ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत पांच यूरोपीय देशों ने रूस पर एलेक्सी नवलनी को जहर देने का आरोप लगाया है। रूसी सरकार ने नवलनी की मौत में अपनी किसी भी तरह की जिम्मेदारी से साफ इनकार किया है। नवलनी की पत्नी यूलिया ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि पति की हत्या साइंस-प्रूवन फैक्ट साबित हो चुकी है।