Advertisement
मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, मैच 19 Commentary, Live Updates
मुंबई vs गुजरात, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 19, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
, Mar 10, 2025

179/6
(20.0)

170
(20.0)
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 9 रनों से हराया
% Chance to Win
मुंबई
गुजरात
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचहरमनप्रीत कौर54(33)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले के साथ जो मुंबई और बेंगलुरु के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| हरमन ने बात करते हुए कहा कि इस जीत का काफी महत्व है और हम सब बेहद खुश हैं| आगे बताया कि हमने गेंदबाजी में अच्छा काम किया| हमें उनके बल्लेबाजों को भी श्रेय देना चाहिए, उन्होंने बल्ले से अच्छा काम किया| हमने आज के मुकाबले से काफी कुछ सीखा है और आगे उससे सीखते हुए अच्छा काम करेंगे| बोर्ड पर हमने एक बढ़िया टोटल लगाया था| भारती को श्रेय मिलना चाहिए, उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया है| टीम की गेंदबाजों पर कहा कि मैच अप काफी बड़ी चीज़ होती है| खुद की बल्लेबाज़ी पर बताया कि जब बल्ले से रन्स आते हैं तो मैं उसे काफी एन्जॉय करती हूँ| जाते-जाते कह गई कि अब हम अपने अगले मुकाबले के लिए रणनीति के साथ तैयार हैं|
गुजरात की कप्तान एशले गार्डनर ने बात करते हुए कहा कि उन्हें पता था कि यह एक हाई स्कोरिंग मैदान है| आगे कहा कि विपक्षी टीम को 160 तक सीमित किया जा सकता था लेकिन वो इसमें चूक गई। आगे बताया कि तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के लिए उन्हें 18 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जाते-जाते कह गई कि अब हम अपने अगले मुकाबले में और भी बेहतर करने को देखेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस बीच संस्कृति गुप्ता ने आकर कश्वी गौतम को आउट कर उनकी पारी को समाप्त कर दिया| उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आई कप्तान एशले गार्डनर कुछ खास नहीं कर सकी और शून्य पर ही शबनिम इस्माइल का निशाना बन गई| हाँ भारती फुलमाली (61) एक छोर से खूब छक्के चौके लगाने लगी और अपनी टीम की जीत की उम्मीद को बनाये रखा| तभी कप्तान हरमन ने एमेलिया कर के हाथो में गेंद पकड़ाई और उन्होंने भारती की पारी का अंत कर दिया| तभी तनुजा कंवर (10) और सिमरन शेख (18) ने बाउंड्री लगाना शुरू किया और अपनी टीम को जीत के करीब ला खड़ा किया| इसी के साथ आखरी 6 गेंदों पर 13 रनों की दरकार थी जहाँ हेली मैथ्यूज ने गुजरात के दो बल्लेबाज़ों को आउट कर फिर से मुंबई की ओर मुकाबले को घुमा दिया जिसके बाद गुजरात को 9 रनों से शिकस्त हासिल हुई|
मुंबई विजयी!! गुजरात के खिलाफ मुंबई का डॉमिनेंस जारी!! मुंबई टीम की गेंदबाजों ने आज के रोमांचक मुकाबले में दिखाया अपना दमखम!! जी हाँ हरमनप्रीत कौर की गेंदबाजों ने अपनी गेंद से गुजरात की बल्लेबाजों पर हल्ला बोला है!! आज के इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम को 9 रनों से शिकस्त देते हुए अंक तालिका पर 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुँच गई है| बल्ले से भारती फूलमाली ने दिखाया अपना जलवा तो गेंद से हेली मैथ्यूज और एमेलिया कर की क्लास दिखी है| हाँ भले ही भारती की टीम यहाँ जीत नहीं पायी लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से सबका दिल जीता है| 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई गुजरात की टीम ने बेथ मूनी (7) के रूप अपना पहला विकेट जल्द ही खो दिया| वहीं फिर बल्लेबाज़ी करने आई हरलीन देओल (24) ने कश्वी गौतम(10) के साथ मिलकर संभलकर खेला और स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने लगी|
ओवर की समाप्ति 20 : 170/10
3 रन
- W 19.1
- W 19.2
- 119.3
- 119.4
- 019.5
- W 19.6
प. मिश्रा
1 (3)
म. सिंह
1 (1)
ह. मैथ्यूज़
4-0-38-3
19.6
W
हेली मैथ्यूज़ To प्रिया मिश्रा OUT!
आउट!! स्टम्प!! मुंबई जीत गई है दोस्तों!! प्ले एंड मिस हुआ और उसके बाद बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर निकली तो वैसे ही कीपर ने स्टम्प कर दिया| इसी के साथ मुंबई की टीम ने 9 रन से इस मुकाबले को जीत लिया है| इस गेंद पर बल्लेबाज़ रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गई| बीट हुई और कीपर ने उसे पकड़ा| ऐसे में जब बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर निकली तो कीपर ने मौका देखकर चतुराई के साथ उन्हें स्टम्प कर दिया|
19.5
0
हेली मैथ्यूज़ To प्रिया मिश्रा
नॉट आउट!! ना ही कैच आउट था और ना ही एलबीडबल्यू| पहले इसपर कैच चेक किया गया जहाँ ये पाया गया कि बल्ला नहीं लगा हुआ था और बाद में जब स्टम्पिंग चेक किया गया तो पता चला कि बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के अंदर ही था| बड़ा शॉट इस गेंद पर लगाने गई थी जहाँ पर बीट हुई थी बल्लेबाज़| अब 1 गेंद पर 10 रन की दरकार है|
19.4
1
हेली मैथ्यूज़ To मेघना सिंह
सिंगल ही मिल पाया| अब 2 गेंद पर 10 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को गैप में लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
19.3
1
हेली मैथ्यूज़ To प्रिया मिश्रा
सिंगल!! 3 गेंद पर अब 11 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
19.2
W
हेली मैथ्यूज़ To सिमरन शेख OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड! बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| इस विकेट के साथ गुजरात की जीत की उमीद पूरी तरह से समाप्त हो गई| सिमरन शेख 18 रन बनाकर वापिस लौट गई हैं| विकटों के बीच डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहा| टर्न से चकमा खाई और बल्ले को मिस करने के बाद सीधा स्टम्प्स से जा टकराई ये गेंद और बूम| 168/9 गुजरात|
19.1
W
हेली मैथ्यूज़ To सिमरन शेख OUT!
आउट!! रन आउट!! पहला रन पूरा हुआ लेकिन दूसरे के दौरान तनूजा रन आउट हो गई| इस गेंद पर हेली ने सिमरन का कैच भी टपका दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ तेज़ी से भागते हुए दूसरे रन के लिए गई| हेली मैथ्यूज़ ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर अमनजोत कौर के पास थ्रो फेंका और उन्होंने बेल्स उड़ाकर कँवर को रन आउट कर दिया| डाईव तो लगाई थी उन्होंने लेकिन खुद को क्रीज़ के अंदर नहीं पहुंचा सकी|
ओवर की समाप्ति 19 : 167/7
10 रन
- 018.1
- 118.2
- 1 LB 18.3
- 418.4
- 118.5
- 1 WD 18.6
- 218.6
त. कंवर
10 (6)
स. शेख
17 (14)
नताली स्कीवर
3-0-28-0
18.6
2
नताली स्कीवर-ब्रंट To तनुजा कंवर
एक की जगह दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| अब 6 गेंद पर 13 रन की दरकार है| मिड ऑफ़ की तरफ शॉट खेला और तेज़ी से रन भागी|इस बीच फील्डर ने गेंद को पकड़ते हुए कीपर की तरफ थ्रो किया| उसका कोई बैक अप नहीं था| थर्ड मैन फील्डर ने उसे फील्ड किया जहाँ से दूसरे रन का मौका बन गया|
18.6
wd
नताली स्कीवर-ब्रंट To तनुजा कंवर
वाइड!!! 7 गेंद 15 रन की दरकार है| इस बार डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लैप करना चाहा लेकिन बीट हुई| कीपर ने उसे लपका| अम्पायर ने उड़े वाइड करार दिया|
18.5
1
नताली स्कीवर-ब्रंट To सिमरन शेख
सिंगल!! इस बार तेज़ शॉट स्कीवर-ब्रंट की तरफ खेला गया| हाथों से उसे लपकना चाहा लेकिन असफल रही| हाथों से लगकर मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| सामने की तरफ इस गेंद पर एक कड़क शॉट खेला गया था|
18.4
4
नताली स्कीवर-ब्रंट To सिमरन शेख
चौका! 8 गेंद 17 रनों की दरकार है| पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.3
lb
नताली स्कीवर-ब्रंट To तनुजा कंवर
लेग बाई के रूप में सिंगल ले लिया है| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ना चाहा लेकिन बीट हुई और शरीर पर जा लगी गेंद| दूर गई लगने के बाद जहाँ से एक रन मिल गया|
18.2
1
नताली स्कीवर-ब्रंट To सिमरन शेख
सिंगल!! अब 10 गेंद पर 22 रन की दरकार है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.1
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To सिमरन शेख
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई| कोई रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 18 : 157/7
15 रन
- 617.1
- 117.2
- 417.3
- 017.4
- 017.5
- 417.6
त. कंवर
8 (4)
स. शेख
11 (10)
ह. मैथ्यूज़
3-0-35-1
17.6
4
हेली मैथ्यूज़ To तनुजा कंवर
चौका! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर चौका बटोरा| अब 12 गेंद पर 23 रनों की दरकार है|
17.5
0
हेली मैथ्यूज़ To तनुजा कंवर
लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेला चाहा लेकिन बल्ले से कोई संक नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|
17.4
0
हेली मैथ्यूज़ To तनुजा कंवर
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई|
17.3
4
हेली मैथ्यूज़ To तनुजा कंवर
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
17.2
1
हेली मैथ्यूज़ To सिमरन शेख
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
17.1
6
हेली मैथ्यूज़ To सिमरन शेख
छक्का! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई गेंद छह रनों के लिए|
तनुजा कंवर नई बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 17 : 142/7
17 रन
- 016.1
- 116.2
- 616.3
- 616.4
- 416.5
- W 16.6
भ. फुलमाली
61 (25)
स. शेख
4 (8)
ए. कर
4-0-34-3
16.6
W
एमेलिया कर To भारती फुलमाली OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कमलिनी जी बोल्ड एमेलिया कर| बड़े विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 61 रन बनाकर भारती फुलमाली बनी एमेलिया कर का तीसरा शिकार| बड़ा शॉट खाने के बाद अपनी लाइन नहीं छोड़ी| बल्लेबाज़ को अपनी फ्लाईट में फंसाया| दूर से उसपर शॉट खेलना चाहा लेकिन बल्ले का आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड फील्डर के हाथों में गई गेंद जहाँ कैच को लपक लिया गया| 142/7 गुजरात|
16.5
4
एमेलिया कर To भारती फुलमाली
चौका! कडक शॉट और गैप हासिल किया है| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया|
16.4
6
एमेलिया कर To भारती फुलमाली
छक्का! वाओ!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर लगा दिया है और अपनी टीम को गेम में बना दिया है| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और पुल करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
16.3
6
एमेलिया कर To भारती फुलमाली
छक्का! इस बार स्लॉट में थी गेंद तो फिर उसे सामने वाले प्लाट में भेज दिया!! इस बार गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
16.2
1
एमेलिया कर To सिमरन शेख
सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
16.1
0
एमेलिया कर To सिमरन शेख
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| कोई रन नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 16 : 125/6
13 रन
- 015.1
- 115.2
- 415.3
- 415.4
- 015.5
- 415.6
भ. फुलमाली
45 (21)
स. शेख
3 (6)
प. सिसोदिया
2-0-19-0
15.6
4
परुणिका सिसोदिया To भारती फुलमाली
चौका!!! एक बार फिर से अपने लिए रूम बनाया| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| ये आला दर्जे की बल्लेबाज़ी कर रही हैं भारती फुलमाली| 24 गेंदों पर 55 रनों की दरकार है|
15.5
0
परुणिका सिसोदिया To भारती फुलमाली
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हो पायेगा|
15.4
4
परुणिका सिसोदिया To भारती फुलमाली
चौका!!! हवा में थी गेंद लेकिन मिड विकेट फील्डर ने भरसक प्रयास किया लेकिन बॉल तक नहीं पहुँच सकी| करारा शॉट मिड विकेट की तरफ खेला गया चार रनों के लिए| फील्डर उसे रोकने आई लेकिन शॉट काफी तेज़ होने की वजह से उसे रोक नहीं सकी|
15.3
4
परुणिका सिसोदिया To भारती फुलमाली
चौका! बेहद उम्दाह बल्लेबाज़ी कर रही हैं फुलमाली| इस बार अपने लिए रूम बनाया| हवा में इनसाइड आउट शॉट खेला और गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
15.2
1
परुणिका सिसोदिया To सिमरन शेख
सिंगल!! इस बार धीमी गति से डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
15.1
0
परुणिका सिसोदिया To सिमरन शेख
ऑफ़ स्पिन गेंद!! रूम बनाकर खेलना चाहा लेकिन पैड्स पर खा बैठी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 15 : 112/6
12 रन
- 014.1
- 414.2
- 114.3
- 114.4
- 014.5
- 614.6
भ. फुलमाली
33 (17)
स. शेख
2 (4)
अ. कौर
1-0-12-0
14.6
6
अमनजोत कौर To भारती फुलमाली
छक्का!!! दूसरा बड़ा शॉट भारती के बल्ले से आता हुआ| काफी शानदार शॉट सामने की तरफ खेला है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
14.5
0
अमनजोत कौर To भारती फुलमाली
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई| रन का मौका नहीं बन सका|
14.4
1
अमनजोत कौर To सिमरन शेख
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल कर लिया है|
14.3
1
अमनजोत कौर To भारती फुलमाली
सिंगल!! इस बार गैप में गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
14.2
4
अमनजोत कौर To भारती फुलमाली
चौका! बाउंड्री लाइन पर फील्डर से हो गई है मिस फील्ड जिसकी वजह से सीमा रेखा के पार चली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा|
14.1
0
अमनजोत कौर To भारती फुलमाली
डॉट बॉल!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 100/6
8 रन
- W 13.1
- 013.2
- 013.3
- 113.4
- 613.5
- 113.6
भ. फुलमाली
22 (12)
स. शेख
1 (3)
ए. कर
3-0-17-2
13.6
1
एमेलिया कर To भारती फुलमाली
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.5
6
एमेलिया कर To भारती फुलमाली
छक्का! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई गेंद छह रनों के लिए|
13.4
1
एमेलिया कर To सिमरन शेख
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
13.3
0
एमेलिया कर To सिमरन शेख
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
13.2
0
एमेलिया कर To सिमरन शेख
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
सिमरन शेख नई बल्लेबाज़ हैं...
13.1
W
एमेलिया कर To डिएंड्रा डॉटिन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! बड़े विकेट का पतन हो गया है| अब यहाँ से गुजरात की टीम मुकाबले से पूरी तरह से बाहर हो गई है ये तो तय है| 10 रन बनाकर डिएंड्रा डॉटिन बनी एमेलिया कर का दूसरा शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद| उसपर फाइन लेग की तरफ लैप शॉट खेलने गई| बल्ले को मिस करते हुए सीधा विकटों से जा टकराई गेंद और बूम| 92/6 गुजरात|
ओवर की समाप्ति 13 : 92/5
14 रन
- 412.1
- 012.2
- 212.3
- 012.4
- 412.5
- 412.6
भ. फुलमाली
15 (10)
ड. डॉटिन
10 (10)
नताली स्कीवर
2-0-19-0
12.6
4
नताली स्कीवर-ब्रंट To भारती फुलमाली
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| छोटी डाली गई गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| 92/5 गुजरात, लक्ष्य से 88 रन दूर|
12.5
4
नताली स्कीवर-ब्रंट To भारती फुलमाली
चौका!!! बढ़िया शॉट!! इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.4
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To भारती फुलमाली
विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ है|
12.3
2
नताली स्कीवर-ब्रंट To भारती फुलमाली
2 रन मिल जाएगा| डीप मिड विकेट पर शानदार फील्डिंग देखने को मिली है| फील्डर ने स्लाइड करते हुए गेंद को रोका है| मिड विकेट की ओर खेला गया था पुल शॉट जहाँ से दो रन मिले|
12.2
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To भारती फुलमाली
डॉट बॉल!! इस बार पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ना चाहा लेकिन स्विंग से चकमा खाई और पैड्स पर जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ है|
12.1
4
नताली स्कीवर-ब्रंट To भारती फुलमाली
चौका!!! बाउंड्री के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| लेट कट शॉट खेला| काफी ज्यादा लेट इस शॉट को खेला और फील्डर को बाईसेक्ट कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
ओवर की समाप्ति 12 : 78/5
8 रन
- 011.1
- 111.2
- 011.3
- 2 B 11.4
- 111.5
- 411.6
ड. डॉटिन
10 (10)
भ. फुलमाली
1 (4)
ए. कर
2-0-9-1
11.6
4
एमेलिया कर To डिएंड्रा डॉटिन
चौका! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11.5
1
एमेलिया कर To भारती फुलमाली
इन साइड एज लेकर कीपर के पैड्स से टकराई ये गेंद और फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया| गेंद को हाथ से पढ़ नहीं पा रही हैं बल्लेबाज़|
11.4
b
एमेलिया कर To भारती फुलमाली
2 बाईज| लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कीपर के पैड्स को लगकर फाइन लेग की दिशा में गई गेंद| दो रन का मौका बन पाया|
11.3
0
एमेलिया कर To भारती फुलमाली
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाई| रन का मौका नहीं बन सका|
11.2
1
एमेलिया कर To डिएंड्रा डॉटिन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप किया| लेग साइड पर डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
11.1
0
एमेलिया कर To डिएंड्रा डॉटिन
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 70/5
5 रन
- 210.1
- 110.2
- 010.3
- 210.4
- W 10.5
- 010.6
भ. फुलमाली
0 (1)
ड. डॉटिन
5 (7)
श. ईस्माइल
4-0-17-2
10.6
0
शबनिम ईस्माइल To भारती फुलमाली
ऑफ़ स्टंप पर डाली गई यॉर्कर गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
भारती फुलमाली नई बल्लेबाज़ हैं...
10.5
W
शबनिम ईस्माइल To फोएबे लिचफील्ड OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! यू मिस आई हिट!! शबनिम ईस्माइल ने सही समय पर एक बड़ी विकेट हासिल कर ली है| क्या कमाल का क्रिकेट मुंबई की टीम खेल रही है| 22 रन बनाकर फोएबे लिचफील्ड बनी शबनिम ईस्माइल का दूसरा शिकार| विकटों के बीच डाली गई गेंद पर फाइन लेग की तरफ लैप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में वो खुद ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर चली गई जिसकी वजह से गेंद की लाइन को पूरी तरह से मिस कर बैठी| उनको छोड़ते हुए गेंद सीधा मिडिल स्टम्प से टकरा गई और बूम| मुंबई पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुकी है| 70/5 गुजरात|
10.4
2
शबनिम ईस्माइल To फोएबे लिचफील्ड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर दो रन लिया|
10.3
0
शबनिम ईस्माइल To फोएबे लिचफील्ड
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
10.2
1
शबनिम ईस्माइल To डिएंड्रा डॉटिन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
10.1
2
शबनिम ईस्माइल To डिएंड्रा डॉटिन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे थर्ड मैन की दिशा में खेला, फील्डर ने बॉलर एन्ड पर थ्रो किया, लेकिन ये ओवर थ्रो हो गया| दो रन हासिल हुए यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 10 : 65/4
8 रन
- 49.1
- 29.2
- 09.3
- 1 LB 9.4
- 09.5
- 19.6
ड. डॉटिन
2 (5)
फ. लिचफील्ड
20 (13)
ह. मैथ्यूज़
2-0-20-1
9.6
1
हेली मैथ्यूज़ To डिएंड्रा डॉटिन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार सीधे बल्ले से पुश किया गेंद को और मिड ऑन से सिंगल हासिल किया है| 65/4 गुजरात|
9.5
0
हेली मैथ्यूज़ To डिएंड्रा डॉटिन
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हो पाया|
9.4
lb
हेली मैथ्यूज़ To फोएबे लिचफील्ड
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! टप्पा खाकर अंदर आई गेंद| लेग साइड पर उसे खेलने गई लेकिन पैड्स पर खा बैठी| पैड्स को लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
9.3
0
हेली मैथ्यूज़ To फोएबे लिचफील्ड
डॉट बॉल!! इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हो सका|
9.2
2
हेली मैथ्यूज़ To फोएबे लिचफील्ड
ओह, बाउंसर डाली गई गेंद एक स्पिनर के द्वारा जिसपर स्विच हिट का इस्तेमाल बल्लेबाज़ द्वारा किया गया और दो रन प्राप्त हुआ|
9.1
4
हेली मैथ्यूज़ To फोएबे लिचफील्ड
चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 57/4
3 रन
- 08.1
- W 8.2
- 1 WD 8.3
- 08.3
- 08.4
- 18.5
- 18.6
फ. लिचफील्ड
14 (9)
ड. डॉटिन
1 (3)
ए. कर
1-0-3-1
8.6
1
एमेलिया कर To फोएबे लिचफील्ड
सिंगल के साथ हुई रोमांचक ओवर की समाप्ति| इस बार विकटों के बीच डाली गई गेंद को गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
8.5
1
एमेलिया कर To डिएंड्रा डॉटिन
कैच ड्रॉप!! लॉन्ग ऑफ़ फील्डर से हो गई चूक| ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में हवा में खेला| फील्डर सजना गेंद के नीचे आई लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई| इसी दौरान बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
8.4
0
एमेलिया कर To डिएंड्रा डॉटिन
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गई बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ था इस वजह से अपील को वहीँ पर रद्द कर दिया गया|
8.3
0
एमेलिया कर To डिएंड्रा डॉटिन
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
8.3
wd
एमेलिया कर To डिएंड्रा डॉटिन
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में मिला यहाँ पर|
डीएनड्रा डॉटिन नई बल्लेबाज़ हैं...
8.2
W
एमेलिया कर To हरलीन देओल OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| खतरनाक हरलीन देओल को जाना होगा वापिस| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प को हिट कर रही थी| इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| विकेट लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गई थे, टर्न से बीट हुई और बॉल सीधा जाकर फ्रंट पैड्स पर लग गई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| 24 रन पर हरलीन देओल की पारी का अंत हो गया| 54/4 गुजरात, लक्ष्य से 126 रन दूर|
8.1
0
एमेलिया कर To हरलीन देओल
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 8 : 54/3
12 रन
- 47.1
- 47.2
- 07.3
- 07.4
- 07.5
- 47.6
फ. लिचफील्ड
13 (8)
ह. देओल
24 (15)
स. गुप्ता
2-0-18-1
7.6
4
संस्कृति गुप्ता To फोएबे लिचफील्ड
चौका! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे थर्ड मैन की दिशा में खेला, गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.5
0
संस्कृति गुप्ता To फोएबे लिचफील्ड
बल्लेबाज़ ने आगे आकर ऑफ़ ड्राइव किया लेकिन उसे रोक दिया गया| कोई रन नहीं हुआ|
7.4
0
संस्कृति गुप्ता To फोएबे लिचफील्ड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर के पास गई गेंद| रन का मौका नहीं बना|
7.3
0
संस्कृति गुप्ता To फोएबे लिचफील्ड
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
7.2
4
संस्कृति गुप्ता To फोएबे लिचफील्ड
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए से चौका बटोरा|
7.1
4
संस्कृति गुप्ता To फोएबे लिचफील्ड
चौका! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में गैप में खेला, गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 42/3
2 रन
- 16.1
- W 6.2
- 06.3
- 16.4
- 06.5
- 06.6
ह. देओल
24 (15)
फ. लिचफील्ड
1 (2)
श. ईस्माइल
3-0-12-1
6.6
0
शबनिम ईस्माइल To हरलीन देओल
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल हो गया| हरलीन देओल ने सही समय पर रिव्यु लेकर खुद को बचाया है| शॉर्ट बॉल बाउंसर| उसपर खुद को गेंद की लाइन से साही समय पर हटाया| बल्ले के काफी पास से गई थी गेंद जिसके बाद कैच की अपील हुई थी| आउट अम्पायर ने दिया जिसके बाद रिव्यु लिया गया और वहां पाया गया कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था|
6.5
0
शबनिम ईस्माइल To हरलीन देओल
आगे आकर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की दिशा में ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
6.4
1
शबनिम ईस्माइल To फोएबे लिचफील्ड
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
6.3
0
शबनिम ईस्माइल To फोएबे लिचफील्ड
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
फोएबे लिचफील्ड नई बल्लेबाज़ हैं...
6.2
W
शबनिम ईस्माइल To एश्ले गार्डनर OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट हेली मैथ्यूज़ बोल्ड शबनिम ईस्माइल| स्लिप्स में हेली मैथ्यूज ने एक कमाल का कैच पकड़ा है और खतरनाक एश्ले गार्डनर को अब बाहर जाना होगा वो भी बिना खाता खोले| इस विकेट के बाद मुंबई की टीम गेम में पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर आ गई है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| उसपर जोर से कट शॉट खेलना चाहा जहाँ आउट साइड एज लेकर स्लिप की तरफ गई| फील्डर उसके लिए आगे बढ़ी और लो कैच को पूरा करते हुए बल्लेबाज़ का कम तमाम कर दिया है| 41/3 गुजरात|
6.1
1
शबनिम ईस्माइल To हरलीन देओल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, सिंगल हासिल हुआ| `
ओवर की समाप्ति 6 : 40/2
6 रन
- 15.1
- 05.2
- 45.3
- 15.4
- W 5.5
- 05.6
ए. गार्डनर
0 (1)
ह. देओल
23 (12)
स. गुप्ता
1-0-6-1
5.6
0
संस्कृति गुप्ता To एश्ले गार्डनर
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
एशले गार्डनर नई बल्लेबाज़ हैं...
5.5
W
संस्कृति गुप्ता To कश्वी गौतम OUT!
आउट!!! स्टंप यस्तिका भाटिया बोल्ड संस्कृति गुप्ता| मुंबई को मिला एक और बड़ा विकेट| महज़ 10 रन बनाकर कश्वी गौतम बनी संस्कृति गुप्ता का पहला शिकार| विकेट के पीछे यस्तिका का शानदार ग्लव वर्क देखने को मिला है| फ्लाईटेड डाली गई गेंद पर आगे आकर शॉट लगाना चाहा| टप्पा खाने के बाद टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ को आधे रास्ते में छोड़ते हुए कीपर के पास गई जहाँ से यस्तिका ने फुर्ती की रफ़्तार से बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज़ का काम तमाम कर दिया| 40/2 गुजरात|
5.4
1
संस्कृति गुप्ता To हरलीन देओल
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया जहाँ गैप से एक रन मिला|
5.3
4
संस्कृति गुप्ता To हरलीन देओल
चौका!!! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
5.2
0
संस्कृति गुप्ता To हरलीन देओल
इस बार गेंद को गैप में खेलना चाहा लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाई|
5.1
1
संस्कृति गुप्ता To कश्वी गौतम
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
ओवर की समाप्ति 5 : 34/1
6 रन
- 44.1
- 14.2
- 04.3
- 14.4
- 04.5
- 04.6
ह. देओल
18 (9)
क. गौतम
9 (12)
प. सिसोदिया
1-0-6-0
4.6
0
परुणिका सिसोदिया To हरलीन देओल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार प्ले एंड मिस हुआ| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 34/1 गुजरात|
4.5
0
परुणिका सिसोदिया To हरलीन देओल
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4.4
1
परुणिका सिसोदिया To कश्वी गौतम
कैच ड्रॉप!! काफी जोर से सामने की तरफ शॉट खेला| गेंदबाज़ सिसोदिया ने अपने बाएँ हाथ को लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से इस तेज़ शॉट पर सिंगल ले लिया गया| 8 रन पर गौतम को मिला है जीवनदान|
4.3
0
परुणिका सिसोदिया To कश्वी गौतम
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से ऑफ़ स्पिन हुई गेंद| लेग साइड पर स्लॉग करना चाहा| इन साइड एज लेकर शरीर से जा टकराई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
4.2
1
परुणिका सिसोदिया To हरलीन देओल
समझदारी भरा सिंगल लिया है| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
4.1
4
परुणिका सिसोदिया To हरलीन देओल
चौका!!! बढ़िया टाइमिंग हरलीन के बल्ले से निकलती हुई| गैप ढूंडा| इसके बाद दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं है| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 4 : 28/1
13 रन
- W 3.1
- 03.2
- 43.3
- 43.4
- 43.5
- 13.6
ह. देओल
13 (5)
क. गौतम
8 (10)
ह. मैथ्यूज़
1-0-13-1
3.6
1
हेली मैथ्यूज़ To हरलीन देओल
सिंगल के साथ एक रोमांचक ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| 28/1 गुजरात|
3.5
4
हेली मैथ्यूज़ To हरलीन देओल
हैट्रिक चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
3.4
4
हेली मैथ्यूज़ To हरलीन देओल
चौका! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| उसपर शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा|
3.3
4
हेली मैथ्यूज़ To हरलीन देओल
चौका! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की दिशा में स्वीप किया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.2
0
हेली मैथ्यूज़ To हरलीन देओल
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
हरलीन देओल नई बल्लेबाज़ हैं...
3.1
W
हेली मैथ्यूज़ To बेथ मूनी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट संस्कृति गुप्ता बोल्ड हेली मैथ्यूज़| बड़े विकेट का पतन हुआ है| हेली मैथ्यूज़ ने आते के साथ ही विकेट लेकर अपनी टीम को गेम में काफी ऊपर ला दिया है| शॉर्ट कवर्स पर संस्कृति गुप्ता ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा है| 7 रन बनाकर बेथ मूनी पवेलियन वापिस लौट गई हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर कवर्स की तरफ चिप किया| हवा में मार बैठी| फील्डर के आगे गिर रहा था कैच जिसे डाईव लगाकर लपक लिया गया| 15/1 गुजरात|
हेली मैथ्यूज को अब गेंद थमाई गई है...
ओवर की समाप्ति 3 : 15/0
5 रन
- 12.1
- 02.2
- 02.3
- 02.4
- 42.5
- 02.6
क. गौतम
8 (10)
ब. मूनी
7 (8)
श. ईस्माइल
2-0-10-0
2.6
0
शबनिम ईस्माइल To कश्वी गौतम
डॉट के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
2.5
4
शबनिम ईस्माइल To कश्वी गौतम
चौका! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2.4
0
शबनिम ईस्माइल To कश्वी गौतम
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
2.3
0
शबनिम ईस्माइल To कश्वी गौतम
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हुआ|
2.2
0
शबनिम ईस्माइल To कश्वी गौतम
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई| रन का मौका नहीं बन सका|
2.1
1
शबनिम ईस्माइल To बेथ मूनी
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 10/0
5 रन
- 11.1
- 01.2
- 01.3
- 41.4
- 01.5
- 01.6
क. गौतम
4 (5)
ब. मूनी
6 (7)
नताली स्कीवर
1-0-5-0
1.6
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To कश्वी गौतम
डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर आगे आकर बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ शॉट खेला लेकिन गैप में नहीं रख सकी| कोई रन नहीं हो पाया| 10/0 गुजरात|
1.5
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To कश्वी गौतम
शानदार आउट स्विंगर!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
1.4
4
नताली स्कीवर-ब्रंट To कश्वी गौतम
चौका!!! पहली बाउंड्री गौतम के बल्ले से आती हुई| शानदार फ्लिक शॉट| अपनी टाइमिंग के सहारे गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.3
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To कश्वी गौतम
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
1.2
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To कश्वी गौतम
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पुश करने का प्रयास लेकिन उछाल से चकमा खा गई बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
1.1
1
नताली स्कीवर-ब्रंट To बेथ मूनी
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागी और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
नताली स्कीवर-ब्रंट दूसरे छोर से गेंद लेकर आई हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
- 00.1
- 40.2
- 00.3
- 00.4
- 00.5
- 10.6
ब. मूनी
5 (6)
क. गौतम
0 (0)
श. ईस्माइल
1-0-5-0
0.6
1
शबनिम ईस्माइल To बेथ मूनी
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 5/0 गुजरात|
0.5
0
शबनिम ईस्माइल To बेथ मूनी
बढ़िया गेंदबाजी जारी है| इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
0.4
0
शबनिम ईस्माइल To बेथ मूनी
एक और प्ले एंड मिस हुआ!! इस बार शरीर से दूर की गेंद को बिना पैर निकाले ड्राइव करने गई लेकिन लाइन से चकमा खा गई| बाक़ी का काम कीपर ने कर दिया|
0.3
0
शबनिम ईस्माइल To बेथ मूनी
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
0.2
4
शबनिम ईस्माइल To बेथ मूनी
चौका! इस रन चेज़ की पहली बाउंड्री| पैड्स पर डाली गई थी गेंद| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
0.1
0
शबनिम ईस्माइल To बेथ मूनी
डॉट बॉल के साथ हुई है शुरुआत| इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाई| कोई रन नहीं हुआ है|

Type
Overs
Batsmen
- बेथ मूनी
- कश्वी गौतम
- हरलीन देओल
- एश्ले गार्डनर
- फोएबे लिचफील्ड
- डिएंड्रा डॉटिन
- भारती फुलमाली
- सिमरन शेख
- तनुजा कंवर
- मेघना सिंह
- प्रिया मिश्रा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
- मौसम साफ़
- टॉस गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 9 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच हरमनप्रीत कौर
- अंपायर Keyur Kelkar (IND), Vrinda Rathi (IND), Ankita Guha (IND)
- रेफ़री जी एस लक्ष्मी