Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान vs आयरलैंड, मैच 36 Commentary, Live Updates

पाकिस्तान vs आयरलैंड, 2024 - टी-20 Live Commentary

पाकिस्तान vs आयरलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 36, सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क एंड ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा , Jun 16, 2024
पाकिस्तान पाकिस्तान
111/7 (18.5)
आयरलैंड आयरलैंड
106/9 (20.0)
पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    शाहीन अफरीदी
    13(5)&3/22(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कुछ ही घंटों बाद होगी आपसे मुलाकात एक नए मुकाबले के दौरान जो बांग्लादेश और नेपाल के बीच सुबह 05.00 बजे खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने बताया कि हमने गेंदबाज़ी में बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन बल्लेबाज़ी में हम अच्छा नहीं कर सके हैं| आगे बाबर ने कहा कि मेरी टीम को अगर मुझसे सलामी बल्लेबाज़ी की ज़रुरत होगी तो मैं वो भी करने को तैयार हूँ लेकिन तीन नंबर पर खेलते हुए मैं बेहतर महसूस करता हूँ|
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने बात करते हुए कहा कि हम जीत के साथ अपने सफ़र को समाप्त करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका| हमने गेंद से अच्छा काम किया लेकिन बल्लेबाज़ी में हमने फिर से निराश किया है| हमने यहाँ से काफी कुछ सीखा है| अब हम कोशिश करेंगे कि अगली बार जब यहाँ आयें तो बेहतर खेल दिखा सकें|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शाहीन अफरीदी को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि नई गेंद के साथ इस विकेट से तेज़ गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और मैंने अपनी लाइन लेंथ पर गेंदबाज़ी करते हुए इसका फ़ायदा उठाया है| आगे अफरीदी ने कहा कि मैं शुरुआत में फुल लेंथ की बॉल डालना पसंद करता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद करना चाहता हूँ जो हमारे मुश्किल समय में आकर हमारा हौसला बढ़ाते हैं और कठिनाई के समय साथ खड़े रहते हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
उसके बाद से कप्तान बाबर आजम (32) ने फखर जमान के साथ मिलकर पारी को सम्भालना चाहा लेकिन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में जमान अपना विकेट गंवा बैठे| इसके बाद मानो विकटों की झड़ी लगनी शुरू हो गई और बल्लेबाज़ आये और जाते हुए दिखे| दूसरे छोर से कप्तान ये सब देखते रहे और उन्हें एक साझेदारी की दरकार थी जो अब्बास अफरीदी ने दिलाई| अब्बास (17) और बाबर के बीच सातवें विकेट के लिए 33 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई जिसने पाकिस्तान को रन चेज़ में फिर से ऊपर ला दिया| अब्बास के आउट होने के बाद शाहीन ने दो बड़े सिक्स लगाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की|
14 ओवर के आस पास 80/9 हो गई थी आयरलैंड की टीम और आखिरी विकेट के लिए 26 रन जोड़ते हुए 106 रनों के स्कोर तक पहुंची| इस बीच इमाद और शाहीन ने 3-3 विकेट लिया जबकि आमिर को 2 और हारिस को 1 सफलता हाथ लगी| जवाब में 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने 23 रनों की शुरुआत दी| सैम अयूब (17) के रूप में पाकिस्तान को पहा झटका लगा और फिर कुछ देर बाद मोहम्मद रिजवान भी 17 रन बनाकर मार्क अडायर के एक शानदार जज कैच का शिकार बन गए|
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आयरलैंड की टीम ने पहले ही ओवर में अपने दो विकेट गंवा दिए और पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई| वहां से ये टीम सम्भल नहीं पाई और एक के बाद एक अपने 6 विकेट महज़ 32 रनों पर ही गंवा बैठी| फिर यहाँ से सातवें विकेट के लिए गैरेथ डेलानी (31) ने मार्क अडायर के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन्स जोड़े| डेलानी का विकेट आकर इमाद वसीम ने लिया और फिर से बल्लेबाज़ी टीम को बैक फुट पर ढकेल दिया| अंतिम के ओवरों में जुशुआ लिटिल ने 22 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 106 रनों तक पहुंचाया|
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को शिकस्त देते हुए पाकिस्तान ने घर वापसी की है| डेड रबर, जी नहीं, एक रोमांचक गेम में पहले पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला और बाद में शाहीन अफरीदी के दो छक्के भी दिखे| पाकिस्तान ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से आयरलैंड जैसी शानदार बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को महज़ 106 रनों पर रोक दिया| टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का रन चेज़ करने का फैसला सही साबित हो गया|
18.5
6
गैरेथ डेलानी To शाहीन अफरीदी
छक्का!! इसी के साथ शाहीन अफरीदी ने विनिंग शॉट लगा दिया है!! ऐसे में पाकिस्तान ने आयरलैंड की टीम कों 3 विकटों से शिकस्त दे दी है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्पिनर के खिलाफ अपना पसंदीदा स्वीप शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी दौरान पाकिस्तान टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.4
1
गैरेथ डेलानी To बाबर आजम
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
18.3
1
गैरेथ डेलानी To शाहीन अफरीदी
कैच ड्रॉप!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा स्लिप फील्डर की तरफ गई जहाँ से उन्होंने कैच पकड़ने का प्रयास किया| इसी बीच फील्डर के उँगलियों में लगकर गेंद निकल गई और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
18.3
wd
गैरेथ डेलानी To शाहीन अफरीदी
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.2
6
गैरेथ डेलानी To शाहीन अफरीदी
छक्का!! शाहीन अफरीदी के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| अब पाकिस्तान को जीत के लिए बस 5 रन चाहिए|
18.1
1
गैरेथ डेलानी To बाबर आजम
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 95/7
2 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 117.3
  • W 17.4
  • 017.5
  • 017.6
श. अफरीदी
0 (2)
ब. आजम
30 (32)
ब. व्हाइट
2-0-11-1
17.6
0
बेंजामिन व्हाइट To शाहीन अफरीदी
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| ऐसे में अब पाकिस्तान को जीत के लिए 12 गेंदों पर 12 रनों की दरकार है|
17.5
0
बेंजामिन व्हाइट To शाहीन अफरीदी
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
शाहीन अफरीदी अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं| 14 गेंद 12 रनों की दरकार है|
17.4
W
बेंजामिन व्हाइट To अब्बास अफ़रीदी OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब रॉस अडायर बोल्ड बेंजामिन व्हाइट| 33 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| ग्लोरी शॉट लगाने के चक्कर में अब्बास अफ़रीदी ने 17 रनों पर अपना विकेट गंवाया| इस बार आगे डाली गई धीमी गति की गुगली गेंद| बल्लेबाज़ उसपर बाहर निकले और मिड विकेट की तरफ हवा में हीव शॉट खेला| गेंद से दूर रह गए| मिस टाइम हुआ| हवा में खिल गई गेंद जहाँ सीमा रेखा के ठीक आगे एक बढ़िया कैच देखने को मिला है| 95/7 पाकिस्तान|
17.3
1
बेंजामिन व्हाइट To बाबर आजम
सिंगल! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन हासिल हुआ|
17.2
1
बेंजामिन व्हाइट To अब्बास अफ़रीदी
मिस टाइम पुल शॉट और सिंगल मिल गया| 16 गेंद 13 रन की दरकार है| बैक फुट से मिड ऑफ़ की तरफ शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.1
0
बेंजामिन व्हाइट To अब्बास अफ़रीदी
नॉट आउट!! आयरलैंड टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने मना किया| ऐसे में फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद ऑफ स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
ओवर की समाप्ति 17 : 93/6
3 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 116.6
अ. अफ़रीदी
16 (18)
ब. आजम
29 (31)
ग. डेलानी
1-0-3-0
16.6
1
गैरेथ डेलानी To अब्बास अफ़रीदी
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
16.5
0
गैरेथ डेलानी To अब्बास अफ़रीदी
नॉट आउट!! पहला रिव्यु अब आयरलैंड टीम का असफ़ल हो गया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| इसी बीच बल्ले के करीब से होती हुई कीपर के दस्तानों में गई| ऐसे में गेंदबाज़ ने कैच की अपील किया लेकिन अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु ले लिया| थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हुआ था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.4
1
गैरेथ डेलानी To बाबर आजम
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
16.3
1
गैरेथ डेलानी To अब्बास अफ़रीदी
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.2
0
गैरेथ डेलानी To अब्बास अफ़रीदी
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
16.1
0
गैरेथ डेलानी To अब्बास अफ़रीदी
नॉट आउट!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पा खाती हुई जुटे को लगी और सामने की तरफ गेंदबाज़ ने हाथ में गई| ऐसे में कैच की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखकर बताया कि गेंद एक टप्पा खाकर जुटे को लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
ओवर की समाप्ति 16 : 90/6
9 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 615.4
  • 115.5
  • 015.6
ब. आजम
28 (30)
अ. अफ़रीदी
14 (13)
क. कैम्फर
4-0-24-2
15.6
0
कर्टिस कैम्फर To बाबर आजम
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| इसी बीच बॉल एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
15.5
1
कर्टिस कैम्फर To अब्बास अफ़रीदी
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.4
6
कर्टिस कैम्फर To अब्बास अफ़रीदी
छक्का!! अब्बास अफ़रीदी के बल्ले से आता हुआ सबसे अहम सिक्स यहाँ पर!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| राहत की सांस पाकिस्तान ने ली होगी| पाकिस्तान को अब जीत के लिए 18 रनों की दरकार है|
15.3
0
कर्टिस कैम्फर To अब्बास अफ़रीदी
डॉट गेंद!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.2
1
कर्टिस कैम्फर To बाबर आजम
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
15.1
1
कर्टिस कैम्फर To अब्बास अफ़रीदी
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में शॉट खेला| इसी बीच हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 81/6
6 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 414.4
  • 114.5
  • 114.6
अ. अफ़रीदी
6 (9)
ब. आजम
27 (28)
ज. लिटिल
3-0-17-0
14.6
1
जोशुआ लिटिल To अब्बास अफ़रीदी
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| 30 गेंद 26 रन की दरकार है|
14.5
1
जोशुआ लिटिल To बाबर आजम
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल से काम चलाया है|
14.4
4
जोशुआ लिटिल To बाबर आजम
चौका! लाजवाब ड्राइव, बाबर स्पेशल!! इस बार गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए| दबाव अब गेंदबाज़ के ऊपर होगा|
14.3
0
जोशुआ लिटिल To बाबर आजम
एक और डॉट गेंद| हार्ड लेंथ गेंद थी| पुल शॉट उसपर लगाया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| शॉर्ट मिड विकेट फील्डर ने उसे फील्ड किया है|
14.2
0
जोशुआ लिटिल To बाबर आजम
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
14.1
0
जोशुआ लिटिल To बाबर आजम
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| बाबर अंतिम तक खेलना चाहेंगे यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 14 : 75/6
5 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 413.5
  • 013.6
अ. अफ़रीदी
5 (8)
ब. आजम
22 (23)
क. कैम्फर
3-0-15-2
13.6
0
कर्टिस कैम्फर To अब्बास अफ़रीदी
एक बार फिर से हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 36 गेंदों पर 32 रनों की दरकार है|
13.5
4
कर्टिस कैम्फर To अब्बास अफ़रीदी
चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री पाकिस्तान के लिए यहाँ पर आती हुई| मिड विकेट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| आगे डाल बैठे गेंद जिसका फायदा बल्लेबाज़ ने उठा लिया है|
13.4
0
कर्टिस कैम्फर To अब्बास अफ़रीदी
हार्ड लेंथ गेंद| अब्बास ने बैक फुट से ऑफ़ साइड पर शॉट खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| दबाव अब इस बल्लेबाज़ के ऊपर आएगा|
13.3
0
कर्टिस कैम्फर To अब्बास अफ़रीदी
एक और डॉट गेंद| फिर से कट शॉट लगाने गए थे लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हो पाया|
13.2
0
कर्टिस कैम्फर To अब्बास अफ़रीदी
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
13.1
1
कर्टिस कैम्फर To बाबर आजम
सिंगल के साथ ओवर की शुरुआत हुई है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर पुल किया और एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 70/6
5 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 212.4
  • 112.5
  • 012.6
अ. अफ़रीदी
1 (3)
ब. आजम
21 (22)
म. अडायर
4-0-24-1
12.6
0
मार्क अडायर To अब्बास अफ़रीदी
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नही हो सका| 42 गेंदों पर 37 रनों की दरकार है|
12.5
1
मार्क अडायर To बाबर आजम
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
12.4
2
मार्क अडायर To बाबर आजम
दुग्गी!! हार्ड लेंथ गेंद| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये जहाँ से दो रन मिल पाया बस|
12.3
1
मार्क अडायर To अब्बास अफ़रीदी
सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
12.2
0
मार्क अडायर To अब्बास अफ़रीदी
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
12.1
1
मार्क अडायर To बाबर आजम
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप में फील्डर ने उसे फील्ड किया जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 12 : 65/6
3 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 211.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 111.6
ब. आजम
17 (19)
अ. अफ़रीदी
0 (0)
ब. मैकार्थी
4-1-15-3
11.6
1
बैरी मैकार्थी To बाबर आजम
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 48 गेंद पर 42 रन की दरकार है|
11.5
0
बैरी मैकार्थी To बाबर आजम
इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| बाबर अब दबाव में हैं|
11.4
0
बैरी मैकार्थी To बाबर आजम
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
11.3
2
बैरी मैकार्थी To बाबर आजम
दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन ले लिया|
11.2
0
बैरी मैकार्थी To बाबर आजम
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
11.1
0
बैरी मैकार्थी To बाबर आजम
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
अब्बास अफरीदी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 11 : 62/6
5 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 410.4
  • 010.5
  • W 10.6
इ. वसीम
4 (6)
ब. आजम
14 (13)
क. कैम्फर
2-0-10-2
10.6
W
कर्टिस कैम्फर To इमाद वसीम OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हैरी टेक्टर बोल्ड कर्टिस कैम्फर| छठे विकेट का पतन हुआ| इस रन चेज़ में अब पाकिस्तानी टीम बेहद ही मुश्किल में है| कप्तान बाबर दूसरे एंड पर काफी निराश दिखे हैं| इमाद वसीम 4 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर कट शॉट खेला जो सीधा पॉइंट फील्डर की तरफ चला गया| फील्डर काफी आगे खड़े थे जिन्होंने एक शार्प कैच पकड़ा है| आयरलैंड की फील्डिंग की तारीफ करनी होगी यहाँ पर| 62/6 पाकिस्तान|
10.5
0
कर्टिस कैम्फर To इमाद वसीम
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
10.4
4
कर्टिस कैम्फर To इमाद वसीम
चौका!!! बाउंड्री के साथ इमाद ने खोला अपना खाता| बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया है| गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
10.3
1
कर्टिस कैम्फर To बाबर आजम
सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है| इस बार छोटी डाली गई गेंद| मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, गैप से एक रन मिला|
10.2
0
कर्टिस कैम्फर To बाबर आजम
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
10.1
0
कर्टिस कैम्फर To बाबर आजम
शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया और जाने दिया कीपर के पास| एक सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
ओवर की समाप्ति 10 : 57/5
0 रन
  • W 9.1
  • 09.2
  • W 9.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 09.6
इ. वसीम
0 (3)
ब. आजम
13 (10)
ब. मैकार्थी
3-1-12-3
9.6
0
बैरी मैकार्थी To इमाद वसीम
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
9.5
0
बैरी मैकार्थी To इमाद वसीम
अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
9.4
0
बैरी मैकार्थी To इमाद वसीम
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
इमाद वसीम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
9.3
W
बैरी मैकार्थी To शादाब खान OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट लॉर्कन टकर बोल्ड बैरी मैकार्थी| एक और विकेट का पतन हुआ| शादाब आये और बिना खाता खोले वापिस लौट गए| कीपर द्वारा अपने बाएँ तरफ डाईव लगाते हुए एक बढ़िया कैच पकड़ा गया है| अब परेशानी में हैं पाकिस्तान की टीम| एक छोर पर खड़े होकर बाबर विकेट पतन देख रहे हैं| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| फ्लिक शॉट लगाने गए और एज दे बैठे| कीपर ने अपने बाएँ ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए कैच को पूरा किया है| 57/5 पाकिस्तान|
9.2
0
बैरी मैकार्थी To शादाब खान
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| उछाल के साथ-साथ मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी जिसके बाद अपील हुई थी| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
शादाब खान नए बल्लेबाज़ हैं...
9.1
W
बैरी मैकार्थी To उस्मान खान OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर पाकिस्तान गंवाती हुई!! बैरी मैकार्थी के हाथ लगी दूसरी विकेट!! उस्मान खान 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड का प्रयास किया| इसी बीच गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेती हुई पॉइंट की तरफ हवा में गई| ऐसे में फील्डर हैरी टेक्टर ने कोई गलती नहीं करते हुए यहाँ पर कैच किया| बल्लेबाज़ पिच को ही देखते रह गए| 57/4 पाकिस्तान|
ओवर की समाप्ति 9 : 57/3
5 रन
  • W 8.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 28.4
  • 18.5
  • 18.6
उ. खान
2 (2)
ब. आजम
13 (10)
क. कैम्फर
1-0-5-1
8.6
1
कर्टिस कैम्फर To उस्मान खान
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.5
1
कर्टिस कैम्फर To बाबर आजम
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
8.4
2
कर्टिस कैम्फर To बाबर आजम
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
8.3
0
कर्टिस कैम्फर To बाबर आजम
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
8.2
1
कर्टिस कैम्फर To उस्मान खान
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
उस्मान खान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
8.1
W
कर्टिस कैम्फर To फखर जमान OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट सब रॉस अडायर बोल्ड कर्टिस कैम्फर| एक और विकेट का पतन हुआ| फखर जमान 5 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| मिड ऑफ़ पर फील्डर का एक शानदार जज कैच देखने को मिला है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारना चाहा| एलिवेशन नहीं मिल सका और सीधा फील्डर के पास मार बैठे जहाँ एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला है| 52/3 पाकिस्तान|
इंजरी टाइम!! गेंदबाज़ लिटिल को गेंदबाजी रन अप के दौरान शायद हैमस्ट्रिंग हुई है| फिजियो मैदान पर आये हैं| उम्मीद करते हैं कि वो जल्द से जल्द फिट होकर वापिस गेंदबाजी के लिए तैयार हो जायें|
ओवर की समाप्ति 8 : 52/2
3 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
फ. जमान
5 (8)
ब. आजम
10 (7)
ब. मैकार्थी
2-0-12-1
7.6
1
बैरी मैकार्थी To फखर जमान
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
7.5
1
बैरी मैकार्थी To बाबर आजम
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| एक रन आ गया|
7.4
1
बैरी मैकार्थी To फखर जमान
सिंगल!! इसी के साथ पाकिस्तान टीम का 50 रन पूरा हुआ!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
7.3
0
बैरी मैकार्थी To फखर जमान
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7.2
0
बैरी मैकार्थी To फखर जमान
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7.1
0
बैरी मैकार्थी To फखर जमान
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए रन लेना चाहा| इसी बीच बाबर ने फील्डर को गेंद पर आता हुआ देखा तो रन लेने से मना कर दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 49/2
9 रन
  • 16.1
  • 46.2
  • 06.3
  • 26.4
  • 16.5
  • 16.6
फ. जमान
3 (3)
ब. आजम
9 (6)
ब. व्हाइट
1-0-9-0
6.6
1
बेंजामिन व्हाइट To फखर जमान
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.5
1
बेंजामिन व्हाइट To बाबर आजम
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला|
6.4
2
बेंजामिन व्हाइट To बाबर आजम
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से भागते हुए 2 रन ले लिया|
6.3
0
बेंजामिन व्हाइट To बाबर आजम
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
6.2
4
बेंजामिन व्हाइट To बाबर आजम
चौका!! बाबर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
6.1
1
बेंजामिन व्हाइट To फखर जमान
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 40/2
9 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • 1 WD 5.3
  • 25.3
  • 05.4
  • W 5.5
  • 15.6
फ. जमान
1 (1)
ब. आजम
2 (2)
ब. मैकार्थी
1-0-9-1
5.6
1
बैरी मैकार्थी To फखर जमान
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
फखर ज़मान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
5.5
W
बैरी मैकार्थी To मोहम्मद रिजवान OUT!
आउट!! कैच आउट!! बैरी मैकार्थी के हाथ लगती हुई पहली विकेट!! मोहम्मद रिजवान 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मार्क अडायर के द्वारा एक शानदार कैच देखने को मिला| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| इसी बीच वहां खड़े फील्डर मार्क अडायर ने हवा में उछलकर दोनों हाथों से बाउंड्री लाइन के करीब रहकर कैच पकड़ा| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने कैच को चेक करने के बाद आउट करार दिया| 39/2 पाकिस्तान|
5.4
0
बैरी मैकार्थी To मोहम्मद रिजवान
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.3
2
बैरी मैकार्थी To मोहम्मद रिजवान
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए 2 रन ले लिया|
5.3
wd
बैरी मैकार्थी To मोहम्मद रिजवान
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
5.2
4
बैरी मैकार्थी To मोहम्मद रिजवान
चौका!! मोहम्मद रिजवान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.1
1
बैरी मैकार्थी To बाबर आजम
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 31/1
8 रन
  • W 4.1
  • 14.2
  • 24.3
  • 1 WD 4.4
  • 04.4
  • 44.5
  • 04.6
म. रिजवान
11 (12)
ब. आजम
1 (1)
म. अडायर
3-0-19-1
4.6
0
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
डॉट गेंद!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
4.5
4
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
ओवर थ्रो के रूप में 4 रन आया| मिड ऑफ़ फील्डर ने बल्लेबाज़ी एंड पर डायरेक्ट हिट लगाई| बल्लेबाज़ अंदर ही क्रीज़ के इस वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ| विकटों से लगकर कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पर निकल गई गेंद और चौका दे गई| इस फुल गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ ड्राइव किया था|
4.4
0
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
4.4
wd
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4.3
2
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर गैप में फ्लिक शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
4.2
1
मार्क अडायर To बाबर आजम
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4.1
W
मार्क अडायर To सैम अयूब OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट लॉर्कन टकर बोल्ड मार्क अडायर| पहले विकेट का पतन हुआ| 17 रन बनाकर सैम अयूब वापिस लौट गए हैं| कीपर का शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ भागते हुए एक बढ़िया कैच देखने को मिला है| मार्क अडायर को मिली उनकी पहली विकेट| स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद पर आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट लगाने गए सैम| गति और उछाल से चकमा खाए| टॉप एज लगा और हवा में गई गेंद| कीपर ने कैच की कॉल की और उसे जज करते हुए पूरा किया| 23/1 पाकिस्तान|
ओवर की समाप्ति 4 : 23/0
10 रन
  • 1 LB 3.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 43.5
  • 13.6
स. अयूब
17 (16)
म. रिजवान
5 (8)
ज. लिटिल
2-0-11-0
3.6
1
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| लेग साइड पर गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| 23/0 पाकिस्तान|
3.5
4
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
बैक टू बैक चौका! शानदार फ्लिक शॉट सैम द्वारा!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| अच्छा बैलेंस इस शॉट में अयूब का दिखा है|
3.4
4
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| बैक फुट पर इस गेंद के लिए पहले से ही तैयार थे बल्लेबाज़ जिसकी वजह से बाउंड्री हासिल हो गई|
3.3
0
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| इस बार सैम रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर गेंद को खेलने गए लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| कोई रन नहीं हुआ|
3.2
0
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
3.1
lb
जोशुआ लिटिल To मोहम्मद रिजवान
लेग बाई का रन!! पैड्स पर तेज़ी से आई गेंद, फ्लिक नहीं कर पाए| वहीँ पर रह गई पैड्स से लगने के बाद, लेग बाई का एक और सिंगल आया|
ओवर की समाप्ति 3 : 13/0
7 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 62.6
स. अयूब
8 (11)
म. रिजवान
5 (7)
म. अडायर
2-0-11-0
2.6
6
मार्क अडायर To सैम अयूब
छक्का! पहला बड़ा शॉट इस पारी से आता हुआ| टिपिकल  पिक अप शॉट खेला है| स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| काफी जल्दी इस तरह की लेंथ को पिक कर लेते हैं| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
2.5
0
मार्क अडायर To सैम अयूब
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
2.4
0
मार्क अडायर To सैम अयूब
डॉट बॉल यहाँ भी आई है| रन्स बनाना पकिस्तान के लिए मुश्किल होता नज़र आ रहा है| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| दूर से बल्ला फेंका लेकिन संपर्क नहीं हुआ|
2.3
0
मार्क अडायर To सैम अयूब
प्ले एंड मिस!! इस बार लो रही गेंद| बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गये| कोई रन नहीं हो सका|
2.2
0
मार्क अडायर To सैम अयूब
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| अच्छी गेंदबाजी के चलते बल्लेबाजों को बांधकर रखा हुआ है|
2.1
1
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 2 : 6/0
2 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 21.4
  • 01.5
  • 01.6
स. अयूब
2 (6)
म. रिजवान
4 (6)
ज. लिटिल
1-0-2-0
1.6
0
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं हुआ| 6/0 पाकिस्तान|
1.5
0
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
इस बार मिड ऑन की तरफ गेंद को चिप किया था लेकिन फील्डर से काफी आगे गिर गई गेंद| इस बार उछाल भरी गेंद से बल्लेबाज़ को लगभग फंसा ही लिया था|
1.4
2
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
दुग्गी!! पैरों पर डाली गई फुल गेंद पर चिप शॉट खेला मिड विकेट की तरफ| खाली इलाका था वहां पर जिसकी वजह से नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| दो रन मिल गए वहां पर|
1.3
0
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
डॉट गेंद की हैट्रिक!! टाईट लाइन पर हो रही है गेंदबाजी| अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
1.2
0
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
डॉट बॉल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की उछाल भरी गेंद पर शॉट लगाने गए और बीट हुए| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं हो सका|
1.1
0
जोशुआ लिटिल To सैम अयूब
सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे अपने फॉलो थ्रू में रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
दूसरे छोर से गेंद लेकर जोशुआ लिटिल आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 00.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
म. रिजवान
4 (6)
स. अयूब
0 (0)
म. अडायर
1-0-4-0
0.6
0
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाउंड्री खाने के बाद अच्छी वापसी गेंदबाज़ ने की है| पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| 4/0 पाकिस्तान|
0.5
0
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
एक और डॉट गेंद! इस बार शरीर पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|
0.4
0
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
बढ़िया गेंद!! एक बढ़िया एंगल से बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
0.3
0
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेला, फील्डर वहां तैनात,सही समय पर झुकते हुए गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाएगा|
0.2
4
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
चौका!!! डाउन द ट्रैक| गेंद की पिच तक आये| सामने की तरफ शॉट खेला| गेंदबाज़ को रोकने तक का मौका नहीं मिला और गेंद सीमा रेखा के पार काफी तेज़ी के साथ निकल गई|
0.1
0
मार्क अडायर To मोहम्मद रिजवान
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| उम्दाह शुरुआत आयरलैंड के लिए हुई है| कोई रन नहीं होगा|
मैच की जानकारी
  • स्थान सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क एंड ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
  • मौसम घने बादल छाये है
  • टॉस पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच शाहीन अफरीदी
  • अंपायर क्रिस गॅफने, रॉड टकर, शरफुददोला
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement