Advertisement
Advertisement

नामीबिया vs संयुक्त अरब अमीरात, मैच 10 Commentary, Live Updates

नामीबिया vs संयुक्त अरब अमीरात, 2022 - टी-20 Live Commentary

नामीबिया vs संयुक्त अरब अमीरात स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 10, साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग , Oct 20, 2022
नामीबिया नामीबिया
141/8 (20.0)
संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात
148/3 (20.0)
संयुक्त अरब अमीरात ने नामीबिया को 7 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मुहम्मद वसीम
    50(41)&1/16(2)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो वेस्टइंडीज़ और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए युएई टीम के कप्तान चुंदंगापॉयल रिजवान ने बताया कि सबसे पहले तो मैं अपने कोच का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ| आगे रिजवान ने कहा कि हम पहले मुकाबले से अच्छा प्रदर्शन देने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आज के मुकाबले में हमने सबसे बेहतर खेल दिखाया और जीत हासिल की| जाते-जाते रिजवान ने बताया कि वसीम हमारे साथ जब धरेलू क्रिकेट खेलते हैं तो वो काफ़ी गेंदबाज़ी डेथ के ओवरों में करते हैं| वहीँ रिजवान ने ये भी बोला कि युएई क्रिकेट के लिए ये जीत काफी बड़ी है|
गेरहार्ड इरासमस ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगा कि हमने सामने वाली टीम को 150 से नीचे रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन हमने रन चेज़ के दौरान शुरुआत में अपने काफी विकेट्स गंवा दिए जो हमारी हार का असली कारण बना| डेविड वीजे पर कहा कि वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं जो हर जगह जाकर खेलते हैं| हमारे ड्रेसिंग रूम को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुहम्मद वसीम को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि हम लोगो का यही प्लान था कि जितना हो सके आगे की ओर गेंदबाज़ी की जाए| आगे वासिम ने बोला कि मैं जब गेंदबाज़ी कर रहा था तो मैंने यही सोच रखा था कि बल्लेबाजों को सामने की ओर शॉट लगाने को मजबूर करूँ ताकि विकेट हासिल करने का मौका बन सके| जाते- जाते वसीम ने बताया कि हम पिछले दो मुकाबले में अच्छा नहीं कर सके जिसके करण हमें उन सब मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन मुझे ख़ुशी है कि हमने वर्ल्ड कप खेलते हुए अपनी पहली जीत हासिल की|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
33 रनों पर वसीम द्वारा छोड़ा गया उनका कैच हार के तोहफे के रूप में युएई को मिल जाता अगर उनका विकेट आखिरी के ओवर में ना गिरता तो| बहरहाल, युएई की टीम इस जीत के साथ इस प्रतियोगिता को कहेगी अलविदा और अब नीदरलैंड जायेगी भारत के ग्रुप में जहाँ उनका मुकाबला टीम इंडिया से 27 अक्टूबर को होगा|
युएई का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला सही साबित होता हुआ दिखा| टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर 148 रन लगाए और फिर उस टोटल को डिफेंड करते हुए नामीबिया के 7 बल्लेबाजों को महज़ 69 रन्स पर ही पवेलियन लौटा दिया| तब ऐसा लगा कि मुकाबला अब उनकी ओर पूरी तरह से झुक गया है लेकिन फिर वीजे ने आकर सबकुछ पलट दिया और अंतिम पलों तक युएई की नाक में दम करते दिखे|
नामीबिया ने महज़ 69 रनों पर अपने 7 विकेट्स गंवाने के बाद जिस तरह की शानदार वापसी की थी वो काबिले तारीफ है| डेविड वीजे, आज इस करो या मरो के इस मुकाबले में टीम को उनसे काफी उम्मीद थी और उसपर खरे भी उतर रहे थे लेकिन अंतिम पलों में उनका विकेट टीम को काफी महंगा पड़ गया| महत्वपूर्ण समय पर अर्धशतक तो जड़ा लेकिन टीम को फिनिशिंग लाइन के पार नहीं ले जा सके|
डेविड वीजे यु ब्यूटी!! लेकिन एक शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद भी अपनी टीम को जीत की रेखा के पार नहीं ले जा सके| एक रोमांचक मुकाबले में युएई ने जीत हासिल की| युएई की 7 रनों की एक शानदार जीत के साथ फायदा नीदरलैंड की टीम को हुआ और अब वो सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर गई है| यानी इस ग्रुप से श्रीलंका और नीदरलैंड आगे चली जायेगी और नामीबिया और युएई का सफ़र यहीं पर समाप्त हो गया|
ओवर की समाप्ति 20 : 141/8
6 रन
  • 219.1
  • 119.2
  • 119.3
  • W19.4
  • 119.5
  • 119.6
र. ट्रम्पेलमैन
25 (24)
ब. शॉल्ट्ज
1 (1)
म. वसीम
2-0-16-1
19.6
1
मुहम्मद वसीम To रूबेन ट्रम्पेलमैन
सिंगल!!! इसी के साथ युएई ने नामीबिया की टीम को 7 रनों से शिकस्त दे दी है!!! कमाल की गेंदबाजी इस आखिरी ओवर में वसीम द्वारा देखने को मिली| एक बार फिर से जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| इसी के साथ नामीबिया की टीम का सफ़र हुआ समाप्त| युएई की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
1
मुहम्मद वसीम To बर्नार्ड शॉल्ट्ज
सिंगल ही मिल पाया इस गेंद पर| यानी अब 1 गेंद पर 9 रनों की दरकार| लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जड़ में डाली हुई गेंद को, एक ही रन मिल पाया|
बर्नार्ड शॉल्ट्ज अगले बल्लेबाज़, अब 2 गेंद पर 10 रन की दरकार...
19.4
W
मुहम्मद वसीम To डेविड वीजे OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ शायद नामीबिया की मुकाबले से दूर हो गई है!! डेविड वीजे 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मुहम्मद वसीम के हाथ लगी विकेट| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद आलीशान शराफु जिन्होंने बाउंड्री लाइन पर दबाव में एक शानदार कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| गेंदबाज़ और पूरी टीम ने मनाया विकेट हासिल करने के बाद जश्न| 139/8 नामीबिया, जीत के लिए 2 गेंदों पर 10 रनों की दरकार|
19.3
1
मुहम्मद वसीम To रूबेन ट्रम्पेलमैन
इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| नामीबिया की टीम को जीत के लिए 3 गेंदों पर 10 रनों की दरकार|
19.2
1
मुहम्मद वसीम To डेविड वीजे
जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| नामीबिया की टीम को जीत के लिए 4 गेंदों पर 11 रनों की दरकार|
19.1
2
मुहम्मद वसीम To डेविड वीजे
मिड विकेट की ओर वीजे ने गेंद को खेला| फील्डर बॉल को पकड़ने आये| इसी बीच बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया| नामीबिया की टीम को जीत के लिए 5 गेंदों पर 12 रनों की दरकार|
अब 6 गेंदों पर 14 रनों की दरकार| मुकाबला बेहद ही टाईट हो गया है| लेकिन अब एक अतिरिक्त फील्डर युएई को अंदर रखना होगा क्यों कि वो ओवर रेट से पीछे चल रहे हैं|
ओवर की समाप्ति 19 : 135/7
6 रन
  • 1 WD18.1
  • 118.1
  • 218.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 018.6
र. ट्रम्पेलमैन
23 (22)
ड. वीजे
52 (33)
ज़. ख़ान
4-0-20-2
18.6
0
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
एक और डॉट गेंद!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ज़ोर से बल्ला घुमाया| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका| गेंद गई सीधा कीपर के हाथ में, रन नहीं मिल सका| नामीबिया की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 14 रनों की दरकार|
18.5
0
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
एक अहम डॉट गेंद!!! यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने उसे ब्लॉक किया| रन नहीं मिल सका| अब 7 गेंदों पर 14 रनों की दरकार| मुकाबला काफी टाईट हो गया है|
18.4
1
ज़हूर ख़ान To डेविड वीजे
लॉन्ग ऑफ की ओर वीजे ने खेलकर एक रन लिया| अब यहाँ से 8 गेंदों पर 14 रनों की दरकार होगी| कमाल की गेंदबाजी ज़हूर द्वारा देखने को मिल रही है|
18.3
1
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन आ गया|
18.2
2
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
18.1
1
ज़हूर ख़ान To डेविड वीजे
जड़ में डाली गई गेंद पर वीजे ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.1
wd
ज़हूर ख़ान To डेविड वीजे
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| 12 गेंदों पर 19 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 18 : 129/7
16 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 217.3
  • 217.4
  • 617.5
  • 117.6
ड. वीजे
50 (31)
र. ट्रम्पेलमैन
20 (18)
ज. सिद्दीकी
4-0-35-1
17.6
1
जुनैद सिद्दीकी To डेविड वीजे
सिंगल!!! इसी के साथ डेविड वीजे ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! शानदार बल्लेबाज़ी की है अभी तक वीजे ने यहाँ पर अपनी टीम को जीत की ओर ले जाते हुए!! 12 गेंदों पर 20 रनों की दरकार है| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.5
6
जुनैद सिद्दीकी To डेविड वीजे
छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| नामीबिया टीम को अब जीत के लिए 13 गेंदों पर 21 रनों की दरकार|
17.4
2
जुनैद सिद्दीकी To डेविड वीजे
लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
17.3
2
जुनैद सिद्दीकी To डेविड वीजे
पुश किया गेंद को और डबल हासिल किया|
17.2
4
जुनैद सिद्दीकी To डेविड वीजे
चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके और तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई चार रनों के लिए|
17.1
1
जुनैद सिद्दीकी To रूबेन ट्रम्पेलमैन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 113/7
10 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 616.5
  • 216.6
ड. वीजे
35 (26)
र. ट्रम्पेलमैन
19 (17)
म. वसीम
1-0-10-0
16.6
2
मुहम्मद वसीम To डेविड वीजे
कैच ड्रॉप!!! डेविड वीजे को 33 रनों क स्कोर पर मिला जीवनदान!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद हवा में काफी ऊँची गई| गेंदबाज़ ने मिड ऑन की ओर भागकर कैच पकड़ने का प्रयास किया| गेंद वसीम के हाथ पर लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाजों ने इसी बीच 2 रन ले लिया|
16.5
6
मुहम्मद वसीम To डेविड वीजे
छक्का!!! इस बार डेविड वीजे के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| नामीबिया टीम को जीत के लिए 19 रनों पर अब 38 रनों की दरकार|
16.4
1
मुहम्मद वसीम To रूबेन ट्रम्पेलमैन
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.3
0
मुहम्मद वसीम To रूबेन ट्रम्पेलमैन
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
16.2
0
मुहम्मद वसीम To रूबेन ट्रम्पेलमैन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.1
1
मुहम्मद वसीम To डेविड वीजे
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 103/7
18 रन
  • 115.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 215.4
  • 415.5
  • 615.6
र. ट्रम्पेलमैन
18 (14)
ड. वीजे
26 (23)
प. मयप्पन
4-0-34-1
15.6
6
पलानीपन मयप्पन To रूबेन ट्रम्पेलमैन
सिक्स!! रूबेन ट्रम्पेलमैन के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!! इसी तरह के शॉट की दरकार है नामीबिया टीम को यहाँ पर!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| 24 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है|
15.5
4
पलानीपन मयप्पन To रूबेन ट्रम्पेलमैन
चौका!! ट्रम्पेलमैन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
15.4
2
पलानीपन मयप्पन To रूबेन ट्रम्पेलमैन
आगे क गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों को दो रन मिल गए|
15.3
1
पलानीपन मयप्पन To डेविड वीजे
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.2
4
पलानीपन मयप्पन To डेविड वीजे
चौका!!! डेविड वीजे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! मिसफील्ड यहाँ पर हमें देखने को मिली!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद थे जिनसे वहां पर हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.1
1
पलानीपन मयप्पन To रूबेन ट्रम्पेलमैन
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 85/7
9 रन
  • 5 NB14.1
  • 1 LB14.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
र. ट्रम्पेलमैन
5 (10)
ड. वीजे
21 (21)
ज़. ख़ान
3-0-14-2
14.6
1
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| एक ही रन मिला| 15 के बाद 85/7 नामीबिया| 30 गेंद पर 64 रन की दरकार|
14.5
1
ज़हूर ख़ान To डेविड वीजे
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| मिड ऑफ़ की तरफ खेला, एक ही रन मिला|
14.4
1
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
14.3
0
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लाइन में आकर ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
14.2
0
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
14.1
lb
ज़हूर ख़ान To डेविड वीजे
फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए वीजे| लो फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर मारने गए लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| गैप में गई बॉल जहाँ से लेग बाई का एक रन आ गया|
14.1
nb
ज़हूर ख़ान To डेविड वीजे
नो बॉल और चौका! खराब गेंद को सही नसीहत!! लो फुल टॉस गेंद आउट साइड ऑफ| बल्लेबाज़ ने उसे कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
ओवर की समाप्ति 14 : 76/7
6 रन
  • 013.1
  • 1 WD13.2
  • 113.2
  • 013.3
  • 213.4
  • 113.5
  • 113.6
ड. वीजे
16 (18)
र. ट्रम्पेलमैन
3 (6)
ज. सिद्दीकी
3-0-19-1
13.6
1
जुनैद सिद्दीकी To डेविड वीजे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| 36 गेंदों पर 73 रनों की दरकार|
13.5
1
जुनैद सिद्दीकी To रूबेन ट्रम्पेलमैन
लो फुल टॉस गेंद!! फ्रंट फुट से बॉल को पंच किया, एक रन मिला|
13.4
2
जुनैद सिद्दीकी To रूबेन ट्रम्पेलमैन
छोटी गेंद!!! मिड ऑन की तरफ उसे पुल किया गया| फील्डर ने स्लाइड करते हुए कैच को लपकना चाहा लेकिन आगे गिर गई गेंद| दूसरे फील्डर ने उसे रोका, दो रन मिल गए| आक्रामक सोच के साथ गेंदबाजी हो रही है|
13.3
0
जुनैद सिद्दीकी To रूबेन ट्रम्पेलमैन
बहुत ही बढ़िया गेंद!! गुड लेंथ पर टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे गई| कोई रन नहीं|
13.2
1
जुनैद सिद्दीकी To डेविड वीजे
लो फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पुश किया एक रन के लिए|
13.2
wd
जुनैद सिद्दीकी To डेविड वीजे
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
13.1
0
जुनैद सिद्दीकी To डेविड वीजे
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| लैप शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए|
ओवर की समाप्ति 13 : 70/7
3 रन
  • W12.1
  • 212.2
  • 012.3
  • W12.4
  • 1 NB12.5
  • 012.5
  • 012.6
र. ट्रम्पेलमैन
0 (3)
ड. वीजे
14 (15)
ज़. ख़ान
2-0-6-2
12.6
0
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
12.5
0
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
फ्री हिट का फ़ायदा नहीं उठा सके यहाँ पर बल्लेबाज़!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल टप्पा खाती हुई कीपर की ओर गई| रन का मौका नहीं बन सका|
12.5
nb
ज़हूर ख़ान To रूबेन ट्रम्पेलमैन
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
रूबेन ट्रम्पेलमैन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.4
W
ज़हूर ख़ान To जेन ग्रीन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! ज़हूर ख़ान ने तो कमाल ही कर दिया है यहाँ पर| पूरी तरह से नामीबिया टीम को चारो खाने चित कर दिया| जिस तरह से फ्राईलिंक को बोल्ड मारा था उसी तरह से ग्रीन को भी बोल्ड मारा और पवेलियन की राह भेज दिया| क्या शानदार यॉर्कर गेंद डाल रहे हैं आज| बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| गति से बीट हुए और गेंद जाकर विकेट्स से टकराई| 69/7 नामीबिया, लक्ष्य से 80 रन दूर|
12.3
0
ज़हूर ख़ान To जेन ग्रीन
कैच आउट की अपील, अम्पायर ने नकारा!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा कीपर की ओर गई जहाँ से कीपर ने बॉल को पकड़ने के बाद किया कैच की अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखाई दिए| युएई के कप्तान ने रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
12.2
2
ज़हूर ख़ान To जेन ग्रीन
लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
जेन ग्रीन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.1
W
ज़हूर ख़ान To जैन फ्राइलिंक OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! ज़हूर ख़ान आये और वो छा गए| बड़ा विकेट| 14 रन बनाकर फ्राइलिंक लौटे पवेलियन| युएई के साथ-साथ नीदरलैंड की टीम भी इस विकेट के पतन से काफी खुश होगी| शानदार यॉर्कर से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि ये गेंद इतना तेज़ी से कैसे निकल गई| कोण से अंदर की तरफ आई| लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे लेकिन गति से बीट हो गए वहां पर| 67/6 युएई|
ओवर की समाप्ति 12 : 67/5
10 रन
  • 111.1
  • 1 B11.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 611.5
  • 011.6
ड. वीजे
14 (15)
ज. फ्राइलिंक
14 (16)
प. मयप्पन
3-0-16-1
11.6
0
पलानीपन मयप्पन To डेविड वीजे
इस बार अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 67/5 नामीबिया, 48 गेंदों पर 82 रनों की दरकार|
11.5
6
पलानीपन मयप्पन To डेविड वीजे
छक्का! अच्छी सोच के साथ वीजे ने लेग साइड को निशाना बनाया| आगे की गेंद पर घुटना टिकाया और लेग साइड पर स्वीप करते हुए छह बहुमूल्य रन्स हासिल किये| नामीबिया को कुछ और ऐसे बड़े शॉट्स की दरकार|
11.4
1
पलानीपन मयप्पन To जैन फ्राइलिंक
एक और सिंगल इस गेंद पर आता हुआ| पैर निकालकर लेग साइड पर गेंद को खेला| डीप से एक ही रन हासिल किया|
11.3
1
पलानीपन मयप्पन To डेविड वीजे
वीजे ने इस बार स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
11.2
b
पलानीपन मयप्पन To जैन फ्राइलिंक
बाई के रूप में आया सिंगल| बहुत ही नज़दीक थी ये गेंद ऑफ़ स्टम्प के पास से और कीपर को बीट करते हुए शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया| स्लॉग करने गए थे इस गेंद पर लेकिन बीट हुए थे बल्लेबाज़|
11.1
1
पलानीपन मयप्पन To डेविड वीजे
लेग स्पिन गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| गैप से एक रन बटोर|
ओवर की समाप्ति 11 : 57/5
4 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
ड. वीजे
6 (11)
ज. फ्राइलिंक
13 (14)
अ. खान
2-0-7-0
10.6
1
अयान खान To डेविड वीजे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
10.5
0
अयान खान To डेविड वीजे
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं दिखे| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ वीजे| आर्म गेंद जो सीधा आकर पैड्स से जा टकराई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी|
10.4
1
अयान खान To जैन फ्राइलिंक
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3
1
अयान खान To डेविड वीजे
ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला और गैप से एक रन चुरा लिया|
10.2
0
अयान खान To डेविड वीजे
जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
10.1
1
अयान खान To जैन फ्राइलिंक
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 53/5
4 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 19.6
ज. फ्राइलिंक
11 (12)
ड. वीजे
4 (7)
प. मयप्पन
2-0-7-1
9.6
1
पलानीपन मयप्पन To जैन फ्राइलिंक
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 10 के बाद 53/5 नामीबिया|
9.5
0
पलानीपन मयप्पन To जैन फ्राइलिंक
ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
9.4
0
पलानीपन मयप्पन To जैन फ्राइलिंक
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
9.3
1
पलानीपन मयप्पन To डेविड वीजे
सिंगल से ही काम चलाना होगा यहाँ पर| वीजे ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
9.2
1
पलानीपन मयप्पन To जैन फ्राइलिंक
पैरों पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन बटोर लिया|
9.1
1
पलानीपन मयप्पन To डेविड वीजे
लेग स्पिन गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 9 : 49/5
3 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
ड. वीजे
2 (5)
ज. फ्राइलिंक
9 (8)
अ. खान
1-0-3-0
8.6
1
अयान खान To डेविड वीजे
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
8.5
1
अयान खान To जैन फ्राइलिंक
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को पंच कर दिया| डीप से एक ही रन हासिल हुआ|
8.4
1
अयान खान To डेविड वीजे
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.3
0
अयान खान To डेविड वीजे
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
8.2
0
अयान खान To डेविड वीजे
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.1
0
अयान खान To डेविड वीजे
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 8 : 46/5
3 रन
  • 07.1
  • W7.2
  • 07.3
  • 27.4
  • W7.5
  • 07.6
ज. फ्राइलिंक
8 (7)
ड. वीजे
0 (0)
प. मयप्पन
1-0-3-1
7.6
0
पलानीपन मयप्पन To जैन फ्राइलिंक
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
डेविड वीजे अगले बल्लेबाज़...
7.5
W
पलानीपन मयप्पन To जे जे स्मित OUT!
आउट!!! रन आउट!!! नामीबिया की आधी टीम अब पवेलियन लौटती हुई!! युएई मुकाबले पर अपनी पकड़ बनती हुई नज़र आ रही है!! जे जे स्मिथ 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर पहला रन तेज़ी से पूरा किया| जिसके बाद दूसरा रन लेने का कॉल फ्रायलिंक ने किया और स्मिथ रन लेने क्रीज़ से काफी आगे की ओर निकल गए| गेंदबाज़ बॉल को पकड़ने भागे और पहली दफ़ा में गेंद को नहीं उठा सके लेकिन दूसरी बार में बॉल को पकड़ते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| फील्डर अहमद रज़ा विकटों पर आए और उन्होंने बॉल को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर ही खड़े रह गए| अम्पायर ने आउट करार दिया| 46/5 नामीबिया|
7.4
2
पलानीपन मयप्पन To जे जे स्मित
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल 2 रन मिल गया|
7.3
0
पलानीपन मयप्पन To जे जे स्मित
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
जे जे स्मिथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
7.2
W
पलानीपन मयप्पन To गेरहार्ड इरासमस OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए इरासमस यहाँ पर|पलानीपन मयप्पन जो पिछले मैच के हीरो थे इस मैच में भी अपना प्रभाव छोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं| बड़ी विकेट आते ही हासिल कर ली| लेग स्पिन गेंद के लिए खेले लेकिन गुगली को पढ़ नहीं पाए और शरीर के काफी पास से कट शॉट लगा बैठे| गेंद अंदर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| 43/4 नामीबिया|
7.1
0
पलानीपन मयप्पन To गेरहार्ड इरासमस
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे इरासमस|
ओवर की समाप्ति 7 : 43/3
9 रन
  • 46.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 26.6
ज. फ्राइलिंक
8 (6)
ग. इरासमस
16 (16)
अ. रज़ा
1-0-9-0
6.6
2
अहमद रज़ा To जैन फ्राइलिंक
इस बार दो मिल जाएगा| बड़ी बाउंड्री है उस तरफ| बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
6.5
1
अहमद रज़ा To गेरहार्ड इरासमस
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
6.4
1
अहमद रज़ा To जैन फ्राइलिंक
एक और सिंगल हासिल हो गया यहाँ पर| एंगल बल्ले से थर्ड मैन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिल पाया|
6.3
1
अहमद रज़ा To गेरहार्ड इरासमस
सिंगल, इस बार हलके हाथों से फाइन लेग की दिशा में गेंद को मोड़ा और एक रन हासिल कर लिया|
6.2
0
अहमद रज़ा To गेरहार्ड इरासमस
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
6.1
4
अहमद रज़ा To गेरहार्ड इरासमस
चौका! चिप किया इस गेंद को कवर्स की तरफ| एक बड़ा गैप था उस दिशा में जिसकी वजह से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हो गई|
ओवर की समाप्ति 6 : 34/3
8 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 1 WD5.5
  • 15.5
  • 05.6
ज. फ्राइलिंक
5 (4)
ग. इरासमस
10 (12)
ज. सिद्दीकी
2-0-13-1
5.6
0
जुनैद सिद्दीकी To जैन फ्राइलिंक
कड़क आउटस्विंगर!! लीडिंग एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की ओर गई गेंद लेकिन उनके आगे गिर गई| कैच का मौका नहीं बन सका| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| अपनी स्विंग गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह खोलकर रख दिया था यहाँ पर|
5.5
1
जुनैद सिद्दीकी To गेरहार्ड इरासमस
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
5.5
wd
जुनैद सिद्दीकी To गेरहार्ड इरासमस
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर नहीं थी ये गेंद लेकिन अम्पायर का मानना कि ये वाइड है|
5.4
1
जुनैद सिद्दीकी To जैन फ्राइलिंक
सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
5.3
0
जुनैद सिद्दीकी To जैन फ्राइलिंक
कोई रन नहीं, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
5.2
4
जुनैद सिद्दीकी To जैन फ्राइलिंक
चौका!!! इसी के साथ जैन फ्रायलिंक ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.1
1
जुनैद सिद्दीकी To गेरहार्ड इरासमस
क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
जैन फ्रायलिंक बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 5 : 26/3
7 रन
  • 04.1
  • 24.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 14.5
  • W4.6
निकोल लॉफ्टी
1 (6)
ग. इरासमस
8 (10)
ब. हमीद
3-0-17-2
4.6
W
बासील हमीद To निकोल लॉफ्टी-ईटन OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| खतरनाक लॉफ्टी-ईटन को जाना होगा वापिस| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला की गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प को हिट कर रही थी| इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| विकेट लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गए थे, टर्न से बीट हुए और बॉल सीधा जाकर पेट पर लग गई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| 26/3 नामीबिया|
4.5
1
बासील हमीद To गेरहार्ड इरासमस
इस बार आगे आकर गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
4.4
4
बासील हमीद To गेरहार्ड इरासमस
चौका! खराब ये गेंद जिसका बल्लेबाज़ ने पूरा फायदा उठा लिया| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को पुल किया फाइन लेग की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.3
0
बासील हमीद To गेरहार्ड इरासमस
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
4.2
2
बासील हमीद To गेरहार्ड इरासमस
बढ़िया फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर वसीम द्वारा| अपने दाएं ओर भागते हुए गेंद को फील्ड कर लिया और टीम के लिए दो रन्स बचाए| हीव कर दिया था इस गेंद को बल्लेबाज़ ने यहाँ पर|
4.1
0
बासील हमीद To गेरहार्ड इरासमस
ऑफ़ स्पिन गेंद!! मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर ने स्लाइड करते हुए उसे रोक दिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 19/2
3 रन
  • 2 WD3.1
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
निकोल लॉफ्टी
1 (5)
ग. इरासमस
1 (5)
ज़. ख़ान
1-0-3-0
3.6
0
ज़हूर ख़ान To निकोल लॉफ्टी-ईटन
फुल लेंथ गेंद को सीधा कवर्स फील्डर की तरफ ड्राइव किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| 19/2 नामीबिया|
3.5
1
ज़हूर ख़ान To गेरहार्ड इरासमस
इस बार गुड लेंथ गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन बटोर लिया|
3.4
0
ज़हूर ख़ान To गेरहार्ड इरासमस
इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| टाईट लाइन से गेंदबाजी जारी है|
3.3
0
ज़हूर ख़ान To गेरहार्ड इरासमस
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
3.2
0
ज़हूर ख़ान To गेरहार्ड इरासमस
इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
3.1
0
ज़हूर ख़ान To गेरहार्ड इरासमस
ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
3.1
wd
ज़हूर ख़ान To निकोल लॉफ्टी-ईटन
वाइड!!! इसी के साथ बाई के रूप में भी एक रन आ गया!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| कीपर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर बॉल को पकड़ना चाहा| गेंद हाथ को लगकर निकल गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर के रन लिया और अम्पायर ने वाइड करार दे दिया|
गेरहार्ड इरासमस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 3 : 16/2
6 रन
  • 42.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • W2.6
वैन लिंगेन
10 (8)
निकोल लॉफ्टी
1 (4)
ब. हमीद
2-0-10-1
2.6
W
बासील हमीद To माइकल वैन लिंगेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट आलीशान शराफु बोल्ड बासील हमीद| 10 रन बनाकर वैन लिंगेन लौटे पवेलियन| छोटी गेंद थी जिसे लेग साइड पर शॉट लगा बैठे| उस पूरे एरिया में एक ही फील्डर थे और इत्तेफाक से गेंद उन्ही के हाथों में चली गई जहाँ एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा गया| 16/2 नामीबिया, लक्ष्य से 133 रन दूर|
2.5
1
बासील हमीद To निकोल लॉफ्टी-ईटन
सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
2.4
0
बासील हमीद To निकोल लॉफ्टी-ईटन
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|
2.3
0
बासील हमीद To निकोल लॉफ्टी-ईटन
प्ले एंड मिस!! टर्न के साथ शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं|
2.2
1
बासील हमीद To माइकल वैन लिंगेन
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
2.1
4
बासील हमीद To माइकल वैन लिंगेन
चौका!!! माइकल वैन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!!! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
ओवर की समाप्ति 2 : 10/1
5 रन
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 41.4
  • W1.5
  • 01.6
निकोल लॉफ्टी
0 (1)
वैन लिंगेन
5 (5)
ज. सिद्दीकी
1-0-5-1
1.6
0
जुनैद सिद्दीकी To निकोल लॉफ्टी-ईटन
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ इ डिफेंड करना बेहतर समझा|
निकोल लॉफ्टी-ईटन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.5
W
जुनैद सिद्दीकी To स्टीफन बार्ड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अहमद रज़ा बोल्ड जुनैद सिद्दीकी| 4 रन बनाकर बार्ड लौटे पवेलियन| शुरूआती ओवर में ही बोलिंग टीम को मिल गई सफलता| हार्ड लेंथ गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| उछाल को परख नहीं पाए| ऑन साइड पर गेंद को खेलने गए लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| इसी दौरान लीडिंग एज लग गया और शॉर्ट कवर्स की तरफ खिल गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 10/1 नामीबिया, लक्ष्य से 139 रन दूर|
1.4
4
जुनैद सिद्दीकी To स्टीफन बार्ड
बाहरी किनारा और पहला चौका आ गया!! हवा में थी गेंद लेकिन स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| काफी जोर से बाहर की गेंद को कट कर दिया था जहाँ किनारा लग गया|
1.3
0
जुनैद सिद्दीकी To स्टीफन बार्ड
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
1.2
0
जुनैद सिद्दीकी To स्टीफन बार्ड
इस बार बैकफुट से गेंद को खेलने गए लेकिन पिच से रुककर बल्ले पर आई गेंद| मिस टाइम कर बैठे बल्लेबाज़, कोई रन नहीं हुआ|
1.1
1
जुनैद सिद्दीकी To माइकल वैन लिंगेन
पटकी हुई गेंद से की है शुरुआत!! पुल लगाया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| डीप में उसे फील्ड किया, एक ही रन मिला|
दूसरे छोर से गेंद लेकर जुनैद तैयार...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 1 LB0.4
  • 30.5
  • 00.6
स. बार्ड
0 (2)
वैन लिंगेन
4 (4)
ब. हमीद
1-0-4-0
0.6
0
बासील हमीद To स्टीफन बार्ड
डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| 5/0 नामीबिया|
0.5
3
बासील हमीद To माइकल वैन लिंगेन
हेवी औत्फ़ील्द के चलते चौका तो नहीं जाएगा लेकिन तीन रन ज़रूर मिल जाएगा| स्पिनर को खेलने का सही तरीका| नीचे झुको और स्वीप लगा दिया| स्कोर बोर्ड में तीन रन और जुड़े|
0.4
lb
बासील हमीद To स्टीफन बार्ड
लेग बाई के रूप में इस गेंद पर आया सिंगल| ऑन साइड पर खेलने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
0.3
1
बासील हमीद To माइकल वैन लिंगेन
पहला रन इस रन चेज़ में आता हुआ| बैक फुट से गेंद को सामने की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
0.2
0
बासील हमीद To माइकल वैन लिंगेन
एक और डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं|
0.1
0
बासील हमीद To माइकल वैन लिंगेन
डॉट के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया लेकिन फील्डर ने डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग
  • मौसम साफ़
  • टॉस संयुक्त अरब अमीरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम संयुक्त अरब अमीरात ने नामीबिया को 7 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मुहम्मद वसीम
  • अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबरो, जोएल विलसन
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement