Advertisement
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 26 Commentary, Live Updates

लखनऊ vs दिल्ली, 2024 - टी-20 Live Commentary

लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 26, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ , Apr 12, 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
167/7 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
170/4 (18.1)
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कुलदीप यादव
    3/20(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस लीग के अगले मैच के साथ जो पंजाब और राजस्थान के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कुलदीप यादव को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि जब मैं पूरी तरह से फिट नहीं था तब गेंदबाज़ी करना मुश्किल हो रहा था और मैं पहले मैच में चोटिल भी हो गया था| बाहर रहकर अपनी टीम को बीच के ओवरों में जूझता देख काफी मुश्किल था| आगे कुलदीप ने कहा कि रन गति पर रोक लगाने के लिए बीच के ओवरों में विकेट निकालना महत्वपूर्ण होता है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे सबसे अच्छा तब लगा जब मैंने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया|
विनिंग कप्तान ऋषभ पन्त ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि जीत हासिल करने के बाद अच्छा लग रहा है| हाँ इतनी सारी इंजरी के बाद टीम को फिर से बना पाना आसान नहीं हो पाता| अपने बल्लेबाज़ी क्रम पर कहा कि मैं परिस्थिति के अनुसार अपने आपको बल्लेबाज़ी में सेट करने को देखूंगा|
मैच गंवाकर बात करने आए लखनऊ टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने बताया कि हमने अपने टोटल स्कोर में 20 रन कम बनाया था जिसके कारण हम मुकाबले को अपने नाम नहीं कर पाए| आगे राहुल ने कहा कि आयुष बदोनी ने आज काफी शानदार बल्लेबाज़ी की है और गैप में खेलते हुए रन बनाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने सेट बल्लेबाज़ का कैच ड्रॉप कर दिया जो हमें भारी पड़ा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस दौरान कुलदीप यादव ने महज़ 20 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके और बल्लेबाज़ी क्रम की कमर तोड़ दी| यहाँ से ऐसा लगा कि लखनऊ की टीम 120 के आस-पास निपट जायेगी लेकिन वहां से आयुष बदोनी ने 55 रनों की नाबाद अर्ध शतकीय पारी खेलते हुए टीम को 167 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया| लखनऊ के डिफेंड करने वाले आंकड़े को देखकर ऐसा लगा था कि वो इसे भी डिफेंड कर जायेंगे लेकिन कप्तान पन्त और जेक की जोड़ी ने बेहतरीन साझेदारी करते हुए ये सुनिश्चित किया कि टीम जीत के साथ दो महत्वपूर्ण अंक हासिल कर सके| हाँ आज के इस मैच में कप्तान राहुल को उनके तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव की कमी ज़रूर खली होगी| मयंक ने अपनी शानदार गेंदबाजी से लखनऊ को कुछ मुकाबला जिताया है लेकिन उनकी गैर मौजूदगी आज लखनऊ के लिए हार का एक अहम सबब बनी है|
साथ ही साथ कप्तान ऋषभ पन्त से भी हमें वो सब कुछ आज की इस पारी में नज़र आया जो वो चोटिल होने से पहले खेला करते थे| इस दो महत्वपूर्ण अंक के साथ दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल के दाव पेंच में खुद को बनाए रखा है| कुल 4 अंकों के साथ अब वो अंक तालिका में बेंगलुरु से ऊपर आ गए हैं| वहीँ टॉस जीतकर आज कप्तान लोकेश राहुल का फैसला ग़लत साबित हो गया| हालाँकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उनकी शुरुआत 28 रनों की तो हुई लेकिन उसके बाद विकटों के पतन का एक तूफ़ान सा आया| 28/0 से 94/7 हो गई थी लखनऊ की टीम|
जो कभी नहीं हुआ वो आज हो गया है दोस्तों!! दिल्ली ने तोड़ा लखनऊ का डिफेंड करने वाला रिकॉर्ड| लगातार 13 मुकाबलों में 160 या उससे अधिक रनों को डिफेंड किया था लखनऊ ने लेकिन आज दिल्ली के हत्थे चढ़ गई राहुल एंड आर्मी| ऋषभ पन्त (41) और जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (55) के बीच हुई 77 रनों की साझेदारी ने इस मुकाबले में उनकी टीम को ऊपर ला दिया है| फ़्रेज़र-मैकगर्क को दिल्ली ने मौका दिया और उन्होंने टीम को उस कगार पर पहुंचाया जहाँ से दिल्ली ने मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया|
18.1
6
अरशद खान To ट्रिस्टन स्टब्स
छक्का!! इसी के साथ दिल्ली ने लखनऊ की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से आता हुआ विनिंग शॉट!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी बीच पूरी दिल्ली की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर की समाप्ति 18 : 164/4
6 रन
  • 017.1
  • 217.2
  • 117.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 017.6
श. होप
11 (10)
ट. स्टब्स
9 (8)
यश ठाकुर
4-0-31-1
17.6
0
यश ठाकुर To शाइ होप
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को होप ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुश किया| गेंद टप्पा खाती हुई फील्डर के पास गई| रन नहीं मिल सका| दिल्ली को अब जीत के लिए बस 12 गेंदों पर 4 रनों की दरकार है|
17.5
1
यश ठाकुर To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.4
2
यश ठाकुर To ट्रिस्टन स्टब्स
दुग्गी!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन ले लिया| 14 गेंदों पर 5 रनों की दरकार है|
17.3
1
यश ठाकुर To शाइ होप
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन ले लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 15 गेंदों पर 7 रनों की दरकार है|
17.2
2
यश ठाकुर To शाइ होप
दुग्गी!! एक बार फिर से फुल लेंथ की गेंद डाली गई| जिसको बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर 2 रन हासिल कर लिया|
17.1
0
यश ठाकुर To शाइ होप
डॉट गेंद!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 17 : 158/4
8 रन
  • 116.1
  • 216.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 216.6
ट. स्टब्स
6 (6)
श. होप
8 (6)
क. पंड्या
3-0-45-0
16.6
2
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
दुग्गी!! विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर रिवर्स स्वीप शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया| 18 गेंदों पर अब 10 रनों की दरकार है|
16.5
1
क्रुणाल पंड्या To शाइ होप
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
16.4
1
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.3
1
क्रुणाल पंड्या To शाइ होप
एक रन!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.2
2
क्रुणाल पंड्या To शाइ होप
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन पूरा किया|
16.1
1
क्रुणाल पंड्या To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 150/4
5 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • W 15.3
  • 415.4
  • 015.5
  • 015.6
श. होप
4 (3)
ट. स्टब्स
2 (3)
र. बिश्नोई
4-0-25-2
15.6
0
रवि बिश्नोई To शाइ होप
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है|
15.5
0
रवि बिश्नोई To शाइ होप
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|
15.4
4
रवि बिश्नोई To शाइ होप
चौका!! इसी के साथ शाइ होप ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर कवर की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
शाई होप अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं...
15.3
W
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत OUT!
आउट!! स्टम्प!! कप्तान ऋषभ पंत 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! रवि बिश्नोई के हाथ लगी दूसरी विकेट!! क्या यहाँ से मुकाबला घूमेगा? शायद नहीं| इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर लोकेश राहुल के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने बॉल को पकड़ा और स्टंप्स पर लगा दिया| इसी बीच पंत के हाथ से बल्ला निकल गया और राहुल के पैर को जा लगा| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 146/4 है दिल्ली, जीत के लिए 27 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
15.2
1
रवि बिश्नोई To ट्रिस्टन स्टब्स
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर एक रन लिया|
15.1
0
रवि बिश्नोई To ट्रिस्टन स्टब्स
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 15 : 145/3
9 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 214.3
  • W 14.4
  • 114.5
  • 414.6
ऋ. पंत
41 (23)
ट. स्टब्स
1 (1)
नवीन
3-0-24-1
14.6
4
नवीन-उल-हक़ To ऋषभ पंत
चौका!! ऋषभ पंत के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.5
1
नवीन-उल-हक़ To ट्रिस्टन स्टब्स
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
14.4
W
नवीन-उल-हक़ To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क OUT!
आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ!! नवीन-उल-हक़ के हाथ लगी पहली विकेट!! 77 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर स्लाइस किया| हवा में गई गेंद और फील्डर वहां मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 140/3 दिल्ली|
14.3
2
नवीन-उल-हक़ To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
14.2
1
नवीन-उल-हक़ To ऋषभ पंत
सिंगल से ही काम चलाना होगा| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
14.1
1
नवीन-उल-हक़ To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
सिंगल!! इस गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 136/2
15 रन
  • 413.1
  • 313.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 613.5
  • 013.6
ऋ. पंत
36 (21)
जेक फ़्रेज़र
52 (32)
यश ठाकुर
3-0-25-1
13.6
0
यश ठाकुर To ऋषभ पंत
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार लेग साइड के बाहर थी गेंद| शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| बल्ले के नीचे से गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
13.5
6
यश ठाकुर To ऋषभ पंत
छक्का! कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| ये कमाल का शॉट अपने पन्त साहब ने लगाया है| मुकाबला अब पूरी तरह से दिल्ली की तरफ झुक गया है|
13.4
1
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
13.3
1
यश ठाकुर To ऋषभ पंत
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को पॉइंट की ओर कट किया एक रन के लिए|
13.2
3
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
तीन रन यहाँ पर हासिल हो जाएगा| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|
13.1
4
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया थर्ड मैन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 121/2
21 रन
  • 1 WD 12.1
  • 612.1
  • 612.2
  • 612.3
  • 1 WD 12.4
  • 012.4
  • 012.5
  • 112.6
जेक फ़्रेज़र
44 (29)
ऋ. पंत
29 (18)
क. पंड्या
2-0-37-0
12.6
1
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की ओर खेला गया शॉट जहाँ से एक रन मिला|
12.5
0
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
12.4
0
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
डॉट गेंद!! इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
12.4
wd
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ से दूर रखने के चक्कर में वाइड डाल बैठे हैं|
12.3
6
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
हैट्रिक छक्का यहाँ पर आता हुआ| मुकाबला अब पूरी तरह से दिल्ली के पक्ष में चला जा रहा है| जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क अब काफी तेज़ी से अपनी टीम के लिए रन्स बना रहे हैं| इस बार सामने की तरफ बड़ा शॉट खेला और छह रन हासिल किया|
12.2
6
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
छक्का! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर जेक के बल्ले से आता हुआ| कवर्स की तरफ घुटना टिकाकर इस गेंद पर शॉट लगाया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
12.1
6
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
12.1
wd
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ से दूर रखने के चक्कर में बाहर डाल बैठे गेंद|
ओवर की समाप्ति 12 : 100/2
10 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 411.4
  • 011.5
  • 411.6
ऋ. पंत
29 (18)
जेक फ़्रेज़र
25 (23)
म. स्टोइनिस
1-0-10-0
11.6
4
मार्कस स्टोइनिस To ऋषभ पंत
चौका! गिरते पड़ते पन्त ने लगाया चौका!!! एक बेहतरीन लैप शॉट!!! काफी मुश्किल होता है ये शॉट| देखने में जितना खूबसूरत, लगाने में उतना ही मुश्किल| ऑफ स्टंप के काफी बाहर जाकर पन्त ने गिरते हुए गेंद पर लैप शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
11.5
0
मार्कस स्टोइनिस To ऋषभ पंत
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11.4
4
मार्कस स्टोइनिस To ऋषभ पंत
चौका!! कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जानबूझकर रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा कीपर के ऊपर से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
11.3
1
मार्कस स्टोइनिस To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
सिंगल!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
11.2
0
मार्कस स्टोइनिस To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
कैच ड्रॉप!! 24 रनों पर फ़्रेज़र-मैकगर्क को मिला एक बड़ा जीवन दान| शॉर्ट कवर पर बिश्नोई ने एक आसान सा कैच टपका दिया| ये कैच लखनऊ की टीम को काफी महंगा पड़ सकता है यहाँ पर| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की छोटी गेंद को कवर्स की तरफ हवा में शॉट लगा दिया था| बॉल सीधा फील्डर की तरफ गई| घुटनों पर बैठकर रवी ने उसे लपकना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई|
11.1
1
मार्कस स्टोइनिस To ऋषभ पंत
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद को हीव किया लेग साइड की तरफ| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 11 : 90/2
15 रन
  • 110.1
  • 210.2
  • 110.3
  • 610.4
  • 410.5
  • 110.6
ऋ. पंत
20 (14)
जेक फ़्रेज़र
24 (21)
र. बिश्नोई
3-0-20-1
10.6
1
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| अब 54 गेंदों पर 78 रनों की दरकार है| इस बार बाहर की गेंद पर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10.5
4
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
चौका! पहले छक्का और अब चौका लगाकर पन्त ने ओवर को बड़ा बना लिया है| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर कट कर दिया मिड ऑफ़ की तरफ चार रनों के लिए|
10.4
6
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
छक्का! डाउन द ट्रैक!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| इस बल्लेबाज़ का क्रीज़ पर अपनी टीम के लिए टिके रहना बेहद ज़रूरी है|
10.3
1
रवि बिश्नोई To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| स्लॉग किया इस बार लॉन्ग ऑन की ओर एक रन के लिए| डीप में फील्डर नवीन ने इसे फील्ड किया है|
10.2
2
रवि बिश्नोई To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
10.1
1
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से गेंद को सामने की तरफ पुश किया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 10 : 75/2
2 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 09.6
जेक फ़्रेज़र
21 (19)
ऋ. पंत
8 (10)
यश ठाकुर
2-0-10-1
9.6
0
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
इस बार अपनी गति और लाइन से गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ चारों खाने चित कर दिया!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई और रन नहीं मिल पाया|
9.5
1
यश ठाकुर To ऋषभ पंत
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन लिया|
9.4
1
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन पूरा किया|
9.3
0
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिला!! प्ले एंड मिस!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
9.2
0
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
लेग स्टंप पर डाली गई यॉर्कर लाइन की बॉल को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद टप्पा खाती हुई कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|
9.1
0
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 9 : 73/2
4 रन
  • 28.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
ऋ. पंत
7 (9)
जेक फ़्रेज़र
20 (14)
र. बिश्नोई
2-0-5-1
8.6
0
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
8.5
1
रवि बिश्नोई To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
8.4
1
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
आगे डाली गई गेंद को ऋषभ पंत ने लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए एक रन हासिल किया|
8.3
0
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
इस बार बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया लेकिन फील्डर पूरन वहां मौजूद थे| रन नहीं मिल पाया|
8.2
0
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारों खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट ओर कट शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
8.1
2
रवि बिश्नोई To ऋषभ पंत
दुग्गी!! ऊपर डाली गई गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 69/2
6 रन
  • 17.1
  • 27.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
ऋ. पंत
4 (4)
जेक फ़्रेज़र
19 (13)
नवीन
2-0-15-0
7.6
1
नवीन-उल-हक़ To ऋषभ पंत
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| 8 ओवर के बाद 69/2 दिल्ली, जीत के लिए 72 गेंदों पर 99 रनों की दरकार है|
7.5
1
नवीन-उल-हक़ To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.4
1
नवीन-उल-हक़ To ऋषभ पंत
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
7.3
0
नवीन-उल-हक़ To ऋषभ पंत
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
7.2
2
नवीन-उल-हक़ To ऋषभ पंत
दो रनों के साथ पन्त ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से दो रन हासिल हुआ|
7.1
1
नवीन-उल-हक़ To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार हार्ड लेंथ गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
ऋषभ पन्त अब क्रीज़ में बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 7 : 63/2
1 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 06.5
  • W 6.6
प. शॉ
32 (22)
जेक फ़्रेज़र
17 (11)
र. बिश्नोई
1-0-1-1
6.6
W
रवि बिश्नोई To पृथ्वी शॉ OUT!
आउट!! कैच आउट!! दिल्ली की टीम को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका!! पृथ्वी शॉ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! रवि बिश्नोई के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में स्वीप शॉट लगाया| शॉट में ताक़त नहीं लगा पाए| फील्डर निकोलस पूरन वहां मौजूद थे जिन्होंने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| लखनऊ को मुकाबले में वापसी करने का मौका मिल गया है| 63/2 दिल्ली|
6.5
0
रवि बिश्नोई To पृथ्वी शॉ
डॉट गेंद!! लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की लाइन से बीट हो गए| इसी बीच बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
6.4
0
रवि बिश्नोई To पृथ्वी शॉ
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
6.3
1
रवि बिश्नोई To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
6.2
0
रवि बिश्नोई To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से आई और बल्ले को बीट करती हुई थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
6.1
0
रवि बिश्नोई To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड किया|
टाइम आउट का समय हुआ है| अब ढाई मिनट का समय है दोनों ही टीमों के पास जहाँ से रणनीति बनाई जायेगी| मुकाबला अभी बराबरी पर है लेकिन ये पॉवर प्ले अभी तक दिल्ली के बल्लेबाजों के नाम रहा है| अब यहाँ से देखना ये है कि लखनऊ के गेंदबाज़ किस तरह से यहाँ पर वापसी करते हैं|
ओवर की समाप्ति 6 : 62/1
17 रन
  • 15.1
  • 5 WD 5.2
  • 1 LB 5.2
  • 45.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 25.6
प. शॉ
32 (19)
जेक फ़्रेज़र
16 (8)
क. पंड्या
1-0-16-0
5.6
2
क्रुणाल पंड्या To पृथ्वी शॉ
नॉट आउट!! लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और पहला रन तेज़ी से पूरा किया| जिसके बाद दूसरे के लिए भागे बल्लेबाज़| ऐसे में फील्डर ने गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| राहुल ने फिर बॉल को पकड़कर स्टंप पर लगाया और रन आउट की अपील करने लगे| फील्ड अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने से पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ में तेज़ी से आ गए थे और बाद में गेंद स्टंप्स पर लगाई गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला और 2 रन मिल गया यहाँ पर|
5.5
0
क्रुणाल पंड्या To पृथ्वी शॉ
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5.4
4
क्रुणाल पंड्या To पृथ्वी शॉ
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री पृथ्वी शॉ के बल्ले से आती हुई!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.3
4
क्रुणाल पंड्या To पृथ्वी शॉ
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
5.2
lb
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
लेग बाई के रूप में आया दो रन!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला 2 रन|
5.2
wd
क्रुणाल पंड्या To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ के साथ कीपर को भी चकमा देती हुई फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
5.1
1
क्रुणाल पंड्या To पृथ्वी शॉ
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 5 : 45/1
15 रन
  • 44.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 64.4
  • 04.5
  • 44.6
जेक फ़्रेज़र
16 (7)
प. शॉ
21 (14)
अ. खान
3-0-28-0
4.6
4
अरशद खान To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| 5 के बाद 45/1 दिल्ली| रन चेज़ में एक शानदार शुरुआत हुई है|
4.5
0
अरशद खान To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|
4.4
6
अरशद खान To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
छक्का! दूसरा बड़ा शॉट जेक के बल्ले से आता हुआ| फ्रंट फुट पर रहकर इस शॉट को खेला| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए मिड विकेट बाउंड्री के पार|
4.3
0
अरशद खान To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
4.2
1
अरशद खान To पृथ्वी शॉ
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
4.1
4
अरशद खान To पृथ्वी शॉ
चौका! एक बढ़िया शॉट शॉ के बल्ले से आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 4 : 30/1
8 रन
  • 03.1
  • 23.2
  • W 3.3
  • 03.4
  • 63.5
  • 03.6
जेक फ़्रेज़र
6 (3)
प. शॉ
16 (12)
यश ठाकुर
1-0-8-1
3.6
0
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3.5
6
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
छक्का!! इसी के साथ जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3.4
0
यश ठाकुर To जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
3.3
W
यश ठाकुर To डेविड वॉर्नर OUT!
आउट!!! बोल्ड हो गए यहाँ पर वॉर्नर!! यश ठाकुर के हाथ लगी पहली विकेट| 8 रन डेविड वॉर्नर के खाते में गए हैं| निराशाजनक आउट हुए हैं वॉर्नर यहाँ पर| शरीर से लगने के बाद ज़मीन पर टप्पा खाई और विकटों से जा टकराई ये गेंद| किस्मत का साथ आज गेंदबाज़ के पास है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की लेंथ गेंद पर शफल करते हुए पुल शॉट लगाने गए| गति और उछाल से बीट हुए| शरीर पर लगकर विकटों की तरफ गई गेंद और उससे टकरा गई| इस बीच डेविड ने बल्ले से गेंद को रोकना भी चाहा लेकिन लेट हो गए| 24/1 दिल्ली|
3.2
2
यश ठाकुर To डेविड वॉर्नर
दुग्गी!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|
3.1
0
यश ठाकुर To डेविड वॉर्नर
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ कट किया| मिस टाइम हुआ| फील्डर ने उसे फील्ड किया| इसी बीच दर्द में नज़र आये हैं वॉर्नर| ऐसा लग रहा है कि उनके हाथों में चोट लगी है|
ओवर की समाप्ति 3 : 22/0
6 रन
  • 12.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 42.5
  • 02.6
प. शॉ
16 (12)
ड. वॉर्नर
6 (6)
अ. खान
2-0-13-0
2.6
0
अरशद खान To पृथ्वी शॉ
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 3 के बाद 22/0 दिल्ली|
2.5
4
अरशद खान To पृथ्वी शॉ
चौका! सामने की तरफ प्रहार किया है| बल्ले को रोका नहीं शॉ ने यहाँ पर जो सही सोच भी है| गेंदबाज़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
2.4
0
अरशद खान To पृथ्वी शॉ
हार्ड लेन्थ गेंद| पड़कर अंदर की तरफ आई| डिफेंड करने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
2.3
0
अरशद खान To पृथ्वी शॉ
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| डिफेंड करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
2.2
1
अरशद खान To डेविड वॉर्नर
सिंगल!! तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद| वॉर्नर ने इसपर पुल शॉट लगाया और गैप से एक रन हासिल कर लिया|
2.1
1
अरशद खान To पृथ्वी शॉ
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट कवर्स की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| मार्कस ने इस गेंद को पकड़ा और थ्रो भी किया लेकिन विकटों से काफी दूर रह गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 16/0
9 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
ड. वॉर्नर
5 (5)
प. शॉ
11 (7)
नवीन
1-0-9-0
1.6
0
नवीन-उल-हक़ To डेविड वॉर्नर
प्ले एंड मिस!! शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाने चाहते थे लेकिन गति और लाइन से पूरी तरह से चकमा खा गए| बल्ले पर ना लगकर शरीर से जा लगी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 16/0 दिल्ली|
1.5
1
नवीन-उल-हक़ To पृथ्वी शॉ
क्विक सिंगल!! ऑफ़ ड्राइव करना चाहते थे| बल्ले के अंदरूनी भाग को लगकर सामने की तरफ गई गेंद जहाँ से तेज़ी से भागते हुए एक रन हासिल किया| फुल बॉल डालकर स्विंग कराने के चक्कर में हैं गेंदबाज़|
1.4
0
नवीन-उल-हक़ To पृथ्वी शॉ
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| ये अच्छी लाइन है शॉ के लिए|
1.3
4
नवीन-उल-हक़ To पृथ्वी शॉ
चौका! बैक टू बैक बाउंड्री शॉ के बल्ले से आती हुई| इस बार तो ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
1.2
4
नवीन-उल-हक़ To पृथ्वी शॉ
चौका! शॉ के बल्ले से निकली पहली बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
1.1
0
नवीन-उल-हक़ To पृथ्वी शॉ
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर नवीन-उल-हक़ आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 40.6
ड. वॉर्नर
5 (4)
प. शॉ
2 (2)
अ. खान
1-0-7-0
0.6
4
अरशद खान To डेविड वॉर्नर
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में वॉर्नर के बल्ले से आती हुई| लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 7/0 दिल्ली|
0.5
1
अरशद खान To पृथ्वी शॉ
एक और छोटी गेंद शॉ के लिए| हलके हाथों से बल्ले का मुंह बंद करते हुए लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
0.4
1
अरशद खान To डेविड वॉर्नर
सिंगल!! पहला रन यहाँ पर वॉर्नर के बल्ले से आता हुआ| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
0.3
0
अरशद खान To डेविड वॉर्नर
एक और डॉट गेंद!! शानदार बॉल थी जिसने बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| अंदर वाली गेंद के लिए खेले लेकिन आउट स्विंग होकर बल्लेबाज़ को चकमा दे गई गेंद|  कोई रन नहीं हुआ|
0.2
0
अरशद खान To डेविड वॉर्नर
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| दूर से ही खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.1
1
अरशद खान To पृथ्वी शॉ
सिंगल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है!! हार्ड लेंथ गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| गैप मिला उस तरफ जहाँ से एक रन हासिल हो गया| अरशद की इस गेंद पर गति भी देखने को मिली है|
मैच की जानकारी
  • स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • मौसम साफ़
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव
  • अंपायर यशवंत बर्डे, रोहन पंडित, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement