ईरान में महंगाई विरोध प्रदर्शन अब आयतुल्ला अली खामेनेई की सत्ता को चुनौती देने वाला बड़ा आंदोलन बन गया है. महिलाएं खामेनेई की तस्वीरें सिगरेट से जला रही हैं और अपना विरोध दर्ज करा रही हैं. प्रदर्शन पूरे ईरान में फैल चुके हैं, 31 प्रांत प्रभावित हुए हैं और लाखों लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं.