Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 1 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs बेंगलुरु, 2024 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 1, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Mar 22, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
176/4 (18.4)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
173/6 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मुस्तफिजुर रहमान
    4/29(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात डबल हेडर के पहले मैच के साथ जो पंजाब और दिल्ली के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुस्तफिजुर रहमान को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया|
विनिंग कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि जीत के साथ शुरुआत करना काफी अच्छी बात है| आगे बताया कि हाँ हम पूरे मुकाबले में संतुलन बनाये हुए थे| उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन फिर हमारे गेंदबाजों ने शानदार वापसी की| आगे कहा कि मैंने अपनी कप्तानी को काफी एन्जॉय किया है| खासकर जब आपके पास माही भाई हों तो आपको एक अलग तरह का समर्थन मिलता रहता है| टीम में सभी को उनकी बल्लेबाज़ी की भूमिका पता है| इस जीत के बाद हमें काफी कुछ सीखने को मिला है खासकर बल्लेबाज़ी के दौरान जिसे हम आगे आने वाले मुकाबलों में काम में लाना चाहेंगे|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए बेंगलुरु टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि हमने पहले 6 ओवर्स में काफी अच्छा खेला था लेकिन जैसे ही पहला विकेट गिरा हमारी रन गति धीमी हो गई और हम अंत में 15 से 20 रन अपने टोटल स्कोर में कम रह गए| आगे फाफ ने कहा कि चेन्नई एक बेहतरीन टीम है और उनके सामने खेलना हमेशा से कठिन रहा है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि दिनेश कार्तिक एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनसे टीम को इसी तरह की बेहतरीन पारी की उम्मीद रहेगी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
फाफ एंड आर्मी को यहाँ पर विकटों की तलाश थी लेकिन चेन्नई के बल्लेबाज़ लगातार आक्रामक रुख अपनाते हुए लक्ष्य के पास आते चले गए| कप्तान फाफ ने अपने हर तुरुप के इक्के को गेंद थमा दी लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों के सामने वो पूरी तरह से फीके पड़ते हुए नज़र आये| उनकी शॉर्ट बॉल रणनीति भी पूरी तरह से असफल रही| इस रन चेज़ के दौरान चेन्नई के सभी बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली और सबने छोटी-छोटी पारियां खेलकर टीम को लक्ष्य पार पहुंचा दिया| चेन्नई के लिए रचीन ने डेवोन कांवे की कमी पूरी करते हुए उन्हें एक शानदार शुरुआत दिलाई है जिससे येलो आर्मी में काफी आत्मविश्वास आया होगा| हाँ इससे पहले बेंगलुरु की टीम जिसने 78 रनों पर अपने 5 विकेट गंवाने के बाद एक अच्छी वापसी की थी वैसा ही कुछ प्रदर्शन गेंदबाजी में भी चाहिए था जो उन्हें मिल ना सका और वही हार का कारण भी बना| अब देखना ये है कि इस हार के बाद ये टीम किस तरह से अपने अगले मुक़ाबले में वापसी करती है|
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने अनुज रावत (48) और दिनेश कार्तिक (38) की 95 रनों की साझेदारी की बदौलत बोर्ड पर 173 रन लगाए जिसके जवाब में चेन्नई की तरफ से सलामी जोड़ी ने 38 रनों की शानदार शुरुआत की थी| उसके बाद रचीन रवीन्द्र (37) ने तेज़ तर्रार पारी खेलते हुए टीम को 50 के स्कोर के पार पहुंचा दिया| हाँ लगातार बड़े शॉट्स के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट भी गंवाया लेकिन फिर डैरेल मिचेल ने इस विकेट पर बेंगलुरु के गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और 22 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में काफी ऊपर ले आये|
डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई विजयी!! इंडियन टी20 लीग साल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई के खाते में गया| 6 विकटों से बेंगलुरु को शिकस्त देते हुए जीत के साथ इस संस्करण में अपना आगाज़ किया है| दूसरी तरफ फाफ एंड आर्मी के लिए इस पहले मुकाबले के बाद काफी कुछ सीखने की ज़रुरत होगी| बल्लेबाज़ी में टीम को बड़े स्कोर तक तो जाना ही होगा लेकिन गेंदबाजी में भी इस टीम को काफी कुछ करने की दरकार है| वहीँ चेन्नई के फैन्स का उनके थाला धोनी को बल्लेबाज़ी करते हुए देखने का सपना आज भले ही पूरा ना हुआ हो लेकिन अभी आगे कई मुकाबले बाक़ी हैं| वहीँ साल 2008 के बाद अभी तक इस मैदान पर नहीं जीती है बेंगलुरु की टीम और ये कारनामा आज भी दोहरा दिया गया|
ओवर की समाप्ति 18.4 : 176/4
12 रन
  • 118.1
  • 1 WD 18.2
  • 018.2
  • 618.3
  • 4 LB 18.4
श. दुबे
34 (28)
र. जडेजा
25 (17)
अ. जोसफ
3.4-0-38-0
18.4
lb
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
नॉट आउट!! लेग बाई के रूप में मिल गया चौका!! इसी के साथ चेन्नई ने बेंगलुरु की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इसी बीच बेंगलुरु टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल| लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हुआ| इसी बीच पैड्स को लगकर गेंद सीधा फाइन लेग बाउंड्री के पार गई| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद पिंचिंग आउट साइड लेग थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| जिसके बाद चेन्नई की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.3
6
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
छक्का!! शिवम दुबे ने लगाया बड़ा शॉट यहाँ पर!! मुकाबला अब चेन्नई की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है!! इस बार फिर से गेंदबाज़ ने छोटी गेंद डाली| जिसको बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| चेन्नई की टीम को अब जीत के लिए बस 2 रन चाहिए|
18.2
0
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.2
wd
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.1
1
अल्जारी जोसफ To रवींद्र जडेजा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 164/4
8 रन
  • 017.1
  • 417.2
  • 017.3
  • 017.4
  • 417.5
  • 017.6
श. दुबे
28 (25)
र. जडेजा
24 (16)
म. सिराज
4-0-38-0
17.6
0
मोहम्मद सिराज To शिवम दुबे
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
17.5
4
मोहम्मद सिराज To शिवम दुबे
चौका!! एक और बेहतरीन शॉट शिवम के बल्ले से देखने को मिला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंदबाज़ के ऊपर से शॉट लगाया| नो मेंस लैंड की ओर गई गेंद चार रनों के लिए|
17.4
0
मोहम्मद सिराज To शिवम दुबे
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं मिल पाया|
17.3
0
मोहम्मद सिराज To शिवम दुबे
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई, रन नहीं आया|
17.2
4
मोहम्मद सिराज To शिवम दुबे
चौका!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| चेन्नई टीम को जीत के लिए 16 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है|
17.1
0
मोहम्मद सिराज To शिवम दुबे
फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 17 : 156/4
16 रन
  • 216.1
  • 216.2
  • 116.3
  • 1 WD 16.4
  • 416.4
  • 1 WD 16.5
  • 4 B 16.5
  • 116.6
श. दुबे
20 (19)
र. जडेजा
24 (16)
अ. जोसफ
3-0-30-0
16.6
1
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड ऑफ की ओर पुश किया और तेज़ी से भागकर एक रन ले लिया| चेन्नई टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है|
16.5
b
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
चौका!! बाई के रूप में आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करते हुए जाने दिया| कीपर ने बॉल को उछलकर पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनकी उँगलियों को लगकर निकल गई सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए| चेन्नई टीम को जीत के लिए 19 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है|
16.5
wd
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
वाइड!! एक बार फिर से बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| लेग अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.4
4
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
चौका!! शिवम दुबे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया और आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए बाउंड्री हासिल कर लिया|
16.4
wd
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.3
1
अल्जारी जोसफ To रवींद्र जडेजा
एक बार फिर से छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल किया और सिंगल ले लिया|
16.2
2
अल्जारी जोसफ To रवींद्र जडेजा
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन लिया|
16.1
2
अल्जारी जोसफ To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया| इसी बीच फील्डर ने गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स को जा लगी| इसी बीच कीपर ने बॉल उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद लॉन्ग ऑफ की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने ओवर थ्रो के रूप में दूसरा रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 140/4
12 रन
  • 115.1
  • 415.2
  • 1 WD 15.3
  • 315.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
र. जडेजा
19 (13)
श. दुबे
15 (16)
क. ग्रीन
3-0-27-2
15.6
1
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 34 रनों की दरकार है|
15.5
1
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
शॉर्टपिच गेंद को शिवम ने ऑफ साइड की ओर पुश किया और भागकर एक रन ले लिया|
15.4
1
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को जडेजा ने कवर की तरफ खेलकर एक रन लिया|
15.3
3
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
तीन रन!! शानदार फील्डिंग यहाँ पर देखने को मिली!! ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद डाली गई| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर अपर कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद और फील्डर वहां पर भागकर आए| इसी बीच उन्होंने डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन पूरा कर लिया|
15.3
wd
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| फील्ड अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
15.2
4
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
चौका!! शिवम दुबे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा गैप में गई चार रनों के लिए|
15.1
1
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 15 : 128/4
7 रन
  • 214.1
  • 214.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 014.6
श. दुबे
7 (13)
र. जडेजा
16 (10)
म. सिराज
3-0-30-0
14.6
0
मोहम्मद सिराज To शिवम दुबे
स्लोवर बाउंसर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| नीचे रखते हुए पुल शॉट लगाना चाहते थे शिवम दुबे लेकिन चूक गए| 128/4 चेन्नई, अब 30 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है|
14.5
1
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
एक और छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को परेशान किया| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया जहाँ से एक रन हासिल कर लिया| क्या ये सोच फील्डिंग टीम को काम देगी, अभी तक तो सही ही रहा है उनका ये फैसला|
14.4
1
मोहम्मद सिराज To शिवम दुबे
शॉर्ट बॉल बाउंसर से लगातार दोनों ही बल्लेबाजों को टेस्ट किया जा रहा है| दुबे ने इसे लेग साइड पर नीचे रखते हुए खेला जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया|
14.3
1
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
इस बार सिंगल से ही काम चलाना होगा| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
14.2
2
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! स्लोवर बॉल| फाइन लेग की तरफ उसे खेला| दीप में फील्डर ने भागते हुए उसे रोका लेकिन दो रनों से नहीं रोक पाए|
14.1
2
मोहम्मद सिराज To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! पैड्स पर डाली गई गेंद| फ्लिक किया उसे स्क्वायर लेग की तरफ| ग्लेन ने स्लाइड करते हुए उसे फील्ड किया लेकिन दो रनों से नहीं रोक सके|
ओवर की समाप्ति 14 : 121/4
7 रन
  • 013.1
  • 613.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 013.6
श. दुबे
6 (11)
र. जडेजा
10 (6)
ग. मैक्सवेल
1-0-7-0
13.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To शिवम दुबे
कैच की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| डाउन द लेग थी गेंद| फ्लिक करने गए लेकिन बीट हुए| पैड्स को लगकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद इस वजह से फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा|
13.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To शिवम दुबे
इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| डाईव लगाकर गेंद को रोका| कोई रन नहीं हो पाया|
13.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To शिवम दुबे
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
13.3
1
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
13.2
6
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
छक्का!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किये| जड्डू ने पहले ही ओवर में मैक्सवेल को आड़े हाथ ले लिया है|
13.1
0
ग्लेन मैक्सवेल To रवींद्र जडेजा
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हो सका|
ग्लेन मैक्सवेल को अब गेंद थमाई गई है...
ओवर की समाप्ति 13 : 114/4
5 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 012.4
  • 1 WD 12.5
  • 212.5
  • 112.6
र. जडेजा
3 (3)
श. दुबे
6 (8)
क. ग्रीन
2-0-15-2
12.6
1
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| लेंथ गेंद थी| जड्डू ने मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
12.5
2
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
दुग्गी!! दो रनों के साथ जड्डू ने अपना खाता खोला है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ जड्डू ने कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए डीप से दो रन लिया|
12.5
wd
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
वाइड! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से निकली| अम्पायर ने उसे वाइड करार दे दिया है|
12.4
0
कैमरन ग्रीन To रवींद्र जडेजा
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
रवीन्द्र जडेजा नए बल्लेबाज़ हैं...
12.3
W
कैमरन ग्रीन To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! चेन्नई टीम को लगता हुआ चौथा झटका!! कैमरन ग्रीन के हाथ लगती हुई दूसरी विकेट!! डैरेल मिचेल 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल सीधा वहां मौजूद फील्डर रजत पाटीदार के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 110/4 चेन्नई, जीत के लिए 45 गेंदों पर 64 रनों की दरकार है|
12.2
1
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट खेला| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
12.1
0
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया| बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| कमाल की छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया था जहाँ से कीपर के दस्तानों में गई थी बॉल|
ओवर की समाप्ति 12 : 109/3
7 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 211.6
ड. मिचेल
22 (17)
श. दुबे
5 (6)
अ. जोसफ
2-0-18-0
11.6
2
अल्जारी जोसफ To डैरेल मिचेल
दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे फील्ड किया लेकिन तब तक दो रन मिल गया|
11.5
1
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
लगातार छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया जा रहा है| पुल शॉट खेला उसपर| शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया|
11.4
1
अल्जारी जोसफ To डैरेल मिचेल
सिंगल!! तेज़ गति से डाली गई लेंथ गेंद| मिड ऑन की तरफ उसे खेला| फील्डर से काफी दूर रही गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
11.3
1
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
11.2
1
अल्जारी जोसफ To डैरेल मिचेल
सिंगल!! लेंथ में तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद| मिड ऑन की तरफ उसे खेला| मिड ऑन की तरफ गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
11.1
1
अल्जारी जोसफ To शिवम दुबे
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 102/3
10 रन
  • 1 WD 10.1
  • 610.1
  • W 10.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
श. दुबे
2 (3)
ड. मिचेल
18 (14)
क. ग्रीन
1-0-10-1
10.6
1
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
सिंगल!! थर्ड मैन की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10.5
0
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर की तरफ गई| रन नहीं मिल पाया|
10.4
1
कैमरन ग्रीन To डैरेल मिचेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3
1
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
सिंगल!! इसी के साथ चेन्नई की टीम का 100 रन पूरा हुआ!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला|
चेन्नई के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शिवम दुबे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
10.2
W
कैमरन ग्रीन To अजिंक्य रहाणे OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड कैमरन ग्रीन| एक और विकेट का पतन| एक बार फिर से एक और बल्लेबाज़ सिक्स लगाने के बाद अगली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठा| अजिंक्य रहाणे की 27 रनों की पारी हुई समाप्त| कैमरन ग्रीन के हाथ लगी पहली विकेट| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| फ्लैट जा रही थी ये गेंद| डीप स्क्वायर लेग पर फील्डर मैक्सवेल ने सही समय पर हवा में छलांग लगाई और एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा| थोडा और ऊपर रहती गेंद तो छह रनों के लिए निकल सकती थी| 99/3 चेन्नई|
10.1
6
कैमरन ग्रीन To अजिंक्य रहाणे
छक्का! पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| जैसे ही लेंथ में छोटी गेंद देखि बल्लेबाज़ ने उसपर जमकर अपना बलाल चलाया और छह रन हासिल किया|
10.1
wd
कैमरन ग्रीन To अजिंक्य रहाणे
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ| गेंदबाज़ को अपनी लाइन और लेंथ पकड़नी होगी|
ओवर की समाप्ति 10 : 92/2
4 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
अ. रहाणे
21 (17)
ड. मिचेल
17 (13)
म. डागर
2-0-6-0
9.6
1
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया| चेन्नई को जीत के लिए 60 गेंदों पर 81 रनों की दरकार है|
9.5
1
मयंक डागर To डैरेल मिचेल
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया|
9.4
0
मयंक डागर To डैरेल मिचेल
एक और डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9.3
0
मयंक डागर To डैरेल मिचेल
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
9.2
1
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
आगे आकर अजिंक्य ने बॉल को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेला और एक रन भागकर पूरा किया|
9.1
1
मयंक डागर To डैरेल मिचेल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेला| बॉल लेग साइड की तरफ गई जहाँ से एक रन ही मिल सका|
ओवर की समाप्ति 9 : 88/2
15 रन
  • 08.1
  • 68.2
  • 68.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
ड. मिचेल
15 (9)
अ. रहाणे
19 (15)
क. शर्मा
2-0-24-1
8.6
1
कर्ण शर्मा To डैरेल मिचेल
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल पूरा किया|
8.5
1
कर्ण शर्मा To अजिंक्य रहाणे
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
8.4
1
कर्ण शर्मा To डैरेल मिचेल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.3
6
कर्ण शर्मा To डैरेल मिचेल
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर डैरेल मिचेल लगाते हुए!! ओवरपिच डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने इस बार लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर खड़े हुए फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| गेंद दर्शकों के पास गई और फील्ड अम्पायर ने दोनों हाथों को उठाकर छह रनों के इशारा किया|
8.2
6
कर्ण शर्मा To डैरेल मिचेल
छक्का!! डैरेल मिचेल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार संपर्क| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
8.1
0
कर्ण शर्मा To डैरेल मिचेल
विकेट लाइन की गेंद को डैरेल मिचेल ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 73/2
2 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
अ. रहाणे
18 (14)
ड. मिचेल
1 (4)
म. डागर
1-0-2-0
7.6
0
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को अजिंक्य ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
7.5
1
मयंक डागर To डैरेल मिचेल
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
7.4
0
मयंक डागर To डैरेल मिचेल
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
7.3
0
मयंक डागर To डैरेल मिचेल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
7.2
0
मयंक डागर To डैरेल मिचेल
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ पंच किया| बॉल टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
7.1
1
मयंक डागर To अजिंक्य रहाणे
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
पहला टाइम आउट इस रन चेज़ का आता हुआ| इस बीच 71/2 है चेन्नई| हाँ बल्लेबाज़ी टीम ने दो विकेट ज़रूर गंवाए हैं लेकिन 71 रन्स भी बना दिए हैं जिसकी वजह से वो लक्ष्य से अब महज़ 103 रन ही दूर हैं| ढाई मिनट का समय है जहाँ दोनों टीम रणनीति बनाती हुई नज़र आएगी| बेंगलुरु को अगर ये मुकाबला जीतना है तो उन्हें किसी एक गेंदबाज़ से ड्रीम स्पेल की दरकार होगी| अब देखते हैं आगे आने वाले समय में क्या होता है| हाँ इस बीच रचीन रवीन्द्र काफी तगड़ी बल्लेबाज़ी कर रहे थे लेकिन क्या उनके विकेट के बाद फाफ एंड आर्मी वापसी कर पाएगी?
डैरेल मिचेल नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 7 : 71/2
9 रन
  • 06.1
  • 26.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 66.5
  • W 6.6
र. रवींद्र
37 (15)
अ. रहाणे
17 (12)
क. शर्मा
1-0-9-1
6.6
W
कर्ण शर्मा To रचीन रवींद्र OUT!
आउट!! कैच आउट!! चेन्नई टीम को लगा दूसरा झटका!! कर्ण शर्मा के हाथ लगती हुई पहली विकेट!! रचीन रवींद्र 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर हवा में स्वीप शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल सीधा वहां मौजूद फील्डर रजत पाटीदार के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 71/2 चेन्नई, जीत के लिए 78 गेंदों पर 103 रनों की दरकार है|
6.5
6
कर्ण शर्मा To रचीन रवींद्र
छक्का!! रचीन रवींद्र के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
6.4
1
कर्ण शर्मा To अजिंक्य रहाणे
सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पुश किया और एक रन ले लिया|
6.3
0
कर्ण शर्मा To अजिंक्य रहाणे
गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो पाया|
6.2
2
कर्ण शर्मा To अजिंक्य रहाणे
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन बटोरा|
6.1
0
कर्ण शर्मा To अजिंक्य रहाणे
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 62/1 चेन्नई, लक्ष्य से 112 रन दूर| इस रन चेज़ में 38 रनों की शानदार शुरुआत के बाद चेन्नई ने अपने कप्तान के रूप में विकेट गंवाई लेकिन उसी दौरान रचीन रवीन्द्र ने कमाल की बल्लेबाज़ी दिखाई है| उनके साथ साथ अजिंक्य रहाणे ने भी उनका अच्छा साथ दिया है| बेंगलुरु की टीम को विकटों की सख्त दरकार है| 
ओवर की समाप्ति 6 : 62/1
13 रन
  • 05.1
  • 05.2
  • 65.3
  • 25.4
  • 25.5
  • 35.6
अ. रहाणे
14 (8)
र. रवींद्र
31 (13)
यश दयाल
3-0-28-1
5.6
3
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
तीन रन!! ओवर थ्रो के रूप में भी आया यहाँ पर रन!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गाइड किया और रन लेने भागे| इसी बीच फील्डर ने गेंद को पकड़ा और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| डायरेक्ट हिट हुई, गेंद स्टंप्स को लगकर मिड विकेट की ओर गई| फील्डर उसके पीछे भागे| इसी दौरान बल्लेबाजों ने कुल 3 रन पूरा किया|
5.5
2
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
एक और दुग्गी!! इस बार मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से अजिंक्य ने शॉट लगाया| फील्डर गेंद के पीछे भागे| इसी दौरान बल्लेबाजों ने 2 रन पूरा कर लिया|
5.4
2
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर हवा में शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया|
5.3
6
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
छक्का!! अजिंक्य रहाणे के बल्ले से यहाँ पर आता हुआ सिक्स!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.2
0
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
5.1
0
यश दयाल To अजिंक्य रहाणे
स्विंग एंड मिस!!! गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| टप्पा खाकर तेज़ी से बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव शॉट लगाने गए| इसी बीच गेंद की लाइन से पूरी तरह बीट हो गए| बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 5 : 49/1
11 रन
  • 64.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 1 WD 4.5
  • 24.5
  • 04.6
र. रवींद्र
31 (13)
अ. रहाणे
1 (2)
अ. जोसफ
1-0-11-0
4.6
0
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
प्ले एंड मिस!! पुल शॉट इस गेंद पर लगाना चाहते थे लेकिन गति और लाइन से चकमा खा गए| बल्ले को मिस करने के बाद शरीर पर जाकर लगी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 49/1 चेन्नई, लक्ष्य से 125 रन दूर|
4.5
2
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
हवा में थी गेंद लेकिन मिड ऑफ़ फील्डर फाफ के काफी आगे गिर गई| कैच के लिए फाफ ने आगे की तरफ डाईव लगाई थी लेकिन गेंद उनके काफी आगे गिर गई| मिस फील्ड हुई जिसकी वजह से डीप में गई गेंद| पीछे जाते हुए उसे रोका| दो ही रन का मौका बन पाया| अपिश ड्राइव शॉट इस गेंद पर खेला गया था|
4.5
wd
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
वाइड! डाउन द लेग| काफी दूर थी जिसपर बल्ला फेंका लेकिन दूर रह गए| कीपर ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए उसे रोक दिया|
4.4
1
अल्जारी जोसफ To अजिंक्य रहाणे
सिंगल, बल्लेबाज़ रहाणे द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.3
0
अल्जारी जोसफ To अजिंक्य रहाणे
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखें!! गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले का अंदरूनी लेकर बॉल पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ और कीपर ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा|
4.2
1
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|
4.1
6
अल्जारी जोसफ To रचीन रवींद्र
छक्का!! रचीन रवींद्र के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 4 : 38/1
10 रन
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 43.5
  • W 3.6
ऋ. गायकवाड
15 (15)
र. रवींद्र
22 (9)
यश दयाल
2-0-15-1
3.6
W
यश दयाल To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!! कैच आउट! कॉट कैमरन ग्रीन बोल्ड यश दयाल| पहले विकेट का पतन हुआ| 38 रनों की साझेदारी का अंत हुआ| स्लिप में ग्रीन से एक छोटा सा फम्बल हुआ लेकिन दूसरी बार में गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे लपक लिया| ऋतुराज गायकवाड 15 रन बनाकर वापिस लौट गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| एंगल से बाहर जा रही थी| बल्लेबाज़ ने उसे दूर से ही छेड़ दिया जिसकी वजह से आउट साइड एज लग गया| स्लिप की तरफ गई गेंद जहाँ फील्डर ने उसे एक नहीं बल्कि दूसरी बार में लपक लिया| 38/1 चेन्नई|
3.5
4
यश दयाल To ऋतुराज गायकवाड
चौका! खराब गेंद लेकिन बढ़िया शॉट| एक बार फिर से बल्लेबाज़ के पैरों को पकड़ने के चक्कर में बाउंड्री वाली बॉल डाल बैठे| गायकवाड ने महज़ इसे फाइन लेग की तरफ दिशा दिखाई जहाँ से चार रन हासिल हो गया|
3.4
1
यश दयाल To रचीन रवींद्र
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| आक्रामक क्रिकेट खेलने को देख रहे चेन्नई के सलामी बल्लेबाज़ जो सही फैसला भी है|
3.3
0
यश दयाल To रचीन रवींद्र
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
3.2
4
यश दयाल To रचीन रवींद्र
चौका! पैड्स लाइन पर डाली गई फुल गेंद जिसका बल्लेबाज़ ने पूरी तरह से फायदा उठा लिया| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल कर लिया|
3.1
1
यश दयाल To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 28/0
15 रन
  • 1 WD 2.1
  • 42.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 62.6
र. रवींद्र
17 (6)
ऋ. गायकवाड
10 (12)
म. सिराज
2-0-23-0
2.6
6
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
छक्का! टॉप एज और फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद छह रनों के लिए| अगर डीप में फील्डर होता तो यहाँ पर कैच का मौका बन सकता था| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए थे| गति और उछाल से चकमा खाए लेकिन टॉप एज लेकर सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|
2.5
1
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और गैप से एक एक रन हासिल किया|
2.4
1
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
2.3
1
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! बेहतरीन फील्डिंग कवर पॉइंट पर मयंक डागर द्वारा| डाईव लगाकर गेंद को रोका और टीम के लिए कुछ रन्स बचाए| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
2.2
1
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
लीडिंग एज!! हवा में थी गेंद लेकिन सिराज के ऊपर से निकल गई गेंद और मिड ऑन की तरफ गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया| लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे जिसकी वजह से लीडिंग एज लग गया था|
2.1
4
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
चौका! हालाँकि स्क्वायर लेग फील्डर ने डाईवन लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन उनके हाथों से लगने के बाद भी गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
2.1
wd
मोहम्मद सिराज To रचीन रवींद्र
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके सिराज| कीपर ने अपने दायें ओर डाईव लगाते हुए उसे रोका| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
5 रन
  • 41.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
ऋ. गायकवाड
8 (10)
र. रवींद्र
5 (2)
यश दयाल
1-0-5-0
1.6
0
यश दयाल To ऋतुराज गायकवाड
एक और प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से कट करने गए लेकिन लाइन और लेंथ से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ| अच्छी शुरुआत अपने कोटे की यश दयाल द्वारा की गई है| 13/0 चेन्नई|
1.5
0
यश दयाल To ऋतुराज गायकवाड
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बिना पैर निकाले खेलने का प्रयास किया| स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.4
0
यश दयाल To ऋतुराज गायकवाड
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
1.3
0
यश दयाल To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!! पैड्स लाइन पर रखी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला लेकिन फील्डर को बीट नहीं कर पाए|
1.2
1
यश दयाल To रचीन रवींद्र
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
1.1
4
यश दयाल To रचीन रवींद्र
चौका! भाग्यशाली बाउंड्री यहाँ पर आ गई है| रचीन ने चौके के साथ खोला अपना खाता| किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और कीपर को छोड़ते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद|
दूसरे एंड से गेंद लेकर इम्पैक्ट प्लेयर यश दयाल आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 40.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 00.6
ऋ. गायकवाड
8 (6)
र. रवींद्र
0 (0)
म. सिराज
1-0-8-0
0.6
0
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
लो बाउंस!! डॉट बॉल के साथ हुई इस पहले ओवर की समाप्ति| 8 रन इस ओवर से आये| ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई थी गेंद| बल्ला लगाना चाहा लेकिन कम उछाल से बीट हो गए|
0.5
4
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
चौका! लाजवाब शॉट! हवा में थी गेंद लेकिन गैप में गई| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर हवा में ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे| अच्छी बात ये रही कि गैप से निकल गई थी गेंद|
0.4
0
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
0.3
0
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट फील्डर द्वारा| अपने दाहिने तरफ फुल स्ट्रेच डाईव करते हुए गेंद को रोका और निश्चित ही एक चौका बचाया| एक कड़क पंच शॉट इस गेंद पर खेला गया था|
0.2
0
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
बढ़िया गेंद!! एक बढ़िया एंगल से बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
0.1
4
मोहम्मद सिराज To ऋतुराज गायकवाड
चौका! अंदाज़ नहीं बदला है बस सीज़न बदला है| अपने पसंदीदा पुल शॉट के साथ ऋतुराज गायकवाड ने रन चेज़ का आगाज़ किया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर एक कड़क पुल शॉट लगाया मिड विकेट की तरफ जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मुस्तफिजुर रहमान
  • अंपायर विरेंदर शर्मा, सैय्यद खालिद, नितिन मेनन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement