Advertisement
Advertisement

पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 66 Commentary, Live Updates

पंजाब vs दिल्ली, 2025 - टी-20 Live Commentary

पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 66, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर , May 24, 2025
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
206/8 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
208/4 (19.3)
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    समीर रिज़वी
    58(25)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के इस 18वें सीज़न के अंतिम डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच शाम 07.30 बजे दिल्ली के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार समीर रिज़वी को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है| मैंने पिछले 2 से 3 महीनों में जो मेहनत की थी उसके बाद आज ऐसा खेलकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है| आगे समीन ने कहा कि जब मैं ये सीज़न खेलने आया था तो मेरा आत्मविश्वास ज़्यादा नहीं था लेकिन जैसे-जैसे मैं खेलता गया तो मुझे भी लगने लगा कि मैं बेहतर कर सकता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं मैदान पर बल्लेबाज़ी करने गया तो पहले सिंगल डबल खेलने को देखा और फिर मिल रहे मौकों पर बड़ा शॉट लगाया|
दिल्ली के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बात करते हुए कहा कि जीत के साथ लीग को समाप्त करना अच्छा रहा है| आगे कहा कि हमने लीग की शुरुआत तो अच्छी की लेकिन बीच में हम अपनी लय गँवा बैठे| हम टॉप चार में समाप्त नहीं कर सके इसका हमें काफी अफ़सोस है| हमसे कहाँ ग़लती हुई उसके बारे में विचार करना होगा| इस लीग में युवा खिलाड़ियों का जलवा रहा है| विप्रज निगम पर कहा कि उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा काम किया है|
मैच गंवाकर बात करने आए पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हमने इस पिच पर शानदार स्कोर बना दिया था जहाँ बाद में गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल भी प्राप्त हो रही थी लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाज़ी की| आगे अय्यर ने कहा कि हम अपने अगले मैच में पूरी तरह से तैयारी कर के मैदान पर उतरेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
मध्य क्रम में शशांक सिंह और नेहाल वढ़ेरा कुछ ख़ास नहीं कर पाए लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने महज 16 गेंदों पर 44 रन जड़ते हुए टीम को 200 के पार ले गए| अंत में पंजाब किंग्स ने 206 रनों पर अपनी पारी को समाप्त किया| 207 रनों का लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा गया| कप्तान फाफ जीत के साथ इस सीजन को अलविदा कहना चाहते थे इस वजह से उन्हें जीत की सख्त दरकार थी| इस रन चेज में लोकेश राहुल (35) और कप्तान फाफ डू प्लेसिस (23) ने पहले विकेट के लिए पॉवर प्ले के भीतर 55 रनों की साझेदारी निभाई| वहां से इस जोड़ी के आउट होने के बाद करुण नायर (44) ने अपने अंदाज में खेलते हुए पारी को बुना और रन रेट को नीचे नहीं आने दिया| उनका साथ इस दौरान समीर रिजवी (58) ने दिया और अंत तक खेलते हुए अपना पहला अर्ध शतक जड़ा और टीम को फिनिशिंग लाइन के काफी पास ले गए| आखिरी के दो ओवरों में 22 रनों की दरकार थी जहाँ 19वें ओवर में अर्शदीप को समीर और स्टब्स की जोड़ी ने 14 रन लगाए और आखिरी ओवर के लिए महज 8 रन्स छोड़े जिसे इस जोड़ी ने बड़े आराम से हासिल कर लिया|
टॉस जीतकर आज दिल्ली के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हो गया| वहीँ दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी मुकाबले जीते थे और आज भी उन्हें इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं थी| टीम को आज के मुकाबले में शुरुआत तो अच्छी नहीं मिली और प्रियांश आर्या सस्ते में पवेलियन लौट गए| उसके बाद जोश इंग्लिस (32) और प्रभसिमरन सिंह (28) ने दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े और टीम को बड़े स्कोर की तरफ बढ़ा दिया| वहां से इंग्लिस के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (53) ने भार सम्भाला और पारी को आगे बढाने लगे|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 66वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है| दो महत्वपूर्ण अंक दिल्ली के खाते में दर्ज हो गए हैं| इन दो अंकों के साथ अब डीसी की टीम इस लीग से विदा लेगी| वहीँ इस लीग में अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली की गाड़ी पूरी तरह से डीरेल हो गई है और प्ले ऑफ्स से बाहर हो गई थी| वहीँ आरसीबी, गुजरात टाईटन्स के बाद अब पंजाब किंग्स भी टॉप टू की रेस में खुद को बनाने जूझती हुई नजर आई|
19.3
6
मार्कस स्टोइनिस To समीर रिज़वी
छक्का!! इसी के साथ समीर रिज़वी ने मुकाबले को सिक्स लगाकर समाप्त कर दिया है!! जिसके कारण दिल्ली ने पंजाब की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| इसी बीच दिल्ली की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.2
1
मार्कस स्टोइनिस To ट्रिस्टन स्टब्स
एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| 4 गेंद पर 5 रन चाहिए|
19.1
1
मार्कस स्टोइनिस To समीर रिज़वी
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया| 5 गेंद पर अब 6 रन चाहिए|
19.1
wd
मार्कस स्टोइनिस To समीर रिज़वी
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| 6 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
ओवर की समाप्ति 19 : 199/4
14 रन
  • 118.1
  • 618.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 418.6
ट. स्टब्स
17 (13)
स. रिज़वी
51 (23)
अ. सिंह
4-0-35-0
18.6
4
अर्शदीप सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
चौका!! ट्रिस्टन स्टब्स ने बाउंड्री लगाकर इस ओवर को समाप्त किया है यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स लैप शॉट लगाया| ऐसे में गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई चार रनों के लिए| 6 गेंदों पर अब 8 रनों की ज़रुरत है|
18.5
1
अर्शदीप सिंह To समीर रिज़वी
एक रन!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| 7 गेंदों पर अब 12 रनों की ज़रुरत है|
18.4
1
अर्शदीप सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! लेग साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|
18.3
1
अर्शदीप सिंह To समीर रिज़वी
सिंगल!! इसी के साथ समीर रिज़वी ने इंडियन प्रीमियर लीग का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया!! शानदार बल्लेबाज़ी आज की है समीर ने अपनी टीम के लिए!! ऑफ साइड की ओर इस बार हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया| 9 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है|
18.2
6
अर्शदीप सिंह To समीर रिज़वी
छक्का!! समीर सिरजी अपने अर्धशतक से अब बस 1 रन दूर हैं!! शॉर्टपिच डाली गई नक़ल गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 10 गेंदों पर 15 रनों की ज़रुरत है|
18.1
1
अर्शदीप सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
पैड्स लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 185/4
12 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 417.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 417.6
स. रिज़वी
43 (20)
ट. स्टब्स
11 (10)
अ. ओमरज़ाई
4-0-46-0
17.6
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To समीर रिज़वी
चौका!!! इसी के साथ ओवर की हुई समाप्ति!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे समीर वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा चार रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 22 रनों की ज़रुरत है|
17.5
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To ट्रिस्टन स्टब्स
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
17.4
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To समीर रिज़वी
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन लिया|
17.3
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To समीर रिज़वी
चौका!! लेग स्टंप पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के दाँए ओर से फ्लिक किया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
17.2
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To ट्रिस्टन स्टब्स
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
17.1
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To समीर रिज़वी
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 173/4
14 रन
  • 216.1
  • 116.2
  • 616.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 416.6
ट. स्टब्स
9 (8)
स. रिज़वी
33 (16)
ह. ब्रार
4-0-41-2
16.6
4
हरप्रीत ब्रार To ट्रिस्टन स्टब्स
चौका!! ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| दिल्ली को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 34 रनों की ज़रुरत है|
16.5
0
हरप्रीत ब्रार To ट्रिस्टन स्टब्स
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.4
1
हरप्रीत ब्रार To समीर रिज़वी
ऑफ स्टंप्स के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.3
6
हरप्रीत ब्रार To समीर रिज़वी
छक्का!! समीर रिज़वी के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
16.2
1
हरप्रीत ब्रार To ट्रिस्टन स्टब्स
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
16.1
2
हरप्रीत ब्रार To ट्रिस्टन स्टब्स
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 159/4
4 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
ट. स्टब्स
2 (4)
स. रिज़वी
26 (14)
अ. सिंह
3-0-21-0
15.6
1
अर्शदीप सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों 48 रनों की दरकार है|
15.5
0
अर्शदीप सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट कवर फील्डर की ओर खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
15.4
1
अर्शदीप सिंह To समीर रिज़वी
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
15.3
1
अर्शदीप सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.2
0
अर्शदीप सिंह To ट्रिस्टन स्टब्स
डॉट गेंद!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर पंच किया| ऐसे में फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
15.1
1
अर्शदीप सिंह To समीर रिज़वी
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 15 : 155/4
9 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 1 WD 14.4
  • 114.4
  • 114.5
  • W 14.6
क. नायर
44 (27)
स. रिज़वी
24 (12)
ह. ब्रार
3-0-27-2
14.6
W
हरप्रीत ब्रार To करुण नायर OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! हरप्रीत ब्रार ने 61 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया है| 44 रन बनाकर करुण नायर बने हरप्रीत ब्रार का दूसरा शिकार| विकटों के बीच डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज उसपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर स्वीप शॉट लगाने गए| गेंद की लाइन को मिस कर बैठे और सीधा लेग स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 155/4 दिल्ली कैपिटल्स|
14.5
1
हरप्रीत ब्रार To समीर रिज़वी
रूम बनाकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
14.4
1
हरप्रीत ब्रार To करुण नायर
सिंगल!! विकटों के बीच डाली गई गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
14.4
wd
हरप्रीत ब्रार To करुण नायर
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज उसपर शॉट नहीं लगा सके| कीपर ने पकड़ा.अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
14.3
4
हरप्रीत ब्रार To करुण नायर
चौका!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
14.2
1
हरप्रीत ब्रार To समीर रिज़वी
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
14.1
1
हरप्रीत ब्रार To करुण नायर
सिंगल!! पैड्स पर डाली गई छोटी गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप से एक रन मिला है|
ओवर की समाप्ति 14 : 146/3
18 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 613.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 2 NBLB 13.6
  • 613.6
स. रिज़वी
22 (10)
क. नायर
38 (23)
म. येन्सन
4-0-41-1
13.6
6
मार्को येन्सन To समीर रिज़वी
छक्का!!! फ्री हिट गेंद का पूरा फायदा उठाया है यहाँ पर| अब यहाँ से 36 गेंदों पर 61 रनों की दरकार है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर रूम बनाकर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
13.6
nb+lb
मार्को येन्सन To करुण नायर
नो बॉल, ओवर स्टेप कर बैठे| अब अगली गेंद पर फ्री हिट होगी| लेग बाईज का सिंगल भाग लिया है| लेग साइड पर खेलने गए, बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स से लगी गेंद और वहीँ पर रह गई| इस बीच बल्लेबाजों ने लेग बाई का रन भगा लिया| उसके कुछ देर बाद नो बॉल का भी साईरन बजा|
13.5
1
मार्को येन्सन To समीर रिज़वी
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद थी| इसपर बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
13.4
1
मार्को येन्सन To करुण नायर
सिंगल!! इस बार मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला है|
13.3
6
मार्को येन्सन To करुण नायर
छक्का!!! इस बार शॉट गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| फुल गेंद को लॉन्ग ऑफ़ पर मार देना ये अलग कला है और उसमें माहिर हैं ये बल्लेबाज़|
13.2
1
मार्को येन्सन To समीर रिज़वी
सिंगल!! धीमी गति से डाली गई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला| कीपर नेउस तरफ जाकर गेंद को फील्ड किया जहाँ स एक रन हासिल हुआ|
13.1
1
मार्को येन्सन To करुण नायर
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला उसे और डीप से एक ही रन हासिल हो पाया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 128/3
14 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 412.3
  • 612.4
  • 112.5
  • 112.6
क. नायर
30 (19)
स. रिज़वी
14 (7)
अ. ओमरज़ाई
3-0-34-0
12.6
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To करुण नायर
टॉप एज लगा लेकिन थर्ड मैन फील्डर के काफी आगे गिर गई गेंद| आगे आकर शॉट लगाने गए थे, एज लगा और हवा में गई गेंद| नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन मिला है|
12.5
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To समीर रिज़वी
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज ने बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|
12.4
6
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To समीर रिज़वी
छक्का!!! कमाल का शॉट रिजवी ने खेला है यहाँ पर, दिलशान साहब की याद दिला दी है| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
12.3
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To समीर रिज़वी
टॉप एज और चौका निकल गया| पुल शॉट लगाने गए| उछाल को परख नहीं सके| बल्ले के उपरी भाग को लगकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गया है|
12.2
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To करुण नायर
सिंगल!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद!! सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
12.1
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To समीर रिज़वी
सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| उसपर पुल शॉट लगाने गए| उछाल के ऊपर नहीं आ सके इस वजह से मिस टाइम हुआ| हवा में गई लेकिन नो मेंस लैंड में गई जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 12 : 114/3
4 रन
  • 1 WD 11.1
  • 111.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 111.6
स. रिज़वी
2 (3)
क. नायर
28 (17)
म. येन्सन
3-0-24-1
11.6
1
मार्को येन्सन To समीर रिज़वी
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से कवर की ओर खेलकर एक रन पूरा किया| दिल्ली को अब जीत के लिए 48 गेंदों पर 93 रनों की ज़रुरत है|
11.5
1
मार्को येन्सन To करुण नायर
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया|
11.4
0
मार्को येन्सन To करुण नायर
ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
11.3
0
मार्को येन्सन To करुण नायर
नॉट आउट!! कैच की अपील हुई, अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर बात की और अंत में रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली छोटी गेंद पर कट शॉट लगाने गए थे, प्ले एंड मिस हुआ जहाँ कैच की अपील हुई थी|
11.2
0
मार्को येन्सन To करुण नायर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
11.1
1
मार्को येन्सन To समीर रिज़वी
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.1
wd
मार्को येन्सन To समीर रिज़वी
वाइड!! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज से काफी दूर रख बैठे गेंद|
ओवर की समाप्ति 11 : 110/3
17 रन
  • W 10.1
  • 1 LB 10.2
  • 410.3
  • 410.4
  • 410.5
  • 410.6
क. नायर
27 (13)
स. रिज़वी
0 (1)
प. दुबे
2-0-20-1
10.6
4
प्रवीण दुबे To करुण नायर
चार लगातार बाउंड्री के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| कमाल की बल्लेबाजी करुण नायर के द्वारा की जा रही है| इस बार भी पैड्स पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ स्वीप कर दिया और गैप से बाउंड्री बटोरी है|
10.5
4
प्रवीण दुबे To करुण नायर
हैट्रिक चौका लगा दिया है यहाँ पर!!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
10.4
4
प्रवीण दुबे To करुण नायर
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री करुण नायर के बल्ले से आती हुई!! इसी के साथ दिल्ली टीम का 100 रन पूरा हुआ!! इस बार फिर से विकेट लाइन की गेंद को स्वीप शॉट खेला| हालाँकि गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ गैप में गई चार रनों के लिए|
10.3
4
प्रवीण दुबे To करुण नायर
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
10.2
lb
प्रवीण दुबे To समीर रिज़वी
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
अगले बल्लेबाज़ समीर रिज़वी हैं...
10.1
W
प्रवीण दुबे To सेदिकुल्लाह अटल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अर्शदीप सिंह बोल्ड प्रवीण दुबे| 22 रन बनाकर सेदिकुल्लाह अटल बने प्रवीण दुबे का पहला शिकार| खुद को मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर घुटना टिकाकर लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलने गए| मिस टाइम कर बैठे, हवा में गई गेंद, फील्डर उसके नीचे आये और कैच को पूरा किया गया है| 93/3 दिल्ली कैपिटल्स|
ओवर की समाप्ति 10 : 93/2
12 रन
  • 19.1
  • 29.2
  • 29.3
  • 69.4
  • 09.5
  • 19.6
स. अटल
22 (15)
क. नायर
11 (9)
म. स्टोइनिस
1-0-12-0
9.6
1
मार्कस स्टोइनिस To सेदिकुल्लाह अटल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| दिल्ली को जीत के लिए 60 गेंदों पर 114 रनों की दरकार है|
9.5
0
मार्कस स्टोइनिस To सेदिकुल्लाह अटल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
9.4
6
मार्कस स्टोइनिस To सेदिकुल्लाह अटल
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
9.3
2
मार्कस स्टोइनिस To सेदिकुल्लाह अटल
कैच ड्रॉप!! कीपर इंग्लिस से हो गई चूक| अपने बाएँ ओर जाते हुए गेंद के नीचे गए लेकिन मिस जज कर बैठे| अंत में पलटकर कैच पकड़ना चाहा लेकिन दस्तानों से लगकर जमीन पर गिर गई गेंद| आगे की गेंद पर बल्लेबाज ने जोर से शॉट लगाना चाहा था जहाँ लीडिंग एज लेकर हवा में खिल गई थी गेंद|
9.2
2
मार्कस स्टोइनिस To सेदिकुल्लाह अटल
दुग्गी!! फील्डर के द्वारा एक अच्छा प्रयास था कैच का यहाँ पर लेकिन गेंद उनकी पकड़ में नहीं आ सकी| इस बार लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर फील्डर के बाँए ओर से शॉट खेला| फील्डर हरप्रीत ब्रार ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन बॉल उनकी पकड़ से दूर रह गई| जिसके कारण वो कैच लपक नहीं सके| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
9.1
1
मार्कस स्टोइनिस To करुण नायर
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 81/2
4 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 08.6
स. अटल
11 (10)
क. नायर
10 (8)
प. दुबे
1-0-4-0
8.6
0
प्रवीण दुबे To सेदिकुल्लाह अटल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| ऐसे में गेंदबाज़ ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं मिल पाया|
8.5
1
प्रवीण दुबे To करुण नायर
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन आसानी से पूरा किया|
8.4
0
प्रवीण दुबे To करुण नायर
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
8.3
1
प्रवीण दुबे To सेदिकुल्लाह अटल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.2
1
प्रवीण दुबे To करुण नायर
लेग स्टंप पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
8.1
1
प्रवीण दुबे To सेदिकुल्लाह अटल
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 8 : 77/2
11 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 67.4
  • 2 LB 7.5
  • 17.6
स. अटल
9 (7)
क. नायर
8 (5)
म. येन्सन
2-0-20-1
7.6
1
मार्को येन्सन To सेदिकुल्लाह अटल
ऑफ साइड की ओर इस बार बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
7.5
lb
मार्को येन्सन To सेदिकुल्लाह अटल
दुग्गी!! लेग बाई के रूप में मिला दो रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में 2 रन मिला|
7.4
6
मार्को येन्सन To सेदिकुल्लाह अटल
छक्का!! सेदिकुल्लाह अटल के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
7.3
1
मार्को येन्सन To करुण नायर
एक रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
7.2
1
मार्को येन्सन To सेदिकुल्लाह अटल
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.1
0
मार्को येन्सन To सेदिकुल्लाह अटल
डॉट बॉल! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| फील्डर ने उसे फील्ड किया है|
ओवर की समाप्ति 7 : 66/2
5 रन
  • 26.1
  • 16.2
  • 16.3
  • W 6.4
  • 06.5
  • 16.6
स. अटल
1 (2)
क. नायर
7 (4)
ह. ब्रार
2-0-18-1
6.6
1
हरप्रीत ब्रार To सेदिकुल्लाह अटल
सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को सामने की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.5
0
हरप्रीत ब्रार To सेदिकुल्लाह अटल
प्ले एंड मिस! कट शॉट के लिए काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
सेदिकुल्लाह अटल नए बल्लेबाज हैं...
6.4
W
हरप्रीत ब्रार To फाफ डु प्लेसिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! इस दफ़ा कप्तान फाफ डु प्लेसिस 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! हरप्रीत ब्रार को मिली पहली सफ़लता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| ऐसे में अपने शॉट को नीचे नहीं रख सके और अतिरिक्त उछाल की वजह से सीधा पॉइंट फील्डर प्रियांश आर्या के हाथों में खेल बैठे| तभी फील्डर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 65/2 दिल्ली|
6.3
1
हरप्रीत ब्रार To करुण नायर
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.2
1
हरप्रीत ब्रार To फाफ डु प्लेसिस
इस बार फिर से मिड विकेट की ओर फाफ ने गेंद को खेला लेकिन इस दफ़ा एक रन ही मिल पाएगा|
6.1
2
हरप्रीत ब्रार To फाफ डु प्लेसिस
दुग्गी!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 61/1
11 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • W 5.3
  • 65.4
  • 05.5
  • 05.6
क. नायर
6 (3)
डु प्लेसिस
20 (12)
म. येन्सन
1-0-11-1
5.6
0
मार्को येन्सन To करुण नायर
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है| पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
5.5
0
मार्को येन्सन To करुण नायर
इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
5.4
6
मार्को येन्सन To करुण नायर
छक्का!! बड़े शॉट के साथ अपना खाता खोला है| शानदार पिक अप शॉट| बल्लेबाज़ ने अपनी टाइमिंग के सहारे गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
करुण नायर अगले बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
5.3
W
मार्को येन्सन To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 55 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! मार्को येन्सन के हाथ लगी पहली विकेट!! लोकेश राहुल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई गेंद ओ बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद मिड ऑफ पर गई| वहां मौजूद फील्डर शशांक सिंह ने अपने दाँए ओर भागकर एक शानदार कैच पकड़ा| 55/1 दिल्ली|
5.2
4
मार्को येन्सन To लोकेश राहुल
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल लगाया| ऐसे में फील्डर वहां पर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके पकड़ से दूर से निकल गई चार रनों के लिए|
5.1
1
मार्को येन्सन To फाफ डु प्लेसिस
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 50/0
13 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 64.6
ल. राहुल
31 (19)
डु प्लेसिस
19 (11)
ह. ब्रार
1-0-13-0
4.6
6
हरप्रीत ब्रार To लोकेश राहुल
छक्का!!! इसी के साथ 50 रन भी पूरा हो गया है यहाँ पर| डाउन द ट्रैक आये| लॉन्ग ऑफ के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किया| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ राहुल और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| 50/0 दिल्ली कैपिटल्स|
4.5
1
हरप्रीत ब्रार To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4.4
0
हरप्रीत ब्रार To फाफ डु प्लेसिस
डॉट बॉल!! ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
4.3
4
हरप्रीत ब्रार To फाफ डु प्लेसिस
चौका!!! इस बार फाफ ने आगे आकर फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.2
1
हरप्रीत ब्रार To लोकेश राहुल
सिंगल!! विकटों के बीच रखी गई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
4.1
1
हरप्रीत ब्रार To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 37/0
15 रन
  • 63.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
ल. राहुल
24 (17)
डु प्लेसिस
13 (7)
अ. ओमरज़ाई
2-0-20-0
3.6
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To लोकेश राहुल
अच्छी गेंद के साथ ओवर को समाप्त किया है| रूम बनाकर खेलना चाहते थे, गेंदबाज ने उन्हें फॉलो किया और जड़ में दाल दी गेंद| राहुल उसपर कुछ ख़ास नहीं कर पाए| 37/0 दिल्ली कैपिटल्स|
3.5
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To लोकेश राहुल
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| गुड लेंथ गेंद| उसे खेलने गए, गति से चकमा खाए| इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी लेकिन कोई रन नहीं हुआ है|
3.4
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To लोकेश राहुल
एक और चौका!!! राहुल अपनी लय में आते हुए| फाइन लेग बाउंड्री की तरफ चौका मिलेगा| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.3
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To लोकेश राहुल
चौका!! क्लासिकल राहुल के बल्ले से क्लास दिखी है| ड्राइव किया गेंद को गैप में जहाँ बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
3.2
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To फाफ डु प्लेसिस
पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो पाया है|
3.1
6
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To फाफ डु प्लेसिस
छक्का!!! फाफ के बल्ले से पहला बड़ा शॉट आता हुआ| लेंथ गेंद पर शॉट लगाया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 3 : 22/0
10 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 42.5
  • 42.6
ल. राहुल
16 (13)
डु प्लेसिस
6 (5)
अ. सिंह
2-0-17-0
2.6
4
अर्शदीप सिंह To लोकेश राहुल
चौका!!! कट शॉट खेला, हवा में थी लेकिन फील्डर के ऊपर से निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ कट किया और चार रन हासिल किया है| 22/0 दिल्ली|
2.5
4
अर्शदीप सिंह To लोकेश राहुल
चौका!!! काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| हवा में गई मिड विकेट की तरफ जहाँ से चौका बटोरा है|
2.4
1
अर्शदीप सिंह To फाफ डु प्लेसिस
क्विक सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और फील्डर के आगे से एक रन हासिल किया|
2.3
0
अर्शदीप सिंह To फाफ डु प्लेसिस
स्क्वायर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
2.2
1
अर्शदीप सिंह To लोकेश राहुल
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
2.1
0
अर्शदीप सिंह To लोकेश राहुल
शार्प बाउंसर!! पुल लगाने गए और प्ले एंड मिस हुआ| कीपर के पास गई, कैच की छोटी सी अपील हुई, अम्पायर ने उसे नकार दिया है| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ है|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
5 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
डु प्लेसिस
5 (3)
ल. राहुल
7 (9)
अ. ओमरज़ाई
1-0-5-0
1.6
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To फाफ डु प्लेसिस
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा| 12/0 दिल्ली कैपिटल्स|
1.5
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To लोकेश राहुल
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ राहुल द्वारा|
1.4
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To लोकेश राहुल
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
1.3
4
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To लोकेश राहुल
चौका!!! बढ़िया प्लेसमेंट राहुल के द्वारा| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किया है|
1.2
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To लोकेश राहुल
हार्ड लेंथ गेंद! शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
1.1
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To लोकेश राहुल
ऑफ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 40.6
डु प्लेसिस
5 (2)
ल. राहुल
2 (4)
अ. सिंह
1-0-7-0
0.6
4
अर्शदीप सिंह To फाफ डु प्लेसिस
चौका!! पहली बाउंड्री यहां पर आती हुई| करारा पुल शॉट फाफ द्वारा| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
0.5
1
अर्शदीप सिंह To लोकेश राहुल
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| इसपर पुल शॉट लगाने गए| मिस टाइम कर बैठे उछाल की वजह से और नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन मिला|
0.4
1
अर्शदीप सिंह To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल के साथ पहली ही गेंद पर फाफ ने भी अपना खाता खोला है| स्विंग गेंद थी, ऑफ़ स्टम्प के बाहर| उसे प्लेस किया पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन मिला है|
0.3
1
अर्शदीप सिंह To लोकेश राहुल
क्विक सिंगल के साथ राहुल और दिल्ली का खाता खुल गया है!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
0.2
0
अर्शदीप सिंह To लोकेश राहुल
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
0.1
0
अर्शदीप सिंह To लोकेश राहुल
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज की शुरुआत!! कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
मैच की जानकारी
  • स्थान सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच समीर रिज़वी
  • अंपायर जयरमन मदनगोपाल, Parashar Joshi (IND), क्रिस गॅफने
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement