Advertisement
Advertisement

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20 Commentary, Live Updates

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 2023 - टी-20 Live Commentary

भारत vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
पहला टी20, डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम , Nov 23, 2023
भारत भारत
209/8 (19.5)
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
208/3 (20.0)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सूर्यकुमार यादव
    80(42)
तो दोस्तों इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त| आपसे एक बार फिर होगी मुलाकात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के साथ जो 26 नवम्बर को तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफ़ी ख़ुशी है कि हमारे सभी खिलाड़ियों ने आज अच्छा प्रदर्शन किया और हमने मैच को जीत लिया| आगे स्काई ने कहा कि भारत के लिए कप्तानी करवाते हुए मुझे गर्व महसूस हुआ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने ईशान के साथ काफी बार बल्लेबाज़ी की है और मुझे पता है कि उनके साथ कैसे खेलना है| मैंने उन्हें बस ये कहा था कि शुरुआत के 10 ओवर में हमें आधे रन बनाने हैं जबकि अंतिम की 60 गेंदों पर हमें लक्ष्य तक पहुँचना है|
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार मुकाबला था| अंत में हमने इसे रोमांचक बना दिया था लेकिन रिंकू अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को जीत के पार ले गए| इस मैदान पर स्कोर को डिफेंड करना मुश्किल काम था लेकिन हमारे गेंदबाजों ने पूरा दम लगा दिया| आगे कहा कि जिस तरह से जोश इंग्लिस ने बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| जाते-जाते कहा कि हम अब अगले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने को देखेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
स्काई के सामने पस्त दिखे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी| जोश इंग्लिस के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बोर्ड पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था| भारत के सामने 209 रनों का एक विशाल लक्ष्य था जिसे स्काई की बल्लेबाज़ी ने आसान बना दिया| टॉस जीतकर भारतीय कप्तान का रन चेज़ करने का फैसला इस मैदान पर बिलकुल सही साबित हो गया| महज़ 8 गेंदों पर यशस्वी जयसवाल ने 21 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई| हाँ रुतुराज गायकवाड के रूप में भारत को एक बड़ा झटका ज़रूर लगा लेकिन फिर ईशान और स्काई ने मिलकर 112 रनों की शतकीय साझेदारी की और टीम की जीत की नींव रख दी| इस दौरान स्काई के शॉट्स से ऑस्ट्रेलियाई फील्डर और गेंदबाज़ हैरान परेशान दिखे| हाँ मेहमान टीम की तरफ से कुछ लाजवाब कैच और रन आउट देखने को ज़रूर मिला लेकिन उसके बावजूद भी वो गेम में वापसी नहीं कर पाए|
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश इंग्लिस द्वारा लगाया गया शतक व्यर्थ चला गया| उनकी 110 रनों की शानदार पारी के जवाब में भारतीय कप्तान और टी20 के सबसे शानदार बल्लेबाज़ स्काई ने 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम को जीत की रेखा के पास पहुंचा दिया| ईशान किशन (58) ने इस बीच उनका बखूबी साथ निभाया और भारत को गेम में बनाए रखा लेकिन कप्तान ने अंत तक रुककर टीम को फिनिशिंग लाइन के पास पहुंचाया| हालांकि उनके आउट होने के बाद मुकाबला काफी रोमांचक हुआ लेकिन फिर बचा कुचा काम भारत के नए फिनिशर रिंकू सिंह ने कर दिया|
वाओ, वाट अ गेम!! एक वक़्त तो सबकी सांसें रुक गई थी लेकिन रिंकू सिंह ने बता दिया कि क्यों उन्हें भारत का नया फिनिशर कहा जा रहा है| विशाखापटनम में बजा टीम इंडिया की जीत का ब्युगल!! 5 मैचों की इस श्रृंखला में जीत के साथ किया है आगाज़| 1-0 से भारत अब इस सीरीज में आगे हो गया है|
ओवर की समाप्ति 20 : 209/8
7 रन
  • 419.1
  • 1 B 19.2
  • W 19.3
  • W 19.4
  • W 19.5
  • 1 NB 19.6
र. सिंह
22 (14)
म. कुमार
0 (0)
श. एबॉट
3.5-0-43-1
19.6
nb
शॉन एबॉट To रिंकू सिंह
नो बॉल!! इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2 विकटों से शिकस्त दे दी है!! फुल लेंथ की डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट तो खेला और छह रनों के लिए भी गई गेंद लेकिन इसी बीच ओवर स्टेप भी कर बैठे थे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नो बॉल दिया और भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया| इसी बीच पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
W
शॉन एबॉट To रिंकू सिंह OUT!
एक और विकेट!! रन आउट!! तीन गेंदों पर भारत ने लगातार तीन विकेट गंवाया!! मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है!! अर्शदीप सिंह शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ रिंकू ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया और पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| इसी बीच फील्डर स्टीव स्मिथ ने गेंद को उठाकर गेंदबाज़ की ओर थ्रो किया| शॉन एबॉट ने फिर गेंद को सीधा स्टंप्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला 208/8 भारत|
19.4
W
शॉन एबॉट To रवि बिश्नोई OUT!
आउट!! रन आउट!! एक और विकेट का पतन| भारत को अब 2 गेंदों पर 2 रन की दरकार है| बाउंसर गेंद थी| बल्लेबाज़ उसपर पुल शॉट लगाने गए| मिस किया और कीपर की तरफ गई गेंद| रिंकू रन के लिए भागे| कीपर ने बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो किया लेकिन वहां नहीं लगा मगर बॉल जाकर दूसरे एंड पर लग गई| इस बीच रवी क्रीज़ से बाहर रह गए और वो रन आउट हो गए| अच्छी बात ये है कि रिंकू के पास स्ट्राइक है|
रवी बिश्नोई नए बल्लेबाज़, भारत को अब 3 गेंदों पर 2 रन की दरकार है...
19.3
W
शॉन एबॉट To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! कॉट एंड बोल्ड शॉन एबॉट| भारत को लगता हुआ एक और झटका!! अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के ऊपरी भाग को लगती हुई मिड ऑन की ओर हवा में गई| गेंदबाज़ ने पीछे जाते हुए खुद ही पकड़ा कैच| 207/6 भारत|
19.2
b
शॉन एबॉट To रिंकू सिंह
बाई के रूप में आया एक रन!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| गेंद एक टप्पा खाकर कीपर के पास गई लेकिन वेड उसे पकड़ने में नकाम रहे और बॉल उनके हाथों में लगकर निकल गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 1 रन ले लिया|
19.1
4
शॉन एबॉट To रिंकू सिंह
चौका!! भारत के लिए राहत के पल!! रिंकू सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 5 गेंद पर 3 रन चाहिए|
6 गेंद 7 रनों की दरकार है, क्या यहाँ से मुकाबला रोमांचक हो पायेगा?
ओवर की समाप्ति 19 : 202/5
7 रन
  • 1 WD 18.1
  • 018.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 418.5
  • 118.6
र. सिंह
17 (10)
अ. पटेल
2 (5)
न. एलिस
4-0-44-0
18.6
1
नाथन एलिस To रिंकू सिंह
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| भारत को अब जीत के लिए 6 गेंद पर 7 रन चाहिए|
18.5
4
नाथन एलिस To रिंकू सिंह
चौका!! इसी के साथ भारत का 200 रन पूरा हुआ!! रिंकू सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.4
1
नाथन एलिस To अक्षर पटेल
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.3
0
नाथन एलिस To अक्षर पटेल
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल पाया|
18.2
0
नाथन एलिस To अक्षर पटेल
एक और डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| भारत को अब जीत के लिए 10 गेंद पर 13 रन चाहिए|
18.1
0
नाथन एलिस To अक्षर पटेल
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.1
wd
नाथन एलिस To अक्षर पटेल
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ऑस्ट्रेलिया को स्लो ओवर रेट की वजह से पेनल्टी लगी है| अब उन्हें 5 फील्डर सीमा रेखा के अंदर रखना होगा|
ओवर की समाप्ति 18 : 195/5
6 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 017.3
  • W 17.4
  • 117.5
  • 017.6
र. सिंह
12 (8)
अ. पटेल
1 (1)
ज. बेहरनडोर्फ़
4-1-25-1
17.6
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To रिंकू सिंह
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| 12 गेंद 14 रनों की दरकार है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| 195/5 भारत|
17.5
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अक्षर पटेल
सिंगल!! पैड्स पर डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन का मौका बन पाया|
अक्षर पटेल नए बल्लेबाज़, 14 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है...
17.4
W
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारत को लगा सबसे बड़ा झटका!! सूर्यकुमार यादव 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जेसन बेहरनडोर्फ़ के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई नक़ल गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर आरोन हार्डी मिड ऑन से उल्टा भागे और गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी और एक शानदार रनिंग कैच पकड़ने में कामयाब हो गए| क्या यहाँ से मैच पले पाएगी ऑस्ट्रेलिया? 194/5 भारत|
17.3
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.2
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.1
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To रिंकू सिंह
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 189/4
18 रन
  • 416.1
  • 1 WD 16.2
  • 1 WD 16.2
  • 016.2
  • 616.3
  • 416.4
  • 116.5
  • 116.6
र. सिंह
11 (6)
स. यादव
76 (39)
न. एलिस
3-0-37-0
16.6
1
नाथन एलिस To रिंकू सिंह
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
16.5
1
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
16.4
4
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए|
16.3
6
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
छक्का!!! स्काई के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
16.2
0
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और एक टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथ में गई बॉल| रन नहीं आ सका|
16.2
wd
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
एक और वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.2
wd
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
16.1
4
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
चौका!! कप्तान स्काई के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर गैप में खेला| फील्डर वहां मौजूद नहीं और बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 171/4
16 रन
  • 1 WD 15.1
  • 415.1
  • 115.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 1 WD 15.6
  • 415.6
र. सिंह
10 (5)
स. यादव
61 (34)
म. स्टोइनिस
3-0-36-0
15.6
4
मार्कस स्टोइनिस To रिंकू सिंह
चौका!!! रिंकू सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 38 रनों की दरकार है|
15.6
wd
मार्कस स्टोइनिस To रिंकू सिंह
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
15.5
0
मार्कस स्टोइनिस To रिंकू सिंह
लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद धीमी आई और बल्ला रिंकू ने पहले चला दिया| जिसके कारण गेंद बल्लेबाज़ के शरीर को जा लगी| रन नहीं आ सका|
15.4
1
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.3
4
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.2
1
मार्कस स्टोइनिस To रिंकू सिंह
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.1
4
मार्कस स्टोइनिस To रिंकू सिंह
चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया| आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
15.1
wd
मार्कस स्टोइनिस To रिंकू सिंह
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 155/4
11 रन
  • 414.1
  • 414.2
  • 114.3
  • 114.4
  • W 14.5
  • 114.6
र. सिंह
1 (1)
स. यादव
56 (32)
त. सांघा
4-0-47-2
14.6
1
तनवीर सांघा To रिंकू सिंह
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेलकर एक रन लिया| भारत को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 54 रन चाहिए|
रिंकू सिंह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.5
W
तनवीर सांघा To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मार्कस स्टोइनिस बोल्ड तनवीर सांघा| एक और विकेट का पतन| तिलक वर्मा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| तनवीर सांघा को मिली दूसरी सफलता| अंत में स्टोइनिस का एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फ्लाईटेड गेंद| टप्पा खाने के बाद बाहर की तरफ गई| बल्लेबाज़ ने उसपर लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में काफी ऊपर खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने शानदार तरीके से जज करते हुए लपक लिया| 154/4 भारत, लक्ष्य से 55 रन दूर|
14.4
1
तनवीर सांघा To सूर्यकुमार यादव
सिंगल यहाँ भी हासिल होगा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
14.3
1
तनवीर सांघा To तिलक वर्मा
सिंगल!! इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
14.2
4
तनवीर सांघा To तिलक वर्मा
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| गुगली थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की है| कुछ इस तरह के शॉट्स की अब दरकार होगी|
14.1
4
तनवीर सांघा To तिलक वर्मा
चौका! बाउंड्री के साथ हुई है ओवर की शुरुआत!! छोटी गेंद, ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 14 : 144/3
9 रन
  • 113.1
  • 613.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 013.6
स. यादव
55 (31)
त. वर्मा
3 (6)
श. एबॉट
3-0-37-0
13.6
0
शॉन एबॉट To सूर्यकुमार यादव
डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
13.5
1
शॉन एबॉट To तिलक वर्मा
आउट साइड एज लेकिन कीपर उसे लपक नहीं पाए| 2 रनों पर तिलक को मिला जीवन दान| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाने गए थे| किनारा लेकर कीपर के बाएँ ओर गई गेंद| वेड ने हवा में छलांग लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन दस्तानों में लगकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| एक रन का मौका बन गया|
13.4
0
शॉन एबॉट To तिलक वर्मा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
13.3
1
शॉन एबॉट To सूर्यकुमार यादव
इस बार लेंथ गेंद पर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.2
6
शॉन एबॉट To सूर्यकुमार यादव
गगनचुम्भी छक्का!!! 71 मीटर लम्बा!! इसी के साथ कप्तान स्काई ने अपना अर्धशतक भी यहाँ पर पूरा किया| गेंद की लाइन में आये स्काई| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए| स्काई को पता है कि काम अभी ख़त्म नहीं हुआ| उन्हें एक बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत है|
13.1
1
शॉन एबॉट To तिलक वर्मा
सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर हलके हाथों से कवर्स की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 13 : 135/3
11 रन
  • 412.1
  • 612.2
  • W 12.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 112.6
त. वर्मा
1 (3)
स. यादव
48 (28)
त. सांघा
3-0-36-1
12.6
1
तनवीर सांघा To तिलक वर्मा
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहा| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेती हुई कीपर के ऊपर से शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
12.5
0
तनवीर सांघा To तिलक वर्मा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलना चाहा| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका और बॉल पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
12.4
0
तनवीर सांघा To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.3
W
तनवीर सांघा To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मैथ्यू शॉर्ट बोल्ड तनवीर सांघा| शानदार फील्ड सेटिंग ने दिलाई विकेट| 112 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 58 रन बनाकर ईशान किशन लौटे पवेलियन| दो बाउंड्री खाने के बाद सांघा ने ईशान को फंसा लिया| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गुगली गेंद को डीप कवर्स की तरफ शॉट लगाया| बल्ले पर अच्छी तरह से आई लेकिन वहां पर इस शॉट के लिए फील्डर लगाया हुआ था और गेंद सीधा उनके हाथों में चली गई| चालाकी भरी फील्ड सेटिंग देखने को मिली है यहाँ पर| 134/3 भारत, लक्ष्य से 75 रन दूर|
12.2
6
तनवीर सांघा To ईशान किशन
छक्का! मिड विकेट बाउंड्री पर फील्डर थे लेकिन वो केवल दर्शक ही बनकर रह गए| गेंद उनके सर के ऊपर से निकल गई| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| दबाव अब पूरी तरह से सांघा के ऊपर होगा|
12.1
4
तनवीर सांघा To ईशान किशन
चौका! इसी के साथ ईशान का एक और अर्ध शतक पूरा हुआ है यहाँ पर| काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| मिड विकेट से चौका बटोरा| भारत को कुछ और बड़े शॉट्स की दरकार होगी|
ओवर की समाप्ति 12 : 124/2
10 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 611.4
  • 011.5
  • 111.6
ई. किशन
48 (36)
स. यादव
48 (28)
न. एलिस
2-0-19-0
11.6
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
कड़क कवर ड्राइव| शॉर्ट कवर फील्डर से हुई मिस फील्ड| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
11.5
0
नाथन एलिस To ईशान किशन
इस बार आगे आकर शॉट लगाने गए लेकिन गेंदबाज़ ने चतुराई दिखाते हुए ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल दी गेंद| रन नहीं आ सका|
11.4
6
नाथन एलिस To ईशान किशन
झन्नाटेदार छक्का!!! भारत को इसकी सख्त दरकार थी| सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! ज़ोरदार शॉट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| लेंथ गेंद को काफी जल्दी पिक किया और पुल शॉट लगा दिया|
11.3
1
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
फिर से धीमी गति की गेंद| बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन ठीक तरह से टाइम नहीं हुआ| लेग साइड पर गई, एक ही रन मिला| भारत को यहाँ पर कुछ बड़े शॉट्स की दरकार है|
11.2
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
सिंगल!! एक और धीमी गति की गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| टाइम नहीं कर पा रहे भारतीय बल्लेबाज़ क्योंकि गेंदबाज़ उन्हें गति नहीं प्रदान कर रहे हैं|
11.1
1
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! पैरों पर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद| फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 11 : 114/2
8 रन
  • 010.1
  • 410.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 1 WD 10.6
  • 010.6
ई. किशन
40 (32)
स. यादव
46 (26)
म. स्टोइनिस
2-0-20-0
10.6
0
मार्कस स्टोइनिस To ईशान किशन
डॉट बॉल के साथ मार्कस स्टोइनिस के एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ़ कटर डाली ये गेंद जिसे पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| 114/2 भारत|
10.6
wd
मार्कस स्टोइनिस To ईशान किशन
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया| इस बार गेंद में गति तो डाली लेकिन लाइन सही नहीं थी|
10.5
1
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
एक और बार धीमी गति से डाली गई गेंद| पॉइंट की तरफ शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|
10.4
1
मार्कस स्टोइनिस To ईशान किशन
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर जड़ में डाली गई गेंद| ईशान द्वारा कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
10.3
1
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
10.2
4
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
चौका! किस्मत वाला चौका मिला है स्काई को यहाँ पर| फाइन लेग पर इस स्लोवर बाउंसर को मारना चाहते थे लेकिन बल्ले के उपरी भाग को लगकर थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से चार रन मिला|
10.1
0
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बैक वार्ड पॉइंट की तरफ खेला| गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 106/2
8 रन
  • 19.1
  • 1 WD 9.2
  • 1 WD 9.2
  • 29.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 1 WD 9.5
  • 09.5
  • 09.6
ई. किशन
39 (30)
स. यादव
40 (22)
श. एबॉट
2-0-28-0
9.6
0
शॉन एबॉट To ईशान किशन
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ईशान ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| 10 ओवर के बाद 106/2 भारत, जीत से 103 रन दूर|
9.5
0
शॉन एबॉट To ईशान किशन
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
9.5
wd
शॉन एबॉट To ईशान किशन
वाइड!! इस ओवर से तीसरा अतिरिक्त रन आता हुआ!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर की गेंद को ईशान ने कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.4
1
शॉन एबॉट To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाया| थर्ड मैन की ओर हवा में गई गेंद| फील्डर ने वहां पर अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ना चाहा लेकिन बॉल उनके हाथ में एक टप्पा खाकर आई| इसी बीच स्काई ने एक रन ले लिया| अच्छी फील्ड सेटिंग की है कप्तान वेड ने यहाँ पर स्काई के खिलाफ|
9.3
1
शॉन एबॉट To ईशान किशन
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
9.2
2
शॉन एबॉट To ईशान किशन
दुग्गी!! फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
9.2
wd
शॉन एबॉट To ईशान किशन
वाइड!! एक और अतिरिक्त रन यहाँ पर आता हुआ!! फिर से ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.2
wd
शॉन एबॉट To ईशान किशन
वाइड!!! इसी के साथ भारत का 100 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.1
1
शॉन एबॉट To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 98/2
19 रन
  • 48.1
  • 68.2
  • 68.3
  • 1 WD 8.4
  • 08.4
  • 18.5
  • 18.6
स. यादव
38 (20)
ई. किशन
36 (26)
त. सांघा
2-0-25-0
8.6
1
तनवीर सांघा To सूर्यकुमार यादव
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 98/2 भारत|
8.5
1
तनवीर सांघा To ईशान किशन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.4
0
तनवीर सांघा To ईशान किशन
ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8.4
wd
तनवीर सांघा To ईशान किशन
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
8.3
6
तनवीर सांघा To ईशान किशन
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट ईशान के बल्ले से आता हुआ!! बैक टू बैक सिक्स ईशान ने लगाया यहाँ पर!! आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर गई छह रनों के लिए|
8.2
6
तनवीर सांघा To ईशान किशन
सिक्स!! स्लॉग स्वीप का इस्तेमाल!!! गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका अपनाया| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का संपर्क काफी शानदार हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.1
4
तनवीर सांघा To ईशान किशन
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 8 : 79/2
10 रन
  • 27.1
  • 47.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
ई. किशन
19 (21)
स. यादव
37 (19)
ज. बेहरनडोर्फ़
3-1-19-0
7.6
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
7.5
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव
हवा में शॉट लेकिन खिलाड़ी बॉल के नीचे नहीं आ सके!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को स्काई ने स्क्वायर लेग की ओर हवा में खेला| फील्डर ने कैच पकड़ने का प्रयास तो किया लेकिन गेंद उनके पास टप्पा खाकर पहुँची| एक रन बल्लेबाज़ को मिल गया|
7.4
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
7.3
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7.2
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! इस बार बाहरी किनारा लगा और बाउंड्री मिल गई!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर के ऊपर से शॉट खेलना चाहा| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के दाँए ओर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
7.1
2
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 69/2
6 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
स. यादव
29 (15)
ई. किशन
17 (19)
त. सांघा
1-0-6-0
6.6
1
तनवीर सांघा To सूर्यकुमार यादव
छह गेंद और छह सिंगल लेते हुए दोनों भारतीय बल्लेबाज़ यहाँ पर!! लॉन्ग ऑन की तरफ स्काई ने खेलकर एक रन निकाला|
6.5
1
तनवीर सांघा To ईशान किशन
हवा में गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ईशान ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| एक टप्पे के साथ गेंद गई फील्डर के पास जहाँ से एक रन मिल गया|
6.4
1
तनवीर सांघा To सूर्यकुमार यादव
फुल लेंथ की गेंद को स्काई ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाया और एक रन ले लिया|
6.3
1
तनवीर सांघा To ईशान किशन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर को ईशान ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
6.2
1
तनवीर सांघा To सूर्यकुमार यादव
एक और सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद पर स्काई ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.1
1
तनवीर सांघा To ईशान किशन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 63/2 भारत, लक्ष्य से अभी भी 146 रन दूर| पहले ही ओवर विकेट गंवाने के बाद भारतीय बल्लेबाजों से एक सम्भली शुरुआत देखने को मिली है| इस बीच रुतुराज बिना गेंद खेले वापिस गए जबकि यशास्वी ने ताबड़तोड़ 21 रनों की पारी खेली| फिलहाल स्काई और ईशान ने मिलकर पारी को सम्भाला है और रनों के मामले में ऑस्ट्रेलिया से काफी आगे हैं| फील्डिंग टीम के लिए चिंता का विषय है और अब उन्हें विकेट्स चाहिए| तनवीर सांघा को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 6 : 63/2
9 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 05.6
स. यादव
26 (12)
ई. किशन
14 (16)
न. एलिस
1-0-9-0
5.6
0
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| 63/2 भारत|
5.5
4
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
5.4
0
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!! समझदारी के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए स्काई!! जो गेंद अपने पाले में देख रहे हैं उसे सीमा रेखा के बाहर भेज रहे हैं और अच्छी गेंद पर डिफेंड कर रहे हैं| इस बार गुड लेंथ पर डाली गई बॉल को डिफेंड कर दिया|
5.3
4
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! कप्तान स्काई यहाँ पर कप्तनी पारी खेलते हुए नज़र आ रहे हैं!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में तेज़ी से गई बॉल चार रनों के लिए|
5.2
0
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
5.1
1
नाथन एलिस To ईशान किशन
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 54/2
20 रन
  • 24.1
  • 64.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 64.5
  • 1 WD 4.6
  • 44.6
स. यादव
18 (7)
ई. किशन
13 (15)
श. एबॉट
1-0-20-0
4.6
4
शॉन एबॉट To सूर्यकुमार यादव
बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! बाउंड्री के साथ हुई महंगे ओवर की समाप्ति| ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 54/2 भारत|
4.6
wd
शॉन एबॉट To सूर्यकुमार यादव
वाइड! इसी के साथ भारत का 50 रन भी बोर्ड पर लग गया| डाउन द लेग थी गेंद| बल्लेबाज़ से दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
4.5
6
शॉन एबॉट To सूर्यकुमार यादव
छक्का! टिपिकल स्काई पिक अप शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी इस तरह की लेंथ को पिक कर लेते हैं| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
4.4
0
शॉन एबॉट To सूर्यकुमार यादव
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ स्काई| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
4.3
1
शॉन एबॉट To ईशान किशन
सिंगल!! छोटी गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप से एक ही रन मिला|
4.2
6
शॉन एबॉट To ईशान किशन
छक्का! इस बार उसी तरह की गेंद बीच बल्ले पर लगी और सीमा रेखा पार कर गई| ये आया अम्पायर का इशारा छह रनों का! फ्लिक शॉट खेला गया मिड विकेट की ओर| गेंद हवा में तैरती हुई सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
4.1
2
शॉन एबॉट To ईशान किशन
दुग्गी!! हवा में थी गेंद लेकिन मिड विकेट बाउंड्री पर नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से दो रन का मौका बन गया| पैरों पर डाली गई फुल गेंद को फ्लिक किया था|
ओवर की समाप्ति 4 : 34/2
9 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 63.6
स. यादव
8 (4)
ई. किशन
4 (12)
ज. बेहरनडोर्फ़
2-1-9-0
3.6
6
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव
छक्का! स्काई स्पेशल!! लेग स्टम्प पर इस बल्लेबाज़ को छोटी गेंद डालना तो किसी जुर्म से कम नहीं है| अपना पसंदीदा पिक अप शॉट खेलते हुए गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के पार पहुंचा दिया| 34/2 भारत|
3.5
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
पैड्स पर डाली गई गेंद, ईशान ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3.4
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट|
3.3
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव
गुड लेंथ गेंद| हीव किया उसे लेग साइड पर| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन का मौका बन पाया|
3.2
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To सूर्यकुमार यादव
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पुश करने का प्रयास लेकिन उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
3.1
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ है| बैक फुट से शॉट खेला और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 3 : 25/2
13 रन
  • 42.1
  • 62.2
  • W 2.3
  • 1 WD 2.4
  • 12.4
  • 02.5
  • 12.6
ई. किशन
2 (9)
स. यादव
1 (1)
म. शॉर्ट
1-0-13-1
2.6
1
मैथ्यू शॉर्ट To ईशान किशन
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
2.5
0
मैथ्यू शॉर्ट To ईशान किशन
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.4
1
मैथ्यू शॉर्ट To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! इसी के साथ स्काई ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.4
wd
मैथ्यू शॉर्ट To सूर्यकुमार यादव
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
2.3
W
मैथ्यू शॉर्ट To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट स्टीव स्मिथ बोल्ड मैथ्यू शॉर्ट| यशस्वी जयसवाल की 21 रनों की ताबड़तोड़ पारी का हुआ अंत| मिड ऑफ़ पर फील्डर स्मिथ ने एक आसान सा कैच लपक लिया| पहली सफलता मैथ्यू शॉर्ट के लिए अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में आती हुई| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से खड़े-खड़े मारने चले गए| मिस टाइम हुआ| हवा में फ्लैट गई ये गेंद जिसे फील्डर ने दोनों हाथों से लपक लिया| खुद से काफी निराश दिखे बल्लेबाज़| 22/2 भारत|
2.2
6
मैथ्यू शॉर्ट To यशस्वी जयसवाल
छक्का! एक और बड़ा शॉट जयसवाल के बल्ले से आता हुआ| ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा छह रनों के लिए|
2.1
4
मैथ्यू शॉर्ट To यशस्वी जयसवाल
चौका! ऑफ़ स्पिनर को पहली ही गेंद पर दबाव में डाल दिया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोर लिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/1
0 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
ई. किशन
1 (7)
य. जयसवाल
11 (5)
ज. बेहरनडोर्फ़
1-1-0-0
1.6
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई| डॉट बॉल के साथ बेहरनडोर्फ़ के मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| 12/1 भारत|
1.5
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.4
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
एक और कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.3
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
डॉट गेंद!! इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
1.2
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
एक और लीव यहाँ पर देखने को मिला!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर जाती की हुई बॉल पर बल्लेबाज़ देखा और लीव करना सही समझा|
1.1
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ईशान किशन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करना बेहतर समझा|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने जेसन बेहरनडोर्फ़ आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 12/1
12 रन
  • 40.1
  • 00.2
  • 60.3
  • 00.4
  • W 0.5
  • 10.6
ई. किशन
1 (1)
य. जयसवाल
11 (5)
म. स्टोइनिस
1-0-12-0
0.6
1
मार्कस स्टोइनिस To ईशान किशन
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ईशान किशन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
भारत को पहला झटका जल्दी लग गया यहाँ पर...
0.5
W
मार्कस स्टोइनिस To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! रन आउट!! रुतुराज गायकवाड बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए| यशस्वी जयसवाल का एक खराब कॉल और दूसरे बल्लेबाज़ को अपना विकेट गंवाना पड़ा| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई स्लोवर बाउंसर| पुल किया उसे लेग साइड पर जहाँ से पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे के लिए यशस्वी ने कॉल किया लेकिन फिर गेंद को आता देख मना कर दिया| इस बीच नाथन एलिस का थ्रो कीपर मैथ्यू वेड के पास आया और उनसे एक बार में फम्बल हुआ लेकिन दूसरी बार में विकेट उखाड़ते हुए बल्लेबाज़ को आउट कर दिया|11/1 भारत|
0.4
0
मार्कस स्टोइनिस To यशस्वी जयसवाल
एक और डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इस बार आगे आकर शॉट लगाना चाहते थे लेकिन स्विंग और उछाल से चकमा खाए|
0.3
6
मार्कस स्टोइनिस To यशस्वी जयसवाल
छक्का!! रन चेज़ का धमाकेदार अंदाज़ हो चुका है दोस्तों! करारा पुल शॉट!! शॉटपिच डाली गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| आक्रमकता दिखाई है जयसवाल ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
0.2
0
मार्कस स्टोइनिस To यशस्वी जयसवाल
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कट लगाने गए लेकिन स्विंग से चकमा खा गए|
0.1
4
मार्कस स्टोइनिस To यशस्वी जयसवाल
चौका! यशस्वी जयसवाल ने बाउंड्री के साथ रन चेज़ का आगाज़ किया है| क्रैकिंग कवर ड्राइव!! इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल पर दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| किसी के पास हिलने तक का मौका नहीं बन पाया|
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव
  • अंपायर नितिन मेनन, रोहन पंडित, जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement