Advertisement
Advertisement

भारत vs बांग्लादेश, मैच 17 Commentary, Live Updates

भारत vs बांग्लादेश, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

भारत vs बांग्लादेश स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 17, महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे , Oct 19, 2023
भारत भारत
261/3 (41.3)
बांग्लादेश बांग्लादेश
256/8 (50.0)
भारत ने बांग्लादेश को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    विराट कोहली
    103(97)&0/2(0.3)
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर -18 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बैंगलोर में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि हमने एक और जीत अपने नाम कर ली है| आगे रोहित ने कहा कि पिछले तीनों मुकाबले में हमारी टीम ने काफी अच्छी फील्डिंग की और आज भी सब अच्छा रहा है| हमारे गेंदबाजों ने अभी तक जिस तरह से प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ बात है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हार्दिक पंड्या की चोट बहुँत ज़्यादा नहीं है और वो कुछ दिनों में ठीक जो जायेंगे| विराट की बल्लेबाज़ी पर बोले कि वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और टीम के लिए हर वक़्त बड़ा करने को सोचते हैं|
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हम आज बल्लेबाज़ी में अच्छा नहीं कर पाए| हमने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन बाद में हम गड़बड़ा गए और एक बड़े स्कोर की तरफ नहीं जा सके| श्रय सामने वाली टीम को भी देना होगा क्योंकि उन्होंने हमसे अच्छा क्रिकेट खेला| जाते-जाते शान्तो ने कहा कि हम आज बल्लेबाज़ी में पीछे रह गए लेकिन आगे के मुकाबलों में इसे ठीक करने को देखेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विराट कोहली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने इस वर्ल्ड कप में दो अर्धशतक लगाया है लेकिन उसे शतक में बदल नहीं पाया था लेकिन मैंने आज शतक जड़ दिया| जाते-जाते उन्होंने बताया कि जैसे ही मैं मैदान पर आया मुझे फ्री हिट मिल गया जिसपर मैंने शॉट लगाया और उससे काफी आत्मविश्वास आया|  
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीँ टॉस जीतकर इस फ्लैट पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो का बिलकुल ग़लत साबित हो गया| इस रन चेज़ की शुरुआत भारतीय सलामी जोड़ी ने दो इम्पैक्ट फुल पारी खेलकर की तो उसे अंजाम तक चेज़ मास्टर विराट कोहली के लज़ीज़ कवर ड्राइव्स ने पहुंचाया| हाँ इस बीच रोहित शर्मा (48), शुभमन गिल (53) और श्रेयस अय्यर (19) को एक बढ़िया शुरुआत तो मिली लेकिन इनमें से कोई भी आज अपनी पारी को लंबा नहीं बना पाया| खासकर अय्यर खुद से काफी निराश होंगे क्योंकि उन्होंने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ गेम को समाप्त किया था और वही यहाँ भी करना चाहते थे लेकिन एक खराब शॉट चयन के चलते अपना विकेट दे बैठे और फिनिश करने से चूक गए| इस बीच आज बंगलादेशी टीम को उनके कप्तान शाकिब अल हसन की कमी काफी खली है| बल्लेबाज़ी के साथ-साथ टीम ने उन्हें गेंदबाजी में भी काफी मिस किया है| वहीँ टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से लोकेश राहुल (34) ने नाबाद रहते हुए रन चेज़ को पूरा किया| गेंदबाजी में स्पिन आक्रमण चल रहा है तो बल्लेबाज़ी में भारत की दिल और धड़कन, जीत तो निश्चित ही होनी थी| अब इस जीत के हौंसले के साथ मेन इन ब्लू अपना अगला मुकाबला न्यू जीलैंड से खेलेगी जहाँ काफी कुछ दाव पर होगा|     
फील्डिंग हो, गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाज़ी, तीनों के तीनों डिपार्टमेंट में रोहित एंड कम्पनी अव्वल दर्जे का प्रदर्शन करती दिख रही है, बस हमारी नज़र ना लगे| वहीँ इस मुकाबले में बांग्लादेश को करारी शिकस्त देते हुए एशिया कप में उनसे मिली हार का भी बदला चुकता कर लिया है| सही मायने में अगर डॉमिनेंस देखना है तो टीम इंडिया के इस प्रदर्शन को देख लिया जाए| दूसरी तरफ इस हार के बाद बांग्लादेश की टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे की तरफ खिसक गई है|
चेज़ मास्टर विराट कोहली यु ब्यूटी!! चेज़ है तो विराट हैं| विराट कोहली (103) एक बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए| शुरुआत रो हिट मैन शर्मा कर रहे हैं तो अंत किंग कोहली के हाथों हुआ| 4 मुकाबलों में लगातार 4 जीत टीम इंडिया के खाते में गई| इस वर्ल्ड कप के सफ़र में मेन इन ब्लू का विजय रथ जारी है| साथ ही साथ 7 विकटों की इस बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में अभी भी दूसरे पायदान पर बनी हुई है|
41.3
6
नासुम अहमद To विराट कोहली
छक्का और ये पूरा हुआ विराट कोहली का शतक!! इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड कप में अपनी चौथी लगातार जीत हासिल कर ली है!! बांग्लादेश को भारतीय टीम ने 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इसी बीच विराट कोहली ने सिक्स लगाकर अपने वनडे करियर का 48वां शतक भी जड़ दिया| वहीँ रन चेज़ करते हुए विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगाया है| कमाल की बल्लेबाज़ी आज भी हमें विराट से देखने को मिली| आगे आकर फुलटॉस बनाया गेंद को और मिड विकेट की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी दौरान जीत का जश्न पूरी भारतीय टीम ने मनाया|
41.2
0
नासुम अहमद To विराट कोहली
एक बार फिर से विराट ने रन नहीं लिया यहाँ पर| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
41.1
0
नासुम अहमद To विराट कोहली
लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 41 : 255/3
6 रन
  • 040.1
  • 1 WD 40.2
  • 240.2
  • 040.3
  • 240.4
  • 040.5
  • 140.6
व. कोहली
97 (94)
ल. राहुल
34 (34)
ह. महमूद
8-0-65-1
40.6
1
हसन महमूद To विराट कोहली
सिंगल!! भारत को अब जीत के लिए 2 रन चाहिए जबकि विराट को शतक के लिए 3 रनों की दरकार!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
40.5
0
हसन महमूद To विराट कोहली
डीप में गेंद को खेला लेकिन रन नहीं लिया| शतक के लिए जाना चाहते हैं विराट| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
40.4
2
हसन महमूद To विराट कोहली
एक और दुग्गी!! विराट को शतक के लिए अब 4 रन चाहिए!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया|
40.3
0
हसन महमूद To विराट कोहली
इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
40.2
2
हसन महमूद To विराट कोहली
अच्छी यॉर्कर!! लेग साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
40.2
wd
हसन महमूद To विराट कोहली
वाइड! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से निकली| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
40.1
0
हसन महमूद To विराट कोहली
डॉट गेंद!! इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला लेकिन विराट ने रन नहीं लिया|
ओवर की समाप्ति 40 : 249/3
11 रन
  • 439.1
  • 039.2
  • 039.3
  • 639.4
  • 039.5
  • 139.6
व. कोहली
92 (88)
ल. राहुल
34 (34)
न. अहमद
9-0-54-0
39.6
1
नासुम अहमद To विराट कोहली
सिंगल!! स्ट्राइक विराट अपने पास रखेंगे!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
39.5
0
नासुम अहमद To विराट कोहली
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
39.4
6
नासुम अहमद To विराट कोहली
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप शॉट कोहली ने लगाया और अब अपने शतक से बस 9 रन दूर वही विराट| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
39.3
0
नासुम अहमद To विराट कोहली
ऑफ साइड की ओर गेंद को गैप में खेला लेकिन सिंगल नहीं लिया|
39.2
0
नासुम अहमद To विराट कोहली
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
39.1
4
नासुम अहमद To विराट कोहली
चौका!! विराट कोहली के बल्ले से निकला स्वीप शॉट| घुटना टिकाते हुए स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 39 : 238/3
9 रन
  • 138.1
  • 138.2
  • 038.3
  • 038.4
  • 638.5
  • 138.6
व. कोहली
81 (82)
ल. राहुल
34 (34)
ह. महमूद
7-0-59-1
38.6
1
हसन महमूद To विराट कोहली
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया| भारत को अब जीत के लिए 19 रन चाहिए|
38.5
6
हसन महमूद To विराट कोहली
छक्का!!! विराट कोहली के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! स्लोवर बॉल को काफी जल्दी पिक कर लिया विराट ने यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
38.4
0
हसन महमूद To विराट कोहली
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
38.3
0
हसन महमूद To विराट कोहली
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
38.2
1
हसन महमूद To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
38.1
1
हसन महमूद To विराट कोहली
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 38 : 229/3
6 रन
  • 137.1
  • 137.2
  • 137.3
  • 137.4
  • 137.5
  • 137.6
व. कोहली
73 (77)
ल. राहुल
33 (33)
म. हसन
10-0-47-2
37.6
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला| भारत को अब जीत के लिए 72 गेंदों पर 28 रनों की दरकार है|
37.5
1
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
डीप कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला|
37.4
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
37.3
1
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
37.2
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
37.1
1
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 37 : 223/3
14 रन
  • 136.1
  • 136.2
  • 136.3
  • 636.4
  • 436.5
  • 136.6
ल. राहुल
30 (30)
व. कोहली
70 (74)
श. इस्लाम
8-0-54-0
36.6
1
शरीफुल इस्लाम To लोकेश राहुल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
36.5
4
शरीफुल इस्लाम To लोकेश राहुल
चौका!! पिछली गेंद पर सिक्स तो अब बाउंड्री लगाते हुए राहुल!! एक बार फिर से छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस बार मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
36.4
6
शरीफुल इस्लाम To लोकेश राहुल
छक्का!!! एक और बेहतरीन शॉट राहुल के बल्ले से आता हुआ!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद काफी दूर जा गिरी सीमा रेखा के पार| फील्डर बस गेंद को मैदान से बाहर जाता हुआ देखते ही रह गए| अम्पायर ने हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया|
36.3
1
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
36.2
1
शरीफुल इस्लाम To लोकेश राहुल
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
36.1
1
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
सिंगल यहाँ पर ओवर थ्रो के रूप में मिला!! आगे डाली गई गेंद को विराट ने मिड ऑफ की ओर पुश किया और रन लेने क्रीज़ से आगे आए\ इसी बीच फील्डर ने स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 36 : 209/3
3 रन
  • 035.1
  • 135.2
  • 035.3
  • 035.4
  • 135.5
  • 135.6
व. कोहली
68 (72)
ल. राहुल
18 (26)
म. हसन
9-0-41-2
35.6
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
मिड विकेट की ओर विराट ने गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|
35.5
1
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
35.4
0
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
35.3
0
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
35.2
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
35.1
0
मेहदी हसन To विराट कोहली
बैक फुट से कवर की ओर पंच करने गए| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 35 : 206/3
5 रन
  • 134.1
  • 034.2
  • 034.3
  • 434.4
  • 034.5
  • 034.6
ल. राहुल
17 (23)
व. कोहली
66 (69)
श. इस्लाम
7-0-40-0
34.6
0
शरीफुल इस्लाम To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
34.5
0
शरीफुल इस्लाम To लोकेश राहुल
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
34.4
4
शरीफुल इस्लाम To लोकेश राहुल
चौका!!! लोकेश राहुल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
34.3
0
शरीफुल इस्लाम To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर राहुल ने कवर की ओर पुश किया| रन नहीं मिल पाया|
34.2
0
शरीफुल इस्लाम To लोकेश राहुल
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
34.1
1
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
ऑफ साइड की तरफ विराट ने गेंद को खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 34 : 201/3
3 रन
  • 033.1
  • 133.2
  • 133.3
  • 133.4
  • 033.5
  • 033.6
ल. राहुल
13 (18)
व. कोहली
65 (68)
म. हसन
8-0-38-2
33.6
0
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
33.5
0
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं मिला|
33.4
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
33.3
1
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
सिंगल!! इसी के साथ भारत का 200 रन पूरा हुआ!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
33.2
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
आगे की गेंद को विराट ने गैप में खेलकर एक रन लिया|
33.1
0
मेहदी हसन To विराट कोहली
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को विराट ने स्क्वायर लेग की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 33 : 198/3
6 रन
  • 132.1
  • 132.2
  • 132.3
  • 132.4
  • 132.5
  • 132.6
व. कोहली
63 (65)
ल. राहुल
12 (15)
महमूदुल्लाह
1-0-6-0
32.6
1
महमूदुल्लाह To विराट कोहली
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
32.5
1
महमूदुल्लाह To लोकेश राहुल
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
32.4
1
महमूदुल्लाह To विराट कोहली
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया निकाला|
32.3
1
महमूदुल्लाह To लोकेश राहुल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
32.2
1
महमूदुल्लाह To विराट कोहली
बैक फुट से कोहली ने गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| एक रन मिला|
32.1
1
महमूदुल्लाह To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 32 : 192/3
4 रन
  • 031.1
  • 1 WD 31.2
  • 031.2
  • 131.3
  • 031.4
  • 131.5
  • 131.6
ल. राहुल
9 (12)
व. कोहली
60 (62)
म. हसन
7-0-35-2
31.6
1
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
आगे आकर राहुल ने कवर की ओर शॉट खेला| वहां खड़े खिलाड़ी से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
31.5
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
31.4
0
मेहदी हसन To विराट कोहली
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
31.3
1
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
31.2
0
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
मिड ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
31.2
wd
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
31.1
0
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 31 : 188/3
4 रन
  • 130.1
  • 030.2
  • 030.3
  • 130.4
  • 130.5
  • 130.6
ल. राहुल
7 (8)
व. कोहली
59 (60)
न. अहमद
8-0-43-0
30.6
1
नासुम अहमद To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
30.5
1
नासुम अहमद To विराट कोहली
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
30.4
1
नासुम अहमद To लोकेश राहुल
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
30.3
0
नासुम अहमद To लोकेश राहुल
पॉइंट की ओर राहुल ने कट शॉट खेला लेकिन गैप नहीं निकाल सके|
30.2
0
नासुम अहमद To लोकेश राहुल
बैक फुट से गेंद को कवर की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आया|
30.1
1
नासुम अहमद To विराट कोहली
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 30 : 184/3
6 रन
  • W 29.1
  • 029.2
  • 029.3
  • 429.4
  • 129.5
  • 129.6
व. कोहली
57 (58)
ल. राहुल
5 (4)
म. हसन
6-0-31-2
29.6
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे आकर विराट ने गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
29.5
1
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
बैक फुट से गेंद को राहुल ने सामने की ओर खेला| विराट के पैर में लगकर गेंद लॉन्ग ऑन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
29.4
4
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
चौका! बाउंड्री के साथ राहुल ने खोला अपना खाता| थोड़ा जोखिम भरा शॉट यहाँ पर खेला गया| विकेट लाइन की गेंद पर रूम बनाकर कट शॉट खेला और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| ऐसा लग रहा है कि ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं राहुल|
29.3
0
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
इस बार बैक फुट से पंच तो किया कवर्स की तरफ लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| रन का मौका नहीं बन पायेगा| फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका|
29.2
0
मेहदी हसन To लोकेश राहुल
ऑफ़ स्पिन गेंद!! सीधे बल्ले से ऑन साइड पर उसे खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
लोकेश राहुल अब क्रीज़ पर विराट कोहली का साथ देने आये हैं...
29.1
W
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारत को लगा तीसरा झटका!! मेहदी हसन के हाथ लगी दूसरी विकेट!! श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| खुद से काफी निराश दिखे| गेम को फिनिश करते हुए जाना चाहते थे लेकिन चूक गए| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने निकलकर मिड विकेट की ओर हवा में ऊँचा शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतर संपर्क नहीं हुआ और बॉल सीधा वहां खड़े फील्डर महमूदुल्लाह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 178/3 भारत|
ओवर की समाप्ति 29 : 178/2
4 रन
  • 028.1
  • 028.2
  • 028.3
  • 028.4
  • 028.5
  • 428.6
व. कोहली
56 (57)
श. अय्यर
19 (24)
म. रहमान
5-0-29-0
28.6
4
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
चौका!!! विराट कोहली स्पेशल!! लगातार पांच गेंद डॉट करवाने के बाद मुस्तफिजुर ने अंतिम गेंद पर बाउंड्री दे दिया!! विराट ने लगाया अपना पसंदीदा कवर ड्राइव शॉट यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प पर आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
28.5
0
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
28.4
0
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करने का मन बनाया|
28.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
28.2
0
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|
28.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
मिड ऑफ की ओर सीधे बल्ले से विराट ने खेला लेकिन गैप नहीं निकाल सके|
ओवर की समाप्ति 28 : 174/2
3 रन
  • 027.1
  • 127.2
  • 027.3
  • 127.4
  • 127.5
  • 027.6
श. अय्यर
19 (24)
व. कोहली
52 (51)
न. अहमद
7-0-39-0
27.6
0
नासुम अहमद To श्रेयस अय्यर
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
27.5
1
नासुम अहमद To विराट कोहली
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
27.4
1
नासुम अहमद To श्रेयस अय्यर
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
27.3
0
नासुम अहमद To श्रेयस अय्यर
आगे डाली गई गेंद पर अय्यर ने डिफेंड कर दिया|
27.2
1
नासुम अहमद To विराट कोहली
एक रन!! बैक फुट से गेंद को कोहली ने कवर की ओर पंच किया और सिंगल मिल गया|
27.1
0
नासुम अहमद To विराट कोहली
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 27 : 171/2
7 रन
  • 126.1
  • 026.2
  • 026.3
  • 126.4
  • 426.5
  • 126.6
व. कोहली
50 (48)
श. अय्यर
18 (21)
ह. महमूद
6-0-50-1
26.6
1
हसन महमूद To विराट कोहली
सिंगल!! इसी के साथ विराट कोहली ने एक और अर्धशतक अपने वनडे करियर में लगा दिया!! कमाल की बल्लेबाज़ी इस रन चेज़ में भी किंग कोहली ने की है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
26.5
4
हसन महमूद To विराट कोहली
चौका!!! किंग कोहली के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! विराट अपने अर्धशतक से एक रन दूर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में तेज़ी से गई गेंद चार रनों के लिए|
26.4
1
हसन महमूद To श्रेयस अय्यर
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया| ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
26.3
0
हसन महमूद To श्रेयस अय्यर
आगे डाली गई गेंद क अय्यर ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का सही ताल मेल नहीं हुआ और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
26.2
0
हसन महमूद To श्रेयस अय्यर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| रन का मौका नहीं बन सका|
26.1
1
हसन महमूद To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 26 : 164/2
3 रन
  • 025.1
  • 125.2
  • 125.3
  • 125.4
  • 025.5
  • 025.6
श. अय्यर
17 (18)
व. कोहली
44 (45)
म. हसन
5-0-25-1
25.6
0
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
25.5
0
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
25.4
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
बैक फुट से मिड विकेट की ओर गेंद को कोहली ने खेलकर एक रन लिया|
25.3
1
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
25.2
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
25.1
0
मेहदी हसन To विराट कोहली
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 25 : 161/2
7 रन
  • 024.1
  • 124.2
  • 124.3
  • 124.4
  • 024.5
  • 424.6
श. अय्यर
16 (15)
व. कोहली
42 (42)
ह. महमूद
5-0-43-1
24.6
4
हसन महमूद To श्रेयस अय्यर
चौका!!! श्रेयस अय्यर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! चौका!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
24.5
0
हसन महमूद To श्रेयस अय्यर
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| लिटन दास ने वहां पर गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
24.4
1
हसन महमूद To विराट कोहली
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला|
ओह!! एक बार फिर से एक भारतीय खिलाड़ी चोटिल हुआ है| लेकिन इस बार चोट ज्यादा गंभीर नहीं है अच्छी बात तो ये है कि श्रेयस मुस्कुरा रहे हैं| फिजियो आये हैं और स्प्रे कर रहे| रनिंग के दौरान थ्रो आकर सीधा अय्यर के बाएँ पैर की एड़ी के आस पास लगा है|
24.3
1
हसन महमूद To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! साथ में रन आउट का मौका लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगी| लेकिन अगर फील्डर के द्वारा किया गया थ्रो स्टंप्स पर लगता तो आउट हो जाते अय्यर| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड ऑन की ओर पुश किया और रन लेने भागे| इसी बीच फील्डर ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| दो बल्लेबाजों के बीच हाँ ना हुई थी फिर रन पूरा करने आगे निकले| इस दौरान थ्रो आया और बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई सीधा अय्यर के पैर में जा लगी| दर्द में नज़र आ रहे हैं श्रेयस अय्यर यहाँ पर| इसी बीच एक रन मिल गया|
24.2
1
हसन महमूद To विराट कोहली
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
24.1
0
हसन महमूद To विराट कोहली
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 24 : 154/2
4 रन
  • 023.1
  • 123.2
  • 123.3
  • 123.4
  • 023.5
  • 123.6
व. कोहली
40 (39)
श. अय्यर
11 (12)
म. हसन
4-0-22-1
23.6
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
23.5
0
मेहदी हसन To विराट कोहली
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
23.4
1
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
एक बार फिर से अय्यर ने गेंद को हलके हाथों से लॉन्ग ऑन की ओर खेला और सिंगल लिया|
23.3
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
23.2
1
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
लॉन्ग ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
23.1
0
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 23 : 150/2
4 रन
  • 022.1
  • 122.2
  • 222.3
  • 122.4
  • 022.5
  • 022.6
व. कोहली
38 (36)
श. अय्यर
9 (9)
श. इस्लाम
6-0-35-0
22.6
0
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
एक बार फिर से छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई गेंद| रन नहीं मिला|
22.5
0
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
22.4
1
शरीफुल इस्लाम To श्रेयस अय्यर
एक रन!! इसी के साथ भारतीय टीम का 150 रन पूरा हुआ!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
22.3
2
शरीफुल इस्लाम To श्रेयस अय्यर
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर 2 रन बटोरा|
22.2
1
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
डीप कवर की ओर विराट ने गेंद को खेला जहाँ से सिंगल मिल गया|
22.1
0
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करने का मन बनाया|
ओवर की समाप्ति 22 : 146/2
3 रन
  • 121.1
  • 021.2
  • 121.3
  • 021.4
  • 021.5
  • 121.6
व. कोहली
37 (32)
श. अय्यर
6 (7)
म. हसन
3-0-18-1
21.6
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर विराट ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
21.5
0
मेहदी हसन To विराट कोहली
मिड विकेट की तरफ विराट ने गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
21.4
0
मेहदी हसन To विराट कोहली
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
21.3
1
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
21.2
0
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास टप्पा खाकर पहुँची| रन नहीं मिला|
21.1
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
आगे की गेंद पर विराट ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 21 : 143/2
1 रन
  • 020.1
  • 020.2
  • 120.3
  • 020.4
  • 020.5
  • 020.6
श. अय्यर
5 (5)
व. कोहली
35 (28)
श. इस्लाम
5-0-31-0
20.6
0
शरीफुल इस्लाम To श्रेयस अय्यर
प्ले एंड मिस!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| इसी बीच रहीम ने कैच की अपील किया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
20.5
0
शरीफुल इस्लाम To श्रेयस अय्यर
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|
20.4
0
शरीफुल इस्लाम To श्रेयस अय्यर
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
20.3
1
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर कोहली ने मिड ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से रन लेने भागे और डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ में पहुँचाया| एक रन मिल गया|
20.2
0
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद पर विराट ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
20.1
0
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 20 : 142/2
12 रन
  • 219.1
  • W 19.2
  • 119.3
  • 419.4
  • 119.5
  • 419.6
श. अय्यर
5 (2)
व. कोहली
34 (25)
म. हसन
2-0-15-1
19.6
4
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
आउट साइड एज और चौका! एक टफ चांस कीपर के पास था लेकिन मोटा किनारा लगने के बाद रहीम के दस्तानों से टकराते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाया| टर्न से थोड़ा सा चकमा खाए और वहीँ पर आउट साइड एज लग गया| भाग्य का साथ मिला कि गेंद कीपर के दस्तानों में अटकी नहीं और निकल गई| 20 के बाद 142/2 भारत|
19.5
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
ओवरपिच डाली गई गेंद को कोहली ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
19.4
4
मेहदी हसन To विराट कोहली
चौका!!! किंग कोहली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर और पॉइंट के बीच से डीप कवर की ओर ड्राइव किया| गैप में तेज़ी से गई गेंद चार रनों के लिए|
19.3
1
मेहदी हसन To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
19.2
W
मेहदी हसन To शुभमन गिल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट महमूदुल्लाह बोल्ड मेहदी हसन| 53 रनों पर गिल की पारी का हुआ अंत| डीप मिड विकेट पर फील्डर महमूदुल्लाह का एक शानदार जज कैच देखने को मिला है| थोड़ा सा ऊपर होती तो ये गेंद छह रनों के लिए भी निकल सकती थी| ऑफ़ स्पिन गेंद थी| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए उसे मिड विकेट की तरफ हीव किया| बल्ले पर ठीक तरह से नहीं लगी गेंद| आधे भाग को लगकर फ्लैट गई सीमा रेखा की तरफ जहाँ से फील्डर ने उसे दोनों हाथों से जज करते हुए लपक लिया| खुद से काफी निराश दिखे गिल यहाँ पर| 132/2 भारत, लक्ष्य से 125 रन दूर|
19.1
2
मेहदी हसन To शुभमन गिल
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
ओवर की समाप्ति 19 : 130/1
5 रन
  • 118.1
  • 218.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 018.6
व. कोहली
29 (23)
श. गिल
51 (53)
श. इस्लाम
4-0-30-0
18.6
0
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
टैप एंड रन का प्रयास था विराट के द्वारा लेकिन गिल ने मना कर दिया| पॉइंट फील्डर काफी तेज़ी से गेंद पर आये थे इस वजह से रन नहीं मिला|
18.5
1
शरीफुल इस्लाम To शुभमन गिल
एक और सिंगल इस ओवर से हासिल हो जाएगा| एंगल से बाहर निकल रही थी गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर ऑफ़ साइड पर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
18.4
1
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.3
0
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
इस बार विराट ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
18.2
2
शरीफुल इस्लाम To विराट कोहली
दुग्गी!! छोटी  लेंथ पर डाली गई गेंद| पुल शॉट स्क्वायर लेग की तरफ लगाकर दो रन ले लिया|
18.1
1
शरीफुल इस्लाम To शुभमन गिल
सिंगल और इसी के साथ गिल का पहला अर्ध शतक इस वर्ल्ड कप में आता हुआ| टीम को इनसे काफी उम्मीद थी और उसपर खरे उतर रहे हैं| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई जबकि विराट ने पास जाकर उनकी पीठ थपथपाई| अभी उनको पता है कि उनका काम समाप्त नहीं हुआ| यहाँ से गेम को फिनिश करते हुए जाना चाहेंगे|
ओवर की समाप्ति 18 : 125/1
3 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 017.6
व. कोहली
26 (19)
श. गिल
49 (51)
म. हसन
1-0-3-0
17.6
0
मेहदी हसन To विराट कोहली
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप नहीं ढून्ढ पाए|
17.5
1
मेहदी हसन To शुभमन गिल
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और स्क्वायर लेग से एक रन हासिल कर लिया गया|
17.4
0
मेहदी हसन To शुभमन गिल
इस बार फ्लाईटेड गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
17.3
1
मेहदी हसन To विराट कोहली
ऑफ़ स्पिन गेंद!! मिड विकेट की तरफ शॉट खेला| डीप से एक ही रन हासिल हुआ|
17.2
1
मेहदी हसन To शुभमन गिल
इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
17.1
0
मेहदी हसन To शुभमन गिल
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 17 : 122/1
7 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 216.4
  • 116.5
  • 116.6
श. गिल
47 (47)
व. कोहली
25 (17)
न. अहमद
6-0-36-0
16.6
1
नासुम अहमद To शुभमन गिल
सिंगल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति जिसकी हर गेंद पर रन आया है| इस बार बल्लेबाज़ गिल ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑफ़ पंच किया एक रन के लिए| 122/1 भारत, लक्ष्य से अब 135 रन दूर|
16.5
1
नासुम अहमद To विराट कोहली
सिंगल से यहाँ पर गाड़ी को आगे बढ़ाया जाएगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| रन पूरा किया|
16.4
2
नासुम अहमद To विराट कोहली
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
16.3
1
नासुम अहमद To शुभमन गिल
एक और सिंगल ऑन साइड से हासिल हो जाएगा| बड़े आराम से ऑन साइड पर बल्ले का मुंह बंद करते हुए गेंद को ढकेला और रन हासिल किया|
16.2
1
नासुम अहमद To विराट कोहली
सिंगल!! इस बार विराट ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की तरफ से सिंगल लिया|
16.1
1
नासुम अहमद To शुभमन गिल
सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| बड़ी आसानी से रन पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 115/1
4 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 215.5
  • 115.6
श. गिल
44 (44)
व. कोहली
21 (14)
म. रहमान
4-0-25-0
15.6
1
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार हलके हाथों से मिड ऑफ़ पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.5
2
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
15.4
0
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
एक डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है| इस बार गिल ने क्रीज़ में रहकर ऊपर की गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
15.3
1
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
मिस टाइम पुल शॉट और शॉर्ट मिड ऑन से एक रन हासिल हुआ| कुछ इसी तरह से पिछले मुकाबले में कोहली आउट हुए थे लेकिन इस बार नो मेंस लैंड में जाकर गिरी ये गेंद| पटकी हुई गेंद पर पुल लगाने गए थे लेकिन मिस टाइम हुए थे|
15.2
0
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
15.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे शॉर्ट कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 15 : 111/1
5 रन
  • 414.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 014.6
श. गिल
41 (41)
व. कोहली
20 (11)
न. अहमद
5-0-29-0
14.6
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
14.5
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
विकेट लाइन के बीच रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सकेगा|
14.4
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.3
1
नासुम अहमद To विराट कोहली
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.2
0
नासुम अहमद To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ विराट ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
14.1
4
नासुम अहमद To विराट कोहली
चौका! फ्लिक शॉट मिड विकेट की तरफ खेला| दो फील्डरों द्वारा मिस फील्ड हुई और चार रनों के लिए निकल गई गेंद| पहले शॉर्ट मिड विकेट फील्डर से हाफ स्टॉप हुआ तो फिर डीप में मिड ऑन फील्डर भी उसे रोक नहीं पाए| मिस फील्ड कर बैठे और गेंद सीमा रेखा के पार चली गई|
ओवर की समाप्ति 14 : 106/1
3 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 113.6
व. कोहली
15 (8)
श. गिल
41 (38)
म. रहमान
3-0-21-0
13.6
1
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| विराट द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ| डीप से एक ही रन मिल पाया| 106/1 भारत|
13.5
0
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
13.4
0
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
इस बार छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ विराट को छोड़ती हुई निकली| कोई रन नहीं हुआ|
13.3
1
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार पुल शॉट लगाया और डीप स्क्वायर लेग से एक रन हासिल कर लिया|
13.2
0
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
13.1
1
मुस्तफिजुर रहमान To विराट कोहली
सिंगल के सतह हुई ओवर की शुरुआत!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 103/1
23 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 612.3
  • W 12.4
  • 3 NB 12.5
  • 5 NB 12.5
  • 612.5
  • 112.6
व. कोहली
13 (4)
श. गिल
40 (36)
ह. महमूद
4-0-36-1
12.6
1
हसन महमूद To विराट कोहली
सिंगल के साथ एक महंगे लेकिन सफल ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 103/1 भारत|
12.5
6
हसन महमूद To विराट कोहली
छक्का!! इस बार फिर से विराट कोहली ने फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाया और गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया!१ फुल लेंथ की डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
12.5
nb
हसन महमूद To विराट कोहली
नो बॉल और चौका!! फ्री हिट एक और बार विराट कोहली को मिलता हुआ!! ओवर स्टेप फिर से कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| गैप में तेज़ी से गई गेंद चार रनों के लिए|
12.5
nb
हसन महमूद To विराट कोहली
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल जहाँ से 2 रन मिल गया|
विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.4
W
हसन महमूद To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट तौहिद हृदय बोल्ड हसन महमूद| जिस छोटी गेंद पर अबतक रोहित बड़ा शॉट लगा रहे थे अब उसी गेंद पर अपना विकेट दे बैठे| तारीफ यहाँ पर युवा गेंदबाज़ हसन की भी करनी होगी| लगातार छक्का खाने के बाद भी उन्होंने अपनी छोटी गेंद को नहीं छोड़ा और हिट मैन को फंसा ही लिया| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर एक बढ़िया कैच सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर द्वारा लपका गया| 88 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 48 रन बनाकर हिट मैन आउट हुए| छोटी पटकी हुई गेंद पर फ्लैट सिक्स लगाने के लिए पुल शॉट मारा था जिसे फील्डर ने बाउंड्री के ठीक आगे लपक लिया| 88/1 भारत|
12.3
6
हसन महमूद To रोहित शर्मा
छक्का! इस गेंद को कहाँ रोहित छोड़ने वाले| जैसे ही पटकी हुई गेंद देखी उसपर अपने पिटारे से हुक शॉट निकाला और गेंद सीधा दर्शको के बीच गई छह रनों के लिए|
12.2
1
हसन महमूद To शुभमन गिल
समझदारी भरा सिंगल!! ऑफ़ साइड पर रूम बनाए हुए पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.1
1
हसन महमूद To रोहित शर्मा
बड़े शॉट के लिए गए रोहित| लाइन से थोड़ा सा चकमा खाए| इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई और लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 80/0
12 रन
  • 011.1
  • 411.2
  • 011.3
  • 411.4
  • 411.5
  • 011.6
श. गिल
39 (35)
र. शर्मा
41 (37)
म. रहमान
2-0-18-0
11.6
0
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
11.5
4
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
एक और चौका! ओहोहोहो!!! शानदार कवर ड्राइव!!! आज तो गिल अलग ही लय में हैं!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद को ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| जहाँ गेंद डाल रहे हैं फ़िज़, गिल साहब वहां से चौका बटोर ले रहे हैं| ये तो आला दर्जे की बल्लेबाज़ी चल रही है भाई साहब|
11.4
4
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
एक और चौका इस ओवर से आता हुआ! पहले ऑफ़ साइड पर और अब लेग साइड पर आता हुआ| काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| मिड विकेट से चौका बटोर लिया|
11.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
11.2
4
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
चौका! पॉइंट की तरफ हवा में गई थी गेंद| कैच इट की मांग थी लेकिन फील्डरके बाएँ ओर से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| गिल ने काफी लेट इस शॉट को खेला था जहाँ से चार रन मिल गया|
11.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 11 : 68/0
5 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 010.6
र. शर्मा
41 (37)
श. गिल
27 (29)
ह. महमूद
3-0-13-0
10.6
0
हसन महमूद To रोहित शर्मा
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
10.5
4
हसन महमूद To रोहित शर्मा
चौका! इस बार पटकी हुई गेंद पर रोहित नहीं रुकने वाले| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर था लेकिन महज़ एक दर्शक बनकर रह गया| एक टप्पा खाने के बाद गेंद सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
10.4
0
हसन महमूद To रोहित शर्मा
ओह, वाओ!! हसन महमूद ने अपनी बाउंसर गेंद से बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को छका दिया| गति और उछाल दोनों से चकमा खा गए हमारे हिट मैन साहब|
10.3
0
हसन महमूद To रोहित शर्मा
आगे डाली गई थी फुल गेंद जिसे बल्लेबाज़ रोहित ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही उसे रोक दिया|
10.2
1
हसन महमूद To शुभमन गिल
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप से एक रन मिल जाएगा|
10.1
0
हसन महमूद To शुभमन गिल
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 10 : 63/0
13 रन
  • 09.1
  • 69.2
  • 09.3
  • 69.4
  • 09.5
  • 19.6
श. गिल
26 (27)
र. शर्मा
37 (33)
न. अहमद
4-0-24-0
9.6
1
नासुम अहमद To शुभमन गिल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| 10 के बाद 63/0 भारत|
9.5
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
इस बार अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9.4
6
नासुम अहमद To शुभमन गिल
एक और छक्का! इस बार लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| फील्डर से ज्यादा दूर नहीं थी लेकिन फिर भी छह रनों के लिए निकल गई| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी गेंद|
9.3
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
9.2
6
नासुम अहमद To शुभमन गिल
छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ गिल और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है यहाँ पर|
9.1
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 9 : 50/0
2 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 18.6
श. गिल
13 (21)
र. शर्मा
37 (33)
ह. महमूद
2-0-8-0
8.6
1
हसन महमूद To शुभमन गिल
सिंगल के साथ भारत का 50 रन पूरा हो गया| बल्लेबाज़ गिल ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
8.5
0
हसन महमूद To शुभमन गिल
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
8.4
0
हसन महमूद To शुभमन गिल
डॉट गेंद, दूसरे छोर से गिल अपना समय लेकर खेल रहे हैं| इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
8.3
1
हसन महमूद To रोहित शर्मा
इस बार पुल शॉट पर रोहित को सिंगल ही मिल पायेगा| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
8.2
0
हसन महमूद To रोहित शर्मा
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
8.1
0
हसन महमूद To रोहित शर्मा
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 48/0
5 रन
  • 47.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 17.6
र. शर्मा
36 (30)
श. गिल
12 (18)
न. अहमद
3-0-11-0
7.6
1
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
इस बार लेग साइड से एक रन हासिल हो जाएगा| फ्लिक शॉट पर एक रन बटोर लिया| 48/0 भारत|
7.5
0
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप नहीं ढून्ढ पाए|
7.4
0
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
7.3
0
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
ये अच्छी लाइन है रोहित के लिए| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7.2
0
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
डॉट गेंद! इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7.1
4
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
रोहित शर्मा और स्वीप शॉट!! चौका मिल जाएगा यहाँ पर! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 43/0
6 रन
  • 06.1
  • 46.2
  • 26.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 06.6
श. गिल
12 (18)
र. शर्मा
31 (24)
ह. महमूद
1-0-6-0
6.6
0
हसन महमूद To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हसन के एक बढ़िया ओवर की हुई समाप्ति| फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा| 43/0 भारत|
6.5
0
हसन महमूद To शुभमन गिल
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा| अच्छा रहा है अबतक ये पहला ओवर हसन का यहाँ पर|
6.4
0
हसन महमूद To शुभमन गिल
ये अच्छी लाइन है हसन के द्वारा| बल्लेबाज़ ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| रन नहीं होगा|
6.3
2
हसन महमूद To शुभमन गिल
शॉर्ट आर्म जैब और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिए| छोटी गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए पुल किया और दो रन हासिल कर लिया|
6.2
4
हसन महमूद To शुभमन गिल
आउट साइड एज और चौका! इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से बड़े शॉट के लिए गए लेकिन आउट साइड एज लगा और स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए|
6.1
0
हसन महमूद To शुभमन गिल
अच्छी गति के साथ लेंथ को हिट करते हुए हसन ने डाली ये गेंद| बल्लेबाज़ गिल ने इसे भी बड़े आराम से पंच कर दिया| रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 6 : 37/0
4 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
र. शर्मा
31 (24)
श. गिल
6 (12)
न. अहमद
2-0-6-0
5.6
0
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
एक और खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ रोहित द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! अच्छी गेंदों को सम्मान देना कोई इस बल्लेबाज़ से सीखे| 37/0 भारत|
5.5
0
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
एक और सॉलिड डिफेन्स!! विकटों के बीच रखी गेंद को लगातार ब्लॉक करते जा रहे हैं बल्लेबाज़ जो कि एक सही सोच भी है| विकेट लाइन की गेंद से स्पिनर्स के खिलाफ फंसते हैं रोहित इस वजह से इन गेंदों को सम्मान दे रहे हैं|
5.4
0
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
5.3
0
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
इस बार फ्लाईटेड गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| ये अच्छी लाइन है रोहित के लिए|
5.2
0
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
5.1
4
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
चौका! एक और बाउंड्री हिट मैन के बल्ले से आती हुई| ये गेंद पॉइंट की तरफ से गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 33/0
5 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 04.6
श. गिल
6 (12)
र. शर्मा
27 (18)
श. इस्लाम
3-0-25-0
4.6
0
शरीफुल इस्लाम To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| 33/0 भारत|
4.5
0
शरीफुल इस्लाम To शुभमन गिल
इस बार गिल के लिए फिर से अपना छोर बदला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकाली गेंद जिसे शुभमन ने ब्लॉक कर दिया|
4.4
1
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
छोर बदलकर राउंड द से आये गेंदबाज़| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
4.3
0
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| गैप हासिल नहीं हुआ|
4.2
4
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
चौका!!! चिप शॉट!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| अब आप इस बल्लेबाज़ को कहाँ डालेंगे गेंद|
4.1
0
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 4 : 28/0
2 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 03.6
श. गिल
6 (10)
र. शर्मा
22 (14)
न. अहमद
1-0-2-0
3.6
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
ओह इस बार अंदरूनी किनारा लेकर गेंद लेग स्टम्प के काफी पास से शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ गिल| तेज़ गति की गेंद को पढ़ नहीं पाए थे और बैकफुट से खेलने चले गए थे|
3.5
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
3.4
1
नासुम अहमद To रोहित शर्मा
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.3
1
नासुम अहमद To शुभमन गिल
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.2
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
प्ले एंड मिस!! इस बार आर्म बॉल थी| पड़कर अंदर की तरफ आई और पैड्स को जाकर लगी| डाउन द लेग जा रही थी इस वजह से आउट का मौका नहीं बन सका|
3.1
0
नासुम अहमद To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
नसुम अहमद को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है| इसी बीच टीम इंडिया के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर ये आई है कि हार्दिक पंड्या स्कैन के बाद अब वापिस ड्रेसिंग रूम में आ गए हैं| खबर ये भी है कि वो अब ठीक हैं और बल्लेबाज़ी के लिए पांचवें नम्बर के बाद आ सकते हैं|
ओवर की समाप्ति 3 : 26/0
12 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 62.5
  • 22.6
र. शर्मा
21 (13)
श. गिल
5 (5)
श. इस्लाम
2-0-20-0
2.6
2
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
दो रनों के साथ एक और महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार पैड्स पर डाली गई फुल गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला और डीप से दो रन लिया| 3 के बाद 26/0 भारत|
2.5
6
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
छक्का! ये लीजिये, इसी शॉट का इंतज़ार था| छोटी गेंद वो भी धीमी गति से डाली गई| रोहित कहाँ उसपर चूकने वाले| तुरंत पुल कर दिया उसे और गेंद काफी दूर स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए| दर्शकों में इस कैच को पकड़ने की बेचैनी भी दिखी| क्या किसी ने पकड़ा?
2.4
0
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
इस बार भी ऑफ़ स्टम्प चैनल पर गुड लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
2.3
0
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
इस बार विकेट लाइन के बीच डालकर स्टम्प्स को अटैक किया| रोहित ने लाइन में आकर उसे ब्लॉक कर दिया और सम्मान दिया|
2.2
4
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
चौका! हलकी सी दरार और उसमें से जड़ दिए है चार| हार्ड लेंथ गेंद को कवर्स की तरफ कट कर दिया| दो फील्डर के बीच से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| गेंदबाज़ हैरान परेशान हैं कि अब कहा डालें गेंद|
2.1
0
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|
ओवर की समाप्ति 2 : 14/0
6 रन
  • 41.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
श. गिल
5 (5)
र. शर्मा
9 (7)
म. रहमान
1-0-6-0
1.6
0
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| पहली गेंद पर चौका खाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने अच्छी वापसी की है यहाँ पर| अपनी लाइन और लेंथ में काफी बदलाव किया और सफल हुए हैं| 2 के बाद 14/0 भारत|
1.5
0
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया|
1.4
0
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
1.3
1
मुस्तफिजुर रहमान To रोहित शर्मा
ऑफ़ ड्राइव और सिंगल हासिल हो गया| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
1.2
1
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
इस बार उसी दिशा से सिंगल हासिल किया| हलके हाथों से मिड ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा|
1.1
4
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
चौका! ये लीजिये, गिल साहब ने भी बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोल लिया है| ये बढ़िया शुरुआत है भारत की तरफ से यहाँ पर| फुल बॉल थी विकेट लाइन पर| बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया| मिड ऑन फील्डर को बीट करते हुए गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई|
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 00.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 00.6
र. शर्मा
8 (6)
श. गिल
0 (0)
श. इस्लाम
1-0-8-0
0.6
0
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को सामने की खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| सोच सही थी लेकिन स्विंग से चकमा खा गए हिट मैन| पहले ओवर से आया 8 रन|
0.5
4
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
चौका! दूसरी बाउंड्री इस ओवर में रोहित के बल्ले से निकली है| शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ रोहित द्वारा जारी है|
0.4
0
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
इस बार पैड्स पर मारने का प्रयास था| अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.3
0
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
इस बार गेंदबाज़ ने लेंथ और लाइन बदली| बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे ब्लॉक करना सही समझा|
0.2
4
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| शानदार कवर ड्राइव!!! आते ही आक्रामक रूप अपनाते हुए रोहित| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
0.1
0
शरीफुल इस्लाम To रोहित शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई इस रन चेज़ की शुरुआत!! विकेट लाइन पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ रोहित ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन सका| कोई स्विंग भी इस गेंद पर नहीं दिखी है|
मैच की जानकारी
  • स्थान महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे
  • मौसम साफ़
  • टॉस बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने बांग्लादेश को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली
  • अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड केटलबरो, कुमार धर्मसेना
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement