Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 56 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs राजस्थान, 2024 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 56, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , May 07, 2024
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
221/8 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
201/8 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कुलदीप यादव
    5(2)&2/25(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो हैदराबाद और लखनऊ के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार कुलदीप यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| 18वें ओवर में गेंदबाजी करने पर कहा कि उस समय गुड लेंथ एरिया में बॉल डालना काफी मुश्किल था| फरेरा के खिलाफ मैंने खेला है और वो बैकफुट के खिलाड़ी हैं इस वजह से मैंने आगे की तरफ गेंद को रखना चाहा| मैं बल्लेबाज़ को पढ़कर गेंदबाजी करता हूँ कि वो क्या करना चाहते हैं| मैं मैच से पहले अधिक नहीं सोचता इससे दबाव खुद आपके ऊपर आता है| गेंदबाजी के दौरान आपको काफी चतुर होना पड़ता है और अपनी ताक़त पर भरोसा करना होता है जो मैंने किया|
विनिंग कप्तान ऋषभ पन्त ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि जीत के साथ दो अंक लेकर हम काफी खुश हैं| आगे कहा कि जिस तरह से अंतिम के ओवरों में हमारे तेज़ गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ पकड़ी है उससे मैं काफी खुश हूँ| इससे टीम को काफी आत्मविश्वास मिला है| हम जीते या हारें, हमें उस मुकाबले से काफी कुछ सीखने को मिलता है| कुलदीप के ओवर पर कहा कि रोवमन और फरेरा के सामने मैंने उनका ओवर बचाकर रखा था और अच्छी बात ये है कि उन्होंने मेरे फैसले को सही साबित किया| जाते-जाते कहा कि हम अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर को जल्दी नहीं लाना चाहते थे|
मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आये संजू सैमसन ने बताया कि इस हार के बाद काफी निराशा हुई है| मुझे लगता है कि ये मैच हमारी पकड़ में था| 11 से 12 रन प्रति ओवर बनाना आज की तारिख में कोई मुश्किल काम नहीं है| हम गेंद और बल्ले से अच्छा काम कर रहे हैं जिसे हम जारी रखना चाहेंगे| ये भी कहा कि शायद आज 10 से 15 रन हमने अधिक दे दिए थे| हमने तीन मुकाबले गंवाए हैं लेकिन वो सभी काफी नजदीकी मुकाबले थे| हाँ उनकी तरफ से अंतिम के ओवरों में स्टब्स ने अच्छी बल्लेबाज़ी की जो मुकाबले में फर्क पैदा कर गई|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
अहम मौके पर मुकेश कुमार ने आकर कप्तान सैमसन (86) की पारी का अंत कर दिया| यहाँ से पलड़ा फिर दिल्ली की तरफ झुक गया| जहाँ खलील अहमद ने शुभम दुबे को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, वहीँ फिर कुलदीप ने आकर एक ओवर में राजस्थान के दो बल्लेबाज़ों को पवेलियन वापस भेज दिया| आखिरी ओवर में 29 रनों की राजस्थान को दरकार थी जिसे बनाने में वो असफल रही और दिल्ली ने ये मुकाबला 20 रनों से अपने नाम कर लिया| इसी बीच दिल्ली के लिए खलील अहमद, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार ने 2-2  विकेट निकालकर दिया जबकि अक्षर पटेल और रसिख दार के हाथ 1-1 सफलता लगी| अब देखना है कि दो लगातार हार के बाद राजस्थान की टीम खुद को किस तरह से उठा पाती है|
वहीँ फिर अक्षर पटेल ने आकर जोस बटलर को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया और उन्हें आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया| हालाँकि उसके बाद रियान पराग (27) और संजू सैमसन ने संभलकर खेला और टीम के स्कोर को बढ़ाते रहे| रसिख दार ने आकर रियान को बोल्ड कर उनकी पारी को समाप्त कर दिया और अपनी टीम को मुकाबले में ऊपर ला दिया| इसी बीच संभलकर खेल रहे संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया और दिल्ली पर दबाव बना दिया| हालाँकि फिर शुभम दुबे (25) एक छोर से टिककर खेलने लगे और अपने कप्तान खूब साथ दिया और स्कोर बोर्ड को 150 के पार ले गए|
दिल्ली विजयी!! दो महत्वपूर्ण अंक लेकर पन्त एंड आर्मी ने खुद को प्ले ऑफ्स की रेस में बनाए रखा है| वहीँ इस जीत के बाद वो लखनऊ के ऊपर यानी पांचवें पायदान पर जा बैठी है| इस सीजन राजस्थान को मिली उनकी तीसरी हार| जी हाँ दिल्ली ने खतरनाक बैटिंग लाइनअप वाली राजस्थान टीम को 20 रनों शिकस्त दे दी है| 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई राजस्थान की टीम ने शुरुआत काफी तेज़ अंदाज़ में किया| वहीँ राजस्थान ने अपना पहला विकेट यशस्वी जयसवाल (4) के रूप में पहले ही ओवर में खो दिया| उसके बाद कप्तान सैमसन (86) ने जोस बटलर (19) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 63 रनों के साझेदारी की, जहाँ दोनों ही बल्लेबाज़ों ने मिले हुए मौकों पर छक्के चौके लगाए और अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 201/8
8 रन
  • 119.1
  • W 19.2
  • 219.3
  • 419.4
  • 119.5
  • 019.6
ट. बोल्ट
2 (3)
आ. खान
7 (3)
म. कुमार
3-0-30-2
19.6
0
मुकेश कुमार To ट्रेंट बोल्ट
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति और इसी के साथ दिल्ली ने 20 रन से इस मुकाबले को जीत लिया है| सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे ब्लॉक तो किया लेकिन रन नहीं बना पाए| इसी के साथ दिल्ली के खैमे में जीत की लहर दौड़ उठी|
19.5
1
मुकेश कुमार To आवेश खान
सिंगल से इस बार काम चलाया है| जड़ की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
19.4
4
मुकेश कुमार To आवेश खान
चौका!! अब 2 गेंद पर 22 रन की दरकार है| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
19.3
2
मुकेश कुमार To आवेश खान
दुग्गी! लेंथ गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप से दो रन मिले|
19.2
W
मुकेश कुमार To रोवमन पॉवेल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मुकेश कुमार ने खतरनाक रोवमन पॉवेल का काम तमाम कर दिया| अब 4 गेंदों पर 28 रन की दरकार है और मुकाबला दिल्ल्ली की गिरफ्त में आ गया है| सटीक यॉर्कर गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए| गेंद की लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद बॉल सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| इस विकेट के साथ अब राजस्थान ने जीत की उम्मीद को भी गंवा दिया है| 194/8 राजस्थान|
19.1
1
मुकेश कुमार To ट्रेंट बोल्ट
सिंगल!! अब 5 गेंद पर 28 रन की दरकार है| स्ट्राइक अब पॉवेल के पास होगी| इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और वहीँ पर रह गई गेंद| बल्लेबाजों ने इस बीच एक रन भाग लिया|
दिल्ली को ओवर रेट की पेनल्टी लगी है| अब एक अतिरिक्त खिलाड़ी घेरे के अंदर रहेगा|
ओवर की समाप्ति 19 : 193/7
8 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 618.4
  • 018.5
  • 018.6
र. पॉवेल
13 (9)
ट. बोल्ट
1 (1)
र. दार
3-0-36-1
18.6
0
रसिख दार To रोवमन पॉवेल
डॉट गेंद के साथ हुई कसे हुए ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंद पर 29 रनों की दरकार है| वाइड का रिव्यु लिया गया था बल्लेबाज़ी टीम के द्वारा लेकिन असफल हुआ| वाइड लाइन यॉर्कर गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था|
18.5
0
रसिख दार To रोवमन पॉवेल
प्ले एंड मिस!! वाइड यॉर्कर गेंद| बल्ला चलाया उसपर लेकिन आउट साइड एज के काफी पास से निकलते हुए कीपर के दस्तानों में गई गेंद| कैच की अपील भी हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम द्वारा रिव्यु लिया गया जो असफल हुआ|
18.4
6
रसिख दार To रोवमन पॉवेल
छक्का! अब 8 गेंद 29 रन की दरकार है| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद लॉन्ग ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| ये बल्लेबाज़ जब तक है मुकाबले में राजस्थान बनी रहेगी|
18.3
1
रसिख दार To ट्रेंट बोल्ट
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.2
1
रसिख दार To रोवमन पॉवेल
सिंगल ही मिल पायेगा| कवर्स बाउंड्री पर फील्डर ने अपने बाएँ तरफ डाईव लगाते हुए गेंद को फील्ड किया और चौका रोका| टीम के लिए तीन रन बचाए| इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
18.1
0
रसिख दार To रोवमन पॉवेल
वाइड लाइन यॉर्कर!! इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
ट्रेंट बोल्ट नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 18 : 185/7
4 रन
  • W 17.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 117.5
  • W 17.6
र. अश्विन
2 (3)
र. पॉवेल
6 (4)
क. यादव
4-0-25-2
17.6
W
कुलदीप यादव To रविचंद्रन अश्विन OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट शाइ होप बोल्ड कुलदीप यादव| अब 12 गेंद पर 37 रनों की दरकार है| कुलदीप ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर अपनी टीम को मुकाबले में ऊपर ला दिया है| रविचंद्रन अश्विन 2 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| इस बार टाईट लाइन की गेंद को सामने की तरफ शॉट खेला| मिस टाइम हुआ, हवा में गई गेंद जिसे फील्डर द्वारा लपक लिया गया| 185/7 राजस्थान|
17.5
1
कुलदीप यादव To रोवमन पॉवेल
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
17.4
1
कुलदीप यादव To रविचंद्रन अश्विन
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.3
1
कुलदीप यादव To रोवमन पॉवेल
इस बार बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
17.2
1
कुलदीप यादव To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, एक रन मिला|
रविचंद्रन अश्विन नए बल्लेबाज़ हैं...
17.1
W
कुलदीप यादव To डोनोवन फरेरा OUT!
आउट!!! एलबीडब्ल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु असफल हो गया| कुलदीप यादव को मिली बड़ी विकेट| जिस काम के लिए लाया गया था वो कर दिया है| आगे की गेंद पीछे की जाकर खेल गए| टर्न से बीट हुए और पैड्स को जाकर लगी बॉल| एलबीडबल्यू की अपील के बाद अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जहाँ ये पाया गया कि गेंद सीधा जाकर लेग स्टम्प को हिट कर रही है| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| बड़ी विकेट दिल्ली के हाथ लग गई है| 181/6 राजस्थान|
ओवर की समाप्ति 17 : 181/5
11 रन
  • 616.1
  • 416.2
  • 016.3
  • W 16.4
  • 016.5
  • 116.6
ड. फरेरा
1 (2)
र. पॉवेल
4 (2)
ख. अहमद
4-0-47-2
16.6
1
खलील अहमद To डोनोवन फरेरा
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
16.5
0
खलील अहमद To डोनोवन फरेरा
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट करना चाहा लेकिन बल्ले का इनसाइड एज लगकर कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
डोनोवन फरेरा नए बल्लेबाज़ हैं...
16.4
W
खलील अहमद To शुभम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ट्रिस्टन स्टब्स बोल्ड खलील अहमद| एक और विकेट का पतन| 25 रन बनाकर शुभम दुबे वापिस लौट गए हैं| मुकाबला फिर से दिल्ली की तरफ घूम गया है| इस बार भी लेंथ में छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद पर पुल शॉट लगाने गए| उछाल को परख नहीं पाए| लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला| फील्डर उसके नीचे आये और इस बार स्टब्स ने कोई ग़लती नहीं की है| 180/5 राजस्थान|
16.3
0
खलील अहमद To शुभम दुबे
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
16.2
4
खलील अहमद To शुभम दुबे
चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| इन दो गेंदों पर मुकाबला फिर से घूम गया है|
16.1
6
खलील अहमद To शुभम दुबे
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| बड़ा शॉट दुबे के बल्ले से सही समय पर आ गया है|
ओवर की समाप्ति 16 : 170/4
11 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • 1 WD 15.3
  • 115.3
  • W 15.4
  • 415.5
  • 4 LB 15.6
र. पॉवेल
4 (2)
श. दुबे
15 (8)
म. कुमार
2-0-22-1
15.6
lb
मुकेश कुमार To रोवमन पॉवेल
4 लेग बाईज| लेग स्टंप के बाहर की गेंद बल्लेबाज़ के पैड्स को लगकर फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई| मिला चार रन यहाँ पर|
15.5
4
मुकेश कुमार To रोवमन पॉवेल
चौका! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
रोवमन पॉवेल नए बल्लेबाज़ हैं...
15.4
W
मुकेश कुमार To संजू सैमसन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट शाइ होप बोल्ड मुकेश कुमार| ओहोहो, ग़लत समय पर राजस्थान को लगा बड़ा झटका| 86 रन लगाकर संजू वापिस लौट गए| ये कैच सबको चौंका गया है| सीमा रेखा के ठीक आगे इसे होप ने लपका था और ऐसा लगा कि उनका पैर सीमा रेखा से टकरा गया लेकिन जब थर्ड अम्पायर ने इसे चेक किया तो पाया कि ये एक क्लीन कैच है| संजू इसपर काफी देर बहस करते हुए दिखे लेकिन उन्हें जाना ही होगा वापिस| फ्लैट शॉट इस गेंद पर सामने की तरफ खेला था| सीमा रेखा के आगे फील्डर ने उसे लपका| काफी ड्रामा हुआ लेकिन संजू को जाना होगा वापिस| 162/4 राजस्थान|
15.3
1
मुकेश कुमार To शुभम दुबे
सिंगल!! कवर्स की तरफ इस गेंद को हवा में खेला| मिस टाइम हुआ, हवा में गई लेकिन फील्डर से काफी आगे गिरी| एक ही रन मिल पाया|
15.3
wd
मुकेश कुमार To शुभम दुबे
वाइड!! स्लोवर गेंद लेकिन ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ से दूर रखने का प्लान सही था लेकिन काफी ज्यादा बाहर डाल बैठे|
15.2
1
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
सटीक यॉर्कर!! संजू ने इसे सामने की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.1
0
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
प्ले एंड मिस!! इस धीमी गति की गेंद पर रूम बनाकर शॉट लगाने गए लेकिन बल्ला पहले चल गया| कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 159/3
11 रन
  • 414.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 1 WD 14.4
  • 1 WD 14.4
  • 1 WD 14.4
  • 1 WD 14.4
  • 014.4
  • 014.5
  • 114.6
स. सैमसन
85 (43)
श. दुबे
14 (7)
ख. अहमद
3-0-36-1
14.6
1
खलील अहमद To संजू सैमसन
मिस हिट हुआ है यहाँ पर| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में थी ये गेंद लेकिन दो फील्डरों के बीच नो मेंस लैंड में जाकर गिर गई| भाग्य ने बलवान का साथ दे दिया| इस गेंद पर बैक फुट से शॉट लगाने गए थे संजू जहाँ स्लाइस हो गया था, एक ही रन इस गेंद पर मिल पाया| 30 गेंद 63 रनों की दरकार है|
14.5
0
खलील अहमद To संजू सैमसन
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हुआ|
14.4
0
खलील अहमद To संजू सैमसन
डॉट गेंद!! शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए| कोई रन नहीं हुआ|
14.4
wd
खलील अहमद To संजू सैमसन
चार वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लगातार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
14.4
wd
खलील अहमद To संजू सैमसन
हैट्रिक वाइड!!! एक और बार बाहर डाल बैठे गेंद| दबाव अब पूरी तरह से खलील के ऊपर आता हुआ| वाइड लाइन का प्रयास है लेकिन असफल हो रहे हैं गेंदबाज़|
14.4
wd
खलील अहमद To संजू सैमसन
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
14.4
wd
खलील अहमद To संजू सैमसन
वाइड! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ के ऊपर से निकल गई| लेग अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया है| केपर पन्त ने रिव्यु नहीं लिया|
14.3
1
खलील अहमद To शुभम दुबे
सिंगल!! इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला| डीप में फील्डर इस शॉट के लिए तैनात थे जिसकी वजह से एक रन हासिल हो गया|
14.2
1
खलील अहमद To संजू सैमसन
इस बार धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
14.1
4
खलील अहमद To संजू सैमसन
चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉट| वाइड यॉर्कर डाली गई थी गेंद जिसे आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके और तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 14 : 148/3
17 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 413.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 1 WD 13.6
  • 613.6
श. दुबे
13 (6)
स. सैमसन
79 (38)
इ. शर्मा
3-0-34-0
13.6
6
इशांत शर्मा To शुभम दुबे
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! शुभम अब अपना हाथ खोल रहे हैं| 36 गेंद 74 रनों की दरकार है| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| संजू भी दुबे के इस शॉट से काफी खुश नज़र आये हैं| अब तो दोनों तरफ से बड़े शॉट्स लग रहे हैं| दिल्ली की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं|
13.6
wd
इशांत शर्मा To शुभम दुबे
वाइड! लेग स्टंप के बाहर की गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|  बाकी का काम कीपर ने किया है|
13.5
4
इशांत शर्मा To शुभम दुबे
चौका!!! शुभम के बल्ले से आया पहला बड़ा शॉट| लेग स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ गैप में शॉट खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.4
1
इशांत शर्मा To संजू सैमसन
इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
13.3
4
इशांत शर्मा To संजू सैमसन
चौका!!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट कवर्स पर खड़े अक्षर के थोड़ा ऊपर से निकल गई| कैच का मौका बनते-बनते रह गया| ऑफ़ स्टंप के बाहर की धीमी गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स के ऊपर से शॉट खेला| गैप मिला और गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.2
0
इशांत शर्मा To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
13.1
1
इशांत शर्मा To शुभम दुबे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 131/3
18 रन
  • 612.1
  • 412.2
  • 612.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
श. दुबे
2 (3)
स. सैमसन
74 (35)
र. दार
2-0-28-1
12.6
1
रसिख दार To शुभम दुबे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 42 गेंद पर 91 रन की दरकार है|
12.5
1
रसिख दार To संजू सैमसन
सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
12.4
0
रसिख दार To संजू सैमसन
कीपर आगे आ गए थे इस बार| संजू गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| पन्त ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
12.3
6
रसिख दार To संजू सैमसन
छक्का! फ्लैट शॉट सामने की तरफ| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सामने की तरफ खड़े-खड़े शॉट लगाया| सीधा साईट स्क्रीन के आस पास जाकर गिरी गेंद और पूरे छह रन दे गई|
12.2
4
रसिख दार To संजू सैमसन
आउट साइड एज और चौका! शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर काफी वाइड था इस वजह से ये गेंद कीपर और उनके बीच से निकल गई चार रनों के लिए| बाहर डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाने गए और बाहरी किनारा लगा बैठे थे| किस्मत भी बलवान का साथ दे रही है|
12.1
6
रसिख दार To संजू सैमसन
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! अपनी स्लोवर गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा डीएनए चाहा लेकिन इसे पिक कर लिया गया| सामने की तरफ शॉट खेला| बल्ले से लगने के बाद बॉल सीधा स्टैंड में जाकर रुकी है| संजू इस मुकाबले को समाप्त करके जाना चाहेंगे|
ओवर की समाप्ति 12 : 113/3
10 रन
  • 011.1
  • 1 NB 11.2
  • 611.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 011.6
श. दुबे
1 (2)
स. सैमसन
57 (30)
क. यादव
3-0-21-0
11.6
0
कुलदीप यादव To शुभम दुबे
लेग स्टंप के बाहर की गेंद बल्लेबाज़ के पैड्स को जा लगी| कोई रन नहीं हुआ, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
11.5
1
कुलदीप यादव To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
11.4
1
कुलदीप यादव To शुभम दुबे
बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
11.3
1
कुलदीप यादव To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
11.2
6
कुलदीप यादव To संजू सैमसन
छक्का!!! संजू ने जिस काम की वजह से पिछली गेंद पर सिंगल नहीं लिया था वो कर दिया| फ्री हिट पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने और इसी के साथ सैमसन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में हवा में शॉट लगाया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुँचाया| मिला सिक्स यहाँ पर| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ तो बजी हैं लेकिन कम पूरा नहीं हुआ है|
11.2
nb
कुलदीप यादव To संजू सैमसन
नो बॉल! ओह, इस बार गेंदबाजी के दौरान कुलदीप का हाथ विकटों से लग गया और बेल्स गिर गई इस वजह से अंपायर द्वारा नो बॉल का हुआ इशारा| अगली गेंद फ्री हिट होगी| इस बार मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला लेकिन संजू ने रन नहीं लिया| अब अगली गेंद जो फ्री हिट होगी संजू उसे खेलना चाहते हैं|
11.1
0
कुलदीप यादव To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
शुभम दुबे नए बल्लेबाज़ हैं अपने डेब्यू मुकाबले में बल्लेबाज़ी करने आये हैं...
ओवर की समाप्ति 11 : 103/3
10 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 610.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 1 WD 10.6
  • W 10.6
र. पराग
27 (22)
स. सैमसन
49 (25)
र. दार
1-0-10-1
10.6
W
रसिख दार To रियान पराग OUT!
आउट!! क्लीन्ड अप! बल्लेबाज़ के पास इस बैक ऑफ़ द हैण्ड गेंद का कोई जवाब नहीं था| रसिख दार ने 36 रनों की शानदार साझेदारी का अंत कर दिया| इन फॉर्म बल्लेबाज़ रियान पराग 27 रन बनाकर दार का पहला शिकार बने हैं| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन से डाली गई धीमी गति की गेंद| बड़ा शॉट इसपर लगाने गए| बल्ला पहले चल गया और गेंद बाद में आई और ऑफ़ स्टम्प पर लगी बेल्स को उड़ा गई| पराग खुद से काफी निराश होकर वापिस लौटे हैं| 103/3 राजस्थान|
10.6
wd
रसिख दार To रियान पराग
वाइड! ऑफ़ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
10.5
1
रसिख दार To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
10.4
1
रसिख दार To रियान पराग
इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
10.3
6
रसिख दार To रियान पराग
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
10.2
0
रसिख दार To रियान पराग
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
10.1
1
रसिख दार To संजू सैमसन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 10 : 93/2
7 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 09.6
र. पराग
20 (18)
स. सैमसन
47 (23)
अ. पटेल
3-0-25-1
9.6
0
अक्षर पटेल To रियान पराग
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 10 के बाद 93/2 दिल्ली| 60 गेंद पर 129 रन की दरकार है|
9.5
1
अक्षर पटेल To संजू सैमसन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| डीप से फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
9.4
1
अक्षर पटेल To रियान पराग
समझदारी भरा सिंगल यहाँ पर हासिल किया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फ्लिक किया और सिंगल मिल हासिल किया है|
9.3
4
अक्षर पटेल To रियान पराग
चौका!! जिगर वाला शॉट!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट लगाया| बल्लेबाज़ ने इसे काफी जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की है|
9.2
0
अक्षर पटेल To रियान पराग
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
9.1
1
अक्षर पटेल To संजू सैमसन
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 9 : 86/2
8 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 68.6
र. पराग
15 (14)
स. सैमसन
45 (21)
क. यादव
2-0-11-0
8.6
6
कुलदीप यादव To रियान पराग
छक्का! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! हवा को चीरती हुई ये गेंद सीधा दर्शकों के बीच जाकर रुकी| पराग के बल्ले से एक खूबसूरत शॉट निकला जो मैक्सिमम दे गया| 86/2 राजस्थान|
8.5
1
कुलदीप यादव To संजू सैमसन
सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
8.4
1
कुलदीप यादव To रियान पराग
सिंगल यहाँ पर हासिल हो जाएगा| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
8.3
0
कुलदीप यादव To रियान पराग
एक और लीव| खराब जजमेंट बल्लेबाज़ पराग द्वारा| वाइड समझकर उसे लीव करते जा रहे हैं लेकिन ये वाइड है नहीं|
8.2
0
कुलदीप यादव To रियान पराग
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| वाइड लाइन के अंदर थी इस वजह से वाइड नहीं हुई ये|
8.1
0
कुलदीप यादव To रियान पराग
गुगली गेंद पर शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 8 : 78/2
8 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 67.4
  • 07.5
  • 17.6
र. पराग
8 (9)
स. सैमसन
44 (20)
अ. पटेल
2-0-18-1
7.6
1
अक्षर पटेल To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने इस बार मिड ऑफ़ की दिशा में खेलकर तेज़ी से रन चुराना चाहा, फील्डर ने थ्रो किया लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में पहुँच गए थे| डायरेक्ट हिट होता तो बल्लेबाज़ का काम तमाम था यहाँ पर|
7.5
0
अक्षर पटेल To रियान पराग
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
7.4
6
अक्षर पटेल To रियान पराग
छक्का! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में हवा में शॉट खेला| गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| मिला छह रन यहां पर|
7.3
0
अक्षर पटेल To रियान पराग
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
7.2
0
अक्षर पटेल To रियान पराग
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं होगा|
7.1
1
अक्षर पटेल To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 7 : 70/2
3 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 06.6
र. पराग
1 (4)
स. सैमसन
43 (19)
क. यादव
1-0-3-0
6.6
0
कुलदीप यादव To रियान पराग
डॉट बॉल के साथ कुलदीप के एक सस्ते ओवर की हुई है समाप्ति जहाँ से महज़ 3 रन ही आये हैं| शॉर्ट थर्ड की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सका|
6.5
0
कुलदीप यादव To रियान पराग
इस बार कट शॉट लगाने गए| टर्न से चकमा खाए| आउट साइड एज लेकर टप्पा खाने के बाद स्लिप फील्डर की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|
6.4
1
कुलदीप यादव To संजू सैमसन
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर चिप किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद और सिंगल मिल गया|
6.3
1
कुलदीप यादव To रियान पराग
सिंगल से इस गेंद पर काम चलाया| ऑफ़ ड्राइव किया| गैप में गई गेंद जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पाया|
6.2
1
कुलदीप यादव To संजू सैमसन
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
6.1
0
कुलदीप यादव To संजू सैमसन
गुगली के साथ संजू को चौंकाया| बैक फुट से शॉट खेलने गए और पूरी तरह से टर्न से बीट हुए| बाकी का काम पन्त ने किया है|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक हुआ यहाँ पर जहाँ अब दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| राजस्थान ने यहाँ तेज़ शुरुआत तो की है लेकिन दो अहम् विकेट भी गावं दिए हैं| अब यहां से दिल्ली और विकेट्स निकल कर रनों की रफ़्तार को रोकना चाहेगी तो वही राजस्थान अब बचे 12 ओवरों में बड़े शॉट्स लगते हुए दिख सकती है| 
ओवर की समाप्ति 6 : 67/2
10 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 65.4
  • W 5.5
  • 05.6
र. पराग
0 (1)
स. सैमसन
41 (16)
अ. पटेल
1-0-10-1
5.6
0
अक्षर पटेल To रियान पराग
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
रियान पराग नए बल्लेबाज़ हैं...
5.5
W
अक्षर पटेल To जोस बटलर OUT!
आउट!! बोल्ड!! अक्षर पटेल ने 63 रनों की साझेदारी का किया अंत| 19 रन बनाकर जोस बटलर वापिस लौट गए हैं| कप्तान पन्त ने जिस कम के लिए अक्षर को लाया था वो सफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट खेलने गए| आर्म बॉल थी जो पड़कर अंदर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधा लेग स्टम्प्स से जा टकराई| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से बेहद निराश दिखे| अब यहाँ से दिल्ली के पास मुकाबले में वापसी करने का एक बड़ा मौका होगा| 67/2 दिल्ली, लक्ष्य से 155 रन दूर|
5.4
6
अक्षर पटेल To जोस बटलर
छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! अब सेट हो चुके हैं बटलर और ये शॉट उसकी निशानी है| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
5.3
0
अक्षर पटेल To जोस बटलर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.2
0
अक्षर पटेल To जोस बटलर
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
5.1
4
अक्षर पटेल To जोस बटलर
चौका! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
ओवर की समाप्ति 5 : 57/1
15 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 64.4
  • 44.5
  • 44.6
स. सैमसन
41 (16)
ज. बटलर
9 (12)
म. कुमार
1-0-15-0
4.6
4
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
एक और चौका!! बड़ा ओवर यहाँ पर हुआ समाप्त| सामने की तरफ ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया लॉन्ग ऑन की तरफ चार रनों के लिए|
4.5
4
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
चौका!!! इस बार हार्ड लेंथ गेंद पर स्क्वायर लेग की तरफ खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.4
6
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
छक्का! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में हवा में गेंद को खिला दिया| गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| मिला छह रन यहाँ पर|
4.3
0
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हुआ|
4.2
0
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
4.1
1
मुकेश कुमार To जोस बटलर
कैच ड्रॉप!! 8 रनों पर जोस बटलर को मिला जीवनदान| दिल्ली को ये कैच ड्रॉप काफी महंगा पड़ सकता है| गेंदबाज़ के साथ-साथ कप्तान भी निराश दिखे है यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में खिल गई गेंद| फील्डर स्टब्स उसके नीचे आये| रिवर्स कप बनाकर कैच को पकड़ने गए और हाथों के बीच से निकल गई गेंद जिसे दोबारा में भी पकड़ नहीं पाए फील्डर|
ओवर की समाप्ति 4 : 42/1
15 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 63.6
स. सैमसन
27 (11)
ज. बटलर
8 (11)
इ. शर्मा
2-0-17-0
3.6
6
इशांत शर्मा To संजू सैमसन
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| अच्छी लय में नज़र आ रहे हैं संजू| 4 के बाद 42/1 राजस्थान|
3.5
4
इशांत शर्मा To संजू सैमसन
चौका! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.4
0
इशांत शर्मा To संजू सैमसन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बल्ले को मिस करने के बाद कीपर के दस्तानों में गई गेंद जहाँ कैच की एक छोटी सी अपील भी हुई लेकिन अम्पायर इसपर सहमत नहीं दिखाई दिए|
3.3
4
इशांत शर्मा To संजू सैमसन
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला और गैप मिल गया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.2
1
इशांत शर्मा To जोस बटलर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
3.1
0
इशांत शर्मा To जोस बटलर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 3 : 27/1
18 रन
  • 1 WD 2.1
  • 12.1
  • 62.2
  • 12.3
  • 42.4
  • 12.5
  • 42.6
स. सैमसन
13 (7)
ज. बटलर
7 (9)
ख. अहमद
2-0-25-1
2.6
4
खलील अहमद To संजू सैमसन
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| संजू ने ड्राइव किया गेंद को गैप में जहाँ बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए| 3 के बाद 27/1 राजस्थान|
2.5
1
खलील अहमद To जोस बटलर
सिंगल!! हवा में थी गेंद लेकिन गेंदबाज़ खलील से थोड़ा दूर| अपने बाएँ हाथ से उन्होंने कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दूर रह गए| धीमी गति की गेंद पर सामने की तरफ शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़| मिस टाइम हुआ और उसे मिड ऑन पर फील्ड किया गया था जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
2.4
4
खलील अहमद To जोस बटलर
चौका! पहली बाउंड्री बटलर के बल्ले से आती हुई| मिड ऑन फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगते हुए उसे रोकना चाहा| दूर रहे गेंद से और बॉल बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई|
2.3
1
खलील अहमद To संजू सैमसन
इस बार एंगल बदलकर राउंड द विकेट से गेंदबाजी करने आये| कट शॉट इस गेंद पर खेला गया जहाँ से एक रन का मौका बन पायेगा|
2.2
6
खलील अहमद To संजू सैमसन
छक्का!!! पहला बड़ा शॉट कप्तान सैमसन के बल्ले से आता हुआ| खराब गेंद नहीं थी लेकिन संजू इस साल शानदार फॉर्म में हैं| रूम बनाकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट खेला और दूसरे टियर में गेंद को भेज दिया|
2.1
1
खलील अहमद To जोस बटलर
ओह, शानदार इनस्विन्गिंग यॉर्कर!! बटलर ने बेहतरीन तरीके से उसे खेला| मिड ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन हासिल हो पाया|
2.1
wd
खलील अहमद To जोस बटलर
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
ओवर की समाप्ति 2 : 9/1
2 रन
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 11.6
ज. बटलर
1 (6)
स. सैमसन
2 (4)
इ. शर्मा
1-0-2-0
1.6
1
इशांत शर्मा To जोस बटलर
सिंगल के साथ इशांत के एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बटलर ने गेंद की लाइन में बल्ले को लाया और पॉइंट की तरफ खेल दिया| गैप से एक ही रन हासिल हो पाया| 10/1 राजस्थान|
1.5
0
इशांत शर्मा To जोस बटलर
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| डिफेंड करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
1.4
0
इशांत शर्मा To जोस बटलर
एक और डॉट गेंद| बटलर के खिलाफ अच्छा टप्पा पकड़ा हुआ है| इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
1.3
0
इशांत शर्मा To जोस बटलर
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
1.2
0
इशांत शर्मा To जोस बटलर
इस बार लहराते हुए बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद| बल्लेबाज़ बटलर ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|
1.1
1
इशांत शर्मा To संजू सैमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! हार्ड लेंथ गेंद यहाँ पर डाली गई| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल किया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर इशांत शर्मा आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/1
7 रन
  • 40.1
  • W 0.2
  • 1 WD 0.3
  • 1 WD 0.3
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
ज. बटलर
0 (1)
स. सैमसन
1 (3)
ख. अहमद
1-0-7-1
0.6
0
खलील अहमद To जोस बटलर
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 7/1 राजस्थान|
0.5
1
खलील अहमद To संजू सैमसन
सिंगल के साथ संजू ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
0.4
0
खलील अहमद To संजू सैमसन
डॉट बॉल!! बल्लेबाज़ी टीम का वाइड का रिव्यु असफल हो गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए और बीट हुए| वाइड लाइन के अंदर से गई थी गेंद| बाकी काम कीपर ने किया है|
0.3
0
खलील अहमद To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
0.3
wd
खलील अहमद To संजू सैमसन
वाइड! ऑफ़ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
0.3
wd
खलील अहमद To संजू सैमसन
वाइड! ऑफ़ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
संजू सैमसन नए बल्लेबाज़ हैं...
0.2
W
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड खलील अहमद| दूसरी ही गेंद पर दिल्ली को मिल गई बड़ी विकेट| मिड ऑफ पर अक्षर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| यशस्वी जयसवाल महज़ 4 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाने गए| मिस टाइम हो गया| मिड ऑफ़ से फील्डर गेंद के नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया| जिस तरह की शुरुआत दिल्ली की चाहिए थी वो मिल गई है| 4/1 राजस्थान|
0.1
4
खलील अहमद To यशस्वी जयसवाल
चौका! बाउंड्री के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ| नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बटलर को लगने के बाद भी गेंद सीमा रेखा के पार चली गई| शॉट में काफी ताक़त थी| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला जो जोस को लगने के बाद मिड ऑन फील्डर के दाहिने तरफ से निकल गई|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, उल्हास गान्धे, माइकल गौफ
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement