Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान vs ज़िम्बाब्वे, सुपर 12 - मैच 12 Commentary, Live Updates

पाकिस्तान vs ज़िम्बाब्वे, 2022 - टी-20 Live Commentary

पाकिस्तान vs ज़िम्बाब्वे स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 12, पर्थ स्टेडियम, पर्थ , Oct 27, 2022
पाकिस्तान पाकिस्तान
129/8 (20.0)
ज़िम्बाब्वे ज़िम्बाब्वे
130/8 (20.0)
ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सिकंदर रजा
    9(16)&3/25(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए जिम्बाब्वे टीम के कप्तान क्रेग एर्विन ने बताया कि मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं यहाँ कुछ बोल सकूँ| आगे एर्विन ने बोला कि ये मुकाबला हमारे लिए काफी खास था और हम इस मैच में बस जीतना चाहते थे क्योकि हम नहीं चाहते थे कि सुपर 12 तक ही हमारा सफ़र समाप्त हो जाए| जाते-जाते एर्विन ने बताया कि सिकंदर रज़ा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें अब तक तीन बार मैन ऑफ द मैच का ख़िताब मिल चुका है|
मुकाबला गंवाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने बात करते हुए कहा कि ये एक निराशाजनक प्रदर्शन है| हमने आखिरी गेंद तक लड़ा लेकिन सामने वाली टीम ने आज हमसे बेहतर खेला इस वजह से जीत उनके खाते में गई| हम अपनी आज की इन ग़लतियों से काफी सीख लेंगे और आगे के मुकाबले की तरफ और ध्यानपूर्वक देखेंगे| हमने गेंदबाज़ी में अच्छी वापसी की थी लेकिन बल्लेबाज़ी में अपना काम पूरा नहीं कर पाए|
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिंकदर रज़ा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमने मुकबले को जीत लिया है| आगे सिकंदर ने बोला कि मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना ख़ुश हूँ| जाते-जाते सिकंदर रज़ा ने बताया कि हमारे गेंदबाजों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया जिसके कारण हम मुकाबले को अपने नाम कर पाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ब्रैड इवांस!! ओह यु ब्यूटी!! आखिरी के ओवर में 11 रन बचे थे और उसपर से पहली गेंद पर तिग्गी और दूसरी गेंद पर एक चौका खाने के बाद जिस तरह की बेमिसाल वापसी आपने की है वो काबिले तारीफ है| पाकिस्तान को आखिरी की 4 गेंदों पर 4 रनों की दरकार थी और आपने उनके मुंह से मुकाबले को छीन लिया जिसे लम्बे समय तक याद रखा जाएगा| इस हार के बाद अब पाकिस्तान टीम का आगे का सफ़र अब मुश्किल होता हुआ नज़र आ रहा है जबकि ज़िम्बाब्वे पूरी तरह से अपने ग्रुप में पॉइंट्स टेबल पर भारत और दक्षिण अफ्रीका को टक्कर देती हुई नज़र आ रही है|
कमाल की टाईट लाइन से गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम को इस रन चेज़ काफी दिक्कतों में डाल दिया| एक छोर से शान मसूद (44) ने समझ बूझ भरी बल्लेबाज़ी करते हुए रन रेट को ज्यादा ऊपर नहीं जाने दिया लेकिन दूसरे एंड से लगातार विकटों के पतन की वजह से पाकिस्तान के लिए इसे हासिल करना मुश्किल होता चला गया| लेकिन अंतिम के ओवर में सी सॉ की तरह मुकाबला कभी इधर तो कभी उधर जाता हुआ दिखा| अगर फील्डिंग में ज़िम्बाब्वे खिलाड़ियों से आखिरी के पलों में अनुभव की कमी दिख रही थी तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव भी साफ़ झलक रहा था|
आखिरी गेंद तक चला ये मुकाबला जहाँ एक रोमांचक जीत ज़िम्बाब्वे टीम के हाथ लगी| बल्लेबाज़ी में उनकी तरफ से एक बेहतर शुरुआत के बाद एक बड़ा कोलैप्स देखने को मिला और फिर गेंदबाजी में 130 रनों को डिफेंड करते हुए जिस तरह की गेंदबाजी की है वो काबिले तारीफ है| आज एक बार फिर से बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान का बल्ला खामोश रहा लेकिन तब ऐसा लगा था कि इस छोटे से टोटल को इफ्तिखार अहमद और शान मसूद की जोड़ी हासिल कर लेगी लेकिन ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ऐसा होने से रोक दिया|
ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया है!! ओह वाओ!! क्या कमाल का मुकाबला आज हमें देखने को मिला है| एक और बड़ा उलटफेर इस टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिला| पांचवां अपसेट इस प्रतियोगिता में हो गया| ये तो सबने सोचा था कि ज़िम्बाब्वे जैसी फॉर्म में है वो किसी भी दूसरी टीम को पटखनी दे सकती है और आज यहाँ पर पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन कुछ वैसा ही रहा|
ओवर की समाप्ति 20 : 129/8
9 रन
  • 319.1
  • 419.2
  • 119.3
  • 019.4
  • W 19.5
  • W 19.6
श. अफरीदी
1 (1)
म. वसीम
12 (13)
ब. इवांस
4-0-25-2
19.6
W
ब्रैड इवांस To शाहीन अफरीदी OUT!
आउट!!! रन आउट!!! इसी के साथ जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान की टीम को 1 रन से रोमांचक शिकस्त दे दी है!!! शाहीन अफरीदी 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| जिसके बाद पहला रन तेज़ी से बल्लेबाजों ने पूरा किया तो दूसरा रन लेने को भागे| इसी बीच फील्डर सिकंदर रज़ा ने आकर गेंद को उठाया और कीपर रेजिस चकाब्वा की ओर थ्रो किया| चकाब्वा पहली बार में गेंद को नहीं पकड़ सके लेकिन दूसरी बार में गेंद को पकड़कर सीधा स्टंप्स पर लगाया| बल्लेबाज़ इस दौरान क्रीज़ में नहीं घुस पाए और अम्पायर ने आउट करार दिया जिसके बाद पूरी जिम्बाब्वे की टीम ने जीत का जश्न मनाते हुए दिखी|
19.5
W
ब्रैड इवांस To मोहम्मद नवाज OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट क्रेग एर्विन बोल्ड ब्रैड इवांस| अब 1 गेंद पर 3 रन की दरकार| ग़लत समय पर नवाज़ लौट गए पवेलियन| अब नया बल्लेबाज़ स्ट्राइक पर रहेगा| अब यहाँ से सबकुछ हो सकता है| क्या एक सुपर ओवर देखने को मिलेगा? इस बार लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारना चाहा लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया|
19.4
0
ब्रैड इवांस To मोहम्मद नवाज
डॉट गेंद!!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका| पाकिस्तान की टीम को अब जीत के लिए 2 गेंदों पर 3 रनों की दरकार|
19.3
1
ब्रैड इवांस To मोहम्मद वसीम
सिंगल!! 3 गेंद 3 रन की दरकार!! इस बार लेंथ बॉल को सामने की तरफ मारा| बोलर ने हाथ लगाया लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| मिड ऑन फील्डर ने उसे एक रन पर ही रोका|
19.2
4
ब्रैड इवांस To मोहम्मद वसीम
चौका!!! बेहतरीन शॉट वसीम के के द्वारा लगाया गया!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| पाकिस्तान की टीम को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 4 रनों की दरकार|
19.1
3
ब्रैड इवांस To मोहम्मद नवाज
तीन रन!!! शानदार फील्डिंग यहाँ पर देखने को मिली| अपनी टीम के लिए एक रन बचाने में कामयाब रहे फील्डर!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| फील्डर उसके पीछे भागे और गेंद को सीम आरेख के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने तीन रन ले लिया| पाकिस्तान की टीम को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 8 रनों की दरकार|
मुक़ाबला रोमांचक होता हुआ!! अब 6 गेंद पर 11 रनों की दरकार...
ओवर की समाप्ति 19 : 120/6
11 रन
  • 218.1
  • 018.2
  • 218.3
  • 618.4
  • 118.5
  • 018.6
म. वसीम
7 (11)
म. नवाज
19 (15)
नगरवा
4-0-24-0
18.6
0
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद वसीम
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 11 रनों की दरकार होगी|
18.5
1
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद नवाज
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.4
6
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद नवाज
छक्का! ये क्या कर दिया आपने नगरवा!! अब 8 गेंद 12 रनों की दरकार!! पाकिस्तान फिर से वापसी करते हुए| हाई फुल टॉस गेंद पर बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
18.3
2
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद नवाज
नॉट आउट!!! यहाँ पर बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन ले लिया!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद मिड ऑन की ओर नो मेंस लैंड में जा गिरी| फील्डर बॉल को पकड़ने आए, इसी बीच बल्लेबाजों ने पहला रन लेने के बाद दूसरा रन लेने भागे|
18.2
0
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद नवाज
बाउंसर डाली गई गेंद पर नवाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
18.1
2
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद नवाज
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 109/6
7 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 017.6
म. वसीम
7 (10)
म. नवाज
8 (10)
ब. मुजराबानी
4-0-18-1
17.6
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद वसीम
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 12 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
17.5
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद नवाज
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.4
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद नवाज
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.3
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद वसीम
हवा में गेंद!!! लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद!!! धीमी गति की गेंद से यहाँ पर चकमा खा गए बल्लेबाज़!! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल, एक रन मिल गया|
17.2
4
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद वसीम
टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| मिसटाइम कर बैठे जिसके कारण टॉप एज लगा और गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
17.1
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद नवाज
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 17 : 102/6
3 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 1 WD 16.4
  • 116.4
  • 1 LB 16.5
  • 016.6
म. वसीम
2 (7)
म. नवाज
6 (7)
नगरवा
3-0-13-0
16.6
0
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद वसीम
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 18 गेंदों पर 29 रनों की दरकार|
16.5
lb
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद नवाज
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
16.4
1
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद वसीम
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
16.4
wd
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद वसीम
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.3
0
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद वसीम
नॉट आउट!!! जिम्बाब्वे टीम का रिव्यु हुआ बेकार!! बाउंसर डाली गई गेंद गेंद्फ़ पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद बल्ले के काफी करीब से कीपर की ओर हवा में गई| कीपर ने गेंद को पकड़ने के बाद कैच की अपील किया| अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने से पता लगा कि गेंद बल्ले का कोई भी भाग लेकर नहीं गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.2
0
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद वसीम
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बाद शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
16.1
0
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद वसीम
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 16 : 99/6
6 रन
  • 015.1
  • 1 WDW 15.2
  • 015.2
  • 115.3
  • 415.4
  • 015.5
  • 015.6
म. नवाज
6 (6)
म. वसीम
1 (2)
स. रजा
4-0-25-3
15.6
0
सिकंदर रजा To मोहम्मद नवाज
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को पॉइंट की ओर कट किया लेकिन फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हुआ| 24 गेंदों पर अब 32 रनों की दरकार|
15.5
0
सिकंदर रजा To मोहम्मद नवाज
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नही हुआ|
15.4
4
सिकंदर रजा To मोहम्मद नवाज
चौका! बाहरी किनारा लग गया और चार रनों के लिए गैप से निकल गई गेंद| ओह!! रन्स आने चाहिए चाहे जैसे भी आये| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर द्वारा चेज़ किया गया लेकिन उसे रोक नहीं पाए| 32 रन अभी भी चाहिए|
15.3
1
सिकंदर रजा To मोहम्मद वसीम
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
15.2
0
सिकंदर रजा To मोहम्मद वसीम
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
15.2
W+wd
सिकंदर रजा To शान मसूद OUT!
आउट!!! स्टम्प!! एक बड़ा झटका यहाँ पर पाकिस्तान टीम को लगता हुआ!! सेट बल्लेबाज़ शान मसूद 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अब मैच फंस गया है दोस्तों!! सिकंदर रजा के हाथ लगी तीसरी विकेट| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ को बीट करती हुई कीपर की ओर गई जहाँ से कीपर ने गेंद को पकड़ा| इसी बीच बल्लेबाज़ लड़खड़ाए और ज़मीन पर गिर गए| इस दौरान बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ से बाहर आया और कीपर ने सही समय पर बिजली की फूर्ती के साथ बेल्स उड़ा दिया| स्टंपिंग की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| 94/6 पाकिस्तान|
15.1
0
सिकंदर रजा To शान मसूद
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
ओवर की समाप्ति 15 : 93/5
5 रन
  • 014.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
श. मसूद
44 (37)
म. नवाज
2 (3)
ब. इवांस
3-0-16-1
14.6
1
ब्रैड इवांस To शान मसूद
मिसफील्ड!! पॉइंट फील्डर से हुई चूक जिसकी वजह से एक रन मिल गया| रूम बनाकर इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला गया था जहाँ फील्डर से चूक हो गई| अब 30 गेंदों पर 38 रन मिल गया|
14.5
1
ब्रैड इवांस To मोहम्मद नवाज
नवाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.4
1
ब्रैड इवांस To शान मसूद
इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.3
1
ब्रैड इवांस To मोहम्मद नवाज
कैच का बेहतरीन प्रयास कीपर के द्वारा देखने को मिला!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के दाँए ओर गई जहाँ से कीपर ने डाईव लगाकर कैच पकड़ना चाहा| लेकिन गेंद उनके हाथ में आकर निकाल गई| एक अच्छा डाईव लगाया गया था कीपर के द्वारा| अपनी टीम के लिए उन्होंने कुछ रन बचा लिया| बल्लेबाजों ने इसी बीच एक रन ले लिया|
14.2
1
ब्रैड इवांस To शान मसूद
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
14.1
0
ब्रैड इवांस To शान मसूद
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट्स को किस कर रही थी इस वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| बल्लेबाज़ ने ली होगी चैन की सांस| स्विंग होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे| फ्रंट पैड्स पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था|
ओवर की समाप्ति 14 : 88/5
8 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 1 WD 13.3
  • 613.3
  • W 13.4
  • W 13.5
  • 013.6
म. नवाज
0 (1)
श. मसूद
41 (33)
स. रजा
3-0-19-2
13.6
0
सिकंदर रजा To मोहम्मद नवाज
ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़| सही समय पर बल्ला विकेट की लाइन में ला दिया वरना पैड्स पर लगती तो डेड प्लम्ब हो जाते| मुकाबला अब पूरी तरह से रोमांचक हो गया है|
हैट्रिक पर सिकंदर रजा| मोहम्मद नवाज़ नए बल्लेबाज़...
13.5
W
सिकंदर रजा To हैदर अली OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर सिकंदर रजा हासिल करते हुए!! हैदर अली पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे!! सिकंदर रज़ा क्या अगली गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक ले पायेंगे? देखना दिलचस्प होगा| पाकिस्तान टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले पर आई नहीं गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद बल्ले का कोई भी भाग लिए बिना सीधा स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 88/5 पाकिस्तान, जीत से 46 रन दूर|
हैदर अली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.4
W
सिकंदर रजा To शादाब खान OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट शॉन विलियम्स बोल्ड सिकंदर रजा| 52 रनों की शानदार साझेदारी का हुआ अंत| 17 रन बनाकर शादाब लौटे पवेलियन| पिछली गेंद पर एक सिक्स लगाया था और इस बार भी लालच में आकर बड़ा शॉट मारने चले गए| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे सामने की तरफ उठाकर मार दिया| इस बार गेंद और बल्ले का सही संपर्क नहीं हो सका और गेंद सीधा लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के हाथों में चली गई जहाँ से आसान सा कैच लपका गया| 88/4 पाकिस्तान, लक्ष्य से 43 रन दूर|
13.3
6
सिकंदर रजा To शादाब खान
छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए|
13.3
wd
सिकंदर रजा To शादाब खान
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
13.2
1
सिकंदर रजा To शान मसूद
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
13.1
0
सिकंदर रजा To शान मसूद
कोई रन नहीं, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 13 : 80/3
9 रन
  • 212.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 2 LB 12.5
  • 212.6
श. खान
11 (12)
श. मसूद
40 (31)
ब. मुजराबानी
3-0-11-1
12.6
2
ब्लेसिंग मुजराबानी To शादाब खान
ओह!! रन आउट का मौका था यहाँ पर लेकिन बोलर सही जगह नहीं पर नहीं थे| अगर थ्रो सटीक आता तो बल्लेबाज़ दिक्कत में आ सकते थे| इस बार शरीर पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से मिड ऑन की तरफ खेला था और पहला रन चुराने के बाद दूसरे के लिए भाग गए थे|
12.5
lb
ब्लेसिंग मुजराबानी To शादाब खान
दो रन मिल जाएगा लेग बाई के रूप में यहाँ पर| उछाल भरी गेंद को लेग साइड पर खेलने गए लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स से लगकर शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद| गैप था वहां पर जिसकी वजह दो रन मिल गया|
12.4
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To शान मसूद
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और डीप से एक रन ले लिया|
12.3
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To शादाब खान
ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़| रूम बनाकर खेलने गए थे लेकिन विकेट लाइन पर आई गेंद| अंत में बॉल की लाइन में आकर उसे डिफेंड किया जहाँ से रन का मौका बन गया|
12.2
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To शान मसूद
इस बार हलके हाथों से गेंद को गैप में ढकेला और रन बटोर लिया|
12.1
2
ब्लेसिंग मुजराबानी To शान मसूद
दो रनों से काम चलाना पड़ेगा इस बार| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन ले लिया|
बोलिंग चेंज!! ब्लेसिंग मुजराबानी को वापिस लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 12 : 71/3
10 रन
  • 311.1
  • 111.2
  • 1 WD 11.3
  • 111.3
  • 111.4
  • 211.5
  • 111.6
श. मसूद
36 (28)
श. खान
8 (9)
श. विलियम्स
2-0-15-0
11.6
1
शॉन विलियम्स To शान मसूद
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 48 गेंदों पर 60 रनों की दरकार|
11.5
2
शॉन विलियम्स To शान मसूद
बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| बड़े शॉट के लिए नहीं जा रहे बल्कि गैप ढून्ढ रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज़| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|
11.4
1
शॉन विलियम्स To शादाब खान
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
11.3
1
शॉन विलियम्स To शान मसूद
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.3
wd
शॉन विलियम्स To शान मसूद
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर नहीं थी ये गेंद लेकिन अम्पायर का मानना कि ये वाइड है|
11.2
1
शॉन विलियम्स To शादाब खान
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.1
3
शॉन विलियम्स To शान मसूद
3 रन मिल जाएगा यहाँ पर| बढ़िया फील्डिंग मुजराबानी द्वारा| टीम के लिए सीमा रेखा पर डाईव लगाते हुए एक रन बचाया| इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को और गैप ढून्ढ लिया था|
ओवर की समाप्ति 11 : 61/3
7 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 210.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
श. मसूद
29 (24)
श. खान
6 (7)
र. बर्ल
1-0-7-0
10.6
1
रायन बर्ल To शान मसूद
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.5
1
रायन बर्ल To शादाब खान
बढ़िया फील्डिंग शॉर्ट फाइन लेग फील्डर द्वारा| फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को तो रोका लेकिन सिंगल नहीं बचा पाए| फ्लिक शॉट खेला गया था इस गेंद पर|
10.4
1
रायन बर्ल To शान मसूद
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.3
2
रायन बर्ल To शान मसूद
दुग्गी, बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
10.2
1
रायन बर्ल To शादाब खान
डायरेक्ट हिट की दरकार थी लेकिन बर्ल चूक गए| अगर ये थ्रो विकटों से लग जाता तो बल्लेबाज़ मुश्किल में आ जाता| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| बोलर ने भागते हुए उसे फील्ड किया और थ्रो कर दिया था जो विकटों से नहीं लगा|
10.1
1
रायन बर्ल To शान मसूद
लेग स्पिन!! बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ उसे कट किया| फील्डर से मिस फील्ड हुई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 54/3
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 09.6
श. खान
4 (5)
श. मसूद
24 (20)
श. विलियम्स
1-0-5-0
9.6
0
शॉन विलियम्स To शादाब खान
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया| 10 ओवर के बाद 54/3 पाकिस्तान, जीत के लिए 60 गेंदों पर 77 रनों की दरकार है|
9.5
1
शॉन विलियम्स To शान मसूद
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.4
1
शॉन विलियम्स To शादाब खान
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.3
1
शॉन विलियम्स To शान मसूद
लेग स्टंप पर डाली गई बॉल पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
9.2
1
शॉन विलियम्स To शादाब खान
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.1
1
शॉन विलियम्स To शान मसूद
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 9 : 49/3
8 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 08.4
  • 28.5
  • 18.6
श. मसूद
21 (17)
श. खान
2 (2)
स. रजा
2-0-11-0
8.6
1
सिकंदर रजा To शान मसूद
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.5
2
सिकंदर रजा To शान मसूद
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|
8.4
0
सिकंदर रजा To शान मसूद
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
8.3
4
सिकंदर रजा To शान मसूद
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
8.2
0
सिकंदर रजा To शान मसूद
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8.1
1
सिकंदर रजा To शादाब खान
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 41/3
10 रन
  • 47.1
  • 07.2
  • 17.3
  • W 7.4
  • 17.5
  • 47.6
श. मसूद
14 (12)
श. खान
1 (1)
ल. जोंग्वे
1-0-10-1
7.6
4
ल्यूक जोंग्वे To शान मसूद
चौका!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को काफी लेट कट किया| गैप में गई बॉल तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.5
1
ल्यूक जोंग्वे To शादाब खान
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.4
W
ल्यूक जोंग्वे To इफ्तिख़ार अहमद OUT!
आउट!! कैच आउट!!! इफ्तिख़ार अहमद 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! ल्यूक जोंग्वे के हाथ लगी विकेट!! पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से रेजिस चकाब्वा ने कोई गलती नहीं करते हुए अपने बाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 36/3 पाकिस्तान|
7.3
1
ल्यूक जोंग्वे To शान मसूद
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| बल्ले के निचले भाग को लेकर गेंद मिड ऑफ की ओर टप्पा खाकर गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
7.2
0
ल्यूक जोंग्वे To शान मसूद
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
7.1
4
ल्यूक जोंग्वे To शान मसूद
चौका!!! लैप शॉट और बाउंड्री आती हुई मसूद के बल्ले से यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की ओर खेला| कीपर के ऊपर से गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 31/2
3 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 06.6
इ. अहमद
5 (9)
श. मसूद
5 (8)
स. रजा
1-0-3-0
6.6
0
सिकंदर रजा To इफ्तिख़ार अहमद
कोई रन नहीं, स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद|
6.5
0
सिकंदर रजा To इफ्तिख़ार अहमद
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
6.4
1
सिकंदर रजा To शान मसूद
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.3
0
सिकंदर रजा To शान मसूद
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
6.2
1
सिकंदर रजा To इफ्तिख़ार अहमद
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
6.1
1
सिकंदर रजा To शान मसूद
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 28/2 पाकिस्तान, लक्ष्य से अभी भी 103 रन दूर| एक जुझारू भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों द्वारा| ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों ने पूरी तरह से अभी तक उन्हें बांधकर रखा है खासकर सलामी जोड़ी को वापिस भेजते हुए| अभी भी उनके पास काफी बल्लेबाज़ बचे पड़े हैं इसलिए अब यहाँ से मुकाबला कांटे का होने वाला है|
ओवर की समाप्ति 6 : 28/2
5 रन
  • 05.1
  • 1 LB 5.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 05.6
इ. अहमद
4 (6)
श. मसूद
3 (5)
ब. इवांस
2-0-11-1
5.6
0
ब्रैड इवांस To इफ्तिख़ार अहमद
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.5
4
ब्रैड इवांस To इफ्तिख़ार अहमद
चौका!!! इसी के साथ इफ्तिख़ार अहमद ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए और गेंद को उन्होंने सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक दिया| इसी बीच वो बाउंड्री रोप से टकराकर सीमा रेखा के बाहर चले गए| उनके पैरो से फेंस पीछे की तरफ चला गया जिसके बाद वेस्ले ने जब बॉल को पिक करते हुए थ्रो किया तो उनका पैर बाउंड्री की लाइन से बाहर जा चुका था जिसे चेक करते हुए थर्ड अम्पायर ने चौका करार दिया|
5.4
0
ब्रैड इवांस To इफ्तिख़ार अहमद
कोई रन नहीं, ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
5.3
0
ब्रैड इवांस To इफ्तिख़ार अहमद
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
5.2
lb
ब्रैड इवांस To शान मसूद
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
5.1
0
ब्रैड इवांस To शान मसूद
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 5 : 23/2
3 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 14.3
  • W 4.4
  • 04.5
  • 04.6
इ. अहमद
0 (2)
श. मसूद
3 (3)
ब. मुजराबानी
2-0-4-1
4.6
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To इफ्तिख़ार अहमद
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
4.5
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To इफ्तिख़ार अहमद
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|
 इफ्तिखार अहमद बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.4
W
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद रिजवान OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए रिजवान!! ब्लेसिंग मुजराबानी के हाथ लगी पहली विकेट| 14 रनों पर रिजवान की पारी का हुआ अंत| अब दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके हैं| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को शरीर के काफी पास से थर्ड मैन की तरफ लेट कट शॉट खेलने गए| फुट वर्क नहीं था इस वजह से बल्ले पर ठीक तरह से आई गेंद और अंदरूनी किनारा लेकर ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| खुद से काफी गुस्सा होते हुए दिखे रिजवान| 23/2 पाकिस्तान, लक्ष्य से 108 रन दूर|
4.3
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To शान मसूद
टैप एंड रन!! मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को पुश किया और तेज़ी से एक रन हासिल कर लिया|
4.2
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद रिजवान
पैड्स पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप से एक रन बटोर लिया|
4.1
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To शान मसूद
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 4 : 20/1
8 रन
  • 03.1
  • 1 LB 3.2
  • W 3.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 63.6
म. रिजवान
13 (14)
श. मसूद
1 (1)
ब. इवांस
1-0-7-1
3.6
6
ब्रैड इवांस To मोहम्मद रिजवान
छक्का!!! मोहम्मद रिजवान के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से गई सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर छह रनों के लिए|
3.5
0
ब्रैड इवांस To मोहम्मद रिजवान
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3.4
1
ब्रैड इवांस To शान मसूद
सिंगल!!! इसी के साथ शान मसूद ने पना खाता खोला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
शान मसूद बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.3
W
ब्रैड इवांस To बाबर आजम OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रायन बर्ल बोल्ड ब्रैड इवांस| बाबर का खराब फॉर्म जारी| महज़ 4 के स्कोर पर लौटे पवेलियन| लीडिंग एज लेकर पॉइंट फील्डर की गई गेंद जहाँ से कैच लपका गया| गेंदबाज़ की गति से चकमा खा गये यहाँ पर| विकेट लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए लेकिन बल्ले का चेहरा पहले ही बंद कर बैठे इस वजह से लीडिंग एज लग गया जिसके बाद पॉइंट पर एक आसान सा कैच देखने को मिला| 13/1 पाकिस्तान|
3.2
lb
ब्रैड इवांस To मोहम्मद रिजवान
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
3.1
0
ब्रैड इवांस To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
ओवर की समाप्ति 3 : 12/0
9 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 42.5
  • 02.6
ब. आजम
4 (8)
म. रिजवान
7 (10)
नगरवा
2-0-11-0
2.6
0
रिचर्ड नगरवा To बाबर आजम
बढ़िया फील्डिंग पॉइंट फील्डर द्वारा| अपने दायें ओर डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
2.5
4
रिचर्ड नगरवा To बाबर आजम
चौका! पहला रन बाबर आज़म के लिए इस वर्ल्ड कप में आता हुआ| बढ़िया टाइमिंग और प्लेसमेंट| छोटी गेंद पर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.4
1
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद रिजवान
डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन चूक गए मिड ऑफ़ फील्डर विलियम्स| अगर ये थ्रो लगता तो रिजवान का काम तमाम हो जाता| ऊपर डाली गई गेंद को पुश करते हुए तेज़ी से रन भाग लिया था जहाँ से फील्डर द्वारा उसे उठाकर थ्रो किया गया|
2.3
0
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद रिजवान
इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं होगा|
2.2
4
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद रिजवान
चौका! इस रन चेज़ की पहली बाउंड्री आती हुई| लेंथ को काफी जल्दी परख लिया| उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोर ली| इससे कुछ आत्मविश्वास रिजवान को आएगा|
2.1
0
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद रिजवान
ओह!! बहुत ही बढ़िया इनस्विंगर!! बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से निकली ये गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 3/0
1 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
ब. आजम
0 (6)
म. रिजवान
2 (6)
ब. मुजराबानी
1-0-1-0
1.6
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To बाबर आजम
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद पर ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला| 3/0 पाकिस्तान|
1.5
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To बाबर आजम
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
1.4
1
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद रिजवान
एक हाथ से खेला गया शॉट!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1.3
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद रिजवान
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
1.2
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद रिजवान
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिल रही है यहाँ पर| बल्लेबाजों को अभी तक खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है|
1.1
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To मोहम्मद रिजवान
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 1 WD 0.5
  • 00.5
  • 00.6
ब. आजम
0 (4)
म. रिजवान
1 (2)
नगरवा
1-0-2-0
0.6
0
रिचर्ड नगरवा To बाबर आजम
डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 2/0 पाकिस्तान|
0.5
0
रिचर्ड नगरवा To बाबर आजम
एक और डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला फेंका लेकिन बॉल से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.5
wd
रिचर्ड नगरवा To बाबर आजम
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर| अच्छा टेक विकेट कीपर चकाब्वा द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लिया| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
0.4
0
रिचर्ड नगरवा To बाबर आजम
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट|
0.3
0
रिचर्ड नगरवा To बाबर आजम
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.2
1
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद रिजवान
तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ और लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
0.1
0
रिचर्ड नगरवा To मोहम्मद रिजवान
अच्छी शुरुआत नगरवा द्वारा| गुड लेंथ से पड़कर अंदर की तरफ उछाल के साथ आई गेंद और बल्लेबाज़ के पैड्स पर जा लगी| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान पर्थ स्टेडियम, पर्थ
  • मौसम साफ़
  • टॉस ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सिकंदर रजा
  • अंपायर क्रिस गॅफने, रिचर्ड केटलबरो, मराइस इरास्मस
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement