Advertisement
Advertisement

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी-20 Commentary, Live Updates

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 2023 - टी-20 Live Commentary

भारत vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
दूसरा टी-20, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम , Nov 26, 2023
भारत भारत
235/4 (20.0)
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
191/9 (20.0)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    यशस्वी जयसवाल
    53(25)
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख्याल| आपसे फिर होगी मुलाकात 28 नवम्बर को शाम 07.00 बजे इस सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले के साथ जो गुवाहाटी में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार यशस्वी जयसवाल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मेरे लिए ये काफी महत्वपूर्ण है और मैं अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान बेहतर शॉट लगाने की कोशिश करता हूँ| आगे जयसवाल ने कहा कि मुझे मेरे कप्तान और कोच ने बोला है कि तुम खुलकर बल्लेबाज़ी करो जो मैं करने को देख रहा हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अभी भी काफी सीख रहा हूँ और पिछले मैच में मुझसे गलती हुई थी और मैंने ऋतुराज भाई से सॉरी भी कहा था| 
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है हमारे लिए| आगे स्काई ने कहा कि जब ड्यू आई तो हमने अपने प्लान में बदलाव किया और स्पिनर्स को गेंदबाजी के लिए वक़्त से पहले ही लाया| अच्छी बात ये रही कि वो प्लान काम कर गया| जाते-जाते कह गए कि हम अब अगला मुकाबला जीतते हुए श्रृंखला पर अपना कब्ज़ा जमाने को देखेंगे|
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मैथ्यू वेड को चोट लगने के कारण उनकी जहाँ टीम के कोच बात करने आए और उन्होंने बताया कि हम शुरुआती ओवरों में और भी बेहतर बल्लेबाज़ी कर सकते थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए| उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला| गेंदबाजी के दौरान भी हमने शुरू के 6-7 ओवरों में काफी रन्स लुटा दिए जो हमें महंगा पड़ा| 
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ 81 रनों की साझेदारी कर दी और मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों पर दबाव डालते हुए अपनी टीम को काफी ऊपर ला दिया| भारत के लिए ऐसा लग रहा था कि चीज़ें हाथ से निकल जायेगी लेकिन तभी रवी बिश्नोई ने आकर टिम डेविड का विकेट लिया और उसके कुछ देर बाद मुकेश कुमार ने मार्कस स्टोइनिस का बड़ा विकेट लेकर मेन इन ब्लू को गेम में वापसी करा दी| इसके बाद तो कंगारू टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह नामक तूफ़ान आया और एक के बाद एक बोल्ड मारते हुए रन चेज़ में बल्लेबाज़ी टीम को ढेर कर दिया| हाँ अंत तक खेलते हुए कप्तान वेड ने टीम के लिए कुछ रन जोड़े लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं थे|
बिश्नोई ने पहले मैथ्यू शॉर्ट को अपना शिकार बनाया और उसके बाद पिछले मैच के शतकवीर जोश इंग्लिस का विकेट लेकर कंगारू टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया| विकटों के गिरने का सिलसिला वहां से बरकरार हुआ और 35/1 से 58/4 हो गई ऑस्ट्रेलिया| महज़ 23 रनों के भीतर अपने चार विकेट गंवाने के बाद मेहमान टीम अपनी लय गंवा रही थी लेकिन फिर मार्कस स्टोइनिस (45) और टिम डेविड (37) की जोड़ी ने पारी को सम्भाला और तेज़ी के साथ रन गति को आगे बढ़ाने लगे|
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड और ईशान किशन के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने बोर्ड पर 235 रनों का पहाड़ जैसे स्कोर खड़ा किया था| वैसे दोस्तों इस भारतीय पारी में रिंकू सिंह के 9 गेंदों पर लगाए गए 31 रन काफी महत्वपूर्ण साबित हो गए जिसे नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता| इसके जवाब में कंगारू टीम की शुरुआत तो शानदार हुई लेकिन जैसे ही तीसरे ओवर में स्पिन आई उसके बाद ये टीम अपनी लय गंवाती हुई दिखाई दी|
अब यहाँ से सीरीज और ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाने के लिए भारत को अगले तीन में से महज़ एक ही मुकाबला जीतना होगा| इस युवा टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में एक ऐतिहासिक रन चेज़ को अंजाम दिया और अब एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाते हुए उसे 44 रनों से डिफेंड किया| वहीँ ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस रन चेज़ में जिस तरह की शुरुआत की ज़रुरत थी वो नहीं मिल पाई जो हार का कारण बनी|
पहले वाईज़ैग और अब तिरुवनंतपुरम!! दो में दो जीत इस युवा टीम इंडिया के खाते में जाती हुई| अब 5 मैचों की श्रंखला में 2-0 से आगे हो गया है भारत| एक बार फिर से टी20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अपना दबदबा बरकरार रखा है| भले ही रोहित और विराट ना हों लेकिन ये युवा टीम भी बता रही है कि हम भी किसी से कम नहीं है| क्रिकेट फैन्स और देश वासियों के लिए ये एक अच्छी खबर भी है|
ओवर की समाप्ति 20 : 191/9
10 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 419.6
म. वेड
42 (23)
त. सांघा
2 (4)
म. कुमार
4-0-43-1
19.6
4
मुकेश कुमार To मैथ्यू वेड
चौका!!! इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 44 रनों से शिकस्त दे दी है!! 2 में से 2 जीत अब टीम इंडिया के खाते में दर्ज हो गई है| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए| इसी के साथ पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
मुकेश कुमार To मैथ्यू वेड
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं मिल सका|
19.4
0
मुकेश कुमार To मैथ्यू वेड
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को वेड ने पुल शॉट लगाना चाहा| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई शरीर को जा लगी| रन नहीं हुआ|
19.3
6
मुकेश कुमार To मैथ्यू वेड
छक्का!! कवर्स की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
19.2
0
मुकेश कुमार To मैथ्यू वेड
फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला लेकिन रन लेना सही नहीं समझा|
19.1
0
मुकेश कुमार To मैथ्यू वेड
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 19 : 181/9
14 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 618.3
  • 018.4
  • 618.5
  • 118.6
म. वेड
32 (17)
त. सांघा
2 (4)
अ. सिंह
4-0-46-1
18.6
1
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.5
6
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
छक्का!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले के बीच में लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
18.4
0
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
18.3
6
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
छक्का!!! मैथ्यू वेड के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! ऊपर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
18.2
1
अर्शदीप सिंह To तनवीर सांघा
हाई फुल टॉस डाली गई गेंद पर सांघा ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.1
0
अर्शदीप सिंह To तनवीर सांघा
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 18 : 167/9
12 रन
  • 217.1
  • 217.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 617.6
म. वेड
19 (13)
त. सांघा
1 (2)
प. कृष्णा
4-0-41-3
17.6
6
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 69 रनों की दरकार है|
17.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To तनवीर सांघा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर वेड ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हुआ| इसी बीच बॉल सीधा मैथ्यू वेड के शरीर को जा लगी| दर्द में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ यहाँ पर|
17.2
2
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
इस बार छोटी लेंथ की गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से दो रन मिल गए|
17.1
2
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ पंच किया दो रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 155/9
3 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • W 16.5
  • 016.6
त. सांघा
0 (1)
म. वेड
8 (8)
अ. सिंह
3-0-32-1
16.6
0
अर्शदीप सिंह To तनवीर सांघा
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
16.5
W
अर्शदीप सिंह To एडम जम्पा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट का पतन| अर्शदीप सिंह के हाथ लगी पहली विकेट!! एडम जम्पा 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद की गति से चकमा खा गए| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 155/9 ऑस्ट्रेलिया|
16.4
0
अर्शदीप सिंह To एडम जम्पा
नॉट आउट!! गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर सीधा बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिए रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बॉल ऑफ स्टंप्स को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.3
1
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.2
1
अर्शदीप सिंह To एडम जम्पा
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
16.1
1
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू वेड
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 152/8
3 रन
  • W 15.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 1 WD 15.5
  • 015.5
  • W 15.6
न. एलिस
1 (4)
म. वेड
6 (6)
प. कृष्णा
3-0-29-3
15.6
W
प्रसिद्ध कृष्णा To नाथन एलिस OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट यहाँ प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ लगती हुई!! नाथन एलिस 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहा| गेंद की लाइन और गति से चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा लेग स्टंप्स को जा लगी| 152/8 ऑस्ट्रेलिया|
15.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To नाथन एलिस
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.5
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To नाथन एलिस
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
15.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To नाथन एलिस
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू वेड
एक और सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.2
1
प्रसिद्ध कृष्णा To नाथन एलिस
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.1
W
प्रसिद्ध कृष्णा To शॉन एबॉट OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट का पतन| प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दूसरी सफलता दर्ज हुई| अपनी शानदार यॉर्कर से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| शॉन एबॉट महज़ 1 रन बनाकर वापिस चलते बने| ये एक शानदार गेंद थी जिसपर बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर सकते थे| गेंद की लाइन के पीछे आना चाहा लेकिन लेट हो चुके थे और बॉल तेज़ी के साथ ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई और बूम|149/7 ऑस्ट्रेलिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 149/6
7 रन
  • 214.1
  • 114.2
  • 214.3
  • 1 WD 14.4
  • W 14.4
  • 114.5
  • 014.6
म. वेड
5 (5)
श. एबॉट
1 (1)
म. कुमार
3-0-33-1
14.6
0
मुकेश कुमार To मैथ्यू वेड
नॉट आउट!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| इसी बीच शॉन एबॉट अपनी क्रीज़ से बाहर आए| फील्डर ने गेंदबाज़ की ओर थ्रो किया| मुकेश ने गेंद को पकड़ा और स्टंप पर लगाया| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ सही समय पर क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
14.5
1
मुकेश कुमार To शॉन एबॉट
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.4
W
मुकेश कुमार To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड मुकेश कुमार| बड़ी मछली जाल में फंस गई| अब यहाँ से मुकाबला भारत की पकड़ में है| मार्कस स्टोइनिस की 45 रनों की पारी का हुआ अंत| मुकेश कुमार ने अपनी धीमी गति की गेंद से कर दिया बल्लेबाज़ का काम तमाम| विकटों के बीच डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ उठा दिया| ऐसा लगा कि टाइम करते हुए छक्का हासिल करना चाहते थे लेकिन मिस टाइम हो गया| लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में गई गेंद जिसे अक्षर ने आसानी से लपक लिया|148/6 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 88 रन दूर|
14.4
wd
मुकेश कुमार To मार्कस स्टोइनिस
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आती हुई|
14.3
2
मुकेश कुमार To मार्कस स्टोइनिस
एक बार फिर से पैरों पर डाली गई गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए डीप से दो रन लिया|
14.2
1
मुकेश कुमार To मैथ्यू वेड
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.1
2
मुकेश कुमार To मैथ्यू वेड
रन आउट का मौका लेकिन चूक गए गेंदबाज़ मुकेश| अगर इस गेंद को पकड़ लेते तो मार्कस को वापिस जाना होता| गेंद टप्पा खाकर उनकी तरफ आई लेकिन उसे हाथों में नहीं ले पाए| विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला था| पहला लेने के बाद दूसरे की मांग थी| इसी बीच डीप से थ्रो तो आया लेकिन गेंदबाज़ से चूक हो गई| अगर इसे पकड़कर स्टम्प्स पर लगा देते तो बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर पाए जाते|
ओवर की समाप्ति 14 : 142/5
7 रन
  • 413.1
  • 013.2
  • W 13.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
म. वेड
2 (2)
म. स्टोइनिस
43 (23)
र. बिश्नोई
4-0-32-3
13.6
1
रवि बिश्नोई To मैथ्यू वेड
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| 36 गेंद पर 94 रनों की दरकार है|
13.5
1
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.4
1
रवि बिश्नोई To मैथ्यू वेड
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
मैथ्यू वेड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.3
W
रवि बिश्नोई To टिम डेविड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ऋतुराज गायकवाड बोल्ड रवि बिश्नोई| 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का हुआ अंत| बिश्नोई ने अपनी टीम के लिए एक बड़ी विकेट हासिल की है| सही समय पर टीम इंडिया ने इस जोड़ी को तोड़ा है| बड़ा शॉट खेलने के लिए बल्लेबाज़ को मजबूर किया| लेंथ में थोड़ा बदलाव किया और सामने की तरफ शॉट लगाने पर मजबूर कर दिया| मिस टाइम हुआ और इस बार लॉन्ग ऑन पर फील्डर ने कोई ग़लती नहीं की और एक आसान सा कैच पूरा किया| 139/5 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 97 रन दूर|
13.2
0
रवि बिश्नोई To टिम डेविड
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
13.1
4
रवि बिश्नोई To टिम डेविड
चौका! गुगली गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया| लेकर लेग साइड पर घूम गए| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद लेकिन सीमा रेखा के पार जाने के लिए काफी थी|
ओवर की समाप्ति 13 : 135/4
4 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 012.6
म. स्टोइनिस
42 (22)
ट. डेविड
33 (19)
अ. पटेल
4-0-25-1
12.6
0
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
कमाल का ओवर अक्षर द्वारा जो हुआ समाप्त| महज़ 4 ही रन इसमें आया है| इस बार आर्म बॉल डाली| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा गेंदबाज़ की तरफ| कोई रन नहीं हुआ| 135/4 ऑस्ट्रेलिया|
12.5
1
अक्षर पटेल To टिम डेविड
सिंगल से यहाँ भी बल्लेबाज़ को काम चलाना होगा| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| अभी तक अच्छा रहा है भारत के लिए ये ओवर|
12.4
1
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
इस बार आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट लगाने गए| अक्षर ने गति में परिवर्तन किया और बल्लेबाज़ को मिस टाइम करने पर मजबूर कर दिया| एक ही रन मिल पाया|
12.3
1
अक्षर पटेल To टिम डेविड
लेंथ गेंद!! मिड विकेट की तरफ जोर से उसे खेला लेकिन मिस टाइम कर बैठे| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
12.2
1
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
इस बार स्टोइनिस ने रूम बनाकर गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला और डीप से एक रन हासिल किया|
12.1
0
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 12 : 131/4
18 रन
  • 111.1
  • 611.2
  • 611.3
  • 011.4
  • 411.5
  • 111.6
म. स्टोइनिस
40 (18)
ट. डेविड
31 (17)
अ. सिंह
2-0-29-0
11.6
1
अर्शदीप सिंह To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
11.5
4
अर्शदीप सिंह To मार्कस स्टोइनिस
चौका!! चलाकी दिखाते हुए मार्कस स्टोइनिस यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली छोटी लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाया| बॉल की गति का पूरा इस्तेमाल करने में कामयाब रहे बल्लेबाज़| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से बॉल गई चार रनों के लिए|
11.4
0
अर्शदीप सिंह To मार्कस स्टोइनिस
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
11.3
6
अर्शदीप सिंह To मार्कस स्टोइनिस
सिक्स!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| बॉल और बल्ले का संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई| अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
11.2
6
अर्शदीप सिंह To मार्कस स्टोइनिस
कैच ड्रॉप और छक्का भी दे दिया| 23 रनों पर तिलक वर्मा ने लॉन्ग ऑफ़ पर मार्कस स्टोइनिस का एक आसान सा कैच छोड़ा और साथ में छह रन भी दे दिया| भारत को ये काफी महंगा पड़ने वाला है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में खेला था| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा फील्डर की तरफ जा रही थी| बड़े आराम से कैच करने के चक्कर में फम्बल कर बैठे और हाथों से लगने के बाद गेंद सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए|
11.1
1
अर्शदीप सिंह To टिम डेविड
धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| टिम ने उसे लेग साइड पर खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया| एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 113/4
9 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 610.5
  • 110.6
ट. डेविड
30 (16)
म. स्टोइनिस
23 (13)
अ. पटेल
3-0-21-1
10.6
1
अक्षर पटेल To टिम डेविड
इस बार सिंगल से ही काम चलाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ खेला और डीप से एक रन हासिल किया|
10.5
6
अक्षर पटेल To टिम डेविड
छक्का! इसी के लिए काफी देर से बेचैन थे डेविड| आर्क में डाल बैठ थे| सामने की तरफ शॉट लगाया| ताक़त इतनी है इस बल्लेबाज़ के पास कि गेंद बीच में तो रुक ही नहीं सकती|
10.4
0
अक्षर पटेल To टिम डेविड
इस बार रूम बनाकर शॉट लगाना चाहते थे लेकिन गेंदबाज़ ने खींच लिया| बल्लेबाज़ ने इसके बाद मुस्कुराया भी है|
10.3
0
अक्षर पटेल To टिम डेविड
प्ले एंड मिस!! बोल्ड होने से बचे डेविड यहाँ पर| लेग स्टम्प के काफी पास से निकल गई बॉल| बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन मिस कर बैठे|
10.2
1
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
एक और बार ऑफ़ स्टम्प की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ सिंगल के लिए खेल दिया|
10.1
1
अक्षर पटेल To टिम डेविड
ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कवर्स की तरफ कट किया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 10 : 104/4
22 रन
  • 49.1
  • 49.2
  • 5 NB 9.3
  • 69.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
ट. डेविड
22 (11)
म. स्टोइनिस
22 (12)
म. कुमार
2-0-26-0
9.6
1
मुकेश कुमार To टिम डेविड
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया| 10 ओवर के बाद 104/4 ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए 60 गेंदों पर 132 रनों की दरकार है|
9.5
1
मुकेश कुमार To मार्कस स्टोइनिस
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
9.4
1
मुकेश कुमार To टिम डेविड
आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर हवा में खेला| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
9.3
6
मुकेश कुमार To टिम डेविड
छक्का!!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम का 100 रन पूरा हुआ!! टिम डेविड के बल्ले से आया फ्री हिट गेंद पर सिक्स!!! लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेला| संपर्क बॉल का काफी अच्छा हुआ बल्ले के साथ और स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9.3
nb
मुकेश कुमार To टिम डेविड
नो बॉल और चौका मिल गया!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
9.2
4
मुकेश कुमार To टिम डेविड
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर टिम डेविड के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.1
4
मुकेश कुमार To टिम डेविड
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 82/4
15 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 28.4
  • 68.5
  • 68.6
म. स्टोइनिस
21 (11)
ट. डेविड
2 (5)
र. बिश्नोई
3-0-25-2
8.6
6
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!! एक और सिक्स यहाँ पर मार्कस स्टोइनिस ने लगाया!! आगे डाली गई गेंद को सीधा बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार संपर्क और बॉल गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
8.5
6
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!! मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
8.4
2
रवि बिश्नोई To मार्कस स्टोइनिस
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने गैप में खेलकर 2 रन लिया|
8.3
1
रवि बिश्नोई To टिम डेविड
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.2
0
रवि बिश्नोई To टिम डेविड
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.1
0
रवि बिश्नोई To टिम डेविड
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 8 : 67/4
10 रन
  • 17.1
  • W 7.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 47.5
  • 4 LB 7.6
म. स्टोइनिस
7 (8)
ट. डेविड
1 (2)
प. कृष्णा
2-0-26-1
7.6
lb
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
चौका!! लेग बाई के रूप में रन आता हुआ!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
7.5
4
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
चौका! पहली बाउंड्री स्टोइनिस के बल्ले से आती हुई| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मार्कस ने कस कर ऑन साइड पर खेला एक पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To टिम डेविड
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद| फ्लिक करने गए लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स से टकराई और गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To टिम डेविड
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|
टिम डेविड अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी करने आये हैं...
7.2
W
प्रसिद्ध कृष्णा To स्टीव स्मिथ OUT!
आउट!!! कैच आउट!! चौथा झटका यहाँ पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगता हुआ!! एक और शानदार कैच फील्ड पर भारत की तरफ से देखने को मिला है| प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ लगी पहली विकेट| स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| गति से चकमा खाए, बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई| इसी बीच फील्डर यशस्वी जयसवाल अपने दाँए ओर भागते हुए डाईव लगाकर शानदार रनिंग कैच पूरा किया| 58/4 ऑस्ट्रेलिया|
7.1
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 57/3
4 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
म. स्टोइनिस
2 (5)
स. स्मिथ
19 (15)
म. कुमार
1-0-4-0
6.6
1
मुकेश कुमार To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर 1 रन हासिल किया|
6.5
0
मुकेश कुमार To मार्कस स्टोइनिस
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
6.4
1
मुकेश कुमार To स्टीव स्मिथ
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.3
1
मुकेश कुमार To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.2
0
मुकेश कुमार To मार्कस स्टोइनिस
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
6.1
1
मुकेश कुमार To स्टीव स्मिथ
सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ है| स्मिथ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया|
पॉवर प्ले हुआ समाप्त!! 6 ओवर की समाप्ति के बाद 53/3 ऑस्ट्रेलिया| बल्लेबाज़ी टीम ने रन्स तो करीब 9 के औसत से बनाए हैं लेकिन इस बीच अपने तीन बड़े विकेट भी गंवा दिए हैं जिसकी वजह से वो फिलहाल बैकफुट पर हैं| भारत के लिए स्पिनरों ने मुकाबले को अपने तरफ वापिस खींचा है| अब देखते हैं कि आगे क्या होता है|
ओवर की समाप्ति 6 : 53/3
10 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 65.3
  • 05.4
  • W 5.5
  • 05.6
म. स्टोइनिस
0 (1)
स. स्मिथ
17 (13)
अ. पटेल
2-0-12-1
5.6
0
अक्षर पटेल To मार्कस स्टोइनिस
डॉट बॉल के साथ अक्षर के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| टर्न को परख ही नहीं पाए मार्कस| 53/3 ऑस्ट्रेलिया|
मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
5.5
W
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! बड़ी मछली जाल में फंस गई| ऑस्ट्रेलिया को लगा सबसे बड़ा झटका यहाँ पर!! ग्लेन मैक्सवेल 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अक्षर पटेल के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले के ऊपरी भाग को लगती हुई सीधा वहां खड़े फील्डर यशस्वी जयसवाल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 53/3 ऑस्ट्रेलिया|
5.4
0
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
5.3
6
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
छक्का!! मैक्सवेल के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधे स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.2
0
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट गेंद!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और टर्न होती हुई पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|
5.1
4
अक्षर पटेल To ग्लेन मैक्सवेल
चौका!! मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद नहीं और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 43/2
5 रन
  • 14.1
  • W 4.2
  • 1 WD 4.3
  • 14.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 14.6
ग. मैक्सवेल
2 (3)
स. स्मिथ
17 (13)
र. बिश्नोई
2-0-10-2
4.6
1
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
4.5
0
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सही संपर्क नहीं हो सका| गेंद सीधा कीपर की ओर गई| कोई रन नहीं हुआ|
4.4
1
रवि बिश्नोई To स्टीव स्मिथ
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4.3
1
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
4.3
wd
रवि बिश्नोई To ग्लेन मैक्सवेल
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.2
W
रवि बिश्नोई To जोश इंगलिस OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट तिलक वर्मा बोल्ड रवि बिश्नोई| पिछले मुकाबले के शतकवीर को आउट करने के लिए इससे बेहतर कैच नहीं हो सकता था| तिलक वर्मा यु ब्यूटी!! मिड ऑन से अपने पीछे की तरफ भागना और फिर उसी तरफ डाईव लगाते हुए कैच को लपकना आसान बात नहीं होती लेकिन आपने इसे काफी आसान बना दिया| विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से शॉट लगाने गए| टर्न से चकमा खाए, मिस टाइम हुआ| हवा में गई फ्लैट ये गेंद जिसे तिलक ने बढ़िया ढंग से लपक लिया| 39/2 ऑस्ट्रेलिया|
4.1
1
रवि बिश्नोई To स्टीव स्मिथ
गुगली गेंद!! स्मिथ ने उसे लेग साइड पर मोड़ दिया| फील्डर डीप में थे इस वजह से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 38/1
2 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 13.6
स. स्मिथ
15 (11)
ज. इंगलिस
2 (3)
अ. पटेल
1-0-2-0
3.6
1
अक्षर पटेल To स्टीव स्मिथ
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
3.5
0
अक्षर पटेल To स्टीव स्मिथ
शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! स्मिथ भी पूरी तरह से चकमा खा गए यहाँ पर| ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई|
3.4
0
अक्षर पटेल To स्टीव स्मिथ
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
3.3
0
अक्षर पटेल To स्टीव स्मिथ
डॉट बॉल!! इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को स्मिथ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप नहीं हासिल कर पाए|
3.2
1
अक्षर पटेल To जोश इंगलिस
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3.1
0
अक्षर पटेल To जोश इंगलिस
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 3 : 36/1
5 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 22.4
  • W 2.5
  • 12.6
ज. इंगलिस
1 (1)
स. स्मिथ
14 (7)
र. बिश्नोई
1-0-5-1
2.6
1
रवि बिश्नोई To जोश इंगलिस
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
जोश इंगलिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
2.5
W
रवि बिश्नोई To मैथ्यू शॉर्ट OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए मैथ्यू शॉर्ट!! भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई| रवि बिश्नोई के नाम दर्ज हुई पहली सफलता| 19 रन बनाकर शॉर्ट वापिस लौटे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गुगली गेंद| खड़े-खड़े उसपर बिना पैर निकाले बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ला पहले चल गया और गेंद बाद में आकर अंदरूनी किनारे को लगती हुई सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई| अपने इस शॉट से निराश दिखे मैथ्यू| 35/1 ऑस्ट्रेलिया|
2.4
2
रवि बिश्नोई To मैथ्यू शॉर्ट
दुग्गी!! बेहतरीन फील्डिंग फाइन लेग बाउंड्री पर भागते हुए कृष्णा ने की है| बड़े शॉट के लिए गए, अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गए|
2.3
1
रवि बिश्नोई To स्टीव स्मिथ
इस बार विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप से एक रन हासिल हुआ|
2.2
1
रवि बिश्नोई To मैथ्यू शॉर्ट
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
2.1
0
रवि बिश्नोई To मैथ्यू शॉर्ट
डॉट बॉल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 31/0
20 रन
  • 41.1
  • 21.2
  • 41.3
  • 11.4
  • 1 WD 1.5
  • 21.5
  • 61.6
स. स्मिथ
13 (6)
म. शॉर्ट
16 (6)
प. कृष्णा
1-0-20-0
1.6
6
प्रसिद्ध कृष्णा To स्टीव स्मिथ
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए स्टीव स्मिथ| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
1.5
2
प्रसिद्ध कृष्णा To स्टीव स्मिथ
कैच ड्रॉप!! 5 के स्कोर पर स्मिथ को मिला जीवन दान| शॉर्ट मिड विकेट से साइड ऑन भागते हुए गायकवाड ने उसे लपकना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक तो किया था लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे जिस वजह से हवा में खिल गई थी गेंद|
1.5
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To स्टीव स्मिथ
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
1.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू शॉर्ट
सिंगल से ही काम चलाया गया यहाँ पर| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया|
1.3
4
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू शॉर्ट
चौका! पहला लेग साइड पर मारा तो अब ऑफ़ साइड पर स्लाइस कर दिया| पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
1.2
2
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू शॉर्ट
एक और बार पुल शॉट खेला गया था लेकिन इस बार डीप में उसे फील्ड किया गया| दो ही रन से काम चलाया|
1.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To मैथ्यू शॉर्ट
चौका! लेंथ गेंद को काफी जल्दी पिक किया और लेग साइड पर पुल कर दिया| मिड विकेट का इलाका पूरी तरह से खाली था जिस वजह से बाउंड्री मिल गई|
ओवर की समाप्ति 1 : 11/0
11 रन
  • 1 WD 0.1
  • 10.1
  • 40.2
  • 10.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 00.6
स. स्मिथ
5 (4)
म. शॉर्ट
5 (2)
अ. सिंह
1-0-11-0
0.6
0
अर्शदीप सिंह To स्टीव स्मिथ
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार धीमी गति से पुल शॉट खेला गया लेकिन शॉर्ट स्क्वायर लेग फील्डर को बीट नहीं कर पाए| 11/0 ऑस्ट्रेलिया|
0.5
0
अर्शदीप सिंह To स्टीव स्मिथ
बाउंसर गेंद!! पुल लगाने गए स्मिथ लेकिन गति से चकमा खाए और शरीर पर जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
0.4
4
अर्शदीप सिंह To स्टीव स्मिथ
चौका! चिप शॉट स्मिथ के बल्ले से निकलता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को खींचा और सीमा रेखा के पार भेजने में कामयाब हुए|
0.3
1
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू शॉर्ट
बढ़िया फील्डिंग शॉर्ट थर्ड मैन पर मुकेश द्वारा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को गाइड किया था जिसे फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए रोक दिया| एक ही रन मिला|
0.2
4
अर्शदीप सिंह To मैथ्यू शॉर्ट
चौका! बाउंड्री के साथ मैथ्यू शॉर्ट ने खोला है अपना खाता| लाजवाब ड्राइव!! गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
0.1
1
अर्शदीप सिंह To स्टीव स्मिथ
सिंगल के साथ स्मिथ ने भी खोला है अपना खाता| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ पंच कर दिया| डीप में फील्डर द्वारा उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|
0.1
wd
अर्शदीप सिंह To स्टीव स्मिथ
वाइड के साथ हुई है शुरुआत!! डाउन द लेग थी गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| कीपर ईशान ने अपने बाएँ ओर जाते हुए सूए फील्ड किया| एक रन टीम के खाते में विदेका जुड़ गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
  • मौसम साफ़
  • टॉस ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच यशस्वी जयसवाल
  • अंपायर जयरमन मदनगोपाल, केएन अनंथापद्मनाभन, नितिन मेनन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement