प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूके के चेकर्स निवास में ब्रिटिश पीएम स्टारमर से अहम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. चेकर्स वह जगह है जहां पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बड़े राजनीतिक निर्णयों और अनौपचारिक मुलाकातों को करते हैं. चेकर्स में ही द्वितीय विश्व युद्ध में चर्चिल को पर्ल हार्बर हमले की जानकारी मिली और कई ऐतिहासिक क्षण घटित हुए.