बांग्लादेश में पूर्व PM शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. उस्मान हादी को चुनाव प्रचार के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मारी थी और छह दिन बाद उनकी मौत हो गई. हादी की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने एक अखबार की बिल्डिंग पर हमला कर दिया.