Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 32 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs राजस्थान, 2025 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , Apr 16, 2025
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
188/5 (20.0) & 13/0 (0.4/1) SO
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
188/4 (20.0) & 11/2 (0.5/1) SO
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच टाई (दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से सुपर ओवर जीता)
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मिचेल स्टार्क
राजस्थान रॉयल्स के लिए सुपर ओवर में शिमरन हेटमायर और ध्रुव जुरेल बल्लेबाई केलिए उतरे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क गेंद लेकर तैयार हैं| बॉल बॉक्स से पुरानी गेंद अम्पायर गेंदबाज के हाथ में थमाएंगे...
स्कोर बराबर इसका मतलब सुपर ओवर हो गया है दोस्तों!! ओहोहो, 40 ओवर का खेल ख़त्म हुआ है बराबरी पर| अब यहाँ से सुपर ओवर में जाएगा मुकाबला| इस 18वें सीज़न का पहला सुपर ओवर अब हमें देखने को मिलेगा| क्या कमाल का ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला है| 6 गेंदों पर 9 रनों की दरकार थी जहाँ बिना एक भी बाउंड्री दिए उसे आखिरी गेंद तक ले गए| अब सुपर ओवर में आएगा मज़ा| पहली पारी में संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में 19 रन दिए थे और 11 गेंद उस ओवर में डाली थी, क्या वो आरआर को महंगा पड़ा है? चलते हैं अब सुपर ओवर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 20 : 188/4
8 रन
  • 119.1
  • 119.2
  • 219.3
  • 219.4
  • 119.5
  • W 19.6
ध. जुरेल
26 (17)
श. हेटमायर
15 (9)
म. स्टार्क
4-0-36-1
19.6
W
मिचेल स्टार्क To ध्रुव जुरेल OUT!
आउट!! रन आउट!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! ऐसे में अब इस इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीज़न का पहला सुपर हमें देखने को मिलेगा!! ध्रुव जुरेल 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| इस बार यॉर्कर लाइन की गेंद डाली गई थी जिसको बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरा लेने भागे| तभी फील्डर अक्षर पटेल ने गेंद को कीपर लोकेश राहुल की तरफ थ्रो किया| जिसके बाद कीपर ने बॉल को स्टंप्स पर लगाया और बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर रह गए| मुकाबले का नतीजा अब सुपर ओवर खेलकर निकलेगा|
19.5
1
मिचेल स्टार्क To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया| ऐसे में अब जीत के लिए 1 गेंदों पर 2 रन चाहिए|
अब 2 गेंद पर 3 रनों की दरकार है!! क्या आज सुपर ओवर होगा? इस सीज़न का पहला सुपर ओवर लोडिंग...
19.4
2
मिचेल स्टार्क To शिमरन हेटमायर
एक और दुग्गी!! क्या आज हमें सुपर ओवर होता हुआ दिखाई देगा, देखना अभी बाकी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन बल्लेबाजों ने हासिल कर लिया| 2 गेंद पर 3 रन चाहिए|
19.3
2
मिचेल स्टार्क To शिमरन हेटमायर
दुग्गी!! इस बार फिर से ऑफ स्टंप्स के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन ले लिया| ऐसे में अब 3 गेंदों पर 5 रनों की दरकार है|
19.2
1
मिचेल स्टार्क To ध्रुव जुरेल
एक और सिंगल!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| 4 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
19.1
1
मिचेल स्टार्क To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया| 5 गेंदों पर अब 8 रनों की ज़रुरत है|
ओवर की समाप्ति 19 : 180/3
14 रन
  • 1 WD 18.1
  • 118.1
  • 218.2
  • 618.3
  • 118.4
  • 218.5
  • 118.6
श. हेटमायर
9 (5)
ध. जुरेल
24 (15)
म. शर्मा
4-0-38-0
18.6
1
मोहित शर्मा To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| ऐसे में अब राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंदों पर 9 रनों की ज़रुरत है|
18.5
2
मोहित शर्मा To शिमरन हेटमायर
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन ले लिया| 7 गेंदों पर अब 10 रनों की दरकार है|
18.4
1
मोहित शर्मा To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने इस बार खेला और एक रन ले लिया|
18.3
6
मोहित शर्मा To ध्रुव जुरेल
छक्का!! लॉन्ग ऑफ़ पर फील्डर स्टब्स के ठीक ऊपर से निकल गई गेंद छह रनों के लिए| 9 गेंद 13 रन की दरकार| इस बार स्लोवर बॉल को परख लिया| लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से शॉट मारा| हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये| छलांग लगाई लेकिन गेंद को अंदर नहीं रख सके| हाथों के ठीक ऊपर से निकल गई गेंद और छह महत्वपूर्ण रन्स दे गए|
18.2
2
मोहित शर्मा To ध्रुव जुरेल
दुग्गी!! इस बार हवा में थी गेंद लेकिन मिड विकेट फील्डर समीर रिज़वी उसे मिस जज कर बैठे| फील्डर ने गेंद को पकड़कर मैदान के अंदाज़ फेका!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर ने वहां पर गेंद को देखा और दोनों हाथों से पड़कर मैदान के अंदर फेक दिया| हालाँकि थोड़ा और कोशिश करते हुए कैच पकड़ते हुए बल्लेबाज़ को आउट कर सकते थे| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
18.1
1
मोहित शर्मा To शिमरन हेटमायर
सिंगल!! ऑफ स्टंप्स के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| 11 गेंदों पर अब 21 रनों के ज़रुरत है|
18.1
wd
मोहित शर्मा To शिमरन हेटमायर
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| 11 गेंदों पर अब 22 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 18 : 166/3
8 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 117.3
  • W 17.4
  • 417.5
  • 117.6
श. हेटमायर
5 (2)
ध. जुरेल
15 (12)
म. स्टार्क
3-0-28-1
17.6
1
मिचेल स्टार्क To शिमरन हेटमायर
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 23 रनों की दरकार है| जड़ में डाली गई थी गेंद| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
17.5
4
मिचेल स्टार्क To शिमरन हेटमायर
इन साइड एज और चौका निकल गया! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| सटीक यॉर्कर थी, लेग साइड पर खेलने गए| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
शिमरन हेटमायर अगले बल्लेबाज हैं| 14 गेंदों पर 28 रनों की दरकार है|
17.4
W
मिचेल स्टार्क To नितीश राणा OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!! मिचेल स्टार्क के हाथ लगी विकेट!! नितीश राणा 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे| तेज़ गति से डाली गई यॉर्कर गेंद, जिसको बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा जूतों को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील और अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर लौटे| 161/3 राजस्थान रॉयल्स, जीत के लिए अब 14 गेंदों पर 28 रनों की दरकार है|
17.3
1
मिचेल स्टार्क To ध्रुव जुरेल
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| अब 15 गेंदों पर 28 रनों की दरकार है|
17.2
1
मिचेल स्टार्क To नितीश राणा
फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| 16 गेंदों पर अब 29 रनों की दरकार है|
17.1
1
मिचेल स्टार्क To ध्रुव जुरेल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
ओवर की समाप्ति 17 : 158/2
13 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 616.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 416.6
न. राणा
50 (26)
ध. जुरेल
13 (10)
म. शर्मा
3-0-24-0
16.6
4
मोहित शर्मा To नितीश राणा
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप्स के बाहर जाकर कीपर के ऊपर से स्कूप शॉट लगाया| ऐसे में फाइन लेग बाउंड्री की ओर हवा में गई गेंद| तभी फील्डर गेंद को पकड़ने भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक पाए| फील्ड अम्पायर ने चार रनों के इशारा किया| अब 18 गेंदों पर 31 रनों की दरकार है|
16.5
1
मोहित शर्मा To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
16.4
0
मोहित शर्मा To ध्रुव जुरेल
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 20 गेंदों पर 36 रनों की ज़रुरत है|
16.3
6
मोहित शर्मा To ध्रुव जुरेल
छक्का!! ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| अब 21 गेंदों पर 36 रनों की दरकार है|
16.2
1
मोहित शर्मा To नितीश राणा
स्लोवर बाउंसर!! स्क्वायर लेग की तरफ एक कड़क पुल शॉट लगाया| एक टप्पा खाने के बाद फील्डर तक गई गेंद जहाँ से एक ही रन हासिल हो पाया|
16.1
1
मोहित शर्मा To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद| ध्रुव जुरेल ने उसपर आड़े बल्ले से पुल शॉट लॉन्ग ऑन की तरफ लगाया| डीप में गेंद को फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 145/2
13 रन
  • 115.1
  • 615.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
ध. जुरेल
5 (6)
न. राणा
45 (24)
क. यादव
4-0-33-1
15.6
1
कुलदीप यादव To ध्रुव जुरेल
सिंगल के साथ कुलदीप के शानदार स्पेल की हुई है समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल भाग लिया| 24 गेंदों पर 44 रनों की दरकार है|
15.5
0
कुलदीप यादव To ध्रुव जुरेल
नॉट आउट!! राजस्थान टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और थाई पैड्स को जा लगी| तभी एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद ऑफ स्टंप्स को मिस करती हुई ऊपर से निकल रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
15.4
1
कुलदीप यादव To नितीश राणा
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.3
4
कुलदीप यादव To नितीश राणा
चौका!! एक और बेहतरीन शॉट और बाउंड्री मिल जाएगा!! ऑफ स्टंप्स के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के अंदरूनी भाग को लगकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
15.2
6
कुलदीप यादव To नितीश राणा
छक्का!! नितीश राणा के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
15.1
1
कुलदीप यादव To ध्रुव जुरेल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 132/2
16 रन
  • 614.1
  • 414.2
  • 1 B 14.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 414.6
न. राणा
34 (21)
ध. जुरेल
3 (3)
अ. पटेल
3-0-23-1
14.6
4
अक्षर पटेल To नितीश राणा
चौका! सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला है| फ्लैट गई ये गेंद सीमा रेखा की तरफ| वन बाउंस चौका मिल गया| 132/2 राजस्थान रॉयल्स|
14.5
0
अक्षर पटेल To नितीश राणा
डॉट बॉल!! इस बार गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन मिस कर गए| शरीर पर जाकर लगी गेंद, एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे नकार दिया है|
14.4
1
अक्षर पटेल To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
14.3
b
अक्षर पटेल To नितीश राणा
बाई के रूप में आया एक रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में ले लिया|
14.2
4
अक्षर पटेल To नितीश राणा
चौका!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
14.1
6
अक्षर पटेल To नितीश राणा
कैच ड्रॉप और छक्का भी मिल गया| मिड विकेट बाउंड्री पर ट्रिस्टन स्टब्स से हो गई एक बड़ी चूक और कैच को जज नहीं कर पाए| हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद और छह रन दे गई| सही समय पर छलांग तो लगाई थी लेकिन उँगलियों से लगकर फेंस के बाहर जा गिरी गेंद| पुल शॉट इस गेंद पर खेला गया था जहाँ से छह रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 116/2
5 रन
  • 113.1
  • W 13.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
न. राणा
20 (16)
ध. जुरेल
2 (2)
क. यादव
3-0-20-1
13.6
1
कुलदीप यादव To नितीश राणा
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| ऐसे में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 36 गेंदों पर 73 रनों की दरकार है|
13.5
1
कुलदीप यादव To ध्रुव जुरेल
एक और सिंगल!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन हासिल किया|
13.4
1
कुलदीप यादव To नितीश राणा
आगे आकर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेला और एक रन ले लिया|
13.3
1
कुलदीप यादव To ध्रुव जुरेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ध्रुव जुरेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
13.2
W
कुलदीप यादव To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट मिचेल स्टार्क बोल्ड कुलदीप यादव| दूसरे विकेट का पतन हुआ है| 36 रनों की साझेदारी हुई समाप्त| कुलदीप ने ब्रेक थ्रू दिलाकर अपनी टीम को गेम में वापसी करा दी है| 51 रन बनाकर यशस्वी जयसवाल बने कुलदीप यादव का पहला शिकार| विकटों के बीच धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर आगे निकलकर बड़ा शॉट लगाना चाहा| गति परिवर्तन की वजह से शॉट पर ताक़त नहीं लगा पाए| मिस टाइम हुआ, हवा में गई गेंद, लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर स्टार्क ने कैच को पूरा किया है| 112/2 आरआर|
13.1
1
कुलदीप यादव To नितीश राणा
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| इस बार विकटों के बीच डाली गई थी गेंद| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 111/1
7 रन
  • 412.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 012.6
य. जयसवाल
51 (36)
न. राणा
17 (13)
म. कुमार
3-0-31-0
12.6
0
मुकेश कुमार To यशस्वी जयसवाल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार हार्ड लेंथ डाली गई गेंद| पुल शॉट लगाने गति और उछाल से चकमा खाए और शरीर से जाकर लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
12.5
1
मुकेश कुमार To नितीश राणा
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.4
1
मुकेश कुमार To यशस्वी जयसवाल
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
12.3
1
मुकेश कुमार To नितीश राणा
लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
12.2
0
मुकेश कुमार To नितीश राणा
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ नितीश राणा यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद बल्ले को ना लगकर थाई पैड्स को लगी थी| इस वजह से अपील को वहीँ पर रद्द कर दिया गया| इस गेंद पर अपना घुटना टिकाकर बल्लेबा ने स्लॉग करना चाहा था जहाँ प्ले एंड मिस हुआ था|
12.1
4
मुकेश कुमार To नितीश राणा
चौका!!! इनसाइड आउट ओवर कवर!! रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 104/1
6 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
न. राणा
11 (9)
य. जयसवाल
50 (34)
म. शर्मा
2-0-11-0
11.6
1
मोहित शर्मा To नितीश राणा
हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर के काफी आगे गिरी| छोटी डाली गई थी गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| डीप में उसे फील्ड किया गया|
11.5
1
मोहित शर्मा To यशस्वी जयसवाल
सिंगल के साथ यशस्वी जयसवाल का एक और अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया है| दो मैच में दो पचास लगाकर खुद को फॉर्म में शानदार वापसी करा दी है| वाइड यॉर्कर थी, उसपर बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल गया| गाइड किया इसे शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
11.4
1
मोहित शर्मा To नितीश राणा
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
11.3
1
मोहित शर्मा To यशस्वी जयसवाल
स्लोवर बाउंसर!! इस बार हलके हाथों से लेग साइड की तरफ पुल शॉट खेला| गैप में गई जहाँ से एक रन हासिल हो गया है|
11.2
1
मोहित शर्मा To नितीश राणा
फुलर लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन मिला है|
11.1
1
मोहित शर्मा To यशस्वी जयसवाल
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 11 : 98/1
4 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
य. जयसवाल
47 (31)
न. राणा
8 (6)
क. यादव
2-0-15-0
10.6
1
कुलदीप यादव To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
10.5
0
कुलदीप यादव To यशस्वी जयसवाल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिला|
10.4
1
कुलदीप यादव To नितीश राणा
सिंगल!! इस बार ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
10.3
1
कुलदीप यादव To यशस्वी जयसवाल
कैच ड्रॉप!! 45 के स्कोर पर यशस्वी जयसवाल को मिला जीवनदान| फाइन लेग बाउंड्री के ठीक आगे मोहित शर्मा ने छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसे लपक नहीं सके| हालाँकि छक्का तो बचाया लेकिन कैच का मौका गंवा दिया| लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई छोटी गेंद पर जयसवाल ने पूरा समय लेकर पुल शॉट लगाया था| हवा में गई थी गेंद| मोहित तेज़ी से गेंद पर आये लेकिन उसे लपक नहीं सके|
10.2
0
कुलदीप यादव To यशस्वी जयसवाल
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया| कोई रन नहीं हुआ|
10.1
1
कुलदीप यादव To नितीश राणा
सिंगल!! विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
ओवर की समाप्ति 10 : 94/1
12 रन
  • 09.1
  • 69.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 19.5
  • 09.6
य. जयसवाल
45 (27)
न. राणा
6 (4)
ट. स्टब्स
1-0-12-0
9.6
0
ट्रिस्टन स्टब्स To यशस्वी जयसवाल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
9.5
1
ट्रिस्टन स्टब्स To नितीश राणा
फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| डीप कवर्स की ओर गई जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
9.4
4
ट्रिस्टन स्टब्स To नितीश राणा
चौका!! खूबसूरत शॉट नितीश राणा ने लगाया यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
9.3
1
ट्रिस्टन स्टब्स To यशस्वी जयसवाल
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
9.2
6
ट्रिस्टन स्टब्स To यशस्वी जयसवाल
छक्का!! यशस्वी जयसवाल ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच में गई छह रनों के लिए|
9.1
0
ट्रिस्टन स्टब्स To यशस्वी जयसवाल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 9 : 82/1
6 रन
  • W 8.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 48.4
  • 08.5
  • 18.6
य. जयसवाल
38 (23)
न. राणा
1 (2)
अ. पटेल
2-0-8-1
8.6
1
अक्षर पटेल To यशस्वी जयसवाल
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.5
0
अक्षर पटेल To यशस्वी जयसवाल
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
8.4
4
अक्षर पटेल To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! काउंटर अटैक किया गया यशस्वी जयसवाल के द्वारा| पैरों पर आई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा है|
8.3
1
अक्षर पटेल To नितीश राणा
सिंगल के साथ राणा ने खोला अपना खाता| विकेट लाइन पर रखी गई गेंद|बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
8.2
0
अक्षर पटेल To नितीश राणा
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
नितीश राणा अगले बल्लेबाज़ हैं...
8.1
W
अक्षर पटेल To रियान पराग OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! पहला बड़ा झटका राजस्थान की टीम को लगता हुआ यहाँ पर!! रियान पराग 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अक्षर पटेल के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े सामने की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में टप्पा खाकर गेंद टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा स्टंप्स पर जा लगी| बल्लेबाज़ बस पिच को ही देखते रह गए| 76/1 राजस्थान रॉयल्स|
ओवर की समाप्ति 8 : 76/0
11 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 47.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 67.6
य. जयसवाल
33 (20)
र. पराग
8 (10)
क. यादव
1-0-11-0
7.6
6
कुलदीप यादव To यशस्वी जयसवाल
छक्का!! ओवर की अंतिम गेंद पर यशस्वी जयसवाल ने सिक्स लगाकर स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया| इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7.5
1
कुलदीप यादव To रियान पराग
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.4
0
कुलदीप यादव To रियान पराग
इस बार समझदारी के साथ बैक फुट से गेंद को डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
7.3
4
कुलदीप यादव To रियान पराग
चौका!! रियान पराग के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में गैप में तेज़ी से गई गेंद चार रनों के लिए|
7.2
0
कुलदीप यादव To रियान पराग
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7.1
0
कुलदीप यादव To रियान पराग
इस बार विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑफ साइड की ओर खेला| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 7 : 65/0
2 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 06.6
य. जयसवाल
27 (19)
र. पराग
3 (5)
अ. पटेल
1-0-2-0
6.6
0
अक्षर पटेल To यशस्वी जयसवाल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
6.5
0
अक्षर पटेल To यशस्वी जयसवाल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में गेंदबाज़ ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| ऐसे में बल्लेबाज़ अपने क्रीज़ से रन लेने आगे आए लेकिन उनके साथी ने रन लेने से मना कर दिया|
6.4
0
अक्षर पटेल To यशस्वी जयसवाल
प्ले एंड मिस!! कट शॉट खेलने गए थे लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हो सका| राहुल ने गेंद को अपने दस्तानों में लिया|
6.3
1
अक्षर पटेल To रियान पराग
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
6.2
0
अक्षर पटेल To रियान पराग
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
6.1
1
अक्षर पटेल To यशस्वी जयसवाल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 6 ओवरों की समाप्ति के बाद 63/0 राजस्थान रॉयल्स, लक्ष्य से 126  रन दूर| फिलहाल क्रीज़ पर यशस्वी जयसवाल और रियान पराग की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए| फिलहाल गेंदबाजों पर काफी दबाव है|
ओवर की समाप्ति 6 : 63/0
13 रन
  • 45.1
  • 65.2
  • 1 NB 5.3
  • 05.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 25.6
र. पराग
2 (3)
य. जयसवाल
26 (15)
व. निगम
1-0-13-0
5.6
2
विप्रज निगम To रियान पराग
दुग्गी!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
5.5
0
विप्रज निगम To रियान पराग
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
5.4
0
विप्रज निगम To रियान पराग
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
सैमसन इस बीच चोटिल होकर बाहर की तरफ जा रहे हैं| रियान पराग उनके स्थान पर बल्लेबाज़ी करने आए हैं|
5.3
0
विप्रज निगम To संजू सैमसन
डॉट गेंद!! इसी बीच फ्री हिट गेंद का कोई फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़| ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| ऐसे में उन्हें शॉट लगाने में तकलीफ हो रही थी तो वो अब मैदान से बाहर रिटायर हर्ट होकर चले गए हैं|
मुकाबले में अब पूरी तरह से राजस्थान आगे है...
संजू सैमसन को पसली के पास थोड़ा खिचाव आया है| फिजियो तेज़ी के साथ मैदान पर आये हैं|
5.3
nb
विप्रज निगम To संजू सैमसन
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| इसी बीच संजू के हाथ में कुछ दिक्कत आई है और वो दर्द में नज़र आ रहे हैं और फ़िजियो तेज़ी से भागकर मैदान पर आ गए हैं|
5.2
6
विप्रज निगम To संजू सैमसन
छक्का!! इस बार फिर से छोटी गेंद डाली गई यहाँ पर| ऐसे में बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.1
4
विप्रज निगम To संजू सैमसन
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
गेंदबाज़ी में बदलाव, विप्रज निगम के हाथों में थमाई गई गेंद...
ओवर की समाप्ति 5 : 50/0
5 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 14.6
स. सैमसन
21 (15)
य. जयसवाल
26 (15)
म. शर्मा
1-0-5-0
4.6
1
मोहित शर्मा To संजू सैमसन
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति और राजस्थान का 50 रन भी पूरा हो गया!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया| 5 के बाद 50/0 आरआर|
4.5
0
मोहित शर्मा To संजू सैमसन
कैच ड्रॉप!! मिड ऑन पर फील्डर आशुतोष शर्मा से हुई चूक| कप्तान संजू सैमसन को 20 के स्कोर पर जीवनदान दे दिया है| ये कैच दिल्ली को काफी महंगा पड़ सकता है| गुड लेंथ गेंद थी| संजू बैकफुट पर गए| खिची हुई गेंद पर शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| हवा में काफी ऊपर खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये लेकिन खुद को कैच के नीचे सेट नहीं कर पाए| नतीजा हाथों के पास से आकर निकल गई गेंद|
4.4
0
मोहित शर्मा To संजू सैमसन
इस बार जड़ में डाली गई गेंद!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| अंत में ये एक ये एक डॉट बॉल हुई|
4.3
4
मोहित शर्मा To संजू सैमसन
चौका! अप एंड ओवर| दो डॉट गेंद के बाद फिर से शिकंजा खुल जाएगा| मिड ऑफ़ काफी वाइड था इस वजह से उससे काफी दूर से निकल गई गेंद| खड़े-खड़े उसपर सामने की तरफ हवा में शॉट लगाया और लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार गेंद को पहुंचाया|
4.2
0
मोहित शर्मा To संजू सैमसन
एक और डॉट गेंद!! जड़ में रखी गई गेंद| उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| मोहित ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
4.1
0
मोहित शर्मा To संजू सैमसन
गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 45/0
10 रन
  • 13.1
  • 63.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 13.6
स. सैमसन
16 (9)
य. जयसवाल
26 (15)
म. कुमार
2-0-24-0
3.6
1
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऊपर रखी गई थी गेंद| इसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में चला गया| 45/0 आरआर, इस रन चेज़ में शानदार स्टार्ट की है|
3.5
1
मुकेश कुमार To यशस्वी जयसवाल
गुड लेंथ गेंद थी| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है| छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी गेंदबाज़ के द्वारा की गई है|
3.4
0
मुकेश कुमार To यशस्वी जयसवाल
लो फुल टॉस गेंद!! इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
3.3
1
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
इस बार भी जोर से बल्ला चलाया लेकिन मिड टाइम कर गए| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद इस वजह से एक रन मिला|
3.2
6
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया!! संजू ने अब हाथ खोला है यहाँ पर| गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा स्टैंड्स की तरफ और छह रन प्राप्त किया| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ संजू और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|
3.1
1
मुकेश कुमार To यशस्वी जयसवाल
टैप एंड रन!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| गैप में गई, सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 35/0
19 रन
  • 02.1
  • 1 WD 2.2
  • 42.2
  • 62.3
  • 42.4
  • 1 WD 2.5
  • 22.5
  • 12.6
य. जयसवाल
24 (12)
स. सैमसन
8 (6)
म. स्टार्क
2-0-20-0
2.6
1
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
सिंगल के साथ 19 रनों का महंगा ओवर हुआ समाप्त| बल्लेबाज़ जयसवाल ने बाहर रखी गई गेंद पर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| डीप में इस तेज़ शॉट को फील्ड किया गया| 35/0 आरआर|
2.5
2
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
2.5
wd
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
2.4
4
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! एक और बाउंड्री| दबाव स्टार्क के ऊपर डाल दिया गया है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.3
6
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
छक्का!!! करारा पुल शॉट जायसवाल द्वारा!! शॉटपिच डाली गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
2.2
4
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! मिस टाइम शॉट था लेकिन किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद सीमा रेखा पार कर गई| फील्डर ने उसके पीछे भागना भी सही नहीं समझा, आउटफील्ड इतनी शानदार है|
2.2
wd
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
2.1
0
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
काफी जोर से कट शॉट लगाने गए| बल्ले पर पूरी तरह से गेंद को नहीं ले पाए| इन साइड एज लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर के पास गई जिसे राहुल ने छलांग लगाकर रोक दिया है| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 2 : 16/0
14 रन
  • 61.1
  • 11.2
  • 61.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
स. सैमसन
8 (6)
य. जयसवाल
7 (6)
म. कुमार
1-0-14-0
1.6
0
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे लेग साइड की तरफ खेला, गेंदबाज़ गेंद पर तेज़ी के साथ गए, रन नहीं मिल पाएगा| 16/0 राजस्थान रॉयल्स|
1.5
0
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
हार्ड लेंथ गेंद| बैक फुट पर आकर उसे खेला| फील्डर की तरफ गई गेद जिसे फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो सका|
1.4
1
मुकेश कुमार To यशस्वी जयसवाल
टैप एंड रन!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया है|
1.3
6
मुकेश कुमार To यशस्वी जयसवाल
गगनचुम्भी छक्का!!! 95 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
1.2
1
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद| मिड टाइम पुल शॉट खेला था| फील्डर के आगे टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
1.1
6
मुकेश कुमार To संजू सैमसन
छक्का!!! फ्लिक करके बड़ा शॉट लगाया फाइन लेग की तरफ| लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया| बल्ले के बीचो बीच गेंद को लिया और स्टैंड्स में पहुंचा दिया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने इम्पैक्ट प्लेयर मुकेश कुमार आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 1 LB 0.4
  • 00.5
  • 10.6
स. सैमसन
1 (2)
य. जयसवाल
0 (4)
म. स्टार्क
1-0-1-0
0.6
1
मिचेल स्टार्क To संजू सैमसन
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑन की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| मिड ऑन से अक्षर का थ्रो बल्लेबाज़ी एंड पर आया लेकिन कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.5
0
मिचेल स्टार्क To संजू सैमसन
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
0.4
lb
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! फुलर लेंथ थी पैड्स पर| ऑन साइड पर उसे फ्लिक करने गए| बीट हुए| पैड्स को लगकर कीपर के दायें तरफ गई गेंद| डाईव लगाकर उसे हाफ स्टॉप किया| सिंगल का मौका बन गया|
0.3
0
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
मिस टाइम शॉट!! लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से उसे फील्ड कर लिया गया| हार्ड लेंथ गेंद थी जिसे बल्लेबाज़ ने खेलना चाहा लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं ले पाए|
0.2
0
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
0.1
0
मिचेल स्टार्क To यशस्वी जयसवाल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई दूसरी पारी की शुरुआत!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर के हाथों में गई गेंद| रन नहीं आ सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच टाई (दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से सुपर ओवर जीता)
  • प्लेयर ऑफ द मैच मिचेल स्टार्क
  • अंपायर Akshay Totre (IND), Keyur Kelkar (IND), रोहन पंडित
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement