Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 13 Commentary, Live Updates

दिल्ली vs चेन्नई, 2024 - टी-20 Live Commentary

दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 13, डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम , Mar 31, 2024
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
191/5 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
171/6 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    खलील अहमद
    2/21(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस लीग के अगले मैच के साथ जो मुंबई और राजस्थान के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार खलील अहमद को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने पिछले छह महीनों में काफी मैच खेले हैं और उनसे सीख हासिल की है| आगे खलील ने कहा कि मैंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मेरी यही कोशिश है कि मैं वापिस से भारत के लिए खेल पाऊं|
मैच जीतकर बात करने आये दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि इस जीत के बाद काफी अच्छा लग रहा है| आगे कहा कि हमने दो अंक पॉइंट्स टेबल पर हासिल कर लिया है जो काफी अच्छी बात है| ये भी बताया कि हमारी टीम की तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी हुई थी| हमने अपनी ग़लतियों से सीखा है और उससे ऊपर आ रहे हैं| शॉ ने शुरुआत में वॉर्नर के साथ कमाल की बल्लेबाज़ी की और हमें एक बेहतरीन स्टार्ट दिलाई थी| ये भी कहा कि मुकेश कुमार ने अंत में जिस तरह की गेंदबाजी की वो हमें आगे चलकर काफी फायदा पहुंचाएगी| अपनी बल्लेबाज़ी पर बताया कि मैं खुद को और बेहतर करने को देख रहा हूँ| हाँ पिछला एक डेढ़ साल अच्छा नहीं रहा था लेकिन मैं उससे उभरकर मैदान पर वापसी करने को देख रहा था और मैंने वो किया है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि दिल्ली ने जिस तरह की शुरूआत की थी उसके बाद हमने उन्हें कम स्कोर पर रोक दिया जिससे मुझे ख़ुशी है| आगे गायकवाड ने कहा कि दूसरी पारी में पिच से स्विंग और अतिरिक्त उछाल दिल्ली टीम के गेंदबाजों को मिलने लगी थी जिसके कारण हमें पिच को समझने में 3 से 4 ओवर लग गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि दो शानदार जीत के बाद 20 रनों से मैच हारकर मैं ज़्यादा चिंतित नहीं हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
192 रनों के इस लक्ष्य के जवाब में चेन्नई की शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं रही| कप्तान गायकवाड के साथ-साथ रचीन भी आज आउट ऑफ़ फॉर्म नज़र आये और टीम ने महज़ 7 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया| उसके बाद मिचेल (34) और रहाणे (45) ने समझ बूझ भरी साझेदारी करते हुए टीम को रन चेज़ की पटरी पर वापिस लाया लेकिन फिर दिल्ली के दिलेर गेंदबाजों ने गति परिवर्तन करते हुए बल्लेबाजों को बैक फुट पर ढकेल दिया| इन गेंदबाजों के सामने बड़े शॉट लगाना मुश्किल हो रहा था| आखिरी की 18 गेंदों पर 58 रनों की दरकार थी जहाँ धोनी (37) ने अपने ऊपर लेकर कुछ बड़े शॉट्स लगाए लेकिन रन रेट इतना अधिक था कि चेन्नई 20 रनों से इस मुकाबले में पीछे रह गई| हाँ अगर चेन्नई की सलामी जोड़ी अगर इस मुकाबले में कुछ बड़े रन्स लगा देती तो शायद नतीजा उनके पक्ष में चला जाता|
टॉस जीतकर दिल्ली की टीम का आज पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला सही साबित हो गया| चेन्नई जैसी शानदार बल्लेबाज़ी लाइन अप को रन चेज़ नहीं करने दिया| हालाँकि एक वक़्त इस मुकाबले में ऐसा आया था जहाँ पूरे मैदान में सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही थी| जी हाँ, माही माही, इस आवाज़ से हर तरफ उत्साह दिखाई दिया और इसका दबाव पूरी तरह से गेंदबाजों पर था| आते ही माही ने अपने बल्ले से कुछ क्रैकिंग शॉट्स लगाए और सबका दिल जीत लिया| वहीँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली ने पृथ्वी शॉ (43), डेविड वॉर्नर (52) और कप्तान पन्त की 51 रनों की शानदार अर्ध शतकीय पारी की बदौलत चेन्नई के सामने बोर्ड पर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया था|
मुकाबला जीता दिल्ली ने लेकिन दिल तो माही जीत गए!! दिल्ली ने यहाँ पर चेन्नई को 20 रनों से दे दी है मात और उनके खिलाफ अपने पिछले आंकड़े को कुछ हद तक सुधार लिया है| नतीजा एक और बार वही निकला जो अभी तक इस लीग के मौजूदा सीज़न में होता चला आ रहा है| इंडियन टी20 लीग में इस सीज़न होम टीम का दबदबा यहाँ भी जारी रहा| एक बार फिर से होम टीम ने इस लीग में विपक्षी टीम को मात दे दी है| जी हाँ ये विशाखापटनम का मैदान दिल्ली का होम ग्राउंड माना गया है जहाँ उन्होंने जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दो अंकों के साथ अपना खाता खोला है|
ओवर की समाप्ति 20 : 171/6
20 रन
  • 419.1
  • 619.2
  • 019.3
  • 419.4
  • 019.5
  • 619.6
ए. धोनी
37 (16)
र. जडेजा
21 (17)
ए. नॉर्तजे
4-0-43-0
19.6
6
एनरिक नॉर्तजे To एमएस धोनी
छक्का!! माही के बल्ले से अंतिम गेंद पर आया एक और सिक्स!! इसी के साथ दिल्ली ने चेन्नई की टीम को 20 रनों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद पर धोनी ने डीप कवर की ओर हवा में शॉट खेला| बल्ले को लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी बीच दिल्ली की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
एनरिक नॉर्तजे To एमएस धोनी
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.4
4
एनरिक नॉर्तजे To एमएस धोनी
चौका!! माही के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
19.3
0
एनरिक नॉर्तजे To एमएस धोनी
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.2
6
एनरिक नॉर्तजे To एमएस धोनी
छक्का!! एक और बड़ा शॉट धोनी के बल्ले से आता हुआ!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने एक हाथ से मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| क्या मुकाबले में अभी भी जान बाक़ी है?
19.1
4
एनरिक नॉर्तजे To एमएस धोनी
चौका!! एमएस धोनी ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 151/6
5 रन
  • 1 WD 18.1
  • 118.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 118.5
  • 218.6
र. जडेजा
21 (17)
ए. धोनी
17 (10)
म. कुमार
3-0-21-3
18.6
2
मुकेश कुमार To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
18.5
1
मुकेश कुमार To एमएस धोनी
सिंगल!! मुकाबला लगभग दिल्ली की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है!! इस बार फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एकरं लिया| 7 गेंदों पर अब 43 रनों की ज़रुरत है|
18.4
0
मुकेश कुमार To एमएस धोनी
डॉट गेंद!! तीन लगातार गेंदों पर मुकेश ने रन खर्च नहीं किया है!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
18.3
0
मुकेश कुमार To एमएस धोनी
एक और डॉट गेंद!! कड़क शॉट था जिसे फील्डर ने रोक दिया वरना चौका मिल जाता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ धोनी ने कवर्स की ओर खेला| वहां मौजूद फील्डर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं मिल सका|
18.2
0
मुकेश कुमार To एमएस धोनी
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर पीछे मौजूद थे लेकिन बल्लेबाज ने रन लेना बेहतर नहीं समझा|
18.1
1
मुकेश कुमार To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया| 11 गेंदों पर अब 44 रनों की दरकार है|
18.1
wd
मुकेश कुमार To रवींद्र जडेजा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 146/6
12 रन
  • 117.1
  • 1 WD 17.2
  • 1 WD 17.2
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 1 WD 17.5
  • 617.5
  • 017.6
ए. धोनी
16 (6)
र. जडेजा
18 (15)
ख. अहमद
4-1-21-2
17.6
0
खलील अहमद To एमएस धोनी
डॉट गेंद!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को फील्ड किया| चेन्नई टीम को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है|
17.5
6
खलील अहमद To एमएस धोनी
छक्का!! एमएस धोनी के बल्ले से आता हुआ इस सीज़न का पहला सिक्स!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.5
wd
खलील अहमद To एमएस धोनी
वाइड!! इस ओवर की ये तीसरी वाइड है!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.4
1
खलील अहमद To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को जडेजा ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.3
0
खलील अहमद To रवींद्र जडेजा
डॉट गेंद!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
17.2
1
खलील अहमद To एमएस धोनी
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.2
wd
खलील अहमद To एमएस धोनी
एक और वाइड बॉल!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
17.2
wd
खलील अहमद To एमएस धोनी
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.1
1
खलील अहमद To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 17 : 134/6
14 रन
  • W 16.1
  • 416.2
  • 116.3
  • 416.4
  • 116.5
  • 416.6
ए. धोनी
9 (3)
र. जडेजा
16 (12)
म. कुमार
2-0-16-3
16.6
4
मुकेश कुमार To एमएस धोनी
चौका!! माही मार रहा है!! जी हाँ मैदान पर हैं एमएस धोनी तो चौथे और छक्के तो लगेंगे ही!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 18 गेंदों पर 58 रनों की दरकार है|
16.5
1
मुकेश कुमार To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने इस बार खेलकर एक रन लिया|
16.4
4
मुकेश कुमार To रवींद्र जडेजा
चौका!! सर जडेजा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
16.3
1
मुकेश कुमार To एमएस धोनी
सिंगल!! कैच ड्रॉप हुआ| 4 रन पर धोनी को मिला जीवनदान| पॉइंट पर खलील अहमद से हुई चूक और गोद में आया हुआ कैच टपका दिया| ऐसा लग रहा है कि वो भी धोनी को बल्लेबाज़ी करता हुआ देखना चाहते हैं| ये भी उनके फैन हैं सबकी तरह| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की लो फुल टॉस गेंद को स्लाइस कर दिया था जहाँ से सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद जिसे लपक नहीं पाए|
16.2
4
मुकेश कुमार To एमएस धोनी
चौका! धोनी आये और बाउंड्री लाये| पहली ही गेंद पर माही ने जमा दिया है रंग| छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
एमएस धोनी अब नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं| थाला धोनी पहली बार इस सीज़न में बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं| जी हना आप इस शोर से पता कर सकते हैं कि अब मैदान पर क्या होने वाला है| 23 गेंद 72 रन की दरकार| माही है तो मुमकिन है...
16.1
W
मुकेश कुमार To शिवम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! चेन्नई टीम का गिरता हुआ छठा विकेट यहाँ पर!! मुकेश कुमार के हाथ लगी तीसरी विकेट!! शिवम दुबे 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 120/6 चेन्नई|
ओवर की समाप्ति 16 : 120/5
7 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 1 WD 15.4
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
श. दुबे
18 (16)
र. जडेजा
11 (10)
ए. नॉर्तजे
3-0-23-0
15.6
1
एनरिक नॉर्तजे To शिवम दुबे
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया| चेन्नई टीम को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 72 रनों की दरकार है|
15.5
1
एनरिक नॉर्तजे To रवींद्र जडेजा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
15.4
1
एनरिक नॉर्तजे To शिवम दुबे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.4
wd
एनरिक नॉर्तजे To शिवम दुबे
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.3
1
एनरिक नॉर्तजे To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.2
1
एनरिक नॉर्तजे To शिवम दुबे
एक बार फिर से वाइड यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.1
1
एनरिक नॉर्तजे To रवींद्र जडेजा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 113/5
10 रन
  • 414.1
  • 114.2
  • 2 NB 14.3
  • 014.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
र. जडेजा
8 (7)
श. दुबे
15 (13)
इ. शर्मा
3-0-23-0
14.6
1
इशांत शर्मा To रवींद्र जडेजा
सिंगल के साथ इशांत के एक बढ़िया ओवर की हुई समाप्ति| अब 30 गेंद पर 79 रन की दरकार है| लेंथ गेंद को लेग साइड पर खेला था जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
14.5
1
इशांत शर्मा To शिवम दुबे
सिंगल!! एक और सस्ती गेंद जिसपर बड़ा शॉट नहीं आया| एक दम ब्लॉक होल में डाली गई बॉल| दुबे ने इसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| वहां से एक ही रन मिल पाया|
14.4
1
इशांत शर्मा To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! एक और अच्छी गेंद| जड़ में डाली गई थी बॉल| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल किया|
14.3
0
इशांत शर्मा To रवींद्र जडेजा
डॉट बॉल!! फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए जड्डू| एक दम जड़ में डाली गई गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला जिसे खुद गेंदबाज़ ने रोक दिया| इसके बाद इशांत ने मज़ाक में जाकर जड्डू से कुछ कहा है और सभी मुस्कुराए|
14.3
nb
इशांत शर्मा To शिवम दुबे
नो बॉल अब अगली गेंद फ्री हिट है| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| ओवर स्टेप कर बैठे इशांत, अब जड्डू फ्री हित गेंद का सामना करेंगे|
14.2
1
इशांत शर्मा To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| जड्डू ने इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
14.1
4
इशांत शर्मा To रवींद्र जडेजा
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत| इस बार लेंथ गेंद थी| जड्डू ने शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत इसपर चौका बटोरा| मिड ऑफ़ फील्डर ने डाईव लगाकर इसे रोकना चाहा लेकिन असफल रहे|
ओवर की समाप्ति 14 : 103/5
2 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • W 13.3
  • W 13.4
  • 013.5
  • 113.6
र. जडेजा
1 (2)
श. दुबे
13 (11)
म. कुमार
1-0-2-2
13.6
1
मुकेश कुमार To रवींद्र जडेजा
सिंगल के साथ डबल विकेट वाले ओवर की हुई समाप्ति| इस बार सामने की तरफ गेंद को खेला| डीप में इसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.5
0
मुकेश कुमार To रवींद्र जडेजा
डॉट बॉल!! हैट्रिक नहीं ले पाए मुकेश| इस बार लेंथ गेंद थी| जड्डू ने इसे शॉर्ट मिड ऑन की तरफ खेला| मुकेश ने खुद ही गेंद को फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हुआ|
रवीन्द्र जडेजा नए बल्लेबाज़ हैं, हैट्रिक पर होंगे मुकेश कुमार|
13.4
W
मुकेश कुमार To समीर रिज़वी OUT!
आउट!! कैच आउट!! चेन्नई टीम को लगता हुआ एक और बड़ा झटका!! मुकेश कुमार के हाथ लगी बैक टू बैक विकेट!! अब हैट्रिक पर होंगे मुकेश| समीर रिज़वी शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बॉल तेज़ी से बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर मौजूद फील्डर खलील अहमद के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए एक लो कैच पकड़ा| 102/5 चेन्नई|
समीर रिज़वी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
13.3
W
मुकेश कुमार To अजिंक्य रहाणे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड वॉर्नर बोल्ड मुकेश कुमार| अपने पहले ही ओवर में मुकेश कुमार को मिली विकेट| 45 रन बनाकर अजिंक्य रहाणे वापिस लौटे| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की ओवर पिच गेंद| रहाणे ने उसपर लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन गति से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से उसे बड़े आराम से पकड़ा गया| 102/4 चेन्नई, 39 गेंदों पर 90 रनों की दरकार है|
13.2
0
मुकेश कुमार To अजिंक्य रहाणे
एक डॉट गेंद यहाँ पर अति हुई| इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हो पायेगा|
13.1
1
मुकेश कुमार To शिवम दुबे
सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से ऑन साइड पर  फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
मुकेश कुमार को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 13 : 101/3
9 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • 1 LB 12.3
  • 212.4
  • 412.5
  • 112.6
श. दुबे
12 (10)
अ. रहाणे
45 (28)
ए. नॉर्तजे
2-0-16-0
12.6
1
एनरिक नॉर्तजे To शिवम दुबे
सिंगल!! टॉप एज!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट मिड विकेट पर नो मेंस लैंड में जाकर गिरी जहाँ से एक रन हासिल हो गया| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए थे लेकिन उछाल के चलते मिस टाइम कर बैठे थे| गेंदबाज़ ने जाकर उसे रोकना चाहा लेकिन एक रन मिल गया|
12.5
4
एनरिक नॉर्तजे To शिवम दुबे
चौका! दुबे के बल्ले से आई महत्वपूर्ण बाउंड्री!! इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.4
2
एनरिक नॉर्तजे To शिवम दुबे
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| इस बीच डीप फील्डर का डायरेक्ट हिट भी लगा लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी अंदर आ चुके थे|
12.3
lb
एनरिक नॉर्तजे To अजिंक्य रहाणे
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
12.2
1
एनरिक नॉर्तजे To शिवम दुबे
सिंगल!! लेंथ गेंद को सामने की तरफ हीव कर दिया| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने उसे फील्ड किया लेकिन एक रन से नहीं रोक पाए|
12.1
0
एनरिक नॉर्तजे To शिवम दुबे
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 12 : 92/3
14 रन
  • 111.1
  • 211.2
  • 411.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 1 WD 11.6
  • 111.6
श. दुबे
4 (5)
अ. रहाणे
45 (27)
म. मार्श
1-0-14-0
11.6
1
मिचेल मार्श To शिवम दुबे
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| 48 गेंदों पर 100 रनों की दरकार है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया और सिंगल मिल गया|
11.6
wd
मिचेल मार्श To शिवम दुबे
वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके मार्श, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ गया|
11.5
1
मिचेल मार्श To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! इस बार बैक फुट से फाइन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया| फील्डर इशांत ने डाईव लगाकर इस गेंद को रोका लेकिन एक रन से नहीं रोक पाए|
11.4
4
मिचेल मार्श To अजिंक्य रहाणे
चौका! बैक टू बैक बाउंड्री रहाणे के बल्ले से आती हुई| दिल्ली के इस गेंदबाज़ के खिलाफ लगातार बड़े शॉट लगाते जा रहे हैं चेन्नई के बल्लेबाज़ जो एक सही सोच भी है| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.3
4
मिचेल मार्श To अजिंक्य रहाणे
आउट साइड एज और चौका! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की धीमी गति की गेंद पर कट शॉट लगाने गए| उछाल से चकमा खाए| आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और चार रन दे गई|
11.2
2
मिचेल मार्श To अजिंक्य रहाणे
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट खेला| फाइन लेग की तरफ से फील्डर ने तेज़ी से भागते हुए उसे फील्ड किया| कीपर की तरफ थ्रो किया| पन्त ने बेल्स उड़ाई लेकिन रहाणे डाईव लगाते हुए अंदर आ चुके थे|
11.1
1
मिचेल मार्श To शिवम दुबे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 78/3
3 रन
  • 010.1
  • W 10.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
श. दुबे
2 (3)
अ. रहाणे
34 (23)
अ. पटेल
3-0-20-1
10.6
1
अक्षर पटेल To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.5
0
अक्षर पटेल To शिवम दुबे
कैच ड्रॉप!! विकेट हासिल करने का एक बड़ा मौका दिल्ली टीम के हाथ से निकलाता हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई कीपर के दस्तानों को लगी और ज़मीन पर जा गिरी| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर|
10.4
1
अक्षर पटेल To अजिंक्य रहाणे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3
1
अक्षर पटेल To शिवम दुबे
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
चेन्नई टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शिवम दुबे मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए हैं...
10.2
W
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड अक्षर पटेल| 68 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अक्षर पटेल को मिली उनकी पहली सफलता| डैरेल मिचेल 34 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| अपने फॉलो थ्रू में एक शार्प कैच अक्षर ने पकड़ा है| इस बार धीमी गति से डाली गई थी गेंद| बैकफुट से उसे सामने की तरफ शॉट लगाया लेकिन सीधा गेंदबाज़ की तरफ मार बैठे जहाँ उसे लपक लिया गया| बड़ी विकेट दिल्ली के लिए आती हुई| 75/3 चेन्नई|
10.1
0
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल
डॉट बॉल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 75/2
17 रन
  • 29.1
  • 19.2
  • 69.3
  • 19.4
  • 69.5
  • 19.6
ड. मिचेल
34 (24)
अ. रहाणे
33 (22)
र. दार
2-0-25-0
9.6
1
रसिख दार To डैरेल मिचेल
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| कैच का एक टफ चांस था गेंदबाज़ के पास लेकिन हाथों में नहीं आई गेंद| अपने बाएँ हाथ से उसे रोकना चाहा था लेकिन लपक नहीं पाए| सामने की तरफ एक कड़क शॉट लगाया गया था जिसे गेंदबाज़ पकड़ नहीं पाए|
9.5
6
रसिख दार To डैरेल मिचेल
छक्का! इस बार धीमी गति की गेंद को पढ़ लिया| मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| बल्ले से लगने के बाद मिड विकेट बाउंड्री के पार निकल गई गेंद छह रनों के लिए| एक बड़ा ओवर ब्रेक के बाद चेन्नई के लिए आता हुआ|
9.4
1
रसिख दार To अजिंक्य रहाणे
नॉट आउट!! बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर!! इसी बीच एक रन मिल गया!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर रन लेने भागे| इसी बीच फील्डर ने गेंद को उठाया और डायरेक्ट हिट नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप पर किया| रन आउट की हुई अपील और फील्ड अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ थ्रो लगने से पहले ही क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
9.3
6
रसिख दार To अजिंक्य रहाणे
छक्का!! अजिंक्य रहाणे के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
9.2
1
रसिख दार To डैरेल मिचेल
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.1
2
रसिख दार To डैरेल मिचेल
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
टाइम आउट का हुआ समय| ढाई मिनट का ब्रेक होगा यहाँ पर जहाँ से दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| फिलहाल 58/2 है चेन्नई और 66 गेंदों पर 134 रनों की दरकार है| मिचेल और रहाणे को अब यहाँ से बड़े शॉट ढूँढने होंगे जबकि चेन्नई के पास फायर पॉवर अभी बाक़ी है| क्या आज एमएस धोनी बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आयेंगे ये भी अपने आप में एक बड़ा सवाल होगा| देखते हैं अब आगे क्या होता है|
ओवर की समाप्ति 9 : 58/2
11 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 68.3
  • 08.4
  • 28.5
  • 18.6
ड. मिचेल
24 (20)
अ. रहाणे
26 (20)
अ. पटेल
2-0-17-0
8.6
1
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल
सिंगल!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन पूरा किया|
8.5
2
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल
दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन बटोरा|
8.4
0
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल
ऑफ साइड की ओर गेंद को मिचेल ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8.3
6
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल
छक्का!! डैरेल मिचेल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.2
1
अक्षर पटेल To अजिंक्य रहाणे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को रहाणे ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.1
1
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 47/2
9 रन
  • 17.1
  • 47.2
  • 17.3
  • 27.4
  • 07.5
  • 1 LB 7.6
ड. मिचेल
14 (15)
अ. रहाणे
25 (19)
र. दार
1-0-8-0
7.6
lb
रसिख दार To डैरेल मिचेल
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर के लेग बाई के रूप में एक रन लिया| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया, अम्पायर सहमत नहीं|
7.5
0
रसिख दार To डैरेल मिचेल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बेहतरीन इन स्विंगर थी जो बल्ले को बीट करते हुए विकटों के ऊपर से निकल गई|
7.4
2
रसिख दार To डैरेल मिचेल
दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
7.3
1
रसिख दार To अजिंक्य रहाणे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.2
4
रसिख दार To अजिंक्य रहाणे
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.1
1
रसिख दार To डैरेल मिचेल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
रसिख दार को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 7 : 38/2
6 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 26.5
  • 16.6
ड. मिचेल
11 (11)
अ. रहाणे
20 (17)
अ. पटेल
1-0-6-0
6.6
1
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
6.5
2
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल
गुड लेंथ पर पटकी गई बॉल को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर पंच करते हुए 2 रन पूरा किया|
6.4
1
अक्षर पटेल To अजिंक्य रहाणे
ओवरपिच डाली गई गेंद को रहाणे ने कवर की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन पूरा किया|
6.3
0
अक्षर पटेल To अजिंक्य रहाणे
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
6.2
1
अक्षर पटेल To डैरेल मिचेल
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन पूरा किया|
6.1
1
अक्षर पटेल To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 32/2
9 रन
  • 05.1
  • 65.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 1 LB 5.6
अ. रहाणे
18 (14)
ड. मिचेल
7 (8)
ए. नॉर्तजे
1-0-8-0
5.6
lb
एनरिक नॉर्तजे To अजिंक्य रहाणे
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
5.5
0
एनरिक नॉर्तजे To अजिंक्य रहाणे
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
5.4
1
एनरिक नॉर्तजे To डैरेल मिचेल
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| बॉल टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई पैड्स को लगी| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर एक रन पूरा किया|
5.3
1
एनरिक नॉर्तजे To अजिंक्य रहाणे
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.2
6
एनरिक नॉर्तजे To अजिंक्य रहाणे
छक्का!! अजिंक्य रहाणे के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.1
0
एनरिक नॉर्तजे To अजिंक्य रहाणे
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 5 : 23/2
6 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
ड. मिचेल
6 (7)
अ. रहाणे
11 (9)
ख. अहमद
3-1-9-2
4.6
0
खलील अहमद To डैरेल मिचेल
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 5 के बाद 23/2 चेन्नई|
4.5
0
खलील अहमद To डैरेल मिचेल
ऑफ़ ड्राइव लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं होगा!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
4.4
0
खलील अहमद To डैरेल मिचेल
प्ले एंड मिस!! सीम पोजीशन काफी शानदार है खलील का यहाँ पर|  ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, आउट स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
4.3
4
खलील अहमद To डैरेल मिचेल
आउट साइड एज और चौका! इस बार एंगल से बाहर निकलती हुई गेंद को दूर से खेलने गए| आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गली फील्डर को बीट करते हुए निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
4.2
1
खलील अहमद To अजिंक्य रहाणे
मिस फील्ड और सिंगल मिल गया| शॉर्ट कवर फील्डर गेंद को एक बार में रोक नहीं पाए और दूर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| कवर ड्राइव इस गेंद पर खेला गया था|
4.1
1
खलील अहमद To डैरेल मिचेल
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
ओवर की समाप्ति 4 : 17/2
10 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 43.5
  • 43.6
अ. रहाणे
10 (8)
ड. मिचेल
1 (2)
इ. शर्मा
2-0-13-0
3.6
4
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
चौका! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| एक के साथ एक फ्री!! इससे दोनों ही बल्लेबाजों को काफी आत्मविश्वास मिलेगा| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| 17/2 चेन्नई|
3.5
4
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ से आती हुई| लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया| पुल कर दिया इसे मिड विकेट की तरफ| डीप में कोई फील्डर नहीं था जिसकी वजह से एक टप्पा खाने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई गेंद| अब यहाँ से बल्लेबाज़ अपना हाथ खोलते हुए दिखेंगे|
3.4
1
इशांत शर्मा To डैरेल मिचेल
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की तरफ पंच कर दिया| सीमा रेखा पर मिचेल तैनात थे जिन्होंने उसे रोका, एक ही रन मिल पायेगा|
3.3
1
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
3.2
0
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर बॉल फील्डर के हाथों में गई| रन का मौका नहीं बन पाया|
3.1
0
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 3 : 7/2
1 रन
  • 1 LB 2.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • W 2.5
  • 02.6
ड. मिचेल
0 (1)
अ. रहाणे
1 (3)
ख. अहमद
2-1-3-2
2.6
0
खलील अहमद To डैरेल मिचेल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव करने का मन बनाया| आउटस्विंग होकर बॉल तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधे कीपर के दस्तानों में गई, रन नहीं आया|
डैरेल मिचेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
2.5
W
खलील अहमद To रचीन रवींद्र OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ट्रिस्टन स्टब्स बोल्ड खलील अहमद| रचीन रवींद्र की 12 गेंदों पर 2 रन की जुझारू पारी का हुआ अंत| खलील अहमद को उनकी शानदार गेंदबाजी का मिला इनाम| लगातार बाहर की गेंद से बल्लेबाज़ को छकाते दिखे थे और इस बार लाइन को थोड़ा अंदर की तरफ लाया| लेंथ में छोटी डाली गई आउट स्विंगर गेंद| बल्ला चलाया उसपर लेकिन स्विंग की वजह से टॉप एज लग गया| मिड ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद जिसे फील्डर स्टब्स ने बढ़िया तरीके से जज करते हुए लपक लिया| 7/2 चेन्नई|
2.4
0
खलील अहमद To रचीन रवींद्र
डॉट बॉल की हैट्रिक! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| आज ये बल्लेबाज़ अपनी लय में नज़र नहीं आ रह है|
2.3
0
खलील अहमद To रचीन रवींद्र
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| दबाव पूरी तरह से रचीन के ऊपर आता हुआ|
2.2
0
खलील अहमद To रचीन रवींद्र
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रचीन से गेंद को दूर ही रखा जा रहा है| सही प्लान है दिल्ली के द्वारा|
2.1
lb
खलील अहमद To अजिंक्य रहाणे
लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| बल्ले को मिस करने के बाद फुल बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 6/1
3 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 1 WD 1.6
  • 11.6
अ. रहाणे
1 (2)
र. रवींद्र
2 (8)
इ. शर्मा
1-0-3-0
1.6
1
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हार्ड लेंथ गेंद थी| रहाणे ने उसे लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया| 2 के बाद 6/1 चेन्नई|
1.6
wd
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| रहाणे के लिए इनस्विंग कराने का प्रयास था|
1.5
0
इशांत शर्मा To अजिंक्य रहाणे
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ रहाणे ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.4
1
इशांत शर्मा To रचीन रवींद्र
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर स्लाइस कर दिया| बल्ले का आधा भाग लेकर डीप पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई गेंद| फील्डर के काफी आगे गिरी जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
1.3
0
इशांत शर्मा To रचीन रवींद्र
एक और डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1.2
0
इशांत शर्मा To रचीन रवींद्र
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारों खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
1.1
0
इशांत शर्मा To रचीन रवींद्र
इस बार आउटस्विंग से बल्लेबाज़ चारों खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई और रन नहीं मिल पाया|
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 3/1
3 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 1 WD 0.6
  • W 0.6
ऋ. गायकवाड
1 (2)
र. रवींद्र
1 (4)
ख. अहमद
1-0-3-1
0.6
W
खलील अहमद To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट ऋषभ पंत बोल्ड खलील अहमद| पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड को पवेलियन की तरफ लौटाते हुए खलील ने अपनी टीम को गेम में आगे ला दिया है| इस बार अपनी इन स्विंगर गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर दूर से ही ड्राइव करने गए| पड़कर अंदर आई गेंद और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर पन्त के दस्तानों में गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 3/1 चेन्नई|
0.6
wd
खलील अहमद To ऋतुराज गायकवाड
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर पन्त ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाते हुए उसे रोका| अपनी पूरी फिटनेस का नमूना पेश करते हुए दिख रहे हैं कप्तान पन्त|
0.5
1
खलील अहमद To रचीन रवींद्र
इस बार गैप से सिंगल हासिल हो गया| बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
0.4
0
खलील अहमद To रचीन रवींद्र
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
0
खलील अहमद To रचीन रवींद्र
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी जा रही है गेंद| बड़े शॉट के लिए गए इसपर लेकिन लाइन और गति से पूरी तरह से बीट हुए| बाक़ी का काम पन्त ने किया|
0.2
0
खलील अहमद To रचीन रवींद्र
शानदार आउटस्विंगर!! रचीन ने एंगल बल्ले से उसे गली की दिशा में गाइड किया लेकिन फील्डर इस शॉट के लिए वहां पर तैनात किया गया था| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
0.1
1
खलील अहमद To ऋतुराज गायकवाड
क्विक सिंगल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉ. वाई.एस. राजाशेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापटनम
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच खलील अहमद
  • अंपायर कुमार धर्मसेना, -, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement