भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला आईएसएस पहुंच गए हैं. शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पहुंचे हैं. चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन कैप्सूल ने ISS पर सफल डॉकिंग की. 28 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन कैप्सूल गुरुवार को आईएसएस पर पहुंचा.