Advertisement
Advertisement

पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 46 Commentary, Live Updates

पंजाब vs मुंबई, 2023 - टी-20 Live Commentary

पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 46, पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली , May 03, 2023
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
214/3 (20.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
216/4 (18.5)
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    ईशान किशन
    75(41)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो हैदराबाद और कोलकाता के बीच में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ईशान किशन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए काफी बेहतर थी और मैंने 20 ओवरों तक विकेट कीपिंग की तो मुझे पता था कि पिच कैसे खेल रही है| मेरी सोच थी कि गेंद को अंत तक देखना और उसपर हिट करना जो मैंने किया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं जब बल्लेबाज़ी कर रहा था तो मेरी यही कोशिश थी कि बड़े शॉट्स लगाकर मैच को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए ताकि नेट रन रेट बेहतर हो सके|
विनिंग कप्तान रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है हमारे लिए| जब हमने टी 20 फ़ॉर्मेट शुरू किया था तब 130 के आस पास एक विनिंग स्कोर होता था लेकिन अब वक़्त बदल गया है| अब आप 200 रन बनाकर भी यहाँ सुरक्षित नहीं हैं| स्काई और उनके शॉट्स पर कहा कि वो उनकी ताक़त है जिसके लिए वो नेट्स में काफी मेहनत करते हैं| आगे ईशान की तारीफ करते हुए हिटमैन ने कहा कि वो किस शैली के बल्लेबाज़ हैं ये हम सब जानते हैं और आज जिस तरह की पारी उन्होंने खेली वो काबिले तारीफ है| तिलक और टिम पर कहा कि वो टीम के लिए काफी अच्छी तरह से गेम को फिनिश कर रहे हैं जो हमारे लिए अच्छी बात है|
मैच गंवाकर बात करने आए पंजाब टीम के कप्तान शिखर धवन ने बताया कि हमने बल्लेबाज़ी काफी अच्छी की और एक बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया लेकिन दुर्भाग्य से हम मैच को जीत नहीं सके| आगे धवन ने कहा कि ऋषि धवन ने तो शुरुआत में ही विकेट लेकर हमें मैच में बना दिया था लेकिन जिस तरह से स्काई ने बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| जाते-जाते उन्होंने ये भी बोला कि मैंने अपने गेंदबाजों का सही जगह पर इस्तेमाल किया लेकिन दुर्भाग्य से हम अपने प्लान में कामयाब नहीं हो सके|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस जोड़ी के आउट होने के बाद गेम को समाप्त करने का काम एक बार फिर से टिम डेविड (19) ने किया और यहाँ उनका साथ तिलक (26) वर्मा ने दिया| 6 विकेट की इस बड़ी जीत के साथ अब मुंबई के भी 10 अंक हो गए हैं और वो पॉइंट्स टेबल की दूसरे और तीसरे पायदान की टीम लखनऊ और चेन्नई के अंक से महज़ 1 ही अंक दूर हैं यानी बाक़ी टीमों के लिए ये मुंबई अलर्ट होगा| इस टीम से बचना अब यहाँ से काफी मुश्किल हो जाएगा, ये बाक़ी की सभी टीमें जानती हैं| वहीँ इस हार के साथ पंजाब को ज्यादा बड़ा झटका तो नहीं लगेगा लेकिन उनका विनिंग मोमेंटम कहीं न कहीं टूट गया है|  
स्काई (66) और ईशान (75) के बीच हुई 116 रनों की शतकीय साझेदारी ने इस विशाल रन चेज़ में मुंबई को ना केवल इस मैच में वापसी कराई बल्कि गेम में काफी ऊपर ला दिया| पिछली बार जब ये दोनों टीमें इस सीज़न भिड़ी थी तब अर्शदीप ने वहां पंजाब के लिए विनिंग विकेट्स लिए थे लेकिन आज उस गेंदबाज़ को मुंबई के हार्ड हिटर्स ने आड़े हाथ लिया और उस कारनामे को दोहराने नहीं दिया|
पिछले मुकाबले में राजस्थान के सामने 213 रनों का लक्ष्य हासिल किया था और इस बार 214 रनों के टारगेट को हासिल करते हुए प्ले ऑफ्स की रेस में अपने आपको बनाए रखा है| वहीँ एक बार फिर से जीत की दुग्गी लगाने से चूक गई गब्बर की सेना| जबकि इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पलटन ने ऊपर की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है| आज भले ही कप्तान रोहित का बल्ला नहीं चला हो लेकिन एक बार फिर से टीम की रीढ़ की हड्डी स्काई ने कमाल का अर्धशतक लगाते हुए रन चेज़ में अपनी टीम को ऊपर ला दिया|
मुंबई यु ब्यूटी!! रन चेज़ में मुंबई पलटन ने रचा इतिहास!! पहली बार इस लीग के इतिहास में किसी टीम ने बैक टू बैक 200 रनों के ऊपर के आंकड़े को चेज़ किया है| मुंबई पलटन वापिस जीत की पटरी पर आई| बैक टू बैक मुकाबले जीतते हुए इस टीम ने पॉइंट्स टेबल में हलचल मचा दी है| एक और बार 200 रनों से अधिक का रन चेज़ इस टीम ने हासिल किया जो आसान कार्य नहीं होता|
ओवर की समाप्ति 18.5 : 216/4
13 रन
  • 418.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 218.4
  • 618.5
त. वर्मा
26 (10)
ट. डेविड
19 (10)
अ. सिंह
3.5-0-66-1
18.5
6
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
छक्का!!! इसी के साथ तिलक वर्मा ने विनिंग शॉट लगाकर अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया!!! मुंबई ने हासिल की इस सीज़न अपनी पांचवीं जीत!!! गब्बर की सेना को रोहित की पलटन ने 6 विकटों से दी शिकस्त!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| जिसके बाद मुंबई की टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
18.4
2
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
18.3
0
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने वहीँ पर डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
18.2
1
अर्शदीप सिंह To टिम डेविड
सिंगल!!! स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| मुंबई को अब जीत के लिए 10 गेंदों पर 7 रनों की दरकार है|
18.1
4
अर्शदीप सिंह To टिम डेविड
चौका!!! मुंबई मुकाबले में अपनी पकड़ बनाती हुई!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| मुंबई को अब जीत के लिए 11 गेंदों पर 8 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 18 : 203/4
9 रन
  • 417.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
ट. डेविड
14 (8)
त. वर्मा
18 (7)
स. करन
3-0-41-0
17.6
1
सैम करन To टिम डेविड
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! मुंबई को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 12 रनों की दरकार है| शॉर्टपिच गेंद को डेविड ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
17.5
1
सैम करन To तिलक वर्मा
मिड विकेट की ओर इस बार गेंद को खेलकर तिलक ने एक रन हासिल किया|
17.4
1
सैम करन To टिम डेविड
सिंगल!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया जहाँ से एक रन हो गया| मुंबई को अब जीत के लिए 14 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है|
17.3
1
सैम करन To तिलक वर्मा
सिंगल!!! इसी के साथ मुंबई की टीम का 200 रन पूरा हुआ!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.2
1
सैम करन To टिम डेविड
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के हाथ को लगकर गेंद मिड ऑफ की ओर गई जहाँ से बल्लेबाज़ ने एक रन ले लिया|
17.1
4
सैम करन To टिम डेविड
चौका!!! टिम डेविड ने लगाया बाउंड्री!!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| मुंबई को अब जीत के लिए 17 गेंदों पर 17 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 17 : 194/4
16 रन
  • W 16.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 616.4
  • 416.5
  • 616.6
त. वर्मा
16 (5)
ट. डेविड
7 (4)
अ. सिंह
3-0-53-1
16.6
6
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर तिलक के बल्ले से आता हुआ!! मुंबई मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई नज़र आ रही है!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 21 रनों की दरकार है|
16.5
4
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
चौका!!! चलाकी दिखाते हुए तिलक वर्मा यहाँ पर!! मिडिल स्टंप के बाहर डाली हुई फुलटॉस बॉल को स्कूप किया| बॉल गई शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.4
6
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
छक्का!!! इसी के साथ तिलक वर्मा ने अपना खाता खोला!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
16.3
0
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
नॉट आउट!! बल्ले से नहीं बल्कि थाई पैड्स को लगकर कीपर के दस्तानों में गई थी जहाँ से कैच की अपील हुई थी| रिप्ले में देखने के बाद पता चला कि बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ था यहाँ पर| पुल शॉट लगाने गए थे और बीट हो गए थे तिलक|
16.2
0
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को गाइड किया लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन पाया|
तिलक वर्मा अब क्रीज़ पर आयेंगे, 23 गेंद 37 रनों की दरकार...
मुकाबला एक बार फिर से रोमांचक हो गया है...
16.1
W
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पिछले ओवर में स्काई ने अपना विकेट गंवाया!! तो इस बार ईशान किशन 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी विकेट!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बॉल सीधा वहां मौजूद फील्डर ऋषि धवन के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 178/4 मुंबई|
ओवर की समाप्ति 16 : 178/3
8 रन
  • W 15.1
  • 015.2
  • 215.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 415.6
ट. डेविड
7 (4)
ई. किशन
75 (40)
न. एलिस
4-0-34-2
15.6
4
नाथन एलिस To टिम डेविड
चौका!!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!!! लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 37 रनों की दरकार|
15.5
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
इस बार क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.4
1
नाथन एलिस To टिम डेविड
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
15.3
2
नाथन एलिस To टिम डेविड
हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
15.2
0
नाथन एलिस To टिम डेविड
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
15.1
W
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई की टीम को लगता हुआ!!! 116 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!!! नाथन एलिस के हाथ लगी दूसरी विकेट!! सूर्यकुमार यादव 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाने का मन बनाया| बॉल सीधा वहां मौजूद फील्डर अर्शदीप सिंह के हाथों में गई जहाँ से दोनों ने दो दफ़ा में कैच पकड़ते हुए अपनी टीम को मुकाबले में वापसी कराई| 170/3 मुंबई|
ओवर की समाप्ति 15 : 170/2
21 रन
  • 114.1
  • 1 WD 14.2
  • 414.2
  • 114.3
  • 614.4
  • 414.5
  • 414.6
ई. किशन
74 (39)
स. यादव
66 (30)
अ. सिंह
2-0-37-0
14.6
4
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
बैक टू बैक चौका! बिलकुल सेम शॉट जैसा पिछली गेंद पर लगाया था| ईशान ने बता दिया कि क्यों वो इस टीम की जान हैं| 21 रन इस ओप्वर से आये| 30 गेंद पर 45 रनों की दरकार|
14.5
4
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
चौका! ओहोहो!! कड़क स्ट्रेट ड्राइव| गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| ये आला दर्जे की बल्लेबाज़ी हो रही है यहाँ पर|
14.4
6
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
छक्का! झन्नाटेदार शॉट!! लेंथ गेंद को काफी जल्दी पिक करते हुए हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ 85 मीटर दूर छह रनों के लिए| क्या बल्लेबाज़ी हो रही है|
14.3
1
अर्शदीप सिंह To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! जड़ की गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
14.2
4
अर्शदीप सिंह To सूर्यकुमार यादव
चौका! टिपिकल मिनी हेलिकॉप्टर स्काई द्वारा| मालूम था कि मिड विकेट पर फील्डर नहीं था इस वजह से उसी दिशा में शॉट खेला| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
14.2
wd
अर्शदीप सिंह To सूर्यकुमार यादव
वाइड! बाउंसर डाली गई गेंद| स्काई उसपर पुल करने गए लेकिन काफी ऊपर से निकल गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
14.1
1
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
सिंगल!! इस बार फुल गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 14 : 149/2
11 रन
  • 113.1
  • 213.2
  • 413.3
  • 213.4
  • 113.5
  • 113.6
ई. किशन
59 (35)
स. यादव
61 (28)
न. एलिस
3-0-26-1
13.6
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इसं बार पैरों की गेंद पर ऑन साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
13.5
1
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! इस बार पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.4
2
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
दुग्गी!! स्काई स्पेशल फ्लिक शॉट लेकिन सीमा रेखा पर फील्डर ने डाईव लगाकर चौका रोक दिया| फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर लिया|
13.3
4
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
चौका! स्काई इज लिमिटलेस!! इस बल्लेबाज़ के लिए कोई लिमिट नहीं है| बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिल रही है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को जान बूझकर पॉइंट के ऊपर से खेला और चार रन हासिल किया|
13.2
2
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
दुग्गी!! पैड्स पर डाली गई गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए 2 रन लिया|
13.1
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 13 : 138/2
23 रन
  • 612.1
  • 612.2
  • 412.3
  • 1 WD 12.4
  • 412.4
  • 112.5
  • 112.6
ई. किशन
57 (33)
स. यादव
52 (24)
स. करन
2-0-32-0
12.6
1
सैम करन To ईशान किशन
सिंगल!! एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया और आसानी से रन पूरा किया|
12.5
1
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.4
4
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| इसी के साथ स्काई का एक और अर्धशतक पूरा हो गया|
12.4
wd
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
वाइड! एक अतिरिक्त रन यहाँ पर आ गया है|
12.3
4
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
चौका! बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| लो अब तो स्काई नामक दिग्गज चमक रहा है|
12.2
6
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| अब इस खिलाड़ी से बचना पंजाब के लिए मुश्किल होगा|
12.1
6
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
छक्का! स्काई का बल्ला चला और गेंद बड़े आराम से डीप पॉइंट बाउंड्री को पार कर गई छह रनों के लिए| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट कर दिया जहाँ से छह रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 12 : 115/2
10 रन
  • 211.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 411.6
ई. किशन
56 (32)
स. यादव
31 (19)
न. एलिस
2-0-15-1
11.6
4
नाथन एलिस To ईशान किशन
चौका! 10 रनों का बड़ा ओवर हुआ समाप्त| लेंथ गेंद को लेग साइड पर हीव कर दिया| तेज़ शॉट था इस वजह से गैप से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
11.5
1
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
क्विक सिंगल!! शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल और सिंगल हासिल किया|
11.4
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
सिंगल यहाँ पर भी मिल जाएगा| पुल कर दिया फाइन लेग की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
11.3
1
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
11.2
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.1
2
नाथन एलिस To ईशान किशन
बेहतरीन शॉट और इसी के साथ ईशान का अर्धशतक पूरा हुआ| इस बल्लेबाज़ में कला हैं और आज उसका नमूना पेश किया है| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया और दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 105/2
14 रन
  • 010.1
  • 410.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 110.6
ई. किशन
48 (28)
स. यादव
29 (17)
र. चाहर
3-0-30-0
10.6
1
राहुल चाहर To ईशान किशन
ऑन साइड पर गेंद को टहलाया जहाँ से एक रन हासिल कर लिया| ये एक बड़ा ओवर था जिसकी दरकार मुंबई की टीम को थी|
10.5
4
राहुल चाहर To ईशान किशन
चौका! अब ईशान ने भी इस ओवर में के बड़ा शॉट लगा दिया| किशन ने आगे आकर इस गेंद को मिड ऑफ़ की ओर पंच कर दिया| कड़क शॉट की वजह से गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10.4
1
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
इस बार चतुराई से बाउंड्री के बाद सिंगल हासिल कर लिया| इसी के साथ मुंबई का 100 रन भी बोर्ड पर लग गया|
10.3
4
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
चौका! स्काई स्पेशल!! इस बल्लेबाज़ को आप यहाँ रूम नहीं दे सकते| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
10.2
4
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
चौका! शानदार ड्राइव| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| ये बल्लेबाज़ जबतक क्रीज़ पर रहेगा सामने वाली टीम पानी-पानी होती रहेगी|
10.1
0
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
ओवर की समाप्ति 10 : 91/2
14 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 69.6
ई. किशन
43 (26)
स. यादव
20 (13)
ह. ब्रार
2-0-21-0
9.6
6
हरप्रीत ब्रार To ईशान किशन
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| आग डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| 10 ओवर के बाद 91/2 मुंबई, जीत के लिए 60 गेंदों पर 124 रनों की दरकार है|
9.5
1
हरप्रीत ब्रार To सूर्यकुमार यादव
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला जहाँ से एक रन ही मिल सका|
9.4
1
हरप्रीत ब्रार To ईशान किशन
लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर 1 रन लिया|
9.3
4
हरप्रीत ब्रार To ईशान किशन
चौका!!! ईशान किशन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| गेंद तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.2
1
हरप्रीत ब्रार To सूर्यकुमार यादव
क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.1
1
हरप्रीत ब्रार To ईशान किशन
लॉन्ग ऑन की ओर ईशान ने खेलकर 1 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 77/2
10 रन
  • 28.1
  • 48.2
  • 18.3
  • 28.4
  • 08.5
  • 18.6
ई. किशन
31 (22)
स. यादव
18 (11)
र. चाहर
2-0-16-0
8.6
1
राहुल चाहर To ईशान किशन
इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाले|
8.5
0
राहुल चाहर To ईशान किशन
डॉट गेंद!!! छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
8.4
2
राहुल चाहर To ईशान किशन
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया|
8.3
1
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर 1 रन लिया|
8.2
4
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
8.1
2
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
दुग्गी!!! आगे निकालकर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट लगाकर 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 67/2
7 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 27.3
  • 27.4
  • 17.5
  • 07.6
ई. किशन
28 (19)
स. यादव
11 (8)
ह. ब्रार
1-0-7-0
7.6
0
हरप्रीत ब्रार To ईशान किशन
डॉट गेंद!! आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया| रन नहीं आ सका|
7.5
1
हरप्रीत ब्रार To सूर्यकुमार यादव
लेग साइड की ओर गेंद को स्काई ने स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.4
2
हरप्रीत ब्रार To सूर्यकुमार यादव
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन लिया|
7.3
2
हरप्रीत ब्रार To सूर्यकुमार यादव
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाया| फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके हाथ को लगकर थर्ड मैन की ओर गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
7.2
1
हरप्रीत ब्रार To ईशान किशन
लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
7.1
1
हरप्रीत ब्रार To सूर्यकुमार यादव
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद ने बल्ले का लीडिंग एज लिया और डीप कवर की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 60/2
6 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 46.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 06.6
ई. किशन
27 (17)
स. यादव
5 (4)
र. चाहर
1-0-6-0
6.6
0
राहुल चाहर To ईशान किशन
पॉइंट की ओर गेंद को ईशान ने खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई बॉल| रन नहीं हो सका|
6.5
1
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.4
0
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
6.3
4
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! इसी के साथ स्काई ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
6.2
0
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं सका|
6.1
1
राहुल चाहर To ईशान किशन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
अगले बल्लेबाज़ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में स्काई क्रीज़ पर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 6 : 54/2
5 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 25.5
  • W 5.6
क. ग्रीन
23 (18)
ई. किशन
26 (15)
न. एलिस
1-0-5-1
5.6
W
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई की टीम को लगता हुआ!!! नाथन एलिस के हाथ लगी पहली विकेट!!! कैमरन ग्रीन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गति से चकमा खा गए और बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल सीधा मिड विकेट बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर राहुल चाहर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| इसी बीच गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 54/2 मुंबई, जीत के लिए 84 गेंदों पर 161 रनों की दरकार है|
5.5
2
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन ले लिया|
5.4
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
आगे आकर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.3
1
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.2
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
5.1
0
नाथन एलिस To ईशान किशन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 5 : 49/1
17 रन
  • 64.1
  • 04.2
  • 64.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 44.6
क. ग्रीन
20 (15)
ई. किशन
24 (12)
ऋ. धवन
3-0-20-1
4.6
4
ऋषि धवन To कैमरन ग्रीन
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शानदार प्लेसमेंट ग्रीन द्वारा| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| 5 के बाद 49/1 मुंबई|
4.5
0
ऋषि धवन To कैमरन ग्रीन
प्ले एंड मिस!! काफी जोर से इस गेंद पर बल्ला घुमाया लेकिन लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए|
4.4
1
ऋषि धवन To ईशान किशन
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4.3
6
ऋषि धवन To ईशान किशन
एक और छक्का इस ओवर से आता हुआ| इस बार शॉट गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| फुल गेंद को लॉन्ग ऑन पर मार देना ये अलग कला है और उसमें माहिर हैं ये बल्लेबाज़|
4.2
0
ऋषि धवन To ईशान किशन
डॉट गेंद, इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
4.1
6
ऋषि धवन To ईशान किशन
छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 32/1
9 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 43.6
क. ग्रीन
16 (13)
ई. किशन
11 (8)
स. करन
1-0-9-0
3.6
4
सैम करन To कैमरन ग्रीन
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद पर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 32/1 मुंबई|
3.5
0
सैम करन To कैमरन ग्रीन
एक और बार गेंद को देखते हुए बल्ला चला लेकिन इस बार उछाल से बीट हो गए|
3.4
4
सैम करन To कैमरन ग्रीन
चौका! लाजवाब कट शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से हवा में थर्ड मैन की ओर कट किया और अपने लिए चार रन बटोरे| ग्रीन लगातार आक्रामक रुख से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं|
3.3
1
सैम करन To ईशान किशन
सिंगल ही मिलेगा यहाँ पर| इस बार लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद पर बैक फुट से फाइन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.2
0
सैम करन To ईशान किशन
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को गाइड किया पॉइंट की तरफ लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन पाया|
3.1
0
सैम करन To ईशान किशन
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 23/1
2 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 02.6
क. ग्रीन
8 (10)
ई. किशन
10 (5)
ऋ. धवन
2-0-3-1
2.6
0
ऋषि धवन To कैमरन ग्रीन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को और रन की मांग की| ईशान ने रन लेने से मना कर दिया और ग्रीन को सही समय पर वापिस भेजा| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
2.5
1
ऋषि धवन To ईशान किशन
सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
2.4
1
ऋषि धवन To कैमरन ग्रीन
एक और बार विकेट छोड़कर रूम बनाया| मिड ऑफ़ की तरफ शॉट खेला| फील्डर के आगे से एक रन भाग लिया|
2.3
0
ऋषि धवन To कैमरन ग्रीन
इस बार ग्रीन ने अपने लिए रूम बनाकर ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन का मौका नहीं बन सका|
2.2
0
ऋषि धवन To कैमरन ग्रीन
एक और बढ़िया गेंद!! रूम बनाकर शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन उछाल से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|
2.1
0
ऋषि धवन To कैमरन ग्रीन
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 21/1
16 रन
  • 1 WD 1.1
  • 41.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 41.5
  • 41.6
ई. किशन
9 (4)
क. ग्रीन
7 (5)
अ. सिंह
1-0-16-0
1.6
4
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
चौका! अपर कट की मदद से बाउंड्री आती हुई| ईशान भी अपने जलवे दिखाते हुए| पटकी हुई गेंद को कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और गाइड किया थर्ड मैन की ओर चार रनों के लिए| 21/1 मुंबई|
1.5
4
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
1.4
1
अर्शदीप सिंह To कैमरन ग्रीन
सिंगल!! इस बार गेंद को मिड ऑन की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
1.3
1
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
1.2
1
अर्शदीप सिंह To कैमरन ग्रीन
सिंगल!!, मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
1.1
4
अर्शदीप सिंह To कैमरन ग्रीन
चौका! मिस ऑन फील्डर के ऊपर से सीधे बल्ले से शॉट लगाया और चार रन्स हासिल किये| काउंटर अटैक ग्रीन द्वारा|
1.1
wd
अर्शदीप सिंह To कैमरन ग्रीन
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
दूसरे छोर से गेंद लेकर अर्शदीप सिंह आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/1
5 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • W 0.3
  • 4 B 0.4
  • 10.5
  • 00.6
ई. किशन
0 (1)
क. ग्रीन
1 (2)
ऋ. धवन
1-0-1-1
0.6
0
ऋषि धवन To ईशान किशन
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! स्विंग एंड मिस!!! गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| टप्पा खाकर तेज़ी से बाहर की तरफ गई| बल्लेबाज़ ने ड्राइव करने का मन बनाया| गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए| बॉल सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिला|
0.5
1
ऋषि धवन To कैमरन ग्रीन
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
0.4
b
ऋषि धवन To कैमरन ग्रीन
बाईज के रूप में चौका आया| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बल्लेबाज़ और कीपर को बीट करते हुए निकल गई गेंद बाउंड्री लाइन के पार|
कैमरन ग्रीन नए बल्लेबाज़...
0.3
W
ऋषि धवन To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मैथ्यू शॉर्ट बोल्ड ऋषि धवन| बिना खाता खोले रोहित लौटे पवेलियन| खुद से काफी निराश दिखे कप्तान साहब| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर कट शॉट खेलना चाह| उनसे काफी दूर रही गेंद इस वजह से शॉट में ताक़त नहीं लग पाई| डीप कवर्स की तरफ हवा में गई जहाँ से शॉर्ट ने एक बेहतरीन कैच लपक लिया| 0/1 मुंबई|
0.2
0
ऋषि धवन To रोहित शर्मा
इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| रन का मौका नहीं बन सका|
0.1
0
ऋषि धवन To रोहित शर्मा
इनस्विंगर!! उछाल के साथ अंदर आई गेंद को रोहित के शरीर से जा टकराई| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन
  • अंपायर रॉड टकर, जयरमन मदनगोपाल, -
  • रेफ़री करमवीर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement