जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में फिर से सक्रिय हो रहा है और बहावलपुर के हेडक्वाटर को फिर से तैयार कर रहा है. मसूद अजहर ने हेडक्वार्टर बनाने के लिए चंदा जुटाने का एक सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने बहावलपुर में जैश का हेडक्वार्टर सुभान अल्लाह मस्जिद ध्वस्त किया था.