Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया vs स्कॉटलैंड, मैच 35 Commentary, Live Updates

ऑस्ट्रेलिया vs स्कॉटलैंड, 2024 - टी-20 Live Commentary

ऑस्ट्रेलिया vs स्कॉटलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 35, डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूशिया , Jun 15, 2024
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
186/5 (19.4)
स्कॉटलैंड स्कॉटलैंड
180/5 (20.0)
ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मार्कस स्टोइनिस
    59(29)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात एक नए मुकाबले के दौरान जो पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच रात 08.00 बजे खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार... 
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन हमने अहम पलों को जीता जिसकी वजह से मुकाबले में आगे आये| टीम पर कहा कि हम सभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं| सुपर-8 में हमें काफी मेहनत करनी है| ये टी20 का मुकाबला आसान नहीं होता है| हम दूसरी टीमों के बारे में अधिक नहीं सोच रहे और केवल अपने गेम पर ध्यान दे रहे हैं|
स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| एक समय लगा था कि हम मज़बूत स्थिति में थे लेकिन फिर सब बदल गया| हमने इस पूरी प्रतियोगिता में अच्छा क्रिकेट खेला था लेकिन आज अहम मौके पर हमसे कुछ ग़लतियाँ हुई जिसकी वजह से हम मुकाबले में पीछे हो गए| जाते-जाते कह गए कि टीम ने काफी अच्छा काम किया है|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मार्कस स्टोइनिस को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे बात करते हुए कहा कि हमारा प्लान बिलकुल सीधा था कि बल्लेबाज़ी में जायें, गेंद को आखिरी तक देखें और बड़े शॉट्स लगाते जायें| पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी और एक छोर से हवा भी चल रही थी| हमने उसी के साथ शॉट खेलने को देखा और उसमें सफल भी हुए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीँ आज के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था| गेंदबाजी तो कंगारू टीम की अच्छी रही थी लेकिन फील्डिंग में आज उनसे काफी कैच छूटे जिसकी वजह से स्कॉटलैंड की टीम बोर्ड पर 180 रन लगाने में कामयाब हो पाई| इस दौरान ब्रैंडन मैकमुलेन ने 60 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान रिची बेरिंगटन के बल्ले से 42 रन निकले थे| इस टीम ने बोर्ड पर स्कोर तो ठीक ठाक लगा दिया था लेकिन अपने अनुभव की कमी और कुछ खराब फील्ड प्रदर्शन के कारण मुकाबला जीतने से वंचित रह गई| इस हार के बाद स्कॉटिश टीम को यहाँ से काफी कुछ सीखने को मिलेगा ये तो तय है|  
वहीँ इस रन चेज़ में एक समय तो लगा था कि स्कॉटलैंड की टीम इस मुकाबले को जीत सकती है लेकिन अंतिम के 7-8 ओवरों में कंगारू टीम ने बल्ले से जो आतिशी पारी दिखाई है उसकी वजह से ये मुकाबला स्कॉटलैंड की गिरफ्त से निकल गया| हाँ इस बीच फील्डिंग टीम ने काफी मिसफील्ड और कैच ड्रॉप भी किये जो उन्हें महंगा पड़ा है| महज़ 15 के स्कोर पर स्कॉटलैंड ने खतरनाक बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड का कैच टपकाया था जिन्होंने 68 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को उनकी पकड़ से बाहर निकाल दिया और फिर बचा कुचा काम मार्कस स्टोइनिस की 29 गेंदों पर 59 रनों की पारी ने कर दिया| कमाल का फाईट बैक आखिरी के कुछ ओवरों में इस चैंपियन टीम ने दिखाया और मुकाबले को अपने नाम कर गई|
ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकटों से हराया| कंगारुओं की इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने ली होगी राहत की सांस| इस हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप से स्कॉटलैंड की टीम हुई बाहर और इंग्लैंड को सुपर-8 में जाने का मौका मिल गया है| इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दोनों ने ही अपना ग्रुप स्टेज मुकाबला 5-5 अंकों पर समाप्त किया लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते इंग्लिश टीम को आगे जाने का मौका मिल गया| शानदार क्रिकेट इस पूरे सफ़र में स्कॉटिश टीम ने खेला है लेकिन आज के इस अहम मुकाबले में उनसे कुछ बड़ी ग़लतियाँ हुई जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा|
ओवर की समाप्ति 19.4 : 186/5
10 रन
  • 119.1
  • 119.2
  • 219.3
  • 619.4
ट. डेविड
24 (14)
म. वेड
4 (5)
ब. व्हील
3.4-1-28-1
19.4
6
ब्रैडली व्हील To टिम डेविड
छक्का!!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 5 विकटों से जीत लिया है| इस हार के साथ स्कॉटलैंड का सफ़र अब इस टी20 वर्ल्ड कप से समाप्त हो गया| इंग्लैंड अब आगे चली जाएगी| पैरों पर डाली गई फुल गेंद को हीव कर दिया मिड विकेट की तरफ और गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया|
19.3
2
ब्रैडली व्हील To टिम डेविड
कैच ड्रॉप और दो रन मिल गया| स्कोर बराबर हो गया| क्रिस सोल से मिड विकेट बाउंड्री पर हुई एक बड़ी चूक| बल्लेबाज़ दो रन भाग गए| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर हीव किया था| मिस टाइम हुआ और फील्डर उसके नीचे आये| कैच को लपक नहीं सके|
19.2
1
ब्रैडली व्हील To मैथ्यू वेड
सिंगल!! 4 गेंद 3 रन की दरकार है| सामने की तरफ गेंद को हीव किया| डीप में उसे फील्ड किया गया| एक ही रन का मौका बन पाया|
19.1
1
ब्रैडली व्हील To टिम डेविड
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| 5 गेंद 4 रन की दरकार है| ऑन साइड पर इसे खेला, गैप से एक रन हासिल हुआ है|
ओवर की समाप्ति 19 : 176/5
8 रन
  • 118.1
  • 218.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 218.5
  • 1 WD 18.6
  • 118.6
ट. डेविड
15 (11)
म. वेड
3 (4)
स. शरीफ
4-0-42-2
18.6
1
साफयान शरीफ To टिम डेविड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंद पर 5 रन की दरकार है| सामने की तरफ शॉट खेला| गेंदबाज़ द्वारा हाफ स्टॉप हुआ जहाँ से एक ही रन मिल पाया| अम्पायर को भी लगी थी गेंद और दूर गई जहाँ से एक रन का मौका मिला|
18.6
wd
साफयान शरीफ To टिम डेविड
वाइड!!! अब जीत से 6 रन दूर है ऑस्ट्रेलिया| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
18.5
2
साफयान शरीफ To टिम डेविड
दुग्गी!! 7 गेंद 7 रन की डरकर है| लो फुल टॉस गेंद, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, गैप से दो रन मिले|
18.4
1
साफयान शरीफ To मैथ्यू वेड
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.3
0
साफयान शरीफ To मैथ्यू वेड
प्ले एंड मिस!! इस बार रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए और लाइन से चकमा खा गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
18.2
2
साफयान शरीफ To मैथ्यू वेड
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
18.1
1
साफयान शरीफ To टिम डेविड
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| शॉर्ट थर्ड मैन पर एक बधिय स्टॉप किया गया है| चौका चला जाता अगर फील्डर डाईव नहीं लगते तो| एंगल बल्ले से शॉट खेला था|
ओवर की समाप्ति 18 : 168/5
13 रन
  • 017.1
  • 417.2
  • 4 LB 17.3
  • 417.4
  • 117.5
  • 017.6
म. वेड
0 (1)
ट. डेविड
11 (8)
ब. व्हील
3-1-18-1
17.6
0
ब्रैडली व्हील To मैथ्यू वेड
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर महंगे की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 13 रनों की दरकार है| बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका|
17.5
1
ब्रैडली व्हील To टिम डेविड
इस बार सिंगल से ही कम चलाया है| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
17.4
4
ब्रैडली व्हील To टिम डेविड
चौका! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर आई है| लक्ष्य से अब 14 रन दूर ऑस्ट्रेलिया| रूम बनाकर इस छोटी गेंद पर टेनिस बॉल शॉट खेला| गैप मिला जिसकी वजह से आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|
17.3
lb
ब्रैडली व्हील To टिम डेविड
चौका!!! हिया फुल टॉस गेंद| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
17.2
4
ब्रैडली व्हील To टिम डेविड
चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| टिम डेविड अब अपना बल्ला चला रहे ताकि टीम फिनिशिंग लाइन के पार चली जाए|
17.1
0
ब्रैडली व्हील To टिम डेविड
डॉट बॉल! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 17 : 155/5
10 रन
  • 016.1
  • 1 WD 16.2
  • 116.2
  • 016.3
  • 416.4
  • 416.5
  • W 16.6
म. स्टोइनिस
59 (29)
ट. डेविड
2 (3)
म. वाट
4-0-34-2
16.6
W
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड! मार्क वाट ने सही समय पर एक बड़ी विकेट हासिल की है| अब 18 गेंदों पर 26 रनों की दरकार है| मार्कस स्टोइनिस की 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी का हुआ अंत| क्या मुकाबले में अभी भी जान बाक़ी है, शायद हाँ| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का फैसला किया| लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा स्टम्प्स से जा टकराई गेंद और बूम| 155/5 ऑस्ट्रेलिया|
16.5
4
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
16.4
4
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
चौका!!! चिप शॉट!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
16.3
0
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
16.2
1
मार्क वाट To टिम डेविड
सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से एक ही मिला|
16.2
wd
मार्क वाट To टिम डेविड
वाइड!!! एक अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|
16.1
0
मार्क वाट To टिम डेविड
डॉट बॉल!! इस बार स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
ओवर की समाप्ति 16 : 145/4
24 रन
  • 615.1
  • 615.2
  • 1 WD 15.3
  • 615.3
  • W 15.4
  • 115.5
  • 415.6
म. स्टोइनिस
51 (25)
ट. डेविड
1 (1)
स. शरीफ
3-0-34-2
15.6
4
साफयान शरीफ To मार्कस स्टोइनिस
चौका! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस का अर्ध शतक पूरा हो गया है|
15.5
1
साफयान शरीफ To टिम डेविड
सिंगल के साथ खाता खोला है अपना| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
टिम डेविड नए बल्लेबाज़ हैं...
15.4
W
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट माइकल जोन्स बोल्ड साफयान शरीफ| तीन गेंद पर तीन छक्के लगाने के बाद ट्रैविस हेड का विकेट मिल गया है| लॉन्ग ऑफ़ पर फील्डर ने पकड़ा एक दबाव भरा कैच| 68 रन बनाकर हेड वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद पर सीधा शॉट फील्डर की तरफ मार बैठे| फ्लैट गई ये गेंद जिसे बड़े आराम से लपक लिया गया| मुकाबला फिर से खुल गया है| 140/4 ऑस्ट्रेलिया|
15.3
6
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
हैट्रिक छक्का! इनसाइड आउट ओवर कवर!! चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए| काफी जल्दी मुकाबले में वापसी कर गई ऑस्ट्रेलिया की टीम|
15.3
wd
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
वाइड!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव किया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
15.2
6
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
छक्का! बैक टू बैक सिक्स!! हेड अपना रंग दिखा रहे हैं अब| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
15.1
6
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
छक्का!!! पैड्स की गेंद को लेकर घूम गए लेग साइड की तरफ| बल्ले से शानदार हुआ जिसकी वजह से स्क्वायर लेग बाउंड्री के काफी दूर जाकर गिरी गेंद चाह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 121/3
11 रन
  • 114.1
  • 414.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 114.6
ट. हेड
50 (45)
म. स्टोइनिस
47 (24)
क. सोल
3-0-33-0
14.6
1
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
सिंगल के साथ ट्रैविस हेड का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हुआ है| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए कर रहे हैं| इस बार मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और डीप से एक रन हासिल किया है| 30 गेंदों पर 60 रनों की दरकार है|
14.5
0
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद पर रूम बनाकर कट शॉट लगाने गए और बीट हुए| कोई रन नहीं होगा|
14.4
1
क्रिस सोल To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! कवर्स के ऊपर से इस गेंद को खेला| गैप में गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
14.3
4
क्रिस सोल To मार्कस स्टोइनिस
आउट साइड एज और चौका!!! हर गेंद पर बल्ला चला रहे हैं स्टोइनिस और किस्मत का भी साथ उन्हें मिल रहा है| इस बार बाहर की गेंद पर दूर से बल्ला चलाया और आउट साइड एज लेकर गैप से निकल गई गेंद|
14.2
4
क्रिस सोल To मार्कस स्टोइनिस
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
14.1
1
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 110/3
18 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 613.4
  • 613.5
  • 413.6
म. स्टोइनिस
38 (21)
ट. हेड
48 (42)
म. लीस्क
4-0-39-0
13.6
4
माइकल लीस्क To मार्कस स्टोइनिस
चौका!!! एक और बार रिवर्स स्वीप शॉट खेला| इसी के साथ दोनों के बीच अर्ध शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है| बल्लेबाज़ ने लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा|
13.5
6
माइकल लीस्क To मार्कस स्टोइनिस
बैक टू बैक छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| जिस बड़े ओवर की ऑस्ट्रेलिया को दरकार थी वो यहाँ पर आता हुआ|
13.4
6
माइकल लीस्क To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! ओहो!!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट पॉइंट की ओर| मैक्सिमम के लिए निकल गई गेंद| मार्कस ने अपना हाथ खोल लिया है यहाँ पर|
13.3
1
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
सिंगल मिला है यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.2
0
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
डॉट गेंद!! इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.1
1
माइकल लीस्क To मार्कस स्टोइनिस
इन साइड एज और सिंगल मिल गया| टाईट लाइन की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए और बल्ले के आधे भागकर को लगकर पैड्स से टकराई और थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 13 : 92/3
6 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 412.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 112.6
म. स्टोइनिस
21 (17)
ट. हेड
47 (40)
म. वाट
3-0-24-1
12.6
1
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाहर रखी गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ मार्कस स्टोइनिस ने इसपर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| 42 गेंद पर 89 रन की दरकार है|
12.5
0
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
प्ले एंड मिस!! इस गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए और बीट हुए| कीपर के दस्तानों में गई गेंद|
12.4
0
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
12.3
4
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
चौका!!! क्रीम्ड ओवर कवर्स!! ये स्टोइनिस की ताक़त है| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
12.2
0
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
12.1
1
मार्क वाट To ट्रैविस हेड
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 12 : 86/3
4 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 111.6
ट. हेड
46 (39)
म. स्टोइनिस
16 (12)
क. ग्रीव्स
1-0-4-0
11.6
1
क्रिस ग्रीव्स To ट्रैविस हेड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| 86/3 ऑस्ट्रेलिया|
11.5
0
क्रिस ग्रीव्स To ट्रैविस हेड
डॉट बॉल!! बैक फुट से लगाया गया मिस टाइम पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका| लेंथ को पिक नहीं कर पाए थे हेड यहाँ पर| बाकी का काम गेंदबाज़ ने किया है|
11.4
1
क्रिस ग्रीव्स To मार्कस स्टोइनिस
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| गेंदबाज़ ने उसे रोकना चाहा| शॉट तेज़ था इस वजह से हाफ स्टॉप हुआ| एक रन मिल गया|
11.3
1
क्रिस ग्रीव्स To ट्रैविस हेड
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया| गुगली डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन मिला|
11.2
0
क्रिस ग्रीव्स To ट्रैविस हेड
डॉट बॉल!! इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.1
1
क्रिस ग्रीव्स To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई है स्पेल की शुरुआत!! लेग द्पिं डाली गई गेंद जिसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|
चेंज!! क्रिस ग्रीव्स को अब लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 11 : 82/3
8 रन
  • 110.1
  • 1 WD 10.2
  • 410.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 010.6
ट. हेड
44 (35)
म. स्टोइनिस
14 (10)
स. शरीफ
2-0-10-1
10.6
0
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 82/3 ऑस्ट्रेलिया| 54 गेंद पर 99 रन की दरकार है|
10.5
0
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| गेंदबाज़ ने उसे फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
10.4
1
साफयान शरीफ To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
10.3
1
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
सिंगल!! इस बार डीप में गेंद को फील्ड किया जाएगा| एक ही रन मिल पायेगा|
10.2
4
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
चौका!!! करार कट शॉट!! दो फील्डर के बीच से गैप मिला और गेंद सनसनाते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| एक सेट बल्लेबाज़ का शॉट है ये| हेड ऑन फायर|
10.2
wd
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| फ्लिक मारने गए और बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
10.1
1
साफयान शरीफ To मार्कस स्टोइनिस
ब्रेक के बाद सिंगल से हुई है शुरुआत!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| स्टोइनिस ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 10 : 74/3
7 रन
  • 49.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 19.6
म. स्टोइनिस
12 (8)
ट. हेड
39 (31)
म. लीस्क
3-0-21-0
9.6
1
माइकल लीस्क To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को सामने की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया| 10 के बाद 74/3 ऑस्ट्रेलिया| अब 60 गेंदों पर 107 रनों की दरकार और समय अब ड्रिंक्स ब्रेक का हो गया है|
9.5
0
माइकल लीस्क To मार्कस स्टोइनिस
ओह!! शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई| एक अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा देखने को मिला है|
9.4
1
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
सिंगल!! कवर ड्राइव किया| फील्डर से मिस फील्ड हुई| शॉट तेज़ था इस वजह से उनसे दूर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
9.3
1
माइकल लीस्क To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! टर्न होकर अंदर ऐया गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया और गैप से एक रन हासिल किया है|
9.2
0
माइकल लीस्क To मार्कस स्टोइनिस
इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
9.1
4
माइकल लीस्क To मार्कस स्टोइनिस
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 9 : 67/3
8 रन
  • 18.1
  • W 8.2
  • 48.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
म. स्टोइनिस
6 (3)
ट. हेड
38 (30)
म. वाट
2-0-18-1
8.6
1
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
एक और सिंगल जिसके साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑन साइड पर इसे सीधे बल्ले से खेला और गैप से एक रन बटोर लिया|
8.5
1
मार्क वाट To ट्रैविस हेड
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.4
1
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
8.3
4
मार्क वाट To मार्कस स्टोइनिस
चौका!! बाउंड्री के साथ पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस  ने खोला है अपना खाता| कट शॉट खेला और ये गेंद फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज़ हैं...
8.2
W
मार्क वाट To ग्लेन मैक्सवेल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मार्क वाट यु ब्यूटी! अपनी शानदार टर्न से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| ग्लेन मैक्सवेल को अपनी इस गेंद पर खोलकर रख दिया| डिफेंड करने गए और टर्न से बीट हुए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई ये गेंद| विकेट लाइन के बीच में टप्पा खाई और वहां से टर्न कर हो गई| लाइन तो सही खेलने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन टर्न से चकमा खा गए| 11 रन ही बना पाए मैक्सवेल| 60/3 ऑस्ट्रेलिया|
8.1
1
मार्क वाट To ट्रैविस हेड
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और मिड विकेट से एक रन बटोर लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 59/2
12 रन
  • 17.1
  • 27.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 27.5
  • 67.6
ग. मैक्सवेल
11 (7)
ट. हेड
36 (28)
म. लीस्क
2-0-14-0
7.6
6
माइकल लीस्क To ग्लेन मैक्सवेल
फ्लैट सिक्स!!! हैमर्ड! लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ मैक्सवेल ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे लॉन्ग ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया| 59/2 ऑस्ट्रेलिया|
7.5
2
माइकल लीस्क To ग्लेन मैक्सवेल
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
7.4
1
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.3
0
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
ऑफ़ स्पिन!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा|
7.2
2
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
दुग्गी!! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का 50 रन बोर्ड पर लग गया| रूम बनाकर शॉट खेलने गए थे| कवर्स फील्डर के बाएँ ओर से निकल गई गेंद और दो रन दे गई| डीप में उसे फील्ड किया गया|
7.1
1
माइकल लीस्क To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ मैक्सवेल ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 47/2
11 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 1 WD 6.3
  • 66.3
  • 26.4
  • 16.5
  • 16.6
ग. मैक्सवेल
2 (4)
ट. हेड
33 (25)
क. सोल
2-0-22-0
6.6
1
क्रिस सोल To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 47/2 ऑस्ट्रेलिया|
6.5
1
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
सिंगल!! स्लोवर बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट खेला लेकिन एक टप्पा बाद फील्डर तक गई गेंद जहाँ से सिंगल मिल गया|
6.4
2
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
6.3
6
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
फ्लैट छक्का!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई छोटी गेंद| हेड को आपने रूम दिया और उन्होंने छह रनों के साथ इसपर अपनी इमारत बना ली है| शानदार कट शॉट देखने को मिला है|
6.3
wd
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| अपने दाएं ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लिया| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
6.2
0
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
एक और डॉट गेंद| एक और प्ले एंड मिस! इस बार शरीर पर आई इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए और लाइन से चकमा खाए| शरीर पर जाकर लग गई गेंद| कोई रन नहीं हो सका|
6.1
0
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
प्ले एंड मिस!! शॉर्ट बॉल बाउंसर गेंद पर अपर कट शॉट लगाने गए और बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 6 : 36/2
2 रन
  • W 5.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
ग. मैक्सवेल
1 (3)
ट. हेड
24 (20)
स. शरीफ
1-0-2-1
5.6
0
साफयान शरीफ To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेला, फील्डर वहां तैनात,सही समय पर झुकते हुए गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाएगा| 36/2 ऑस्ट्रेलिया, पॉवर प्ले हुआ समाप्त|
5.5
0
साफयान शरीफ To ग्लेन मैक्सवेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
5.4
1
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
सिंगल से काम चलाया| इस बार फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
5.3
0
साफयान शरीफ To ट्रैविस हेड
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए और बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|
5.2
1
साफयान शरीफ To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ मैक्सवेल ने खोला अपना खाता| पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर पुश किया और सिंगल हासिल किया|
ग्लेन मैक्सवेल अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आए हैं...
5.1
W
साफयान शरीफ To मिचेल मार्श OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट सब चार्ली टियर बोल्ड साफयान शरीफ| दूसरे विकेट का पतन हुआ है| कप्तान मिचेल मार्श 8 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| साफयान शरीफ को उनकी पहली ही गेंद पर सफलता हासिल हो गई है| मार्श अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे हैं| हार्ड लेंथ गेंद पर पुल शॉट लगाने गए मिड विकेट की तरफ| उछाल के साथ बल्ले के उपरी भाग को लगी गेंद और शॉट मिस टाइम हो गया| मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद जिसे बड़े आराम से कैच कर लिया गया| 34/2 ऑस्ट्रेलिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 34/1
11 रन
  • 24.1
  • 14.2
  • 24.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 24.6
ट. हेड
23 (18)
म. मार्श
8 (8)
क. सोल
1-0-11-0
4.6
2
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| 34/1 ऑस्ट्रेलिया|
4.5
4
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
चौका!!! चिप शॉट!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
4.4
0
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी डाली गई गेंद| कट शॉट इस गेंद पर खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
4.3
2
क्रिस सोल To ट्रैविस हेड
कैच ड्रॉप!! मिड ऑन से पीछे की तरफ भागते हुए फील्डर का एक भरसक प्रयास था लेकिन हाथों में लेकर बॉल को लपक नहीं पाए| जज तो कर लिया था लेकिन हथेली पर लगकर फम्बल कर गई गेंद जिसकी वजह से बल्लेबाज़ को भाग्य का साथ मिल गया| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए थे हेड|
4.2
1
क्रिस सोल To मिचेल मार्श
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| आगे आकर स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
4.1
2
क्रिस सोल To मिचेल मार्श
दुग्गी!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की तरफ फ्लिक किया| हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गरी जहाँ से दो रन हासिल हो गया|
क्रिस सोल को अब लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 4 : 23/1
9 रन
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 03.6
ट. हेड
15 (14)
म. मार्श
5 (6)
ब. व्हील
2-1-9-1
3.6
0
ब्रैडली व्हील To ट्रैविस हेड
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर एंगल से निकलती छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन इस बार गति और लाइन से चकमा खाए| कोई रन नहीं हुआ| 23/1 ऑस्ट्रेलिया|
3.5
4
ब्रैडली व्हील To ट्रैविस हेड
चौका!! बढ़िया पुल शॉट मिड विकेट की तरफ इस उछाल भरी गेंद पर खेला है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.4
0
ब्रैडली व्हील To ट्रैविस हेड
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार अपनी लाइन और गति से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कोई रन नहीं हो सका|
3.3
0
ब्रैडली व्हील To ट्रैविस हेड
ऑन ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
3.2
4
ब्रैडली व्हील To ट्रैविस हेड
चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे बैक वार्ड पॉइंट के ऊपर से गाइड करते हुए चौका बटोरा|
3.1
1
ब्रैडली व्हील To मिचेल मार्श
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 14/1
11 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 1 LB 2.3
  • 02.4
  • 22.5
  • 42.6
ट. हेड
7 (9)
म. मार्श
4 (5)
म. वाट
1-0-10-0
2.6
4
मार्क वाट To ट्रैविस हेड
चौका! बाउंड्री के साथ ओवर की समाप्ति हुई है| हेड ऑन फायर| ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| 14/1 ऑस्ट्रेलिया|
2.5
2
मार्क वाट To ट्रैविस हेड
दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ लॉफ्ट किया और गैप से दो रन हासिल कर लिया है| जोखिम भरा शॉट लेकिन गैप में गया|
2.4
0
मार्क वाट To ट्रैविस हेड
इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं होगा|
2.3
lb
मार्क वाट To मिचेल मार्श
लेग बाई का सिंगल आया| क्रीज़ के काफी पीछे से डाली गई गेंद| पड़ने के बाद काफी लो रही| बल्लेबाज़ उसे खेलने गए| पैड्स को लगकर फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से एक ही रन मिला|
2.2
4
मार्क वाट To मिचेल मार्श
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| कप्तान ने अपना हाथ खोला है| छोटी डाली गई गेंद पर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
2.1
0
मार्क वाट To मिचेल मार्श
ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 3/1
1 रन
  • 01.1
  • W 1.2
  • 01.3
  • 1 LB 1.4
  • 01.5
  • 01.6
ट. हेड
1 (6)
म. मार्श
0 (2)
ब. व्हील
1-1-0-1
1.6
0
ब्रैडली व्हील To ट्रैविस हेड
डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
1.5
0
ब्रैडली व्हील To ट्रैविस हेड
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
1.4
lb
ब्रैडली व्हील To मिचेल मार्श
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! ऑन साइड पर गेंद को खेलने गए| गति से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए शरीर से लगी और गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन भागने का मौका बन गया|
1.3
0
ब्रैडली व्हील To मिचेल मार्श
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ|
मिचेल मार्श अगले बल्लेबाज़ हैं...
1.2
W
ब्रैडली व्हील To डेविड वॉर्नर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिची बेरिंगटन बोल्ड ब्रैडली व्हील| पहला झटका ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर के रूप में लगता हुआ| महज़ 1 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर घुटना टिकाकर शॉट लगाने गए| गति और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पूरा किया है| 2/1 ऑस्ट्रेलिया|
1.1
0
ब्रैडली व्हील To डेविड वॉर्नर
प्ले एंड मिस!! शरीर की लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेलने गए| अंदर आई गेंद जिसकी वजह से बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
ट. हेड
1 (4)
ड. वॉर्नर
1 (2)
म. लीस्क
1-0-2-0
0.6
0
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 2/0 ऑस्ट्रेलिया|
0.5
1
माइकल लीस्क To डेविड वॉर्नर
मिड ऑन की तरफ सीधे बल्ले से पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
0.4
0
माइकल लीस्क To डेविड वॉर्नर
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
1
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
सिंगल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद|बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
0.2
0
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
एक और ऑफ़ स्पिन गेंद लेकिन इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर| बल्लेबाज़ ने बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|
0.1
0
माइकल लीस्क To ट्रैविस हेड
ऑफ़ स्पिन के साथ हुई शुरुआत!! सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूशिया
  • मौसम साफ़
  • टॉस ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मार्कस स्टोइनिस
  • अंपायर आसिफ याकूब, माइकल गौफ, ऐलेक्स व्हार्फ
  • रेफ़री जेफ क्रो
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement