Advertisement
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 24 Commentary, Live Updates
बेंगलुरु vs दिल्ली, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 24, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
, Apr 10, 2025

163/7
(20.0)

169/4
(17.5)
दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकटों से हराया
% Chance to Win
बेंगलुरु
दिल्ली
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचलोकेश राहुल93(53)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे चेन्नई के एमए चिदमबरम स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लोकेश राहुल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं जब बल्लेबाज़ी करने गया तो टीम मुश्किल में थी लेकिन मैंने शुरुआत में पिच को समझते हुए खेला| आगे राहुल ने कहा कि यहाँ मेरा घर है और ये मेरा होम ग्राउंड भी है जहाँ मैं काफी खेला हूँ तो मुझे यहाँ के बारे में पता है कि किस तरह से पारी को आगे बढ़ाना है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं सिंगल डबल के साथ-साथ बड़े-बड़े शॉट कैसे लगाने है उसके लिए तैयारी करता हूँ|
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये| अक्षर ने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे बताया कि जब तीन में से तीन जीता तब सोचा था कि चार में से चार भी कर सकते हैं| ये सुनने और बोलने में काफी अच्छा लगता है| हम परिस्थिति को देखकर खेल रहे थे| तेज गेंदबाज़ को ये टीम अच्छा खेलती है इसलिए मैंने पॉवर प्ले में स्पिन गेंदबाजी लगाई| हाँ 19वां ओवर थोड़ा ग़लत फैसला साबित हुआ लेकिन अब हम जीत गए हैं तो उसे भूलना ही सही होगा| विप्रज निगम पर कहा कि वो एक शानदार गेंदबाज़ हैं| राहुल पर बात करते हुए बताया कि उनके रहने से मेरा काम आसान हो जाता है| वो अपने शानदार फॉर्म को जारी रख रहे हैं जो अच्छी बात है|
मैच गंवाकर बात करने आए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए शानदार थी लेकिन हम बेहतर बल्लेबाज़ी नहीं कर सके| आगे पाटीदार ने कहा कि हमने पॉवर प्ले के दौरान 60 रनों के स्कोर को पार कर लिया था लेकिन फिर लगातार विकटों को गंवाते चले गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि टिम डेविड ने अंत में शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की जो काबिले तारीफ बात है| ऐसे में अब हमारी यही कोशिश रहेगी कि अपने अगले मैच में हम अच्छा खेल दिखायें|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
यहाँ से ऐसा लगा कि ये जोड़ी बेंगलुरु को तकलीफ देगी लेकिन इस जोड़ी को सुयश ने अक्षर का विकेट लेकर तोड़ा और अपनी टीम को एक बार फिर से गेम में वापसी कराई| विकेट से गेंदबाजों को थोड़ा मदद मिल रही थी जिसका फायदा वो उठा रहे थे| वहां से मुकाबला बराबरी पर तो आया लेकिन फिर राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स (38) की जोड़ी ने मिलकर 111 रनों की शानदार शतकीय और मैच जिताऊ साझेदारी निभाई और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार लेकर चले गए| इस बीच 15वें ओवर के दौरान थोड़ी तेज बारिश भी आई थी जहाँ मुकाबला डकवर्थ लुईस मामले पर बन रहा था लेकिन लोकेश राहुल ने जोश हेजलवुड के उस ओवर में 22 रन जड़ते हुए अपनी टीम को गेम में काफी ऊपर ला दिया था| अब इस शानदार जीत के बाद डीसी के हौंसले काफी बुलंद होंगे ये तो तय है|
फिलिप साल्ट के रन आउट होने के बाद दिल्ली के गेंदबाजों ने चीज़ों को टाईट करना शुरू कर दिया| वहां से ना केवल रनों की गति पर रोक लगी बल्कि विकेट पतन भी जारी हो गया| 61/1 से 125/7 हो गई आरसीबी| महज़ 64 रनों पर बेंगलुरु ने अपने 7 बल्लेबाजो को गंवा दिया| टिम डेविड (37) और कृणाल पंड्या (18) ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर टीम को 163 रनों के एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया| 164 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की शुरुआत भी उम्मीद अनुसार नहीं रही| महज 30 रनों पर टीम ने अपने 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को गंवा दिया जिसके बाद अक्षर पटेल (15) और लोकेश राहुल (93) की जोड़ी ने पारी को सम्भाला और 28 रन जोड़े|
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| वहीँ टॉस पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया था कि हम यहाँ पर बड़ा स्कोर लगाकर उन्हें दबाव में डालना चाहेंगे लेकिन वो उसमें सफल हो नहीं पाए| बल्लेबाज़ी में आरसीबी की शुरुआत कमाल की हुई थी और महज 4 ओवरों के भीतर ही टीम ने बोर्ड पर 61 रन लगा दिए थे| इस बीच मिचेल स्टार्क को एक ओवर में 30 रन भी लगा था| यहाँ से ऐसा लगा था कि होम टीम आज अपने ग्राउंड पर एक बड़े स्कोर तक पहुँच जायेगी| वहां से आया फिलिप साल्ट का रन आउट जिसने गेम को पूरी तरह से बदलकर रख दिया|
इंडियन प्रीमियर लीग के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकटों से मात दे दी है| अपने घर में इस सीज़न उनकी ये दूसरी हार है| दो में से दो मुकाबले यहाँ हारकर इस मैदान पर रेड आर्मी का अपने फैन्स के सामने मनोबल थोड़ा नीचे आया होगा| वहीँ दूसरी तरफ जीत का चौका लगाकर 8 अंकों के साथ अक्षर एंड कम्पनी अब अंक तालिका में दूसरे पायदान पर बनी हुई है| क्या कमाल का क्रिकेट आज इस टीम ने खेला है| लगातार चार मैच जीतकर अब खुद को काफी अच्छी स्थिति में ला दिया है| वहीँ पिछला मुकाबला जीतने के बाद अब यहाँ एक हार का स्वाद आरसीबी को चखना पड़ा है|
ओवर की समाप्ति 17.5 : 169/4
23 रन
- 117.1
- 117.2
- 617.3
- 417.4
- 5 WD 17.5
- 617.5
ल. राहुल
93 (53)
ट. स्टब्स
38 (23)
यश दयाल
3.5-0-45-1
17.5
6
यश दयाल To लोकेश राहुल
छक्का!! इसी के साथ लोकेश राहुल ने सिक्स लगाकर मुकाबले को समाप्त किया!! ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! लेग स्टंप पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
17.5
wd
यश दयाल To लोकेश राहुल
वाइड!! इसी बीच बाई के रूप में मिला बाउंड्री!! बेंगलुरु टीम ने वाइड बचाने के लिए रिव्यु लिया था जो असफ़ल रहा है!! इस गेंद पर आये 5 रन्स| बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया| इसी बीच कीपर ने उछलकर बॉल को पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनके दस्तानों में नहीं आ सकी और थर्ड मैन बाउंड्री की ओर निकल गई| इसी दौरान बेंगलुरु टीम के कप्तान ने वाइड के लिए रिव्यु लिया लेकिन रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद राहुल के सर से काफी ऊपर से निकल गई थी| इसी बीच वाइड के साथ बाई के रूप में चार रनों का इशारा अम्पायर ने किया|
17.4
4
यश दयाल To लोकेश राहुल
चौका!! राहुल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से रिवर्स स्कूप शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
17.3
6
यश दयाल To लोकेश राहुल
छक्का!! इसी के साथ दिल्ली टीम का 150 रन पूरा हुआ!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 10 रन चाहिए|
17.2
1
यश दयाल To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
17.1
1
यश दयाल To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 146/4
12 रन
- 116.1
- 116.2
- 416.3
- 116.4
- 116.5
- 416.6
ट. स्टब्स
37 (22)
ल. राहुल
76 (49)
भ. कुमार
4-0-26-2
16.6
4
भुवनेश्वर कुमार To ट्रिस्टन स्टब्स
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है|
16.5
1
भुवनेश्वर कुमार To लोकेश राहुल
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
16.4
1
भुवनेश्वर कुमार To ट्रिस्टन स्टब्स
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
16.3
4
भुवनेश्वर कुमार To ट्रिस्टन स्टब्स
चौका!! ट्रिस्टन स्टब्स ने लगाया बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.2
1
भुवनेश्वर कुमार To लोकेश राहुल
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
16.1
1
भुवनेश्वर कुमार To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 134/4
13 रन
- 115.1
- 015.2
- 115.3
- 415.4
- 615.5
- 115.6
ट. स्टब्स
27 (18)
ल. राहुल
74 (47)
स. शर्मा
4-0-25-1
15.6
1
सुयश शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 30 रनों की दरकार है|
15.5
6
सुयश शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स
छक्का!! ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| दिल्ली की टीम जीत की ओर धीरे-धीरे बढ़ती हुई नज़र आ रही है|
15.4
4
सुयश शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स
चौका!! ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
15.3
1
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.2
0
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.1
1
सुयश शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओहो!! बारिश यहाँ पर धीमी-धीमी होती हुई दिखाई दे रही है| हालाँकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम डकवर्थ लुईस के अनुसार 6 रनों से आगे चल रही है|
ओवर की समाप्ति 15 : 121/4
22 रन
- 414.1
- 414.2
- 214.3
- 214.4
- 414.5
- 614.6
ल. राहुल
73 (45)
ट. स्टब्स
15 (14)
ज. हेजलवुड
3-0-40-0
14.6
6
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
छक्का!! बड़े ओवर की दरकार थी और उसे बड़ा बना भी दिया है इस बड़े छक्के के साथ| 22 रन इस ओवर से बटोरे और मुकाबले के रुख को पूरी तरह से अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया है| इस बार फुलर लेंथ गेंद पर राहुल ने रूम बनाकर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मार दिया और गेंद को दूसरे टियर में भेज दिया|
14.5
4
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
चौका!!! एक और बार खराब गेंद जोश के द्वारा डाली गई| इस बार भी पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| बड़े आराम से गेंद को लेकर लेग साइड पर घूम जा रहे हैं राहुल| अनुभवी गेंदबाज़ से इस तरह की गेंद की उम्मीद नहीं की जा सकती है|
14.4
2
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
2 और रन यहाँ पर हासिल हो गया| बड़े ओवर की दरकार थी वो मिल गया है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
14.3
2
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| हार्ड लेंथ गेंद थी| उसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, गैप से दो रन मिले|
14.2
4
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
बैक टू बैक चौका!!! इस बार एक अच्छा कट शॉट खेला गया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
मुकाबले के दौरान तेज़ बारिश शुरू हो गई है...
14.1
4
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
चौका!!! स्लोवर बाउंसर| शरीर पर डाली गई थी गेंद| इसपर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 14 : 99/4
5 रन
- 113.1
- 113.2
- 113.3
- 113.4
- 013.5
- 113.6
ल. राहुल
51 (39)
ट. स्टब्स
15 (14)
यश दयाल
3-0-22-1
13.6
1
यश दयाल To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया| 36 गेंदों पर 65 रनों की दरकार है|
13.5
0
यश दयाल To लोकेश राहुल
डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में जाकर ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
13.4
1
यश दयाल To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल! गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप में गई जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.3
1
यश दयाल To लोकेश राहुल
सिंगल और इसी के साथ लोकेश राहुल का एक और अर्ध शतक पूरा हो गया है| हालाँकि इस बार हवा में खिल गई थी गेद कवर्स की तरफ लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद पर शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ, हवा में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.2
1
यश दयाल To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से इसे सामने की तरफ पंच किया| डीप मिड विकेट पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
13.1
1
यश दयाल To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| एंगल से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ राहुल ने उसपर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
यश दयाल को उनके नए स्पेल के लिए लाया गया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 94/4
14 रन
- 112.1
- 412.2
- 612.3
- 112.4
- 112.5
- 112.6
ल. राहुल
48 (35)
ट. स्टब्स
13 (12)
ल. लिविंगस्टन
1-0-14-0
12.6
1
लियाम लिविंगस्टन To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ 14 रनों वाले ओवर की हुई समाप्ति| इस बार आगे अकार लो फुल टॉस गेंद पर लेग साइड की तरफ शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 94/4 दिल्ली, लक्ष्य से 70 रन दूर|
12.5
1
लियाम लिविंगस्टन To ट्रिस्टन स्टब्स
इस बार लेग स्पिन गेंद पर ड्राइव करने गए| टर्न हुई बॉल, आउट साइड एज लेकर पॉइंट की तरफ गई जहाँ से एक रन हासिल हो पाया|
12.4
1
लियाम लिविंगस्टन To लोकेश राहुल
सिंगल!! इस बार बैक फुट पर जाकर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन मिला|
12.3
6
लियाम लिविंगस्टन To लोकेश राहुल
छक्का!!! बड़ा शॉट राहुल के बल्ले से आता हुआ| हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ द्वारा चहल कदमी की गई| आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई छह रनों के लिए|
12.2
4
लियाम लिविंगस्टन To लोकेश राहुल
चौका! गैप में इस गेंद को राहुल ने मारा और बाउंड्री हासिल कर ली है| छोटी डाली गई लेग स्पिन गेंद| इसपर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
12.1
1
लियाम लिविंगस्टन To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! लेग स्पिन गेंद| बैक फुट से कट शॉट खेला पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हो पायेगा|
गेंदबाज़ी में बदलाव, लियाम लिविंगस्टन के हाथों में थमाई गई गेंद...
ओवर की समाप्ति 12 : 80/4
13 रन
- 411.1
- 111.2
- 611.3
- 111.4
- 011.5
- 111.6
ट. स्टब्स
11 (10)
ल. राहुल
36 (31)
क. पंड्या
2-0-19-0
11.6
1
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है|
11.5
0
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| फील्डर काफी तेज़ी से गेंद पर आ गए थे|
11.4
1
क्रुणाल पंड्या To लोकेश राहुल
इस बार समझदारी के साथ गेंद को ऑफ़ साइड पर बल्लेबाज़ ने खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया है|
11.3
6
क्रुणाल पंड्या To लोकेश राहुल
छक्का!!! बड़े ओवर की दरकार थी और वो मिल गई है| राहुल का विकेट बेंगलुरु को चाहिए होगा| इस बार उन्होंने स्पिनर के खिलाफ अपना पसंदीदा शॉट लगाया है| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
11.2
1
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11.1
4
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
चौका!!! ओवर की शुरुआत बाउंड्री के साथ हुई है| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट खेला है और गैप निकाला| बल्लेबाज़ ने लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा है|
ओवर की समाप्ति 11 : 67/4
1 रन
- 010.1
- 110.2
- 010.3
- 010.4
- 010.5
- 010.6
ल. राहुल
29 (29)
ट. स्टब्स
5 (6)
स. शर्मा
3-0-12-1
10.6
0
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
एक और अच्छी गेंद जिसपर रन नहीं आया| बल्लेबाज ने पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं लेने दिया है| 67/4 दिल्ली|
10.5
0
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
डॉट बॉल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हो सका|
10.4
0
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
हार्ड लेंथ गेंद| इसपर बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हो पायेगा|
10.3
0
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर तेज़ गति से डाली गई गेंद| राहुल ने उसे परखा और लीव कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
10.2
1
सुयश शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
10.1
0
सुयश शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स
लेग स्पिन डाली गई गेंद| शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 66/4
6 रन
- 19.1
- 19.2
- 19.3
- 19.4
- 19.5
- 19.6
ट. स्टब्स
4 (4)
ल. राहुल
29 (25)
क. पंड्या
1-0-6-0
9.6
1
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.5
1
क्रुणाल पंड्या To लोकेश राहुल
एक रन फिर से राहुल ने ले लिया है यहाँ पर!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.4
1
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
इस बार ट्रिस्टन स्टब्स ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
9.3
1
क्रुणाल पंड्या To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.2
1
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
इस बार फिर से लेग साइड की तरफ बल्लेबाज़ ने को खेला और तेज़ी से भागकर 1 रन लिया|
9.1
1
क्रुणाल पंड्या To लोकेश राहुल
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 60/4
8 रन
- 08.1
- 48.2
- 28.3
- W 8.4
- 18.5
- 18.6
ल. राहुल
26 (22)
ट. स्टब्स
1 (1)
स. शर्मा
2-0-11-1
8.6
1
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
8.5
1
सुयश शर्मा To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
ट्रिस्टन स्टब्स नए बल्लेबाज हैं| इसी बीच टाइम आउट का भी समय हुआ है| ढाई मिनट का ब्रेक लिया गया है जहाँ दोनों टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 8.4 ओवरों की समाप्ति के बाद 58/4 दिल्ली, लक्ष्य से 106 रन दूर| फिलहाल क्रीज़ पर लोकेश राहुल टिके हुए हैं जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए|
8.4
W
सुयश शर्मा To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! दिल्ली को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका!! अक्षर पटेल 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! सुयश शर्मा के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर टिम डेविड के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 58/4 दिल्ली कैपिटल्स|
8.3
2
सुयश शर्मा To अक्षर पटेल
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने इस बार फिर से बड़ा शॉट लगाना चाहा| इसी बीच बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई| फील्डर गेंद को पकड़ने भागे| ऐसे में बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|
8.2
4
सुयश शर्मा To अक्षर पटेल
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
8.1
0
सुयश शर्मा To अक्षर पटेल
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 8 : 52/3
10 रन
- 17.1
- 17.2
- 17.3
- 17.4
- 67.5
- 07.6
ल. राहुल
25 (21)
अ. पटेल
9 (7)
ज. हेजलवुड
2-0-18-0
7.6
0
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7.5
6
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
छक्का!! लोकेश राहुल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7.4
1
जोश हेजलवुड To अक्षर पटेल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर 1 रन हासिल किया|
7.3
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
7.2
1
जोश हेजलवुड To अक्षर पटेल
इस बार फिर से थर्ड मैन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
7.1
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 42/3
3 रन
- 06.1
- 06.2
- 06.3
- 06.4
- 26.5
- 16.6
ल. राहुल
17 (17)
अ. पटेल
7 (5)
स. शर्मा
1-0-3-0
6.6
1
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
सिंगल!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.5
2
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन लिया|
6.4
0
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
6.3
0
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
एक और डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
6.2
0
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
6.1
0
सुयश शर्मा To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| रन का मौका नहीं बन सका|
सुयश शर्मा को अब इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में देवदत्त पदिक्कल के स्थान पर लाया गया है|
ओवर की समाप्ति 6 : 39/3
8 रन
- 15.1
- 15.2
- 45.3
- 15.4
- 15.5
- 05.6
अ. पटेल
7 (5)
ल. राहुल
14 (11)
ज. हेजलवुड
1-0-8-0
5.6
0
जोश हेजलवुड To अक्षर पटेल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
5.5
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर एक रन लिया|
5.4
1
जोश हेजलवुड To अक्षर पटेल
एक रन!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
5.3
4
जोश हेजलवुड To अक्षर पटेल
चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
5.2
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
5.1
1
जोश हेजलवुड To अक्षर पटेल
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 5 : 31/3
1 रन
- 04.1
- 04.2
- W 4.3
- 14.4
- 04.5
- 04.6
ल. राहुल
12 (9)
अ. पटेल
1 (1)
भ. कुमार
3-0-14-2
4.6
0
भुवनेश्वर कुमार To लोकेश राहुल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
4.5
0
भुवनेश्वर कुमार To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड किया और रन लेने के लिए राहुल आगे की ओर आए लेकिन अक्षर ने मना कर दिया|
4.4
1
भुवनेश्वर कुमार To अक्षर पटेल
सिंगल!! इसी के साथ अक्षर ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
अक्षर पटेल बल्लेबाज़ी करने आए हैं...
4.3
W
भुवनेश्वर कुमार To अभिषेक पोरेल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जितेश शर्मा बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| एक और विकेट का पतन हुआ है| विकेट के पीछे से आगे की तरफ आते हुए कीपर जितेश ने एक और शानदार खिला हुआ कैच लपका| महज 7 रन बनाकर अभिषेक पोरेल बने भुवनेश्वर कुमार का दूसरा शिकार| विकटों के बीच डाली गई गेंद| उसपर पुल शॉट लगाने गए लेकिन स्विंग से चकमा खाए| बल्ले का टॉप एज लेकर हवा में खिल गई गेंद| कीपर ने आगे की तरफ भागते हुए उसे लपक लिया है| 30/3 डीसी|
4.2
0
भुवनेश्वर कुमार To अभिषेक पोरेल
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
4.1
0
भुवनेश्वर कुमार To अभिषेक पोरेल
गुड लेंथ गेंद के साथ ओवर की शुरुआत की है| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 4 : 30/2
9 रन
- 1 WD 3.1
- 03.1
- 23.2
- 43.3
- 13.4
- 03.5
- 13.6
अ. पोरेल
7 (4)
ल. राहुल
12 (7)
यश दयाल
2-0-17-1
3.6
1
यश दयाल To अभिषेक पोरेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने लेट कट करते हुए सिंगल बटोरा है|
3.5
0
यश दयाल To अभिषेक पोरेल
ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3.4
1
यश दयाल To लोकेश राहुल
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
3.3
4
यश दयाल To लोकेश राहुल
चौका!! लोकेश राहुल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.2
2
यश दयाल To लोकेश राहुल
कैच ड्रॉप!! मिड ऑफ़ से अपने बाएँ ओर साइड ऑन भागते हुए कप्तान रजत ने कैच को लगभग पूरा कर लिया था लेकिन जिस वक़्त गिरे तो गेंद हाथों में लगी जिसे दोबारा पकड़ना चाहा लेकिन तब भी चूक गये| इस बीच बल्लेबाजो ने दो रन भाग लिया| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को रूम बनाकर मारने गए थे| बल्ले के उपरी भाग को लगकर कवर्स की तरफ हवा में गई थी गेंद जहाँ कैच का मौका बनते-बनते रह गया|
3.1
0
यश दयाल To लोकेश राहुल
डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं मिल पाया|
3.1
wd
यश दयाल To लोकेश राहुल
वाइड!!! बल्लेबाज़ से काफी दूर डाली गई गेंद| उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दे दिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 21/2
12 रन
- 1 WD 2.1
- W 2.1
- 02.2
- 42.3
- 12.4
- 22.5
- 42.6
अ. पोरेल
6 (2)
ल. राहुल
5 (3)
भ. कुमार
2-0-13-1
2.6
4
भुवनेश्वर कुमार To अभिषेक पोरेल
चौका!!! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला| जोश ने हाथ लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन गेंद इस बीच सीमा रेखा से लग गई थी| काफी देर चेक करने के बाद उसे चार दिया गया|
2.5
2
भुवनेश्वर कुमार To अभिषेक पोरेल
दुग्गी!! शरीर पर डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
2.4
1
भुवनेश्वर कुमार To लोकेश राहुल
सिंगल से इस बार राहुल ने काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| फील्डर के आगे से एक रन हासिल किया है|
2.3
4
भुवनेश्वर कुमार To लोकेश राहुल
चौका! लाजवाब टाइमिंग लोकेश राहुल के बल्ले से निकलती हुई! बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गैप मिला और गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.2
0
भुवनेश्वर कुमार To लोकेश राहुल
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर तेज़ी के साथ आये, रन नहीं मिल पाएगा|
अगले बल्लेबाज़ लोकेश राहुल हैं...
2.1
W
भुवनेश्वर कुमार To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क OUT!
आउट!! कैच आउट!! दिल्ली को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका!! जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! भुवनेश्वर कुमार के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधा हवा में ऊँची गई| इसी बीच शॉर्ट फाइन लेग की ओर कीपर ने उल्टा भागकर कैच पकड़ा| 10/2 दिल्ली कैपिटल्स|
2.1
wd
भुवनेश्वर कुमार To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे कीपर के लिए छोड़ दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अभिषेक पोरेल मैदान पर मुकेश कुमार की जगह आए हैं...
ओवर की समाप्ति 2 : 9/1
8 रन
- 11.1
- 41.2
- 21.3
- 11.4
- 01.5
- W 1.6
डु प्लेसिस
2 (7)
जेक फ़्रेज़र
7 (5)
यश दयाल
1-0-8-1
1.6
W
यश दयाल To फाफ डु प्लेसिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रजत पाटीदार बोल्ड यश दयाल| पहले विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| आरसीबी को जिस तरह के शुरुआत की दरकार थी वो मिल गई है| महज़ 2 रन बनाकर फाफ डु प्लेसिस बने यश दयाल का पहला शिकार| विकटों के बीच डाली गई आउट स्विंगर गेंद| फाफ उसे लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे लेकिन स्विंग से चकमा खाए| बल्ले के लीडिंग एज को लेकर ऑफ़ साइड पर हवा में गई गेंद जिसे पाटीदार ने बड़े आराम से लपक लिया है| 9/1 डीसी|
1.5
0
यश दयाल To फाफ डु प्लेसिस
डॉट बॉल!! शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं|
1.4
1
यश दयाल To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
इस बार भी बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल कर लिया है|
1.3
2
यश दयाल To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
दुग्गी!! शरीर की फुल गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
1.2
4
यश दयाल To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
चौका!! पहली बाउंड्री जेक के बल्ले से आती हुई| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|
1.1
1
यश दयाल To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल के साथ काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने यश दयाल आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 1/0
1 रन
- 00.1
- 00.2
- 00.3
- 10.4
- 00.5
- 00.6
जेक फ़्रेज़र
0 (2)
डु प्लेसिस
1 (4)
भ. कुमार
1-0-1-0
0.6
0
भुवनेश्वर कुमार To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से खेला| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर| 1/0 दिल्ली|
0.5
0
भुवनेश्वर कुमार To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
डॉट बॉल!! इस बार एक अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| कोई रन नहीं मिल पाया|
0.4
1
भुवनेश्वर कुमार To फाफ डु प्लेसिस
क्विक सिंगल के साथ फाफ ने अपना खाता खोला है!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
0.3
0
भुवनेश्वर कुमार To फाफ डु प्लेसिस
इस बार भी विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
0.2
0
भुवनेश्वर कुमार To फाफ डु प्लेसिस
इस बार आउटस्विंगर से टेस्ट किया है| प्ले एंड मिस| ऑफ़ साइड पर काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.1
0
भुवनेश्वर कुमार To फाफ डु प्लेसिस
इनस्विंगर के साथ हुई ओवर और पारी की शुरुआत! गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं हो सका|

मैच की जानकारी
- स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
- मौसम साफ़
- टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच लोकेश राहुल
- अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, Saidharshan Kumar (IND), नितिन मेनन
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ