ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध से बाधित हुआ हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के तेल व्यापार का सबसे अहम समुद्री रास्ता है. अमेरिका इसे वापस खाेलना चाहता है. इसके लिए वह टैंकर एस्कॉर्ट, एयर स्ट्राइक जैसे विकल्पों पर विचार कर सकता है. असली चुनौती सिर्फ रास्ता खोलना नहीं, बल्कि शिपिंग और बीमा कंपनियों का भरोसा वापस लाना है.