अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते के तहत यूरोपीय वस्तुओं पर अमेरिका में 15% टैरिफ लागू होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच स्कॉटलैंड में वार्ता हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सभी देशों के लिए एक अगस्त तक अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने की डेडलाइन तय की है.