Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 14 Commentary, Live Updates

मुंबई vs राजस्थान, 2024 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 14, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Apr 01, 2024
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
125/9 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
127/4 (15.3)
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    ट्रेंट बोल्ट
    3/22(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस लीग के अगले मैच के साथ जो बेंगलुरु और लखनऊ के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ट्रेंट बोल्ट को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही हैं कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया| आगे बोल्ट ने कहा कि हमने टॉस जीतकर सामने वाली टीम पर दवाब बनाया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे टीम के सभी गेंदबाजों ने आज बेहतर काम किया है|
मैच जीतकर बात करने आए राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि इस मुकाबले में टॉस काफी अहम हो गया था| हमारे पास काफी बेहतर तेज़ गेंदबाज़ थे जिन्होंने आज नई गेंद से बेहतर प्रदर्शन किया| आगे संजू ने कहा कि अश्विन और चहल ने परिस्तिथि के अनुसार गेंदबाज़ी की है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी कोशिश है कि हम बेहतर से बेहतर खेल दिखाए|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि हमने उस अंदाज़ में शुरुआत नहीं किया जैसा की हम करना चाहते थे| आगे हार्दिक ने कहा कि इस पिच पर 150 से 160 रनों का लक्ष्य सामने वाली टीम के लिए बेहतर हो सकता था लेकिन हम इसके आसपास भी नहीं जा सके| जाते-जाते उन्होंने बोला कि एक टीम के रूप में हम बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि जोस बटलर (13) जो एक तरफ से संभलकर खेल रहे थे उन्हें भी मधवाल ने अपना शिकार बना लिया| जिसके बाद मैदान पर आए पिछले मुकाबले के हीरो रियान पराग ने समझदारी के साथ खेलना शुरू किया और उनका साथ देते हुए रविचंद्रन अश्विन (16) ने भी सिंगल डबल खेलकर अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया| इसी बीच दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 40 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की| ऐसे में जब राजस्थान टीम को जीत के लिए 38 रनों की ज़रुरत थी तभी अश्विन ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और मधवाल की गेंद पर कैच दे बैठे| जिसके बाद एक तरफ से ताबड़तोड़ अंदाज़ में रियान पराग (54) ने बल्लेबाज़ी किया और इस सीज़न एक और अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया| इसी बीच मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि क्वेना मफाका के हाथ 1 सफलता लगी| वहीँ और किसी गेंदबाज़ को विकेट नहीं मिल सकी और राजस्थान की टीम ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया|
इंडियन टी20 लीग के इस सीज़न कुछ अलग ही अंदाज़ में प्रदर्शन करती हुई नज़र आ रही है राजस्थान की सेना!! जी हाँ इस 17वें संस्करण में संजू सैमसन की सेना ने लगातार तीन जीत अपने नाम करते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर अपनी जगह बना ली है!! पहले गेंदबाज़ी तो बाद में बेहतर बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान ने मुंबई की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है| 126 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई राजस्थान टीम ने भी शुरुआत में अपने बल्लेबाजों को गंवाना शुरू कर दिया| इसी बीच पहले यशस्वी जयसवाल (10) आउट हो गए| जिसके बाद कप्तान संजू सैमसन (12) भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और आकाश मधवाल की बॉल पर प्ले डाउन हो गए|
ओवर की समाप्ति 15.3 : 127/4
16 रन
  • 615.1
  • 615.2
  • 415.3
र. पराग
54 (39)
श. दुबे
8 (6)
ग. कोएटज़ी
2.3-0-36-0
15.3
4
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
टॉप एज!! चौका मिल गया!! इसी के साथ राजस्थान ने मुंबई की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| मिसटाइम कर बैठे जिसके कारण टॉप एज लगा और गेंद कीपर के ऊपर से गई फाइन लेग बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| इसी के साथ राजस्थान की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
15.2
6
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स लगाकर रियान पराग ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे पराग वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| राजस्थान टीम को अब जीत के लिए बस 3 रन चाहिए|
15.1
6
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
छक्का!!! बेहतरीन कवर ड्राइव बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला!!! शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए रियान पराग| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 15 : 111/4
10 रन
  • 114.1
  • 614.2
  • 114.3
  • 014.4
  • 114.5
  • 114.6
र. पराग
38 (36)
श. दुबे
8 (6)
प. चावला
3-0-18-0
14.6
1
पीयूष चावला To रियान पराग
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| राजस्थान टीम को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है|
14.5
1
पीयूष चावला To शुभम दुबे
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
14.4
0
पीयूष चावला To शुभम दुबे
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
14.3
1
पीयूष चावला To रियान पराग
इस बार लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
14.2
6
पीयूष चावला To रियान पराग
छक्का! काफी लम्बा छक्का रियान के बल्ले आता हुआ| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में हवा में शॉट खेला और गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुँचाया छह रनों के लिए|
14.1
1
पीयूष चावला To शुभम दुबे
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 101/4
7 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 413.4
  • 013.5
  • 1 WD 13.6
  • 013.6
र. पराग
30 (33)
श. दुबे
6 (3)
ज. बुमराह
4-0-26-0
13.6
0
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
13.6
wd
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में आता हुआ यहाँ पर|
13.5
0
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
13.4
4
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
चौका!! इसी के साथ राजस्थान टीम का 100 रन पूरा हुआ!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे डाली गई इस गेंद को मिड ऑफ़ और कवर फील्डर के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा पार चार रनों के लिए|
13.3
0
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
इस बार आउटसाइड लेग थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया|
13.2
1
जसप्रीत बुमराह To शुभम दुबे
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
13.1
1
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेला सिंगल हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 94/4
7 रन
  • 112.1
  • W 12.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 412.6
श. दुबे
5 (2)
र. पराग
25 (28)
आ. मधवाल
4-0-20-3
12.6
4
आकाश मधवाल To शुभम दुबे
चौका!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से पंच किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| राजस्थान को अब जीत के लिए 42 गेंदों पर 32 रनों की दरकार है|
12.5
1
आकाश मधवाल To रियान पराग
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12.4
0
आकाश मधवाल To रियान पराग
बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गेंद को खेला| फील्डर वहां तैनात थे| रन नहीं हुआ|
12.3
1
आकाश मधवाल To शुभम दुबे
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
इम्पैक्ट प्लेयर शुभम दुबे नए बल्लेबाज़ हैं...
12.2
W
आकाश मधवाल To रविचंद्रन अश्विन OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट राजस्थान की टीम गंवाती हुई!! आकाश मधवाल के हाथ लगी तीसरी विकेट!! इसी बीच 40 रनों की साझेदारी की हुई समाप्ति!! रविचंद्रन अश्विन 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेती हुई डीप पॉइंट और कवर के बीच हवा में गई| इसी बीच फील्डर तिलक वर्मा ने कवर से उल्टा भागकर एक शानदार कैच पकड़ा| 88/4 राजस्थान|
12.1
1
आकाश मधवाल To रियान पराग
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 87/3
3 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 111.6
र. पराग
23 (25)
र. अश्विन
16 (15)
प. चावला
2-0-8-0
11.6
1
पीयूष चावला To रियान पराग
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| राजस्थान टीम को अब जीत के लिए 48 गेंदों पर 39 रनों की दरकार है|
11.5
0
पीयूष चावला To रियान पराग
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11.4
1
पीयूष चावला To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
11.3
0
पीयूष चावला To रविचंद्रन अश्विन
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
11.2
0
पीयूष चावला To रविचंद्रन अश्विन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
11.1
1
पीयूष चावला To रियान पराग
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 84/3
11 रन
  • 010.1
  • 410.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 210.5
  • 410.6
र. अश्विन
15 (12)
र. पराग
21 (22)
ग. कोएटज़ी
2-0-20-0
10.6
4
गेराल्ड कोएटज़ी To रविचंद्रन अश्विन
चौका!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर ऑफ स्टंप के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री की ओर निकल गई चार रनों के लिए|
10.5
2
गेराल्ड कोएटज़ी To रविचंद्रन अश्विन
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से भागते हुए 2 रन हासिल किया|
10.4
1
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैअक फुट से कवर की तरफ खेलकर 1 रन लिया|
10.3
0
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
10.2
4
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
चौका!! रियान पराग के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया डीप कवर की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10.1
0
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले के निचले भाग को जा लगी| गेंदबाज़ ने इसी बीच एलबीडबल्यू की अपील की लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखें|
ओवर की समाप्ति 10 : 73/3
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 29.5
  • 09.6
र. अश्विन
9 (10)
र. पराग
16 (18)
प. चावला
1-0-5-0
9.6
0
पीयूष चावला To रविचंद्रन अश्विन
इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद थे| रन नहीं हो पायेगा| राजस्थान को जीत के लिए 60 गेंदों पर 53 रनों की दरकार है|
9.5
2
पीयूष चावला To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में गैप में खेला| 2 रन का मौका बन गया|
9.4
1
पीयूष चावला To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.3
0
पीयूष चावला To रियान पराग
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
9.2
1
पीयूष चावला To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
9.1
1
पीयूष चावला To रियान पराग
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 68/3
8 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 2 B 8.5
  • 28.6
र. अश्विन
6 (7)
र. पराग
14 (15)
आ. मधवाल
3-0-13-2
8.6
2
आकाश मधवाल To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में गैप में खेला| 2 रन मिल गया यहाँ पर|
8.5
b
आकाश मधवाल To रविचंद्रन अश्विन
बाई के रूप में आया 2 रन यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ के साथ-साथ कीपर बीच चकमा खा गए| इसी बीच गेंद संजू के हाथ में लगकर थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर बाई के रूप में 2 रन ले लिया|
8.4
1
आकाश मधवाल To रियान पराग
लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला और सिंगल मिल गया|
8.3
1
आकाश मधवाल To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
8.2
1
आकाश मधवाल To रियान पराग
इस बार फिर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
8.1
1
आकाश मधवाल To रविचंद्रन अश्विन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 60/3
10 रन
  • 07.1
  • 47.2
  • 47.3
  • 07.4
  • 1 LB 7.5
  • 17.6
र. अश्विन
2 (3)
र. पराग
12 (13)
ग. कोएटज़ी
1-0-9-0
7.6
1
गेराल्ड कोएटज़ी To रविचंद्रन अश्विन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
7.5
lb
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
लेग बाई!! लेग स्टंप के बाहर की गेंद बल्लेबाज़ के पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई| सिंगल हासिल हो गया|
7.4
0
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
7.3
4
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
चौका! लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की दिशा खेला और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा चार रनों के लिए|
7.2
4
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
चौका!!! चलाखी दिखाते हुए बल्लेबाज़| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई बॉल को अपर कट किया| बॉल गई कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की दिशा में जहाँ कोई फील्डर मौजूद नहीं था| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.1
0
गेराल्ड कोएटज़ी To रियान पराग
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 7 : 50/3
4 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • W 6.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
र. पराग
4 (8)
र. अश्विन
1 (2)
आ. मधवाल
2-0-7-2
6.6
1
आकाश मधवाल To रियान पराग
इसी के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
6.5
1
आकाश मधवाल To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
6.4
0
आकाश मधवाल To रविचंद्रन अश्विन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
रविचंद्रन अश्विन नए बल्लेबाज़ हैं...
6.3
W
आकाश मधवाल To जोस बटलर OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!१ मुंबई के गेंदबाजों ने दिखाया अपना जलवा!! आकाश मधवाल के हाथ लगी दूसरी विकेट!! जोस बटलर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की तरफ हवा में पुल शॉट लगाया| फील्डर पीयूष चावला वहां मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 48/3 राजस्थान|
6.2
1
आकाश मधवाल To रियान पराग
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल का मौका बन गया|
6.1
1
आकाश मधवाल To जोस बटलर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 6 : 46/2
2 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
र. पराग
2 (6)
ज. बटलर
12 (14)
ज. बुमराह
3-0-19-0
5.6
0
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक करना सही समझा| रन नहीं आ सका| 6 ओवर के बाद 46/2 है राजस्थान, जीत ले लिए अभी भी 84 गेंदों पर 80 रनों की दरकार है|
5.5
0
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.4
0
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
5.3
0
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5.2
1
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.1
1
जसप्रीत बुमराह To रियान पराग
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 44/2
3 रन
  • 14.1
  • W 4.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 1 WD 4.5
  • 04.5
  • 04.6
ज. बटलर
11 (13)
र. पराग
1 (1)
आ. मधवाल
1-0-3-1
4.6
0
आकाश मधवाल To जोस बटलर
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
4.5
0
आकाश मधवाल To जोस बटलर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4.5
wd
आकाश मधवाल To जोस बटलर
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
4.4
0
आकाश मधवाल To जोस बटलर
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
4.3
1
आकाश मधवाल To रियान पराग
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
रियान पराग नए बल्लेबाज़ हैं...
4.2
W
आकाश मधवाल To संजू सैमसन OUT!
आउट!! प्ले डाउन!! मुंबई के हाथ लगती हुई दूसरी विकेट!! आकाश मधवाल के हाथ लगी पहली विकेट!! संजू सैमसन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 42/2 राजस्थान|
4.1
1
आकाश मधवाल To जोस बटलर
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 41/1
11 रन
  • 43.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 1 WD 3.4
  • 03.4
  • 13.5
  • 1 WD 3.6
  • 43.6
स. सैमसन
12 (9)
ज. बटलर
10 (9)
ज. बुमराह
2-0-17-0
3.6
4
जसप्रीत बुमराह To संजू सैमसन
बाहरी किनारा और चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप फील्डर के दाँए ओर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
3.6
wd
जसप्रीत बुमराह To संजू सैमसन
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
3.5
1
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
3.4
0
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
स्विंग एंड मिस!!! गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करने का मन बनाया| बॉल ऑफ स्टंप्स के काफी करीब से होती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिला|
3.4
wd
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.3
0
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
ओहो!! कैच पकड़ने की शानदार कोशिश थी कप्तान हार्दिक पंड्या की यहाँ पर लेकिन भाग्यशाली रहे बटलर जो गेंद अंतिम समय में हाथ से निकल गई| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर हार्दिक ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके हाथों में नहीं आ सकी|
3.2
0
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
3.1
4
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
चौका!! जोस बटलर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 3 : 30/1
13 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 42.6
स. सैमसन
8 (8)
ज. बटलर
5 (4)
क. मफाका
2-0-23-1
2.6
4
क्वेना मफाका To संजू सैमसन
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री संजू के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
2.5
4
क्वेना मफाका To संजू सैमसन
चौका!! इसी बीच कप्तान संजू सैमसन ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद को कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
2.4
0
क्वेना मफाका To संजू सैमसन
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने मना कर दिया!! गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए| इसी बीच गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की अपील और अम्पायर सहमत नहीं दिखें|
2.3
1
क्वेना मफाका To जोस बटलर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.2
4
क्वेना मफाका To जोस बटलर
चौका!! इसी के साथ बाउंड्री लगाकर जोस बटलर ने अपना खाता खोला!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2.1
0
क्वेना मफाका To जोस बटलर
स्विंग एंड मिस!!! गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| टप्पा खाकर तेज़ी से बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए| बॉल सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 2 : 17/1
7 रन
  • 1 WD 1.1
  • 1 LB 1.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 5 WD 1.4
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
स. सैमसन
0 (5)
ज. बटलर
0 (1)
ज. बुमराह
1-0-6-0
1.6
0
जसप्रीत बुमराह To संजू सैमसन
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
1.5
0
जसप्रीत बुमराह To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
1.4
0
जसप्रीत बुमराह To संजू सैमसन
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
1.4
wd
जसप्रीत बुमराह To संजू सैमसन
वाइड के साथ चौका मिल गया!! बाई के रूप में आए कुल 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई इनस्विंग गेंद| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ गेंद को कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला बाई के रूप में चार रन|
1.3
0
जसप्रीत बुमराह To संजू सैमसन
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
1.2
0
जसप्रीत बुमराह To संजू सैमसन
इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारों खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
1.1
lb
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और अतिरिक्त उछाल के साथ थाई पैड्स को लगती हुई ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
1.1
wd
जसप्रीत बुमराह To जोस बटलर
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
संजू सैमसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 10/1
10 रन
  • 00.1
  • 20.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 40.5
  • W 0.6
य. जयसवाल
10 (6)
ज. बटलर
0 (0)
क. मफाका
1-0-10-1
0.6
W
क्वेना मफाका To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!! राजस्थान टीम को लगा पहला बड़ा झटका!! जैसी शुरुआत की ज़रुरत यहाँ पर मुंबई टीम को थी वो क्वेना मफाका ने दिला दी है!! यशस्वी जयसवाल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में ड्राइव शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर टिम डेविड के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 10/1 राजस्थान|
0.5
4
क्वेना मफाका To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर जयसवाल के बल्ले से आती हुई!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
0.4
4
क्वेना मफाका To यशस्वी जयसवाल
चौका!! यशस्वी जयसवाल के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
0.3
0
क्वेना मफाका To यशस्वी जयसवाल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.2
2
क्वेना मफाका To यशस्वी जयसवाल
दुग्गी!! इसी दौरान यशस्वी जयसवाल ने अपना खाता खोला!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
0.1
0
क्वेना मफाका To यशस्वी जयसवाल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच ट्रेंट बोल्ट
  • अंपायर -, यशवंत बर्डे, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement