Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया vs अफ़ग़ानिस्तान, सुपर 12 - मैच 26 Commentary, Live Updates

ऑस्ट्रेलिया vs अफ़ग़ानिस्तान, 2022 - टी-20 Live Commentary

ऑस्ट्रेलिया vs अफ़ग़ानिस्तान स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 26, एडिलेड ओवल, एडिलेड , Nov 04, 2022
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
168/8 (20.0)
अफ़ग़ानिस्तान अफ़ग़ानिस्तान
164/7 (20.0)
ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान को 4 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    ग्लेन मैक्सवेल
    54(32)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मैथ्यू वेड ने बताया कि हमने मुकाबले को अपने नाम किया और ये जीत हमारे लिए काफी अहम थी| आगे वेड ने कहा कि अंतिम ओवर में जब स्टोइनिस गेंदबाज़ी करने गए तो वो काफी नर्वस महसूस कर रहे थे| वहीँ वेड ने राशिद खान के बारे में बोला कि मैंने उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखा है और उन्होंने ऐसा कारनामा तीन से चार बार कर के अंतिम के ओवरों में दिखाया है| जाते-जाते मैथ्यू वेड ने बताया कि हमें बस श्रीलंका की जीत का इंतज़ार रहेगा|
मोहम्मद नबी ने मैच के बाद बात करते हुए कहा कि ये एक अच्छा मुकाबला रहा| हम काफी समय तक इसमें आगे रहे लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकटों का पतन हमें मुकाबले में पीछे कर गया| आगे नबी ने कहा कि काफी अजीब लगता है कि आपने अपना पहला मुकाबला खेलने के बाद दूसरा मैच दस दिन बाद खेला| हमारे कुछ मुकाबले बारिश की वजह से भी बर्बाद हुए जिसका मलाल हमें रहेगा|
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्लेन मैक्सवेल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान की टीम ने यहाँ पर काफी अच्छा क्रिकेट खेला है| आगे मैक्सवेल ने बोला कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए धीमी हो गई थी और गेंद भी सही तरह से बल्ले पर नहीं आ रही थी लेकिन मैंने समय लेकर बल्लेबाज़ी की और रन बनाया| जाते-जाते मैक्सवेल ने बताया कि हम बस उम्मीद कर रहे हैं कि श्रीलंकाई टीम कल अच्छा खेल दिखाते हुए जीत जाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
उसके बाद इब्राहिम और गुलबदीन की जोड़ी ने मुकाबले को आगे बढ़ाया और 59 रनों की साझेदारी पूरी की| अब ऐसा लगा कि अफगानिस्तान यहाँ से मुकाबले को उड़ा ले जाएगा लेकिन तबी मैक्सवेल का वो शानदार डायरेक्ट हिट आया और गेम वहां से पूरी तरह से घूम गया| उस दौरान अफगानी टीम ने एक के बाद एक चार विकेट्स गंवाए और ऑस्ट्रेलिया को मैच में ऊपर आने का पूरा मौका दे दिया| हाँ अंतिम के ओवरों में राशिद करामाती खान (48) ने अपने बल्ले से कुछ रोचक शॉट्स लगाए लेकिन वो भी जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे|
टॉस जीतकर आज अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी का रन चेज़ करने का फैसला बेहद ग़लत साबित हो गया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैक्सवेल की नाबाद 54 रनों की पारी की बदौलत बोर्ड पर 168 रन्स लगा दिए| जवाब में अफगानी टीम की शुरुआत सही नहीं रही| महज़ 40 रनों के भीतर टीम ने अपने दो बल्लेबाजों को गंवा दिया था|
दूसरी तरफ इस हार के साथ अफगानिस्तान का इस वर्ल्ड कप का सफ़र यहीं पर समाप्त हो गया| एक समय ऐसा लग रहा था कि ये मुकाबला काफी आसानी से जीत जायेगी अफगानी टीम लेकिन महज़ 9 गेंदों के अंदर अपने 4 विकेट्स गंवाते हुए मुकाबले में पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई| जिस तरह से भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले में केएल राहुल का वो रन आउट टीम इंडिया के लिए जीत का टर्निंग पॉइंट बना था ठीक उसी तरह से आज मैक्सवेल द्वारा गुल्बदीन नैब का वो रन आउट मुकाबले को पूरी तरह से घुमा गया|
ओह!! रशीद करामाती खान यु ब्यूटी!! क्या बल्लेबाजी की है उन्होंने यहाँ पर| अगर एक दो गेंद और मिल जाती तो मुकाबला पूरी तरह से उनकी टीम की तरफ जा सकता था| आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा| वाह भाई वाह!! दो महत्वपूर्ण अंक ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए| सुपर 12 स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने अफगानिस्तान को 4 रनों से दी मात| इस जीत के साथ उन्होंने खुद को सेमी फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन की रेस में बनाए रखा है| लेकिन अभी भी उनको इंतज़ार करना पड़ेगा कि इंग्लैंड श्रीलंका से हार जाए|
ओवर की समाप्ति 20 : 164/7
17 रन
  • 1 WDW 19.1
  • 019.1
  • 419.2
  • 019.3
  • 619.4
  • 219.5
  • 419.6
र. खान
48 (23)
उल हक़
0 (0)
म. स्टोइनिस
2-0-26-0
19.6
4
मार्कस स्टोइनिस To राशिद खान
चौका! इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान की टीम को 4 रनों से शिकस्त दे दी है!!! राशिद करामाती खान के बल्ले से आई एक और बाउंड्री लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं होगी!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ सही ताल मेल| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
19.5
2
मार्कस स्टोइनिस To राशिद खान
दुग्गी!! अब 1 गेंद पर 9 रनों की दरकार| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा| लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ़ के बीच गैप में गिरी गेंद और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
19.4
6
मार्कस स्टोइनिस To राशिद खान
छक्का!!! राशिद खान के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!!! अब 2 गेंदों पर 11 रनों की दरकार| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| मैच काफी मज़ेदार होता हुआ यहाँ पर| कही जाइएगा नहीं बने रहिए हमारे साथ अंतिम गेंद तक|
19.3
0
मार्कस स्टोइनिस To राशिद खान
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
19.2
4
मार्कस स्टोइनिस To राशिद खान
चौका! अब 7 गेंदों पर 17 रनों की दरकार| इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप मिला जहाँ से चार रन्स निकल गए|
19.1
0
मार्कस स्टोइनिस To राशिद खान
डॉट गेंद!! धीमी गति से इस बार फाइन लेग की दिशा में खेला बॉल को जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
मुजीब उर रहमान नए बल्लेबाज़| अब 6 गेंदों पर 21 रनों की दरकार...
19.1
W+wd
मार्कस स्टोइनिस To दर्विश रसूली OUT!
आउट!!! रन आउट!!! लेकिन एक रन वाइड के रूप में अफगानिस्तान टीम को मिल गया!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| इसी बीच राशिद रन लेने भागे| कीपर ने थ्रो किया बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई गेंदबाज़ के हाथ में गई जहाँ से गेंदबाज़ ने नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया और बॉल स्टंप्स को जा लगी| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद जब स्टंप्स को लगी थी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 148/7 अफगानिस्तान, जीत के लिए 6 गेंदों पर 21 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 147/6
11 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 618.4
  • 018.5
  • 418.6
र. खान
32 (17)
द. रसूली
15 (13)
ज. हेज़लवुड
4-0-33-2
18.6
4
जोश हेज़लवुड To राशिद खान
चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर राशिद लगाते हुए!!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| अफगानिस्तान की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
18.5
0
जोश हेज़लवुड To राशिद खान
एक अहम डॉट गेंद!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
18.4
6
जोश हेज़लवुड To राशिद खान
छक्का!!! एक और सिक्स यहाँ पर राशिद खान के बल्ले से आता हुआ!!! क्या मुकाबले में कोई ट्विस्ट आएगा? शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| अफगानिस्तान की टीम को जीत के लिए 8 गेंदों पर 26 रनों की दरकार|
18.3
0
जोश हेज़लवुड To राशिद खान
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.2
1
जोश हेज़लवुड To दर्विश रसूली
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
18.1
0
जोश हेज़लवुड To दर्विश रसूली
डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे थर्ड मैन की ओर खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद| कीपर के हाथ में गई गेंद| रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 18 : 136/6
16 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 617.5
  • 617.6
र. खान
22 (13)
द. रसूली
14 (11)
क. रिचर्डसन
4-0-48-1
17.6
6
केन रिचर्डसन To राशिद खान
ओह वाओ!! राशिद खान यु ब्यूटी!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर राशिद खान के बल्ले से आता हुआ!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ सामने की तरफ लॉफ्ट किया| गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| अफगानिस्तान की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 33 रनों की दरकार|
17.5
6
केन रिचर्डसन To राशिद खान
छक्का!!!! राशिद खान के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
17.4
1
केन रिचर्डसन To दर्विश रसूली
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर वॉर्नर के हाथ में गई बॉल| इसी बीच वॉर्नर ने गेंद को पकड़कर अपने साथी खिलाडी के साथ में गेंद दिया| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
17.3
1
केन रिचर्डसन To राशिद खान
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
17.2
1
केन रिचर्डसन To दर्विश रसूली
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
17.1
1
केन रिचर्डसन To राशिद खान
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 120/6
8 रन
  • 216.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 016.6
द. रसूली
12 (9)
र. खान
8 (9)
प. कमिंस
4-0-22-0
16.6
0
पैट कमिंस To दर्विश रसूली
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 18 गेंदों पर 49 रनों की दरकार होगी|
16.5
4
पैट कमिंस To दर्विश रसूली
चौका!!! रसूली के बल्ले के आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.4
1
पैट कमिंस To राशिद खान
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई बॉल| एक रन ही मिल सका|
16.3
0
पैट कमिंस To राशिद खान
पटकी हुई गेंद पर राशिद ने मिड ऑन की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
16.2
1
पैट कमिंस To दर्विश रसूली
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.1
2
पैट कमिंस To दर्विश रसूली
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, दो रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 16 : 112/6
6 रन
  • 215.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
द. रसूली
5 (5)
र. खान
7 (7)
क. रिचर्डसन
3-0-32-1
15.6
1
केन रिचर्डसन To दर्विश रसूली
लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया| 24 गेंदों पर 57 रनों की दरकार|
15.5
1
केन रिचर्डसन To राशिद खान
आगे आकर राशिद ने मिड ऑफ की ओर शॉट लगाया| एक रन हो गया|
15.4
0
केन रिचर्डसन To राशिद खान
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
15.3
1
केन रिचर्डसन To दर्विश रसूली
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
15.2
1
केन रिचर्डसन To राशिद खान
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर एक रन ले लिया|
15.1
2
केन रिचर्डसन To राशिद खान
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
ओवर की समाप्ति 15 : 106/6
5 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • W 14.3
  • 014.4
  • 214.5
  • 114.6
र. खान
3 (3)
द. रसूली
3 (3)
ज. हेज़लवुड
3-0-22-2
14.6
1
जोश हेज़लवुड To राशिद खान
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| एक रन हो गया| अफगानिस्तान को जीत के लिए 30 गेंद पर 63 रन चाहिए|
14.5
2
जोश हेज़लवुड To राशिद खान
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
14.4
0
जोश हेज़लवुड To राशिद खान
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
राशिद खान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.3
W
जोश हेज़लवुड To मोहम्मद नबी OUT!
आउट!! कैच आउट! कॉट डेविड वॉर्नर बोल्ड जोश हेज़लवुड| पिछली 9 गेंद 4 रन और 4 विकेट| ये है अफगानिस्तान का हाल| मोहम्मद नबी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद पर आधे मन से शॉट खेला| पुल किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ मार बैठे जहाँ एक आसान सा कैच लपका गया| 103/6 अफगानिस्तान| ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाते हुए|
14.2
1
जोश हेज़लवुड To दर्विश रसूली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.1
1
जोश हेज़लवुड To मोहम्मद नबी
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 14 : 101/5
3 रन
  • W 13.1
  • W 13.2
  • 013.3
  • W 13.4
  • 213.5
  • 013.6
द. रसूली
2 (2)
म. नबी
0 (0)
ए. जम्पा
4-0-22-2
13.6
0
एडम जम्पा To दर्विश रसूली
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.5
2
एडम जम्पा To दर्विश रसूली
दुग्गी!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ओवर कवर की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल, कैमरन ग्रीन लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से भागकर आए और डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| बल्लेबाजों ने इसी बीच 2 रन ले लिया|
दर्विश रसूली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.4
W
एडम जम्पा To नजीबुल्लाह ज़ादरान OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड एडम जम्पा| नजीबुल्लाह आये और गए| खाता भी नहीं खोला| तीसरी विकेट इस ओवर से आई, एक रन आउट और दो कैच आउट| इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से शॉट खेलना चाहा| बल्ला हाथों में घूम गया| मैक्सवेल बाउंड्री के काफी आगे थे और एक आसान सा कैच लपक लिया| अफगानिस्तान अब मुश्किल में फंस गई है| 99/5 अफगानिस्तान|
13.3
0
एडम जम्पा To नजीबुल्लाह ज़ादरान
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
13.2
W
एडम जम्पा To इब्राहिम ज़ादरान OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! ऑस्ट्रेलिया टीम के हाथ लगती हुई बैक टू बैक विकेट!!! इब्राहिम ज़ादरान 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एडम जम्पा के हाथ लगी विकेट| आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का टॉप एज लेती हुई सीधा शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में गई जहाँ से मिचेल मार्श ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 99/4 अफगानिस्तान|
मोहम्मद नबी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.1
W
एडम जम्पा To इब्राहिम ज़ादरान OUT!
आउट!! रन आउट!! ग्लेन मैक्सवेल के डायरेक्ट हिट ने 58 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया| 39 रन बनाकर नैब लौट गए पवेलियन| कमाल की फील्डिंग मैक्सवेल द्वारा| इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग हुई और उसी दौरान ग्लेन का बोलिंग एंड पर थ्रो आया जो विकटों से टकराया| बल्लेबाज़ ने खुद को बचाने के लिए डाईव भी लगाई लेकिन रन आउट हो गए| 99/3 अफगानिस्तान|
ओवर की समाप्ति 13 : 98/2
2 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 112.6
इ. ज़ादरान
25 (31)
ग. नैब
39 (23)
प. कमिंस
3-0-14-0
12.6
1
पैट कमिंस To इब्राहिम ज़ादरान
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को और एक रन बटोरा|
12.5
0
पैट कमिंस To इब्राहिम ज़ादरान
शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| ऑस्ट्रेलिया के लिहाज़ से कमिंस का ये अच्छा ओवर गुज़रता हुआ|
12.4
0
पैट कमिंस To इब्राहिम ज़ादरान
एक और डॉट गेंद!! इस बार लैप शॉट का प्रयास था लेकिन बल्लेबाज़ पूरी तरह से चकमा खा गए|
12.3
0
पैट कमिंस To इब्राहिम ज़ादरान
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
12.2
0
पैट कमिंस To इब्राहिम ज़ादरान
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
12.1
1
पैट कमिंस To गुलबदीन नैब
हवा में थी गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन फील्डर के आगे गिर गई| मैक्सवेल के आगे गिर गई गेंद| प्रयास बढ़िया था लेकिन आज किस्मत बल्लेबाज़ के साथ है| छोटी गेंद पर सामने की तरफ खेला गया था शॉट|
ओवर की समाप्ति 12 : 96/2
17 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 1 WD 11.3
  • 611.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 411.6
इ. ज़ादरान
24 (26)
ग. नैब
38 (22)
क. रिचर्डसन
2-0-26-1
11.6
4
केन रिचर्डसन To इब्राहिम ज़ादरान
चौका! एक और बाउंड्री!! काफी महंगा ओवर रहा है ये| इन साइड आउट ओवर कवर्स| रूम बनाकर फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| क्या बल्लेबाज़ी हो रही है| अब ऑस्ट्रेलिया दबाव में होगी| 48 गेंदों पर 73 रनों की दरकार|
11.5
1
केन रिचर्डसन To गुलबदीन नैब
बेहतरीन फील्डिंग यहाँ पर कवर्स फील्डर द्वारा| पूरी जान झोंक दिया और चौका रोक दिया| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को कट किया और एक रन हासिल किया|
11.4
4
केन रिचर्डसन To गुलबदीन नैब
बाहरी किनारा और चौका आ गया!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| काफी जोर से बाहर की गेंद को कट कर दिया था जहाँ किनारा लग गया|
11.3
6
केन रिचर्डसन To गुलबदीन नैब
छक्का! गुलबदीन के बल्ले से निकला एक नायब शॉट| मिड विकेट बाउंड्री पर स्मिथ द्वारा एक भरसक प्रयास था कि गेंद को अंदर रखा जा सके लेकिन असफल रहे वो और छह रन मिल गया| जबर्दस्त हीव शॉट खेला गया था यहाँ पर|
11.3
wd
केन रिचर्डसन To गुलबदीन नैब
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
11.2
0
केन रिचर्डसन To गुलबदीन नैब
बड़े शॉट के लिए गए| बल्ला चलाया लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|
11.1
1
केन रिचर्डसन To इब्राहिम ज़ादरान
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 11 : 79/2
7 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 210.3
  • 110.4
  • 210.5
  • 010.6
ग. नैब
27 (18)
इ. ज़ादरान
19 (24)
ए. जम्पा
3-0-19-0
10.6
0
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
10.5
2
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे हासिल कर लिया|
10.4
1
एडम जम्पा To इब्राहिम ज़ादरान
इस बार कवर्स की तरफ गेंद को खेला और डीप से एक ही रन मिल पाया|
10.3
2
एडम जम्पा To इब्राहिम ज़ादरान
दुग्गी, बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
10.2
1
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
एक और लेग स्पिन!! इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिल पाया|
10.1
1
एडम जम्पा To इब्राहिम ज़ादरान
लेग स्पिन गेंद को ऑफ़ साइड पर पुश कर दिया और एक रन बटोर लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 72/2
12 रन
  • 09.1
  • 69.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 09.5
  • 19.6
इ. ज़ादरान
15 (21)
ग. नैब
24 (15)
क. ग्रीन
2-0-13-0
9.6
1
कैमरन ग्रीन To इब्राहिम ज़ादरान
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया| 10 ओवर के बाद 72/2 अफगानिस्तान, जीत के लिए 60 गेंदों पर 97 रनों की दरकार है|
9.5
0
कैमरन ग्रीन To इब्राहिम ज़ादरान
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
9.4
4
कैमरन ग्रीन To इब्राहिम ज़ादरान
बाहरी किनारा और चौका!!! हवा में थी गेंद लेकिन कीपर नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| बाहरी किनारा लिया गेंद ने और निकल गई तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए|
9.3
1
कैमरन ग्रीन To गुलबदीन नैब
नॉट आउट!!! डायरेक्ट हिट लेकिन सही समय पर बल्लेबाज़ ने खुद को क्रीज़ में पहुँचाया!! लेग साइड की ओर गेंद को खेला| बल्लेबाज़ रन लेने भागे| इसी बीच फील्डर ने आकर गेंद को पकड़ा तो बल्लेबाज़ वापसी अपने क्रीज़ की ओर डाईव लगाकर लौटे| फील्डर ने गेंद को स्टंप्स पर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स पर जा लगी| रन आउट की हुई अपील, थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ थ्रो लगने के समय क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर के फ़ैसला| ओवर थ्रो के रूप में एक रन मिल गया|
9.2
6
कैमरन ग्रीन To गुलबदीन नैब
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
9.1
0
कैमरन ग्रीन To गुलबदीन नैब
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद| सीधा थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 9 : 60/2
9 रन
  • 18.1
  • 38.2
  • 48.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 08.6
इ. ज़ादरान
10 (18)
ग. नैब
17 (12)
ए. जम्पा
2-0-12-0
8.6
0
एडम जम्पा To इब्राहिम ज़ादरान
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|
8.5
0
एडम जम्पा To इब्राहिम ज़ादरान
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.4
1
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.3
4
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
चौका!!! गुलबदीन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद नहीं थे| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
8.2
3
एडम जम्पा To इब्राहिम ज़ादरान
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 3 रन ले लिया|
8.1
1
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 51/2
1 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 07.6
इ. ज़ादरान
7 (15)
ग. नैब
11 (9)
क. ग्रीन
1-0-1-0
7.6
0
कैमरन ग्रीन To इब्राहिम ज़ादरान
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7.5
0
कैमरन ग्रीन To इब्राहिम ज़ादरान
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7.4
0
कैमरन ग्रीन To इब्राहिम ज़ादरान
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
7.3
0
कैमरन ग्रीन To इब्राहिम ज़ादरान
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
7.2
0
कैमरन ग्रीन To इब्राहिम ज़ादरान
बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| रन नहीं मिल सका|
7.1
1
कैमरन ग्रीन To गुलबदीन नैब
स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 50/2
3 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 26.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 06.6
इ. ज़ादरान
7 (10)
ग. नैब
10 (8)
ए. जम्पा
1-0-3-0
6.6
0
एडम जम्पा To इब्राहिम ज़ादरान
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
6.5
1
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
6.4
0
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
6.3
2
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
6.2
0
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
6.1
0
एडम जम्पा To गुलबदीन नैब
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 6 : 47/2
9 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • W 5.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 35.6
ग. नैब
7 (3)
इ. ज़ादरान
7 (9)
क. रिचर्डसन
1-0-9-1
5.6
3
केन रिचर्डसन To गुलबदीन नैब
लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ के क्षेत्र में| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच और तीन रन हासिल कर लिए|
5.5
4
केन रिचर्डसन To गुलबदीन नैब
चौका!!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
5.4
0
केन रिचर्डसन To गुलबदीन नैब
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
5.3
W
केन रिचर्डसन To रहमानुल्लाह गुरबाज OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! अफगानिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका!!! रहमानुल्लाह गुरबाज 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| केन रिचर्डसन के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाना चाहा| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के उपरी भाग को लगकर सीधा मिड ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ से डेविड वॉर्नर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 40/2 अफगानिस्तान|
5.2
1
केन रिचर्डसन To इब्राहिम ज़ादरान
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.1
1
केन रिचर्डसन To रहमानुल्लाह गुरबाज
कैच ड्रॉप!!! बड़ा मौका यहाँ पर ऑस्ट्रेलिया टीम के हाथ से निकलता हुआ!!! रहमानुल्लाह गुरबाज को 29 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद हवा में काफी ऊँची गई फील्डर कैमरन ग्रीन बॉल को पकड़ने आये लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे यहाँ पर बल्लेबाज़| इसी बीच एक रन भी बल्लेबाजों ने ले लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 38/1
9 रन
  • 24.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 1 WD 4.4
  • 14.4
  • 24.5
  • 14.6
र. गुरबाज
29 (15)
इ. ज़ादरान
6 (8)
म. स्टोइनिस
1-0-9-0
4.6
1
मार्कस स्टोइनिस To रहमानुल्लाह गुरबाज
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ कट कर दिया जहाँ से एक रन मिला|
4.5
2
मार्कस स्टोइनिस To रहमानुल्लाह गुरबाज
पैड्स पर डाली गई गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से दो रन लिया|
4.4
1
मार्कस स्टोइनिस To इब्राहिम ज़ादरान
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
4.4
wd
मार्कस स्टोइनिस To इब्राहिम ज़ादरान
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
4.3
1
मार्कस स्टोइनिस To रहमानुल्लाह गुरबाज
मिस टाइम पुल शॉट लेग साइड पर खेला गया जहाँ से एक रन मिल गया| धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए थे इस बार|
4.2
1
मार्कस स्टोइनिस To इब्राहिम ज़ादरान
एक रन मिलेगा यहाँ पर, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.1
2
मार्कस स्टोइनिस To इब्राहिम ज़ादरान
बढ़िया टाइमिंग इस शॉट में दिखी| फील्डर ने पीछे भागते हुए उसे रोक दिया| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 29/1
7 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 23.5
  • 43.6
र. गुरबाज
25 (12)
इ. ज़ादरान
2 (5)
प. कमिंस
2-0-12-0
3.6
4
पैट कमिंस To रहमानुल्लाह गुरबाज
चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 29/1 अफगानिस्तान|
3.5
2
पैट कमिंस To रहमानुल्लाह गुरबाज
आगे आकर बड़ा शॉट खेलने गए गुरबाज| गति से बीट हुए| भाग्यशाली रहे यहाँ पर| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से दो रन मिले|
3.4
1
पैट कमिंस To इब्राहिम ज़ादरान
बढ़िया फील्डिंग वॉर्नर द्वारा कवर्स पोजीशन पर| डाईव लगाकर गेंद को रोका, एक ही रन दिया| इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
3.3
0
पैट कमिंस To इब्राहिम ज़ादरान
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं| आक्रामक सोच के साथ हो रही है गेंदबाजी|
3.2
0
पैट कमिंस To इब्राहिम ज़ादरान
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
3.1
0
पैट कमिंस To इब्राहिम ज़ादरान
डॉट गेंद, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 22/1
7 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • W 2.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 62.6
र. गुरबाज
19 (10)
इ. ज़ादरान
1 (1)
ज. हेज़लवुड
2-0-17-1
2.6
6
जोश हेज़लवुड To रहमानुल्लाह गुरबाज
छक्का!!!! रहमानुल्लाह गुरबाज के बल्ले से अत हुआ बड़ा शॉट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
2.5
0
जोश हेज़लवुड To रहमानुल्लाह गुरबाज
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.4
1
जोश हेज़लवुड To इब्राहिम ज़ादरान
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
इब्राहिम ज़ादरान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
2.3
W
जोश हेज़लवुड To उस्मान ग़नी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट पैट कमिंस बोल्ड जोश हेज़लवुड| एक बढ़िया कैच यहाँ पर लपका गया और उस्मान की पारी का अंत कर दिया गया| हेज़लवुड के हाथ लगी सफलता| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| बल्ले पर अच्छी तरह से आई नहीं गेंद और हवा में खिल गई| मिड ऑन से आगे की तरफ भागते हुए फील्डर ने एक बढ़िया कैच लपका| 15/1 अफगानिस्तान|
2.2
0
जोश हेज़लवुड To उस्मान ग़नी
एक और डॉट गेंद!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
2.1
0
जोश हेज़लवुड To उस्मान ग़नी
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/0
5 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 31.4
  • 01.5
  • 11.6
उ. ग़नी
2 (4)
र. गुरबाज
13 (8)
प. कमिंस
1-0-5-0
1.6
1
पैट कमिंस To उस्मान ग़नी
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
1.5
0
पैट कमिंस To उस्मान ग़नी
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
1.4
3
पैट कमिंस To रहमानुल्लाह गुरबाज
तीन रन मिलेगा यहाँ पर| सामने की तरफ हवा में गेंद लेकिन सीमा रेखा तक नहीं पहुँच पाएगी| बल्लेबाजों के पास काफी समय था तीन भागने के लिए|
1.3
0
पैट कमिंस To रहमानुल्लाह गुरबाज
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| इस बीच बल्लेबाज़ कुछ तकलीफ में दिखे शायद कंधे में कुछ मोच आई है|
1.2
1
पैट कमिंस To उस्मान ग़नी
बढ़िया किक पैट द्वारा और विकटों से जा टकराई गेंद जिसके बाद रन आउट की अपील हुई| रिप्ले में देखने पर पता चला कि बल्लेबाज़ अंदर आ गए थे| टैप किया था इस गेंद को और बल्लेबाज़ रन के लिए भागे थे| इसी दौरान कमिंस ने भागते हुए अपना फुट वर्क दिखाया|
1.1
0
पैट कमिंस To उस्मान ग़नी
तेज़ गति से गुड लेंथ बॉल| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
दूसरे छोर से पैट कमिंस गेंद लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 60.6
र. गुरबाज
10 (6)
उ. ग़नी
0 (0)
ज. हेज़लवुड
1-0-10-0
0.6
6
जोश हेज़लवुड To रहमानुल्लाह गुरबाज
छक्का! ओहोहो!! रहमानुल्लाह यु ब्यूटी!! काफी लम्बा छक्का!! दूसरे टियर में जाकर गिरी ये गेंद छह रनों के लिए| पैड्स पर डाली गई लेंथ गेंद जिसे पिक कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| जिस वक़्त बल्ले से लगी तभी समझ आगया था कि ये काफी लम्बा होने वाला है| जी हाँ, 95 मीटर दूर जाकर गिरी गेंद|
0.5
0
जोश हेज़लवुड To रहमानुल्लाह गुरबाज
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.4
4
जोश हेज़लवुड To रहमानुल्लाह गुरबाज
चौका! बाउंड्री के साथ खाता खुला| आगे वाली गेंद को लेग साइड पर मारने गए लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| बाहरी किनारा लेकर दीप कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गए|
0.3
0
जोश हेज़लवुड To रहमानुल्लाह गुरबाज
स्टेप आउट करते हुए शॉट लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन उछाल और लेंथ से पूरी तरह से बीट हुए|
0.2
0
जोश हेज़लवुड To रहमानुल्लाह गुरबाज
वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! ये है हेज़लवुड की क्लास!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|
0.1
0
जोश हेज़लवुड To रहमानुल्लाह गुरबाज
पहला गेंद सटीक टप्पे पर जोश द्वारा| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में डीप जाकर उसे ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान एडिलेड ओवल, एडिलेड
  • मौसम साफ़
  • टॉस अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान को 4 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच ग्लेन मैक्सवेल
  • अंपायर अलीम दार, लॅंगटन रुसेरे, एड्रियन होल्डस्टॉक
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement