Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 14 Commentary, Live Updates

बैंगलोर vs दिल्ली, 2025 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 14, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Mar 01, 2025
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
147/5 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
151/1 (15.3)
दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    शफ़ाली वर्मा
    80(43)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से 3 मार्च को होगी आपसे मुलाकात एक नए मुकाबले के साथ जो यूपी और गुजरात के बीच लखनऊ के मैदान में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शफाली वर्मा को उनकी बल्लेबाज़ी प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी ख़ुश हूँ कि हमारी टीम जीत गई और हम पॉइंट्स टेबल में नबर एक पर पहुँच गए| आगे शफाली ने कहा कि शुरुआत में मैं संभलकर खेलने की कोशिश कर रही थी और गेंद को देखकर खेल रही थी| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अगर लक्ष्य 170 रनों का होता तो हम और भी तेज़ी से पॉवर प्ले में बल्लेबाज़ी करते लेकिन स्कोर 150 के भीतर था तो मैंने संभलकर खेलना सही समझा|
मैच जीतकर बात करने आई दिल्ली टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमने मुकाबले को अपने नाम कर लिया और प्ले ऑफस में अपनी जगह बना लिया| आगे मेग लैनिंग ने कहा कि हमारी गेंदबाज़ी और बल्लेबाजों दोनों ही बेहतर हुई जिसके कारण हम मैच में काफी आगे रहे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अपने अगले मैच में भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
मैच गंवाकर बात करने आई बेंगलुरु टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि हम बेहतर शुरुआत कर सकते थे लेकिन ऐसा करने में हम असफल रहे| आगे मंधाना ने कहा कि इस पिच पर ये चौथा मैच था जहाँ हम एक बड़ा टोटल खड़ा नहीं कर पाए| हालाँकि 147 रन्स यहाँ पर काफी नहीं थे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि रेणुका ठाकुर ने पॉवर प्ले में काफी शानदार गेंदबाज़ी की है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
9 विकेट की इस बड़ी जीत के साथ दिल्ली के पॉइंट्स टेबल में कुल 10 अंक हो गए हैं और उन्होंने प्ले ऑफ्स में एंट्री कर ली है| शफाली और जेस की जोड़ी ने मिलकर 146 रनों की बेमिसाल साझेदारी निभाई और टीम को मुकाबले में फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया| वहीँ इस हार से बेंगलुरु की पूरी टीम बेहद ही निराश होगी| एक तरफ कप्तान लगातार टॉस हारी चली जा रही हैं तो साथ ही साथ मुकाबला भी गंवाती चली जा रही हैं| वहीँ स्मृति का बल्ला भी नहीं चल रहा जिसकी वजह से टीम बड़े स्कोर तक नहीं जा पा रही है| अब देखना ये है कि इस बड़ी हार के बाद बेंगलुरु की टीम किस अंदाज़ में खुद को आगे की तरफ लेकर जाती है|
वहीँ दूसरी तरफ दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग, शफाली वर्मा और जेस जोनासेन ने जिस तरह की बल्लेबाज़ी पिछले कुछ मुकाबलों से दिखाई है वो टीम की जीत का मुख्य आधार बनता जा रहा है| वहीँ बेंगलुरु की गेंदबाजी भी पूरी तरह से बिखरी हुई नज़र आ रही है| ना ही चल रहा है रेणुका सिंह का जादू ना ही किम गार्थ, जॉर्जिया वारहम कुछ ख़ास कर पा रही हैं|
दिल्ली विजयी!! बैक टू बैक विन दिल्ली के खाते में दर्ज होती हुई| बीती रात मुंबई को मात दी तो आज बेंगलुरु को हराया है| वहीँ अपने घर में स्मृति मंधाना एंड कम्पनी की ये लगातार चौथी हार है| जबसे अपने घर पर आकर ये टीम खेल रही है इसका प्रदर्शन बद से बदतर ही होता चला गया है| एलिस पेरी, अगर इस नाम को हटा दें तो बेंगलुरु का बल्लेबाज़ी लाइन अप पूरी तरह से बिखरा हुआ नज़र आ रहा है|
15.3
4
स्नेह राणा To शफ़ाली वर्मा
चौका!! इसी के साथ दिल्ली ने बेंगलुरु की टीम को 9 विकटों से शिकस्त दे दी है!! शफ़ाली वर्मा के बल्ले से आया विनिंग शॉट!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी बीच दिल्ली की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
15.2
0
स्नेह राणा To शफ़ाली वर्मा
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
15.1
6
स्नेह राणा To शफ़ाली वर्मा
छक्का!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! शफ़ाली वर्मा के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 1 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 141/1
11 रन
  • 414.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 414.6
ज. जोनासेन
61 (38)
श. वर्मा
70 (40)
र. बिस्ट
1-0-11-0
14.6
4
राघवी बिस्ट To जेस जोनासेन
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.5
0
राघवी बिस्ट To जेस जोनासेन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
14.4
1
राघवी बिस्ट To शफ़ाली वर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.3
1
राघवी बिस्ट To जेस जोनासेन
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|
14.2
1
राघवी बिस्ट To शफ़ाली वर्मा
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
14.1
4
राघवी बिस्ट To शफ़ाली वर्मा
चौका! काफी शानदार खेला| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और लेट कट किया की दिशा में जहाँ से चार रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 14 : 130/1
14 रन
  • 113.1
  • 613.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 113.6
श. वर्मा
64 (37)
ज. जोनासेन
56 (35)
र. सिंह
4-1-28-1
13.6
1
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.5
4
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
चौका!! शफ़ाली वर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
13.4
1
रेणुका सिंह To जेस जोनासेन
एक और बार शरीर पर डाली गई गेंद जिसे बड़े आराम से लेग साइड पर मोड़ा| गैप मिला, डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन मिला है|
13.3
1
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
इस बार अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से सिंगल लिया है|
13.2
6
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
छक्का!!! मिड विकेट बाउंड्री पर फील्डर अगर उसे सही तरह से जज करती तो कैच का मौका बन सकता था| हाथों पर लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद छह रनों के लिए| लेंथ गेंद को हीव किया था| संपर्क बढ़िया हुआ था इस वजह से उतनी दूर गई गेंद|
13.1
1
रेणुका सिंह To जेस जोनासेन
सिंगल!! छोटी गेंद पर लेग साइड की तरफ एक पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 116/1
10 रन
  • 612.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
ज. जोनासेन
54 (33)
श. वर्मा
52 (33)
ज. वारहम
3-0-21-0
12.6
1
जॉर्जिया वारहम To जेस जोनासेन
जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिला है| 116/1 दिल्ली|
12.5
1
जॉर्जिया वारहम To शफ़ाली वर्मा
एक और छोटी गेंद जिसपर नीचे रखते हुए पुल शॉट खेला गया जहाँ से एक रन मिला है|
12.4
1
जॉर्जिया वारहम To जेस जोनासेन
सिंगल से काम चलाया है| छोटी डाली गई गेंद पर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
12.3
1
जॉर्जिया वारहम To शफ़ाली वर्मा
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
12.2
0
जॉर्जिया वारहम To शफ़ाली वर्मा
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाई|
12.1
6
जॉर्जिया वारहम To शफ़ाली वर्मा
छक्का!! इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार पहुँचाया| इसी के साथ शफ़ाली वर्मा ने अपना अर्ध शतक पूरा किया है| अपने शानदार फॉर्म को यहाँ पर जारी रखा है| इस बार आगे आकर गेंद को कवर्स की तरफ खेला और उसे स्टैंड्स में पहुंचाया|
ओवर की समाप्ति 12 : 106/1
8 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 411.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 111.6
श. वर्मा
44 (29)
ज. जोनासेन
52 (31)
क. गार्थ
3-0-25-0
11.6
1
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
हवा में गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर के आगे गिर गई| बाल-बाल बची शफ़ाली वर्मा यहाँ पर| धीमी गति की गेंद पर जोर से शॉट लगाने गई लेकिन चकमा खाई| आउट साइड एज लेकर पॉइंट की तरफ हवा में गई थी| फील्डर उसके लिए आगे आई लेकिन कैच को पकड़ नहीं पाई|
11.5
0
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर जोर से शॉट लगाने गई और बीट हुई| टप्पा खाकर कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
11.4
1
किम गार्थ To जेस जोनासेन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
11.3
4
किम गार्थ To जेस जोनासेन
चौका!!! इसी के साथ जेस का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया है| कमाल की फॉर्म में है ये बल्लेबाज़| ड्रेसिंग रूम से उनकी सराहना होती हुई| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फाइन लेग की तरफ उसे फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
11.2
1
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया| एक टप्पा खाने के बाद फील्डर के पास गई जहाँ से एक रन मिला है|
11.1
1
किम गार्थ To जेस जोनासेन
सिंगल के साथ दिल्ली का 100 रन बोर्ड पर लग गया है| लेंथ गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
ओवर की समाप्ति 11 : 98/1
15 रन
  • 610.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 610.4
  • 110.5
  • 110.6
ज. जोनासेन
46 (28)
श. वर्मा
42 (26)
ए. बिष्ट
1-0-15-0
10.6
1
एकता बिष्ट To जेस जोनासेन
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई है समाप्ति| इस बार पैड्स की गेंद पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
10.5
1
एकता बिष्ट To शफ़ाली वर्मा
बड़े शॉट के बाद अब एक सिंगल से काम चलाया है| इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
10.4
6
एकता बिष्ट To शफ़ाली वर्मा
छक्का!! इस बार शफ़ाली ने क़दमों का इस्तेमाल किया है| लॉन्ग ऑफ के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किया है| गेंद की पिच तक आई और अपने अंदाज़ में उसे उठाकर मार दिया है| गेंद सीधा स्टैंड्स में गिरी है|
10.3
1
एकता बिष्ट To जेस जोनासेन
सिंगल!! शरीर पर डाली गई गेंद| इसपर अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोर लिया है|
10.2
0
एकता बिष्ट To जेस जोनासेन
इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सकी हैं|
10.1
6
एकता बिष्ट To जेस जोनासेन
छक्का!! इस पारी का पहला!! डाउन द ट्रैक आई!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किया है| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ जेस और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है
ओवर की समाप्ति 10 : 83/1
15 रन
  • 49.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 49.5
  • 19.6
ज. जोनासेन
38 (24)
श. वर्मा
35 (24)
ए. पेरी
2-0-24-0
9.6
1
एलिस पेरी To जेस जोनासेन
एक रन!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 10 ओवर के बाद 83/1 दिल्ली, जीत के लिए 60 गेंदों पर 65 रनों की दरकार है|
9.5
4
एलिस पेरी To जेस जोनासेन
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री जेस जोनासेन के बल्ले से आती हुई!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.4
4
एलिस पेरी To जेस जोनासेन
चौका!! जेस जोनासेन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9.3
1
एलिस पेरी To शफ़ाली वर्मा
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर डीप कवर की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| एक रन मिल गया|
9.2
1
एलिस पेरी To जेस जोनासेन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.1
4
एलिस पेरी To जेस जोनासेन
चौका!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 68/1
6 रन
  • 28.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
ज. जोनासेन
24 (19)
श. वर्मा
34 (23)
ज. वारहम
2-0-11-0
8.6
1
जॉर्जिया वारहम To जेस जोनासेन
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट लगाकर एक रन लिया|
8.5
1
जॉर्जिया वारहम To शफ़ाली वर्मा
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला|
8.4
1
जॉर्जिया वारहम To जेस जोनासेन
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.3
1
जॉर्जिया वारहम To शफ़ाली वर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.2
0
जॉर्जिया वारहम To शफ़ाली वर्मा
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पैड्स को लगी और शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| एन नहीं मिल पाया|
8.1
2
जॉर्जिया वारहम To शफ़ाली वर्मा
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर गैप में शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 62/1
12 रन
  • 47.1
  • 47.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
श. वर्मा
30 (19)
ज. जोनासेन
22 (17)
स. राणा
1-0-12-0
7.6
1
स्नेह राणा To शफ़ाली वर्मा
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और भागकर एक रन पूरा कर लिया|
7.5
1
स्नेह राणा To जेस जोनासेन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|
7.4
1
स्नेह राणा To शफ़ाली वर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.3
1
स्नेह राणा To जेस जोनासेन
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7.2
4
स्नेह राणा To जेस जोनासेन
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री जेस जोनासन के बल्ले से आती हुई!! इस बार ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.1
4
स्नेह राणा To जेस जोनासेन
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 50/1
9 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 26.4
  • 4 B 6.5
  • 16.6
ज. जोनासेन
12 (13)
श. वर्मा
28 (17)
ज. वारहम
1-0-5-0
6.6
1
जॉर्जिया वारहम To जेस जोनासेन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
6.5
b
जॉर्जिया वारहम To जेस जोनासेन
चौका बाई के रूप में मिलता हुआ!! हालाँकि स्टंपिंग का मौका था जिसे कीपर ने गंवा दिया!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलना चाहा| ऐसे में गेंद की लाइन से बल्लेबाज़ और कीपर दोनों ही बीट हो गई| ऐसे में बाई के रूप में मिला चार रन|
6.4
2
जॉर्जिया वारहम To जेस जोनासेन
दुग्गी!! एलिस पेरी की शानदार फील्डिंग इसी बीच देखने को मिली यहाँ पर!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेला| पेरी लॉन्ग ऑफ से भागकर गई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
6.3
1
जॉर्जिया वारहम To शफ़ाली वर्मा
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया और रन लेने भागी| ऐसे में फील्डर ने गेंद पकड़कर जॉर्जिया वारहम की तरफ थ्रो किया लेकिन बल्लेबाज़ तब तक क्रीज़ में आ गई थी| एक रन मिल गया यहाँ पर|
6.2
1
जॉर्जिया वारहम To जेस जोनासेन
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
6.1
0
जॉर्जिया वारहम To जेस जोनासेन
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
टाइम आउट हुआ है यहाँ पर!! 6 ओवर की समाप्ति के बाद 41/1 दिल्ली, लक्ष्य से 107 रन दूर| कप्तान मेग लैनिंग का विकेट गंवाने के बाद शफाली और जेस की जोड़ी ने पारी को सम्भाला है| इस बीच रेणुका सिंह ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान तो किया है लेकिन शफाली बड़े शॉट्स लगाने को देख रही हैं|
ओवर की समाप्ति 6 : 41/1
10 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 1 LB 5.6
ज. जोनासेन
8 (8)
श. वर्मा
27 (16)
ए. पेरी
1-0-9-0
5.6
lb
एलिस पेरी To जेस जोनासेन
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर लेग बाई के रूप में एक रन लिया|
5.5
0
एलिस पेरी To जेस जोनासेन
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं मिला|
5.4
4
एलिस पेरी To जेस जोनासेन
चौका!! जेस जोनासेन के बल्ले से आती दूसरी बाउंड्री!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाया| फील्डर वहां पर गेंद पकड़ने आई लेकिन गेंद उनके पकड़ में नहीं आई और टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
5.3
1
एलिस पेरी To शफ़ाली वर्मा
सिंगल!! सही फ़ायदा शफ़ाली वर्मा ने उठा लिया है!! पिछली गेंद पर बाउंड्री लगाने के बाद स्ट्राइक बदल लिया यहाँ पर!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
5.2
4
एलिस पेरी To शफ़ाली वर्मा
चौका!! शफ़ाली वर्मा के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.1
0
एलिस पेरी To शफ़ाली वर्मा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 5 : 31/1
11 रन
  • 44.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 24.5
  • 14.6
श. वर्मा
22 (13)
ज. जोनासेन
4 (5)
र. सिंह
3-1-14-1
4.6
1
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
सिंगल, एक और बार हवा में गेंद को उठाया| इस बार भी नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| एक टप्पा बाद फील्डर ने उसे फील्ड किया| एक ही रन मिल पाया| 5 के बाद 31/1 दिल्ली|
4.5
2
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
2 रन मिल जाएगा इस चिप शॉट पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए हैं|
4.4
0
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया है|
4.3
0
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
इस बार शार्प इन स्विंगर| स्विंग होकर पैड्स को लगी और शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई| रन का मौका नहीं बन सका|
4.2
4
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
चौका! दो गेंद दो बाउंड्री यहाँ पर आई है| इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से चार रन हासिल किया है|
4.1
4
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
चौका!!! कदा प्रहार, रन्स मिलेंगे यहाँ पर चार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उठाकर मारा| गैप मिला जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 4 : 20/1
15 रन
  • 1 WD 3.1
  • 1 WD 3.1
  • 43.1
  • 43.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 43.6
ज. जोनासेन
4 (5)
श. वर्मा
11 (7)
क. गार्थ
2-0-17-0
3.6
4
किम गार्थ To जेस जोनासेन
चौका!! बाउंड्री के साथ जेस ने खोला अपना खाता| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
3.5
0
किम गार्थ To जेस जोनासेन
एक और बढ़िया गेंद जो बल्ले पर ना लगकर पैड्स से टकराई और ऑन साइड पर गई जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
3.4
0
किम गार्थ To जेस जोनासेन
डॉट बॉल! इस बार आगे आकर गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गई| गति से चकमा खाई और पैड्स को जाकर लगी गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
3.3
1
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
3.2
4
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
चौका! चीकी शॉट!! शानदार प्लेसमेंट का नमूना पेश किया है यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिया है|
3.1
4
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
टॉप एज और चौका निकल गया| पुल शॉट लगाने गई लेकिन उछाल को परख नहीं सकी| बल्ले के उपरी भाग को लगकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार चार रनों के लिए|
3.1
wd
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
वाइड!!! एक और बार डाउन द लेग डाली गई गेंद| इस बार कीपर ने उसे अपने पास रखा|
3.1
wd
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे आगे आकर खेलना चाहा लेकिन बीट हुई| कीपर के पास गई गेंद वहां से अंडर आर्म थ्रो आया लेकिन विकटों से नहीं लगा| वाइड का इशारा आया वहां पर|
ओवर की समाप्ति 3 : 5/1
0 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • W 2.4
  • 02.5
  • 02.6
ज. जोनासेन
0 (2)
श. वर्मा
2 (4)
र. सिंह
2-1-3-1
2.6
0
रेणुका सिंह To जेस जोनासेन
डॉट बॉल के साथ हुई एक रोमांचक ओवर की समाप्ति| इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
2.5
0
रेणुका सिंह To जेस जोनासेन
विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|
अगली बल्लेबाज़ जेस जोनासेन क्रीज़ पर आई हैं...
2.4
W
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग OUT!
आउट!! कैच आउट!! दिल्ली टीम को लगा पहला बड़ा झटका!! मेग लैनिंग 2 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! रेणुका सिंह के हाथ लगी पहली विकेट| एलिस पेरी के द्वारा एक शानदार कैच पकड़ा गया| ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल हवा में गई और वहां मौजूद फील्डर एलिस पेरी ने हवा में उछलकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा| ऐसे में बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलती बनी| 5/1 दिल्ली|
2.3
0
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग
एक बार फिर से इनस्विंग डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ चकमा खा गई| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
2.2
0
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग
नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर| रिप्ले में देखने पर पता चला कि लेग स्टम्प को किस करते हुए जा रही थी ये गेंद| बाल-बाल बची बल्लेबाज़ यहाँ पर| स्विंग होकर अंदर आई थी गेंद| डिफेंड करने गई और बीट हुई थे| बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स से लगी थी जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| काफी देर सोचने के बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया था जहाँ फैसला बल्लेबाज़ के पक्ष में गया|
2.1
0
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 2 : 5/0
2 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
श. वर्मा
2 (4)
म. लैनिंग
2 (8)
क. गार्थ
1-0-2-0
1.6
0
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर अपर कट शॉट लगाने गई और बीट हो गई| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया है| 5/0 दिल्ली|
1.5
1
किम गार्थ To मेग लैनिंग
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
1.4
0
किम गार्थ To मेग लैनिंग
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद पर कट शॉट लगाना चाहा| उछाल से चकमा खाई| इन साइड एज लेकर टप्पा खाने एक बाद कीपर की तरफ गई| कोई रन नहीं हुआ|
1.3
0
किम गार्थ To मेग लैनिंग
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.2
1
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
बढ़िया फील्डिंग शॉर्ट कवर्स पर राणा के द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए गेंद को चौका जाने से रोका| एक ही रन मिला इस शानदार कवर ड्राइव पर|
1.1
0
किम गार्थ To शफ़ाली वर्मा
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ शफ़ाली ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुई| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 1 : 3/0
3 रन
  • 00.1
  • 1 WD 0.2
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
म. लैनिंग
1 (5)
श. वर्मा
1 (1)
र. सिंह
1-0-3-0
0.6
0
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग
सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे अपने फॉलो थ्रू में रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
0.5
1
रेणुका सिंह To शफ़ाली वर्मा
इनस्विंगर थी गेंद| फुलर लेंथ पर, बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन बटोर लिया है|
0.4
1
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग
एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर ने नकारा| डाउन द लेग जा रही थी ये गेंद| पैड्स पर लगी थी और ऑन साइड पर गई थी जहाँ से जहाँ से एक रन मिल गया|
0.3
0
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
0.2
0
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई एक अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
0.2
wd
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग
वाइड!!! एक अतिरिक्त रन के साथ स्कोर बोर्ड आगे बढ़ा है| बल्लेबाज़ से काफी दूर थी, उसे लीव किया| कीपर के दस्तानों में गई| एक रन वाइड के रूप में आया|
0.1
0
रेणुका सिंह To मेग लैनिंग
डॉट बॉल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| इन स्विंगर थी गेंद| पड़कर अंदर की तरफ आई| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव किया| मिड ऑन फील्डर ने उसे फील्ड किया है|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच शफ़ाली वर्मा
  • अंपायर Keyur Kelkar (IND), Ankita Guha (IND), सैय्यद खालिद
  • रेफ़री Niyati Lokur (IND)
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement