Advertisement
Advertisement

किंग्स XI पंजाब vs दिल्ली कैपिटल्स, Match 38 Commentary, Live Updates

पंजाब vs दिल्ली, 2020 - T20 Live Commentary

किंग्स XI पंजाब vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
Match 38, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई , Oct 20, 2020
किंग्स XI पंजाब किंग्स XI पंजाब
167/5 (19.0/20)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
164/5 (20.0/20)
किंग्स XI पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    शिखर धवन
    106(61)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला पंजाब ने दिल्ली को 5 विकटों से हरा दिया और 2 अहम अंक हसिल कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात यहाँ बैंगलोर और कोलकाता के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि अबु धाबी के मैदान पर| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शिखर धवन को उनके लाजवाब शतक के लिए दिया गया| जिसके बाद बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये दो बैक टू बैक शतक से मैं खुश हूँ लेकिन वो जीत में आता तो और ख़ुशी होती| आगे कहा कि हाँ एक छोर से मैं टिका हुआ था लेकिन दूसरे छोर से कोई मेरा साथ नहीं दे पा रहा था इसलिए मैंने खुद पर ज़िम्मेदारी ली| मैं लगातार स्कोर कर रहा हूँ इसलिए मुझमें काफी आत्मविश्वास आया है| नहीं मुझे इस कीर्तिमान के बारे में नहीं पता था कि दो बैक टू बैक शतक जड़ने वाला मैं पहला खिलाड़ी बना हूँ|
मैच जीतने के बाद बात करने आए पंजाब के कप्तान के एल राहुल ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि आज के मुकाबले को जीतकर हमने 2 अहम अंक हासिल कर लिया| जिस तरह से पूरन और गेल ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी किया वो काबिले तारीफ़ है| हाँ लास्ट में मुकाबला थोड़ा फस्ता हुआ नज़र आया लेकिन जेम्स नीषम और हूडा ने अपनी समझेदारी से मैच को समाप्त किया| जाते-जाते राहुल ने कहा कि अब हमारी नज़र आगे आने वाले मुकाबले के ऊपर होगी| हम अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर आयेंगे और मैच को जीतने की हर एक मुमकिन कोशिश करेंगे|
लूजिंग कप्तान श्रेयस कप्तान ने कहा कि हमे लगता है कि हम 10 रन कम थे लेकिन हमने इस मुकाबले से काफी कुछ सीखा है| धवन की पारी लाजवाब रही जिससे टीम को एक नयी जान आ गई| हाँ तुषार कुछ रन के लिए गए लेकिन उन्हें भी सेख मिली होगी| इस हार मिली सीख पर कहा कि मैं खुश हूँ कि हमे ऐसी हर मिली इस वक़्त जो हमारे मनोबल को झुकाएगा नहीं बल्कि और बढ़ा देगा|
164 रनों को डिफेंड करने मैदान पर आए दिल्ली के कप्तान ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे सफ़ल गेंदबाज़ रहे कगिसो रबाडा (4-0-27-2) जिन्होंने दो सफ़लता हासिल किया| उनका साथ देते हुए अक्षर पटेल और आर अश्विन को 1-1 विकेट हाथ लगी| शुरुआत में कैच ड्रॉप और निकोलस पूरन का रन आउट छोड़ना दिल्ली को काफी महंगा पड़ा| इस तरह के गेम में जब आप कैच और रन आउट जैसे मौके को गंवाते हैं तो यकीनन आप मैच में काफी पीछे रह जाते हैं| पूरन को मिला जीवनदान का फ़ायदा उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए उठाया| जिसके कारण आज दिल्ली को 5 विकटों से शिकस्त का सामना करना पड़ा|
निकोलस पूरन की तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब ने दिल्ली को 5 विकटों से हरा दिया| 165 रनों को हासिल करने मैदान पर आई पंजाब की शुरुआत सही नही रही| पहले विकेट के रूप में इनफॉर्म बल्लेबाज़ के एल राहुल (15) रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हो गए| उनके बाद क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी करने आए क्रिस गेल (29) ने कुछ बड़े शॉट ज़रूर लगाए लेकिन एक बार फिर से अश्विन को अपना विकेट दे बैठे| दूसरी ओर एक रन लेने के चक्कर में मयंक अगरवाल 5 रन ही टीम के लिए बना सके| वहीँ एक छोर से बल्लेबाज़ी करते हुए निकोलस पूरन (53) ने अपना दूसरा अर्धशतक पूरा करते हुए टीम के स्कोर को 120 के पार ले गए| इस बीच उन्हें भी एक रन आउट के रूप में जीवनदान मिला था| उनका साथ देते हुए ग्लेन मैक्सवेल (32 ) ने भी सूझ बूझ वाली पारी खेली लेकिन रबाडा के गेंद को स्टैंड में मारने गए और पन्त के शानदार का का शिकार हो गए| अंत में दीपक हूडा (15) के साथ मिलकर जेम्स नीषम (10) ने छक्के के साथ मुकबले को जिताया|
सुपर ओवर!!! जी नहीं, पंजाब ने इस मुकाबले को 6 गेंद पहले जीता| एक बेहतरीन जीत पंजाब द्वारा और दो अंक अपने खाते में डाले| पहले बैंगलोर फिर मुम्बई और अब दिल्ली जैसी बड़ी टीमों को मात देते हुए प्ले ऑफ्स की ओर अपना कदम बढ़ा रही है| इससे ऊपर की कुछ टीमों में बेशक खलबली मच गई होगी|
ओवर की समाप्ति 19 : 167/5
10 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 018.4
  • 118.5
  • 618.6
ज. नीशम
10 (8)
द. हुड्डा
15 (22)
ड. सैम्स
4-0-30-0
18.6
6
डैनियल सैम्स To जेम्स नीशम
छक्का!!! पंजाब ने दिल्ली को 5 विकटों से हराया| शुक्र है ये मुकाबला सुपर ओवर में नहीं गया| दो अंक हासिल करते हुए पंजाब को मिली होगी बड़ी राहत| आगे डाली गई गेंद को बड़ी आसानी से अपना पहला मुकाबला खेल रहे नीषम ने मिड विकेट की तरफ मार दिया और छह रन जड़ते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की|
18.5
1
डैनियल सैम्स To दीपक हुड्डा
कैच ड्रॉप!!! मार्कस से एक अहम समय पर हुई बड़ी चूक| कैच छोड़ा मैच छोड़ा? एक रन मिल गया| आगे की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए थे बल्लेबाज़| संपर्क बढ़िया नहीं हुआ और गेंद एक्स्ट्रा कवर्स पर हवा में खिल गई थी|
18.4
0
डैनियल सैम्स To दीपक हुड्डा
डॉट बॉल!!! पॉइंट की तरफ खेला, गैप नहीं हासिल कर पाए|
18.3
1
डैनियल सैम्स To जेम्स नीशम
इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की दिशा में खेला| 5 रन 9 गेंद!!!
18.2
1
डैनियल सैम्स To दीपक हुड्डा
एक और सिंगल!! कवर्स की दिशा में गेंद को पुश किया और गैप से रन हासिल किया|
18.1
1
डैनियल सैम्स To जेम्स नीशम
बाहरी किनारा!! हवा में गेंद, थर्ड मैन की तरफ गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| 11 गेंद 7 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 18 : 157/5
6 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 417.5
  • 017.6
द. हुड्डा
13 (19)
ज. नीशम
2 (5)
अ. पटेल
4-0-27-1
17.6
0
अक्षर पटेल To दीपक हुड्डा
डॉट बॉल के साथ हुई इ सस्ते ओवर की समाप्ति| 12 गेंद 8 रन की दरकार|
17.5
4
अक्षर पटेल To दीपक हुड्डा
चौका!!! 13 गेंद 8 रन!!! महत्वपूर्ण समय पर बाउंड्री हासिल कर ली है हूडा ने टीम के लिए| बैकफुट पर जाकर गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ| गैप मिला और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई|
17.4
1
अक्षर पटेल To जेम्स नीशम
स्क्वायर लेग की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
17.3
0
अक्षर पटेल To जेम्स नीशम
आगे की गेंद को सामने की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
17.2
0
अक्षर पटेल To जेम्स नीशम
मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
17.1
1
अक्षर पटेल To दीपक हुड्डा
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 151/5
3 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 1 LB16.6
द. हुड्डा
8 (16)
ज. नीशम
1 (2)
र. अश्विन
4-0-27-1
16.6
LB
रविचंद्रन अश्विन To दीपक हुड्डा
लेग स्पिन डाली हुई गेंद को आगे आकार हूडा ने डिफेंड करना चाहा| बल्ले पर नही आई बॉल| पैड्स को लगती हुई कीपर को बिट करती हुई शॉट थर्ड मैन की दिशा में गई| लेग बाई के रूप में आया 1 रन| पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों पर 15 रन चाहिए|
16.5
1
रविचंद्रन अश्विन To जेम्स नीशम
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
16.4
0
रविचंद्रन अश्विन To जेम्स नीशम
ओवरपिच बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
16.3
1
रविचंद्रन अश्विन To दीपक हुड्डा
आगे डाली हुई बॉल को पॉइंट और कवर्स के बीच से ड्राइव किया 1 रन आया|
16.2
0
रविचंद्रन अश्विन To दीपक हुड्डा
शॉटपिच बॉल को पॉइंट की दिशा में खेला रन नही मिला|
16.1
0
रविचंद्रन अश्विन To दीपक हुड्डा
ऊपर डाली गई गेंद को राहुल ने कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन का मौका नही बन पाया|
ओवर की समाप्ति 16 : 148/5
7 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 415.4
  • W15.5
  • 115.6
द. हुड्डा
7 (12)
ज. नीशम
0 (0)
क. रबाडा
4-0-27-2
15.6
1
कगिसो रबाडा To दीपक हुड्डा
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
जेम्स नीषम बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...
15.5
W
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और अहम विकेट रबाडा के खाते में गई| महत्वपूर्ण समय पर मैक्सवेल का विकेट हासिल किया| बेहतरीन रनिंग कैच पन्त द्वारा| खराब बल्लेबाजी कही जा सकती है ग्लेन मैक्सवेल की यहाँ पर| कोई ज़रुरत नहीं थी इस बड़े शॉट की यहाँ पर वो भी रबाडा के खिलाफ| आपने अपना विकेट देकर यहाँ मैच को फंसा दिया है| लेंथ बॉल को हीव करने गए| गेंद बल्ले के उपरी हिस्से पर लगी और फाइन लेग की तरफ गई| कीपर उसके नीचे भागे और 10-15 कदम उलटा भागते हुए गेंद को लपका| 147/5 पंजाब, लक्ष्य से फिलहाल 18 रन दूर|
15.4
4
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद और बड़ी आसानी से चार रन हासिल किया|
15.3
1
कगिसो रबाडा To दीपक हुड्डा
इस बार बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|
15.2
0
कगिसो रबाडा To दीपक हुड्डा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को कट करने गए और बीट हुए| गेंदबाज़ ने अपनी गति से बल्लेबाज़ को बीट किया|
15.1
1
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल
रबाडा की गति का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 15 : 141/4
4 रन
  • 014.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 014.4
  • 114.5
  • 114.6
ग. मैक्सवेल
27 (21)
द. हुड्डा
5 (9)
अ. पटेल
3-0-21-1
14.6
1
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को पॉइंट की ओर कट किया| गैप में गई बॉल 1 रन आया| पंजाब को जीत के लिए 30 गेंदों पर 24 रनों की दरकार|
14.5
1
अक्षर पटेल To दीपक हुड्डा
पॉइंट की दिशा में पंच करते हुए सिंगल लिया|
14.4
0
अक्षर पटेल To दीपक हुड्डा
फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑफ की ओत पुश किया रन नही आया|
14.3
1
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
ऑफ स्टंप पर डाली हुई ऑफ़ स्पिन गेंद को डिफेंड करने गए मैक्सवेल| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल शॉट थर्ड मैन की दिशा में गई| बल्लेबाजों ने तेज़ी से लिया सिंगल|
14.2
1
अक्षर पटेल To दीपक हुड्डा
विकेट लाइन की बॉल को कवर्स की ओर पुश करते हुए इस बार बल्लेबाज़ ने चोराया एक रन|
14.1
0
अक्षर पटेल To दीपक हुड्डा
ऊपर डाली गई गेंद को हुडा ने कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन का मौका नही बन पाया|
दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!! 14 ओवर की समाप्ति के बाद 137/4 पंजाब, 36 गेंदों पर 28 रनों की दरकार| मैक्सवेल क्रीज़ पर मौजूद जिनसे टीम को जीत की रेखा के पार ले जाने की उम्मीद| दिल्ली को एक विकेट की दरकार और मुकाबला फिर से उनकी और झुक जाएगा, खासकर अगर वो विकेट मैक्सवेल का हो|
ओवर की समाप्ति 14 : 137/4
7 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 413.6
ग. मैक्सवेल
25 (19)
द. हुड्डा
3 (5)
ड. सैम्स
3-0-20-0
13.6
4
डैनियल सैम्स To ग्लेन मैक्सवेल
चौका!!!! इस बाउंड्री की दरकार थी यहाँ पर मैक्सवेल को आत्मविश्वास बड़ेगा यहाँ पर उनका| ऊपर लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| पंजाब को जीत के लिए 36 गेंदों में 4.66 प्रति ओवर की दर से 28 रन चाहिए|
13.5
1
डैनियल सैम्स To दीपक हुड्डा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में कट करते हए सिंगल लिया|
13.4
0
डैनियल सैम्स To दीपक हुड्डा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया फील्डर के पास गई बॉल रन नही हुआ|
13.3
1
डैनियल सैम्स To ग्लेन मैक्सवेल
फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए 1 रन निकला|
13.2
0
डैनियल सैम्स To ग्लेन मैक्सवेल
आगे डाली हुई बॉल को कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|
13.1
1
डैनियल सैम्स To दीपक हुड्डा
पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| हवा में गई बॉल| लेकिन फील्डर बॉल के नीचे नही पहुँच सके| बल्लेबाजों ने 1 रन तेज़ी से पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 130/4
10 रन
  • 112.1
  • 412.2
  • W12.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 412.6
ग. मैक्सवेल
20 (16)
द. हुड्डा
1 (2)
क. रबाडा
3-0-20-1
12.6
4
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल
चौके के साथ हुई रबाडा के एक और बेहतरीन और रोमांचक ओवर की समाप्ति| एक बड़ा विकेट इस ओवर से आया साथ ही दो कैच के मौके भी बने वहां पर| पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला, फील्डर तुषार ने बाउंड्री लाइन पर एक भरसक प्रयास किया लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच पाए| 42 गेंद पर 35 रन की दरकार|
12.5
1
कगिसो रबाडा To दीपक हुड्डा
चिप किया मिड विकेट की तरफ गेंद को और फिर से गैप में गिरी| एक ही रन मिला|
12.4
0
कगिसो रबाडा To दीपक हुड्डा
हवा में खिली गेंद| रबाडा कैच के लिए तेज़ी से आगे भागे लेकिन गेंद के नीचे नहीं पहुँच पाए| पहली ही गेंद पर बाल बाल बचे दीपक| छोटी गेंद को बैकफुट से ब्लॉक किया था और बल्ले से लगकर हवा में खिल गई थी गेंद|
दीपक हूडा को अब बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया है...
12.3
W
कगिसो रबाडा To निकोलस पूरन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! सही समय पर दिल्ली को विकेट हासिल होती हुई| निकोलस पूरन 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कगिसो रबाडा ने किया अपना पहला शिकार| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पूरन लीव करने गए| लेकिन गेंद ग्लाप्स को किस करती हुई कीपर की ओर गई| इस बार पन्त ने कोई ग़लती नही करते हुए किया कैच| 125/4, लक्ष्य से 40 रन दूर|
12.2
4
कगिसो रबाडा To निकोलस पूरन
चौका!!!! इसी के साथ निकोलस ने अपना अर्धशतक पूरा किया| ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में ड्राइव करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद| थर्ड मैन की दिशा में गई मिला चार रन|
12.1
1
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल
पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
कगिसो रबाडा (2.0-0-10-0) को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 12 : 120/3
8 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 211.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 1 WD11.6
  • 111.6
ग. मैक्सवेल
15 (14)
न. पूरन
49 (26)
र. अश्विन
3-0-25-1
11.6
1
रविचंद्रन अश्विन To ग्लेन मैक्सवेल
आगे डाली हुई ऑफ स्पिन बॉल को लॉन्ग ऑन की ओर खेलते हुए मैक्सवेल ने 1 रन लिया|
11.6
1WD
रविचंद्रन अश्विन To ग्लेन मैक्सवेल
वाइड!!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.5
1
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑन की ओर व्खेलते हुए सिंगल लिया|
11.4
2
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
ऊपर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए एक बार फिट से दो रन तेज़ी से भागते हुए पूरा किया|
11.3
2
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए 2 रन हासिल किया|
11.2
0
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
ऑफ स्टंप पर डाली हुई ऑफ स्पिन बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर अक्षर ने गेंद को फील्ड किया रन नही हुआ|
11.1
1
रविचंद्रन अश्विन To ग्लेन मैक्सवेल
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 112/3
11 रन
  • 110.1
  • 610.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
ग. मैक्सवेल
13 (12)
न. पूरन
44 (22)
अ. पटेल
2-0-17-1
10.6
1
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ एक और महंगे ओवर की समाप्ति| 112/3 पंजाब, 54 गेंद पर 53 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से पंजाब के पक्ष में जाता हुआ| बस यहाँ से बल्लेबाज़ कोई ग़लती ना करे|
10.5
1
अक्षर पटेल To निकोलस पूरन
बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को पंच किया एक रन के लिए|
10.4
1
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|
10.3
1
अक्षर पटेल To निकोलस पूरन
कट किया पॉइंट की तरफ एक ही रन मिला|
10.2
6
अक्षर पटेल To निकोलस पूरन
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया| छोटी गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल| गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में| अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
10.1
1
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 101/3
14 रन
  • 19.1
  • 49.2
  • 69.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 2 WD9.6
  • 09.6
न. पूरन
36 (19)
ग. मैक्सवेल
10 (9)
म. स्टोइनिस
1-0-14-0
9.6
0
मार्कस स्टोइनिस To निकोलस पूरन
गुड लेंथ पर पटकी गई बॉल को डिफेंड करने गए पूरन| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही हुआ|
9.6
2WD
मार्कस स्टोइनिस To ग्लेन मैक्सवेल
वाइड!!! के साथ आया बाई में एक और रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| कीपर के हाथ को लगती हुई शॉट फाइन लेग की ओर गई| बल्लेबाज़ो ने तेज़ी से लिया सिंगल| इसी बीच अम्पायर ने दिया वाइड|
9.5
1
मार्कस स्टोइनिस To निकोलस पूरन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए 1 रन लिया|
9.4
0
मार्कस स्टोइनिस To निकोलस पूरन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
9.3
6
मार्कस स्टोइनिस To निकोलस पूरन
छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गेंद गई स्टैंड में मिला सिक्स|
9.2
4
मार्कस स्टोइनिस To निकोलस पूरन
चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई बॉल| कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास यहाँ गेंद को फील्ड करने का बॉल गई सीमा रेखा के बाहर, मिलोया चार रन|
9.1
1
मार्कस स्टोइनिस To ग्लेन मैक्सवेल
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश किया 1 रन हो सका|
मार्कस स्टोइनिस को गेंदबाज़ी में लाया गया...
मार्कस स्टोइनिस को गेंदबाज़ी में लाया गया...
पहले टाइम आउट का हुआ समय!!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 87/3 पंजाब, 66 गेंद 78 रनों की दरकार| फिलहाल क्रीज़ पर पूरण और मैक्सवेल की जोड़ी जिससे टीम को एक मैच विनिंग पारी की उम्मीद| दिल्ली को मौके बनाने होंगे नाकि गंवाने|
ओवर की समाप्ति 9 : 87/3
15 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 68.3
  • 48.4
  • 48.5
  • 08.6
न. पूरन
25 (14)
ग. मैक्सवेल
9 (8)
त. देशपांडे
2-0-41-0
8.6
0
तुषार देशपांडे To निकोलस पूरन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आए 15 रन| विकेट लाइन पर डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
8.5
4
तुषार देशपांडे To निकोलस पूरन
चौका!!! एक और बाउंड्री| सचोटपिच बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर वहां मौजूद लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक पाएगे| मिला चार रन|
8.4
4
तुषार देशपांडे To निकोलस पूरन
चौका!!!! भाग्यशाली रहे पूरन यहाँ पर अंदरूनी किनारा लेती कीपर से काफी दूर रही बॉल| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को पूरन डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल| कीपर के बाई ओर से निकला गई| फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
8.3
6
तुषार देशपांडे To निकोलस पूरन
छक्का!!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पूरन ने मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
8.2
0
तुषार देशपांडे To निकोलस पूरन
विकेट लाइन की बॉल को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
8.1
1
तुषार देशपांडे To ग्लेन मैक्सवेल
ओवरपिच बॉल को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
तुषार देशपांडे को थमाई गई गेंद...
ओवर की समाप्ति 8 : 72/3
10 रन
  • 47.1
  • 17.2
  • 37.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 17.6
ग. मैक्सवेल
8 (7)
न. पूरन
11 (9)
र. अश्विन
2-0-17-1
7.6
1
रविचंद्रन अश्विन To ग्लेन मैक्सवेल
पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
7.5
1
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
रन आउट का मौका लेकिन पन्त और धवन दोनों से हुई चूक| बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ पूरन वहां पर| अगर पन्त का थ्रो स्टम्प्स पर लग जाता तो पूरन को वापिस लौटना पड़ जाता| मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को पुश करते हुए रन भाग खड़े हुए थे जहाँ ग्लेन ने मना किया और वापिस भेजा| इस बीच धवन तेज़ी से गेंद पर आये और कीपर से काफी दूर थ्रो किया| पन्त ने उसे लपका ज़रूर लेकिन दूर से पिक करने की वजह से विकटों पर थ्रो नहीं लगा पाए| अगर ये थ्रो लग जाता तो क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे बल्लेबाज़|
7.4
0
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद|
7.3
3
रविचंद्रन अश्विन To ग्लेन मैक्सवेल
मिस्फील्ड रबाडा द्वारा शॉर्ट थर्ड मैन पर और एक की जगह तीन रन दे दिए| कट किया था और बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई थी गेंद|
7.2
1
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
7.1
4
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
ओवर की समाप्ति 7 : 62/3
5 रन
  • 1 WD6.1
  • 26.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 06.6
ग. मैक्सवेल
4 (5)
न. पूरन
5 (5)
क. रबाडा
2-0-10-0
6.6
0
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही मिला|
6.5
1
कगिसो रबाडा To निकोलस पूरन
ओवरपिच बॉल को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|
6.4
0
कगिसो रबाडा To निकोलस पूरन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
6.3
1
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल
आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल हासिल किया|
6.2
0
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल
ऑफ स्टंप पर पटकी गई बॉल को मिड ऑन की दिशा में पुश किया फील्डर के हाथ में गई गेंद| रन नही आया|
6.1
2
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल
पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए मैक्सवेल ने 2 रन हासिल कर लिया|
6.1
1WD
कगिसो रबाडा To ग्लेन मैक्सवेल
वाइड!!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 57/3
7 रन
  • 25.1
  • W5.2
  • 45.3
  • 05.4
  • W5.5
  • 15.6
ग. मैक्सवेल
1 (1)
न. पूरन
4 (3)
र. अश्विन
1-0-7-1
5.6
1
रविचंद्रन अश्विन To ग्लेन मैक्सवेल
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...
5.5
W
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन OUT!
आउट!!! रन आउट!!! मैच टर्निंग ओवर बनता हुआ दिल्ली के लिए| इस बार मयंक अगरवाल के रूप में दूसरा बड़ा विकेट इस ओवर से आये| खराब ताल मेल बल्लेबाजों के बीच जिसका खामियाज़ा अगरवाल को भुगदना पड़ा| मिड ऑफ़ की दिशा में पूरन ने गेंद को पुश किया| रन के लिए हाँ ना हुई बल्लेबाज़ों के बीच| ताल मेल नहीं बिठा पाये और अंत में मयंक को बल्लेबाज़ी छोर पर भागना पड़ा| अश्विन ने मिड ऑफ़ पर भागकर खुद गेंद को पिक करते हुए कीपर की तरफ थ्रो किया जहाँ पन्त ने बाकी का काम पूरा किया| क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे मयंक वहां पर| 56/3 पंजाब, लक्ष्य से 109 रन दूर|
5.4
0
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
विकेट लाइन की गेंद को इस बार डिफेंड करते हुए सम्मान दिया|
5.3
4
रविचंद्रन अश्विन To निकोलस पूरन
बेहतरीन कवर ड्राइव और चौका मिल जाएगा| पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाते हुए पूरन|
निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी करने आए...
5.2
W
रविचंद्रन अश्विन To क्रिस गेल OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! अनुभव के साथ अनुभव लेकिन इसमें अश्विन की हुई जीत| फ्लाईटेड गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया और पूरी तरह से बीट करते हुए तीनों डंडे उड़ा दिए| एक बहुत बड़ा विकेट दिल्ली के दृष्टिकोण से आता हुआ| 29 रन बनाकर गेल लौटे पवेलियन| विकेट लाइन की गेंद को क्रॉस मरने गए थे लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए और फिर गेंद अपना कम कर गई| दिल्ली का खैमा खुश| 52/2 पंजाब|
5.1
2
रविचंद्रन अश्विन To क्रिस गेल
सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गेल ने और दो रन हासिल किया|
आर अश्विन को थमाई गई गेंद, क्या वो गेल को फंसा पायेंगे?
ओवर की समाप्ति 5 : 50/1
26 रन
  • 44.1
  • 44.2
  • 64.3
  • 44.4
  • 64.5
  • 1 WD4.6
  • 14.6
क. गेल
27 (11)
म. अग्रवाल
5 (9)
त. देशपांडे
1-0-26-0
4.6
1
तुषार देशपांडे To क्रिस गेल
सिंगल!!!! इसी के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आए 26 रन| लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिश में पुल करते हुए 1 रन लिया|
4.6
1WD
तुषार देशपांडे To क्रिस गेल
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली हुई बॉल को अम्पायर ने वाइड दिया|
4.5
6
तुषार देशपांडे To क्रिस गेल
ओ हो!!!! छक्का!!! यह नही रुकने वाले है अब!!!! एक और छोटी लेंथ की गेंद और एक और छक्का!!! अभी तक गेल ने पांच गेंदों पर पांच बाउंड्री लगा चुके हैं गेल| छोटी लेंथ की बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया बॉल गई स्टैंड में मिला छक्का|
4.4
4
तुषार देशपांडे To क्रिस गेल
चौका!!! एक और ओवर से आता हुआ यह ओवर का चौथा बाउंड्री हैं!!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट के ऊपर से पंच किया| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
4.3
6
तुषार देशपांडे To क्रिस गेल
छक्का!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर क्रिस गेल के बल्ले से आती हुई| क्या बात है बॉस!!! जिस चीज़ के लिए जाने जाते है उससी चीज़ को दिखाते हुए गेल| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गेंद गई स्टैंड में मिला सिक्स|
4.2
4
तुषार देशपांडे To क्रिस गेल
चौका!!!! बैक टू बैक बाउंड्री| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
4.1
4
तुषार देशपांडे To क्रिस गेल
चौका!!!! पहली बाउंड्री क्रीज़ गेल के बल्ले से आती हुई यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को कवर्स और पॉइंट के बीच से पंच किया| गैप में गई बॉल मिला चार रन|
गेंदबाज़ी में परिवर्तन!!! तुषार देशपांडे को थमाई है कप्तान ने गेंद| एक और विकेट की दरकार!!!
ओवर की समाप्ति 4 : 24/1
5 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 1 WD3.6
  • 23.6
म. अग्रवाल
5 (9)
क. गेल
2 (5)
ड. सैम्स
2-0-13-0
3.6
2
डैनियल सैम्स To मयंक अग्रवाल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर के पास दो टप्पा खाकर गेंद पहुंची| 2 रन तेज़ी से पूरा करने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
3.6
1WD
डैनियल सैम्स To मयंक अग्रवाल
वाइड!!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.5
0
डैनियल सैम्स To मयंक अग्रवाल
फुल लेंथ की बॉल को मयंक ने डिफेंड कर दिया रन नही हो सका|
3.4
1
डैनियल सैम्स To क्रिस गेल
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया|
3.3
0
डैनियल सैम्स To क्रिस गेल
शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
3.2
1
डैनियल सैम्स To मयंक अग्रवाल
पुल किया फाइन लेग की दिशा में गेंद को एक रन के लिए| बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया|
3.1
0
डैनियल सैम्स To मयंक अग्रवाल
कोण बनाकर बाहर की तरफ निकाली गई गेंद को ड्राइव किया कवर्स की तरफ लेकिन कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/1
6 रन
  • 42.1
  • W2.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 12.6
म. अग्रवाल
2 (5)
क. गेल
1 (3)
अ. पटेल
1-0-6-1
2.6
1
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल
सिंगल के साथ हुई अक्षर के एक सफल ओवर की समाप्ति| एक काफी बड़ा विकेट भी इस ओवर से आया| आगे की तरफ गेंद को ड्राइव किया एक रन के लिए| 3 के बाद 19/1 पंजाब|
2.5
1
अक्षर पटेल To क्रिस गेल
इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|
2.4
0
अक्षर पटेल To क्रिस गेल
पॉइंट की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.3
0
अक्षर पटेल To क्रिस गेल
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
क्रिस गेल बल्लेबाज़ी के लिए आये हुए...
2.2
W
अक्षर पटेल To के एल राहुल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका पंजाब को लगता हुआ| के एल राहुल 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अक्षर पटेल को मिली पहले विकेट| इनफॉर्म बल्लेबाज़ को पवेलियन लौटने में कामयाब हुए अक्षर पटेल| आगे डाली गई ऑफ स्पिन बॉल को आगे आकर राहुल ने मिड ऑन के ऊपर से खेलना चाहा| बॉल बल्ले को लगती हुई थोड़ा घुमा जिसके कारण गेंद ज़्यादा दूर नही जा सकी| मिड ऑन की ओर हवा में गई गेंद| फील्डर डेनियल सैम्स वहां मौजूद और उन्होंने ने अपने इंडियन टी20 लीग का पहला कैच कर लिया| 17/1 पंजाब|
2.1
4
अक्षर पटेल To के एल राहुल
चौका!!! ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की दिशा में कट किया| गेंद गई दो फील्डर के बीचे से सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
तीसरा ओवर, तीसरा बदलाव!! अक्षर पटेल को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
5 रन
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 21.5
  • 11.6
एल राहुल
11 (9)
म. अग्रवाल
1 (4)
क. रबाडा
1-0-5-0
1.6
1
कगिसो रबाडा To के एल राहुल
एक और मिस्फील्ड तुषार द्वारा| दो गेंदों में दो बार उनसे हुई चूक और नतीजा सिंगल के रूप में आया इस बार| गेंदबाज़ इस प्रदर्शन से काफी निराश दिखे| 2 के बाद 13/0 पंजाब|
1.5
2
कगिसो रबाडा To के एल राहुल
इनस्विंगर!! स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| तुषार से हुई मिस्फील्ड और एक की जगह दो रन मिल गया|
1.4
1
कगिसो रबाडा To मयंक अग्रवाल
शॉर्ट पिच गेंद!! पुल किया फाइन लेग की तरफ लेकिन एक ही रन मिलेगा|
1.3
0
कगिसो रबाडा To मयंक अग्रवाल
एक और बार सटीक लाइन की गेंद को मयंक ने देखा और सम्मान दिया|
1.2
0
कगिसो रबाडा To मयंक अग्रवाल
कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
1.1
1
कगिसो रबाडा To के एल राहुल
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी के लिए कगिसो रबाडा आये हैं..
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 1 NB0.3
  • 60.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
म. अग्रवाल
0 (1)
एल राहुल
7 (6)
ड. सैम्स
1-0-8-0
0.6
0
डैनियल सैम्स To मयंक अग्रवाल
ओवरपिच गेंद को मयंक ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया| पहले ओवर से आए मात्र 8 रन|
0.5
1
डैनियल सैम्स To के एल राहुल
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|
0.4
0
डैनियल सैम्स To के एल राहुल
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड करने गए राहुल| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल पैड्स को जा लगी|
0.3
6
डैनियल सैम्स To के एल राहुल
फ्री हिट बॉल!!! आगे डाली गई राहुल ने उसे लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
0.3
1NB
डैनियल सैम्स To के एल राहुल
नों बॉल!!! आगली गेंद होगी फ्री हिट!!! राहुल को मिलेगा बड़ा हिट लगाने का मौका| डेनियल सैम्स ने गेंदबाज़ी के दौरान स्टंप्स पर टकरा गए| जिसके कारण स्टंप्स से बेल्स ज़मीन पर जा गिरी अम्पायर ने किया नों बॉल का इशारा| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को राहुल ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
नो बॉल, अगली गेंद फ्री हिट लेकिन ये ओवर स्टेप का नहीं बल्कि गेंदबाज़ के हाथ से गेंदबाज़ी के दौरान बेल्स गिरने का नो बॉल मिला है..
0.2
0
डैनियल सैम्स To के एल राहुल
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
0.1
0
डैनियल सैम्स To के एल राहुल
ऊपर डाली गई गेंद को राहुल ने कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन का मौका नही बन पाया|
स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 164 रनों को डिफेंड करने दिल्ली की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार के एल राहुल और मयंक अगरवाल के कंधो पर होगा| वहीँ दिल्ली के लिए पहला ओवर लेकर डेनियल सैम्स तैयार...
मैच की जानकारी
  • स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम किंग्स XI पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच शिखर धवन
  • अंपायर छेट्टिथोडी शमशुद्दीन, रिचर्ड इलिंगवर्थ, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement