आगामी मैच
Advertisement
पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 37 Commentary, Live Updates
पंजाब vs बेंगलुरु, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 37, महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर, मोहाली , Apr 20, 2025

157/6
(20.0)

159/3
(18.5)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकटों से हराया
% Chance to Win
पंजाब
बेंगलुरु
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचविराट कोहली73(54)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज इतना ही, आइये अब हम रुख करते हैं दिन के दूसरे हाई वोल्टेज गेम की तरफ जहाँ मुंबई और चेन्नई की टीम एक दूसरे के खिलाफ शानदार क्रिकेट खेलने को तैयार है| अब वहां होगी आपसे मुलाकात, नमस्कार...
158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु को शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं मिली| हालांकि फिलिप साल्ट (1) के रूप में उन्हें पहले ओवर में एक बड़ा झटका लगा लेकिन फिर वहां से विराट कोहली (73) और देवदत्त पडिक्कल (61) ने पारी को सम्भाला और सम्भलकर खेलते हुए पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाया| इस जोड़ी ने मिलकर पॉवर प्ले में 54 रन लगा दिए और टीम को एक शानदार मोमेंटम प्रदान कर दिया| इसे आगे बढ़ाते हुए इन दो बल्लेबाजों ने 103 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को फिनिशिंग लाइन के काफी पास ला दिया| हाँ रन रेट को और बेहतर करने के चक्कर में देवदत्त एक बड़ा शॉट लगाने गए और अपना विकेट गंवा बैठे| पंजाब को लगा होगा कि वहां से उनके पास गेम में वापसी का मौका था लेकिन ज़रूरी रन रेट 7 के आस पास का ही था इस वजह से आरसीबी के बल्लेबाजों को अधिक मुश्किल नहीं हुई| हाँ इसी बीच रजत पाटीदार को रन आउट के रूप में एक जीवनदान भी मिला जिसके बाद वो सम्भलकर खेलते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पास ले गए लेकिन वो भी बड़े शॉट के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे| अंत में जितेश ने विनिंग शॉट लगाकर मुकाबले को बेंगलुरु की तरफ कर दिया|
कप्तान पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को इस स्लो पिच पर कम स्कोर पर रोकने का सोचा था और कहीं ना कहीं उनके गेंदबाजों ने उनकी इस सोच को सही साबित भी किया| पंजाब जैसी शानदार बल्लेबाजी लाइन अप को उनके होम ग्राउंड पर महज 157 रनों पर रोक दिया जो अच्छा काम माना जाएगा| पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम प्रियांश आर्या (22), प्रभसिमरन सिंह (33), जोश इंगलिस (29), शशांक सिंह (31) और मार्को येन्सन के 25 रनों की बदौलत 157 रन लगाने में कामयाब हो पाई| इस दौरान आरसीबी के गेंदबाजों ने पिच का तो फायदा उठाया ही लेकिन डेथ ओवरों में जोश हेजल वुड और भुवनेश्वर कुमार ने लगातार यॉर्कर डालकर विपक्षी टीम को बड़ा शॉट लगाने का मौका ही नहीं दिया|
रिवेंज वीक के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकटों से हराते हुए पिछले मैच में मिली हार का बदला ले लिया है| दो महत्वपूर्ण अंक लेकर अब इस टीम ने कुल 10 पॉइंट्स अपने खाते में डाल लिया है और अंक तालिका में अपने आपको तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया है| टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| ऐसा कहा जा सकता है कि आज के इस मुकाबले में उनके गेंदबाजों ने गेंद से उम्मीद अनुसार प्रदर्शन किया|
18.5
6
नेहाल वधेरा To जितेश शर्मा
छक्का!! इसी के साथ बेंगलुरु ने पंजाब की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! जितेश के बल्ले से आया विनिंग शॉट!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी दौरान बेंगलुरु टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
18.4
1
नेहाल वधेरा To विराट कोहली
एक रन!! विकेट लाइन की गेंद को विराट ने बैक फुट से पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
18.3
1
नेहाल वधेरा To जितेश शर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
18.2
0
नेहाल वधेरा To जितेश शर्मा
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
18.1
1
नेहाल वधेरा To विराट कोहली
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 150/3
6 रन
- 117.1
- 117.2
- 117.3
- 117.4
- 117.5
- 117.6
व. कोहली
71 (52)
ज. शर्मा
4 (5)
ह. ब्रार
4-0-27-1
17.6
1
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
सिंगल!! इसी के साथ बेंगलुरु टीम का 150 रन पूरा हुआ!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया| आरसीबी को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 8 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
हरप्रीत ब्रार To जितेश शर्मा
आगे आकर बल्लेबाज़ ने इस बार डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया और एक रन पूरा कर लिया|
17.4
1
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
17.3
1
हरप्रीत ब्रार To जितेश शर्मा
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.2
1
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
17.1
1
हरप्रीत ब्रार To जितेश शर्मा
इन साइड आउट लेकिन सिंगल से ही काम चलाना होगा| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने अपने बाएँ ओर जाते हुए गेंद को पकड़ा| एक ही रन ले पाए बल्लेबाज|
ओवर की समाप्ति 17 : 144/3
12 रन
- 616.1
- 416.2
- 116.3
- W 16.4
- 016.5
- 116.6
ज. शर्मा
1 (2)
व. कोहली
68 (49)
य. चहल
4-0-36-1
16.6
1
युजवेंद्र चहल To जितेश शर्मा
सिंगल के साथ एक सफल ओवर बकी हुई समाप्ति| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.5
0
युजवेंद्र चहल To जितेश शर्मा
स्विंग एंड मिस!! पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से चकमा खाए और विकटों को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
जितेश शर्मा अगले बल्लेबाज अब क्रीज़ पर आए हैं| 20 गेंद 15 रन की दरकार है...
16.4
W
युजवेंद्र चहल To रजत पाटीदार OUT!
आउट!! कैच आउट!! आरसीबी को लगता हुआ तीसरा झटका!! इस बार कप्तान रजत पाटीदार 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में धीमी गति की गेंद को परख नहीं सके और सीधा वहां खड़े फील्डर मार्को येन्सन के हाथों में कैच थमा बैठे| 143/3 आरसीबी|
16.3
1
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
16.2
4
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
चौका!! विराट के बल्ले से आता हुआ एक और बेहतरीन शॉट!! इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.1
6
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
छक्का!! विराट के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 132/2
10 रन
- 015.1
- 215.2
- 115.3
- 215.4
- 415.5
- 115.6
व. कोहली
57 (46)
र. पाटीदार
12 (12)
अ. सिंह
3-0-26-1
15.6
1
अर्शदीप सिंह To विराट कोहली
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| आरसीबी को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 26 रनों की दरकार है|
15.5
4
अर्शदीप सिंह To विराट कोहली
चौका!! विराट कोहली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.4
2
अर्शदीप सिंह To विराट कोहली
दुग्गी!! इसी बीच रन आउट का बड़ा मौका था पंजाब टीम के पास लेकिन भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ की फील्डर का थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरा के लिए विराट भागे| ऐसे में रजत अपने क्रीज़ के पास ही खड़े रह गए लेकिन विराट दूसरे एंड तक पहुँच गए थे| ऐसे में फील्डर ने गेंद को पकड़ा और गेंदबाज़ी एंड से थोड़ा दूर थ्रो किया| तभी वहां पर श्रेयस अय्यर ने आकर गेंद को पकड़ा और गेंदबाज़ी एंड की ओर थ्री किया लेकिन बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| तभी रजत नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर भागे| जिसके बाद दो रन मिल गया|
15.3
1
अर्शदीप सिंह To रजत पाटीदार
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
15.2
2
अर्शदीप सिंह To रजत पाटीदार
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी के साथ 2 रन पूरा कर लिया|
15.1
0
अर्शदीप सिंह To रजत पाटीदार
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 122/2
4 रन
- 114.1
- 114.2
- 014.3
- 014.4
- 114.5
- 114.6
र. पाटीदार
9 (9)
व. कोहली
50 (43)
म. येन्सन
3-0-20-0
14.6
1
मार्को येन्सन To रजत पाटीदार
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 30 गेंदों पर 36 रनों की दरकार है| फुलर लेंथ गेंद थी, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
14.5
1
मार्को येन्सन To विराट कोहली
सिंगल के साथ कोहली के विराट करियर में एक और उपलब्धि| आईपीएल के इतिहास में 67वां अर्ध शतक उनके बल्ले से आता हुआ| जितनी तारीफ इस बल्लेबाज की हो वो कम है| इस मामले में डेविड वॉर्नर को अब पीछे छोड़ दिया है| फुलर लेंथ डाली गई थी गेंद जिसे सीधे बल्ले से उन्होंने सामने की तरफ खेला और अपने पचास तक पहुंचे|
14.4
0
मार्को येन्सन To विराट कोहली
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| दूर से ही ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
14.3
0
मार्को येन्सन To विराट कोहली
हार्ड लेंथ गेंद| ऑफ़ साइड पर खेलना चाहा| मिस हिट हुआ| गेंदबाज की तरफ गई गेंद जहाँ से उसे फील्ड किया गया| कोई रन नहीं हुआ|
14.2
1
मार्को येन्सन To रजत पाटीदार
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद!! एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके| समझदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं दोनों बल्लेबाज|
14.1
1
मार्को येन्सन To विराट कोहली
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| अर्ध शतक से महज एक रन दूर विराट|
ओवर की समाप्ति 14 : 118/2
6 रन
- 413.1
- 013.2
- 113.3
- 113.4
- 013.5
- 013.6
र. पाटीदार
7 (7)
व. कोहली
48 (39)
य. चहल
3-0-24-0
13.6
0
युजवेंद्र चहल To रजत पाटीदार
धीमी गति से डाली गई गेंद| रजत ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया और सम्मान देना सही समझा| कोई रन नहीं हुआ| 36 गेंद पर 40 रन की दरकार है|
13.5
0
युजवेंद्र चहल To रजत पाटीदार
डॉट बॉल!! टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
13.4
1
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.3
1
युजवेंद्र चहल To रजत पाटीदार
गुगली गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
13.2
0
युजवेंद्र चहल To रजत पाटीदार
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
13.1
4
युजवेंद्र चहल To रजत पाटीदार
चौका! लाजवाब इन साइड आउट शॉट पाटीदार के बल्ले से आता हुआ| इस बार रूम बनाकर गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
ओवर की समाप्ति 13 : 112/2
4 रन
- 012.1
- 112.2
- W 12.3
- 112.4
- 112.5
- 112.6
र. पाटीदार
2 (2)
व. कोहली
47 (38)
ह. ब्रार
3-0-21-1
12.6
1
हरप्रीत ब्रार To रजत पाटीदार
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| आरसीबी को जीत के लिए अब 42 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है|
12.5
1
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12.4
1
हरप्रीत ब्रार To रजत पाटीदार
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
रजत पाटीदार बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
12.3
W
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट नेहाल वधेरा बोल्ड हरप्रीत ब्रार| 103 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का हुआ अंत| 61 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल बने हरप्रीत ब्रार का पहला शिकार| लॉन्ग ऑन बाउंड्री के ठीक आगे फील्डर नेहाल वधेरा ने एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा है| इस बार विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद पर आगे आकर हीव शॉट लगाने गए| गेंद की पिच तक तो आये लेकिन एलिवेशन नहीं हासिल कर पाए| बल्ले से मिस टाइम हुआ और सीधा फील्डर की गोद में चला गया कैच| 109/2 आरसीबी|
12.2
1
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
सिंगल!! विकेट लाइन के बीच डाली गई थी गेंद| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
12.1
0
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 12 : 108/1
13 रन
- 011.1
- 211.2
- 111.3
- 611.4
- 411.5
- 011.6
द. पडिक्कल
61 (34)
व. कोहली
45 (35)
म. स्टोइनिस
1-0-13-0
11.6
0
मार्कस स्टोइनिस To देवदत्त पडिक्कल
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
11.5
4
मार्कस स्टोइनिस To देवदत्त पडिक्कल
चौका!!! बड़े शॉट के बाद देवदत्त पडिक्कल ने अपनी क्लास दिखाई है यहाँ पर| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| इसपर शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा है|
11.4
6
मार्कस स्टोइनिस To देवदत्त पडिक्कल
छक्का!!! ये लीजिये, एक बार फिर से शुरू हो गया है देवदत्त का प्रहार| बल्ले की आवाज़ सुनो!! छह रनों का है ये फरमान सुनो!! खड़े-खड़े सीधे बल्ले से टाइम कर दिया फुल गेंद को और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया|
11.3
1
मार्कस स्टोइनिस To विराट कोहली
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| एक बार फिर से स्लोवर बाउंसर डाली| विरत ने उसे मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
11.2
2
मार्कस स्टोइनिस To विराट कोहली
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| स्लोवर बाउंसर गेंद| विराट ने उसपर मिड विकेट की ओर खेला पुल शॉट, डीप से दो रन मिले|
11.1
0
मार्कस स्टोइनिस To विराट कोहली
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 11 : 95/1
7 रन
- 110.1
- 110.2
- 210.3
- 110.4
- 110.5
- 110.6
व. कोहली
42 (32)
द. पडिक्कल
51 (31)
य. चहल
2-0-18-0
10.6
1
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
10.5
1
युजवेंद्र चहल To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल! छोटी डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
10.4
1
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3
2
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| बढ़िया रनिंग की वजह से एक की जगह दो रन मिल गया| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और दो रन बटोरा| इस दौरान सीमा रेखा पर अर्शदीप सिंह ने डाईव लगाते हुए गेंद को फील्ड किया और उन्हें पैर में चोट भी आई है|
10.2
1
युजवेंद्र चहल To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल के साथ देवदत्त पडिक्कल का अर्ध शतक पूरा हुआ| इस सीजन का पहला| कमालकी बल्लेबाजी अपनी टीम के लिए कर रहे हैं| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.1
1
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
मिस फील्ड और सिंगल हासिल हो पाया| चहल की तरफ आई गेंद जिसे वो पकड़ नहीं सके| बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया था|
ओवर की समाप्ति 10 : 88/1
13 रन
- 19.1
- 69.2
- 19.3
- 19.4
- 49.5
- 09.6
द. पडिक्कल
49 (29)
व. कोहली
37 (28)
ज. बार्टलेट
3-0-28-0
9.6
0
जेवियर बार्टलेट To देवदत्त पडिक्कल
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| 10 ओवर के बाद 88/1 आरसीबी, जीत के लिए 60 गेंदों पर 70 रनों की दरकार है|
9.5
4
जेवियर बार्टलेट To देवदत्त पडिक्कल
चौका!! पडिक्कल शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं!! इस बार छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
9.4
1
जेवियर बार्टलेट To विराट कोहली
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन निकाला|
9.3
1
जेवियर बार्टलेट To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन निकाला|
9.2
6
जेवियर बार्टलेट To देवदत्त पडिक्कल
छक्का!! देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का शानदार ताल मेल हुआ| जिसके कारण गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
9.1
1
जेवियर बार्टलेट To विराट कोहली
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवरों की समाप्ति के बाद 75/1 आरसीबी, लक्ष्य से 83 रन दूर|फिलहाल क्रीज़ पर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को इस रन चेज में आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए इससे पहले कि काफी देर हो जाए| पहले ही ओवर में फिलिप साल्ट का विकेट गिरने के बाद इस जोड़ी ने मुकाबले को अपनी टीम की तरफ मोड़ा लेकिन लेकिन इस स्लो पिच पर अभी उन्हें काफी काम करना बाक़ी है|
ओवर की समाप्ति 9 : 75/1
6 रन
- 18.1
- 08.2
- 08.3
- 18.4
- 08.5
- 48.6
द. पडिक्कल
38 (25)
व. कोहली
35 (26)
ह. ब्रार
2-0-17-0
8.6
4
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! छोटी डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर गैप में पुल शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर वहां पर भागकर आए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक पाए|
8.5
0
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
8.4
1
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की खेलकर एक रन लिया|
8.3
0
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
8.2
0
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
8.1
1
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल
बैक फुट से बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया और एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 69/1
4 रन
- 07.1
- 07.2
- 17.3
- 1 WD 7.4
- 17.4
- 07.5
- 17.6
द. पडिक्कल
33 (22)
व. कोहली
34 (23)
म. येन्सन
2-0-16-0
7.6
1
मार्को येन्सन To देवदत्त पडिक्कल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर करते हुए एक रन निकाला|
7.5
0
मार्को येन्सन To देवदत्त पडिक्कल
फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7.4
1
मार्को येन्सन To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद को विराट ने ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
7.4
wd
मार्को येन्सन To विराट कोहली
वाइड!! ऑफ स्टंप्स के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| ऐसे में फील्ड अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.3
1
मार्को येन्सन To देवदत्त पडिक्कल
एक रन!! बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ पुश किया और एक रन आसानी से पूरा किया|
7.2
0
मार्को येन्सन To देवदत्त पडिक्कल
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन फील्डर के पास गई गेंद, रन नहीं हो सका|
7.1
0
मार्को येन्सन To देवदत्त पडिक्कल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 65/1
11 रन
- 66.1
- 16.2
- 16.3
- 16.4
- 16.5
- 16.6
द. पडिक्कल
31 (17)
व. कोहली
33 (22)
य. चहल
1-0-11-0
6.6
1
युजवेंद्र चहल To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| ऐसे में चहल से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
6.5
1
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
एक रन!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
6.4
1
युजवेंद्र चहल To देवदत्त पडिक्कल
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया और शॉर्ट फाइन लेग की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन ले लिया|
6.3
1
युजवेंद्र चहल To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.2
1
युजवेंद्र चहल To देवदत्त पडिक्कल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर लेट कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
6.1
6
युजवेंद्र चहल To देवदत्त पडिक्कल
छक्का!! इसी के साथ देवदत्त पडिक्कल ने सिक्स लगाकर चहल का स्वागत किया है!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेजा| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
गेंदबाज़ी में बदलाव, युजवेंद्र चहल के हाथों में थमाई गई गेंद...
ओवर की समाप्ति 6 : 54/1
12 रन
- 05.1
- 05.2
- 45.3
- 25.4
- 25.5
- 45.6
व. कोहली
31 (20)
द. पडिक्कल
22 (13)
म. येन्सन
1-0-12-0
5.6
4
मार्को येन्सन To विराट कोहली
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
5.5
2
मार्को येन्सन To विराट कोहली
एक और दुग्गी!! इस बार विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर शॉट लगाया| अय्यर गेंद को पकड़ने भागे लेकिन बल्लेबाजों को 2 रन पूरा करने से नहीं रोक पाए|
5.4
2
मार्को येन्सन To विराट कोहली
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन लिया|
5.3
4
मार्को येन्सन To विराट कोहली
चौका!! विराट कोहली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.2
0
मार्को येन्सन To विराट कोहली
डॉट गेंद!! इसी बीच रन लेने के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच हां ना हां ना देखने को मिला और फील्डर ने डायरेक्ट हिट स्ट्राइकर एंड पर कर दिया| ऐसे में विराट क्रीज़ में अ गए थे तो कोई नुकसान नहीं हुआ| ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए विराट रन लेना चाहते थे लेकिन उनके साथी खिलाड़ी ने रन लेने से मना कर दिया|
5.1
0
मार्को येन्सन To विराट कोहली
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 5 : 42/1
11 रन
- 44.1
- 14.2
- 04.3
- 44.4
- 14.5
- 14.6
व. कोहली
19 (14)
द. पडिक्कल
22 (13)
ह. ब्रार
1-0-11-0
4.6
1
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से इस ओवरपिच गेंद को विराट ने सामने की तरफ पुश कर दिया और एक रन हासिल कर लिया| 5 के बाद 42/1 आरसीबी|
4.5
1
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल
विकेट लाइन के बीच रखी गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और सिंगल पूरा कर लिया|
4.4
4
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल
चौका!!! एक बाउंड्री अब देवदत्त के बल्ले से आती हुई| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आगे आकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए| गैप को सही तरह से ढून्ढ पाए और चौका बटोर लिया है|
4.3
0
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल
डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं मिलेगा|
4.2
1
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
समझदारी भरा सिंगल इस बार सीधे बल्ले से लिया है| बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल किया है|
4.1
4
हरप्रीत ब्रार To विराट कोहली
चौका!! बाउंड्री के साथ ब्रार का स्वागत किया है| इनसाइड आउट ओवर कवर मारा है| रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 31/1
9 रन
- 13.1
- 03.2
- 63.3
- 23.4
- 03.5
- 03.6
द. पडिक्कल
17 (10)
व. कोहली
13 (11)
ज. बार्टलेट
2-0-15-0
3.6
0
जेवियर बार्टलेट To देवदत्त पडिक्कल
पैड्स पर डाली गई गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर तेजी से गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया| 4 के बाद 31/1 बेंगलुरु|
3.5
0
जेवियर बार्टलेट To देवदत्त पडिक्कल
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
3.4
2
जेवियर बार्टलेट To देवदत्त पडिक्कल
मिस फील्ड और 2 रन हासिल हो गया| एंगल बल्ले से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ| अर्शदीप से मिस फील्ड हुई जहाँ से दो रन मिल गए|
3.3
6
जेवियर बार्टलेट To देवदत्त पडिक्कल
छक्का!! शानदार शॉट पडिक्कल के द्वारा खेला गया है| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गए| लॉफ्टेड ऑफ़ ड्राइव के सहारे गेंद छह रनों के लिए सीमा रेखा पार कर गई| टाइमिंग काफी शानदार थी यहाँ पर|
3.2
0
जेवियर बार्टलेट To देवदत्त पडिक्कल
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
3.1
1
जेवियर बार्टलेट To विराट कोहली
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद से बल्लेबाज को टेस्ट किया है| विराट ने पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
ओवर की समाप्ति 3 : 22/1
10 रन
- 02.1
- 42.2
- 02.3
- 12.4
- 12.5
- 42.6
द. पडिक्कल
9 (5)
व. कोहली
12 (10)
अ. सिंह
2-0-16-1
2.6
4
अर्शदीप सिंह To देवदत्त पडिक्कल
भागकर चार रन पूरा कर लिया| शानदार रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है| पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ टाइम कर दिया| स्क्वायर लेग से भागते हुए फील्डर गेंद को रोकने आये| सीमा रेखा के ठीक आगे उन्होंने उसे रोका लेकिन खुद सीमा रेखा के काफी बाहर चले गए थे जिसका फायदा उठाते हुए दोनों बल्लेबाजों ने दो रन को चार रन में तब्दील कर दिया|
2.5
1
अर्शदीप सिंह To विराट कोहली
क्विक सिंगल विराट कोहली के द्वारा लिया गया!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ कोहली द्वारा|
2.4
1
अर्शदीप सिंह To देवदत्त पडिक्कल
टैप एंड रन!! गुड लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
2.3
0
अर्शदीप सिंह To देवदत्त पडिक्कल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
2.2
4
अर्शदीप सिंह To देवदत्त पडिक्कल
चौका!! इसी के साथ देवदत्त पडिक्कल ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला यहाँ पर!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2.1
0
अर्शदीप सिंह To देवदत्त पडिक्कल
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| उचल और गति से पूरी तरह से चकमा खाए|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/1
6 रन
- 41.1
- 01.2
- 21.3
- 01.4
- 01.5
- 01.6
व. कोहली
11 (9)
द. पडिक्कल
0 (0)
ज. बार्टलेट
1-0-6-0
1.6
0
जेवियर बार्टलेट To विराट कोहली
नॉट आउट!!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया| विकेट्स मिसिंग ने बल्लेबाज को बचा लिया| बाल-बाल बचे विराट यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जहाँ अम्पायर सहमत नहीं दिखे थे| रिव्यु लिया गया जहाँ ये पाया गया कि मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए थे बल्लेबाज़| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.5
0
जेवियर बार्टलेट To विराट कोहली
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ जहाँ उसे फील्ड किया गया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
1.4
0
जेवियर बार्टलेट To विराट कोहली
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.3
2
जेवियर बार्टलेट To विराट कोहली
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी के साथ 2 रन हासिल किया|
1.2
0
जेवियर बार्टलेट To विराट कोहली
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
1.1
4
जेवियर बार्टलेट To विराट कोहली
चौका!! विराट के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/1
6 रन
- 00.1
- 10.2
- 40.3
- 00.4
- 10.5
- W 0.6
फ. साल्ट
1 (3)
व. कोहली
5 (3)
अ. सिंह
1-0-6-1
0.6
W
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जोश इंगलिस बोल्ड अर्शदीप सिंह| पहले विकेट का हुआ पतन| अर्शदीप सिंह ने दिलाई अपनी टीम को ब्रेक थ्रू| महज 1 रन बनाकर फिलिप साल्ट बने अर्शदीप सिंह का पहला शिकार| शार्प बाउंसर से बल्लेबाज को चकमा दे दिया है| पुल शॉट लगाने गए लेकिन उछाल से चकमा खाए| बल्ले का उपरी भाग लेकर कीपर की तरफ गई गेंद| जोश इंगलिस ने छलांग लगाते हुए दोनों हाथों से कैच को पूरा किया है| 6/1 आरसीबी|
0.5
1
अर्शदीप सिंह To विराट कोहली
क्विक सिंगल!! बैक फुट से मिड ऑफ़ की तरफ इस गेंद को पंच किया| जबतक मिड ऑफ़ फील्डर गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया है|
0.4
0
अर्शदीप सिंह To विराट कोहली
इस बार लहराते हुए बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|
0.3
4
अर्शदीप सिंह To विराट कोहली
चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज में विराट कोहली के बल्ले से आती हुई| कड़क पुल शॉट, पीछे फील्डर था लेकिन उससे काफी दूर रहकर सीमा रेखा के पार निकल गई बॉल| तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में लेकर घूम गए थे बल्लेबाज़ और चौका बटोरा|
0.2
1
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
सिंगल के साथ रन चेज में स्कोर बोर्ड चल पड़ा है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ साल्ट ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
0.1
0
अर्शदीप सिंह To फिलिप साल्ट
ऑन ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|

Type
Overs
Batsmen
- फिलिप साल्ट
- विराट कोहली
- देवदत्त पडिक्कल
- रजत पाटीदार
- जितेश शर्मा
- रोमारियो शेफर्ड
- टिम डेविड
- क्रुणाल पंड्या
- भुवनेश्वर कुमार
- जोश हेजलवुड
- यश दयाल
- सुयश शर्मा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर, मोहाली
- मौसम साफ़
- टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली
- अंपायर Kaushik Gandhi (IND), Saidharshan Kumar (IND), नितिन मेनन
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ