नेपाल में हाल ही हुए जेन-जी आंदोलन में संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा जिससे सबसे बड़ा बीमा क्लेम दर्ज हुआ है नेपाल इंश्योरेंस अथॉरिटी के अनुसार नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को लगभग 21 अरब नेपाली रुपए के क्लेम मिले हैं यह क्लेम राशि 2015 के भूकंप के दौरान मिले क्लेम से अधिक है, जो तब 16.5 अरब नेपाली रुपए थी