लेबनान में युद्ध के कारण दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, जिनमें हजारों बच्चे अंधकार में हैं. बेघर लोग फुटपाथों पर बने अस्थायी तंबुओं में रह रहे हैं, जहां साफ-सफाई और नहाने की कोई सुविधा नहीं है. इजरायली हमले से कफरकेला और खैम जैसे गांव पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जिससे वहां के निवासी बुरी तरह प्रभावित है.