Advertisement
Advertisement

भारत vs नेपाल, मैच 5 Commentary, Live Updates

भारत vs नेपाल, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

भारत vs नेपाल स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 5, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी , Sep 04, 2023
भारत भारत
147/0 (20.1)
नेपाल नेपाल
230 (48.2)
भारत ने नेपाल को 10 विकटों से हराया (डी/एल मेथड)
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रोहित शर्मा
    74(59)
प्यारे दोस्तों, आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के छठे मुकाबले के साथ जो लाहौर के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आये रोहित शर्मा को यहाँ पर प्लेयर ऑफ़ द मैच का भी पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद रोहित ने कहा कि ये एक बढ़िया जीत है हमारे लिए| अपनी बल्लेबाज़ी पर कहा कि मैंने वो स्वीप शॉट बड़े आराम से खेला था लेकिन बल्ला इतना अच्छा था कि गेंद सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए| आगे बताया कि इस मुकाबले से पहले हमने एशिया कप के लिए सारा प्लान बनाया था लेकिन बारिश की वजह से हम पूरा मुकाबला नहीं खेल पाए| हमने दोनों ही मुकाबलों में अपने स्तर का क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन सुपर फोर में हम अपनी ग़लतियों को सुधारते हुए अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे| आज हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं रही जिसे हमें जल्द से जल्द ठीक करना होगा ताकि हम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकें|
मैच गंवाकर बात करने आए नेपाल टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने बताया कि हमारे सलामी बल्लेबाजों ने काफी अच्छा खेल दिखाया| मध्यक्रम में हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं| आगे पौडेल ने बोला कि हमने अपने टोटल स्कोर में 30 रन कम बनाए थे लेकिन अगर हम थोड़ा और अच्छा करते तो 260 से 270 रनों के स्कोर तक पहुँच सकते थे| हमारे निचले क्रम के बल्लेबाज पिछले 4-5 महीनों से अच्छा काम कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने कहा कि परिस्थितियाँ वास्तव में कठिन थी लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाज़ी की क्योंकि बॉल गीली होने की वजह से उनकी पकड़ में नहीं आ रही थी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
फिर जब ये रीस्टार्ट हुआ तो भारत को 23 ओवरों में 145 रनों का लक्ष्य दिया गया जिसे रोहित शर्मा (74) और शुभमन गिल (67) की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी करते हुए एकतरफ़ा ही समाप्त कर दिया| इस जोड़ी ने नेपाल के सबसे शानदार गेंदबाज़ संदीप लामिछाने को आड़े हाथ लिया और उनके खिलाफ जमकर रन बनाये| हालांकि शुरुआत में इस जोड़ी ने तेज़ गेंदबाजों को सम्मान दिया और फिर आई सेट होने के बाद अपना प्रहार शुरू किया और पलक झपकते ही गेम को समाप्त कर दिया| बहरहाल जाते-जाते नेपाल की टीम ने यहाँ से काफी कुछ सीखा होगा जबकि इस बल्लेबाज़ी से टीम इंडिया को आगे के मुकाबलों के लिए काफी आत्मविश्वास मिलेगा|
आसिफ शेख जो इस टीम की जान रहे हैं उनके शानदार अर्धशतक (58) और लोअर आर्डर में सोमपाल कामी की बेहतरीन 48 रनों की पारी के चलते नेपाल की टीम ने भारत के सामने 50 ओवरों में 231 रनों का लक्ष्य रखा था| टीम इंडिया ने करीब 2 ओवर के आसपास बल्लेबाज़ी ही की थी कि बारिश आई और मुकाबला काफी देर रुका रहा|
हाँ अभी नेपाल के पास अनुभव की काफी कमी है लेकिन जैसे-जैसे ये आगे खेलते जायेंगे उनका खेल और भी बेहतर होता जाएगा| मुझे तो ये टीम काफी पसंद आई क्योंकि इसकी बल्लेबाज़ी, गेंदबाजी और खासकर फील्डिंग काफी शानदार देखने को मिली है| अब अगर इस मुकाबले पर एक नज़र डालें तो टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा का चेज़ करने का फैसला बिलकुल सही साबित हुआ| हाँ भले ही उनकी तरफ से फील्डिंग थोड़ी खराब रही लेकिन नेपाल के बल्लेबाजों की सराहना करनी होगी क्योंकि भारत जैसी बेहतरीन बोलिंग यूनिट के सामने 48 ओवरों तक बल्लेबाज़ी करना कोई मामूली बात नहीं होगी|
भारत विजयी!!! बारिश से बाधित मुकाबले में इस बार टीम इंडिया को मिली है जीत| 10 विकटों से इस मुकाबले को जीता और सुपर फोर में जमाए अपने कदम| अब इस ग्रुप से भारत और पाकिस्तान आगे की तरफ जायेंगे जबकि एशिया कप में नेपाल की टीम का सफ़र यहीं पर हुआ समाप्त| लेकिन इस टीम की सराहना करनी होगी| जिस तरह से रोहित पौडेल एंड कम्पनी ने भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के खिलाफ अटैकिंग और सकारात्मक क्रिकेट खेला है वो काबिले तारीफ है|
ओवर की समाप्ति 20.1 : 147/0
4 रन
  • 420.1
श. गिल
67 (62)
र. शर्मा
74 (59)
ग. झा
1.1-0-11-0
20.1
4
गुलशन झा To शुभमन गिल
चौका!!! इसी के साथ भारत ने नेपाल की टीम को 10 विकटों शिकस्त दी है!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी के साथ भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर की समाप्ति 20 : 143/0
3 रन
  • 119.1
  • 119.2
  • 019.3
  • 119.4
  • 019.5
  • 019.6
र. शर्मा
74 (59)
श. गिल
63 (61)
क. मल्ला
3-0-11-0
19.6
0
कुशल मल्ला To रोहित शर्मा
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद रन नहीं आ सका| भारत को जीत के लिए अब 2 रन चाहिए|
19.5
0
कुशल मल्ला To रोहित शर्मा
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.4
1
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
19.3
0
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| भारत जीत से बस 3 रन दूर है|
19.2
1
कुशल मल्ला To रोहित शर्मा
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
19.1
1
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| खिलाड़ी से हुई वहां पर मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 140/0
7 रन
  • 218.1
  • 018.2
  • 118.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 418.6
र. शर्मा
73 (56)
श. गिल
61 (58)
ग. झा
1-0-7-0
18.6
4
गुलशन झा To रोहित शर्मा
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधा टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत को जीत के लिए 5 रन चाहिए|
18.5
0
गुलशन झा To रोहित शर्मा
एक और डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नहीं आ सका|
18.4
0
गुलशन झा To रोहित शर्मा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.3
1
गुलशन झा To शुभमन गिल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
18.2
0
गुलशन झा To शुभमन गिल
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| गेंद टप्पा खाकर फील्डर के पास गई, रन नहीं मिल सका|
18.1
2
गुलशन झा To शुभमन गिल
दुग्गी!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 133/0
3 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 017.6
र. शर्मा
69 (53)
श. गिल
58 (55)
क. मल्ला
2-0-8-0
17.6
0
कुशल मल्ला To रोहित शर्मा
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| भारत अब जीत से बस 12 रन दूर है|
17.5
1
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.4
1
कुशल मल्ला To रोहित शर्मा
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ रोहित यहाँ पर| बैकफुट से कट शॉट लगाने गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
17.3
0
कुशल मल्ला To रोहित शर्मा
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
17.2
1
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया कवर्स की तरफ एक रन के लिए|
17.1
0
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 130/0
10 रन
  • 1 WD 16.1
  • 016.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 616.6
र. शर्मा
68 (50)
श. गिल
56 (52)
क. केसी
4-0-26-0
16.6
6
करन केसी To रोहित शर्मा
छक्का!!! रोहित के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!!! फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है|
16.5
1
करन केसी To शुभमन गिल
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन निकाला|
16.4
1
करन केसी To रोहित शर्मा
फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश किया और एक रन लिया|
16.3
0
करन केसी To रोहित शर्मा
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
16.2
1
करन केसी To शुभमन गिल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन लिया|
16.1
0
करन केसी To शुभमन गिल
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
16.1
wd
करन केसी To शुभमन गिल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| कीपर ने इसे बड़े आराम से अपने दस्तानों में लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 120/0
7 रन
  • 015.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 1 LB 15.4
  • 115.5
  • 015.6
र. शर्मा
61 (47)
श. गिल
54 (49)
स. लामिछाने
4-0-39-0
15.6
0
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार रोहित ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ऑफ़ साइड पर खेला| गैप नहीं मिल पाया|
15.5
1
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
सिंगल!! शार्प गुगली गेंद| गिल ने उसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया और गैप से एक रन हासिल कर लिया|
15.4
lb
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
नॉट आउट!! इसी बीच लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! नेपाल का रिव्यु हुआ असफल!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए रोहित| बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा पैड्स को लगकर फाइन लेग की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| इसी दौरान गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद नेपाल के कप्तान ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
15.3
1
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.2
4
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
चौका!!! इसी के साथ शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया!!! शानदार बल्लेबाज़ी अभी तक अपने कप्तान के साथ मिलकर गिल ने किया है!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
15.1
0
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 15 : 113/0
12 रन
  • 2 WD 14.1
  • 614.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
श. गिल
48 (45)
र. शर्मा
61 (45)
ल. राजबंशी
4-0-24-0
14.6
1
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
आगे डाली गई गेंद पर गिल ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| भारत को जीत के लिए 48 गेंदों पर 32 रनों की दरकार है|
14.5
1
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
बैक फुट से गेंद को कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|
14.4
1
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.3
1
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
14.2
0
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
डॉट गेंद!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
14.1
6
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
छक्का!!! एक और बेहतरीन पुल शॉट रोहित शर्मा के बल्ले से आता हुआ!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर रोहित ने लेग साइड की ओर पुल किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद काफी दूर जा गिरी सीमा रेखा के पार| फील्डर बस गेंद को मैदान से बाहर जाता हुआ देखते ही रह गए| अम्पायर ने हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया|
14.1
wd
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
वाइड के साथ बाई के रूप में आया एक रन!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ के साथ-साथ कीपर भी बीट हो गए| गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से बाई के रूप में एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 14 : 101/0
5 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 013.6
र. शर्मा
53 (41)
श. गिल
46 (43)
क. मल्ला
1-0-5-0
13.6
0
कुशल मल्ला To रोहित शर्मा
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| भारत को अब जीत के लिए 54 गेंदों पर 44 रनों की दरकार है|
13.5
1
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
13.4
4
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
चौका!!! इसी के साथ दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी होती हुई!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.3
0
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
एक और डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| रन नहीं मिल सका|
13.2
0
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.1
0
कुशल मल्ला To शुभमन गिल
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 13 : 96/0
11 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 412.5
  • 012.6
र. शर्मा
53 (40)
श. गिल
41 (38)
स. कामी
2-0-23-0
12.6
0
सोमपाल कामी To रोहित शर्मा
कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
12.5
4
सोमपाल कामी To रोहित शर्मा
चौका!!! इसी के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 49वां अर्धशतक पूरा किया!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते रोहित शर्मा!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे शर्मा जी वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा चार रनों के लिए|
12.4
1
सोमपाल कामी To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.3
1
सोमपाल कामी To रोहित शर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.2
1
सोमपाल कामी To शुभमन गिल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.1
4
सोमपाल कामी To शुभमन गिल
बाउंड्री!! शुभमन गिल ने भी लगा बाउंड्री यहाँ पर!!! हाथ खोलने का मिला गिल को मौका और जड़ दिया उन्होंने चौका!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 85/0
9 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 611.5
  • 011.6
र. शर्मा
48 (37)
श. गिल
35 (35)
द. ऐरी
2-0-12-0
11.6
0
दीपेंद्र सिंह ऐरी To रोहित शर्मा
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
11.5
6
दीपेंद्र सिंह ऐरी To रोहित शर्मा
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट रोहित शर्मा के बल्ले से आता हुआ!!! ऑफ स्टंप के बाहर से इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्वीप किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
11.4
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शुभमन गिल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11.3
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To रोहित शर्मा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर की ओर खेलकर एक रन निकाला|
11.2
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शुभमन गिल
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
11.1
0
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शुभमन गिल
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
ओवर की समाप्ति 11 : 76/0
12 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 610.6
र. शर्मा
41 (34)
श. गिल
33 (32)
स. लामिछाने
3-0-33-0
10.6
6
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
छक्का! एक और बड़ा शॉट रोहित के बल्ले से आता हुआ| आज कल वो इस तरह का शॉट काफी ज्यादा खेलते हुए दिखाई दिए हैं| लेग स्पिन गेंद, फ्लाईट थी इस गेंद में| रोहित ने घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| 11 के बाद 76/0 भारत|
10.5
4
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
चौका! हिट मैन स्पेशल| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर जमकर पुल शॉट लगाया बैकफुट से जाकर और वन बाउंस चौका हासिल किया| एक बड़ा गैप मिड विकेट की तरफ था जहाँ से रोहित ने बाउंड्री बटोरी|
10.4
1
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
आसान सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3
0
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
एक और शार्प टर्न यहाँ पर देखने को मिली है| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
10.2
1
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
10.1
0
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
ओह, शार्प टर्न!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
ओवर की समाप्ति 10 : 64/0
3 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 09.6
श. गिल
32 (30)
र. शर्मा
30 (30)
द. ऐरी
1-0-3-0
9.6
0
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति जहाँ से महज़ 3 रन आये| ऑफ़ स्टम्प की इस गेंद को गिल ने पॉइंट की तरफ कट तो किया लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| 10 के बाद 64/0 भारत, 78 गेंदों पर 81 रनों की दरकार|
9.5
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To रोहित शर्मा
इस बार रोहित ने हलके हाथों से ऑन साइड पर गेंद को पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.4
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To शुभमन गिल
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.3
1
दीपेंद्र सिंह ऐरी To रोहित शर्मा
फ्लैट और तेज़ गति से डाली गई गेंद| रोहित ने उसे लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन भाग लिया|
9.2
0
दीपेंद्र सिंह ऐरी To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका| फील्डर ने उसे रोक दिया|
9.1
0
दीपेंद्र सिंह ऐरी To रोहित शर्मा
ऑफ़ स्पिन!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 9 : 61/0
9 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 68.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 18.6
र. शर्मा
28 (26)
श. गिल
31 (28)
स. लामिछाने
2-0-21-0
8.6
1
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
8.5
1
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
8.4
0
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
डॉट गेंद| खुद से काफी निराश दिखे यहाँ पर गिल| लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई खराब गेंद| छोड़ देते तो वाइड हो जाती| पुल किया उसे लेकिन टप्पा खाकर सीधा शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ चली गई| कोई रन नहीं हुआ|
8.3
6
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
छक्का!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए गिल यहाँ पर!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए|
8.2
0
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
8.1
1
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 52/0
7 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 27.5
  • 1 WD 7.6
  • 17.6
र. शर्मा
26 (24)
श. गिल
24 (24)
ल. राजबंशी
3-0-12-0
7.6
1
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
7.6
wd
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ की पहुँच से दूर| एक अतिरिक्त रन यहाँ पर मिल गया|
7.5
2
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
दुग्गी!! बेहतरीन फील्डिंग इस बार डीप पॉइंट पर गुलशन झा द्वारा देखने को मिली| अपने बयेएं ओर भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| कट शॉट रोहित द्वारा इस गेंद पर खेला गया था|
7.4
0
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! फ्लाईटेड गेंद पर रोहित ने रूम बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे रोहित|
7.3
1
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
ऑन साइड पर इस बार गेंद को खेला और गैप से बड़े आराम से एक रन हासिल किया|
7.2
1
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.1
1
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 45/0
12 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 46.4
  • 66.5
  • 06.6
र. शर्मा
22 (20)
श. गिल
22 (22)
स. लामिछाने
1-0-12-0
6.6
0
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
6.5
6
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
छक्का! हवा में थी गेंद| डीप स्क्वायर लेग फील्डर भी तैनात थे वहां पर लेकिन गेंद को जज नहीं कर पाए और उनके ऊपर से निकल गई बॉल और सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| अगर ठीक तरह से खुद को सेट कर लेते तो यहाँ पर कैच का मौका बन सकता था| एक और स्लॉग स्वीप शॉट रोहित द्वारा खेला गया था|
6.4
4
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
चौका! करारा स्वीप शॉट मिड विकेट के ऊपर से खेला चार रनों के लिए| रोहित ने इस गेंदबाज़ के खिलाफ जोखिम उठाया और बाउंड्री हासिल की है|
6.3
1
संदीप लामिछाने To शुभमन गिल
सिंगल गिल द्वारा| इस बार स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया| फील्डर ने डीप में इस गेंद को रोका|
6.2
1
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
सिंगल, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ रोहित ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाला|
6.1
0
संदीप लामिछाने To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! पुश तो किया गेंद को ऑफ़ साइड पर लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 6 : 33/0
2 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
श. गिल
21 (21)
र. शर्मा
11 (15)
ल. राजबंशी
2-0-5-0
5.6
0
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऑन ड्राइव किया था गेंद को लेकिन गेंदबाज़ ने खुद ही अपने दाहिने तरफ जाते हुए उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हो सका| 33/0 भारत|
5.5
0
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से सामने की तरफ पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई बॉल| रन नहीं हुआ|
5.4
1
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
बैकफुट पंच लॉन्ग ऑन की तरफ| फील्डर ने डीप में उसे फील्ड किया| एक ही रन का मौका वहां पर बन पायेगा|
5.3
0
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं हुआ|
5.2
1
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
सिंगल!! छोटी गेंद| रूम बनाकर उसे कट किया| डीप पॉइंट फील्डर ने उसे रोका| एक ही रन मिल पायेगा|
5.1
0
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
सॉफ्ट डिफेन्स!! कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 5 : 31/0
9 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 44.6
र. शर्मा
10 (13)
श. गिल
20 (17)
क. केसी
3-0-16-0
4.6
4
करन केसी To रोहित शर्मा
चौका! लैप शॉट के साथ रोहित ने ओवर की समाप्ति की है| बल्लेबाज़ ने झुककर इसे लैप किया और फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और गैप से चौका बटोरा| 31/0 भारत|
4.5
1
करन केसी To शुभमन गिल
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
4.4
0
करन केसी To शुभमन गिल
एक और डॉट गेंद!! टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
4.3
0
करन केसी To शुभमन गिल
बढ़िया सीम पोजीशन!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| गेंदबाज़ ने उसे रोक दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
4.2
4
करन केसी To शुभमन गिल
चौका! क्रैकिंग कट शॉट!! गिल ने किया किल| आगे आकर अपने लिए रूम बनाया और कट कर दिया उसे कवर बाउंड्री की तरफ| शॉट काफी तेज़ था जिसे स्वीपर कवर फील्डर भी रोक नहीं पाए| इस गेंदबाज़ के खिलाफ क़दमों का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो रहा है|
4.1
0
करन केसी To शुभमन गिल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 4 : 22/0
3 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 13.5
  • 13.6
श. गिल
15 (12)
र. शर्मा
6 (12)
ल. राजबंशी
1-0-3-0
3.6
1
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
सिंगल!! ओह इस गेंद पर शार्प टर्न देखने को मिली है| गिल ने समझदारी के साथ इसे लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन बटोर लिया|
3.5
1
ललित राजबंशी To रोहित शर्मा
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया| आगे आकर रोहित ने सामने की तरफ खेला था शॉट|
3.4
1
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
सिंगल!! मिस फील्ड हुई शॉर्ट कवर्स फील्डर से यहाँ पर| उनके पैरों के नीचे से निकल गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| कवर ड्राइव इस गेंद पर किया गया था|
3.3
0
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
3.2
0
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
आर्म बॉल!! पड़कर अंदर की तरफ आई, बल्लेबाज़ ने उसे लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
3.1
0
ललित राजबंशी To शुभमन गिल
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| गिल ने इसे टर्न के साथ ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, गैप हासिल नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/0
6 रन
  • 42.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 02.6
र. शर्मा
5 (11)
श. गिल
13 (7)
क. केसी
2-0-7-0
2.6
0
करन केसी To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!! बाल-बाल बचे हिट मैन!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की आउट स्विंग गेंद को दूर से छेड़ने गए थे और पूरी तरह से बीट हो गए| 3 के बाद 19/0 भारत|
2.5
0
करन केसी To रोहित शर्मा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
2.4
0
करन केसी To रोहित शर्मा
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
2.3
1
करन केसी To शुभमन गिल
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| अब चुकी गेम छोटा हो चुका है तो टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तरफ से टी20 मोड नज़र आएगा|
2.2
1
करन केसी To रोहित शर्मा
ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर रन आया| आगे आकर लेग साइड पर काफी लेट इस गेंद को खेला| डीप स्क्वायर लेग से एक रन हासिल कर लिया|
मैच अपडेट (10.02 भारतीय समयनुसार) - गुड न्यूज़!! फील्ड अम्पायर के निरीक्षण के बाद ये फैसला सामने आया है कि 10.15 में शुरू होगा मुकाबला| 23 ओवर का अब होगा ये गेम| भारत के सामने जो लक्ष्य होगा वो है 23 ओवर में 145 रन| मैच शुरू होने जा रहा है...
मैच अपडेट (09.40 भारतीय समयनुसार) - बारिश रुक गई है और ग्राउंड स्टाफ काफी तेज़ी के साथ अपना काम कर रहे हैं| ठीक 10.00 बजे अम्पायरों द्वारा एक निरीक्षण होगा और 10.20 कट ऑफ़ टाइम बताया जा रहा है| अगर सब कुछ ठीक रहा तो हमें 20 ओवरों का खेल यहाँ से देखने को मिल सकता है जहाँ भारत के सामने 130 रनों का लक्ष्य हो सकता है|
मैच अपडेट (09.34 भारतीय समयनुसार) - बारिश रुक गई है और ग्राउंड स्टाफ्स धीरे-धीरे कवर्स को मैदान से हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं| ऐसे में अब देखना होगा कि अम्पायर्स फील्ड का निरीक्षण करने कब तक आते हैं|
मैच अपडेट (09.07 भारतीय समयनुसार) - बारिश फिलहाल रुकी तो नहीं है लेकिन थोड़ा धीमी ज़रूर हुई है| ग्राउंड स्टाफ की तरफ से कुछ हलचल ज़रूर देखने को मिल रही है| ताज़ा अपडेट्स के लिए बने रहिये हमारे साथ|
मैच अपडेट (08.35 भारतीय समयनुसार) - प्रिय दोस्तों!! ताज़ा अपडेट्स ये हैं कि बारिश और भी तेज़ी के साथ हो रही है और इस वजह से ग्राउंड स्टाफ ने अब पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया है| ऐसा लग रहा है कि इस मुकाबले की शुरुआत में काफी लम्बा इंतज़ार होने वाला है|
बारिश के कारण मुकाबले को रोका गया!! ग्राउंड स्टाफ्स तेज़ी से कवर्स को मैदान में ला रहे हैं| ऐसे में हम यहीं उम्मीद करते हैं कि बारिश ज़्यादा देर ना हो और हमें भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी जल्दी देखने को मिले|
2.1
4
करन केसी To रोहित शर्मा
चौका! रोहित ने अपना हाथ खोला अब यहाँ पर| अब वो दूसरे एंड से काउंटर अटैक करते हुए दिख रहे हैं पिछली एक दो गेंद से| डाउन द ट्रैक!! सामने की तरफ खेला शॉट| आगे आकर पिच तक पहुंचे और गेंद को मिड ऑन फील्डर के ऊपर से खेल दिया चार रनों के लिए| 17/0 भारत|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
12 रन
  • 41.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 41.5
  • 01.6
श. गिल
12 (6)
र. शर्मा
0 (6)
स. कामी
1-0-12-0
1.6
0
सोमपाल कामी To शुभमन गिल
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर| 13/0 भारत|
1.5
4
सोमपाल कामी To शुभमन गिल
तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ| शानदार कट शॉट का इस्तेमाल चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ गिल द्वारा|
1.4
0
सोमपाल कामी To शुभमन गिल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
1.3
0
सोमपाल कामी To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! इस बार आउटस्विंगर से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1.2
4
सोमपाल कामी To शुभमन गिल
एक और चौका! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| कुछ इसी अंदाज़ में खेलना चाहेंगे गिल यहाँ पर|
1.1
4
सोमपाल कामी To शुभमन गिल
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में गिल के बल्ले से आती हुई| दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को डीप पॉइंट की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
दूसरे छोर से गेंद लेकर सोमपाल कामी आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 1/0
1 रन
  • 1 WD 0.1
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
र. शर्मा
0 (6)
श. गिल
0 (0)
क. केसी
1-0-1-0
0.6
0
करन केसी To रोहित शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार ओवर की समाप्ति| महज़ एक वाइड इस ओवर से आई| इस बार रोहित ने आगे आकर शॉट खेलने का मन बनाया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 1/0 भारत|
0.5
0
करन केसी To रोहित शर्मा
बेहतरीन लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं करन यहाँ पर!!! इस बार रोहित शर्मा को अपनी गति और आउटस्विंग से चकमा दिया और कैच की अपील करने लगे| जिसे अम्पायर ने मना कर दिया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बॉल टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और कीपर के हाथ में गई| गेंदबाज़ ने कैच की अपील की| अम्पायर सहमत नहीं दिखाई दिए| इसी बीच नेपाल टीम के कप्तान ने आकर अपने गेंदबाज़ से बात की और रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
0.4
0
करन केसी To रोहित शर्मा
एक बार फिर से एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने फिर से नकारा!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आ गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने अपील की| अम्पायर ने मना कर दिया|
0.3
0
करन केसी To रोहित शर्मा
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ रोहित यहाँ पर| अब नेपाल के पास एक ही रिव्यु बचा है| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने तुरंत रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को मिस कर रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| स्विंग होकर अंदर की तरफ आई थी बॉल और फ्लिक लगाने के दौरान बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
0.2
0
करन केसी To रोहित शर्मा
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.1
0
करन केसी To रोहित शर्मा
इन साइड एज, पैड्स से जा लगी गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन सका| पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद जिसे डिफेंड करने गए रोहित और इन साइड एज लग गया| पैड्स से लगने के बाद ऑफ़ साइड पर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
0.1
wd
करन केसी To रोहित शर्मा
वाइड! डाउन द लेग डाली गई गेंद| अतिरिक्त रन के साथ हुई है शुरुआत| लेग स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद जिसे रोहित ने लीव कर दिया| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने नेपाल को 10 विकटों से हराया (डी/एल मेथड)
  • प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा
  • अंपायर पॉल विल्सन, रुचिरा पल्लीयागुरुगे, रिचर्ड इलिंगवर्थ
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement