Advertisement
Advertisement

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, मैच 5 Commentary, Live Updates

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

भारत vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 5, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Oct 08, 2023
भारत भारत
201/4 (41.2)
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
199 (49.3)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    लोकेश राहुल
    97(115)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर -6 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो न्यू जीलैंड और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि हमने वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में जीत हासिल की और हमारे सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा खेल दिखाया| आगे रोहित ने कहा कि हमारी फील्डिंग काफी बेहतरीन रही और गेंदबाजों ने अपना बेस्ट दिया| मैं जीत का पूरा श्रेय विराट और राहुल को देना चाहता हूँ| आज जिस तरह से राहुल ने खेल दिखाया वो काबिले तारीफ है और विराट ने भी अपने नाम मुताबिक़ प्रदर्शन किया| जाते-जाते उन्होंने बताया कि मैं यहाँ पर आए हुए अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद करना चाहता हूँ|
पैट कमिंस ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि बल्लेबाज़ी में हमारी तरफ से निराशाजनक प्रदर्शन हुआ है| तारीफ उनके स्पिनरों की भी करनी होगी जिस तरह से उन्होंने पिच का फायदा उठाया जो हम नहीं कर पाए| शुरुआत में हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया था लेकिन एक बार जब विराट और राहुल सेट हो गए तो फिर हमें गेम में आने का मौका नहीं मिल पाया| अब हम इस मुकाबले को भूलकर अपने अगले गेम की तरफ ध्यान देंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लोकेश राहुल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि पहले मैंने 50 ओवरों तक कीपिंग की और उसके बाद जब ड्रेसिंग रूम में गया तो सोचा पहले फ्रेश हो लिया जाए| इसी दौरान पता लगा कि हमने लगातार विकटों को गंवा दिया है और तब मैं जल्दी-जल्दी बल्लेबाज़ी करने आया| आगे राहुल ने कहा कि ये मेरे लिए काफी कठिन था क्योंकि मैं पूरी तरह से थक गया था लेकिन जिस तरह से विराट ने मेरे साथ खेला वो काबिले तारीफ बात है| जाते-जाते उन्होंने बताया कि अंत में मैं सोच रहा था कि शतक तक कैसे पहुँचा जाए और तभी मैंने शॉट खेला लेकिन वो सिक्स हो गया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस रन चेज़ में महज़ दो ओवर के अंदर ही स्टार्क और हेज़लवुड ने तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को महज़ 2 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजते हुए भारत को पूरी तरह से बैकफुट पर डाल दिया था| वहां तक उनके लिए सब ठीक जा रहा था लेकिन फिर उसके बाद 12 के स्कोर पर विराट कोहली का एक आसान सा कैच मिचेल मार्श ने टपकाया और अपनी टीम को फिर मुकाबले में ऊपर आता नहीं देखा| विराट (85) और राहुल (97) की जोड़ी ने मिलकर टीम इंडिया को ना केवल वापसी कराई बल्कि रन चेज़ को फिनिशिंग लाइन के पास ले गए| अंत में राहुल ने हार्दिक के साथ मिलकर भारत को जीत की रेखा के पार पहुंचाया| इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो सबसे बड़ा खतरा था एडम जम्पा उसे इन बल्लेबाजों ने ऊपर ही नहीं आने दिया और लगातार बड़े शॉट्स लगाकर दबाव बनाते ही चले गए| टीम इंडिया के लिए शुरुआत में ये तीन विकेट आउट होने के बाद इस तरह की जीत एक बड़ी जीत मानी जायेगी|  
चेन्नई की इस पिच पर भारत के स्पिनर्स के लाजवाब प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया जैसी पहाड़ बल्लेबाज़ी लाइन अप को महज़ 199 रनों पर रोक दिया| वो तो भला हो मिचेल स्टार्क का जिन्होंने आखिरी के समय में टीम के लिए अपने बल्ले से 28 रन जोड़ दिए वरना ये स्कोर और भी छोटा होता|
साथ ही साथ लोकेश राहुल का क्या शानदार कम बैक हुआ है| एशिया कप में चोटिल श्रेयस अय्यर के स्थान पर आये थे लेकिन उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है| पहले शतक और फिर अब अर्धशतक लगाकर जिस तरह के फॉर्म में होने का संकेत दिया है उससे टीम इंडिया का मध्यक्रम और भी मज़बूत हो गया है| वहीँ अब अगर एक छोटी सी झलक इस मुकाबले पर डालें तो टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला तो ठीक था लेकिन बल्लेबाज़ उसे सही साबित नहीं कर सके|
ये तो हम सब जानते हैं कि एक लो स्कोरिंग मुकाबला कितना खतरनाक होता है| खासकर तब जब आपकी विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया हो और साथ में चेन्नई का मैदान हो| किसने सोचा था कि वर्ल्ड कप में भारत की बल्लेबाज़ी की शुरुआत महज़ 2 रनों पर 3 विकेट के साथ होगी लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था| वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि कैच छोड़ो मैच छोड़ो, वो भी अगर आप एक रन चेज में विराट रन मशीन कोहली का कैच टपका देंगे तो फिर वो आपको कहाँ कोई और मौका देने वाले| एक बार जब उनकी गाड़ी ने रफ़्तार पकड़ी तो फिर उसे रोक पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि ना मुमकिन है|
चेन्नई के मैदान पर दर्शकों के बीच वनदे मातरम की गूँज!! टीम इंडिया विजयी!!! वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत भारत ने जीत के साथ की है| रन चेज़ और विराट कोहली, ये तो मानो बरसों का नाता है लेकिन लोकेश राहुल की भी पारी को कतई नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता है| दोनों के बीच हुई 165 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी ने टीम इंडिया को ना केवल मुश्किल परिस्थिति से उभारा बल्कि रन चेज़ में ड्राइविंग सीट पर ला खड़ा किया|
41.2
6
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
छक्का!!! इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! लोकेश राहुल के बल्ले से आता हुआ विनिंग शॉट!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी दौरान भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
41.1
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 41 : 195/4
13 रन
  • 640.1
  • 440.2
  • 140.3
  • 140.4
  • 040.5
  • 140.6
ल. राहुल
91 (113)
ह. पंड्या
11 (8)
ग. मैक्सवेल
8-0-33-0
40.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
40.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
40.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To हार्दिक पंड्या
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
40.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
40.2
4
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
चौका! लगता है राहुल काफी जल्दी अब इस मुकाबले को समाप्त करना चाहते हैं| भारत अब जीत से महज़ 8 रन दूर| लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गैप मिला और गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
40.1
6
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
छक्का! शुरुआत तीसरे पॉवर प्ले की छक्के के साथ होती हुई| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारा| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि ये गेंद सीमा रेखा के पार चली गई काफी दूर छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 40 : 182/4
10 रन
  • 139.1
  • 039.2
  • 139.3
  • 1 WD 39.4
  • 139.4
  • 639.5
  • 039.6
ह. पंड्या
10 (7)
ल. राहुल
79 (108)
ज. हेजलवुड
9-1-38-3
39.6
0
जोश हेजलवुड To हार्दिक पंड्या
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
39.5
6
जोश हेजलवुड To हार्दिक पंड्या
छक्का!!! हार्दिक पंड्या के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट यहाँ पर!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| भारत अब जीत से बस 18 रन दूर|
39.4
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
39.4
wd
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
39.3
1
जोश हेजलवुड To हार्दिक पंड्या
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
39.2
0
जोश हेजलवुड To हार्दिक पंड्या
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
39.1
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 39 : 172/4
4 रन
  • 138.1
  • 038.2
  • 038.3
  • 138.4
  • 138.5
  • 138.6
ल. राहुल
77 (106)
ह. पंड्या
3 (3)
ग. मैक्सवेल
7-0-20-0
38.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| भारत को अब जीत के लिए 28 रन चाहिए|
38.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To हार्दिक पंड्या
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
38.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
38.3
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
38.2
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
38.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To हार्दिक पंड्या
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 38 : 168/4
1 रन
  • 037.1
  • 037.2
  • 037.3
  • W 37.4
  • 137.5
  • 037.6
ल. राहुल
75 (102)
ह. पंड्या
1 (1)
ज. हेजलवुड
8-1-28-3
37.6
0
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
37.5
1
जोश हेजलवुड To हार्दिक पंड्या
छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और सिंगल मिल गया|
हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
37.4
W
जोश हेजलवुड To विराट कोहली OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारत को लगा चौथा झटका!! जोश हेजलवुड के हाथ लगी तीसरी विकेट!! 165 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! विराट कोहली 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे और अपने शतक से चूक गए| खैर जाने से पहले चेज़ मास्टर ने अपना काम कर दिया है| शरीर पर शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर वहां मौजूद मार्नस लबुशेन जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 167/4 भारत, जीत से 33 रन दूर|
37.3
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
37.2
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
37.1
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 37 : 167/3
8 रन
  • 336.1
  • 236.2
  • 136.3
  • 036.4
  • 136.5
  • 136.6
व. कोहली
85 (112)
ल. राहुल
75 (101)
ए. जम्पा
8-0-53-0
36.6
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
सिंगल!! विराट कोहली ख़ुद के पास स्ट्राइक रखेंगे यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
36.5
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
आगे निकलकर मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
36.4
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
36.3
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
36.2
2
एडम जम्पा To विराट कोहली
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेला जहाँ से 2 रन मिल गया|
36.1
3
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
तीन रन!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद| इसी बीच फील्डर वहां पर भागकर आए लेकिन उनसे भी हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 3 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 36 : 159/3
8 रन
  • 135.1
  • 035.2
  • 035.3
  • 235.4
  • 435.5
  • 135.6
ल. राहुल
71 (98)
व. कोहली
81 (109)
ज. हेजलवुड
7-1-27-2
35.6
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
35.5
4
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
चौका!! लोकेश राहुल ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| गैप में गई बॉल तेज़ी के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
35.4
2
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
35.3
0
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन नहीं हो सका|
35.2
0
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
35.1
1
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 35 : 151/3
5 रन
  • 134.1
  • 134.2
  • 134.3
  • 134.4
  • 034.5
  • 134.6
व. कोहली
80 (108)
ल. राहुल
64 (93)
ए. जम्पा
7-0-45-0
34.6
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
34.5
0
एडम जम्पा To विराट कोहली
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील की लेकिन अम्पायर ने नकारा|
34.4
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
सिंगल!! इसी के साथ भारतीय टीम का 150 रन पूरा हुआ!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
34.3
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
ऊपर डाली गई गेंद पर विराट ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
34.2
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
34.1
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 34 : 146/3
7 रन
  • 133.1
  • 133.2
  • 033.3
  • 033.4
  • 433.5
  • 133.6
व. कोहली
77 (104)
ल. राहुल
62 (91)
म. स्टार्क
8-0-31-1
33.6
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
एक रन!! फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल गया|
33.5
4
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
ओहो!! बाउंसर गेंद सीधा विराट कोहली के हेलमेट को जा लगी| फ़िजियो मैदान पर आते हुए दिख रहे हैं| कनकशन टेस्ट जारी| ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि किंग कोहली पूरी तरह से ठीक हों|
33.4
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर विराट कोहली ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद की गति और उछाल से चकमा खा गए विराट और बॉल उनके हेलमेट को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
33.3
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
33.2
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
सिंगल!! लोकेश राहुल यहाँ पर काफी समझदारी के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
33.1
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
आगे निकलकर पॉइंट की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 33 : 139/3
7 रन
  • 432.1
  • 032.2
  • 132.3
  • 032.4
  • 132.5
  • 132.6
व. कोहली
71 (99)
ल. राहुल
61 (90)
ए. जम्पा
6-0-40-0
32.6
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
32.5
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
आगे आकर राहुल ने डीप कवर की खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
32.4
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर राहुल ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
32.3
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
32.2
0
एडम जम्पा To विराट कोहली
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
32.1
4
एडम जम्पा To विराट कोहली
चौका!! विराट कोहली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 32 : 132/3
8 रन
  • 231.1
  • 1 WD 31.2
  • 031.2
  • 131.3
  • 431.4
  • 031.5
  • 031.6
ल. राहुल
60 (88)
व. कोहली
65 (95)
म. स्टार्क
7-0-24-1
31.6
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
31.5
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
31.4
4
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
चौका!!! लोकेश राहुल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
31.3
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन ले लिया|
31.2
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
31.2
wd
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
31.1
2
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 31 : 124/3
4 रन
  • 130.1
  • 130.2
  • 130.3
  • 130.4
  • 030.5
  • 030.6
ल. राहुल
56 (85)
व. कोहली
62 (92)
ग. मैक्सवेल
6-0-16-0
30.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
30.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
30.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
इस ओवर से आता हुआ चौथा सिंगल यहाँ पर!! पैड्स लाइन की गेंद पर विराट ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
30.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
30.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
30.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 30 : 120/3
1 रन
  • 029.1
  • 029.2
  • 129.3
  • 029.4
  • 029.5
  • 029.6
व. कोहली
60 (90)
ल. राहुल
54 (81)
प. कमिंस
6-0-27-0
29.6
0
पैट कमिंस To विराट कोहली
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ विराट कोहली ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया| 120/3 भारत, लक्ष्य से अब 80 रन दूर|
29.5
0
पैट कमिंस To विराट कोहली
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन राहुल ने मना कर दिया|
29.4
0
पैट कमिंस To विराट कोहली
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
29.3
1
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला| डीप से एक रन हासिल किया|
29.2
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
29.1
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
ओह, वाट अ बॉल!! हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ के पास उछाल की तरफ गई और बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई|
ओवर की समाप्ति 29 : 119/3
3 रन
  • 028.1
  • 128.2
  • 128.3
  • 028.4
  • 128.5
  • 028.6
व. कोहली
60 (87)
ल. राहुल
53 (78)
ग. मैक्सवेल
5-0-12-0
28.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| कोई रन नहीं हो सका|
28.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को पुश कर दिया| लॉन्ग ऑन से एक रन हासिल कर लिया|
28.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से लेग साइड पर गेंद को लपेटने गए लेकिन उछाल से चकमा खा गए|
28.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
सिंगल लेकर एक बार फिर से दूसरे छोर पर गए हैं विराट| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
28.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
सिंगल यहाँ पर आता हुआ| लेंथ गेंद को सामने की तरफ पुश कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
28.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 28 : 116/3
11 रन
  • 127.1
  • 127.2
  • 1 B 27.3
  • 1 NB 27.4
  • 1 WD 27.4
  • 427.4
  • 127.5
  • 127.6
ल. राहुल
51 (74)
व. कोहली
59 (85)
प. कमिंस
5-0-26-0
27.6
1
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 116/3 भारत| लक्ष्य से अब 84 रन दूर|
27.5
1
पैट कमिंस To विराट कोहली
चतुराई भरा सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ| इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
27.4
4
पैट कमिंस To विराट कोहली
चौका! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया| छोटी पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
27.4
wd
पैट कमिंस To विराट कोहली
वाइड! फ्री हिट अभी भी जारी| लेग स्टम्प पर बाउंसर डाला जो बल्लेबाज़ के पास से निकली| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा आया|
27.4
nb
पैट कमिंस To विराट कोहली
नो बॉल! पिच से बाहर ही डाल बैठे गेंद| हाथों से फिसल गई गेंद और वाइड लाइन के काफी बाहर गिरी| फील्ड अम्पायर ने इसे समय लेने के बाद नो बॉल करार दिया| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
27.3
b
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
बाई के रूप में आया सिंगल| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ को चकमा दिया| कीपर के पास गई और वो भी चकमा खा गए| बल्लेबाजों ने उसका फायदा उठाया|
27.2
1
पैट कमिंस To विराट कोहली
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल कर लिया|
27.1
1
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
सिंगल और इसी के साथ राहुल का भी अर्धशतक पूरा हुआ| ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी उनके द्वारा| सही समय पर भारत के लिए ये पारी आई है| ड्रेसिंग रूम से सभी ने इसकी सराहना की है| अभी भी काम बाकी है| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 27 : 105/3
5 रन
  • 126.1
  • 126.2
  • 026.3
  • 126.4
  • 026.5
  • 226.6
व. कोहली
53 (81)
ल. राहुल
49 (71)
ए. जम्पा
5-0-33-0
26.6
2
एडम जम्पा To विराट कोहली
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| 105/3 भारत|
26.5
0
एडम जम्पा To विराट कोहली
डॉट बॉल!! लेग स्पिन गेंद| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
26.4
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से राहुल ने गेंद को सामने की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|
26.3
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
26.2
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
लेग स्पिन गेंद!! आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
26.1
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
सिंगल!! कट शॉट खेला पॉइंट की तरफ और डीप से एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 26 : 100/3
3 रन
  • 025.1
  • 125.2
  • 225.3
  • 025.4
  • 025.5
  • 025.6
व. कोहली
50 (78)
ल. राहुल
47 (68)
प. कमिंस
4-0-16-0
25.6
0
पैट कमिंस To विराट कोहली
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
25.5
0
पैट कमिंस To विराट कोहली
क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने गेंद को ब्लॉक कर दिया|
25.4
0
पैट कमिंस To विराट कोहली
इसबार बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| रन नहीं आ सका|
25.3
2
पैट कमिंस To विराट कोहली
दुगी और इसी के साथ विराट का अर्ध शतक भी पूरा हो गया यहाँ पर| खुद को मिले जीवन दान का पूरा फायदा उठाया और टीम को खराब परिस्थिति से निकालकर ड्राइविंग सीट पर ला दिया है| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए ढेर सारी तालियाँ बजती हुई| छोटी गेंद पर हुक किया स्क्वायर लेग की ओर दो रनों के लिए और पचास पूरा किया|
25.2
1
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
इसबार बल्लेबाज़ ने गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| सिंगल का मौका बन गया|
25.1
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
ऑफ़ स्टंप की लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| रन नहीं सका|
ओवर की समाप्ति 25 : 97/3
5 रन
  • 124.1
  • 124.2
  • 124.3
  • 224.4
  • 024.5
  • 024.6
व. कोहली
48 (74)
ल. राहुल
46 (66)
ए. जम्पा
4-0-28-0
24.6
0
एडम जम्पा To विराट कोहली
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
24.5
0
एडम जम्पा To विराट कोहली
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
24.4
2
एडम जम्पा To विराट कोहली
दुग्गी यहाँ पर हासिल होती हुई| पैड्स लाइन पर डाली गई गुगली गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर खेला जहाँ से 2 रन लिया|
24.3
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
24.2
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर फुल बॉल को एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
24.1
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
छोटी गेंद!! बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 24 : 92/3
2 रन
  • 023.1
  • 023.2
  • 123.3
  • 023.4
  • 023.5
  • 123.6
ल. राहुल
44 (64)
व. कोहली
45 (70)
ज. हेजलवुड
6-1-19-2
23.6
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए बल्लेबाज़ ने अपने खाते में एक रन जोड़े|
23.5
0
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| अब तक इस ओवर में कसी हुई लाइन और लेंथ जोश हेजलवुड द्वारा देखने को मिली है|
23.4
0
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
विकेट लाइन की गेंद को सामने की तरफ खेला, गेंदबाज़ ने खुद फील्ड किया| रन का मौका नहीं बना|
23.3
1
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में खेला और सिंगल हासिल किया|
23.2
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| गैप हासिल नहीं हुआ|
23.1
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
गुड लेंथ गेंद!! बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 23 : 90/3
3 रन
  • 122.1
  • 022.2
  • 022.3
  • 122.4
  • 122.5
  • 022.6
ल. राहुल
43 (61)
व. कोहली
44 (67)
ए. जम्पा
3-0-23-0
22.6
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| 90/3 भारत|
22.5
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
एक और फ्लिक शॉट जहाँ से एक रन हासिल हो गया| बूँद-बूँद सागर को भरा जा रहा है इस जोड़ी द्वारा|
22.4
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
सिंगल!! छोटी लेंथ की गेंद| पुल किया मिड विकेट की तरफ| डीप में फील्डर तैनात, उसे रोका गया, एक ही रन मिल पाया|
22.3
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
22.2
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हो पाया|
22.1
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
एक और सिंगल बड़ी ही आसानी के साथ भारत के स्कोर बोर्ड में जुड़ता हुआ| लेग स्पिन गेंद पर फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 22 : 87/3
5 रन
  • 121.1
  • 121.2
  • 021.3
  • 121.4
  • 121.5
  • 121.6
व. कोहली
42 (65)
ल. राहुल
42 (57)
ज. हेजलवुड
5-1-17-2
21.6
1
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई एक और अच्छे ओवर की समाप्ति| धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर| 87/3 भारत|
21.5
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
एक और सिंगल जोश हेजलवुड के इस ओवर से आएगा| बड़ी समझदारी के साथ उनकी गेंदों पर एक-एक कर रन बटोर रहे हैं बल्लेबाज़|
21.4
1
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
सिंगल!! विराट कोहली और उनका कवर ड्राइव लेकिन डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन का मौका बन पाया यहाँ पर|
21.3
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
टैप एंड रन का प्रयास था विराट कोहली द्वारा लेकिन गेंदबाज़ को गेंद पर जाता देख राहुल ने रन लेने से मना कर दिया| कोई रन नहीं यहाँ पर|
21.2
1
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| इस बार छोटी गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
21.1
1
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| पैड्स लाइन की गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया फ्लिक शॉट| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग थी लेकिन मौका नहीं बन पाया|
जोश हेज़लवुड को गेंदबाजी के लिए वापिस लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 21 : 82/3
2 रन
  • 120.1
  • 120.2
  • 020.3
  • 020.4
  • 020.5
  • 020.6
ल. राहुल
40 (55)
व. कोहली
39 (61)
म. स्टार्क
6-0-16-1
20.6
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
20.5
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
इसबार बल्लेबाज़ ने विकेट लाइन की गेंद को ब्लॉक कर दिया|
20.4
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| रन का मौका नहीं बन सका|
20.3
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
20.2
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
विराट ने पुल शॉट लगाया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
20.1
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| और सिंगल हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 20 : 80/3
7 रन
  • 219.1
  • 119.2
  • 119.3
  • 119.4
  • 119.5
  • 119.6
ल. राहुल
39 (50)
व. कोहली
38 (60)
ए. जम्पा
2-0-20-0
19.6
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| ओवर पिच गेंद को राहुल ने सामने की तरफ खेला और एक रन भाग लिया| 80/3 भारत|
19.5
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.4
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बैकफुट से इस गेंद को सामने की तरफ पंच कर दिया और लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल हासिल किया|
19.3
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
सिंगल!! इस बार हलके हाथों से विराट ने ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोर लिया|
19.2
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
सिंगल!! पुश किया ऑफ़ साइड पर गेंद को| जबतक कवर पॉइंट फील्डर इसे फील्ड करते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|
19.1
2
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की तरफ स्क्वायर कट करते हुए गैप से दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 19 : 73/3
4 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 118.6
ल. राहुल
34 (46)
व. कोहली
36 (58)
म. स्टार्क
5-0-14-1
18.6
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर कवर्स की दिशा में गैप ढूँढा और सिंगल का मौका बन गया|
18.5
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| गति से पूरी तरह से बीट हुए राहुल यहाँ पर|
18.4
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
विकेट लाइन पर आती हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने ब्लॉक कर दिया|
18.3
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
18.2
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
इस बार थर्ड मैन की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
18.1
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 18 : 69/3
13 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 417.3
  • 017.4
  • 417.5
  • 417.6
ल. राहुल
32 (42)
व. कोहली
34 (56)
ए. जम्पा
1-0-13-0
17.6
4
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ! फुल टॉस गेंद| ड्राइव किया बॉल को गैप में जहाँ तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई गेंद| 69/3 भारत|
17.5
4
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
एक और चौका! उसी दिशा में राहुल ने अपनी क्लास दिखाई है| पिछली वाली लेग स्पिन थी तो इस बार गुगली को पढ़ते हुए हलके हाथों से गैप में ढकेला और बाउंड्री हासिल की है|
17.4
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
17.3
4
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
चौका! लेट कट!! काफी ज्यादा लेट इस शॉट को खेला और फील्डर को बाईसेक्ट कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| इस शॉट से राहुल को काफी आत्मविश्वास आएगा|
17.2
0
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
लेग स्पिन गेंद| कवर्स पॉइंट की तरफ उसे ड्राइव तो किया लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन पाया|
17.1
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
लेग स्पिन से जम्पा ने अपने स्पेल की शुरुआत की है| लॉन्ग ऑफ़ पर कोहली ने उसे ड्राइव कर दिया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 56/3
4 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 116.6
व. कोहली
33 (55)
ल. राहुल
20 (37)
म. स्टार्क
4-0-10-1
16.6
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| चार रन इस ओवर से आये| सीधे बल्ले से मिस ऑन की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
16.5
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज़ के ऊपर से निकली| लाइन में आकर उसे लीव कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
16.4
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को हलके हाथों से थर्ड मैन की तरफ खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
16.3
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
क्विक सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.2
1
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
एक और सिंगल इस जोड़ी के खाते में जुड़ जाएगा| इस बार बैकफुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिला|
16.1
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर की समाप्ति 16 : 52/3
3 रन
  • 015.1
  • 215.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
व. कोहली
31 (52)
ल. राहुल
18 (34)
ग. मैक्सवेल
4-0-9-0
15.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| पैड्स लाइन की गेंद पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ|
15.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
सिंगल और इसी के साथ 50 रनों की साझेदारी इन दो बल्लेबाज़ के बीच हो गई है| इस जोड़ी ने भारत को मुकाबले में वापसी कराई है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने डाईव लगाकर उसे रोक दिया|
15.3
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
15.2
2
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
दुग्गी!! इसी के साथ भारत का पचास रन पूरा हो गया| इस बार बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, गैप से दो रन मिल गया|
15.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
डॉट बॉल!! सीधी रही गेंद और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बीट करते हुए कीपर के पास गई| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 15 : 49/3
8 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 414.5
  • 414.6
व. कोहली
31 (51)
ल. राहुल
15 (29)
क. ग्रीन
2-0-11-0
14.6
4
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री विराट कोहली के बल्ले से आती हुई!! एक बार फिर से पैरों पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 15 ओवर के बाद 49/3 भारत|
14.5
4
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
14.4
0
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
एक और डॉट गेंद!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
14.3
0
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
14.2
0
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
14.1
0
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
डॉट गेंद!! विकेट लाइन की गेंद पर विराट ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 14 : 41/3
3 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 113.6
व. कोहली
23 (45)
ल. राहुल
15 (29)
ग. मैक्सवेल
3-0-6-0
13.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
ऊपर डाली गई गेंद पर विराट कोहली ने मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन हासिल कर लिया|
13.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
13.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
13.2
0
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
ओवर की समाप्ति 13 : 38/3
3 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
ल. राहुल
14 (27)
व. कोहली
21 (41)
क. ग्रीन
1-0-3-0
12.6
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
12.5
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12.4
0
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
12.3
1
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ| एक ही रन मिल पाया|
12.2
1
कैमरन ग्रीन To लोकेश राहुल
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया| ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
12.1
1
कैमरन ग्रीन To विराट कोहली
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 35/3
2 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 011.6
ल. राहुल
13 (23)
व. कोहली
19 (39)
ग. मैक्सवेल
2-0-3-0
11.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
11.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
11.4
1
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
11.3
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
कोई रन नहीं, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को काफी लेट कट किया|
11.2
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
11.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 11 : 33/3
6 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 410.4
  • 010.5
  • 110.6
ल. राहुल
12 (18)
व. कोहली
18 (38)
प. कमिंस
3-0-13-0
10.6
1
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
पैड्स लाइन की गेंद पर राहुल ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन आ हो गया|
10.5
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
10.4
4
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
चौका!!! लोकेश राहुल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर राहुल ने कवर की ओर पुश किया| गैप में गई गेंद तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
10.3
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
10.2
1
पैट कमिंस To विराट कोहली
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
10.1
0
पैट कमिंस To विराट कोहली
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर विराट ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 10 : 27/3
1 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 09.6
ल. राहुल
7 (14)
व. कोहली
17 (36)
ग. मैक्सवेल
1-0-1-0
9.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
ऑफ साइड की ओर गेंद को राहुल ने खेला| गैप में नहीं गई गेंद| रन नहीं मिल सका|
9.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
9.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
9.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
फ्लिक किया और मिड ऑन से सिंगल हासिल गया|
9.2
0
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To विराट कोहली
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
गेंदबाज़ी में बदलाव, ग्लेन मैक्सवेल के हाथ में थमाई गई बॉल...
ओवर की समाप्ति 9 : 26/3
5 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 18.6
व. कोहली
16 (33)
ल. राहुल
7 (11)
प. कमिंस
2-0-7-0
8.6
1
पैट कमिंस To विराट कोहली
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन का मौका बन गया|
8.5
0
पैट कमिंस To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लीव करना सही समझा|
8.4
1
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
8.3
1
पैट कमिंस To विराट कोहली
इसबार बल्लेबाज़ ने गेंद को लेग साइड की ओर पुश किया और एक रन ले लिया|
8.2
1
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
8.1
1
पैट कमिंस To विराट कोहली
इनसाइड एज लगा और फाइन लेग की दिशा में गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 21/3
1 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
ल. राहुल
5 (9)
व. कोहली
13 (29)
ज. हेजलवुड
4-1-12-2
7.6
0
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए|
7.5
1
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
7.4
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
इस बार मिड विकेट की तरफ खेला| रन का मौका नहीं बना|
7.3
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
कैच ड्रॉप!! बाल-बाल बचे यहाँ पर विराट कोहली!! एक बाद जीवनदान 12 रनों के स्कोर पर किंग कोहली को मिल गया!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेकर शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर गई| इसी बीच कीपर बॉल को पकड़ने भागे तो मिड विकेट से मिचेल मार्श भी दौरे| हालाँकि दोनों के बीच बॉल गिर रही थी तभी मार्श ने आगे की ओर डाईव लगाया लेकिन बॉल उनके हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| रन का मौका नहीं मिल सका|
7.2
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| रन नहीं हो सका|
7.1
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
ऑफ स्टंप की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बना|
ओवर की समाप्ति 7 : 20/3
2 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 06.6
ल. राहुल
5 (8)
व. कोहली
12 (24)
प. कमिंस
1-0-2-0
6.6
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.5
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकना बेहतर समझा|
6.4
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर खेला| रन नहीं आ सका|
6.3
1
पैट कमिंस To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन हासिल किया|
6.2
1
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
6.1
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर राहुल ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 18/3
6 रन
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 25.6
व. कोहली
11 (23)
ल. राहुल
4 (3)
ज. हेजलवुड
3-1-11-2
5.6
2
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाया| फील्डर वहां पर आए और गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि फील्डर ने गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक दिया था|
5.5
4
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
चौका!!! विराट कोहली के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से समाने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
5.4
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5.3
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
5.2
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
मिड ऑफ की तरफ गेंद को कोहली ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.1
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 12/3
2 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 1 WD 4.3
  • 04.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 04.6
ल. राहुल
4 (3)
व. कोहली
5 (17)
म. स्टार्क
3-0-6-1
4.6
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
4.5
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4.4
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
4.3
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं आ सका|
4.3
wd
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4.2
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
4.1
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 4 : 10/3
5 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 43.6
ल. राहुल
4 (2)
व. कोहली
4 (12)
ज. हेजलवुड
2-1-5-2
3.6
4
जोश हेजलवुड To लोकेश राहुल
चौका!!! इसी के साथ लोकेश राहुल ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!! पहली बाउंड्री भी है ये रन चेक की यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर और पूंत फील्डर के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.5
1
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3.4
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3.3
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
3.2
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
3.1
0
जोश हेजलवुड To विराट कोहली
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 3 : 5/3
3 रन
  • 22.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
ल. राहुल
0 (1)
व. कोहली
3 (7)
म. स्टार्क
2-0-4-1
2.6
0
मिचेल स्टार्क To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया|
2.5
1
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
2.4
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
2.3
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
2.2
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
2.1
2
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
दुग्गी!! विराट कोहली ने इसी बीच अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
के एल राहुल हैं नए बल्लेबाज़| 
ओवर की समाप्ति 2 : 2/3
0 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • W 1.3
  • 01.4
  • 01.5
  • W 1.6
श. अय्यर
0 (3)
व. कोहली
0 (2)
ज. हेजलवुड
1-1-0-2
1.6
W
जोश हेजलवुड To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!! तीसरा बड़ा झटका भारतीय टीम को यहाँ पर लगता  हुआ!! जोश हेजलवुड के हाथ लगी दूसरी विकेट| श्रेयस अय्यर भी शून्य के स्कोर पर अब पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल सीधा वहां खड़े फील्डर डेविड वॉर्नर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 2/3 भारत|
1.5
0
जोश हेजलवुड To श्रेयस अय्यर
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन का मौका नहीं मिल सका|
1.4
0
जोश हेजलवुड To श्रेयस अय्यर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
1.3
W
जोश हेजलवुड To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! जोश हेजलवुड के हाथ लगी पहली विकेट!! कप्तान रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से इनस्विंग होती हुई सीधा पैड्स को लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 2/2 भारत|
1.2
0
जोश हेजलवुड To रोहित शर्मा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
1.1
0
जोश हेजलवुड To रोहित शर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 1 : 2/1
2 रन
  • 1 WD 0.1
  • 00.1
  • 00.2
  • 1 LB 0.3
  • W 0.4
  • 00.5
  • 00.6
व. कोहली
0 (2)
र. शर्मा
0 (3)
म. स्टार्क
1-0-1-1
0.6
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई पहले सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर विराट ने सीधे बल्ले से समाने की ओर खेला| बॉल टप्पा खाकर स्टार्क के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
0.5
0
मिचेल स्टार्क To विराट कोहली
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
विराट कोहली हैं नए बल्लेबाज़|  
0.4
W
मिचेल स्टार्क To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! पहला बड़ा झटका यहाँ पर भारत को लगता हुआ!! मिचेल स्टार्क ने हासिल की पहली सफ़लता| ईशान किशन बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद तेज़ी से बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर कैमरन ग्रीन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 2/1 भारत|
0.3
lb
मिचेल स्टार्क To रोहित शर्मा
लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को लगकर कीपर की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भाकर एक रन लिया|
0.2
0
मिचेल स्टार्क To रोहित शर्मा
यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|
0.1
0
मिचेल स्टार्क To रोहित शर्मा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर रोहित ने फ्लिक करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
0.1
wd
मिचेल स्टार्क To रोहित शर्मा
वाइड!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच लोकेश राहुल
  • अंपायर क्रिस गॅफने, रिचर्ड केटलबरो, क्रिस ब्राउन
  • रेफ़री रिची रिचर्ड्सन
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement