Advertisement
Advertisement

भारत vs बांग्लादेश, तीसरा टी-20 Commentary, Live Updates

भारत vs बांग्लादेश, 2024 - टी-20 Live Commentary

भारत vs बांग्लादेश स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
तीसरा टी-20, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , Oct 12, 2024
भारत भारत
297/6 (20.0)
बांग्लादेश बांग्लादेश
164/7 (20.0)
भारत ने बांग्लादेश को 133 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    संजू सैमसन
    111(47)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    हार्दिक पंड्या
बांग्लादेश को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया और पूरी टीम ने इस जीत का जश्न मनाया| तो क्रिकेट फैन्स, इस सीरीज से अब इतना ही, हमें दीजिये इजाज़त| अब आपसे होगी मुलाकात भारत की अगली टेस्ट सीरीज के साथ जो 16 अक्टूबर से न्यू जीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली है| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार..
प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार हार्दिक पंड्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे कप्तान और कोच ने जिस तरह से खेलने की आज़ादी दी हुई है मैं उसपर खरा उतरने की कोशिश करता हूँ| आगे हार्दिक ने कहा कि मैं पूरी तरह से फिट हूँ और भगवान की दया है कि मेरे लिए सबकुछ अच्छा जा रहा है| जाते-जाते उन्होंने बताया कि आज मेरा सबसे बेहतरीन शॉट वो था जो मैंने कवर्स के ऊपर से लगाया था, वो मुझे काफी पसंद आया|
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हम अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं| स्काई ने आगे बात करते हुए कहा कि हमने एक टीम के रूप में काफी कुछ हासिल किया है| हम सब एक दूसरे के प्रदर्शन को काफी एंजॉय करते हैं| हमारी बात होती रहती है और हमने ये तय किया हुआ है कि टीम से बड़ा कुछ भी नहीं| हमे पूरी तरह से आक्रामक क्रिकेट खेलना है और हम उसी पर आगे भी बढ़ते जायेंगे| हम जिस तरह से खेल रहे हैं उसी तरह से अपने आपको आगे भी लेकर जाना पसंद करेंगे|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार संजू सैमसन को उनके शानदार शतक के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे बताया कि टीम ने मुझपर भरोसा जताया था और मैं खुश हूँ कि मैं उस भरोसे पर खरा उतरा| मुझे खुद से काफी उम्मीद थी और मैंने बस अपने आपसे बात करते हुए ये तय किया कि मुझे अपने आप पर भरोसा रखते हुए आगे अच्छा करते जाना है| मुझे ड्रेसिंग रूम से भी काफी आत्मविश्वास मिला है| साथ ही साथ मुझे कोच और कप्तान से भी काफी सर्थन मिला है| पांच छक्के लगाने पर कहा कि मैं इसपर काफी समय से नज़र गड़ाए हुआ था और ये आज जाकर पूरा हुआ है|
मैच गंवाकर बात करने आए बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने बताया कि हमने आज गेंदबाज़ी बेहतर लाइन और लेंथ पर नहीं किया| आगे शान्तो ने कहा कि भारतीय टीम ने आज काफी शानदार बल्लेबाज़ी की है| जाते-जाते उन्होंने कहा कि हम आगे अपनी टीम को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम को पहला झटका पारी की पहली ही गेंद पर परवेज़ होसैन के रूप में लग गया| उसके बाद तन्जीद और शान्तों ने कुछ बड़े शॉट्स दिखाए लेकिन उनकी पारी भी ज्यादा देर तक चल ना सकी| मेहमान टीम को शुरुआत से ही 15 रन से ऊपर की औसत से पारी को आगे बढ़ाना था जिसके पास वो कभी आ ही नहीं सकी| लिटन दास (42) और तौहीद हृदोय (63) ने बीच में अपनी पारी को सम्भाला और बड़े शॉट्स लगाते दिखे लेकिन रन रेट इतना अधिक होने की वजह से वो भी टीम को जीत की रेखा के पास नहीं लेकर जा सके| रवी बिश्नोई जो आज अर्शदीप सिंह की जगह खेल रहे थे तीन बड़े विकेट लेकर खुद को गेंदबाजी में काफी आगे रखा| साथ ही साथ जिस तरह से इस डेड रबर मुकाबले में टीम इंडिया की आक्रामक सोच देखने को मिली है वो काबिले तारीफ है|
पहले आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया तो फिर बाद में अपने टोटल को बड़े आराम से डिफेंड कर लिया| मुकाबले की शरूआत में टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (4) के रूप में 23 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गँवा दिया था| इसके बाद संजू सैमसन (111) और सूर्यकुमार यादव (75) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 173 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को एक विशाल टोटल की तरफ बढ़ा दिया| उसके बाद मध्य क्रम में रियान पराग (34) और हार्दिक पंड्या (47) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत भारत ने बोर्ड पर 297 रनों का विशाल टोटल खड़ा कर दिया जिसे हासिल कर पाना लगभग नामुमकिन था|
भारत के लिए आज का मैच कीर्तिमान से भरा रहा| इस बीच संजू सैमसन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक भी पूरा किया वहीँ टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में अपना सर्वाधिक स्कोर भी खड़ा किया| बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी, दोनों ही ने इस पूरी श्रृंखला में अपना दबदबा बनाए रखा है| मेहमान टीम को निराशाजनक इस दौरे से वापिस जाना होगा जहाँ उनके हाथ एक भी जीत नहीं लगी| भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का यहाँ पर टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया|
133 रनों से टीम इंडिया विजयी!! दशहरे के दिन भारतीय टीम ने देश वासियों को दी ख़ुशी की एक और वजह| बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब मेन इन ब्लू ने टी20 सीरीज में भी उनका सूपड़ा साफ़ कर दिया है| टोटल डॉमिनेंस स्काई और उनकी सेना से देखने को मिला है| एक रिकॉर्ड जीत भारत के खाते में दर्ज हुई जिसे टी20 क्रिकेट इतिहास में लम्बे समय तक याद रखा जाएगा| संजू सैमसन, इस बल्लेबाज़ की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम होगी|
ओवर की समाप्ति 20 : 164/7
8 रन
  • 419.1
  • 119.2
  • 119.3
  • 019.4
  • 119.5
  • 119.6
हसन शाकिब
8 (8)
त. हृदय
63 (42)
न. रेड्डी
3-0-31-1
19.6
1
नीतीश कुमार रेड्डी To तंजीम हसन शाकिब
सिंगल!! इसी के साथ भारत ने बांग्लादेश की टीम को 133 रनों से शिकस्त दे दी है!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलकर एक रन हासिल किया| इसी दौरान पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
1
नीतीश कुमार रेड्डी To तौहिद हृदय
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक टप्पा खाकर गेंद हाथ में आई| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
19.4
0
नीतीश कुमार रेड्डी To तौहिद हृदय
डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
19.3
1
नीतीश कुमार रेड्डी To तंजीम हसन शाकिब
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
19.2
1
नीतीश कुमार रेड्डी To तौहिद हृदय
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
19.1
4
नीतीश कुमार रेड्डी To तौहिद हृदय
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 19 : 156/7
6 रन
  • 018.1
  • 418.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 118.5
  • 118.6
त. हृदय
57 (38)
हसन शाकिब
6 (6)
म. यादव
4-0-32-2
18.6
1
मयंक यादव To तौहिद हृदय
नॉट आउट!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेलकर रन लेने भागे| ऐसे में फील्डर ने सीधा स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया और गेंद स्टंप्स पर जा लगी| तभी लेग अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने का इशारा किया और फिर बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ में थ्रो लगने से पहले ही आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| एक रन मिल गया|
18.5
1
मयंक यादव To तंजीम हसन शाकिब
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
18.4
0
मयंक यादव To तंजीम हसन शाकिब
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.3
0
मयंक यादव To तंजीम हसन शाकिब
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
18.2
4
मयंक यादव To तंजीम हसन शाकिब
चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|
18.1
0
मयंक यादव To तंजीम हसन शाकिब
डॉट गेंद!! अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
ओवर की समाप्ति 18 : 150/7
12 रन
  • 117.1
  • W 17.2
  • 117.3
  • 617.4
  • 417.5
  • 017.6
त. हृदय
56 (37)
हसन शाकिब
1 (1)
र. बिश्नोई
4-1-30-3
17.6
0
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
17.5
4
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
चौका!!! बेहतरीन पंच किया है कवर्स की तरफ| इसी के साथ बांग्लादेश का 150 रन भी बोर्ड पर लग गया| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किया है|
17.4
6
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
छक्का! इसी के साथ तौहिद हृदय का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो जाएगा| पहले दो मुकाबलों में उनका बल्ला काफी शांत था लेकिन आज अच्छी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की है| इस बार छोटी गेंद पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए ढेर सारी तालियाँ बजी हैं|
17.3
1
रवि बिश्नोई To तंजीम हसन शाकिब
गुगली गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया है|
17.2
W
रवि बिश्नोई To रिशाद होसैन OUT!
आउट!! कैच आउट!! बांग्लादेश को लगता हुआ सातवां झटका!! रिशाद होसैन बिना रन बनाए पवेलियन लौटे!! रवि बिश्नोई के हाथ लगी एक और विकेट| ऊपर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट खेला| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल नहीं हुआ और गेंद सीधा फील्डर अभिषेक शर्मा के हाथों में गई| 139/7 बांग्लादेश|
17.1
1
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 138/6
3 रन
  • 216.1
  • 116.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
र. होसैन
0 (3)
त. हृदय
45 (33)
न. रेड्डी
2-0-23-1
16.6
0
नीतीश कुमार रेड्डी To रिशाद होसैन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.5
0
नीतीश कुमार रेड्डी To रिशाद होसैन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.4
0
नीतीश कुमार रेड्डी To रिशाद होसैन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
16.3
W
नीतीश कुमार रेड्डी To मेहदी हसन OUT!
आउट!! कैच आउट!! बांग्लादेश को लगता हुआ एक और झटका!! नीतीश कुमार रेड्डी के हाथ लगी पहली विकेट!! मेहदी हसन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में खेला| बल्ले के नीचले भाग को लगकर सीधा वहां खड़े फील्डर रियान पराग के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 138/6 बांग्लादेश|
16.2
1
नीतीश कुमार रेड्डी To तौहिद हृदय
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
16.1
2
नीतीश कुमार रेड्डी To तौहिद हृदय
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
ओवर की समाप्ति 16 : 135/5
2 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
त. हृदय
42 (31)
म. हसन
3 (8)
व. चक्रवर्ती
4-0-23-0
15.6
1
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
15.5
1
वरुण चक्रवर्ती To मेहदी हसन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.4
0
वरुण चक्रवर्ती To मेहदी हसन
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
15.3
0
वरुण चक्रवर्ती To मेहदी हसन
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
15.2
0
वरुण चक्रवर्ती To मेहदी हसन
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
15.1
0
वरुण चक्रवर्ती To मेहदी हसन
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 15 : 133/5
7 रन
  • 414.1
  • W 14.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 114.6
म. हसन
2 (3)
त. हृदय
41 (30)
म. यादव
3-0-26-2
14.6
1
मयंक यादव To मेहदी हसन
सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
14.5
0
मयंक यादव To मेहदी हसन
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
14.4
1
मयंक यादव To तौहिद हृदय
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
14.3
1
मयंक यादव To मेहदी हसन
आगे निकलकर मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
मेहदी हसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
14.2
W
मयंक यादव To महमूदुल्लाह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रियान पराग बोल्ड मयंक यादव| 8 रनों पर महमूदुल्लाह की आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टी20 पारी हुई समाप्त| भारतीय खिलाडियों ने जाकर उनसे हाथ भी मिलाया और आगे के लिए बधाई दी| डग आउट से भी उनके लिए काफी सारी तालियाँ बजी हैं| हार्ड लेंथ गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ उसपर पुल शॉट लगाने गए| मिस टाइम कर बैठे| बल्ले के उपरी भाग को लगकर सीधा फील्डर की तरफ चली गई गेंद जिसे पराग ने लपक लिया| 130/5 बांग्लादेश, लक्ष्य से 168 रन दूर|
14.1
4
मयंक यादव To महमूदुल्लाह
आउट साइड एज और चौका मिल गया| हार्ड लेंथ गेंद पर सामने की तरफ जोर से शॉट लगाने गए| उछाल से चकमा खाए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री को पार कर गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 14 : 126/4
7 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 413.6
त. हृदय
40 (29)
महमूदुल्लाह
4 (7)
व. चक्रवर्ती
3-0-21-0
13.6
4
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| इस बीच रवी ने फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए गेंद को रोकना चाहा लेकिन असफल हुए| 126/4 बांग्लादेश|
13.5
0
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कट शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं हुआ|
13.4
1
वरुण चक्रवर्ती To महमूदुल्लाह
हवा में गेंद लेकिन मिड विकेट की तरफ दो फील्डरों के बीच नो मेंस लैंड में गिरी| एक ही रन मिल पायेगा वहां पर| स्लॉग स्वीप शॉट महमूदुल्लाह ने इस गेंद पर खेला था|
13.3
0
वरुण चक्रवर्ती To महमूदुल्लाह
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
13.2
1
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
सिंगल!! लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को गैप में पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
13.1
1
वरुण चक्रवर्ती To महमूदुल्लाह
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 119/4
7 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 212.3
  • 112.4
  • 1 WD 12.5
  • 112.5
  • 012.6
त. हृदय
35 (26)
महमूदुल्लाह
2 (4)
ह. पंड्या
3-0-32-0
12.6
0
हार्दिक पंड्या To तौहिद हृदय
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेला, फील्डर वहां तैनात,सही समय पर झुकते हुए गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाएगा|
12.5
1
हार्दिक पंड्या To महमूदुल्लाह
सिंगल से यहाँ पर काम चलाना होगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
12.5
wd
हार्दिक पंड्या To महमूदुल्लाह
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर ने उसे लपका| वाइड का इशारा अम्पायर के द्वारा किया गया|
12.4
1
हार्दिक पंड्या To तौहिद हृदय
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
12.3
2
हार्दिक पंड्या To तौहिद हृदय
दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद| इसपर अपर कट का इस्तेमाल किया, पॉइंट से डबल हासिल हुआ| बढ़िया फील्डिंग तिलक के द्वारा यहाँ पर देखने को मिली है|
12.2
1
हार्दिक पंड्या To महमूदुल्लाह
गुड लेंथ गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
12.1
1
हार्दिक पंड्या To तौहिद हृदय
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 112/4
5 रन
  • 411.1
  • 111.2
  • 011.3
  • W 11.4
  • 011.5
  • 011.6
महमूदुल्लाह
0 (2)
त. हृदय
31 (22)
र. बिश्नोई
3-1-18-2
11.6
0
रवि बिश्नोई To महमूदुल्लाह
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को फील्ड किया| रन नहीं आ सका|
11.5
0
रवि बिश्नोई To महमूदुल्लाह
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
महमूदुल्लाह अपने आखिरी टी20 मुकाबले में बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
11.4
W
रवि बिश्नोई To लिटन दास OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब तिलक वर्मा बोल्ड रवि बिश्नोई| एक और विकेट का पतन हुआ| 53 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 42 रन बनाकर लिटन दास वापिस लौट गए| रवि बिश्नोई को मिली उनकी दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| टर्न होकर अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने के दौरान थोड़ा क्रैम्प हो गए इस वजह से एक फ्लैट शॉट ही लगा पाए जो सीधा फील्डर की गोद में चला गया| तिलक वर्मा को हिलने तक का वक़्त नहीं मिला और कैच उनकी गोद में आ गया| 112/4 बांग्लादेश|
11.3
0
रवि बिश्नोई To लिटन दास
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
11.2
1
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
11.1
4
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है| फील्डर मयंक से एक बार फिर से चूक हुई और गेंद की उछाल को परख नहीं सके| उनको बीट करते हुए चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 11 : 107/3
13 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 1 WD 10.3
  • 010.3
  • 610.4
  • 110.5
  • 410.6
ल. दास
42 (23)
त. हृदय
26 (20)
ह. पंड्या
2-0-25-0
10.6
4
हार्दिक पंड्या To लिटन दास
चौका! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए अपने लिए गैप बनाया| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा है|
10.5
1
हार्दिक पंड्या To तौहिद हृदय
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10.4
6
हार्दिक पंड्या To तौहिद हृदय
छक्का! बेहतरीन शॉट अप पर खेला गया है कवर्स की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
10.3
0
हार्दिक पंड्या To तौहिद हृदय
ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए शॉट खेलने गए लेकिन अंत में उसे जाने दिया बिना खेले| एक डॉट बॉल हुई|
10.3
wd
हार्दिक पंड्या To तौहिद हृदय
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया है|
10.2
0
हार्दिक पंड्या To तौहिद हृदय
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए इस गेंद को फाइन लेग की तरफ लैप करने गए लेकिन बल्ले पर नहीं ले पाए| शरीर पर जा लगी गेंद|
10.1
1
हार्दिक पंड्या To लिटन दास
एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
ड्रिंक्स ब्रेक हुआ है!! खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट का समय है| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 94/3 बांग्लादेश| 60 गेंदों पर 204 रनों की दरकार है| लिटन दास और तौहीद हृदोय इस बीच कुछ बड़े शॉट्स लगाते हुए तो नज़र आ रहे हैं लेकिन अभी भी यहाँ से मेहमान टीम को जीत के लिए काफी लम्बा रास्ता तय करना है|
ओवर की समाप्ति 10 : 94/3
8 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 49.6
त. हृदय
19 (16)
ल. दास
37 (21)
अ. शर्मा
1-0-8-0
9.6
4
अभिषेक शर्मा To तौहिद हृदय
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
9.5
1
अभिषेक शर्मा To लिटन दास
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
9.4
1
अभिषेक शर्मा To तौहिद हृदय
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
9.3
0
अभिषेक शर्मा To तौहिद हृदय
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
9.2
1
अभिषेक शर्मा To लिटन दास
इस बार पटकी हुई गेंद को लिटन ने आगे आकार लेग साइड की ओर खेला और एक रन निकाला|
9.1
1
अभिषेक शर्मा To तौहिद हृदय
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 86/3
9 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 68.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 08.6
ल. दास
35 (19)
त. हृदय
13 (12)
व. चक्रवर्ती
2-0-14-0
8.6
0
वरुण चक्रवर्ती To लिटन दास
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ स्वीप शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
8.5
0
वरुण चक्रवर्ती To लिटन दास
डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.4
1
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
सिंगल!! बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|
8.3
6
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
8.2
1
वरुण चक्रवर्ती To लिटन दास
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
8.1
1
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 77/3
13 रन
  • 47.1
  • 17.2
  • 1 WD 7.3
  • 17.3
  • 47.4
  • 17.5
  • 17.6
त. हृदय
5 (9)
ल. दास
34 (16)
र. बिश्नोई
2-1-13-1
7.6
1
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
एक रन!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन हासिल किया|
7.5
1
रवि बिश्नोई To लिटन दास
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.4
4
रवि बिश्नोई To लिटन दास
चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में वहां खड़े फील्डर मयंक यादव से हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.3
1
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.3
wd
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.2
1
रवि बिश्नोई To लिटन दास
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
7.1
4
रवि बिश्नोई To लिटन दास
चौका!! लिटन दास के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 7 : 64/3
5 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 26.5
  • 06.6
त. हृदय
3 (7)
ल. दास
24 (12)
व. चक्रवर्ती
1-0-5-0
6.6
0
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
6.5
2
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया और तेज़ी से 2 रन पूरा कर लिया|
6.4
1
वरुण चक्रवर्ती To लिटन दास
एक और सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और एक रन निकाला|
6.3
1
वरुण चक्रवर्ती To तौहिद हृदय
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.2
1
वरुण चक्रवर्ती To लिटन दास
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.1
0
वरुण चक्रवर्ती To लिटन दास
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 6 : 59/3
0 रन
  • 05.1
  • W 5.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
त. हृदय
0 (4)
ल. दास
22 (9)
र. बिश्नोई
1-1-0-1
5.6
0
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
डॉट बॉल के साथ बिश्नोई के विकेट मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन का मौका नहीं बन सका| 59/3 बांग्लादेश|
5.5
0
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की तेज़ गति की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
5.4
0
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
एक और डॉट गेंद| रूम बनाकर कट शॉट लगाने गए और बीट हुए| पैड्स को जाकर लग गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
5.3
0
रवि बिश्नोई To तौहिद हृदय
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
तौहिद हृदय नए बल्लेबाज़ हैं... 
5.2
W
रवि बिश्नोई To नजमुल हुसैन शान्तो OUT!
आउट!! कैच आउट!! बांग्लादेश को लगता हुआ तीसरा झटका!! नजमुल हुसैन शान्तो 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! रवि बिश्नोई के हाथ लगी पहली सफ़लता| लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले के हेंडिल को लगी और हवा में गई ऐसे में कीपर संजू सैमसन ने खुद ही भागकर कैच पकड़ा| 59/3 बांग्लादेश|
5.1
0
रवि बिश्नोई To नजमुल हुसैन शान्तो
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 5 : 59/2
20 रन
  • 44.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 44.4
  • 44.5
  • 44.6
ल. दास
22 (9)
न. शान्तो
14 (9)
न. रेड्डी
1-0-20-0
4.6
4
नीतीश कुमार रेड्डी To लिटन दास
एक और चौका!! नीतीश कुमार रेड्डी एक ही तरह की गेंद डाले जा रहे हैं और बल्लेबाज़ उसपर लगातार कट शॉट लगाते जा रहे हैं| गेंदबाज़ को अपनी लाइन और लेंथ बदलनी होगी| 59/2 बांग्लादेश|
4.5
4
नीतीश कुमार रेड्डी To लिटन दास
चौथा चौका इस ओवर से आता हुआ! शॉट लगाने के बाद दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
4.4
4
नीतीश कुमार रेड्डी To लिटन दास
चौका!! तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ| शॉर्ट पिच गेंद को अप पर कवर्स की तरफ शॉट लगाया है| गैप मिला और बड़े आराम से गेंद सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
4.3
4
नीतीश कुमार रेड्डी To लिटन दास
चौका!!! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| फील्डर के भरसक प्रयास के बाद भी चार रन मिला|
4.2
0
नीतीश कुमार रेड्डी To लिटन दास
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
4.1
4
नीतीश कुमार रेड्डी To लिटन दास
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत| ड्राइव किया गेंद को गैप में कवर्स की तरफ| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 4 : 39/2
4 रन
  • W 3.1
  • 1 WD 3.2
  • 13.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 13.6
ल. दास
2 (3)
न. शान्तो
14 (9)
व. सुंदर
1-0-4-1
3.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To लिटन दास
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को गैप में पुश करते हुए एक रन हासिल किया है|
3.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To लिटन दास
ऑफ़ स्पिन गेंद, ऑन साइड पर, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
3.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To नजमुल हुसैन शान्तो
सिंगल के साथ काम चलाया है| रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन की ओर से एक रन लिया|
3.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To नजमुल हुसैन शान्तो
डॉट गेंद!! छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
3.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To लिटन दास
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.2
wd
वॉशिंगटन सुंदर To लिटन दास
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
लिटन दास बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
3.1
W
वॉशिंगटन सुंदर To तंजिद हसन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट वरुण चक्रवर्ती बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर| अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को मिली बड़ी विकेट| तंजिद हसन 15 रन बनाकर वापिस लौट गए| बैक वार्ड पॉइंट पर वरुण चक्रवर्ती का एक बढ़िया लो कैच पकड़ा गया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर रूम बनाकर कट शॉट खेला| हवा में मार बैठे सीधा फील्डर की तरफ जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 35/2 बांग्लादेश|
ओवर की समाप्ति 3 : 35/1
18 रन
  • 62.1
  • 4 LB 2.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 2 NB 2.5
  • 42.5
  • 1 WD 2.6
  • 02.6
न. शान्तो
13 (7)
त. हसन
15 (11)
म. यादव
2-0-19-1
2.6
0
मयंक यादव To नजमुल हुसैन शान्तो
प्ले एंड मिस!! बीट हुए बल्लेबाज़ कट शॉट के दौरान! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| 35/1 बांग्लादेश|
2.6
wd
मयंक यादव To नजमुल हुसैन शान्तो
वाइड!!! तेज़ गति से लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
2.5
4
मयंक यादव To नजमुल हुसैन शान्तो
फ्री हिट पर चौका हासिल किया है! कवर्स की तरफ ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|
2.5
nb
मयंक यादव To तंजिद हसन
नो बॉल!! ओवर स्टेप कर बैठे मयंक| काफी टाईट कॉल था अम्पायर की तरफ से यहाँ पर| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
2.4
0
मयंक यादव To तंजिद हसन
एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं थे| पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से  अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा| गति और स्विंग से चकमा खाए थे बल्लेबाज़ जिसके बाद पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद|
2.3
1
मयंक यादव To नजमुल हुसैन शान्तो
क्विक सिंगल| लेंथ गेंद पर शॉट खेलने गए| इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई गेंद और मिड ऑफ़ की तरफ गई| गैप मिला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
फिजियो मैदान पर आये हैं| नजमुल हुसैन शान्तो को शरीर पर लगी है गेंद जिसे फिजियो चेक करेंगे|
2.2
lb
मयंक यादव To नजमुल हुसैन शान्तो
चौका!! लेग बाई के रूप में यहाँ पर आता हुआ!! बाउंसर डाली गई गेंद को पुल शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| ऐसे में गेंद की गति और लाइन से चकमा खा गए नजमुल हुसैन शान्तो| जिसके बाद बल्ले को बीट करती हुई गेंद हेलमेट को लगी और कीपर के बाँए तरफ से होकर थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों किए लिए|
2.1
6
मयंक यादव To नजमुल हुसैन शान्तो
छक्का!! नजमुल हुसैन शान्तो के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 17/1
12 रन
  • 1 WD 1.1
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 41.5
  • 21.6
त. हसन
14 (9)
न. शान्तो
2 (2)
ह. पंड्या
1-0-12-0
1.6
2
हार्दिक पंड्या To तंजिद हसन
दुग्गी!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेला| फील्डर गेंद को पकड़ने भागे| ऐसे में बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
1.5
4
हार्दिक पंड्या To तंजिद हसन
कैच ड्रॉप और चौका निकल गया| वॉशिंगटन सुन्दर से हो गई चूक| 8 के स्कोर पर तंजिद हसन को मिला जीवनदान| इस बार आगे आकर छोटी गेंद पर पुल शॉट खेला| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं ले पाए थे| हवा में फ्लैट जा रहा था ये कैच मिड विकेट फील्डर की तरफ| इस दौरान सुंदर उसे लपकने तेज़ी से आगे भागे और मिस जज कर बैठे| अंत में छलांग लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों से लगने के बाद सीमा रेखा से जा टकराई गेंद|
1.4
4
हार्दिक पंड्या To तंजिद हसन
चौका!!! दूसरी बाउंड्री तंजिद हसन के बल्ले से आती हुई| इस बार आगे आकर गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से खेल दिया| गैप मिला और चार रनों के सफ़र पर निकल गई गेंद|
1.3
0
हार्दिक पंड्या To तंजिद हसन
सटीक इन स्विन्गिंग यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने सही समय पर अपना बल्ला नीचे लाते हुए उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
1.2
0
हार्दिक पंड्या To तंजिद हसन
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पाया|
1.1
1
हार्दिक पंड्या To नजमुल हुसैन शान्तो
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे क्रीज़ में ही और आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
1.1
wd
हार्दिक पंड्या To नजमुल हुसैन शान्तो
वाइड!!! शॉर्ट बॉल बाउंसर के साथ हार्दिक ने की है शुरुआत| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| काफी ऊपर से निकली गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
दूसरे छोर से गेंद लेकर हार्दिक पंड्या आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/1
5 रन
  • W 0.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 00.6
त. हसन
4 (4)
न. शान्तो
1 (1)
म. यादव
1-0-5-1
0.6
0
मयंक यादव To तंजिद हसन
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| शॉर्ट पिच गेंद थी| बल्लेबाज़ उसे लेग साइड पर खेलने गए लेकिन बल्ले पर नहीं ले सके| इन साइड एज लेकर शरीर से टकराई गेंद| कोई रन नहीं हुआ| 5/0 बांग्लादेश|
0.5
0
मयंक यादव To तंजिद हसन
स्क्वायर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
0.4
4
मयंक यादव To तंजिद हसन
चौका!! इसी के साथ तंजिद हसन ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
0.3
0
मयंक यादव To तंजिद हसन
डॉट गेंद!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
0.2
1
मयंक यादव To नजमुल हुसैन शान्तो
सिंगल!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया| फील्डर रिंकू वहां पर मौजूद थे लेकिन उनसे मिसफील्ड हुई और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
नजमुल होसैन शान्तो बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
0.1
W
मयंक यादव To परवेज़ होसैन एमन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रियान पराग बोल्ड मयंक यादव| पहली ही गेंद पर टीम इंडिया को मयंक यादव ने दिलाई है सफलता| परवेज़ होसैन एमन बिना खाता खोले मयंक यादव का शिकार बन गए| तेज़ गति से डाली गई शॉर्ट गेंद का बल्लेबाज़ के पास कोई जवाब नहीं था| ऑंखें झुकाकर पुल शॉट खेलने गए लेकिन गति और उछाल से चकमा खाए| बल्ले को ना लगकर ग्लव्स से लगी गेंद और स्लिप फील्डर पराग की तरफ गई जहाँ एक आसान सा कैच पूरा किया गया| 0/1 बांग्लादेश|
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने बांग्लादेश को 133 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज हार्दिक पंड्या
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, रोहन पंडित, जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री जेफ क्रो
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement