Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स, मैच 60 Commentary, Live Updates
दिल्ली vs गुजरात, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 60, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
, May 18, 2025

199/3
(20.0)

205/0
(19.0)
गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकटों से हराया
% Chance to Win
दिल्ली
गुजरात
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचसाई सुदर्शन108(61)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच शाम 07.30 बजे लखनऊ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार साई सुदर्शन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया| आगे सुदर्शन ने कहा कि शुरुआती 6 से 10 ओवरों में उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन मैंने सही समय का इंतज़ार किया और रन बनाया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं कोशिश करता हूँ कि मैं जितनी अच्छी बल्लेबाज़ी करूं वो टीम की जीत के लिए हो| गिल भाई के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए काफी मज़ा आया और मैं जहाँ-जहाँ पर गलती कर रहा था वो मुझे समझा रहे थे|
गुजरात टाईटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस तरह के प्रदर्शन से काफी खुश हैं| आगे गिल ने कहा कि अभी भी हमारे पास कई अहम मुकाबले हैं जिन्हें हम जीतने को देखेंगे| जब मैं बल्लेबाजी करता हूँ तो उस समय कप्तानी के भार को अपने ऊपर से दूर रखता हूँ| हम अभ्यास सत्र में अपनी फील्डिंग पर काफी ध्यान देते हैं और उसे सुधारने का प्रयास कर रहे हैं| अपनी और साई की साझेदारी पर कहा कि जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए हम अधिक बात नहीं करते| हम लम्बा खेलते हुए मुकाबले को समाप्त करने को देखते हैं| स्पिनर्स के लिए इस विकेट पर मदद थी और हमने 10 से 15 रन अधिक दे दिया था|
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बात करते हुए कहा कि उनकी तरफ से शानदार बल्लेबाजी हुई है| हमने जो टोटल लगाया था वो पार स्कोर था लेकिन उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की| राहुल ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की है| आज के मुकाबले से हमने काफी कुछ सीखा है| हमारी बल्लेबाजी अच्छी हुई लेकिन हमें फील्डिंग और गेंदबाजी में और भी अच्छा काम करना होगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में साई सुदर्शन (108) ने अपना शतक पूरा कर लिया जबकि कप्तान शुभमन गिल (93) ने भी बेहतरीन अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को जीत के पार ले गए|अब गुजरात टाइटंस टीम पॉइंट्स टेबल में 18 अंको के साथ नंबर एक पर पहुँच गई है| इसी बीच दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कई बार गेंदबाज़ी में बदलाव किया लेकिन उन्हें कोई भी गेंदबाज़ विकेट निकालकर नहीं दे सका और दिल्ली ने मैच को 10 विकटों से गंवा दिया|
ऐसे में गुजरात की टीम जब 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई तो दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले तो संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन जैसे-जैसे पिच के मिजाज़ को परख लिया तो तेज़ गति से रन भी बनाने लगे| ऐसे में दिल्ली टीम के लिए एक मौका विकेट हासिल करने का बन गया था जब कुलदीप की गेंद सुदर्शन के पैड्स को लगी थी लेकिन अम्पायर ने एलबीडबल्यू की अपील को नकारा था जो दिल्ली के रिव्यु लेने के बाद अम्पायर्स कॉल हो गया| जिसके बाद तो दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया और मिल रहे मौको पर चौके छक्के भी लगाया|
गुजरात टीम के कप्तान ने खेली कप्तानी पारी!! तो साई सुदर्शन ने भी दिखाया अपने बल्ले का दमखम!! इसी बीच गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 10 विकटों से शिकस्त देते हुए प्ले ऑफ्स में अपनी जगह तो बनाई ही साथ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को भी प्ले ऑफ्स में पहुँचा दिया है!! वहीं शुभमन गिल की सेना ने इस 18वें सीज़न में इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड बना दिया है!! वो ऐसे कि इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी टीम ने बिना एक भी विकेट गवांये हुए 200 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं किया था लेकिन अब ये रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम हो गया है|
ओवर की समाप्ति 19 : 205/0
11 रन
- 218.1
- 118.2
- 018.3
- 118.4
- 118.5
- 618.6
स. सुदर्शन
108 (61)
श. गिल
93 (53)
व. निगम
4-0-37-0
18.6
6
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
छक्का!! इसी के साथ गुजरात ने दिल्ली की टीम को 10 विकटों से शिकस्त देते हुए रिकॉर्ड बना दिया है!! इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी टीम ने बिना एक भी विकेट गवांये हुए 200 रनों का लक्ष्य को हासिल नहीं किया था लेकिन अब ये रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम हो गया है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
18.5
1
विप्रज निगम To शुभमन गिल
सिंगल!! इसी के साथ स्कोर बराबर हो गया है!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.4
1
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
18.3
0
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
18.2
1
विप्रज निगम To शुभमन गिल
फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला जहाँ से एक रन लिया|
18.1
2
विप्रज निगम To शुभमन गिल
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 18 : 194/0
11 रन
- 117.1
- 617.2
- 017.3
- 117.4
- 217.5
- 117.6
श. गिल
89 (50)
स. सुदर्शन
101 (58)
क. यादव
4-0-37-0
17.6
1
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
सिंगल!! इस बार फिर से छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| गुजरात को अब जीत के लिए 6 रनों की ज़रुरत है|
17.5
2
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन पूरा कर लिया|
17.4
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.3
0
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
डॉट गेंद!! कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
17.2
6
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
छक्का!! इसी के साथ साई सुदर्शन ने अपना शतक पूरा कर लिया है!! कमाल, शानदार और बेमिसाल जितनी तारीफ की जाए इस बल्लेबाज़ की कम ही होगी!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
17.1
1
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 183/0
18 रन
- 216.1
- 416.2
- 116.3
- 416.4
- 616.5
- 116.6
श. गिल
85 (47)
स. सुदर्शन
94 (55)
टी नटराजन
3-0-49-0
16.6
1
टी नटराजन To शुभमन गिल
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया| 18 गेंदों पर अब जीत के लिए 17 रनों की दरकार है|
16.5
6
टी नटराजन To शुभमन गिल
छक्का!! शुभमन गिल के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर के ऊपर से गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
16.4
4
टी नटराजन To शुभमन गिल
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.3
1
टी नटराजन To साई सुदर्शन
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
16.2
4
टी नटराजन To साई सुदर्शन
चौका!! सुदर्शन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.1
2
टी नटराजन To साई सुदर्शन
दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर गैप में शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 165/0
11 रन
- 415.1
- 415.2
- 115.3
- 115.4
- 115.5
- 015.6
श. गिल
74 (44)
स. सुदर्शन
87 (52)
म. रहमान
3-0-24-0
15.6
0
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| गुजरात को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 35 रनों की ज़रुरत है|
15.5
1
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
फ्लिक किया और मिड ऑन से सिंगल हासिल गया|
15.4
1
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.3
1
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
15.2
4
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
15.1
4
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
ओवर की समाप्ति 15 : 154/0
11 रन
- 614.1
- 114.2
- 114.3
- 114.4
- 1 WD 14.5
- 114.5
- 014.6
श. गिल
73 (42)
स. सुदर्शन
77 (48)
व. निगम
3-0-26-0
14.6
0
विप्रज निगम To शुभमन गिल
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हाथों से छिटक गई| जिसके बाद गेंदबाज़ ने भागकर बॉल को पकड़ा| रन नहीं मिल पाया| 15 ओवर की समाप्ति के बाद 154 बिना किसी नुकसान के गुजरात, जीत के लिए 30 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है|
14.5
1
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
14.5
wd
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
14.4
1
विप्रज निगम To शुभमन गिल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.3
1
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
फ्लिक किया और मिड ऑन से सिंगल हासिल गया|
14.2
1
विप्रज निगम To शुभमन गिल
सिंगल!! इसी के साथ दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 150 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
14.1
6
विप्रज निगम To शुभमन गिल
छक्का!! कप्तान गिल के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 14 : 143/0
9 रन
- 413.1
- 113.2
- 213.3
- 013.4
- 113.5
- 113.6
श. गिल
65 (38)
स. सुदर्शन
75 (46)
क. यादव
3-0-26-0
13.6
1
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| गुजरात को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 57 रनों की दरकार है|
13.5
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
13.4
0
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
13.3
2
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन बटोरा|
13.2
1
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.1
4
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 134/0
19 रन
- 112.1
- 212.2
- 1 WD 12.3
- 412.3
- 612.4
- 112.5
- 412.6
स. सुदर्शन
72 (43)
श. गिल
59 (35)
द. चमीरा
2-0-22-0
12.6
4
दुशमंथा चमीरा To साई सुदर्शन
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| गुजरात को अब जीत के लिए 42 गेंदों पर 66 रनों की दरकार है|
12.5
1
दुशमंथा चमीरा To शुभमन गिल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
12.4
6
दुशमंथा चमीरा To शुभमन गिल
छक्का!! शुभमन गिल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ये आया अम्पायर का इशारा छह रनों का! फ्लिक शॉट खेला गया मिड विकेट की ओर| गेंद हवा में तैरती हुई सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
12.3
4
दुशमंथा चमीरा To शुभमन गिल
चौका!! इसी के साथ शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया!! शानदार बल्लेबाज़ी कप्तान गिल के द्वारा की गई है!! गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.3
wd
दुशमंथा चमीरा To शुभमन गिल
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.2
2
दुशमंथा चमीरा To शुभमन गिल
दुग्गी!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ समझ नहीं पाए| ऐसे में लेग साइड की ओर खेलने गए लेकिन बल्ले का टॉप एज लगा और शॉर्ट थर्ड फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद| तभी अक्षर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बॉल दूर रह गई| बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
12.1
1
दुशमंथा चमीरा To साई सुदर्शन
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 12 : 115/0
11 रन
- 611.1
- 111.2
- 111.3
- 111.4
- 111.5
- 111.6
स. सुदर्शन
67 (41)
श. गिल
46 (31)
टी नटराजन
2-0-31-0
11.6
1
टी नटराजन To साई सुदर्शन
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
11.5
1
टी नटराजन To शुभमन गिल
लेग साइड की ओर गिल ने शॉर्ट-आर्म जैब शॉट खेला और एक रन लिया|
11.4
1
टी नटराजन To साई सुदर्शन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.3
1
टी नटराजन To शुभमन गिल
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया और थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल पाया|
11.2
1
टी नटराजन To साई सुदर्शन
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.1
6
टी नटराजन To साई सुदर्शन
छक्का!! साई सुदर्शन के बल्ले से आता हुआ नो लुक शॉट!! गेंद गई सीधा स्टैंड्स और मिला सिक्स यहाँ पर!! पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया लें अपनी नज़रें ज़मीन पर रखते हुए गेंद को मैदान के बाहर भेजा छह रनों के लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 104/0
11 रन
- 110.1
- 110.2
- 110.3
- 610.4
- 110.5
- 110.6
स. सुदर्शन
58 (37)
श. गिल
44 (29)
व. निगम
2-0-15-0
10.6
1
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला|
10.5
1
विप्रज निगम To शुभमन गिल
मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|
10.4
6
विप्रज निगम To शुभमन गिल
छक्का!! इसी के साथ गुजरात टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
10.3
1
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
10.2
1
विप्रज निगम To शुभमन गिल
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
10.1
1
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 93/0
11 रन
- 19.1
- 19.2
- 69.3
- 19.4
- 19.5
- 1 WD 9.6
- 09.6
श. गिल
36 (26)
स. सुदर्शन
55 (34)
क. यादव
2-0-17-0
9.6
0
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 10 ओवर के बाद 93 बिना किसी नुकसान के गुजरात|
9.6
wd
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.5
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.4
1
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
9.3
6
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
छक्का!! गिल के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर सीधे बल्ले से शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
9.2
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.1
1
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 82/0
12 रन
- 48.1
- 18.2
- 68.3
- 08.4
- 18.5
- 08.6
स. सुदर्शन
53 (32)
श. गिल
28 (22)
अ. पटेल
3-0-35-0
8.6
0
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 82/0 गुजरात, 66 गेंद पर 118 रन की दरकार है|
8.5
1
अक्षर पटेल To शुभमन गिल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.4
0
अक्षर पटेल To शुभमन गिल
एक और बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए बल्लेबाज़ और उसे लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप नहीं मिल सका|
8.3
6
अक्षर पटेल To शुभमन गिल
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
8.2
1
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.1
4
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
चौका!!! इसी के साथ साई सुदर्शन का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हुआ है| बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा और अपने पचास तक पहुंचे हैं|
ओवर की समाप्ति 8 : 70/0
7 रन
- 1 LB 7.1
- 27.2
- 17.3
- 17.4
- 17.5
- 17.6
स. सुदर्शन
48 (29)
श. गिल
21 (19)
क. यादव
1-0-6-0
7.6
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7.5
1
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
सिंगल!! इस बार ऑन साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7.4
1
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7.3
1
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.2
2
कुलदीप यादव To शुभमन गिल
दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
7.1
lb
कुलदीप यादव To साई सुदर्शन
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ साई यहाँ पर| लेग स्टम्प को किस करती हुई जा रही थी इस वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दे दी गई| टर्न होकर अंदर आती गेंद को डिफेंड करने गए थे लेकिन बीट हुए और फ्रंट पैड्स पर खा बैठे थे| पैड्स पर लगने के बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| रिव्यु लिया गया जहाँ ये देखा गया कि विकेट्स पर तो लग रही थी फील्ड अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया था इस वजह से वही फैसला रहा| अंत में लेग बाई का एक रन आ गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 63/0
4 रन
- 16.1
- 06.2
- 16.3
- 06.4
- 16.5
- 16.6
स. सुदर्शन
46 (26)
श. गिल
17 (16)
व. निगम
1-0-4-0
6.6
1
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर वाली गेंद पर रूम बनाकर कट शॉट लगाया और एक रन हासिल किया है|
6.5
1
विप्रज निगम To शुभमन गिल
सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ उसपर पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
6.4
0
विप्रज निगम To शुभमन गिल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
6.3
1
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
6.2
0
विप्रज निगम To साई सुदर्शन
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु असफल हो गया| कैच की अपील थी, अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम द्वारा रिव्यु लिया गया जो असफल हुआ| बल्ले को ना लगकर पैड्स को लगी थी और फिर कीपर के शरीर से टकराने के बाद उनके दस्तानों में गई थी ये गेंद| लेग स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर स्वीप शॉट लगाना चाहते थे और लाइन से चकमा खा गए थे|
6.1
1
विप्रज निगम To शुभमन गिल
सिंगल!! फुलर लेंथ गेंद थी| इसपर कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया है|
ओवर की समाप्ति 6 : 59/0
7 रन
- 15.1
- 05.2
- 05.3
- 45.4
- 15.5
- 15.6
श. गिल
15 (13)
स. सुदर्शन
44 (23)
म. रहमान
2-0-13-0
5.6
1
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| सामने की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है| 6 के बाद 59/0 गुजरात|
5.5
1
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
मिस फील्ड और सिंगल चुरा लिया| ऊपर डाली गई गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ खेला| फील्डर उसे रोकने गए, मिस फील्ड हुई जिसकी वजह से एक रन मिल गया|
5.4
4
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
चौका! साई ऑन फायर!! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| इस गेंद पर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
5.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
5.2
0
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5.1
1
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
सिंगल, इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 5 : 52/0
3 रन
- 04.1
- 14.2
- 04.3
- 14.4
- 04.5
- 14.6
श. गिल
13 (11)
स. सुदर्शन
39 (19)
द. चमीरा
1-0-3-0
4.6
1
दुशमंथा चमीरा To शुभमन गिल
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया| 5 ओवर की समाप्ति के बाद 52 बिना किसी नुकसान के गुजरात, जीत के लिए 90 गेंदों पर 148 रनों की ज़रुरत है|
4.5
0
दुशमंथा चमीरा To शुभमन गिल
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
4.4
1
दुशमंथा चमीरा To साई सुदर्शन
लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
4.3
0
दुशमंथा चमीरा To साई सुदर्शन
गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट कीपर के ऊपर से खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
4.2
1
दुशमंथा चमीरा To शुभमन गिल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
4.1
0
दुशमंथा चमीरा To शुभमन गिल
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 4 : 49/0
6 रन
- 03.1
- 13.2
- 23.3
- 13.4
- 03.5
- 23.6
स. सुदर्शन
38 (17)
श. गिल
11 (7)
म. रहमान
1-0-6-0
3.6
2
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से भागकर 2 रन बटोरा|
3.5
0
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में रन लेना चाहते थे साई लेकिन गिल ने मना कर दिया|
3.4
1
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
3.3
2
मुस्तफिजुर रहमान To शुभमन गिल
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन भागकर पूरा किया|
3.2
1
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी और ऑफ साइड की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
3.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To साई सुदर्शन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 3 : 43/0
12 रन
- 12.1
- 12.2
- 12.3
- 42.4
- 42.5
- 12.6
स. सुदर्शन
35 (13)
श. गिल
8 (5)
अ. पटेल
2-0-23-0
2.6
1
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 3 ओवर के बाद 43 बिना किसी नुकसान के गुजरात|
2.5
4
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2.4
4
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
चौका!! सुदर्शन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
2.3
1
अक्षर पटेल To शुभमन गिल
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
2.2
1
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.1
1
अक्षर पटेल To शुभमन गिल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 31/0
20 रन
- 61.1
- 41.2
- 41.3
- 01.4
- 21.5
- 41.6
स. सुदर्शन
25 (9)
श. गिल
6 (3)
टी नटराजन
1-0-20-0
1.6
4
टी नटराजन To साई सुदर्शन
चौका!! इसी के साथ ओवर की हुई समाप्ति!! इस ओवर से आए कुल 20 रन यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए|
1.5
2
टी नटराजन To साई सुदर्शन
दुग्गी!! बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|
1.4
0
टी नटराजन To साई सुदर्शन
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
1.3
4
टी नटराजन To साई सुदर्शन
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री सुदर्शन लगाया यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट खेला| इस बार फिर से गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
1.2
4
टी नटराजन To साई सुदर्शन
चौका!! सुदर्शन ने लगाया एक और बेहतरीन शॉट!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
1.1
6
टी नटराजन To साई सुदर्शन
छक्का!! सुदर्शन के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
टी नटराजन दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 11/0
11 रन
- 00.1
- 40.2
- 10.3
- 00.4
- 00.5
- 60.6
श. गिल
6 (3)
स. सुदर्शन
5 (3)
अ. पटेल
1-0-11-0
0.6
6
अक्षर पटेल To शुभमन गिल
छक्का!! इसी के साथ कप्तान शुभमन गिल ने सिक्स लगाकर अपना खाता खोला!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
0.5
0
अक्षर पटेल To शुभमन गिल
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं मिल पाया|
0.4
0
अक्षर पटेल To शुभमन गिल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा|
0.3
1
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
0.2
4
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
चौका!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! साई सुदर्शन ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीमा रेखा की ओर निकल गई चार रनों के लिए|
0.1
0
अक्षर पटेल To साई सुदर्शन
डॉट गेंद!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

Type
Overs
Batsmen
- साई सुदर्शन
- शुभमन गिल
- जोस बटलर
- शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
- शाहरुख खान
- राहुल तेवतिया
- राशिद खान
- अरशद खान
- कगिसो रबाडा
- साई किशोर
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- मौसम साफ़
- टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच साई सुदर्शन
- अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, Keyur Kelkar (IND), रोहन पंडित
- रेफ़री Arjan Kripal Singh (IND)