Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 24 Commentary, Live Updates

मुंबई vs राजस्थान, 2021 - T20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 24, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Apr 29, 2021
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
172/3 (18.3/20)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
171/4 (20.0/20)
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    क्विंटन डी कॉक
    70(50)
फ्रेंड्स!!! आज के इस मुकाबले में बस इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, मिलते हैं आपसे आज के इस दूसरे मुकाबले में जहाँ दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है| नमस्कार...
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हाँ हमने बल्लेबाज़ी में कुछ 15-20 रन कम बनाए जो कहीं न कहीं हमारी हार का कारण बना| गेंदबाजों ने अच्छा काम किया लेकिन उन्होंने बल्लेबाज़ी ज्यादा अच्छी किया| जैसा कि मैंने बताया कि हमने कुछ रन कम बनाये जो हमे अंत में भारी पड़ गए| आगे कहा कि हम अपने अगले मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे|
इस पारी के दौरान राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिन्हें सही समय पर रोटेट करते हुए दिखाई दिए| उनके लिए इस पारी में क्रिस मॉरिस ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किये उनके आलावा फ़िज़ के नाम एक विकेट दर्ज हुई| हाँ भले ही चेतन सकरिया सबसे सस्ते साबित हुए लेकिन उनके खाते में एक भी विकेट नहीं गई| वैसे देखा जाए तो मुंबई ने इस रन चेज़ में अच्छी शुरुआत की जो अंत में उन्हें फायदा पहुंचा गई|
मुंबई ने मारी बाज़ी| अब रोहित की सेना पीछे पलटकर देखना नही चाहेंगी| पिछले कुछ मुकाबले को गंवाने के बाद इस मैच में मिली जीत से काफ़ी आत्मविश्वास वापिस आया होगा रोहित की सेना में यहाँ पर| क्विंटन डी कॉक के शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई ने राजस्थान को 9 गेंदों पहले 7 विकटों से शिकस्त देकर 2 अहम अंक अपने नाम किया| 172 रनों को चेज़ करते हुए शुरुआत में ही रोहित शर्मा (14) ने कुछ बड़े हिट लगाकर ये साफ़ कर दिया कि वो आक्रामकता के साथ आज बल्लेबाज़ी करेंगे लेकिन एक शॉट लगाने के दौरान हिट मैन मॉरिस को अपने विकेट दे बैठे| जिसके बाद कुछ देर क्रीज़ पर रोककर सूर्यकुमार यादव (16) ने शॉट लगाए लेकिन वो भी मॉरिस का ही शिकार बन बैठे| वहीँ  एक बेहतरीन साझेदारी क्रुणाल पंड्या (39) ने डी कॉक के साथ मिलकर 63 रनों की देखने को मिली जिसने मुंबई को 140 के पार पहुँचाया| अंत में क्विंटन डी कॉक नाबाद (70) ने कीरोन पोलार्ड (16) के साथ मिलकर कुछ बाउंड्री लगाते हुए टीम को लक्ष्य के पार आसानी से पहुंचा दिया|
ओवर की समाप्ति 18.3 : 172/3
9 रन
  • 418.1
  • 118.2
  • 418.3
क. पोलार्ड
16 (8)
डी कॉक
70 (50)
म. रहमान
3.3-0-37-1
18.3
4
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To कीरोन पोलार्ड
चौका!! इसी के साथ मुंबई ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया है| पोलार्ड ने बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया| एक बड़ी जीत मुंबई के लिए| गाड़ी चलने लगी है इस टीम की जिसे अब रफ़्तार पकड़ने की ज़रुरत| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए चार रन बटोर लिए|
18.2
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्विंटन डी कॉक
पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.1
4
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्विंटन डी कॉक
चौका!! यानी अब मुंबई जीत से महज़ 5 रन दूर| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स बाउंड्री की तरफ खेला जहाँ से गैप मिला और चार रन बटोर लिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 163/3
16 रन
  • 617.1
  • 417.2
  • 4 LB 17.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 117.6
डी कॉक
65 (48)
क. पोलार्ड
12 (7)
क. मॉरिस
4-0-33-2
17.6
1
क्रिस मॉरिस To क्विंटन डी कॉक
एक और सिंगल!! इस ओवर से आये 16 रन यानी अब मुंबई को जीत के लिए 9 रनों की दरकार|
17.5
1
क्रिस मॉरिस To कीरोन पोलार्ड
सिंगल!! हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
17.4
0
क्रिस मॉरिस To कीरोन पोलार्ड
इस बार धीमी गति की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
17.3
lb
क्रिस मॉरिस To कीरोन पोलार्ड
ओह!!! नास्टी ब्लो!!! हेलमेट पर जा लगी गेंद और फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| ओह!! ये गेंद तो काफी जोर से लगी पोलार्ड के सर पर लेकिन उनके रिएक्शन ने बताया कि वो ठीक हैं| ऐसी मस्ती करते हुए दिखे जैसे मानो गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की ओर हाथ से धक्का दे रहे हो| मॉरिस मुंह पर हाथ रखकर सोचने लगे| फील्ड पर फिज़ियो आते हुए और पोलार्ड का कनक्शन हुआ जहाँ वो अब ठीक हैं|
17.2
4
क्रिस मॉरिस To कीरोन पोलार्ड
चौका!! महज़ दो गेंदों में पोलार्ड ने मैच का रुख पलटकर रख दिया| के कमाल की बल्लेबाज़ी| इस बार यॉर्कर डाली गई गेंद को बैकफुट से जाकर मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| अब जीत से महज़ 15 रन दूर मुंबई|
17.1
6
क्रिस मॉरिस To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! कमाल का शॉट पोलार्ड द्वारा| वाह जी वाह!!! पोलार्ड प्वोएर!! 71 मीटर दूर गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पंच किया कवर्स बाउंड्री की तरफ| बल्ले से लगने के बाद काफी आसानी से दूरी मिल गई|
ओवर की समाप्ति 17 : 147/3
7 रन
  • 616.1
  • 016.2
  • 016.3
  • W 16.4
  • 016.5
  • 116.6
क. पोलार्ड
1 (2)
डी कॉक
64 (47)
म. रहमान
3-0-28-1
16.6
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To कीरोन पोलार्ड
सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद शानदार वापसी फ़िज़ द्वारा| इस ओवर में महज़ 7 रन और एक बड़ा विकेट हासिल किया| इस गेंद को पोलार्ड ने सामने की तरफ पुश करते हुए सिंगल हासिल किया| 18 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|
16.5
0
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To कीरोन पोलार्ड
बैक ऑफ़ लेंथ बॉल पोलार्ड के लिए| आगे आकर खेलने गए लेकिन बीट हुए| कीपर के दस्तानों में गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
कीरोन पोलार्ड होंगे अब अगले बल्लेबाज़...
16.4
W
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्रुणाल पंड्या OUT!
आउट!!! बोल्ड प्ले एंड डाउन!!! मुंबई ने गंवाया अपना तीसरा बल्लेबाज़| जीत के लिए अभी भी 20 गेंदों पर 26 रन चाहिए| क्रुणाल पंड्या 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मुस्तफ़िज़ुर रहमान को मिली पहली विकेट| फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल सीधे स्टंप्स को जा लगी| 146/3 मुंबई|
16.3
0
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्रुणाल पंड्या
लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को पुलकरने गए बल्लेबाज़, लेकिन धीमी गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|
16.2
0
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्रुणाल पंड्या
फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
16.1
6
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्रुणाल पंड्या
छक्का!!! पंड्या पॉवर हिट शॉट यहाँ पर देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 16 : 140/2
9 रन
  • 415.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
क. पंड्या
33 (22)
डी कॉक
64 (47)
क. मॉरिस
3-0-21-2
15.6
1
क्रिस मॉरिस To क्रुणाल पंड्या
फुल टॉस गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 32 रन चाहिए|
15.5
1
क्रिस मॉरिस To क्विंटन डी कॉक
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
15.4
1
क्रिस मॉरिस To क्रुणाल पंड्या
छोटी लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|
15.3
1
क्रिस मॉरिस To क्विंटन डी कॉक
पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेलकर एक रन लिया|
15.2
1
क्रिस मॉरिस To क्रुणाल पंड्या
फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर्स की ओर पुश करते हुए 1 रन अपने खाते में डाला|
15.1
4
क्रिस मॉरिस To क्रुणाल पंड्या
चौका!!! पैरों पर डाली गई फुल टॉस गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया लेग साइड बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 131/2
12 रन
  • 614.1
  • 014.2
  • 214.3
  • 1 WD 14.4
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
क. पंड्या
26 (18)
डी कॉक
62 (45)
र. तेवतिया
3-0-30-0
14.6
1
राहुल तेवतिया To क्रुणाल पंड्या
बैकफूट से डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से सिंगल आया|
14.5
1
राहुल तेवतिया To क्विंटन डी कॉक
डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए एक रन लिया|
14.4
1
राहुल तेवतिया To क्रुणाल पंड्या
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला जहाँ से एक रन मिला|
14.4
wd
राहुल तेवतिया To क्रुणाल पंड्या
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
14.3
2
राहुल तेवतिया To क्रुणाल पंड्या
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
14.2
0
राहुल तेवतिया To क्रुणाल पंड्या
लेग साइड की ओर गेंद को खेला, रन नही हो सका|
14.1
6
राहुल तेवतिया To क्रुणाल पंड्या
छक्का!!! क्रुणाल पंड्या के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के ऊपर से गई गेंद सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 14 : 119/2
8 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 213.3
  • 213.4
  • 113.5
  • 113.6
क. पंड्या
16 (13)
डी कॉक
61 (44)
च. सकरिया
3-0-18-0
13.6
1
चेतन सकरिया To क्रुणाल पंड्या
ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
13.5
1
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
इस बार आगे बढ़कर वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को हीव किया| मिलर ने डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा, बाउंड्री बचाई, एक ही रन मिला|
13.4
2
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को उठाकर मारा| फील्डर कैच के लिए गेंद के नीचे गए लेकिन गेंद से काफी दूर रह गए| दो रन यहाँ पर भी मिल गए|
13.3
2
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव कर दिया जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
13.2
1
चेतन सकरिया To क्रुणाल पंड्या
लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
13.1
1
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
बैकफूट से डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से सिंगल आया|
ओवर की समाप्ति 13 : 111/2
5 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 1 LB 12.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
डी कॉक
55 (40)
क. पंड्या
14 (11)
र. तेवतिया
2-0-18-0
12.6
1
राहुल तेवतिया To क्विंटन डी कॉक
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल हासिल किया|
12.5
1
राहुल तेवतिया To क्रुणाल पंड्या
ऊपर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्वीप करते हुए सिंगल लिया|
12.4
0
राहुल तेवतिया To क्रुणाल पंड्या
पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
12.3
lb
राहुल तेवतिया To क्विंटन डी कॉक
लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को आगे आकर फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर ऑफ साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
12.2
1
राहुल तेवतिया To क्रुणाल पंड्या
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर 1 रन पूरा किया|
12.1
1
राहुल तेवतिया To क्विंटन डी कॉक
लेग स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को रिवर्स स्वीप किया| पॉइंट की ओर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 12 : 106/2
9 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 411.6
क. पंड्या
12 (8)
डी कॉक
53 (37)
ज. उनादकट
4-0-33-0
11.6
4
जयदेव उनादकट To क्रुणाल पंड्या
चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच से दे मारा| गैप मिला और गेंद बड़ी आराम से निकल गई बाउंड्री लाइन के पार चार रनों के लिए| 48 गेंद 66 रनों की दरकार|
11.5
1
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन निकाला|
11.4
2
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
शानदार फील्डिंग यहाँ पर रियान पराग के द्वारा देखने को मिला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से रियान पराग ने डीप पॉइंट से भागकर कवर्स बाउंड्री की ओर आये और गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 लिया|
11.3
1
जयदेव उनादकट To क्रुणाल पंड्या
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल निकाला|
11.2
1
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
सिंगल!!! इसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने अपना 15वां अर्धशतक पूरा कर लिया| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
11.1
0
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 97/2
10 रन
  • 010.1
  • 4 LB 10.2
  • 110.3
  • 1 WD 10.4
  • 210.4
  • 010.5
  • 210.6
क. पंड्या
7 (6)
डी कॉक
49 (33)
श. दुबे
1-0-6-0
10.6
2
शिवम दुबे To क्रुणाल पंड्या
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप मिला जहाँ से दो रन हासिल कर लिए|
10.5
0
शिवम दुबे To क्रुणाल पंड्या
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| अच्छी गेंद को सम्मान दिया|
10.4
2
शिवम दुबे To क्रुणाल पंड्या
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|
10.4
wd
शिवम दुबे To क्रुणाल पंड्या
एक अतिरिक्त गेंद!! अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
10.3
1
शिवम दुबे To क्विंटन डी कॉक
सिंगल निकाल लिय यहाँ पर क्विंटन डी कॉक ने समझेदारी दिखाते हुए| अब 49 रन पर पहुँच गए बल्लेबाज़|
10.2
lb
शिवम दुबे To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! लेग बाई के रूप में आया बाउंड्री!! यॉर्कर लाइन की गेंद को फाइन लेग की ओर खेलने गए, बीट हुए, पैड्स से लगकर कीपर के दाँए ओर से गई गेंद सीधे थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
10.1
0
शिवम दुबे To क्विंटन डी कॉक
शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 87/2
4 रन
  • 09.1
  • W 9.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 29.6
क. पंड्या
3 (3)
डी कॉक
48 (30)
क. मॉरिस
2-0-12-2
9.6
2
क्रिस मॉरिस To क्रुणाल पंड्या
दो रन!!! इसी के साथ क्रिस मॉरिस की एक और शानदार ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
9.5
0
क्रिस मॉरिस To क्रुणाल पंड्या
बाउंसर डाली गई गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
9.4
1
क्रिस मॉरिस To क्विंटन डी कॉक
ऊपर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर पुश किया जहाँ से एक रन हो गया|
9.3
1
क्रिस मॉरिस To क्रुणाल पंड्या
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9.2
W
क्रिस मॉरिस To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई को लगता हुआ| क्रिस मॉरिस ने आते के साथ ही किया अपना दूसरा शिकार| सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर सही तरह से आई नही गेंद और सीधे हवा में गई शॉर्ट मिड विकेट की ओर जहाँ पर फील्डर मौजूद जोस बटलर जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| 83/2 मुंबई|
9.1
0
क्रिस मॉरिस To सूर्यकुमार यादव
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 83/1
12 रन
  • 28.1
  • 48.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 48.6
डी कॉक
47 (29)
स. यादव
16 (8)
ज. उनादकट
3-0-24-0
8.6
4
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! क्विंटन डी कॉक के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| फुल टॉस डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर खेला| गैप में गई गेंद पीछे खड़े फील्डर बटलर के पास कोई मौका नही बन सका गेंद को फील्ड करने का यहाँ पर| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
8.5
1
जयदेव उनादकट To सूर्यकुमार यादव
बैकफूट से डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से सिंगल आया|
8.4
1
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
धीमी गति की पैड्स पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
8.3
0
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
8.2
4
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
चौका!! एक और शानदार शॉट डी कॉक का यहाँ पर आता हुआ| बराबर गैप ढूंडा, गेंद बल्ले से लगने के बाद बड़ी तेज़ी के साथ स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
8.1
2
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
पैड्स पर डाली गई गेंद जिसे स्क्वायर लेग की तरफ मोड़ा| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे हासिल भी कर लिया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 8 ओवर के बाद 71/1 मुंबई| जीत के लिए अभी भी 72 गेंदों पर 101 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं| राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की यहाँ से कोशिश होगी कि एक और विकेट हासिल करते हुए मुकाबले में वापसी किया जाये...
ओवर की समाप्ति 8 : 71/1
8 रन
  • 47.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
डी कॉक
36 (24)
स. यादव
15 (7)
म. रहमान
2-0-21-0
7.6
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्विंटन डी कॉक
लॉन्ग ऑन पर इस बार भी गेंद को पुश कर दिया सीधे बल्ले से जहाँ से सिंगल हासिल हो गया| 71/1 मुंबई| एक शानदार शुरुआत है ये इस रन चेज़ की जिसे जारी रखना चाहेंगे दोनों बल्लेबाज़|
7.5
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To सूर्यकुमार यादव
पैरों पर डाली गई थी गेंद, लॉन्ग ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से खेला| एक ही रन मिल पाया| धीरे धीरे स्कोर बोर्ड को आगे बढाते हुए मुंबई|
7.4
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्विंटन डी कॉक
सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में इस गेंद को खेला, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
7.3
0
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्विंटन डी कॉक
नॉट आउट!!! राजस्थान का रिव्यु हुआ असफ़ल| गुड लेंथ पर पटकी गई इनस्विंग गेंद को कट करने गए क्विंटन डी कॉक| बॉल तेज़ी के साथ अंदर की ओर आई| जिसके बाद एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने नकारा| राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने अंतिम सेकंड पर लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
7.2
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To सूर्यकुमार यादव
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ गेंद को स्टीयर किया थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ, फील्डर तैनात वहां पर, एक ही रन मिला|
7.1
4
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने गए बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक पाए| बॉल गई बाउंड्री के बाहर मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 7 : 63/1
14 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 46.3
  • 46.4
  • 16.5
  • 46.6
डी कॉक
34 (21)
स. यादव
9 (4)
र. तेवतिया
1-0-14-0
6.6
4
राहुल तेवतिया To क्विंटन डी कॉक
रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं क्विंटन जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| डी कॉक वो काम करते हुए| 63/1 मुंबई, लक्ष्य से 109 रन पीछे|
6.5
1
राहुल तेवतिया To सूर्यकुमार यादव
इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| अलग अलग एरिया में शॉट्स लगाते हुए स्काई|
6.4
4
राहुल तेवतिया To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर सूर्यकुमार के बल्ले से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को जगह बनाकर डीप पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद नही| टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
6.3
4
राहुल तेवतिया To सूर्यकुमार यादव
इनसाइड आउट!! ओवर कवर्स!! गैप में गई गेंद जहाँ से बाउंड्री हासिल हुई| इस चौके के साथ स्काई ने खोला है अपना खाता| एक शानदार शुरुआत अपनी टीम के लिए करते हुए, रन रेट को गिरने नहीं देना चाहते जो एक सही सोच है|
6.2
0
राहुल तेवतिया To सूर्यकुमार यादव
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
6.1
1
राहुल तेवतिया To क्विंटन डी कॉक
लेग साइड पर इस गेंद को क्विंटन ने फ्लिक किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 49/1 राजस्थान, लक्ष्य से अभी भी 123 रन पीछे| एक सधी शुरुआत इस रन चेज़ में देखने को मिली जहाँ पॉवर प्ले की आखिरी गेंद पर रोहित के रूप में मुंबई को एक बड़ा झटका लगा है लेकिन टीम के पास अभी ऐसे कई बल्लेबाज़ हैं जो इस मुकाबले को अपनी ओर झुका सकते हैं|
ओवर की समाप्ति 6 : 49/1
13 रन
  • 65.1
  • 4 LB 5.2
  • 1 LB 5.3
  • 05.4
  • 25.5
  • W 5.6
र. शर्मा
14 (17)
डी कॉक
29 (19)
क. मॉरिस
1-0-8-1
5.6
W
क्रिस मॉरिस To रोहित शर्मा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा सबसे बड़ा झटका| ओवर की अंतिम गेंद पर क्रिस मॉरिस के हाथ लगी सफ़लता| रोहित शर्मा 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलना चाहते थे| गेंद तेज़ी से पैड्स लाइन की ओर आई जिसको मिड ऑन की ओर उड़ाकर खेल बैठे| हवा में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद चेतन सकरिया जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 49/1 मुंबई|
5.5
2
क्रिस मॉरिस To रोहित शर्मा
ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 2 रन लेने में हुए सफ़ल बल्लेबाज़|
5.4
0
क्रिस मॉरिस To रोहित शर्मा
विकेट लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
5.3
lb
क्रिस मॉरिस To क्विंटन डी कॉक
एलबीडबल्यू की अपील क्विंटन के खिलाफ लेकिन अम्पायर एक बार फिर से सहमत नहीं| सही फैसला था ये क्योंकि गेंद लेग स्टम्प के बाहर लग रही थी| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर पॉइंट पर गई गेंद, एक रन मिला|
5.2
lb
क्रिस मॉरिस To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! लेग बाई के रूप में आया बाउंड्री, पैड्स पर डाली गई गेंद को पुल करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
5.1
6
क्रिस मॉरिस To क्विंटन डी कॉक
छक्का!!! क्विंटन डी कॉक ने क्रिस मॉरिस का सिक्स लगाकर स्वागत किया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर के साथ मिड विकेट की दिशा में खेले| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 5 : 36/0
9 रन
  • 14.1
  • 64.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 14.6
डी कॉक
23 (16)
र. शर्मा
12 (14)
ज. उनादकट
2-0-12-0
4.6
1
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 36 बिना किसी नुक्सान के मुंबई| लो फुल टॉस गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट बाउंड्री की तरफ हीव कर दिया और सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा|
4.5
0
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
एक अहम डॉट बॉल!!! फुल लेंथ बॉल को सीधे बल्ले से मिड ऑन फील्डर की तरफ खेला| रोहित रन चाहते थे लेकिन क्विंटन ने मना कर दिया|
4.4
1
जयदेव उनादकट To रोहित शर्मा
इस बार रोहित ने अपने लिए लेग स्टम्प पर जाकर रूम बनाया| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
4.3
0
जयदेव उनादकट To रोहित शर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
4.2
6
जयदेव उनादकट To रोहित शर्मा
छक्का!! पुल शॉट और कहाँ इसपर रोहित चूकने वाले| आला रे आला, रोहित आला!!! लेंथ बॉल को कितनी शानदार तरीके से पुल मार देते हैं कि गेंदबाज़ को भी बुरा न लगे| वाह जी वाह, एलिगेंस!!
4.1
1
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ पुल किया क्विंटन ने जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा| डीप में फील्डर तैनात थे|
ओवर की समाप्ति 4 : 27/0
13 रन
  • 43.1
  • 63.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 13.6
डी कॉक
21 (13)
र. शर्मा
5 (11)
म. रहमान
1-0-13-0
3.6
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्विंटन डी कॉक
ऑफ स्टंप्स के बाहर डाली गई यॉर्कर गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन लिया|
3.5
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To रोहित शर्मा
ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.4
0
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To रोहित शर्मा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|
3.3
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्विंटन डी कॉक
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
3.2
6
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्विंटन डी कॉक
छक्का!!! ओहोहो!! अब आया है शेर मैदान में| पहले ऑफ़ साइड पर और अब लेग साइड पर जड़ी बाउंड्री| शानदार लैप शॉट| ऑफ़ स्टम्प पर पहले ही शफल कर गए और पैरों की गेंद को बड़ी शानदार तरीके से फाइन लेग बाउंड्री की तरफ लैप लगा दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा के बाहर जाकर रुकी|
3.1
4
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! क्विंटन डी कॉक ने पहली ही गेंद पर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को लगाया बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट किया| पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 3 : 14/0
7 रन
  • 12.1
  • 1 LB 2.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
र. शर्मा
4 (9)
डी कॉक
9 (9)
च. सकरिया
2-0-10-0
2.6
0
चेतन सकरिया To रोहित शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ गेंद को पुल मारने गए थे रोहित लेकिन गति से बीट हुए और शरीर पर जा लगी गेंद| 14/0 मुंबई, एक सधी हुई शुरुआत|
2.5
1
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| अभी भी बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे क्विंटन| सीधे बल्ले से गेंद को गैप में पुश करते हुए रन हासिल किया|
2.4
0
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
इस बार गेंद को खेला तो लेकिन गैप नहीं हासिल हो पाया|
2.3
4
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
चौका!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! गैप मिला और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| फुल लेंथ की गेंद थी वो भी बाहर जिसका पूरा फायदा उठाया और जड़ दिया चौका|
2.2
lb
चेतन सकरिया To रोहित शर्मा
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील रोहित के खिलाफ लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला, पिचिंग आउट साइड लेग की वजह से इसे नकार दिया| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! स्वीप मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
2.1
1
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 7/0
3 रन
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 11.6
डी कॉक
3 (5)
र. शर्मा
4 (7)
ज. उनादकट
1-0-3-0
1.6
1
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
1.5
1
जयदेव उनादकट To रोहित शर्मा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए तेज़ी के साथ सिंगल लिया|
1.4
0
जयदेव उनादकट To रोहित शर्मा
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल सका|
1.3
0
जयदेव उनादकट To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
1.2
0
जयदेव उनादकट To रोहित शर्मा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
1.1
1
जयदेव उनादकट To क्विंटन डी कॉक
पैड्स लाइन पर डाली गई थी ये गेंद जयदेव द्वारा| डी कॉक ने उसे स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए गैप से सिंगल हासिल किया|
दूसरे छोर से जयदेव उनादकट गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 20.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
डी कॉक
1 (3)
र. शर्मा
3 (3)
च. सकरिया
1-0-4-0
0.6
1
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
सिंगल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| महज़ 4 ही रन इस ओवर से आये| पैड्स लाइन की गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर फ्लिक क्या| आँखों ही आँखों में इशारा करते हुए बल्लेबाजों ने सिंगल चुरा लिया| 4/0 मुंबई|
0.5
0
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
0.4
0
चेतन सकरिया To क्विंटन डी कॉक
फुल लेंथ की गेंद डी कॉक के लिए| ड्राइव तो किया उसे शॉर्ट कवर्स की तरफ जहाँ खड़े बटलर ने उसे गेंद को फील्ड कर लिया|
0.3
1
चेतन सकरिया To रोहित शर्मा
बैकफुट से ऑफ़ साइड पर इस बार रोहित ने गेंद को खेला, गैप मिला जहाँ से एक आसान सा सिंगल हासिल कर लिया|
0.2
0
चेतन सकरिया To रोहित शर्मा
इस बार गेंद की स्विंग को परखकर रोहित ने उसे सम्मान दिया|
0.1
2
चेतन सकरिया To रोहित शर्मा
पहली ही गेंद पर दो रन हासिल करते हुए रोहित| ऊपर डाली गई गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट की दिशा में पुश किया| गैप मिला जहाँ से दो रन मिल गए|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच क्विंटन डी कॉक
  • अंपायर क्रिस गॅफने, केएन अनंथापद्मनाभन, छेट्टिथोडी शमशुद्दीन
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement