशु शर्मा To शुभमन गिल
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
10.5
4
हिमांशु शर्मा To शुभमन गिल
चौका! क़दमों का इस्तेमाल| संपर्क शानदार हुआ| कवर्स की दिशा में खेला गेंद को और एक बड़ा गैप हासिल करते हुए चौका बटोर लिया| बैंगलोर को गिल के विकेट की तलाश होगी|
10.4
1
हिमांशु शर्मा To विजय शंकर
सिंगल!! फुल गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
10.3
4
हिमांशु शर्मा To विजय शंकर
चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद मिड विकेट पार कर गई चार रनों के लिए|
10.2
1
हिमांशु शर्मा To शुभमन गिल
इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
10.1
1
हिमांशु शर्मा To विजय शंकर
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 10 : 90/1
6 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 19.5
  • 09.6
श. गिल
41 (24)
व. शंकर
26 (22)
ह. पटेल
1-0-6-0
9.6
0
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डक कर दिया| 10 ओवर के बाद 90/1 गुजरात, जीत के लिए 60 गेंदों पर 108 रनों की दरकार|
9.5
1
हर्षल पटेल To विजय शंकर
ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.4
4
हर्षल पटेल To विजय शंकर
चौका!!! विजय शंकर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.3
1
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया और एक रन ले लिया|
9.2
0
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
9.1
0
हर्षल पटेल To शुभमन गिल
ऑफ स्टंप पर डाली गई जड़ में गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 84/1
13 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 1 LB 8.3
  • 48.4
  • 68.5
  • 18.6
श. गिल
40 (20)
व. शंकर
21 (20)
ह. शर्मा
2-0-16-0
8.6
1
हिमांशु शर्मा To शुभमन गिल
कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8.5
6
हिमांशु शर्मा To शुभमन गिल
छक्का!!! शुभमन गिल के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
8.4
4
हिमांशु शर्मा To शुभमन गिल
चौका!!! बाहरी किनारे के रूप में आता हुआ रन!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट फील्डर के ऊपर से शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
8.3
lb
हिमांशु शर्मा To विजय शंकर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
8.2
0
हिमांशु शर्मा To विजय शंकर
नॉट आउट!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ने कट शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पा खाती हुई कीपर की ओर गई जहाँ से उन्होंने गेंद को स्टंप्स पर थ्रो किया| रन आउट की हुई अपील, इसी बीच थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के अंदर ही था| नॉट आउट आया थर्ड अमोयार का फ़ैसला|
8.1
1
हिमांशु शर्मा To शुभमन गिल
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 71/1
12 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 1 WD 7.3
  • 27.3
  • 17.4
  • 67.5
  • 17.6
श. गिल
28 (16)
व. शंकर
21 (18)
व. कुमार
2-0-17-0
7.6
1
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
7.5
6
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| बॉल और बल्ले का संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
7.4
1
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| गेंद ने बल्ले का लीडिंग एज लिया और थर्ड मैन की ओर एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन भागकर पूरा किया|
7.3
2
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन लिया|
7.3
wd
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
7.2
0
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
7.1
1
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 59/1
8 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 4 B 6.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 06.6
व. शंकर
18 (15)
श. गिल
20 (13)
ह. शर्मा
1-0-4-0
6.6
0
हिमांशु शर्मा To विजय शंकर
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
6.5
1
हिमांशु शर्मा To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन आ गया|
6.4
1
हिमांशु शर्मा To विजय शंकर
मिड विकेट की ओर गेंद को गिल ने खेलकर एक रन हासिल किया|
6.3
b
हिमांशु शर्मा To विजय शंकर
चौका!! बाई के रूप में मिला रन| ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाना चाहा| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ और बॉल कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
6.2
1
हिमांशु शर्मा To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.1
1
हिमांशु शर्मा To विजय शंकर
मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
टाइम आउट का हुआ समय!! 6 ओवर की समाप्ति के बाद 51/1 गुजरात, लक्ष्य से अभी भी 147 रन दूर| इस रन चेज़ में अच्छी स्टार्ट बल्लेबाज़ी टीम ने की है| साहा के आउट होने के बाद शंकर और गिल ने पारी की संभाला है वहीँ कप्तान फाफ को यहाँ से लगातार विकटों की तलाश होगी| अब यहाँ से अगले 14 ओवर बैंगलोर के लिए काफी ज़रूरी होंगे| ब्रेक के बाद डेब्यूटेंट हिमांशु शर्मा अपना पहला ओवर लेकर तैयार हैं|
ओवर की समाप्ति 6 : 51/1
16 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 65.3
  • 45.4
  • 15.5
  • 05.6
श. गिल
18 (11)
व. शंकर
16 (11)
व. पार्नेल
3-0-34-0
5.6
0
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.5
1
वेन पार्नेल To विजय शंकर
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
5.4
4
वेन पार्नेल To विजय शंकर
चौका!!! एक बार फिर से बाहरी किनारा लेकर गेंद नो मेंस लैंड में गई!! कीपर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर लेकिन गेंद को फील्ड नहीं कर सके| बॉल गई सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
5.3
6
वेन पार्नेल To विजय शंकर
छक्का!!! विजय शंकर के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.2
1
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
5.1
4
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 35/1
5 रन
  • 24.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 04.6
व. शंकर
5 (8)
श. गिल
13 (8)
व. कुमार
1-0-5-0
4.6
0
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| फील्डर का थ्रो आया लेकिन विकटों से काफी दूर रह गया| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 35/1 गुजरात|
4.5
1
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
सिंगल से गिल को यहाँ पर सहमत होना पड़ेगा| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट-आर्म जैब शॉट खेला और एक रन बटोरा|
4.4
1
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
चीकी सिंगल!! इस बार बैक फुट से छोटी गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
4.3
0
विशक विजय कुमार To विजय शंकर
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
4.2
1
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
4.1
2
विशक विजय कुमार To शुभमन गिल
कैच का मौका गेंदबाज़ के पास लेकिन चूक गए| एक टफ चांस था विजय के हाथों से लगते हुए मिड ऑफ़ की तरफ गई जहाँ से दो रनों का मौका बन गया| इस बार धीमी गति से डाली गई थी गेंद जिसे सामने की तरफ पंच कर दिया था|
ओवर की समाप्ति 4 : 30/1
5 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
व. शंकर
4 (5)
श. गिल
9 (5)
व. पार्नेल
2-0-18-0
3.6
0
वेन पार्नेल To विजय शंकर
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार गाइड किया ऑफ़ स्टम्प की गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन सका| 30/1 गुजरात|
3.5
0
वेन पार्नेल To विजय शंकर
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
3.4
4
वेन पार्नेल To विजय शंकर
बाहरी किनारा और चौका!! हवा में थी गेंद लेकिन कीपर अनुज के काफी दूर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही ड्राइव कर बैठे थे| गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर के दाएं ओर से निकल गई| अनुज का एक भरसक प्रयास था लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए| एक नए बल्लेबाज़ के लिए आपको इस समय स्लिप तो लगानी ही चाहिए थी|
3.3
0
वेन पार्नेल To विजय शंकर
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हलके हाथों से खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3.2
0
वेन पार्नेल To विजय शंकर
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
3.1
1
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
गुजरात के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में विजय शंकर बल्लेबाज़ी करने आए हैं...
बैंगलोर ने की है गेम में वापसी...
ओवर की समाप्ति 3 : 25/1
10 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 22.3
  • 4 LB 2.4
  • 42.5
  • W 2.6
ऋ. साहा
12 (14)
श. गिल
8 (4)
म. सिराज
2-0-8-1
2.6
W
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट वेन पार्नेल बोल्ड मोहम्मद सिराज| एक हाथ से वेन ने पकड़ा ये कैच और साहा को मानो छटपटा दिया| 12 रन बनाकर साहा लौटे पवेलियन| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को चिप कर दिया था शॉर्ट कवर्स की तरफ| फील्डर के काफी ऊपर से निकल रही थी ये गेंद जहाँ हवा में छलांग लगाते हुए पार्नेल ने एक हाथ से कैच को पकड़ा जिसके बाद बैंगलोर की टीम में जान वापिस आ गई| 25/1 गुजरात|
2.5
4
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
चौका!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
2.4
lb
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
नॉट आउट और लेग बाई का चौका मिल गया| बाल बाल बच गए बल्लेबाज़| अतिरिक्त उछाल ने यहाँ पर साहा को बचा लिया| शार्प इनस्विंगर| पड़कर अंदर आई और बल्लेबाज़ के बल्ले को बीट करते हुए पैड्स से जा टकराई और स्लिप फील्डर को भेदती हुई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई|
2.3
2
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
दुग्गी!! ऑन द अप पर हवा में खेला गया पंच शॉट| कवर्स फील्डर ने उसे पीछे भागते हुए रोका| दो ही रन मिल पाया|
2.2
0
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
2.1
0
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/0
13 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 41.5
  • 41.6
श. गिल
8 (4)
ऋ. साहा
6 (8)
व. पार्नेल
1-0-13-0
1.6
4
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 15/0 गुजरात|
1.5
4
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
चौका! पहली लूज़ गेंद वेन द्वारा| लेग स्टम्प के बाहर छोटी डाली ये गेंद| पुल किया उसे लेग साइड पर जहाँ से गैप का चौका हासिल हुआ|
1.4
0
वेन पार्नेल To शुभमन गिल
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
1.3
1
वेन पार्नेल To ऋद्धिमान साहा
सिंगल, गुड लेंथ गेंद को बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
1.2
4
वेन पार्नेल To ऋद्धिमान साहा
डाउन द ट्रैक!! दूर थी बल्लेबाज़ से ये गेंद| आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन के खाली स्थान से निकल गई चार रनों के लिए| पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में साहा के बल्ले से आती हुई|
1.1
0
वेन पार्नेल To ऋद्धिमान साहा
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
दूसरे छोर स गेंद लेकर वेन पार्नेल आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 1 WD 0.1
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
श. गिल
0 (1)
ऋ. साहा
1 (5)
म. सिराज
1-0-2-0
0.6
0
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ| 2/0 गुजरात|
0.5
1
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
लीडिंग एज!! पॉइंट की तरफ हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर के थोड़ा सा ऊपर से निकल गई और नो मेंस लैंड में गिरी| फील्डर ने पीछे भागते हुए उसे रोका, एक ही रन मिला|
0.4
0
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| बाहर की गेंद पर लगातार बीट हो रहे हैं साहा|
0.3
0
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
एक और डॉट गेंद!! ओह!! शार्प टर्न यहाँ पर देखने को मिली| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ यहाँ पर ड्राइव करने गए लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.2
0
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
0.1
0
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
आउट साइड एज लेकिन स्लिप फील्डर के आगे गिर गई गेंद| बाल-बाल बचे साहा| आउटस्विंगर गेंद को दूर से खेल दिया था जहाँ बाहरी किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई गेंद| हलके हाथों से खेला था इस वजह से कैरी नहीं कर पाई|
0.1
wd
मोहम्मद सिराज To ऋद्धिमान साहा
वाइड! प्ले एंड मिस!! कैच की अपील लेकिन अम्पायर ने नकार दिया और उसे वाइड करार दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाने गए थे और बीट हुए|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच शुभमन गिल
  • अंपायर नितिन मेनन, विरेंदर शर्मा, तपन शर्मा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement