Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद, मैच 29 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs हैदराबाद, 2023 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 29, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 21, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
138/3 (18.4)
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
134/7 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रवींद्र जडेजा
    3/22(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात डबल हेडर के पहले मैच के साथ जो लखनऊ और गुजरात के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रवीन्द्र जडेजा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद जड्डू ने कहा कि हाँ काफी खुश हूँ| चेन्नई आता हूँ तो यहाँ सब कुछ देखकर ख़ुशी होती है| अपनी गेंदबाजी पर कहा कि इस विकट को मैंने पढ़ा और विकेट टू विकेट लाइन रखने पर सोचा था जो काम में आया| विकेट के पीछे धोनी की कीपिंग पर कहा कि उनका कोई सानी नहीं है| वो आज भी उसी फुर्ती के साथ कीपिंग करते हैं जैसे पहले किया करते थे| जाते-जाते कहा कि यहाँ आकर इसलिए भी खेलना पसंद है क्योंकि यहाँ फैन्स काफी समर्थन करते हैं|
विनिंग कप्तान एमएस धोनी ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक अच्छी जीत है हमारे लिए| आगे कहा कि गेंदबाजी के दौरान हमने पहले टाइम आउट ब्रेक के बाद अच्छी वापसी की और प्लान बनाकर विकेट्स हासिल करते चले गए| आगे कहा कि ये मेरे करियर का आखिरी दौर चल रहा है, ये फैन्स हमेशा से मुझे प्यार करते हैं और मेरे लिए खड़े रहते हैं| आगे कहा कि मुझे ऐसा लग रहा था कि आज चेज़ करना सही होगा और वो काम भी कर गया| डेथ ओवर्स में हमारे गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की जिसकी वजह से हम उन्हें कम स्कोर पर रोक सके|
हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये काफी निराशाजनक प्रदर्शन था हमारी तरफ से आज| हमने बल्लेबाज़ी करते हुए शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसे जारी नहीं रख पाए| हम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते चले गए और एक सम्मानजनक स्कोर से काफी पीछे रह गए| गेंदबाज़ी में हमने प्लान बनाया था कि पॉवर प्ले का फायदा उठाएंगे लेकिन उनके बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और हमें गेम से पूरी तरह से दूर कर दिया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले विकेट के लिए कॉनवे (77) और गायकवाड (35) दोनों ने मिलकर 87 रन जोड़े और विपक्षी टीम को पूरी तरह से गेम से बाहर कर दिया| उसके बाद चेन्नई ने कुछ विकेट्स ज़रूर गंवाए लेकिन सामने वाली टीम को वापसी करने का एक भी मौका नहीं दिया| इस बीच कप्तान मार्करम ने अपने सभी गेंदबाजों का इस्तेमाल कर लिया लेकिन कोई भी वो जादुई स्पेल नहीं प्रदान कर सका जहाँ से फील्डिंग टीम इस मुकाबले को अपनी तरफ घुमा पाए| अब देखना ये है कि इस जीत की दुग्गी के बाद क्या धोनी एंड आर्मी जीत की हैट्रिक लगा पाती है या नहीं|
हैदराबाद के लिए ये हार उन्हें पॉइंट्स टेबल में और भी नीचे ले जायेगी| एक आसान सा रन चेज़ हमें देखने को मिला यहाँ पर चेन्नई के बल्लेबाजों द्वारा| पहले हैदराबाद की बल्लेबाज़ी फीकी रही और बाद में उनकी गेंदबाजी में भी आज कोई दम नहीं दिखा| शुरुआत में ऐसा लगा था कि हैदराबाद के गेंदबाज़ चेन्नई के लिए इस रन चेज़ को मुश्किल बना सकते हैं लेकिन चेन्नई की सलामी जोड़ी ने ऐसा होने ही नहीं दिया|
चेन्नई की जीत की गाड़ी फिर से चल पड़ी| पहले बैंगलोर और अब हैदराबाद को अपना शिकार बनाया और बैक टू बैक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ बढ़ गई| 7 विकटों की इस बड़ी जीत से चेन्नई का नेट रन रेट भी सुधरा होगा ये तो तय है| अपने किले में इस टीम का कोई सानी नहीं और वही यहाँ पर भी दिखाया| बड़ी आसानी से इस मुकाबले को समाप्त करते हुए जीत को अपने नाम किया|
ओवर की समाप्ति 18.4 : 138/3
6 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 418.4
म. अली
6 (6)
ड. कॉनवे
77 (57)
व. सुंदर
2.4-0-16-0
18.4
4
वॉशिंगटन सुंदर To मोईन अली
चौका! विनिंग शॉट मोईन अली के बल्ले से आता हुआ| इसी के साथ चेन्नई ने बड़ी आसानी के साथ इस मुकाबले को 7 विकटों से जीत लिया है| इस बार रूम बनाकर गेंद को खेला मिड ऑन फील्डर के ऊपर से और चौका बटोर लिया|
18.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To मोईन अली
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
18.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
सिंगल और स्कोर बराबर हो गया यहाँ पर| अब जीत से महज़ 1 रन दूर चेन्नई| थर्ड मैन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला|
18.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To मोईन अली
सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 132/3
10 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 417.5
  • 417.6
ड. कॉनवे
76 (56)
म. अली
1 (3)
उ. मलिक
3-0-18-0
17.6
4
उमरान मलिक To डेवोन कॉनवे
ओह! ये तो किस्मत वाला चौका मिल गया| गेंदबाजी की कोई भी ग़लती नहीं है यहाँ पर| बाउंसर डाली गई गेंद पर डक करने गए लेकिन बल्ले को लगकर थर्ड मैन की तरफ गैप में गई गेंद जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया| 12 गेंदों पर अब 3 रन की दरकार|
17.5
4
उमरान मलिक To डेवोन कॉनवे
चौका! अपिश ड्राइव!! मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर शॉट खेला और गैप हासिल करते हुए समीकरण को चेन्नई के लिए और भी आसान कर दिया| 13 गेंद पर 7 रनों की दरकार|
17.4
1
उमरान मलिक To मोईन अली
टैप एंड रन! मिड ऑन की तरफ गेंद को टैप करते हुए एक रन के लिए भाग गए|
17.3
0
उमरान मलिक To मोईन अली
अच्छी गति के साथ लेंथ को हिट करते हुए उमरान ने डाली ये गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे भी बड़े आराम से पंच कर दिया| रन नहीं हो सका| 15 गेंदों पर 12 रनों की दरकार| मुकाबला अब रोमांचक होता हुआ दिखाई दे रहा है|
17.2
0
उमरान मलिक To मोईन अली
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
17.1
1
उमरान मलिक To डेवोन कॉनवे
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
नए बल्लेबाज़ मोईन अली...
ओवर की समाप्ति 17 : 122/3
3 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • W 16.6
अ. रायडू
9 (9)
ड. कॉनवे
67 (53)
म. मार्कंडेय
4-0-23-2
16.6
W
मयंक मार्कंडेय To अंबाती रायडू OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! मयंक मार्कंडेय ने अपनी दूसरी विकेट हासिल की| बल्ले और पैड्स के बीच से ये गेंद निकल गई विकटों की तरफ और बूम| 9 रन बनाकर रायडू लौटे पवेलियन| ऐसा लगा कि लेग स्पिन गेंद को पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़ और गच्छा खा गए| साथ में गेंद की फ्लाईट से भी बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था| 122/3 चेन्नई, लक्ष्य से अब 13 रन दूर|
16.5
1
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
सिंगल!! इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक आसान रन का मौका बन गया|
16.4
0
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
डॉट बॉल!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
16.3
1
मयंक मार्कंडेय To अंबाती रायडू
लेग स्पिन गेंद!! पॉइंट की दिशा में खेला उसको जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.2
1
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
इस बार आगे आकर गेंद को कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.1
0
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 16 : 119/2
8 रन
  • 015.1
  • 215.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 415.6
अ. रायडू
8 (7)
ड. कॉनवे
65 (49)
म. डागर
3-0-21-0
15.6
4
मयंक डागर To अंबाती रायडू
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 24 गेंदों पर 16 रनों की दरकार| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
15.5
1
मयंक डागर To डेवोन कॉनवे
सिंगल, मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.4
1
मयंक डागर To अंबाती रायडू
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.3
0
मयंक डागर To अंबाती रायडू
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! अब हैदराबाद के पास एक ही रिव्यु बचा है| बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ था इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| आगे आकर खेलना चाहा था| टर्न होकर अंदर की तरफ आई थी बॉल और बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
15.2
2
मयंक डागर To अंबाती रायडू
दुग्गी!! इस बार थर्ड मैन की दिशा में खेला गेंद को और गैप से दो रन हासिल किया|
15.1
0
मयंक डागर To अंबाती रायडू
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
ओवर की समाप्ति 15 : 111/2
7 रन
  • 114.1
  • 414.2
  • 114.3
  • W 14.4
  • 014.5
  • 114.6
अ. रायडू
1 (2)
ड. कॉनवे
64 (48)
म. मार्कंडेय
3-0-20-1
14.6
1
मयंक मार्कंडेय To अंबाती रायडू
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
14.5
0
मयंक मार्कंडेय To अंबाती रायडू
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
14.4
W
मयंक मार्कंडेय To अजिंक्य रहाणे OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट एडन मार्करम बोल्ड मयंक मार्कंडेय| लीडिंग एज लेकर स्लिप की तरफ गई गेंद जहाँ से मार्करम ने एक बार फम्बल करते हुए दूसरी बार में कैच को लपक लिया| 9 रन बनाकर रहाणे लौटे पवेलियन| इस बार आगे आकर गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए लेकिन लीडिंग एज लेकर स्लिप की तरफ हवा में चली गई थी गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 110/2 चेन्नई, लक्ष्य से 25 रन दूर|
14.3
1
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.2
4
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
चौका! ताक़त भरा शॉट!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ मारा| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने भागते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन काफी दूर रह गए| अब अब्दे शॉट्स लगाकर काफी जल्दी गेम को समाप्त करना चाहते हैं बल्लेबाज़|
14.1
1
मयंक मार्कंडेय To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! ओवर पिच गेंद पर लीब करते हुए लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 104/1
9 रन
  • 013.1
  • 213.2
  • 113.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 113.6
अ. रहाणे
8 (8)
ड. कॉनवे
59 (46)
म. डागर
2-0-13-0
13.6
1
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| 36 गेंदों पर 31 रनों की दरकार|
13.5
1
मयंक डागर To डेवोन कॉनवे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.4
4
मयंक डागर To डेवोन कॉनवे
चौका! काफी देर से इस गैप को ढून्ढ रहे थे और अब जाकर हासिल किया| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| इसी के साथ चेन्नई का 100 रन भी पूरा हो गया|
13.3
1
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.2
2
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की तरफ इनसाइड आउट शॉट खेला, दो रन मिला|
13.1
0
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
इस बार मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 13 : 95/1
4 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
अ. रहाणे
4 (4)
ड. कॉनवे
54 (44)
व. सुंदर
2-0-10-0
12.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
सिंगल, कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
12.4
0
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
12.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
12.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To अजिंक्य रहाणे
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
12.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
सिंगल यहाँ पर आता हुआ, बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 12 : 91/1
4 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 111.6
ड. कॉनवे
52 (40)
अ. रहाणे
2 (2)
म. डागर
1-0-4-0
11.6
1
मयंक डागर To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 91/1 चेन्नई, लक्ष्य से 44 रन दूर|
11.5
0
मयंक डागर To डेवोन कॉनवे
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
11.4
1
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
एक और सिंगल यहाँ पर अआता हुआ| टर्न होती गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
11.3
1
मयंक डागर To डेवोन कॉनवे
इस बार बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
11.2
0
मयंक डागर To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
11.1
1
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
अजिंक्य रहाणे नए बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 11 : 87/1
1 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • W 10.6
ड. कॉनवे
50 (36)
ऋ. गायकवाड
35 (30)
उ. मलिक
2-0-8-0
10.6
W
उमरान मलिक To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!! रन आउट!! इससे निराशाजनक विकेट का पतन नहीं हो सकता| 87 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 35 रनों पर गायकवाड वापिस लौटे| बल्लेबाज़ की इसमें कोई ग़लती नहीं थी| थोड़ा अतरंगी अंदाज़ में आई विकेट| स्टम्प लाइन की गेंद पर सीधे बल्ले से शॉट खेला| बोलर ने हाथ लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन उनकी उँगलियों को लगकर विकटों से जा टकराई गेंद| बल्लेबाज़ इस दौरान क्रीज़ से काफी बाहर रह गए और रन आउट हो गए| 87/1 चेन्नई|
10.5
0
उमरान मलिक To डेवोन कॉनवे
डॉट गेंद, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
10.4
1
उमरान मलिक To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल, बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
10.3
0
उमरान मलिक To ऋतुराज गायकवाड
यॉर्कर के बाद अब एक शानदार छोटी गेंद| बल्लेबाज़ उसे पुल लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए|
10.2
0
उमरान मलिक To ऋतुराज गायकवाड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
10.1
0
उमरान मलिक To ऋतुराज गायकवाड
बेहतरीन यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे सही समय पर ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 86/0
9 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 29.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 09.6
ड. कॉनवे
50 (34)
ऋ. गायकवाड
34 (26)
म. मार्कंडेय
2-0-13-0
9.6
0
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
डॉट बॉल, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 86/0 चेन्नई|
9.5
4
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
9.4
1
मयंक मार्कंडेय To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
9.3
2
मयंक मार्कंडेय To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी, लॉफ्ट किया गेंद को और गैप से दो रन हासिल कर लिया|
9.2
1
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
सिंगल!! रिवर्स स्वीप शॉट खेला इस गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
9.1
1
मयंक मार्कंडेय To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! लेग स्पिन गेंद को बैकफुट से ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 9 : 77/0
7 रन
  • 28.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 28.5
  • 18.6
ऋ. गायकवाड
30 (23)
ड. कॉनवे
45 (31)
उ. मलिक
1-0-7-0
8.6
1
उमरान मलिक To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
8.5
2
उमरान मलिक To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी यहाँ पर भी मिल जायेगी| पैड्स की गेंद को कलाइयों के सहारे मिड विकेट की तरफ मोड़ा| एक बड़ा गैप था उस तरफ जिसकी वजह से दो रन मिल गया|
8.4
1
उमरान मलिक To डेवोन कॉनवे
तेज़ गति से पैड्स पर डाली गई गेंद| कॉनवे ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
8.3
1
उमरान मलिक To ऋतुराज गायकवाड
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप कवर्स की तरफ खेला| फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिल सका|
8.2
0
उमरान मलिक To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.1
2
उमरान मलिक To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 70/0
4 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
ऋ. गायकवाड
24 (18)
ड. कॉनवे
44 (30)
म. मार्कंडेय
1-0-4-0
7.6
1
मयंक मार्कंडेय To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल इस आखिरी गेंद पर आता हुआ| कवर्स की तरफ बॉल को खेला जहाँ से एक रन मिल गया| 70/2 चेन्नई|
7.5
0
मयंक मार्कंडेय To ऋतुराज गायकवाड
लेग साइड पर इस गेंद को खेल दिया जहाँ से गैप हासिल नहीं हो सका|
7.4
1
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
इस बार क्रीज़ में ही रहकर मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला|
7.3
0
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|
7.2
1
मयंक मार्कंडेय To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
7.1
1
मयंक मार्कंडेय To डेवोन कॉनवे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीम रणनीति बनाती हुई नज़र आएगी| 7 के बाद 66/0 चेन्नई, 78 गेंदों पर 69 रनों की दरकार| इस स्पीड से चलती रही चेन्नई की गाड़ी तो काफी जल्दी मुकाबला समाप्त हो जाएगा| वहीँ हैदराबाद को अब यहाँ से एक करिश्माई स्पेल की दरकार होगी| आखिर कौन दिलाएगा उनको विकेट?
ओवर की समाप्ति 7 : 66/0
6 रन
  • 26.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
ड. कॉनवे
42 (27)
ऋ. गायकवाड
22 (15)
व. सुंदर
1-0-6-0
6.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 66/0 चेन्नई|
6.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To ऋतुराज गायकवाड
बैकफुट पंच कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
6.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
ऑफ़ स्पिन गेंद!! डीप कवर्स की तरफ उसे खेला, एक ही रन हासिल किया|
6.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
6.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल! लेग स्टम्प की गेंद को ऑन साइड पर खेला| डीप से एक ही रन हासिल हुआ|
6.1
2
वॉशिंगटन सुंदर To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ़ स्पिन बॉल!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 60/0
23 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 65.4
  • 45.5
  • 45.6
ड. कॉनवे
40 (24)
ऋ. गायकवाड
18 (12)
म. येन्सन
3-0-37-0
5.6
4
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
एक और चौका! 23 रन इस ओवर से आये| चेन्नई की गाडी पांचवें गियर में चलती हुई| इस बार भी ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर लेट खेला और शॉर्ट थर्ड मैन गली फील्डर के बीच से गैप हासिल करते हुए चौका बटोर लिया| हैदराबाद की टीम पूरी तरह से गेम से बाहर होती हुई| अब उनको यहाँ से कोई करिश्मा ही वापसी करा सकता है| 60/0 चेन्नई|
5.5
4
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
चौका! चीकी शॉट!! काफी महंगा ओवर यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
5.4
6
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
छक्का! टॉप एज से ही सही लेकिन रन्स आने से मतलब है| इसी के साथ 50 रन चेन्नई के पूरे हो गए| बाउंसर गेंद पर पुल शॉट लगाने गए| उछाल से चकमा खाए| शॉट खेलने में लेट हुए और तबतक बल्ले से लगकर कीपर के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई गेंद|
5.3
4
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
चौका! एक और लैप शॉट!! पिछली बार संतुलन में नहीं थे लेकिन इस बार पूरे संतुलन में रहकर शॉट लगाया| फुल गेंद को काफी जल्दी से परख लिया और फाइन लेग की तरफ गैप में मार दिया चार रनों के लिए|
5.2
4
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
चौका! शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के काफी पास से निकल गई ये गेंद| थोड़ा और अगर बाएँ तरफ होती तो कैच का मौका बन सकता था| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर लैप शॉट खेल दिया था और चौका बटोर लिया|
5.1
1
मार्को येन्सन To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 5 : 37/0
5 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 34.5
  • 04.6
ड. कॉनवे
18 (19)
ऋ. गायकवाड
17 (11)
भ. कुमार
2-0-10-0
4.6
0
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 37/0 चेन्नई|
4.5
3
भुवनेश्वर कुमार To ऋतुराज गायकवाड
बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| पड़कर अंदर आई गेंद, पैड्स पर से उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से तीन रनों का मौका बन गया|
4.4
1
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
क्विक सिंगल!! बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया ऑफ़ साइड पर और तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया|
4.3
0
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| फील्डर वहां पर तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|
4.2
1
भुवनेश्वर कुमार To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4.1
0
भुवनेश्वर कुमार To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 32/0
4 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 13.5
  • 13.6
ऋ. गायकवाड
13 (8)
ड. कॉनवे
17 (16)
म. येन्सन
2-0-14-0
3.6
1
मार्को येन्सन To ऋतुराज गायकवाड
एक बार फिर से लेग स्टम्प पर रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़ी आसानी से उसे ऑन साइड पर टहलाया और एक रन भाग लिया| 32/0 चेन्नई|
3.5
1
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
3.4
1
मार्को येन्सन To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल कर लिया| समझदारी भरा क्रिकेट जारी|
3.3
1
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
सिंगल से काम चलाना होगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.2
0
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
इस बार आगे आकर लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हो सका|
3.1
0
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 28/0
11 रन
  • 42.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 22.6
ऋ. गायकवाड
11 (6)
ड. कॉनवे
15 (12)
ए. मार्करम
1-0-11-0
2.6
2
एडन मार्करम To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
2.5
0
एडन मार्करम To ऋतुराज गायकवाड
डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
2.4
1
एडन मार्करम To डेवोन कॉनवे
सिंगल! ऑफ़ स्पिन गेंद!! हलके हाथों से लेग साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
2.3
0
एडन मार्करम To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.2
4
एडन मार्करम To डेवोन कॉनवे
एक और चौका! इस बार बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच कर दिया| गैप मिला और बड़े आराम से गैप से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| दबाव अब गेंदबाजी टीम पर आता हुआ|
2.1
4
एडन मार्करम To डेवोन कॉनवे
चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 17/0
11 रन
  • 21.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 1 LB 1.5
  • 41.6
ऋ. गायकवाड
9 (4)
ड. कॉनवे
6 (8)
म. येन्सन
1-0-10-0
1.6
4
मार्को येन्सन To ऋतुराज गायकवाड
चौका! खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया, फील्डर ने घेरे के अंदर थे इस वजह से गैप का चौका मिल गया| 17/0 चेन्नई|
1.5
lb
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| फुल बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया|
1.4
0
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
डॉट गेंद, पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| रन नहीं हुआ|
1.3
4
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
चौका! इस बार नजाकत भरा शॉट खेला एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से और गैप हासिल करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| ये कमाल की बल्लेबाज़ी है|
1.2
0
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
डॉट बॉल!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
1.1
2
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
चिप शॉट!! लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में खिल गई गेंद| मिड ऑन से फील्डर उसके पीछे भागे| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद, दो रन का मौका बन गया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर मार्को येन्सन आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 40.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 1 LB 0.5
  • 00.6
ऋ. गायकवाड
5 (3)
ड. कॉनवे
0 (3)
भ. कुमार
1-0-5-0
0.6
0
भुवनेश्वर कुमार To ऋतुराज गायकवाड
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर| 6/0 चेन्नई|
0.5
lb
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
0.4
0
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
0
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं बन पाया|
0.2
1
भुवनेश्वर कुमार To ऋतुराज गायकवाड
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन का मौका बन पाया|
0.1
4
भुवनेश्वर कुमार To ऋतुराज गायकवाड
चौका! बाउंड्री के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! बेहतरीन पंच शॉट!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा
  • अंपायर विरेंदर शर्मा, सैय्यद खालिद, नितिन मेनन
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement