Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 33 Commentary, Live Updates

मुंबई vs चेन्नई, 2022 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 33, डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई , Apr 21, 2022
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
155/7 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
156/7 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मुकेश चौधरी
    3/19(3)
क्रिकेट फैन्स उम्मीद करता हूँ कि आपको ये मुकाबला काफी पसंद आया होगा| आज के इस मैच में बस इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त| कल एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात दिल्ली और राजस्थान के मुकाबले के साथ| नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का ख़िताब मुकेश चौधरी को दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि मेरा सफ़र काफी अलग था| जब मैं बोर्डिंग स्कूल में था तो क्रिकेट खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाता था| आगे मुकेश ने कहा कि जब मुझे पॉवर प्ले में गेंद थमाई जाती है तो मैं बस अपनी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करने पर ध्यान देता हूँ| जाते-जाते मुकेश ने बोला कि टीम में सभी लोग काफी मदद करते हैं और मैं सब के बीच अच्छा महसूस कर रहा हूँ|
रवीन्द्र जडेजा ने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| धोनी भाई ने जिस तरह से मुकाबले को समाप्त किया वो हमने कई बार देखा है| अपनी फील्डिंग को मैं कभी हलके में नहीं लेता और हमेशा उसके लिए अभ्यास करता रहता हूँ| उथप्पा और रायडू पर बताया कि वो भी कमाल के बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने काफी अच्छी साझेदारी की जिससे हम मुकाबले में बने रह सके|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मैच रोमांचक हुआ| हमने अपनी बल्लेबाज़ी में कुछ रन कम बनाए जिसकी वजह से अंत में नुक्सान झेलना पड़ा| आगे रोहित ने बोला कि हमारी गेंदबाज़ी शुरुआत में तो अच्छी रही लेकिन अंतिम के ओवरों में हमसे चूक हो गई| हमने अपनी तरफ से पूरा एफर्ट तो लगाया लेकिन मैच को जीत नहीं पाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
शुरूआती झटके मिलने के बाद उथप्पा (30) और रायडू (40) की जोड़ी ने चेन्नई को ट्रैक पर वापिस लाया| आखिरी के 12 गेंदों पर 28 रनों की दरकार थी और क्रीज़ पर धोनी तो सामने बुमराह का ओवर था| मुकाबला बेहद रोमांचक रूप ले चुका था लेकिन प्रिटोरियस ने उस ओवर में 11 रन बटोरकर मुकाबले को चेन्नई की तरफ झुका दिया था| आखिरी 6 पर 17 रनों की दरकार थी और ऐसे में धोनी कितने खतरनाक हो जाते हैं ये सबने आज एक बार फिर से देख लिया| पहले छक्का और फिर दो चौका लगाकर माही ने इस मुकाबले को जिस तरह से फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया उससे हमें पिछले दिनों की याद ताज़ा हो गई|  
दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने जिस तरह से इस मुकाबले में अपने गेंदबाजों को रोटेट किया है वो भी काबिले तारीफ था| टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला आज जडेजा के लिए सही साबित हुआ| गेंदबाजी में इस टीम ने शुरुआत तो बेहतर की थी लेकिन अंत में कुछ कैच ड्रॉप के चलते सामने वाली टीम को मुकाबले में ऊपर आने का मौका दे दिया था| लेकिन जिस तरह से ये रन चेज़ सामने आई है वो अपने आप में किसी रोमांच से कम नहीं है|
कमाल का फाईट बैक चेन्नई द्वारा डेथ ओवरों में देखने को मिला| पहली पारी में जिस तरह से मुंबई की विकटें गिरी थी ऐसा लगा कि मुकाबला उनसे दूर चला गया है लेकिन फिर बल्लेबाजों ने टीम को 155 रनों के एक सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया जहाँ से मुंबई पलटन इस स्कोर को डिफेंड कर सकती थी लेकिन धोनी ने उनके इस इरादे पर पानी फेर दिया| हाँ, तारीफ मुंबई के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा की करनी होगी जिन्होंने सय्यम के साथ इस पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए न केवल अपना अर्धशतक जड़ा बल्कि टीम को उस टोटल तक पहुंचाया जहाँ से फाईट बैक किया जा सके|
सातवें मुकाबले में भी मुंबई का खाता नहीं खुला| एक बार फिर से जीत के काफी पास आकर उससे महरूम रह गई रोहित एंड कम्पनी| कम बैक किंग्स की नहीं हो सकी वापसी लेकिन थाला धोनी ने दिखाया अपना पुराना रंग| बाक़ी टीमों को अब यहाँ से सम्भलना होगा क्योंकि चेन्नई ने शोर मचा दिया है| रोहित शर्मा के चेहरे पर एक बार फिर से निराशा देखने को मिली|
ओवर की समाप्ति 20 : 156/7
17 रन
  • W 19.1
  • 119.2
  • 619.3
  • 419.4
  • 219.5
  • 419.6
ए. धोनी
28 (13)
ड. ब्रावो
1 (1)
ज. उनादकट
4-0-48-2
19.6
4
जयदेव उनादकट To एमएस धोनी
चौका! माही मार रहा है| लौट आया हमारा फिनिशर!! चेन्नई ने मुंबई को दी है मात| आखिरी गेंद पर चौका चाहिए था और धोनी ने जड़ में डाली गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक करते हुए बाउंड्री हासिल कर ली| विंटेज माही की एक झलक देखने को मिली है आज| वाह जी वाह!! क्या कमाल का मुकाबला रहा है ये| सबके दिल दहल गए|
19.5
2
जयदेव उनादकट To एमएस धोनी
जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरा रन भी पूरा कर लिया| अब 1 गेंदों पर 4 रन चाहिए| क्या यहाँ सुपर ओवर होगा?
19.4
4
जयदेव उनादकट To एमएस धोनी
चौका!! धोनी के बल्ले से आती एक और बाउंड्री!!! 2 गेंदों पर 6 रन चाहिए| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर पुल लगाया, गैप में निकल गई गेंद, मिला चार रन|
19.3
6
जयदेव उनादकट To एमएस धोनी
छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| माही मार रहा है| 3 गेंद 10 रनों की दरकार| दे दाना दान धोनी| दबाव अब वापिस गेंदबाज़ के ऊपर आता हुआ| जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ फ्लैट मारा| ताक़त काफी है इस बल्लेबाज़ के पास और बाउंड्री क्लियर कर लिया|
19.2
1
जयदेव उनादकट To ड्वेन ब्रावो
सिंगल!! अब 4 गेंदों पर 16 रनों की दरकार| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया और धोनी को स्ट्राइक दे दिया|
ड्वेन ब्रावो अब क्रीज़ पर आयेंगे| 5 गेंदों पर 17 रनों की दरकार|
19.1
W
जयदेव उनादकट To ड्वेन प्रिटोरियस OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!! मुंबई का रिव्यु हुआ सफ़ल!! जयदेव उनादकट के हाथ लगी विकेट| ड्वेन प्रिटोरियस 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़| गेंद की कम गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| मुंबई के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद मिडिल स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 139/7 चेन्नई, 5 गेंदों पर अब 17 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 139/6
11 रन
  • 018.1
  • 418.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 418.5
  • 118.6
ड. प्रिटोरियस
22 (13)
ए. धोनी
12 (9)
ज. बुमराह
4-0-29-0
18.6
1
जसप्रीत बुमराह To ड्वेन प्रिटोरियस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 6 गेंदों पर 17 रनों की दरकार|
18.5
4
जसप्रीत बुमराह To ड्वेन प्रिटोरियस
चौका!!! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग की ओर फुलटॉस गेंद को लैप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री अर्जित किया|
18.4
1
जसप्रीत बुमराह To एमएस धोनी
जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला| 8 गेंदों पर 22 रनों की दरकार|
18.3
1
जसप्रीत बुमराह To ड्वेन प्रिटोरियस
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
18.2
4
जसप्रीत बुमराह To ड्वेन प्रिटोरियस
चौका!! बहुमूल्य रन चेन्नई के लिए आते हुए| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चार रनों के लिए| फील्डर द्वारा भरसक प्रयास लेकिन चूक गए|
18.1
0
जसप्रीत बुमराह To ड्वेन प्रिटोरियस
रन आउट का मौका था यहाँ पर लेकिन रोहित के द्वारा किया गया थ्रो स्टंप को नहीं लग सका| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़!! फुलटॉस गेंद को कवर्स की ओर खेलकर रन लेने गए| धोनी ने मना किया| फील्डर ने स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया, बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| मुकाबला रोमांचक होता हुआ|
ओवर की समाप्ति 18 : 128/6
14 रन
  • 117.1
  • 617.2
  • 117.3
  • 417.4
  • 117.5
  • 117.6
ड. प्रिटोरियस
12 (8)
ए. धोनी
11 (8)
ज. उनादकट
3-0-31-1
17.6
1
जयदेव उनादकट To ड्वेन प्रिटोरियस
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर सिंगल लिया| चेन्नई को 12 गेंदों पर अब जीत के लिए 28 रन चाहिए|
17.5
1
जयदेव उनादकट To एमएस धोनी
इस बार चतुराई के साथ गेंद को कवर पॉइंट की तरफ खेला| एक ही रन से सहमत होना पड़ा|
17.4
4
जयदेव उनादकट To एमएस धोनी
बाहरी किनारा और चौका!!! कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से तेज़ी के साथ ऑफ साइड बाउंड्री लाइन के पार निकल गई चार रनों के लिए|
17.3
1
जयदेव उनादकट To ड्वेन प्रिटोरियस
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.2
6
जयदेव उनादकट To ड्वेन प्रिटोरियस
छक्का!!! बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
17.1
1
जयदेव उनादकट To एमएस धोनी
पैड्स लाइन की गेंद को धोनी ने मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर तेज़ी से बॉल पर आये, सिंगल ही मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 17 : 114/6
6 रन
  • 1 WD 16.1
  • 116.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
ए. धोनी
5 (5)
ड. प्रिटोरियस
4 (5)
ज. बुमराह
3-0-18-0
16.6
1
जसप्रीत बुमराह To एमएस धोनी
बाहर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर एक टप्पा खाकर गई| एक रन मिल गया| 18 गेंदों पर 42 रन चाहिए|
16.5
1
जसप्रीत बुमराह To ड्वेन प्रिटोरियस
लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.4
1
जसप्रीत बुमराह To एमएस धोनी
ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल निकाला|
16.3
1
जसप्रीत बुमराह To ड्वेन प्रिटोरियस
जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
16.2
0
जसप्रीत बुमराह To ड्वेन प्रिटोरियस
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
16.1
1
जसप्रीत बुमराह To एमएस धोनी
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
16.1
wd
जसप्रीत बुमराह To एमएस धोनी
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 108/6
5 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 1 WD 15.4
  • 1 WD 15.4
  • W 15.4
  • 015.5
  • 215.6
ड. प्रिटोरियस
2 (2)
ए. धोनी
2 (2)
र. मेरेडिथ
4-0-25-1
15.6
2
राइली मेरेडिथ To ड्वेन प्रिटोरियस
दो रनों के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला| गैप था इस वजह से कवर्स बाउंड्री से दो रन मिल गए| 108/6 चेन्नई|
15.5
0
राइली मेरेडिथ To ड्वेन प्रिटोरियस
डॉट बॉल!! स्लोवर बाउंसर!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई और जाने दिया कीपर की तरफ|
ड्वेन प्रिटोरियस अब धोनी का साथ देने आयेंगे...
15.4
W
राइली मेरेडिथ To रवींद्र जडेजा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर चेन्नई की टीम को लगता हुआ!! राइली मेरेडिथ के हाथ लगी पहली विकेट| रवींद्र जडेजा 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को दूर से ही जडेजा ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेला| गेंद और बल्ले का सही ताल मेल नहीं हो सका| बॉल गई लॉन्ग ऑफ फील्डर तिलक वर्मा के हाथ में जहाँ एक आसान सा कैच लपक लिया गया| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से निराश दिखाई दिए| 106/6 चेन्नई, जीत के लिए 26 गेंदों पर 50 रन चाहिए|
15.4
wd
राइली मेरेडिथ To रवींद्र जडेजा
वाइड!! एक और अतिरिक्त रन यहाँ पर आती हुई!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.4
wd
राइली मेरेडिथ To रवींद्र जडेजा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.3
0
राइली मेरेडिथ To रवींद्र जडेजा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| रन नहीं मिल पाया|
15.2
0
राइली मेरेडिथ To रवींद्र जडेजा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं बन सका|
15.1
1
राइली मेरेडिथ To एमएस धोनी
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक रन आया|
ओवर की समाप्ति 15 : 103/5
5 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 114.4
  • W 14.5
  • 114.6
ए. धोनी
1 (1)
र. जडेजा
3 (5)
ड. सैम्स
4-0-30-4
14.6
1
डैनियल सैम्स To एमएस धोनी
सिंगल!! इसी के साथ धोनी ने खोला अपना खाता!! पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों पट 53 रन चाहिए|
एमएस धोनी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.5
W
डैनियल सैम्स To अंबाती रायडू OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कीरोन पोलार्ड बोल्ड डैनियल सैम्स| एक लाजवाब कैच पोलार्ड द्वारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर| 40 रनों पर रायडू की पारी का हुआ अंत| यॉर्कर का प्रयास था लेकिन लो फुल टॉस गिरी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लॉन्ग ऑफ़ के उपर से मारना चाहा लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| गेंद हवा में गई लॉन्ग ऑफ़ की ओर जहाँ काफी आगे आते हुए पोलार्ड ने डाईव लगाई और एक बढ़िया कैच लपक लिया| अब यहाँ से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई मुंबई| 102/5 चेन्नई, लक्ष्य से 54 रन दूर|
14.4
1
डैनियल सैम्स To रवींद्र जडेजा
लेंथ बॉल!! लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में जडेजा ने शॉट खेला| स्काई वहां पर तैनात थे, अच्छी फील्डिंग करते हुए सिंगल पर ही बल्लेबाज़ को सहमत किया|
14.3
1
डैनियल सैम्स To अंबाती रायडू
यहाँ भी सिंगल से काम चलाना पड़ेगा| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
14.2
1
डैनियल सैम्स To रवींद्र जडेजा
सिंगल के साथ चेन्नई का 100 रन पूरा हुआ| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल किया जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया| फील्डर वहां तैनात थे|
14.1
1
डैनियल सैम्स To अंबाती रायडू
गुड लेंथ गेंद को आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| पोलार्ड वहां तैनात, सिंगल पर रोक दिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 98/4
10 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 213.3
  • 413.4
  • 1 WD 13.5
  • 113.5
  • 013.6
र. जडेजा
1 (3)
अ. रायडू
38 (32)
ऋ. शौकीन
4-0-23-0
13.6
0
ऋतिक शौकीन To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए जडेजा| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया| चेन्नई को जीत के लिए 36 गेंदों पर 58 रन चाहिए|
13.5
1
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
13.5
wd
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13.4
4
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
चौका! मिस फील्ड हुई फाइन लेग फील्डर से यहाँ पर और एक महत्वपूर्ण चौका मिल गया| आगे आकर शॉट को खेलना चाहा जिसे देखते हुए गेंदबाज़ ने लेग स्टम्प के बाहर डाल दी गेंद| रायडू ने उसपर बल्ला लगाया और फाइन लेग फील्डर की तरफ गई गेंद| उन्होंने डाईव लगाया लेकिन बॉल को नहीं रोक पाए|
13.3
2
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
क्रीज़ में रहकर बॉल को पॉइंट बाउंड्री की तरफ खेला| फील्डर जबतक गेंद तक पहुँचते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
13.2
1
ऋतिक शौकीन To रवींद्र जडेजा
सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक आसान रन बटोर लिया|
13.1
1
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेला| डीप से एक रन हासिल हुआ|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 13 ओवर के बाद 88/4 चेन्नई, जीत के लिए 42 गेंदों पर 68 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर रायडू और कप्तान जडेजा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| वहीँ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि कुछ और विकटों को हासिल करते हुए मुकाबले में पकड़ बनाई जाए...
ओवर की समाप्ति 13 : 88/4
9 रन
  • 612.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 212.4
  • W 12.5
  • 012.6
र. जडेजा
0 (1)
अ. रायडू
30 (28)
ड. सैम्स
3-0-25-3
12.6
0
डैनियल सैम्स To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
रवींद्र जडेजा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.5
W
डैनियल सैम्स To शिवम दुबे OUT!
आउट! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड डैनियल सैम्स| बाहरी किनारा था और विकेट के पीछे अद्भुद कैच किशन द्वारा देखने को मिला| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर बॉल को लपका| सैम्स को जिस काम के लिए लाया गया था उसे अंजाम देते हुए| 13 रन बनाकर शिवम लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ गेंद| दुबे उसे खड़े खड़े ड्राइव करने गए| बॉल ने हल्का सा काँटा बदला और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर किशन के बाएँ ओर हवा में गई| जिसके बाद विकेट के पीछे उड़ता हुआ किशन देखा गया| मोमेंटम अब पूरी तरह से मुंबई की ओर झुकता हुआ| 88/4 चेन्नई, लक्ष्य से 68 रन दूर|
12.4
2
डैनियल सैम्स To शिवम दुबे
स्लोवर बाउंसर!! गैप में उसे पॉइंट की तरफ खेला| जबतक फील्डर गेंद पर आते बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुरा लिया|
12.3
0
डैनियल सैम्स To शिवम दुबे
धीमी गति से डाली गई बॉल| बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की दिशा में खेला| गैप नहीं हासिल हुआ|
12.2
1
डैनियल सैम्स To अंबाती रायडू
सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
12.1
6
डैनियल सैम्स To अंबाती रायडू
छक्का! क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल कर रहे थे और सिक्स जड़ दिया| वाह जी वाह!! गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सही तरीका| पहले से ही बैकफुट पर चले गए थे| छोटी लेंथ की गेंद जैसे ही देखा उसे पुल कर दिया पूरी ताक़त के साथ और छक्का बटोरा|
ओवर की समाप्ति 12 : 79/3
2 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 011.6
श. दुबे
11 (11)
अ. रायडू
23 (26)
ऋ. शौकीन
3-0-13-0
11.6
0
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
अच्छी गेंद!! बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया| एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| 79/3 चेन्नई, जीत के लिए 48 गेंद पर 77 रन चाहिए|
11.5
1
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
ऑफ़ स्टम्प की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से सिंगल हासिल हुआ|
11.4
0
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
एक अहम डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| कोई रन नहीं हुआ|
11.3
0
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
11.2
0
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
बेहतरीन फील्डिंग कैचिंग मिड विकेट पर रोहित द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया और सिंगल बचाया| पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला था|
11.1
1
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से बल्ले का मुंह बंद करते हुए लेग साइड पर मोड़ा| एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 11 : 77/3
9 रन
  • 610.1
  • 010.2
  • 210.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 010.6
अ. रायडू
22 (22)
श. दुबे
10 (9)
र. मेरेडिथ
3-0-20-0
10.6
0
राइली मेरेडिथ To अंबाती रायडू
एक और धीमी गति की गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| 77/3 चेन्नई|
10.5
0
राइली मेरेडिथ To अंबाती रायडू
एक अहम डॉट बॉल यहाँ पर| हल्का सा बॉल को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10.4
1
राइली मेरेडिथ To शिवम दुबे
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.3
2
राइली मेरेडिथ To शिवम दुबे
फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
10.2
0
राइली मेरेडिथ To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
10.1
6
राइली मेरेडिथ To शिवम दुबे
छक्का!!! काफी शानदार शॉट दुबे द्वारा| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी, मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 10 : 68/3
2 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 19.6
श. दुबे
1 (5)
अ. रायडू
22 (20)
ऋ. शौकीन
2-0-11-0
9.6
1
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| 10 ओवर के बाद 68/3 चेन्नई|
9.5
0
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
9.4
0
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9.3
0
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
9.2
0
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
आखिरी समय तक गेंद पर बल्लेबाज़ ने नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
9.1
1
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल निकाला|
शिवम दुबे आये हैं क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए...
ओवर की समाप्ति 9 : 66/3
9 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 1 WD 8.4
  • 48.4
  • 18.5
  • W 8.6
र. उथप्पा
30 (25)
अ. रायडू
21 (19)
ज. उनादकट
2-0-17-1
8.6
W
जयदेव उनादकट To रॉबिन उथप्पा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट डेवाल्ड ब्रेविस बोल्ड जयदेव उनादकट| 50 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| उनादकट ने दिलाया वो ब्रेक थ्रू जिसकी मुंबई को काफी दरकार थी| 30 रन बनाकर उथप्पा लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प पर काफी अधिक शफल कर बैठे थे| वहीँ से गेंद को लेग साइड पर खेला| हवा में गई गेंद, फील्डर स्क्वायर लेग तैनात थे और बॉल सीधा उनके हाथों में चली गई| खुद से बेहद निराश दिखे रॉबिन, मानो जहाँ खेलना चाह रहे थे वहां खेल नहीं पाए|  66/3 चेन्नई, लक्ष्य से 90 रन दूर|
8.5
1
जयदेव उनादकट To अंबाती रायडू
रन आउट का मौका यहाँ पर था लेकिन चूक गए रोहित शर्मा!!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़, अगर ये थ्रो लग जाता तो फ्रेम में भी नहीं थे रायडू| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर रायडू ने खेला और रन लेने भागे| इसी दौरान फील्डर रोहित शर्मा ने शॉर्ट कवर से भागकर गेंद को पकड़ा और उछलकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर थे लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| एक रन मिल गया|
8.4
4
जयदेव उनादकट To अंबाती रायडू
चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा किसी भी फील्डर को दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गैप में खेला| बॉल सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
8.4
wd
जयदेव उनादकट To अंबाती रायडू
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
8.3
1
जयदेव उनादकट To रॉबिन उथप्पा
बल्लेबाज़ ने किया क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
8.2
1
जयदेव उनादकट To अंबाती रायडू
थर्ड मैन की ओर ओर गेंद को खेला, एक रन आया|
8.1
1
जयदेव उनादकट To रॉबिन उथप्पा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को उथप्पा ने हलके हाथों से अपने पास ही डिफेंड करते हुए सिंगल ले लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 57/2
9 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 67.5
  • 17.6
र. उथप्पा
28 (22)
अ. रायडू
15 (16)
ऋ. शौकीन
1-0-9-0
7.6
1
ऋतिक शौकीन To रॉबिन उथप्पा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.5
6
ऋतिक शौकीन To रॉबिन उथप्पा
छक्का!!! उथप्पा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| आगे आकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए और गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर हवा में खेला| सीधे स्टैंड में गई बॉल और मिला छह रन|
7.4
0
ऋतिक शौकीन To रॉबिन उथप्पा
नॉट आउट!!! थर्ड अम्पायर ने इस फैसले को बल्लेबाज़ के पक्ष में दिया| बाल-बाल बचे रॉबिन| ये काफी संदेह भरा कैच था जिसे काफी देर तक बिग स्क्रीन पर देखा गया लेकिन अंत में थर्ड अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| उनका ऐसा मानना था कि कैच पकड़ते वक़्त गेंद का कुछ हिस्सा ज़मीन पर टकरा गया था और ऊँगली भी उसके पीछे नहीं थी| बल्लेबाज़ ने ली होगी चैन की सांस| आगे डाली गई गेंद को रॉबी ने महज़ सामने की तरफ पुश सा किया था| हवा में चली गई थी ये गेंद जिसे बोलर ने अपने दाएं ओर झुकते हुए कैच कर लिया था|
7.3
1
ऋतिक शौकीन To अंबाती रायडू
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल निकाला|
7.2
1
ऋतिक शौकीन To रॉबिन उथप्पा
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
7.1
0
ऋतिक शौकीन To रॉबिन उथप्पा
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 48/2
2 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
र. उथप्पा
20 (17)
अ. रायडू
14 (15)
र. मेरेडिथ
2-0-11-0
6.6
1
राइली मेरेडिथ To रॉबिन उथप्पा
थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए रन लेना चाहते थे उथप्पा| सामने से रायडू ने मना किया| फील्डर ने गेंद को स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| बल्लेबाजों ने ओवर थ्रो के रूप में एक रन ले लिया|
6.5
1
राइली मेरेडिथ To अंबाती रायडू
ऑफ साइड की तरफ गेंद को खेला, एक रन आ गया|
6.4
0
राइली मेरेडिथ To अंबाती रायडू
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|
6.3
0
राइली मेरेडिथ To अंबाती रायडू
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.2
0
राइली मेरेडिथ To अंबाती रायडू
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
6.1
0
राइली मेरेडिथ To अंबाती रायडू
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक| इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 46/2 मुंबई, लक्ष्य से अभी भी 110 रन दूर| चेन्नई ने इस रन चेज़ में मुंबई जैसी ही शुरुआत की लेकिन उथप्पा और रायडू ने पारी को सम्भाला है| टीम को इस जोड़ी से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी|
ओवर की समाप्ति 6 : 46/2
8 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 65.6
र. उथप्पा
19 (16)
अ. रायडू
13 (10)
ज. उनादकट
1-0-8-0
5.6
6
जयदेव उनादकट To रॉबिन उथप्पा
सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई| 6 ओवर के बाद 46/2 चेन्नई|
5.5
0
जयदेव उनादकट To रॉबिन उथप्पा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
5.4
1
जयदेव उनादकट To अंबाती रायडू
पॉइंट की तरफ गेंद को खेलकर एक रन पूरा किया|
5.3
0
जयदेव उनादकट To अंबाती रायडू
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
5.2
1
जयदेव उनादकट To रॉबिन उथप्पा
इस दफ़ा उथप्पा ने हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन निकाला|
5.1
0
जयदेव उनादकट To रॉबिन उथप्पा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला, रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 5 : 38/2
9 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 14.6
र. उथप्पा
12 (12)
अ. रायडू
12 (8)
र. मेरेडिथ
1-0-9-0
4.6
1
राइली मेरेडिथ To रॉबिन उथप्पा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 38/2 चेन्नई|
4.5
4
राइली मेरेडिथ To रॉबिन उथप्पा
चौका! एक और कड़क ड्राइव रॉबिन द्वारा!! गेंद गोली की रफ़्तार से कवर्स बाउंड्री की तरफ गई| फील्डर स्काई ने उसका पीछा भी किया लेकिन गेंद इस रेस को जीत गई और चौका मिल गया|
4.4
0
राइली मेरेडिथ To रॉबिन उथप्पा
स्ट्रेट ड्राइव उथप्पा द्वारा लेकिन गेंद सीधा जाकर बोलिंग एंड पर लगी विकेटों से जा टकराई| कोई रन नहीं हुआ|
4.3
4
राइली मेरेडिथ To रॉबिन उथप्पा
चौका! वाओ वाट अ शॉट!! एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया पॉइंट की तरफ और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| फील्डर वहां पर तैनात थे लेकिन गेंद उनसे काफी दूर से निकल गई|
4.2
0
राइली मेरेडिथ To रॉबिन उथप्पा
एक और डॉट बॉल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
4.1
0
राइली मेरेडिथ To रॉबिन उथप्पा
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 4 : 29/2
7 रन
  • 1 LB 3.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 63.4
  • 03.5
  • 03.6
अ. रायडू
12 (8)
र. उथप्पा
3 (6)
ज. बुमराह
2-0-12-0
3.6
0
जसप्रीत बुमराह To अंबाती रायडू
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को देखते हुए डक कर दिया| 4 के बाद 29/2 चेन्नई|
3.5
0
जसप्रीत बुमराह To अंबाती रायडू
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|
3.4
6
जसप्रीत बुमराह To अंबाती रायडू
छक्का! एक और बाउंसर!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए अंबाती ने लेग साइड पर इस गेंद को पुल कर दिया| संपर्क इतना बढ़िया हुआ की गेंद बल्ले से लगते ही बाउंड्री लाइन की ओर निकल गई| अंत में छह रन मिल गया|
3.3
0
जसप्रीत बुमराह To अंबाती रायडू
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
3.2
0
जसप्रीत बुमराह To अंबाती रायडू
शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
3.1
lb
जसप्रीत बुमराह To रॉबिन उथप्पा
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! पैड्स पर मारने गए थे, वहीँ मारा भी| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 22/2
7 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • W 2.3
  • 62.4
  • 02.5
  • 02.6
अ. रायडू
6 (3)
र. उथप्पा
3 (5)
ड. सैम्स
2-0-16-2
2.6
0
डैनियल सैम्स To अंबाती रायडू
डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! शॉटपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से रोका|
2.5
0
डैनियल सैम्स To अंबाती रायडू
ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
2.4
6
डैनियल सैम्स To अंबाती रायडू
छक्का!!! इसी के साथ अंबाती रायडू ने अपना खाता खोला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर फाइन लेग की ओर पुल शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
अंबाती रायडू बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
2.3
W
डैनियल सैम्स To मिचेल सैंटनर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जयदेव उनादकट बोल्ड डैनियल सैम्स| एक नहीं दो विकेट्स अब मुंबई के लिए लेते हुए सैम्स| 11 रन बनाकर सैंटनर भी पवेलियन की तरफ लौट गए| पिछली बार तो पटकी हुई गेंद पर बाउंड्री लगा दी थी लेकिन इस बार उसी लेंथ की गेंद पर शॉट लगाने में असफल रहे| पुल लगाने गए लेकिन गति से चकमा खाए| शॉट खेलने में लेट हुए| बल्ले पर स्लाइस हो गई गेंद और हवा में खिल गई| मिड ऑन फील्डर उनादकट ने पकड़ा एक बढ़िया जज कैच| 16/2 चेन्नई|
2.2
1
डैनियल सैम्स To रॉबिन उथप्पा
हलके हाथों से मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|
2.1
0
डैनियल सैम्स To रॉबिन उथप्पा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/1
6 रन
  • 11.1
  • 1 WD 1.2
  • 11.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 21.6
म. सैंटनर
11 (8)
र. उथप्पा
2 (3)
ज. बुमराह
1-0-6-0
1.6
2
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
इस बार शरीर पर डाली गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| 15/1 चेन्नई|
1.5
0
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
छोटी लेंथ| आउट साइड ऑफ़ स्टम्प थी जिसे मिचेल ने लीव कर दिया कीपर के लिए| कोई रन नहीं हुआ यहाँ|
1.4
1
जसप्रीत बुमराह To रॉबिन उथप्पा
इस बार समझदारी के साथ उथप्पा ने बॉल को पॉइंट की तरफ खेला| गैप मिला और सिंगल हासिल कर लिया|
1.3
0
जसप्रीत बुमराह To रॉबिन उथप्पा
वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|
1.2
1
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
बाहरी किनारा!! दूसरे स्लिप के काफी दूर से निकल गई ये गेंद और थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से सिंगल का मौका बन पाया| आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए थे जहाँ से बाहरी किनारा लगा था|
1.2
wd
जसप्रीत बुमराह To मिचेल सैंटनर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.1
1
जसप्रीत बुमराह To रॉबिन उथप्पा
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर जसप्रीत बुमराह आए हैं..
ओवर की समाप्ति 1 : 9/1
9 रन
  • W 0.1
  • 1 WD 0.2
  • 00.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 40.6
म. सैंटनर
8 (5)
र. उथप्पा
0 (0)
ड. सैम्स
1-0-9-1
0.6
4
डैनियल सैम्स To मिचेल सैंटनर
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद जिसे मिच ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा| शॉट में बढ़िया टाइमिंग थी जिसकी वजह से तीन टप्पे बाद बाउंड्री लाइन पार कर गई ये गेंद| 9/1 चेन्नई|
0.5
0
डैनियल सैम्स To मिचेल सैंटनर
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
0.4
4
डैनियल सैम्स To मिचेल सैंटनर
चौका!!! इसी के साथ चेन्नई की टीम के लिए पहली बाउंड्री आती हुई!! आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0.3
0
डैनियल सैम्स To मिचेल सैंटनर
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
0.2
0
डैनियल सैम्स To मिचेल सैंटनर
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
0.2
wd
डैनियल सैम्स To मिचेल सैंटनर
वाइड!!! कीपर के द्वारा किय गया कैच आउट की अपील, अम्पायर ने मना किया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई, अम्पायर ने वाइड दिया|
मिचेल सैंटनर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
0.1
W
डैनियल सैम्स To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट तिलक वर्मा बोल्ड डैनियल सैम्स| शून्य पर मुंबई का भी विकेट गिरा था और शून्य पर चेन्नई ने भी गंवाया अपना पहला विकेट| पिछले मुकाबले के हीरो ऋतुराज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| शानदार शुरुआत मुंबई द्वारा देखने को मिली| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई छोटी गेंद को कट लगाया बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| तिलक वहां पर तैनात थे जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| मुंबई के खैमे में ख़ुशी की लहर| ये मुकाबला रोमांचक होने वाला है दोस्तों| 0/1 चेन्नई|
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मुकेश चौधरी
  • अंपायर ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड, उल्हास गान्धे, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement